यूपी वॉरियर्स की कप्तान मेग लैनिंग को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार दिया गया| तो क्रिकेट फैन्स आज के डबल हेडर के इस पहले मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हम रुख करते हैं दिन के दूसरे गेम की तरफ जहाँ बेंगलुरु और दिल्ली एक दूसरे के खिलाफ कड़ा मुकाबला खेलने को तैयार हैं| चलिए वक़्त आ गया है कि अब उस मुकाबले पर स्विच किया जाए|
विमेंस प्रीमियर लीग के 10वें मुकाबले में यूपी वॉरियर्स की टीम ने मुंबई इंडियंस को 22 रनों से मात दे दिया है| दो बैक टू बैक मुकाबले यूपी की टीम ने एमआई को हरा दिया है| अपना पहला तीन मैच लगातार गंवाने के बाद अब जाकर यूपी की टीम ने जीत की लय पकड़ी है| मुंबई इंडियंस को मिली उनकी तीसरी हार| दो और महत्वपूर्ण अंक यूपी की टीम ने अपने नाम किया है| यूपी की टीम को अब मुस्कुराने की वजह मिल गई है| मुंबई कप्तान हरमनप्रीत कौर ने आज इस मुकाबले में टॉस जीतकर दिन के मैच में रन चेज करने का फैसला किया था जो अंत में जाकर ग़लत साबित हो गया| यूपी के लिए उनकी कप्तान मेग लैनिंग (70) और फोएबे लिचफील्ड (61) की बेहतरीन बल्लेबाजी के दम पर टीम ने 20 ओवरों में 187 रन बोर्ड पर लगाए थे| एक वक़्त जब ये जोड़ी बल्लेबाजी कर रही थी तब ऐसा लगा कि टीम 200 के पार चली जायेगी लेकिन अंतिम के कुछ ओवरों में एमआई की टीम ने तगड़ी वापसी की और बैक टू बैक विकेट्स लेकर यूपी को 187 रनों पर ही रोक दिया| वहीँ जब मुंबई की टीम 188 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो उनके टॉप चार बल्लेबाजों को शुरुआत तो मिली लेकिन उनमें से कोई भी अपनी पारी को बड़ा नहीं कर पाया| छठे विकेट के लिए अमनजोत कौर (41) और एमेलिया कर (49) ने अच्छी बल्लेबाजी करते हुए 83 रनों की साझेदारी निभाई लेकिन इस दौरान जरूरी रन रेट काफी ऊपर निकल गया था| इसे हासिल करने के चक्कर में अमनजोत ने अपना विकेट गंवाया और उसके बाद एमेलिया अकेली पड़ गई और अंत में टीम 22 रनों से लक्ष्य से दूर रह गई|
ओवर 20 : 165/6
11 रन
219.1
119.2
019.3
619.4
119.5
119.6
ए. कर
49 (28)
क. जी
9 (6)
द. शर्मा
4-0-35-1
19.6
1
दीप्ति शर्मा To एमेलिया कर
सिंगल ही मिल पायेगा यहाँ पर| इसी के साथ 22 रन से यूपी वॉरियर्स ने जीत लिया है ये मुकाबला| मुंबई को मिली एक और हार| एमेलिया कर ने आगे आकर लेग साइड पर शॉट खेला जहाँ से एक ही रन मिल पाया|
19.5
1
दीप्ति शर्मा To कमलिनी जी
सिंगल मिला यहाँ पर| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद| दूर से बल्ला चलाया| एज लेकर शॉर्ट थर्ड मैन की तरफ गई जहाँ से एक ही रन मिल पाय|
19.4
6
दीप्ति शर्मा To कमलिनी जी
छक्का! हैमर्ड! पूरी ताक़त के साथ बल्लेबाज़ ने इस गेंद पर आक्रमण किया और उसे मिड ऑन के पार स्लॉग करते हुए छह रन हासिल किये| अब 2 गेंद 25 रन की दरकार है|
19.3
0
दीप्ति शर्मा To कमलिनी जी
एक अहम डॉट बॉल!! स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
19.2
1
दीप्ति शर्मा To एमेलिया कर
सिंगल हिमिल पाया यहाँ पर| 4 गेंद 31 रन की दरकार है| लेग साइड पर इस गेंद को खेला लेकिन डीप में उसे फील्ड कर लिया गया|
19.1
2
दीप्ति शर्मा To एमेलिया कर
2 रन मिलेगा यहाँ पर| विकेट लाइन पर डाली गई गेंद| लेग साइड पर गैप में खेला और तेजी से भागते हुए दो रन हासिल किया है|
ओवर 19 : 154/6
3 रन
118.1
018.2
W 18.3
218.4
018.5
018.6
क. जी
2 (3)
ए. कर
45 (25)
श. पांडे
4-0-30-2
18.6
0
शिखा पांडे To कमलिनी जी
डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| अब 6 गेंद पर 34 रन की दरकार है| बड़े शॉट के लिए गई लेकिन असफल हुई|
18.5
0
शिखा पांडे To कमलिनी जी
एक अहम डॉट गेंद यहाँ पर आती हुई| ड्राइव किया गेंद को कवर्स की तरफ लेकिन रन नही हुआ|
18.4
2
शिखा पांडे To कमलिनी जी
2 रन के साथ अपना खाता खोला है| लो फुल टॉस डाली गई गेंद| स्कूप शॉट का इस्तेमाल और दुग्गी हासिल की है| डीप में अच्छी फील्डिंग यहाँ पर देखने को मिली है|
कमलिनी जी अगली बल्लेबाज हैं...
18.3
W
शिखा पांडे To अमनजोत कौर OUT!
