Advertisement
सनराइज़र्स हैदराबाद vs गुजरात टाइटन्स, मैच 19 Commentary, Live Updates
हैदराबाद vs गुजरात, 2025 - टी-20 Live Commentary
मैच समाप्त
मैच 19, राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, हैदराबाद
, Apr 06, 2025

152/8
(20.0)

153/3
(16.4)
गुजरात टाइटन्स ने सनराइज़र्स हैदराबाद को 7 विकटों से हराया
% Chance to Win
हैदराबाद
गुजरात
Inn Break
-
-
प्लेयर ऑफ द मैचमोहम्मद सिराज4/17(4)
तो क्रिकेट फैन्स आज के इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से कल होगी आपसे मुलाकात इंडियन प्रीमियर लीग के एक नए मैच के साथ जो मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच शाम 07.30 बजे मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मोहम्मद सिराज को उनकी बेहतरीन गेंदबाज़ी के लिए दिया गया जिसके बाद उन्होंने बताया कि मैं यहाँ पर खेल रहा था और मेरे परिवार वाले इस मैच को देख रहे थे जिससे मुझे और भी आत्मविश्वास मिला है| आगे सिराज ने कहा कि मैं एक समय ये सोच रहा था कि सब कुछ समाप्त हो गया है लेकिन फिर मैंने खुद को संभाला और बेहतर करने की कोशिश की| अब मैं अपनी गेंदबाज़ी को काफी इंजॉय कर रहा हूँ| जाते-जाते उन्होंने बोला कि जब आपको लगता है कि जो मैं करना चाह रहा हूँ वही हो रहा है तो गेंदबाज़ी करने में काफी आनंद आता है|
गुजरात टाईटन्स के कप्तान शुभमन गिल ने मुकाबला जीतने के बाद बात करते हुए कहा कि इस जीत से हम काफी खुश हैं| आगे बताया कि इस फ़ॉर्मेट में गेंदबाज़ ही मुकाबले को जिताते हैं| इस रन चेज़ में हमें अच्छा क्रिकेटिंग शॉट्स लगाना था और हमने वही किया| सुंदर इससे पहले भी खेलने वाले थे लेकिन मौका नहीं बन सका| जब हम दोनों बल्लेबाज़ी कर रहे थे तो हमने आपस में ये बात की थी कि 30-40 रनों की साझेदारी करनी होगी ताकि गेम को और नज़दीक लेकर जाया जा सके|
मैच गंवाकर बात करने आए सनराइजर्स हैदराबाद टीम के कप्तान पैट कमिंस ने बताया कि हम अपने टोटल स्कोर से 20 रन पीछे रह गए| आगे कमिंस ने कहा कि पिच से गेंद ज़्यादा स्पिन नहीं हो रही थी और दूसरी पारी में ड्यू भी आ गई थी| जाते-जाते उन्होंने बोला कि गुजरात की टीम ने बल्लेबाज़ी बेहतर की और आज उनकी तेज़ गेंदबाजों के सामने हमें खेलने में मुश्किल हो रही थी|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
पहले गेंदबाजी के दौरान मोहम्मद सिराज ने शुरुआती झटके दिए जिससे हैदराबाद उभर नहीं सकी| नीतीश रेड्डी (31) और हेनरिक क्लासेन (27) की छोटी पारियों की बदौलत एसआरएच 150 के स्कोर तक तो पहुँच पाई लेकिन बड़े स्कोर तक नहीं जा पाई| हाँ रन चेज़ में सुंदर की तरफ से बेहतरीन पारी खेली गई जिसकी वजह से टीम को मोमेंटम मिला और दूसरे एंड से उन्हें गिल का बखूबी साथ मिला| हाँ सुंदर के आउट होने के बाद शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड ने महज़ 16 गेंदों पर 35 रनों की आक्रामक पारी खेली और ये बताया कि कैरेबियाई खिलाड़ी को धीमी सतह से कोई फर्क नहीं पड़ता है| अब जीत के इस मोमेंटम के साथ गिल एंड कम्पनी ऊपर की तरफ बढ़ेगी जबकि एसआरएच का मनोबल बेहद नीचे आ गया होगा|
गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज रहे हीरो तो बल्लेबाज़ी में वॉशिंगटन सुंदर (49) और शुभमन गिल (61) ने दिखाया अपना कमाल| साथ ही साथ इस स्लो पिच पर कप्तान गिल ने खेली कप्तानी पारी और टीम को फिनिशिंग लाइन के पार ले गए| दूसरी तरफ लगातार चार हार अपने खाते में दर्ज कराते हुए हैदराबाद की टीम अंक तालिका में एकदम नीचे लग गई है| टॉस जीतकर गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था जो बिलकुल सही साबित हुआ|
इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें मुकाबले में गुजरात टाईटन्स की टीम ने सनराइज़र्स हैदराबाद को 7 विकटों से मात दे दी है| जीत की हैट्रिक लगाते हुए अंक तालिका में 6 पॉइंट्स हासिल करते हुए दूसरे पायदान पर जा बैठी है| कमाल का क्रिकेट आज जीटी ने इस धीमी विकेट पर खेला है| पहले शानदार गेंदबाजी करते हुए हैदराबाद जैसी फायर पॉवर वाली बल्लेबाज़ी लाइन अप को महज़ 152 रनों पर रोका और उसके बाद रन चेज़ में महज़ 16 रनों पर दो झटके लगने के बाद बेहतरीन बल्लेबाज़ी करते हुए लक्ष्य को 20 गेंद पहले हासिल कर लिया|
16.4
1
पैट कमिंस To शुभमन गिल
सिंगल!! इसी के साथ गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकटों से शिकस्त दे दी है!! पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक शॉट लगाया और एक रन ले लिया| ऐसे में गुजरात की पूरी टीम ने जीत का जश्न मनाया|
16.3
1
पैट कमिंस To शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड
सिंगल!! ओवरपिच डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर एक रन हासिल किया|
16.2
4
पैट कमिंस To शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड
चौका!! शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड ने लगाया एक और बाउंड्री!! शानदार प्लेसमेंट| बल्लेबाज़ ने गेंदबाज़ की गति का इस्तेमाल करते हुए गेंद को थर्ड मैन की ओर गाइड कर दिया और चार रन बटोरे| गुजरात की टीम को अभी भी जीत के लिए 2 रन चाहिए|
16.1
6
पैट कमिंस To शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड
छक्का!! शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड के बल्ले से आता हुआ बड़ा शॉट यहाँ पर!! शॉर्टपिच डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर पुल शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा स्टैंड्स में गई छह रनों के लिया|
ओवर की समाप्ति 16 : 141/3
11 रन
- 115.1
- 015.2
- 415.3
- 415.4
- 115.5
- 115.6
श. रदरफ़ोर्ड
24 (13)
श. गिल
60 (42)
ज. अंसारी
4-0-33-0
15.6
1
जीशन अंसारी To शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड
बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
15.5
1
जीशन अंसारी To शुभमन गिल
हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|
15.4
4
जीशन अंसारी To शुभमन गिल
चौका!! बैक टू बैक बाउंड्री शुभमन गिल के बल्ले से आती हुई!! ओवरपिच डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप कवर्स की ओर गैप में शॉट लगाया| ऐसे में बॉल गई सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
15.3
4
जीशन अंसारी To शुभमन गिल
चौका!! स्पिनर के खिलाफ बल्लेबाज़ का पसंदीदा शॉट| घुटना टिकाते हुए स्लॉग स्वीप किया और गेंद को सीमा रेखा के बाहर भेजने में कामयाब हुए| मिला चार रन यहाँ पर|
15.2
0
जीशन अंसारी To शुभमन गिल
विकेट लाइन पर डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से सामने की ओर पुश किया| गेंदबाज़ ने बॉल को खुद ही फील्ड कर लिया|
15.1
1
जीशन अंसारी To शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड
सिंगल!! विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर खेलकर एक रन लिया|
ओवर की समाप्ति 15 : 130/3
18 रन
- 414.1
- 414.2
- 414.3
- 1 WD 14.4
- 414.4
- 014.5
- 114.6
श. रदरफ़ोर्ड
22 (11)
श. गिल
51 (38)
अ. शर्मा
1-0-18-0
14.6
1
अभिषेक शर्मा To शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड
सिंगल के साथ 18 रनों के एक महंगे ओवर की हुई समाप्ति| इस बार ऑफ़ साइड पर पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया| लक्ष्य से 23 रन दूर गुजरात|
14.5
0
