श्रीलंका vs अफ़ग़ानिस्तान, मैच 7 Cricket Score
श्रीलंका vs अफ़ग़ानिस्तान, 2022 - टी-20 Scoreboard
-
-
प्लेयर ऑफ द मैचरहमानुल्लाह गुरबाज84(45)
| बल्लेबाज | R | B | 4s | 6s | SR |
|---|---|---|---|---|---|
| हजरतुल्लाह जजई | 13 | 16 | 2 | 0 | 81.25 |
|
4.5 आउट!!! क्लीन बोल्ड!!! पहला झटका यहाँ पर अफगानिस्तान की टीम को लगता हुआ!!! हजरतुल्लाह जजई 13 रन बनाकर पवेलियन लौटे| दिलशान मदुशंका के हाथ लगी पहली विकेट| गुड लेंथ पर डाली गई तेज़ गति की गेंद पर बल्लेबाज़ ने पुल शॉट लगाने का मन बनाया| बॉल टप्पा खाकर तेज़ी से अंदर की ओर आई और बल्ले को बीट करती हुई सीधा ऑफ स्टंप को जा लगी| गेंदबाज़ ने अपने अंदाज़ में जश्न मनाया तो बल्लेबाज़ निराश होकर पवेलियन लौटे| 46/1 अफगानिस्तान| 46/1
|
|||||
| रहमानुल्लाह गुरबाज Wk | 84 | 45 | 4 | 6 | 186.66 |
|
15.3 आउट!! कैच आउट!! कॉट वानिंदु हसरंगा बोल्ड असिता फर्नान्डो| 93 रनों की बहुमूल्य साझेदारी का हुआ अंत| 84 रन बनाकर रहमानुल्लाह लौटे पवेलियन| असिता की धीमी गति की गेंद ने कर दिया काम| ऑफ़ स्टम्प लाइन पर डाली गई धीमी गति की गेंद को सामने की तरफ खेलना चाहा| गति से चकमा खा गए और मिस टाइम हो गए| लेग साइड पर हवा में खिल गई गेंद जहाँ से फील्डर ने नीचे आते हुए कैच को लपक लिया| 139/2 अफगानिस्तान| 139/2
|
|||||
| इब्राहिम ज़ादरान | 40 | 38 | 2 | 1 | 105.26 |
|
17.2 आउट!! कैच आउट!!! कॉट असिता फर्नान्डो बोल्ड दिलशान मदुशंका| 40 रन बनाकर इब्राहिम लौटे पवेलियन| एक बार फिर से गेंदबाज़ ने अपनी धीमी गति की गेंद से बल्लेबाज़ को चकमा दे दिया और विकेट हासिल कर ली| मदुशंका के खाते की ये दूसरी विकेट है| बल्लेबाज़ को ऑफ़ स्टम्प पर शफल करते हुए देखा तो स्लोवर बॉल डाल दी| लैप शॉट खेला लेकिन गति से चकमा खा गए| बल्ले पर लगी और दूरी नहीं हासिल कर पाए| शॉर्ट फाइन लेग की तरफ हवा में गई जहाँ से फील्डर ने एक आसान सा कैच पकड़ लिया| 151/3 अफगानिस्तान| 151/3
|
|||||
| नजीबुल्लाह ज़ादरान | 17 | 10 | 1 | 1 | 170 |
|
18.5 आउट!!! रन आउट!!! एक बड़ा झटका यहाँ पर अफगानिस्तान टीम को लगता हुआ!!! नजीबुल्लाह जादरान 17 रन बनाकर पवेलियन लौटे| आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर की ओर शॉट लगाया और सिंगल लेने भाग पड़े| इसी बीच फील्डर वानिंदु हसरंगा ने बॉल को पकड़कर सीधा कीपर की ओर थ्रो किया जहाँ से कीपर ने गेंद को स्टंप्स पर लगाया| लेग अम्पायर ने लिया थर्ड अम्पायर का सहारा| रिप्ले में देखने के बाद पता लगा कि बल्लेबाज़ क्रीज़ के काफी बाहर थे| आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला| 166/5 अफगानिस्तान| 166/5
|
|||||
| मोहम्मद नबी C | 1 | 4 | 0 | 0 | 25 |
|
18.4 आउट!! कैच आउट!! कॉट एंड बोल्ड महीश थीक्षाना| अपनी ही गेंद पर थीक्षाना ने पकड़ा एक शार्प कैच| कप्तान नबी लौट गए पवेलियन| ऊपर डाली गई कैरम बॉल को सामने की तरफ हवा में खेला| फ्लैट गई बोलर की तरफ गेंद जहाँ दोनों हाथ ऊपर फैलाते हुए कैच को लपक लिया गया| ये एक बड़ा टर्निंग पॉइंट हो सकता है इस मैच का यहाँ पर| 166/4 अफगानिस्तान| 166/4
