Advertisement
Advertisement

यूपी वॉरियर्स vs मुंबई इंडियंस, मैच 16 Commentary, Live Updates

उत्तरप्रदेश vs मुंबई, 2025 - टी-20 Live Commentary

यूपी वॉरियर्स vs मुंबई इंडियंस स्कोरकार्ड
Share
मैच समाप्त   
मैच 16, भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपई एकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ , Mar 06, 2025
यूपी वॉरियर्स यूपी वॉरियर्स
150/9 (20.0)
मुंबई इंडियंस मुंबई इंडियंस
153/4 (18.3)
मुंबई इंडियंस ने यूपी वॉरियर्स को 6 विकटों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    हेली मैथ्यूज़
    68(46)&2/25(4)
तो क्रिकेट फैन्स आज के इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से कल होगी आपसे मुलाकात एक नए मुकाबले के साथ जो गुजरात और दिल्ली के बीच लखनऊ के इसी स्टेडियम में खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार... 
हेली मैथ्यूज को उनके हरफनमौला प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार दिया गया| इसे हासिल करने के बाद वो काफी खुश नज़र आई| आगे उन्होंने बात करते हुए कहा कि हमने मुकाबले से पहले काफी बातचीत की थी और प्लान बनाया था| इस विकेट के बारे में बताया कि ये एक शानदार विकेट थी जहाँ गेंद बल्ले पर अच्छी तरह से आ रही थी| जाते-जाते कह गई कि हम आगे के मुकाबलों में भी अच्छा करने को देखेंगे|
मुंबई की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने बात करते हुए कहा कि इस जीत से हम काफी खुश हैं| बल्ले से उन्होंने शानदार शुरुआत की थी लेकिन फिर हमारे गेंदबाजी ने हमें मुकाबले में तगड़ी वापसी कराई| एमेलिया कर एक शानदार गेंदबाज़ हैं और टीम को उनसे काफी उम्मीद होती है| हम हर दिन अच्छा करने को देखते हैं और उसमें सफल भी होते जा रहे हैं|
दीप्ति शर्मा ने बात करते हुए कहा कि हम इस हार से काफी निराश हैं| हमने बल्ले से उम्मीद अनुसार प्रदर्शन नहीं किया जिसकी वजह से हम एक बड़े टोटल तक पहुँच पाए| आगे बताया कि उनकी तरफ से कसी हुई गेंदबाजी भी देखने को मिली| हम लगातार एक ही ग़लतियों को दोहराते हुए जा रहे हैं| मध्य क्रम को बल्ले से और भी अच्छा करने की ज़रुरत है| जाते-जाते कह गई कि बतौर खिलाड़ी मैं खुद को हर डिपार्टमेंट में बेहतर करने को देख रही हूँ|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
हालाँकि इन दोनों बल्लेबाजों के बीच दूसरे विकेट के लिए 92 रनों की साझेदारी हुई| इसी बीच हेली मैथ्यूज ने अपना अर्धशतक भी पूरा कर लिया| तभी यूपी की कप्तान ने गेंदबाज़ी में बदलाव किया और ग्रेस हैरिस के हाथों में बॉल थमाई जिसके बाद उन्होंने ख़तरनाक दिख रही नैट स्कीवर-ब्रंट को पवेलियन का रास्ता दिखाया| वहीँ फिर हेली मैथ्यूज भी क्रांति गौड़ का शिकार बन गई और पवेलियन लौट गई| ऐसे में जब 10 गेंदों में 2 रनों की दरकार थी तब यास्तिका भाटिया के बल्ले से विनिंग रन आया और अपनी टीम को जीत के पार पहुँचाया|
मुंबई की पलटन ने आज इस अहम मुकाबले को जीतकर 2 पॉइंट्स अपने नाम कर लिए हैं!! जी हाँ, हेली मैथ्यूज (68) ने खेली महत्वपूर्ण अर्धशकीय पारी और अपनी टीम को जीत के पार पहुँचाया| 151 रनों के लक्ष्य का पीछा करने मैदान पर आई मुंबई की टीम ने एमेलिया कर (10) के रूप अपना पहला विकेट जल्द ही खो दिया| वहीं फिर बल्लेबाज़ी करने आई नैट स्कीवर-ब्रंट (37) ने हेली मैथ्यूज (68) के साथ मिलकर संभलकर खेला और स्कोर बोर्ड को आगे बढ़ाने लगी|
हुर्रे!!! मुंबई विजयी!! महिला टी20 लीग के 16वें मुकाबले में मुंबई की टीम ने यूपी को उन्हीं के घर में 6 विकटों की करारी शिकस्त दे दी है| क्या कमाल का क्रिकेट आज मुंबई की तरफ से देखने को मिला है| पहले शानदार गेंदबाजी करते हुए यूपी जैसी खतरनाक बल्लेबाज़ी लाइन अप को इस फ्लैट विकेट पर महज़ 150 रनों पर रोका और उसके बाद आक्रामक बल्लेबाज़ी करते हुए 9 गेंद शेष रहते हुए लक्ष्य के पार खुद को पहुंचाया| वहीँ इस शानदार जीत की वजह से मुंबई के खाते में दो और अंक जुड़ गए हैं और अब वो अंक तालिका में कुल 8 अंकों के साथ दूसरे पायेदान पहुँच गई हैं|