आउट!! कैच आउट!! 83 रनों की साझेदारी का हुआ अंत| अपने ही फॉलोथ्रू में एक अच्छा कैच लपका| ऐसे कैचेस पकड़ना आसान नहीं होता| 9 गेंद 36 रन की दरकार है| 41 रन बनाकर अमनजोत कौर बनी शिखा पांडे का दूसरा शिकार| इस बार फुल टॉस गेंद को सामने की तरफ खेला| हवा में गई गेंद जिसे गेंदबाज ने खुद ही लपक लिया है| 152/6 मुंबई|
18.2
0
शिखा पांडे To अमनजोत कौर
डॉट बॉल, स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
18.1
1
शिखा पांडे To एमेलिया कर
सिंगल!! हाई फुल टॉस गेंद| आगे आकर ऑफ़ साइड पर शॉट खेला| मिस टाइम हुआ| हवा में गई गेंद लेकिन नो मेंस लैंड में गिरी| एक ही रन भागकर पूरा कर पाई बल्लेबाज|
ओवर 18 : 151/5
14 रन
417.1
1 WD 17.2
617.2
117.3
117.4
117.5
017.6
अ. कौर
41 (22)
ए. कर
44 (24)
स. एकलेसटोन
4-1-33-1
17.6
0
सोफी एकलेसटोन To अमनजोत कौर
डॉट गेंद!! 12 गेंद पर 37 रन की दरकार है| बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया| रूम बनाकर खेलना चाहा लेकिन बीट हो गई|
17.5
1
सोफी एकलेसटोन To एमेलिया कर
मिस फील्ड हुई गेंदबाज से जिसकी वजह से एक रन मिल गया| आगे निकलकर मिड ऑफ़ की ओर पंच करते हुए एक रन हासिल किया है|
17.4
1
सोफी एकलेसटोन To अमनजोत कौर
जड़ में डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया है|
17.3
1
सोफी एकलेसटोन To एमेलिया कर
इस बार ऑफ़ स्टम्प लाइन पर डाली गई गेंद| कवर्स की ओर गेंद को ड्राइव करते हुए सिंगल लिया गया है|
17.2
6
सोफी एकलेसटोन To एमेलिया कर
छक्का! ओह!! इनसाइड आउट शॉट का इस्तेमाल करते हुए गेंद को सीधा सीमा रेखा के पार पहुँचाया| बेहतरीन टाइमिंग के सहारे गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचाया है| गेम ऑन है दोस्तों|
17.2
wd
सोफी एकलेसटोन To एमेलिया कर
वाइड!! इस बार लेग स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई गेंद| बल्लेबाज के दूर से गई कीपर के पास| वाइड का इशारा आया है यहाँ पर|
17.1
4
सोफी एकलेसटोन To एमेलिया कर
चौका!!! ओह बल्ले के एज को लेकर कीपर को छोड़ते हुए थर्ड मैन बाउंड्री के पार निकल गई गेंद| बाहर डाली गई थी गेंद जिसपर दूर से शॉट लगाने गई और एज दे बैठी थी|
ओवर 17 : 137/5
12 रन
116.1
1 WD 16.2
116.2
016.3
416.4
116.5
416.6
अ. कौर
40 (20)
ए. कर
32 (20)
श. पांडे
3-0-27-1
16.6
4
शिखा पांडे To अमनजोत कौर
चौका! बाउंड्री हासिल करने के लिए कलात्मक शॉट! बल्लेबाज़ ने फुल टॉस को परखा और रिवर्स स्वीप करते हुए थर्ड मैन से चौका बटोरा है| 18 गेंद 51 रन की दरकार है|
16.5
1
शिखा पांडे To एमेलिया कर
इस बार कद में डाली गई गेंद| इसपर ऑन ड्राइव का इस्तेमाल किया और एक रन बल्लेबाज़ के खाते में जुड़ गया है|
16.4
4
शिखा पांडे To एमेलिया कर
चौका!!! अप एंड ओवर!!! सीधे बल्ले से गेंदबाज के ऊपर से गेंद को लॉफ्ट करते हुए अपने लिए एक बाउंड्री हासिल की है| कुछ इसी तरह के और शॉट्स की मुंबई को जरूरत है|
16.3
0
शिखा पांडे To एमेलिया कर
प्ले एंड मिस!! विकेट के पीछे इस गेंद को खेलने गयी लेकिन पूरी तरह से बीट हो गई|
16.2
1
शिखा पांडे To अमनजोत कौर
सिंगल से यहाँ पर काम चलाया है| आगे निकलकर कवर्स की ओर पंच करते हुए एक रन हासिल किया| फील्डर तेजी से गेंद पर आई लेकिन एक रन से नहीं रोक पाई|
16.2
wd
शिखा पांडे To अमनजोत कौर
वाइड!!! इस बार बल्लेबाज से दूर रखने के चक्कर में वाइड डाल बैठी गेंद|
16.1
1
शिखा पांडे To एमेलिया कर
सिंगल!! ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर रखी गई गेंद| एक रन के लिए सामने की तरफ गेंद को ड्राइव किया गया|
ओवर 16 : 125/5
14 रन
615.1
615.2
015.3
115.4
115.5
015.6
अ. कौर
35 (18)
ए. कर
26 (16)
द. शर्मा
3-0-24-1
15.6
0
दीप्ति शर्मा To अमनजोत कौर
डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इसपर स्क्वायर कट शॉट खेला लेकिन फील्डर को भेद नहीं पाई| रन का मौका नहीं बन सका| 24 गेंद पर 63 रन की दरकार है|