Advertisement
Advertisement

सनराइज़र्स हैदराबाद vs गुजरात टाइटन्स, मैच 19 Match Summary

हैदराबाद vs गुजरात, 2025 - टी-20 Summary

सनराइज़र्स हैदराबाद vs गुजरात टाइटन्स स्कोरकार्ड
Share
मैच समाप्त   
मैच 19, राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, हैदराबाद , Apr 06, 2025
सनराइज़र्स हैदराबाद सनराइज़र्स हैदराबाद
152/8 (20.0)
गुजरात टाइटन्स गुजरात टाइटन्स
153/3 (16.4)
गुजरात टाइटन्स ने सनराइज़र्स हैदराबाद को 7 विकटों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    मोहम्मद सिराज
    4/17(4)
हैदराबाद 152/8
Bat टॉप बैट्समैन
नीतीश कुमार रेड्डी
नीतीश कुमार रेड्डी
31 (34)
  • 3x4s
  • 0x6s
  • 91.17SR
हेनरिक क्लासेन
हेनरिक क्लासेन
27 (19)
  • 2x4s
  • 1x6s
  • 142.10SR
Bowl टॉप बॉलर्स
गुजरात 153/3
Bat टॉप बैट्समैन
शुभमन गिल
शुभमन गिल
61 (43)
  • 9x4s
  • 0x6s
  • 141.86SR
वॉशिंगटन सुंदर
वॉशिंगटन सुंदर
49 (29)
  • 5x4s
  • 2x6s
  • 168.96SR
Bowl टॉप बॉलर्स
Advertisement
तो क्रिकेट फैन्स आज के इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से कल होगी आपसे मुलाकात इंडियन प्रीमियर लीग के एक नए मैच के साथ जो मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच शाम 07.30 बजे मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मोहम्मद सिराज को उनकी बेहतरीन गेंदबाज़ी के लिए दिया गया जिसके बाद उन्होंने बताया कि मैं यहाँ पर खेल रहा था और मेरे परिवार वाले इस मैच को देख रहे थे जिससे मुझे और भी आत्मविश्वास मिला है| आगे सिराज ने कहा कि मैं एक समय ये सोच रहा था कि सब कुछ समाप्त हो गया है लेकिन फिर मैंने खुद को संभाला और बेहतर करने की कोशिश की| अब मैं अपनी गेंदबाज़ी को काफी इंजॉय कर रहा हूँ| जाते-जाते उन्होंने बोला कि जब आपको लगता है कि जो मैं करना चाह रहा हूँ वही हो रहा है तो गेंदबाज़ी करने में काफी आनंद आता है|
गुजरात टाईटन्स के कप्तान शुभमन गिल ने मुकाबला जीतने के बाद बात करते हुए कहा कि इस जीत से हम काफी खुश हैं| आगे बताया कि इस फ़ॉर्मेट में गेंदबाज़ ही मुकाबले को जिताते हैं| इस रन चेज़ में हमें अच्छा क्रिकेटिंग शॉट्स लगाना था और हमने वही किया| सुंदर इससे पहले भी खेलने वाले थे लेकिन मौका नहीं बन सका| जब हम दोनों बल्लेबाज़ी कर रहे थे तो हमने आपस में ये बात की थी कि 30-40 रनों की साझेदारी करनी होगी ताकि गेम को और नज़दीक लेकर जाया जा सके|
मैच गंवाकर बात करने आए सनराइजर्स हैदराबाद टीम के कप्तान पैट कमिंस ने बताया कि हम अपने टोटल स्कोर से 20 रन पीछे रह गए| आगे कमिंस ने कहा कि पिच से गेंद ज़्यादा स्पिन नहीं हो रही थी और दूसरी पारी में ड्यू भी आ गई थी| जाते-जाते उन्होंने बोला कि गुजरात की टीम ने बल्लेबाज़ी बेहतर की और आज उनकी तेज़ गेंदबाजों के सामने हमें खेलने में मुश्किल हो रही थी|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
