तो क्रिकेट फैन्स आज के इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से कल होगी आपसे मुलाकात एक नए मुकाबले के साथ जो गुजरात और दिल्ली के बीच लखनऊ के इसी स्टेडियम में खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
हेली मैथ्यूज को उनके हरफनमौला प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार दिया गया| इसे हासिल करने के बाद वो काफी खुश नज़र आई| आगे उन्होंने बात करते हुए कहा कि हमने मुकाबले से पहले काफी बातचीत की थी और प्लान बनाया था| इस विकेट के बारे में बताया कि ये एक शानदार विकेट थी जहाँ गेंद बल्ले पर अच्छी तरह से आ रही थी| जाते-जाते कह गई कि हम आगे के मुकाबलों में भी अच्छा करने को देखेंगे|
मुंबई की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने बात करते हुए कहा कि इस जीत से हम काफी खुश हैं| बल्ले से उन्होंने शानदार शुरुआत की थी लेकिन फिर हमारे गेंदबाजी ने हमें मुकाबले में तगड़ी वापसी कराई| एमेलिया कर एक शानदार गेंदबाज़ हैं और टीम को उनसे काफी उम्मीद होती है| हम हर दिन अच्छा करने को देखते हैं और उसमें सफल भी होते जा रहे हैं|
दीप्ति शर्मा ने बात करते हुए कहा कि हम इस हार से काफी निराश हैं| हमने बल्ले से उम्मीद अनुसार प्रदर्शन नहीं किया जिसकी वजह से हम एक बड़े टोटल तक पहुँच पाए| आगे बताया कि उनकी तरफ से कसी हुई गेंदबाजी भी देखने को मिली| हम लगातार एक ही ग़लतियों को दोहराते हुए जा रहे हैं| मध्य क्रम को बल्ले से और भी अच्छा करने की ज़रुरत है| जाते-जाते कह गई कि बतौर खिलाड़ी मैं खुद को हर डिपार्टमेंट में बेहतर करने को देख रही हूँ|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
हालाँकि इन दोनों बल्लेबाजों के बीच दूसरे विकेट के लिए 92 रनों की साझेदारी हुई| इसी बीच हेली मैथ्यूज ने अपना अर्धशतक भी पूरा कर लिया| तभी यूपी की कप्तान ने गेंदबाज़ी में बदलाव किया और ग्रेस हैरिस के हाथों में बॉल थमाई जिसके बाद उन्होंने ख़तरनाक दिख रही नैट स्कीवर-ब्रंट को पवेलियन का रास्ता दिखाया| वहीँ फिर हेली मैथ्यूज भी क्रांति गौड़ का शिकार बन गई और पवेलियन लौट गई| ऐसे में जब 10 गेंदों में 2 रनों की दरकार थी तब यास्तिका भाटिया के बल्ले से विनिंग रन आया और अपनी टीम को जीत के पार पहुँचाया|
मुंबई की पलटन ने आज इस अहम मुकाबले को जीतकर 2 पॉइंट्स अपने नाम कर लिए हैं!! जी हाँ, हेली मैथ्यूज (68) ने खेली महत्वपूर्ण अर्धशकीय पारी और अपनी टीम को जीत के पार पहुँचाया| 151 रनों के लक्ष्य का पीछा करने मैदान पर आई मुंबई की टीम ने एमेलिया कर (10) के रूप अपना पहला विकेट जल्द ही खो दिया| वहीं फिर बल्लेबाज़ी करने आई नैट स्कीवर-ब्रंट (37) ने हेली मैथ्यूज (68) के साथ मिलकर संभलकर खेला और स्कोर बोर्ड को आगे बढ़ाने लगी|
हुर्रे!!! मुंबई विजयी!! महिला टी20 लीग के 16वें मुकाबले में मुंबई की टीम ने यूपी को उन्हीं के घर में 6 विकटों की करारी शिकस्त दे दी है| क्या कमाल का क्रिकेट आज मुंबई की तरफ से देखने को मिला है| पहले शानदार गेंदबाजी करते हुए यूपी जैसी खतरनाक बल्लेबाज़ी लाइन अप को इस फ्लैट विकेट पर महज़ 150 रनों पर रोका और उसके बाद आक्रामक बल्लेबाज़ी करते हुए 9 गेंद शेष रहते हुए लक्ष्य के पार खुद को पहुंचाया| वहीँ इस शानदार जीत की वजह से मुंबई के खाते में दो और अंक जुड़ गए हैं और अब वो अंक तालिका में कुल 8 अंकों के साथ दूसरे पायेदान पहुँच गई हैं|
18.3
4
दीप्ति शर्मा To यस्तिका भाटिया
चौका!!! इसी के साथ मुंबई ने यूपी की टीम को 6 विकेट से मात दे दी है| ऑफ़ स्टम्प लाइन पर डाली गई गेंद| इसपर अच्छा कट शॉट खेला पॉइंट की ओर और बाउंड्री हासिल कर ली है जिसके बाद मुंबई के खैमे में जीत का जश्न शुरू हो गया है|
18.2
1
दीप्ति शर्मा To अमनजोत कौर
सिंगल से अब काम चलाया है| बल्लेबाज़ ने स बार अपने पिटारे से स्वीप शॉट निकाला और एक रन बटोरा है|
18.1
4
दीप्ति शर्मा To अमनजोत कौर
चौका! एक और बार फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया लॉन्ग ऑन की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