|
|||||
| राशिद खान | 9 | 7 | 0 | 1 | 128.57 |
|
20 आउट!!! रन आउट!! दूसरा रन लेने के चक्कर में राशिद को अपनी विकेट गंवानी पड़ी| इसी के साथ अफगानिस्तान की पारी का हुआ अंत| 175 रन बोर्ड पर लगाए यानी अब श्रीलंका के सामने 176 रनों का लक्ष्य रखा गया है| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई फुल गेंद को कवर्स की तरफ खेला| पहला रन तेज़ी से लिया, दूसरे के लिए भागे| उसी दौरान राशिद का बल्ला हाथों से छूट गया| डाईव लगाकर क्रीज़ में पहुंचना चाहा लेकिन उसी बीच थ्रो आया कीपर के पास जहाँ बेल्स उड़ाई गई और राशिद का काम तमाम कर दिया गया| 175/6
|
|||||
| करीम जनत | 1 | 0 | 0 | 0 | |
|
|||||
| अतिरिक्त | 11 रन (lb: 1, wd: 9, nb: 1) | ||||
| कुल | 175/6 20.0 (RR: 8.75) | ||||
-
46/14.5 ovहजरतुल्लाह जजई
-
139/215.3 ovरहमानुल्लाह गुरबाज
-
151/317.2 ovइब्राहिम ज़ादरान
-
166/418.4 ovमोहम्मद नबी
-
166/518.5 ovनजीबुल्लाह ज़ादरान
-
175/620 ovराशिद खान
| गेंदबाजी | O | M | R | W | Econ |
|---|---|---|---|---|---|
| महीश थीक्षाना | 4 | 0 | 29 | 1 | 7.25 |
| असिता फर्नान्डो | 4 | 0 | 34 | 1 | 8.50 |
| दिलशान मदुशंका | 4 | 0 | 37 | 2 | 9.25 |
| वानिंदु हसरंगा | 4 | 0 | 23 | 0 | 5.75 |
| चामिका करुणारत्ने | 2 | 0 | 29 | 0 | 14.50 |
| दसुन शनाका | 2 | 0 | 22 | 0 | 11.00 |
| बल्लेबाज | R | B | 4s | 6s | SR |
|---|---|---|---|---|---|
| पाथुम निसंका | 35 | 28 | 3 | 1 | 125 |
|
9 आउट!!! कैच आउट!!! दूसरा बड़ा झटका यहाँ पर श्रीलंकाई टीम को लगता हुआ!! मुजीब उर रहमान के हाथ लगी पहली सफ़लता| पाथुम निसंका 35 रन बनाकर पवेलियन लौटे| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई कैरम गेंद पर बल्लेबाज़ ने जगह बनाकर कट शॉट लगाने का प्रयास किया| गेंद टप्पा खाकर टर्न हुई और बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर सीधा कीपर के दस्तानों में गई जहाँ से गुरबाज़ ने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा शानदार कैच और जश्न मनाने लगे| 80/2 श्रीलंका, जीत के लिए 94 रन चाहिए| 80/2
|
|||||
| कुसल मेंडिस Wk | 36 | 19 | 2 | 3 | 189.47 |
|
6.3 आउट!! कैच आउट!!! पहला झटका यहाँ पर श्रीलंकाई टीम को लगता हुआ!!! नवीन उल हक़ के हाथ लगी पहली विकेट| कुसल मेंडिस 36 रन बनाकर पवेलियन लौटे| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाया| बल्ले के निचले भागकर को लगकर बॉल बाउंड्री लाइन की ओर हवा में गई जहाँ पर फील्डर इब्राहिम ज़ादरान मौजूद थे और उन्होंने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा आसान सा कैच| इसी बीच गेंदबाज़ ने मनाया जश्न तो बल्लेबाज़ निराश होकर पवेलियन की ओर चलते बने| 62/1 श्रीलंका| 62/1
|
|||||
| चरिथ असलंका | 8 | 14 | 0 | 0 | 57.14 |
|