पहले गेंदबाजी के दौरान मोहम्मद सिराज ने शुरुआती झटके दिए जिससे हैदराबाद उभर नहीं सकी| नीतीश रेड्डी (31) और हेनरिक क्लासेन (27) की छोटी पारियों की बदौलत एसआरएच 150 के स्कोर तक तो पहुँच पाई लेकिन बड़े स्कोर तक नहीं जा पाई| हाँ रन चेज़ में सुंदर की तरफ से बेहतरीन पारी खेली गई जिसकी वजह से टीम को मोमेंटम मिला और दूसरे एंड से उन्हें गिल का बखूबी साथ मिला| हाँ सुंदर के आउट होने के बाद शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड ने महज़ 16 गेंदों पर 35 रनों की आक्रामक पारी खेली और ये बताया कि कैरेबियाई खिलाड़ी को धीमी सतह से कोई फर्क नहीं पड़ता है| अब जीत के इस मोमेंटम के साथ गिल एंड कम्पनी ऊपर की तरफ बढ़ेगी जबकि एसआरएच का मनोबल बेहद नीचे आ गया होगा|
गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज रहे हीरो तो बल्लेबाज़ी में वॉशिंगटन सुंदर (49) और शुभमन गिल (61) ने दिखाया अपना कमाल| साथ ही साथ इस स्लो पिच पर कप्तान गिल ने खेली कप्तानी पारी और टीम को फिनिशिंग लाइन के पार ले गए| दूसरी तरफ लगातार चार हार अपने खाते में दर्ज कराते हुए हैदराबाद की टीम अंक तालिका में एकदम नीचे लग गई है| टॉस जीतकर गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था जो बिलकुल सही साबित हुआ|
इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें मुकाबले में गुजरात टाईटन्स की टीम ने सनराइज़र्स हैदराबाद को 7 विकटों से मात दे दी है| जीत की हैट्रिक लगाते हुए अंक तालिका में 6 पॉइंट्स हासिल करते हुए दूसरे पायदान पर जा बैठी है| कमाल का क्रिकेट आज जीटी ने इस धीमी विकेट पर खेला है| पहले शानदार गेंदबाजी करते हुए हैदराबाद जैसी फायर पॉवर वाली बल्लेबाज़ी लाइन अप को महज़ 152 रनों पर रोका और उसके बाद रन चेज़ में महज़ 16 रनों पर दो झटके लगने के बाद बेहतरीन बल्लेबाज़ी करते हुए लक्ष्य को 20 गेंद पहले हासिल कर लिया|
16.4
1
पैट कमिंस To शुभमन गिल
सिंगल!! इसी के साथ गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकटों से शिकस्त दे दी है!! पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक शॉट लगाया और एक रन ले लिया| ऐसे में गुजरात की पूरी टीम ने जीत का जश्न मनाया|
16.3
1
पैट कमिंस To शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड
सिंगल!! ओवरपिच डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर एक रन हासिल किया|
16.2
4
पैट कमिंस To शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड
चौका!! शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड ने लगाया एक और बाउंड्री!! शानदार प्लेसमेंट| बल्लेबाज़ ने गेंदबाज़ की गति का इस्तेमाल करते हुए गेंद को थर्ड मैन की ओर गाइड कर दिया और चार रन बटोरे| गुजरात की टीम को अभी भी जीत के लिए 2 रन चाहिए|
16.1
6
पैट कमिंस To शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड
छक्का!! शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड के बल्ले से आता हुआ बड़ा शॉट यहाँ पर!! शॉर्टपिच डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर पुल शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा स्टैंड्स में गई छह रनों के लिया|
ओवर 16 : 141/3
11 रन
  • 115.1
  • 015.2
  • 415.3
  • 415.4
  • 115.5
  • 115.6
श. रदरफ़ोर्ड
24 (13)
श. गिल
60 (42)
ज. अंसारी
4-0-33-0
15.6
1
जीशन अंसारी To शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड
बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
15.5
1
जीशन अंसारी To शुभमन गिल
हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|
15.4
4
जीशन अंसारी To शुभमन गिल
