तो दोस्तों इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हम रुख करते हैं आज के दूसरे गेम की तरफ जहाँ बैंगलोर ने मुंबई के सामने टॉस जीतकर चेज़ करने का फैसला किया है| आइये अब वहां होगी आपसे मुलाकात|
राजस्थान के लिए टॉप तीन बल्लेबाजों ने अर्धशतक लगाया और टीम को 203 रनों के आंकड़ों तक पहुंचा दिया| जवाब में हैदराबाद की शुरुआत बेहद खराब हुई और बोल्ट ने पहले ही ओवर में 440 वोल्ट का झटका देते हुए दो बल्लेबाजों को बिना खाता खोले पवेलियन भेज दिया| इस झटके से मेज़बान टीम उभर ही नहीं पाई और मध्यक्रम पर यूजी चहल का क़हर बरपा हुआ और बल्लेबाज़ी लाइन अप तहस नहस हो गया| इस 72 रनों की एक बड़ी जीत के साथ राजस्थान को बड़ा मोमेंटम हासिल हुआ है जिसे वो आगे की तरफ कैरी फॉरवर्ड करना चाहेंगे|
इंडियन टी20 लीग के चौथे मुकाबले में राजस्थान ने हैदराबाद को 72 रनों के बड़े मार्जिन से शिकस्त दे दी है| जीत के साथ संजू एंड कम्पनी ने इस प्रतियोगिता में अपनी शुरुआत की है| हैदराबाद का ये घरेलू मैदान था जहाँ वो जीत हासिल करने के लिए उतरे थे लेकिन जोस बटलर, यूजी चहल और ट्रेंट बोल्ट के तूफ़ान में वो पूरी तरह से बिखर गए| एक बार फिर से जिस टीम ने टॉस जीता मुकाबला उनके पक्ष में नहीं गया| यहाँ पर टॉस जीतकर आज भुवि का गेंदबाजी करने का फैसला बिलकुल ग़लत साबित हो गया|
ओवर 20 : 131/8
23 रन
619.1
119.2
7 NB
19.3
119.3
419.4
419.5
019.6
अ. समद
32 (32)
उ. मलिक
19 (8)
न. सैनी
2-0-34-0
19.6
0
नवदीप सैनी To अब्दुल समद
स्विंग एंड मिस!! इसी के साथ पारी की हुई समाप्ति| 72 रनों से राजस्थान ने इस मुकाबले को जीत लिया है| इस गेंद पर बल्लेबाज़ ने अपना बलाल घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हो पाया|
19.5
4
नवदीप सैनी To अब्दुल समद
एक और चौका! बेहतरीन टाइमिंग का इस्तेमाल करते हुए फ्लिक किया बाउंड्री लाइन की ओर| चार रन मिला| ये रन्स इन बल्लेबाजों को काफी आत्मविश्वास देंगे|
19.4
4
नवदीप सैनी To अब्दुल समद
चौका! इस बार इनफील्ड के ऊपर से गेंद को लॉफ्ट करते हुए अपने लिए एक बाउंड्री हासिल की|
19.3
1
नवदीप सैनी To उमरान मलिक
इस बार सीधे बल्ले से सामने की तरफ फ्री हिट गेंद को खेला जहाँ से एक ही रन मिल पाया|
19.3
nb
नवदीप सैनी To उमरान मलिक
छक्का! एक और बड़ा शॉट!! आते-आते काफी देर कर दी| खैर अब इन सबसे कुछ नहीं होने वाला लेकिन ये दोनों युवा बल्लेबाज़ अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं| ओह ये तो नो बॉल भी है यानी अगली गेंद फ्री हिट होगी|
19.2
1
नवदीप सैनी To अब्दुल समद
इस बार सीधे बल्ले से सामने की तरफ जड़ की गेंद को खेला| एक ही रन हासिल हुआ|
19.1
6
नवदीप सैनी To अब्दुल समद
छक्का! एक और बड़ा शॉट!! इस बार समद के बल्ले से निकला| जैसे ही लेंथ गेंद आई उसपर जोर से बल्ला चलाया और बॉल को दर्शकों के बीच भेज दिया|
ओवर 19 : 108/8
13 रन
118.1
018.2
018.3
418.4
618.5
218.6
उ. मलिक
12 (6)
अ. समद
17 (27)
ट. बोल्ट
4-1-21-2
18.6
2
ट्रेंट बोल्ट To उमरान मलिक
दुग्गी!! इस बार कवर्स की ओर गेंद को खेलकर दो रन हासिल कर लिया|
18.5
6
ट्रेंट बोल्ट To उमरान मलिक
छक्का! जाते-जाते उमरान अपना दम दिखा रहे हैं| जैसे ही छोटी गेंद देखी उसपर कड़क पुल शॉट का इस्तेमाल किया और गेंद सीधा दर्शकों के बीच गई|
18.4
4
ट्रेंट बोल्ट To उमरान मलिक