18.3
4
दीप्ति शर्मा To यस्तिका भाटिया
चौका!!! इसी के साथ मुंबई ने यूपी की टीम को 6 विकेट से मात दे दी है| ऑफ़ स्टम्प लाइन पर डाली गई गेंद| इसपर अच्छा कट शॉट खेला पॉइंट की ओर और बाउंड्री हासिल कर ली है जिसके बाद मुंबई के खैमे में जीत का जश्न शुरू हो गया है|
18.2
1
दीप्ति शर्मा To अमनजोत कौर
सिंगल से अब काम चलाया है| बल्लेबाज़ ने स बार अपने पिटारे से स्वीप शॉट निकाला और एक रन बटोरा है|
18.1
4
दीप्ति शर्मा To अमनजोत कौर
चौका! एक और बार फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया लॉन्ग ऑन की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
ओवर की समाप्ति 18 : 144/4
6 रन
  • 117.1
  • 017.2
  • 017.3
  • 017.4
  • 117.5
  • 417.6
य. भाटिया
6 (5)
अ. कौर
7 (13)
ज. वॉल
1-0-6-0
17.6
4
जॉर्जिया वॉल To यस्तिका भाटिया
चौका! इन साइड आउट शॉट खेला और गैप हासिल कर लिया है यहाँ पर| इनफील्ड के ऊपर से गेंद को लॉफ्ट करते हुए अपने लिए एक बाउंड्री हासिल की है|
17.5
1
जॉर्जिया वॉल To अमनजोत कौर
हवा में थी गेंद लेकिन कवर्स की तरफ नो मेंस लैंड में गिरी| फ्लाईटेड गेंद पर दूर से ही हवा में शॉट खेल दिया था| गैप में गिरी गेंद जहाँ से एक रन हासिल हुआ है|
17.4
0
जॉर्जिया वॉल To अमनजोत कौर
एक और डॉट गेंद यहाँ पर आती हुई| मुकाबला टाईट होता जा रहा है| इस बार बल्लेबाज़ ने रिवर्स स्वीप किया लेकिन उससे कुछ फायदा नही हो सका|
17.3
0
जॉर्जिया वॉल To अमनजोत कौर
डॉट गेंद यहाँ पर आती हुई| इस बार क्रीज़ में रह कर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सकी|
17.2
0
जॉर्जिया वॉल To अमनजोत कौर
डॉट बॉल!! स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
17.1
1
जॉर्जिया वॉल To यस्तिका भाटिया
सिंगल से इस बार काम चलाया है| बल्लेबाज़ ने कवर्स की ओर गेंद को ड्राइव करते हुए सिंगल लिया|
ओवर की समाप्ति 17 : 138/4
2 रन
  • 016.1
  • 116.2
  • W 16.3
  • 016.4
  • 016.5
  • 116.6
य. भाटिया
1 (3)
अ. कौर
6 (9)
ग. हैरिस
2-0-11-2
16.6
1
ग्रेस हैरिस To यस्तिका भाटिया
इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
16.5
0
ग्रेस हैरिस To यस्तिका भाटिया
गुड लेंथ की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की दिशा में खेला| फील्डर गेंद को रोक दिया| रन का मौका नहीं बन सका|
16.4
0
ग्रेस हैरिस To यस्तिका भाटिया
बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रह कर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके| कोई रन नहीं हो सका|
यास्तिका भाटिया नई बल्लेबाज़ हैं...
16.3
W
ग्रेस हैरिस To हरमनप्रीत कौर OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट वृंदा दिनेश बोल्ड ग्रेस हैरिस| एक और विकेट का पतन हुआ है| अभी भी जीत से 14 रन दूर है मुंबई| इस बार कप्तान हरमनप्रीत कौर महज़ 4 रन बनाकर ग्रेस हैरिस का दूसरा शिकार बनी हैं| ऑफ़ स्टम्प लाइन पर डाली गई धीमी गति की छोटी गेंद| कट शॉट इसपर खेला| हवा में मार बैठी| पॉइंट फील्डर की तरफ गया कैच जहाँ से इसे लपक लिया गया| अपने इस शॉट से काफी निराश दिखी हरमन| 137/4 मुंबई|
16.2
1
ग्रेस हैरिस To अमनजोत कौर
सिंगल से यहाँ पर काम चलाया है|, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
16.1
0
ग्रेस हैरिस To अमनजोत कौर
ऑफ़ स्पिन गेंद!! बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर सकी| रन का मौका नहीं बन पायेगा|
ओवर की समाप्ति 16 : 136/3
4 रन
  • 115.1
  • 115.2
  • 115.3
  • 015.4
  • 115.5
  • 015.6
ह. कौर
4 (8)
अ. कौर
5 (7)
स. एकलेसटोन
4-0-28-0
15.6
0
सोफी एकलेसटोन To हरमनप्रीत कौर
डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| 24 गेंद पर 15 रन की दरकार है| इस बार जड़ में डाली गई थी गेंद| बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर उसे ब्लॉक कर दिया| रन का कोई मौका नहीं बन सका| 136/3 मुंबई|
15.5
1
सोफी एकलेसटोन To अमनजोत कौर
सिंगल से इस बार काम चलाया है| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