अभिषेक शर्मा To शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड
प्ले एंड मिस!! इस बार ऑफ़ स्टम्प के बाहर रखी गई गेंद को खेलने गए और बीट हुए| रन का कोई मौका नहीं बन सका|
14.4
4
अभिषेक शर्मा To शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड
चार गेंद चार चौका!!! एक ही ओवर में गेम पूरी तरह से गुजरात की तरफ घूम गया है| बल्लेबाज़ ने इसे कवर्स की तरफ पंच किया और चार रन हासिल किया है|
14.4
wd
अभिषेक शर्मा To शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड
वाइड!!! एक अतिरिक्त गेंद और रन यहाँ पर आता हुआ|
14.3
4
अभिषेक शर्मा To शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड
हैट्रिक चौका!!! इस बार पूरी ताक़त के साथ इस गेंद को मिड विकेट की ओर स्लॉग कर दिया| गैप हासिल करते हुए गेंद सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
14.2
4
अभिषेक शर्मा To शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड
चौका!! दो गेंद दो बाउंड्री आ गई है| फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया कवर्स की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
14.1
4
अभिषेक शर्मा To शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड
चौका! बल्लेबाज़ ने इस गेंद पर कवर्स की ओर इनसाइड आउट शॉट लगाया| गेंद सीमा रेखा के पार चली गई|
ओवर की समाप्ति 14 : 112/3
6 रन
- W 13.1
- 013.2
- 1 WD 13.3
- 413.3
- 013.4
- 013.5
- 113.6
श. रदरफ़ोर्ड
5 (5)
श. गिल
51 (38)
म. शमी
4-0-28-2
13.6
1
मोहम्मद शमी To शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड
सिंगल से काम चलाया है| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर थर्ड मैन की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
13.5
0
मोहम्मद शमी To शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड
एक और डॉट गेंद!! इस बार जड़ में डाली गई गेंद को पॉइंट की तरफ प्लेस किया| फील्डर की तरफ गई गेंद जहाँ उसे फील्ड किया गया| कोई रन नहीं होगा|
13.4
0
मोहम्मद शमी To शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड
इस बार अच्छे टप्पे पर तेज़ रफ़्तार से अंदर की तरफ आई गेंद और बल्लेबाज़ ने उसे बढ़िया तरीके से खेला| रन का मौका नहीं बन पाया|
13.3
4
मोहम्मद शमी To शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड
चौका!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को फाइन लेग की दिशा में पुल लगाया| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल| टप्पा खाकर गैप में गई बॉल सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
13.3
wd
मोहम्मद शमी To शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड
वाइड!!! लेग स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
13.2
0
मोहम्मद शमी To शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड
बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला|
गुजरात टाइटंस के लिए इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में शरफेन रदरफोर्ड मैदान पर आए हैं...
13.1
W
मोहम्मद शमी To वॉशिंगटन सुंदर OUT!
आउट!!! कैच आउट!! कॉट अनिकेत वर्मा बोल्ड मोहम्मद शमी| एक शानदार कैच की बदौलत वॉशिंगटन सुंदर की 49 रनों की बेहतरीन पारी का हुआ अंत| मुकाबले में वापसी का मौका हैदराबाद के पास| इस बार ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई छोटी गेंद| उसपर कट शॉट डीप पॉइंट की तरफ खेला| हवा में गई गेंद| फील्डर ने अपने आगे की तरफ भागते हुए डाईव लगाई और एक बेहतरीन लो कैच पकड़ा है| अम्पायर ने उसे काफी बार चेक किया और आउट करार दिया है| 106/3 जीटी|