चौका!! बैक टू बैक बाउंड्री शुभमन गिल के बल्ले से आती हुई!! ओवरपिच डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप कवर्स की ओर गैप में शॉट लगाया| ऐसे में बॉल गई सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
15.3
4
जीशन अंसारी To शुभमन गिल
चौका!! स्पिनर के खिलाफ बल्लेबाज़ का पसंदीदा शॉट| घुटना टिकाते हुए स्लॉग स्वीप किया और गेंद को सीमा रेखा के बाहर भेजने में कामयाब हुए| मिला चार रन यहाँ पर|
15.2
0
जीशन अंसारी To शुभमन गिल
विकेट लाइन पर डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से सामने की ओर पुश किया| गेंदबाज़ ने बॉल को खुद ही फील्ड कर लिया|
15.1
1
जीशन अंसारी To शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड
सिंगल!! विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर खेलकर एक रन लिया|
ओवर 15 : 130/3
18 रन
  • 414.1
  • 414.2
  • 414.3
  • 1 WD 14.4
  • 414.4
  • 014.5
  • 114.6
श. रदरफ़ोर्ड
22 (11)
श. गिल
51 (38)
अ. शर्मा
1-0-18-0
14.6
1
अभिषेक शर्मा To शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड
सिंगल के साथ 18 रनों के एक महंगे ओवर की हुई समाप्ति| इस बार ऑफ़ साइड पर पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया| लक्ष्य से 23 रन दूर गुजरात|
14.5
0
अभिषेक शर्मा To शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड
प्ले एंड मिस!! इस बार ऑफ़ स्टम्प के बाहर रखी गई गेंद को खेलने गए और बीट हुए| रन का कोई मौका नहीं बन सका|
14.4
4
अभिषेक शर्मा To शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड
चार गेंद चार चौका!!! एक ही ओवर में गेम पूरी तरह से गुजरात की तरफ घूम गया है| बल्लेबाज़ ने इसे कवर्स की तरफ पंच किया और चार रन हासिल किया है|
14.4
wd
अभिषेक शर्मा To शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड
वाइड!!! एक अतिरिक्त गेंद और रन यहाँ पर आता हुआ|
14.3
4
अभिषेक शर्मा To शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड
हैट्रिक चौका!!! इस बार पूरी ताक़त के साथ इस गेंद को मिड विकेट की ओर स्लॉग कर दिया| गैप हासिल करते हुए गेंद सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
14.2
4
अभिषेक शर्मा To शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड
चौका!! दो गेंद दो बाउंड्री आ गई है| फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया कवर्स की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
14.1
4
अभिषेक शर्मा To शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड
चौका! बल्लेबाज़ ने इस गेंद पर कवर्स की ओर इनसाइड आउट शॉट लगाया| गेंद सीमा रेखा के पार चली गई|
ओवर 14 : 112/3
6 रन
  • W 13.1
  • 013.2
  • 1 WD 13.3
  • 413.3
  • 013.4
  • 013.5
  • 113.6
श. रदरफ़ोर्ड
5 (5)
श. गिल
51 (38)
म. शमी
4-0-28-2
13.6
1
मोहम्मद शमी To शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड
सिंगल से काम चलाया है| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर थर्ड मैन की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
13.5
0
मोहम्मद शमी To शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड
एक और डॉट गेंद!! इस बार जड़ में डाली गई गेंद को पॉइंट की तरफ प्लेस किया| फील्डर की तरफ गई गेंद जहाँ उसे फील्ड किया गया| कोई रन नहीं होगा|
13.4
0
मोहम्मद शमी To शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड
इस बार अच्छे टप्पे पर तेज़ रफ़्तार से अंदर की तरफ आई गेंद और बल्लेबाज़ ने उसे बढ़िया तरीके से खेला| रन का मौका नहीं बन पाया|
13.3
4
मोहम्मद शमी To शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड
चौका!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को फाइन लेग की दिशा में पुल लगाया| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल| टप्पा खाकर गैप में गई बॉल सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
13.3
wd
मोहम्मद शमी To शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड
वाइड!!! लेग स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
16 OV
11 रन
ज. अंसारी to श. रदरफ़ोर्ड श. गिल
  • 115.1
  • 015.2
  • 415.3
  • 415.4
  • 115.5
  • 115.6
15 OV
18 रन
अ. शर्मा to श. रदरफ़ोर्ड
  • 414.1
  • 414.2
  • 414.3
  • 1 WD 14.4
  • 414.4
  • 014.5
  • 114.6
14 OV
6 रन
म. शमी to व. सुंदर श. रदरफ़ोर्ड
  • W 13.1
  • 013.2
  • 1 WD 13.3
  • 413.3
  • 013.4
  • 013.5
  • 113.6
13 OV
8 रन
ज. अंसारी to श. गिल व. सुंदर
  • 112.1
  • 112.2
  • 412.3
  • 012.4
  • 112.5
  • 112.6
12 OV
8 रन
ज. उनादकट to व. सुंदर श. गिल
  • 111.1
  • 111.2
  • 111.3
  • 111.4
  • 011.5
  • 411.6
11 OV
8 रन
प. कमिंस to श. गिल व. सुंदर
  • 210.1
  • 010.2
  • 110.3
  • 010.4
  • 110.5
  • 410.6
10 OV
6 रन
ज. अंसारी to व. सुंदर श. गिल
  • 19.1
  • 09.2
  • 19.3
  • 29.4
  • 19.5
  • 19.6
9 OV
12 रन
क. मेंडिस to श. गिल व. सुंदर
  • 08.1
  • 48.2
  • 28.3
  • 18.4
  • 48.5
  • 18.6
8 OV
8 रन
ज. अंसारी to व. सुंदर श. गिल
  • 17.1
  • 47.2
  • 17.3
  • 07.4
  • 17.5
  • 17.6
7 OV
8 रन
ज. उनादकट to श. गिल व. सुंदर
  • 06.1
  • 16.2
  • 46.3
  • 16.4
  • 16.5
  • 16.6
6 OV
20 रन
स. सिंह to व. सुंदर
  • 45.1
  • 45.2
  • 05.3
  • 65.4
  • 05.5
  • 65.6
5 OV
11 रन
म. शमी to व. सुंदर श. गिल
  • 14.1
  • 04.2
  • 14.3
  • 14.4
  • 44.5
  • 44.6
4 OV
2 रन
प. कमिंस to श. गिल ज. बटलर व. सुंदर
  • 03.1
  • 03.2
  • 13.3
  • 03.4
  • W 3.5
  • 13.6
3 OV
7 रन
म. शमी to श. गिल स. सुदर्शन ज. बटलर
  • 12.1
  • 12.2
  • 42.3
  • 12.4
  • W 2.5
  • 02.6
2 OV
4 रन
प. कमिंस to स. सुदर्शन श. गिल
  • 01.1
  • 11.2
  • 11.3
  • 01.4
  • 11.5
  • 11.6
1 OV
4 रन
म. शमी to स. सुदर्शन श. गिल
  • 10.1
  • 00.2
  • 00.3
  • 10.4
  • 1 WD 0.5
  • 00.5
  • 10.6
मैच की जानकारी
  • स्थान राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, हैदराबाद
  • मौसम साफ़
  • टॉस गुजरात टाइटन्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया
  • परिणाम गुजरात टाइटन्स ने सनराइज़र्स हैदराबाद को 7 विकटों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच मोहम्मद सिराज
  • अंपायर केएन अनंथापद्मनाभन, Saidharshan Kumar (IND), नितिन मेनन
  • रेफ़री जवागल श्रीनाथ
Advertisement
मैच पोल

कौन जीतेगा मैच?

वर्म
Advertisement