15.4
0
सोफी एकलेसटोन To अमनजोत कौर
डॉट बॉल!! क्रीज़ में रह कर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सकी|
15.3
1
सोफी एकलेसटोन To हरमनप्रीत कौर
सिंगल!! रिवर्स लैप हरमनप्रीत कौर के बल्ले से आता हुआ| थर्ड मैन की दिशा में खेला, फील्डर ने चेज़ करते हुए उसे रोका| एक ही रन मिला है|
15.2
1
सोफी एकलेसटोन To अमनजोत कौर
मिस फील्ड पर सिंगल हासिल हो गया है| शॉर्ट फाइन लेग की तरफ ग्लांस किया| फील्डर ने डाईव लगाकर उसे हाफ स्टॉप किया| चौका बचाया, दूर गई गेंद जहाँ से एक रन मिल गया|
15.1
1
सोफी एकलेसटोन To हरमनप्रीत कौर
सिंगल के साथ ओवर का आगाज़ हुआ है| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया| जीत से अब महज़ 18 रन दूर मुंबई|
ओवर की समाप्ति 15 : 132/3
4 रन
  • 114.1
  • 014.2
  • 114.3
  • 014.4
  • 114.5
  • 114.6
ह. कौर
2 (5)
अ. कौर
3 (4)
द. शर्मा
3-0-18-0
14.6
1
दीप्ति शर्मा To हरमनप्रीत कौर
सिंगल!! बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
14.5
1
दीप्ति शर्मा To अमनजोत कौर
गुड लेंथ की गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की दिशा में खेला| एक रन का मौका बन गया|
14.4
0
दीप्ति शर्मा To अमनजोत कौर
ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात, रन नहीं मिल पाएगा|
14.3
1
दीप्ति शर्मा To हरमनप्रीत कौर
गुड लेंथ की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड ऑन की दिशा में खेला| एक रन का मौका बन गया|
14.2
0
दीप्ति शर्मा To हरमनप्रीत कौर
बल्लेबाज़ ने हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|
14.1
1
दीप्ति शर्मा To अमनजोत कौर
विकेट लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने फाइन लेग की तरफ खेला| सिंगल मिल गया|
ओवर की समाप्ति 14 : 128/3
12 रन
  • 013.1
  • 413.2
  • 013.3
  • 613.4
  • 1 WD 13.5
  • W 13.5
  • 113.6
अ. कौर
1 (1)
ह. कौर
0 (2)
क. गौड़
3-0-31-1
13.6
1
क्रांति गौड़ To अमनजोत कौर
सिंगल!! बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
13.5
W
क्रांति गौड़ To हेली मैथ्यूज़ OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट जॉर्जिया वॉल बोल्ड क्रांति गौड़| बड़े विकेट का पतन हुआ है यहाँ पर| 68 रन बनाकर हेली मैथ्यूज़ पवेलियन लौटी हैं| धीमी गति से डाली गई छोटी गेंद| बल्लेबाज़ उसपर पुल शॉट लगाने गई| लेंथ को ठीक तरह से भांप नहीं पाई| टॉप एज लेकर हवा में गई गेंद| फील्डर उसके नीचे आई और मिड ऑन पर कैच को अंजाम दे दिया है| एक शानदार पारी खेलकर मैथ्यूज़ वापिस लौटी हैं| 127/3 मुंबई|
अमनजोत कौर नई बल्लेबाज़ हैं...
13.5
wd
क्रांति गौड़ To हेली मैथ्यूज़
वाइड!!! एक अतिरिक्त रन वाइड के रूप मिला यहाँ पर| जीत के और नज़दीक जाती हुई मुंबई की टीम|
13.4
6
क्रांति गौड़ To हेली मैथ्यूज़
छक्का! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाया| गेंद और बल्ले का एक और बार बेहतरीन संपर्क हुआ और गेंद स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए|
13.3
0
क्रांति गौड़ To हेली मैथ्यूज़
बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया|
13.2
4
क्रांति गौड़ To हेली मैथ्यूज़
चौका! ऑफ़ स्टंप के बाहर की गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर्स की दिशा में खेला| गेंद गई सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
13.1
0
क्रांति गौड़ To हेली मैथ्यूज़
ऑफ साइड की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं मिल पाया|
ओवर की समाप्ति 13 : 116/2
9 रन
  • 112.1
  • 412.2
  • 412.3
  • W 12.4
  • 012.5
  • 012.6
ह. कौर
0 (2)
ह. मैथ्यूज़
58 (41)
ग. हैरिस
1-0-9-1
12.6
0
ग्रेस हैरिस To हरमनप्रीत कौर
ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात, रन नहीं मिल पाएगा|
12.5
0
ग्रेस हैरिस To हरमनप्रीत कौर
बल्लेबाज़ ने पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सकी| कोई रन नहीं हुआ|
हरमनप्रीत कौर नई बल्लेबाज़ हैं...