ओवर की समाप्ति 13 : 106/2
8 रन
- 112.1
- 112.2
- 412.3
- 012.4
- 112.5
- 112.6
व. सुंदर
49 (28)
श. गिल
51 (38)
ज. अंसारी
3-0-22-0
12.6
1
जीशन अंसारी To वॉशिंगटन सुंदर
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| लक्ष्य से अब 47 रन दूर गुजरात| टर्न हुई गेंद को सीधे बल्ले से लॉन्ग ऑन की तरफ ढकेला और डीप से एक रन हासिल कर लिया|
12.5
1
जीशन अंसारी To शुभमन गिल
सिंगल से इस बार काम चलाया है| सीधे बल्ले से ऑन ड्राइव का इस्तेमाल किया और एक रन बल्लेबाज़ के खाते में जुड़ गया है|
12.4
0
जीशन अंसारी To शुभमन गिल
डॉट बॉल!! इस बार क्रीज़ में रह कर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके|
12.3
4
जीशन अंसारी To शुभमन गिल
चौका!!! इसी के साथ कप्तान शुभमन गिल का अर्ध शतक पूरा हो गया है| इस बार एक अच्छा कट शॉट खेला गया| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को कवर्स की ओर कट किया और बाउंड्री हासिल की है| डीप में फील्डर द्वारौसे रोकने का प्रयास किया गया लेकिन असफल हुआ| ड्रेसिंग रूम से उनकी सराहना हुई है|
12.2
1
जीशन अंसारी To वॉशिंगटन सुंदर
सिंगल!! जड़ में डाली गई गेंद| सीधे बल्ले से सामने की तरफ उसे ड्राइव कर दिया| लॉन्ग ऑफ़ की तरफ गई गेंद जहाँ से एक रन हासिल हो गया| इसी के साथ गुजरात के 100 रन भी पूरे हो गए|
12.1
1
जीशन अंसारी To शुभमन गिल
सिंगल!! लेग स्पिन गेंद| गिल ने बैक फुट से गेंद को कवर्स की तरफ पंच किया जहाँ से एक रन मिल गया|
ओवर की समाप्ति 12 : 98/2
8 रन
- 111.1
- 111.2
- 111.3
- 111.4
- 011.5
- 411.6
व. सुंदर
47 (26)
श. गिल
45 (34)
ज. उनादकट
2-0-16-0
11.6
4
जयदेव उनादकट To वॉशिंगटन सुंदर
चौका!!! कमाल की बल्लेबाज़ी वॉशिंगटन सुंदर द्वारा| बनाकर मारा गया शॉट| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई छोटी गेंद| उसपर ऑफ़ स्टम्प पर शफल करे हुए लेग साइड की तरफ पुल शॉट खेला| गैप मिल गया और चार रनों के सफ़र पर निकल गई गेंद| उम्दाह बल्लेबाज़ी सुंदर के द्वारा चल रही है| फील्ड से खिलवाड़ किया जा रहा है|
11.5
0
जयदेव उनादकट To वॉशिंगटन सुंदर
इस बार रूम बनाकर ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात, रन नहीं मिल पाएगा|
11.4
1
जयदेव उनादकट To शुभमन गिल
सिंगल!! एक और बार धीमी गति से डाली गई छोटी गेंद| बल्लेबाज़ ने उसपर लेग साइड की तरफ पुल शॉट लगाया और डीप से एक रन हासिल कर लिया|
11.3
1
जयदेव उनादकट To वॉशिंगटन सुंदर
सिंगल!! स्लोवर बाउंसर डाला| लेग साइड की तरफ पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया है|
11.2
1
जयदेव उनादकट To शुभमन गिल
सिंगल!! गुड लेंथ लाइन पर डाली गई गेंद| फ्रंट फुट से गेंद को गैप में पंच किया, एक रन मिला|
11.1
1
जयदेव उनादकट To वॉशिंगटन सुंदर
सिंगल के साथ ओवर का आगाज़ हुआ है| इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया है|
ओवर की समाप्ति 11 : 90/2
8 रन
- 210.1
- 010.2
- 110.3
- 010.4
- 110.5
- 410.6
श. गिल
43 (32)
व. सुंदर
41 (22)
प. कमिंस
3-0-14-1
10.6
4
पैट कमिंस To शुभमन गिल
चौका!! बाउंड्री के साथ हुई ओवर की समाप्ति| स्मैशड थ्रू कवर्स!! शानदार टाइमिंग और प्लेसमेंट गिल के द्वारा| इस बार क्रीज़ में रहकर बल्लेबाज़ ने इसे कवर्स की ओर पंच किया और चौका बटोरा| किसी फील्डर को हिलने तक का मौका नहीं मिला शॉट इतना करारा था| 90/2 गुजरात टाईटन्स|
10.5
1
पैट कमिंस To वॉशिंगटन सुंदर
क्विक सिंगल!!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| टैप किया उसे मिड ऑफ़ की ओर, तेज़ी से भागे रन और सिंगल पूरा किया| डायरेक्ट हिट होती तो मामला टाईट हो सकता था यहाँ पर|
10.4
0