11.3 आउट!! बोल्ड!! प्ले डाउन हो गए बल्लेबाज़| नबी को मिल गई उनकी आज की पहली विकेट| 8 रन बनाकर असलंका लौट गए पवेलियन| आर्म बॉल थी उसे पढ़ नहीं पाए| क्रॉस बल्ला चला बैठे| अंदरूनी किनारा लगा और सीधा लेग स्टम्प पर जाकर लग गई गेंद| अपने इस शॉट से काफी ज्यादा निराश दिखे चरिथ| 94/3 श्रीलंका, लक्ष्य से 82 रन दूर| 94/3
|
|||||
| दनुष्का गुणातिलाका | 33 | 20 | 2 | 2 | 165 |
|
16.4 आउट!!! क्लीन बोल्ड!!! आखिरकार राशिद ने दनुष्का को आउट कर ही दिया| एक छोटी सी बहस इन दोनों के बीच हुई थी जिसका दबाव बल्लेबाज़ पर दिखा| श्रीलंका की आधी टीम पवेलियन की ओर लौटती हुई!!! मुकाबला काफी रोमांचक होता हुआ नज़र आ रहा है!! राशिद खान के हाथ लगी पहली विकेट| दनुष्का गुणातिलाका 30 रन बनाकर पवेलियन लौटे| गुड लेंथ पर डाली गई स्पिन गेंद पर बल्लेबाज़ ने स्वीप शॉट लगाने का प्रयास किया| गेंद टप्पा खाकर धीमी रही और बल्ले को बीट करती हुई सीधा ऑफ स्टंप पर जा लगी| बल्लेबाज़ निराश होकर पवेलियन लौटे| 151/5 श्रीलंका| 151/5
|
|||||
| दसुन शनाका C | 10 | 9 | 1 | 0 | 111.11 |
|
14.1 आउट!! कैच आउट!! कमाल का कैच नजीब द्वारा| नजीब के इस कैच से अफगानिस्तान का नसीब बदल सकता है यहाँ पर| पहले तो छक्का बचाया और उसके बाद कैच को लपका| जब संतुलन नहीं बना पाए तो गेंद को हवा में उछाल दिया ताकि सीमा रेखा से नहीं टकरा सकें| फिर वापिस अंदर आये और कैच को दोबारा में पूरा कर लिया| एक बेहतरीन रिले कैच कहा जा सकता है इसे| कप्तान दसुन की एक बड़ी विकेट अफगानिस्तान के हाथ लग गई| मुजीब को मिली और बड़ी विकेट| 119/4 श्रीलंका, लक्ष्य से 57 रन दूर| 119/4
|
|||||
| भानुका राजपक्षे | 31 | 14 | 4 | 1 | 221.42 |
|
18.3 आउट!! क्लीन बोल्ड!! यू मिस आई हिट!! 31 रन बनाकर राजपक्षे लौट गए पवेलियन| ऑफ़ स्टम्प पर डाली गई फुल गेंद को लेग साइड पर हीव करने गए| गति और लाइन से बीट हुए और गेंद सीधा जाकर स्टम्प्स पर लग गई| बल्लेबाज़ पवेलियन की तरफ तो लौटे लेकिन अपना काम कर चुके हैं| हाँ अगर ख़त्म करके जाते तो ज्यादा खुश होते| 174/6 श्रीलंका| 174/6
|
|||||
| वानिंदु हसरंगा | 16 | 9 | 3 | 0 | 177.77 |
|
|||||
| चामिका करुणारत्ने | 5 | 2 | 1 | 0 | 250 |
|
|||||
| अतिरिक्त | 5 रन (lb: 2, wd: 3) | ||||
| कुल | 179/6 19.1 (RR: 9.34) | ||||
-
62/16.3 ovकुसल मेंडिस
-
80/29 ovपाथुम निसंका
-
94/311.3 ovचरिथ असलंका
-
119/414.1 ovदसुन शनाका
-
151/516.4 ovदनुष्का गुणातिलाका
-
174/618.3 ovभानुका राजपक्षे
| गेंदबाजी | O | M | R | W | Econ |
|---|---|---|---|---|---|
| फ़ज़ल हक़ | 3.1 | 0 | 34 | 0 | 10.73 |
| मुजीब उर रहमान | 4 | 0 | 30 | 2 | 7.50 |
| नवीन उल हक़ | 4 | 0 | 40 | 2 | 10.00 |
| राशिद खान | 4 | 0 | 39 | 1 | 9.75 |
| मोहम्मद नबी | 4 | 0 | 34 | 1 | 8.50 |
- स्थान शारजाह क्रिकेट स्टेडियम, शारजाह
- मौसम साफ़
- टॉस श्रीलंका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया
- परिणाम श्रीलंका ने अफ़ग़ानिस्तान को 4 विकटों से हराया
- प्लेयर ऑफ द मैच रहमानुल्लाह गुरबाज
- अंपायर अहसान रजा, गाज़ी सोहेल, अनिल चौधरी
- रेफ़री अँडी पायक्रॉफ्ट