12.4
W
ग्रेस हैरिस To नताली स्कीवर-ब्रंट OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट दीप्ति शर्मा बोल्ड ग्रेस हैरिस| 92 रनों की साझेदारी का हुआ अंत| जीत से अब महज़ 35 रन दूर है मुंबई| 37 रन बनाकर नताली स्कीवर-ब्रंट बनी ग्रेस हैरिस का पहला शिकार| शॉर्ट मिड विकेट पर कप्तान दीप्ति शर्मा का एक बेहतरीन कैच देखने को मिला है| इस बार धीमी गति से डाली गई गेंद को ऑफ़ स्टम्प पर शफल करते हुए लेग साइड की तरफ पुल किया| शॉट में ताक़त नहीं लगा पाई| हवा में गई गेंद, शॉर्ट मिड विकेट पर फील्डर दीप्ति ने अपने दाहिने तरफ डाईव लगाते हुए दोनों हाथों से एक शानदार कैच को लपका| 116/2 मुंबई|
12.3
4
ग्रेस हैरिस To नताली स्कीवर-ब्रंट
चौका! इस बार फिर से छोटी गेंद को डीप लॉन्ग ऑन और मिड विकेट के बीच से खेल दिया और गैप हासिल करते हुए बाउंड्री बटोरी है| फुट वर्क का बढ़िया इस्तेमाल करती नज़र आ रही हैं स्कीवर|
12.2
4
ग्रेस हैरिस To नताली स्कीवर-ब्रंट
चौका!!! बैक फुट पर जाकर इस पुल शॉट को खेला मिड विकेट की दिशा में जहाँ से दो फील्डरों के बीच से निकल गई गेंद और चार रन मिल गया है|
12.1
1
ग्रेस हैरिस To हेली मैथ्यूज़
इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
ओवर की समाप्ति 12 : 107/1
7 रन
  • 211.1
  • 111.2
  • 1 B 11.3
  • 111.4
  • 111.5
  • 111.6
ह. मैथ्यूज़
57 (40)
नताली स्कीवर
29 (20)
स. एकलेसटोन
3-0-24-0
11.6
1
सोफी एकलेसटोन To हेली मैथ्यूज़
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| टर्न हुई गेंद को लेग साइड पर मोड़ा था और गैप से एक रन हासिल कर लिया है|
11.5
1
सोफी एकलेसटोन To नताली स्कीवर-ब्रंट
विकटों के बीच डाली गई थी गेंद| बल्लेबाज़ ने बैक फुट से ऑन साइड पर फ्लिक करते हुए एक रन लिया है|
11.4
1
सोफी एकलेसटोन To हेली मैथ्यूज़
इस बार ऑफ़ साइड पर पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया है|
11.3
b
सोफी एकलेसटोन To नताली स्कीवर-ब्रंट
बाई के रूप में सिंगल आया है|ऑफ़ स्टम्प पर शफल करते हुए लैप शॉट खेलना चाहा| चूक गई बल्लेबाज़| कीपर के पास गई गेंद जिसे वो पकड़ नहीं सकी और दूर गई गेंद| एक रन यहाँ चुरा लिया गया|
11.2
1
सोफी एकलेसटोन To हेली मैथ्यूज़
सिंगल!! इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
11.1
2
सोफी एकलेसटोन To हेली मैथ्यूज़
सिंगल ही था लेकिन कवर्स से थ्रो आया विकटों के बीच जिसका कोई बैक अप नहीं था और उसकी वजह से ओवर थ्रो के रूप में दूसरा रन भी आ गया| इस गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर्स की तरफ खेला था|
ओवर की समाप्ति 11 : 100/1
9 रन
  • 110.1
  • 110.2
  • 110.3
  • 110.4
  • 410.5
  • 110.6
ह. मैथ्यूज़
52 (36)
नताली स्कीवर
28 (18)
द. शर्मा
2-0-14-0
10.6
1
दीप्ति शर्मा To हेली मैथ्यूज़
सिंगल के साथ मुंबई के 100 रन बोर्ड पर लग गए हैं| विकेट लाइन के बीच डाली गई थी गेंद| बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|
10.5
4
दीप्ति शर्मा To हेली मैथ्यूज़
चौका! शानदार शॉट के साथ हेली मैथ्यूज़ का अर्ध शतक यहाँ पर पूरा हो गया है| सही समय पर उन्होंने फॉर्म पकड़ा है जिसका टीम मुंबई को काफी फायदा होने वाला है| इस बार क्रीज़ में रहकर बल्लेबाज़ ने इसे कवर्स की ओर पंच किया और चौका बटोरा|
10.4
1
दीप्ति शर्मा To नताली स्कीवर-ब्रंट
इस बार भी गेंद को टर्न होने दिया और लेग साइड पर मोड़ते हुए गैप से एक रन हासिल किया है|
10.3
1
दीप्ति शर्मा To हेली मैथ्यूज़
एक और रन लेग साइड से यहाँ पर आजायेगा|
10.2
1
दीप्ति शर्मा To नताली स्कीवर-ब्रंट
सिंगल से यहाँ पर काम चलाया है| इस बार बैक फुट से ऑन साइड पर फ्लिक करते हुए एक रन लिया है|
10.1
1
दीप्ति शर्मा To हेली मैथ्यूज़
सिंगल से यहाँ पर काम चलाया है| ऑफ़ स्पिन डाली गई गेंद| मिड विकेट की तरफ पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया है|
ओवर की समाप्ति 10 : 91/1
10 रन
  • 09.1
  • 49.2
  • 09.3
  • 19.4
  • 49.5
  • 19.6
ह. मैथ्यूज़
45 (32)
नताली स्कीवर
26 (16)
स. हेनरी
4-0-28-1
9.6
1
सिनेले हेनरी To हेली मैथ्यूज़
सिंगल!! बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