ओवर 18 : 144/4
6 रन
117.1
017.2
017.3
017.4
117.5
417.6
य. भाटिया
6 (5)
अ. कौर
7 (13)
ज. वॉल
1-0-6-0
17.6
4
जॉर्जिया वॉल To यस्तिका भाटिया
चौका! इन साइड आउट शॉट खेला और गैप हासिल कर लिया है यहाँ पर| इनफील्ड के ऊपर से गेंद को लॉफ्ट करते हुए अपने लिए एक बाउंड्री हासिल की है|
17.5
1
जॉर्जिया वॉल To अमनजोत कौर
हवा में थी गेंद लेकिन कवर्स की तरफ नो मेंस लैंड में गिरी| फ्लाईटेड गेंद पर दूर से ही हवा में शॉट खेल दिया था| गैप में गिरी गेंद जहाँ से एक रन हासिल हुआ है|
17.4
0
जॉर्जिया वॉल To अमनजोत कौर
एक और डॉट गेंद यहाँ पर आती हुई| मुकाबला टाईट होता जा रहा है| इस बार बल्लेबाज़ ने रिवर्स स्वीप किया लेकिन उससे कुछ फायदा नही हो सका|
17.3
0
जॉर्जिया वॉल To अमनजोत कौर
डॉट गेंद यहाँ पर आती हुई| इस बार क्रीज़ में रह कर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सकी|
17.2
0
जॉर्जिया वॉल To अमनजोत कौर
डॉट बॉल!! स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
17.1
1
जॉर्जिया वॉल To यस्तिका भाटिया
सिंगल से इस बार काम चलाया है| बल्लेबाज़ ने कवर्स की ओर गेंद को ड्राइव करते हुए सिंगल लिया|
ओवर 17 : 138/4
2 रन
016.1
116.2
W
16.3
016.4
016.5
116.6
य. भाटिया
1 (3)
अ. कौर
6 (9)
ग. हैरिस
2-0-11-2
16.6
1
ग्रेस हैरिस To यस्तिका भाटिया
इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
16.5
0
ग्रेस हैरिस To यस्तिका भाटिया
गुड लेंथ की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की दिशा में खेला| फील्डर गेंद को रोक दिया| रन का मौका नहीं बन सका|
16.4
0
ग्रेस हैरिस To यस्तिका भाटिया
बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रह कर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके| कोई रन नहीं हो सका|
यास्तिका भाटिया नई बल्लेबाज़ हैं...
16.3
W
ग्रेस हैरिस To हरमनप्रीत कौर OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट वृंदा दिनेश बोल्ड ग्रेस हैरिस| एक और विकेट का पतन हुआ है| अभी भी जीत से 14 रन दूर है मुंबई| इस बार कप्तान हरमनप्रीत कौर महज़ 4 रन बनाकर ग्रेस हैरिस का दूसरा शिकार बनी हैं| ऑफ़ स्टम्प लाइन पर डाली गई धीमी गति की छोटी गेंद| कट शॉट इसपर खेला| हवा में मार बैठी| पॉइंट फील्डर की तरफ गया कैच जहाँ से इसे लपक लिया गया| अपने इस शॉट से काफी निराश दिखी हरमन| 137/4 मुंबई|
16.2
1
ग्रेस हैरिस To अमनजोत कौर
सिंगल से यहाँ पर काम चलाया है|, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
16.1
0
ग्रेस हैरिस To अमनजोत कौर
ऑफ़ स्पिन गेंद!! बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर सकी| रन का मौका नहीं बन पायेगा|
ओवर 16 : 136/3
4 रन
115.1
115.2
115.3
015.4
115.5
015.6
ह. कौर
4 (8)
अ. कौर
5 (7)
स. एकलेसटोन
4-0-28-0
15.6
0
सोफी एकलेसटोन To हरमनप्रीत कौर
डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| 24 गेंद पर 15 रन की दरकार है| इस बार जड़ में डाली गई थी गेंद| बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर उसे ब्लॉक कर दिया| रन का कोई मौका नहीं बन सका| 136/3 मुंबई|
15.5
1
सोफी एकलेसटोन To अमनजोत कौर
सिंगल से इस बार काम चलाया है| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
15.4
0
सोफी एकलेसटोन To अमनजोत कौर
डॉट बॉल!! क्रीज़ में रह कर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सकी|
15.3
1
सोफी एकलेसटोन To हरमनप्रीत कौर
सिंगल!! रिवर्स लैप हरमनप्रीत कौर के बल्ले से आता हुआ| थर्ड मैन की दिशा में खेला, फील्डर ने चेज़ करते हुए उसे रोका| एक ही रन मिला है|
15.2
1
सोफी एकलेसटोन To अमनजोत कौर
मिस फील्ड पर सिंगल हासिल हो गया है| शॉर्ट फाइन लेग की तरफ ग्लांस किया| फील्डर ने डाईव लगाकर उसे हाफ स्टॉप किया| चौका बचाया, दूर गई गेंद जहाँ से एक रन मिल गया|
15.1
1
सोफी एकलेसटोन To हरमनप्रीत कौर
सिंगल के साथ ओवर का आगाज़ हुआ है| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया| जीत से अब महज़ 18 रन दूर मुंबई|