चौका! आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड ऑन फील्डर के ऊपर से उठाकर मारा और चार रन हासिल किये|
18.3
0
ट्रेंट बोल्ट To उमरान मलिक
डॉट गेंद!! बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया|
18.2
0
ट्रेंट बोल्ट To उमरान मलिक
कोई रन नहीं, प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|
18.1
1
ट्रेंट बोल्ट To अब्दुल समद
सिंगल ही मिल पायेगा यहाँ पर| इस बार फ्रंट फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिला|
ओवर 18 : 95/8
3 रन
017.1
117.2
217.3
017.4
W
17.5
017.6
उ. मलिक
0 (1)
अ. समद
16 (26)
य. चहल
4-0-17-4
17.6
0
युजवेंद्र चहल To उमरान मलिक
डॉट गेंद, पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके|
17.5
W
युजवेंद्र चहल To भुवनेश्वर कुमार OUT!
आउट!! क्लीन बोल्ड!! युजवेंद्र चहल के नाम चौथी सफलता दर्ज हुई| कप्तान भुवि महज़ 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गए| विकेट लाइन पर डाली गई गेंद पर जोर से सामने की तरफ शॉट लगाने गए| टर्न से पूरी तरह से बीट हुए और गेंद सीधा जाकर मिडिल स्टम्प से टकरा गई| जीत से अब बस कुछ ही कदम दूर है राजस्थान|
17.4
0
युजवेंद्र चहल To भुवनेश्वर कुमार
इस बार आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर समझदारी दिखाते हुए डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं|
17.3
2
युजवेंद्र चहल To भुवनेश्वर कुमार
एक बार फिर से पैड्स पर रखी गई गेंद| भुनी ने उसे लेग साइड पर मोड़ा जहाँ से दो रन मिल गया|
17.2
1
युजवेंद्र चहल To अब्दुल समद
सिंगल!! बल्लेबाज़ द्वारा लेग स्टम्प की गेंद पर कलाईयों का इस्तेमाल करते हुए सिंगल लिया गया|
17.1
0
युजवेंद्र चहल To अब्दुल समद
इस बार टर्न हुई गेंद और बल्लेबाज़ को पूरी तरह से चकमा दे गई|
ओवर 17 : 92/7
3 रन
016.1
116.2
016.3
116.4
016.5
116.6
अ. समद
15 (24)
भ. कुमार
4 (7)
ज. होल्डर
3-0-16-1
16.6
1
जेसन होल्डर To अब्दुल समद
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| मिड विकेट की ओर खेला गया पुल शॉट, एक रन मिला| बड़े शॉट्स के लये जा रहे बल्लेबाज़ लेकिन लग नहीं पा रहा है|
16.5
0
जेसन होल्डर To अब्दुल समद
डॉट बॉल!! इस बार गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए|
16.4
1
जेसन होल्डर To भुवनेश्वर कुमार
सिंगल, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर ब्लॉक किया| सिंगल का मौका बन गया|
16.3
0
जेसन होल्डर To भुवनेश्वर कुमार
प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| पुश करने का प्रयास लेकिन उछाल से चकमा खा गए बल्लेबाज़| कीपर की तरफ गई गेंद|
16.2
1
जेसन होल्डर To अब्दुल समद
सिंगल ही मिल पायेगा यहाँ पर| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
16.1
0
जेसन होल्डर To अब्दुल समद
स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
ओवर 16 : 89/7
4 रन
115.1
115.2
015.3
015.4
115.5
115.6
अ. समद
13 (20)
भ. कुमार
3 (5)
र. अश्विन
4-0-27-1
15.6
1
रविचंद्रन अश्विन To अब्दुल समद
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया| 89/7 हैदराबाद|
15.5
1
रविचंद्रन अश्विन To भुवनेश्वर कुमार
सिंगल ही मिल पायेगा यहाँ पर| इस बार बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|