9.5
4
सिनेले हेनरी To हेली मैथ्यूज़
चौका! ऑफ़ स्टंप के बाहर की गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर्स की दिशा में खेला| गेंद गई सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
9.4
1
सिनेले हेनरी To नताली स्कीवर-ब्रंट
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाकर एक रन लिया|
9.3
0
सिनेले हेनरी To नताली स्कीवर-ब्रंट
गुड लेंथ की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड ऑन की दिशा में खेला| फील्डर के पास गई गेंद| रन का मौका नहीं बन पाया|
9.2
4
सिनेले हेनरी To नताली स्कीवर-ब्रंट
चौका! ये गेंद बैकवर्ड पॉइंट की सीमा रेखा को पार कर गई| कट शॉट का इस्तेमाल किया और गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचाया|
9.1
0
सिनेले हेनरी To नताली स्कीवर-ब्रंट
ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे मिड ऑन की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात, रन नहीं मिल पाएगा|
ओवर की समाप्ति 9 : 81/1
5 रन
  • 18.1
  • 18.2
  • 18.3
  • 08.4
  • 18.5
  • 18.6
नताली स्कीवर
21 (12)
ह. मैथ्यूज़
40 (30)
द. शर्मा
1-0-5-0
8.6
1
दीप्ति शर्मा To नताली स्कीवर-ब्रंट
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| लॉन्ग ऑन की तरफ इस गेंद को खेला| डीप में फील्डर ने उसे फील्ड किया जहाँ से एक ही रन मिल पाया| 81/1 मुंबई|
8.5
1
दीप्ति शर्मा To हेली मैथ्यूज़
सिंगल से यहाँ पर काम चलाया है| छोटी डाली गई ऑफ़ स्पिन गेंद| इसपर लेग साइड की तरफ पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया है|
8.4
0
दीप्ति शर्मा To हेली मैथ्यूज़
इस बार लेग साइड पर पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सकी|
8.3
1
दीप्ति शर्मा To नताली स्कीवर-ब्रंट
पैड्स पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बल्ले का मुंह बंद करते हुए स्क्वायर लेग की दिशा में खेला| डीप में फील्डर तैनात, एक ही रन हासिल हुआ है|
8.2
1
दीप्ति शर्मा To हेली मैथ्यूज़
सिंगल!! ऑफ़ स्पिन गेंद| वाइड लॉन्ग ऑन की तरफ उसे पुल कर दिया| डीप में उसे फील्ड किया गया जहाँ से एक रन का ही मौका बन पाया|
8.1
1
दीप्ति शर्मा To नताली स्कीवर-ब्रंट
ऑफ़ स्पिन गेंद!! इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और लॉन्ग ऑफ़ से एक रन हासिल किया है|
ओवर की समाप्ति 8 : 76/1
10 रन
  • 17.1
  • 07.2
  • 47.3
  • 47.4
  • 07.5
  • 17.6
नताली स्कीवर
18 (9)
ह. मैथ्यूज़
38 (27)
क. गौड़
2-0-19-0
7.6
1
क्रांति गौड़ To नताली स्कीवर-ब्रंट
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इस बार लेग साइड की तरफ पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया है| 76/1 मुंबई|
7.5
0
क्रांति गौड़ To नताली स्कीवर-ब्रंट
डॉट बॉल आएगी यहाँ पर| इस बार आगे आकर बल्लेबाज़ ने ऑफ ड्राइव किया लेकिन ये एक डॉट बॉल हुई|
7.4
4
क्रांति गौड़ To नताली स्कीवर-ब्रंट
चौका!!! एक और बाउंड्री जिसके साथ दोनों बल्लेबाजों के बीच 50 रनों की साझेदारी पनप चुकी है वहां पर| इस बार शॉर्ट ऑफ़ लेंथ गेंद पर पुल शॉट का इस्तेमाल करते हुए बल्लेबाज़ ने बाउंड्री बटोरी है|
7.3
4
क्रांति गौड़ To नताली स्कीवर-ब्रंट
मिसफील्ड और चौका निकल गया| मिड ऑन पर ग्रेस हैरिस से हुई चूक| गेंद को रोकने गई लेकिन उनके पैरों के बीच से निकल गई गेंद लॉन्ग ऑन बाउंड्री की तरफ जहाँ से चार रन हासिल हो गया| सीधे बल्ले से सामने की तरफ खेला गया था शॉट|
7.2
0
क्रांति गौड़ To नताली स्कीवर-ब्रंट
अच्छी गति के साथ लेंथ को हिट करते हुए क्रांति गौड़ ने डाली ये गेंद| बल्लेबाज़ नताली ने इसे भी बड़े आराम से पंच कर दिया| रन नहीं हो सका|
7.1
1
क्रांति गौड़ To हेली मैथ्यूज़
ब्रेक के बाद सिंगल के साथ गेम का आगाज़ हुआ है| फ्रंट फुट पर रहकर बल्लेबाज़ ने इस गेंद को पॉइंट की ओर ड्राइव कर दिया एक रन के लिए|
टाइम आउट का समय हुआ है यहाँ पर| 7 ओवर की समाप्ति के बाद 66/1 मुंबई, लक्ष्य से 85 रन दूर| 151 रनों के इस रन चेज़ में शानदार बल्लेबाज़ी मुंबई पलटन की तरफ से देखने को मिली है| एमेलिया कर का विकेट गंवाने के बाद स्कीवर ब्रंट और हेली मैथ्यूज के बीच महज़ 24 गेंदों पर 42 रनों की साझेदारी पनप गई है जिसने इस टीम को गेम में काफी ऊपर ला दिया है| अब यहाँ से मुकाबला अपनी तरफ घुमाने के लिए यूपी की गेंदबाजों को कड़ी मुशक्कत करनी होगी|
ओवर की समाप्ति 7 : 66/1
16 रन
  • 16.1
  • 46.2
  • 16.3
  • 46.4
  • 1 WD 6.5
  • 16.5
  • 46.6
नताली स्कीवर
9 (4)
ह. मैथ्यूज़
37 (26)
ग. सुल्ताना
1-0-16-0
6.6
4
गौहर सुल्ताना To नताली स्कीवर-ब्रंट
चौका! गुड लेंथ की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड ऑन की दिशा में गैप में खेला| गेंद गई सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
6.5
1
गौहर सुल्ताना To हेली मैथ्यूज़
गुड लेंथ की गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ़ की दिशा में खेला| एक रन का मौका बन गया|
6.5
wd
गौहर सुल्ताना To हेली मैथ्यूज़
वाइड! एक अतिरिक्त रन वाइड के रूप में मिला यहाँ पर|
6.4
4
गौहर सुल्ताना To हेली मैथ्यूज़
चौका! ऑफ़ स्टंप के बाहर की गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर्स की दिशा में खेला| गेंद गई सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
6.3
1
गौहर सुल्ताना To नताली स्कीवर-ब्रंट
इस बार बल्लेबाज़ ने स्क्वायर कट करते हुए एक रन हासिल किया|
6.2
4
गौहर सुल्ताना To नताली स्कीवर-ब्रंट
चौका! विकेट लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की तरफ खेला| गेंद गई सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
6.1
1
गौहर सुल्ताना To हेली मैथ्यूज़
फुलटॉस गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर्स की दिशा में खेला| सिंगल हासिल हुआ|
ओवर की समाप्ति 6 : 50/1
10 रन
  • 05.1
  • 45.2
  • 45.3
  • 05.4
  • 05.5
  • 1 WD 5.6
  • 15.6
ह. मैथ्यूज़
31 (23)
नताली स्कीवर
0 (1)
स. एकलेसटोन
2-0-18-0
5.6
1
सोफी एकलेसटोन To हेली मैथ्यूज़
सिंगल के साथ हुई एक बढ़िया ओवर की समाप्ति और इसी के साथ मुंबई के 50 रन भी बोर्ड पर लग गए हैं| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल बटोर लिया है|
5.6
wd
सोफी एकलेसटोन To हेली मैथ्यूज़
वाइड!!! एक अतिरिक्त गेंद और रन यहाँ पर आता हुआ| बल्लेबाज़ से दूर रखने के चक्कर में वाइड डाल बैठी गेंद|
5.5
0
सोफी एकलेसटोन To हेली मैथ्यूज़
डॉट बॉल!! इस बार स्वीप शॉट तो खेला लेकिन रन लेने का मौका नही बन सका|
5.4
0
सोफी एकलेसटोन To हेली मैथ्यूज़
डॉट बॉल!! ये अच्छी गेंद थी| बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाई|
5.3
4
सोफी एकलेसटोन To हेली मैथ्यूज़
चौका!! बैक टू बैक बाउंड्री यहाँ पर आती हुई| पैरों पर डाली गई गेंद पर एक बार फिर से स्वीप कर दिया| फील्डर को बीट करते हुए तेज़ी के साथ निकल गई गेंद चार रनों के लिए|
5.2
4
सोफी एकलेसटोन To हेली मैथ्यूज़
चौका! इस शॉट से गेंदबाज़ के हौंसले पस्त हुए होंगे| बल्लेबाज़ ने इस गेंद पर अपना घुटना टिकाया और स्वीप करते हुए चौका जड़ दिया|
5.1
0
सोफी एकलेसटोन To हेली मैथ्यूज़
टाईट लाइन पर डाली गई गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने डिफेंड करते हुए सम्मान दे दिया| कोई रन नहीं होगा यहाँ पर|
ओवर की समाप्ति 5 : 40/1
7 रन
  • 04.1
  • 04.2
  • 04.3
  • 64.4
  • 14.5
  • 04.6
नताली स्कीवर
0 (1)
ह. मैथ्यूज़
22 (17)
स. हेनरी
3-0-18-1
4.6
0
सिनेले हेनरी To नताली स्कीवर-ब्रंट
लेग स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ के पैड्स को लगी| हलकी अपील वहां देखने को मिली| अंपायर सहमत नहीं दिखे| कोई रन नहीं हुआ, कोई नुक्सान नहीं हुआ|
4.5
1
सिनेले हेनरी To हेली मैथ्यूज़
बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल किया गया| गाइड किया इसे बैकवर्ड पॉइंट की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
4.4
6
सिनेले हेनरी To हेली मैथ्यूज़
छक्का! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने आगे आकर लॉन्ग ऑन की ओर पुल शॉट लगाया| गेंद और बल्ले का एक और बार बेहतरीन संपर्क हुआ और बॉल सीधा स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए| ये है हेली मैथ्यूज़ की ताक़त|
4.3
0
सिनेले हेनरी To हेली मैथ्यूज़
बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया|
4.2
0
सिनेले हेनरी To हेली मैथ्यूज़
ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे कवर्स की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात, रन नहीं मिल पाएगा|
4.1
0
सिनेले हेनरी To हेली मैथ्यूज़
गुड लेंथ गेंद!! इस बार बल्लेबाज़ द्वारा बैक फुट से पंच किया गया लेकिन तीस गज के घेरे के अंदर गेंद को फील्ड कर लिया गया|
ओवर की समाप्ति 4 : 33/1
9 रन
  • 03.1
  • 03.2
  • 43.3
  • 03.4
  • 43.5
  • 13.6
ह. मैथ्यूज़
15 (12)
नताली स्कीवर
0 (0)
क. गौड़
1-0-9-0
3.6
1
क्रांति गौड़ To हेली मैथ्यूज़
सिंगल के साथ हुई एक और महंगे ओवर की समाप्ति| इस बार कवर्स की दिशा में खेला गेंद को जहाँ से एक रन का ही मौका बन पाया है| 33/1 मुंबई|
3.5
4
क्रांति गौड़ To हेली मैथ्यूज़
चौका!!! एक और बाउंड्री इस ओवर से आती हुई| हेली मैथ्यूज़ ऑन फायर| अच्छा कट शॉट खेला! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को पॉइंट की ओर कट किया और बाउंड्री हासिल की है|
3.4
0
क्रांति गौड़ To हेली मैथ्यूज़
इस बार भी हार्ड लेंथ गेंद!! पड़कर बाहर की तरफ निकली गेंद| मैथ्यूज़ ने उसे बैकफुट पर जाकर डिफेंड करना सही समझा|
3.3
4
क्रांति गौड़ To हेली मैथ्यूज़
चौका!!! शानदार बैक फुट पंच हेली मैथ्यूज़ द्वारा| पॉइंट फील्डर उसे रोक नहीं पाई| इस शॉट के बाद दौड़ने की कोई ज़रुरत नहीं| क्रीज़ में रहकर बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की ओर पंच किया और चौका बटोरा है|
3.2
0
क्रांति गौड़ To हेली मैथ्यूज़
हार्ड लेंथ गेंद!! पड़कर बाहर की तरफ निकली गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे फ्रंट फुट पर जाकर डिफेंड करना सही समझा|
3.1
0
क्रांति गौड़ To हेली मैथ्यूज़
प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| खेलने का प्रयास, स्विंग से चकमा खा गई बल्लेबाज़| कीपर की तरफ गई गेंद| कोई रन नहीं, कोई नुक्सान नहीं हुआ|
स्कीवर ब्रंट नई बल्लेबाज़ हैं...
ओवर की समाप्ति 3 : 24/1
6 रन
  • 1 LB 2.1
  • 12.2
  • 02.3
  • 02.4
  • 4 B 2.5
  • W 2.6
ए. कर
10 (13)
ह. मैथ्यूज़
6 (6)
स. हेनरी
2-0-11-1
2.6
W
सिनेले हेनरी To एमेलिया कर OUT!
आउट!! कैच आउट!! मुंबई को लगता हुआ पहला बड़ा झटका!! सिनेले हेनरी के हाथ लगी पहली सफलता| एमेलिया कर 10 बनाकर पवेलियन लौटी हैं| गुड लेंथ पर डाली गई तेज़ गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से मिड ऑन की दिशा शॉट खेला| मिस टाइम हुआ, मिड ऑन की तरफ हवा में गई गेंद जहाँ ग्रेस हैरिस ने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 24/1 मुंबई|
2.5
b
सिनेले हेनरी To एमेलिया कर
बाईज के रूप में बाउंड्री आती हुई| बाउंसर गेंद बल्लेबाज़ और कीपर को बीट करती हुई सीमा रेखा के बाहर चली गई| मिला चार यहाँ पर| उछाल से बल्लेबाज़ और कीपर दोनों ही चकमा खा गई थी|
2.4
0
सिनेले हेनरी To एमेलिया कर
नॉट आउट!! शॉर्ट थर्ड मैन फील्डर के डायरेक्ट हिट के बाद रन आउट की अपील थी लेकिन थर्ड अम्पायर ने जब उसे बिग स्क्रीन पर चेक किया तो पाया कि एमेलिया कर सही समय पर क्रीज़ के अंदर आ गई थी| इस गेंद पर आगे आकर एंगल बल्ले से शॉर्ट थर्ड मैन की तरफ शॉट खेला था रन के लिए भागी थी| साही समय पर हेली ने उन्हें वापिस भेजा था|
2.3
0
सिनेले हेनरी To एमेलिया कर
गुड लेंथ की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड ऑन की दिशा में खेला| फील्डर पास गई गेंद| रन का मौका मौका नहीं बन सका|
2.2
1
सिनेले हेनरी To हेली मैथ्यूज़
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाकर एक रन लिया|
2.1
lb
सिनेले हेनरी To एमेलिया कर
लेग बाई के रूप में आया सिंगल| लेग स्टंप के बाहर की गेंद पर बल्लेबाज़ ने आगे आकर मिड विकेट की ओर खेलना चाहा| पैड्स को लगकर मिड ऑन की तरफ गई गेंद जहाँ से सिंगल का मौका बन पाया|
ओवर की समाप्ति 2 : 18/0
8 रन
  • 31.1
  • 01.2
  • 41.3
  • 11.4
  • 01.5
  • 01.6
ह. मैथ्यूज़
5 (5)
ए. कर
10 (8)
स. एकलेसटोन
1-0-8-0
1.6
0
सोफी एकलेसटोन To हेली मैथ्यूज़
डॉट बॉल के साथ हुई एक बढ़िया ओवर की हुई समाप्ति| इस बार आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया| 18/0 मुंबई|
1.5
0
सोफी एकलेसटोन To हेली मैथ्यूज़
डॉट बॉल!! बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|
1.4
1
सोफी एकलेसटोन To एमेलिया कर
क्विक सिंगल!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई ओवरपिच गेंद| ड्राइव किया मिड ऑन की ओर| तेज़ी से भागी और सिंगल पूरा किया| समझदारी भरा क्रिकेट देखने को मिला है बल्लेबाज़ द्वारा| फील्डर द्वारा गेंद को उठाकर गेंदबाजी एंड पर थ्रो किया गया लेकिन वो विकटों के दूर से निकल गया और बल्लेबाज़ अंदर भी आ चुकी थी|
1.3
4
सोफी एकलेसटोन To एमेलिया कर
चौका!!! बेहतरीन ऑफ़ ड्राइव!!! ओवरपिच गेंद, आगे आकर ड्राइव किया गेंदबाज़ के बाएँ तरफ| मिड ऑफ़ फील्डर से काफी दूर रही गेंद| किसी के पास रोकने का कोई मौका नहीं वहां पर और गेंद गोली की रफ़्तार से सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए|
1.2
0
सोफी एकलेसटोन To एमेलिया कर
डॉट बॉल!! इस बार बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला|
1.1
3
सोफी एकलेसटोन To हेली मैथ्यूज़
3 रन मिल जाएगा यहाँ पर, शानदार शॉट| क्रीज़ का इस्तेमाल करते हुए बल्लेबाज़ ने इसे कवर्स की ओर पंच किया| तेज़ी से तीन रन पूरे किये|
ओवर की समाप्ति 1 : 10/0
10 रन
  • 2 NB 0.1
  • 1 WD 0.1
  • 10.1
  • 1 WD 0.2
  • 10.2
  • 00.3
  • 00.4
  • 00.5
  • 40.6
ए. कर
5 (5)
ह. मैथ्यूज़
2 (2)
स. हेनरी
1-0-10-0
0.6
4
सिनेले हेनरी To एमेलिया कर
चौका!!! पहली बाउंड्री इस रन चेज़ में आती हुई| शानदार ऑफ ड्राइव की बदौलत चौका बटोरा| मिड ऑफ़ और कवर्स फील्डर के बीच से निकल गया ये शॉट तीर की तरह और चार रन दे गया है|
0.5
0
सिनेले हेनरी To एमेलिया कर
डॉट बॉल!! हवा में थी गेंद लेकिन गेंदबाज़ के थोड़ा आगे गिर गई| लो फुल टॉस गेंद को सामने की तरफ हल्का सा पुश किया लेकिन गेंदबाज़ ने उसे एक टप्पा खाने के बाद रोक दिया|
0.4
0
सिनेले हेनरी To एमेलिया कर
स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
0.3
0
सिनेले हेनरी To एमेलिया कर
फॉरवर्ड डिफेन्स!! बड़ी बारीकी के साथ बल्लेबाज़ ने इस गेंद को सम्मान देते हुए अपनी विकेट सुरक्षित की है|
0.2
1
सिनेले हेनरी To हेली मैथ्यूज़
सिंगल!! ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई छोटी गेंद| इसपर बैक फुट से गेंद को पंच किया, डीप से एक रन मिल गया|
0.2
wd
सिनेले हेनरी To हेली मैथ्यूज़
वाइड!!! इस बार ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ से काफी दूर| अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया है|
0.1
1
सिनेले हेनरी To एमेलिया कर
सिंगल!! फ्री हिट गेंद पर कैच आउट हुई लेकिन कोई नुक्सान बल्लेबाज़ को होगा नहीं| छोटी गेंद पर लेग साइड की तरफ पुल शॉट लगाया था| मिस टाइम हुआ, हवा में गई गेंद| उसे लेग साइड पर कैच किया गया लेकिन फ्री हिट की वजह से एक रन भागने का मौका बन गया|
0.1
wd
सिनेले हेनरी To एमेलिया कर
वाइड!!! फ्री हिट जारी रहेगी अभी| डाउन द लेग डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे फ्लिक करन चाहा लेकिन बीट हुई| कीपर के पास गई| अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया है|
0.1
nb
सिनेले हेनरी To हेली मैथ्यूज़
नो बॉल के साथ हुई इस पारी की शुरुआत| अब अगली गेंद मुफ्त की होने वाली है| क्या फ्री हिट का फायदा उठा पाएंगी एमेलिया कर| इस बार पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ दिया था और गैप से एक रन हासिल किया था| इस बीच नो बॉल का हूटर भी बज गया था|
मैच की जानकारी
  • स्थान भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपई एकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ
  • मौसम साफ़
  • टॉस मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया
  • परिणाम मुंबई इंडियंस ने यूपी वॉरियर्स को 6 विकटों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच हेली मैथ्यूज़
  • अंपायर Narayanan Janani (IND), Ajitesh K Argal (IND), Anish Sahasrabudhe (IND)
  • रेफ़री Rajni Basnet (IND)
Advertisement
मैच पोल
वर्म
Advertisement