पैट कमिंस To वॉशिंगटन सुंदर
शानदार पंच शॉट खेला गया लेकिन तीस गज के घेरे के अंदर गेंद को फील्ड कर लिया गया| बढ़िया फील्डिंग यहाँ पर देखने को मिली है| फील्डर ने अपने बाएँ ओर डाईव लगाते हुए उसे रोक दिया|
10.3
1
पैट कमिंस To शुभमन गिल
समझदारी भरा सिंगल यहाँ पर हासिल होता हुआ| इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए कवर्स की तरफ पंच किया एक रन के लिए|
10.2
0
पैट कमिंस To शुभमन गिल
इस बार आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर समझदारी दिखाते हुए डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं होगा|
10.1
2
पैट कमिंस To शुभमन गिल
2 रन के सतह हुई ओवर की शुरुआत!! ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई गेंद को डीप पॉइंट की तरफ प्लेस कर दिया| गैप में गई गेंद जहां से दो रन का मौका बन गया|
ओवर की समाप्ति 10 : 82/2
6 रन
- 19.1
- 09.2
- 19.3
- 29.4
- 19.5
- 19.6
श. गिल
36 (28)
व. सुंदर
40 (20)
ज. अंसारी
2-0-14-0
9.6
1
जीशन अंसारी To शुभमन गिल
सिंगल!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! लेग स्तुमंप पर डाली गई गेंद को गिल ने बैक फुट से लेग साइड की ओर खेला और एक रन ले लिया| 10 ओवर के बाद 82/2 गुजरात टाइटंस, जीत के लिए 60 गेंदों पर 71 रनों की दरकार है|
9.5
1
जीशन अंसारी To वॉशिंगटन सुंदर
इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
9.4
2
जीशन अंसारी To वॉशिंगटन सुंदर
दुग्गी!! विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर हलके हाथों से पुश करते हुए तेज़ी से भागकर 2 रन लिया|
9.3
1
जीशन अंसारी To शुभमन गिल
ओवरपिच डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से सामने की ओर शॉट खेला और एक रन ले लिया|
9.2
0
जीशन अंसारी To शुभमन गिल
पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके|
9.1
1
जीशन अंसारी To वॉशिंगटन सुंदर
आगे की गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर शॉट खेला| ऐसे में फील्डर के पास एक टप्पा खाकर गई गेंद| एक रन मिल गया|
ओवर की समाप्ति 9 : 76/2
12 रन
- 08.1
- 48.2
- 28.3
- 18.4
- 48.5
- 18.6
व. सुंदर
36 (17)
श. गिल
34 (25)
क. मेंडिस
1-0-12-0
8.6
1
कामिंदु मेंडिस To वॉशिंगटन सुंदर
सिंगल!! पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर खेलकर एक रन लिया|
8.5
4
कामिंदु मेंडिस To वॉशिंगटन सुंदर
चौका!! वॉशिंगटन सुंदर ने लगाया बाउंड्री यहाँ पर!! मुकाबला धीरे-धीरे गुजरात की ओर जाता हुआ दिखाई दे रहा है!! खूबसूरत शॉट बल्लेबाज़ द्वारा देखने को मिला यहाँ पर!! ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने जगह बनाकर एक्स्ट्रा कवर्स की दिशा में खेला| हवा में गई बॉल गैप में टप्पा खाकर सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन|
8.4
1
कामिंदु मेंडिस To शुभमन गिल
एक रन!! कप्तान शुभमन यहाँ पर बेहतरीन अंदाज़ में स्कोर बोर्ड को आगे बढ़ा रहे हैं| इस बार गिल ने बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
8.3
2
कामिंदु मेंडिस To शुभमन गिल
दुग्गी!! विकेट लाइन की गेंद को गिल ने मिड विकेट की ओर हलके हाथों से खेलकर तेज़ी से 2 रन पूरा कर लिया|
8.2
4
कामिंदु मेंडिस To शुभमन गिल
चौका!! शुभमन गिल ने लगाया बाउंड्री!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर गैप में शॉट लगाया| ऐसे में बॉल गई सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
8.1
0
कामिंदु मेंडिस To शुभमन गिल
बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला|
ओवर की समाप्ति 8 : 64/2
8 रन
- 17.1
- 47.2
- 17.3
- 07.4
- 17.5
- 17.6
श. गिल
27 (21)
व. सुंदर
31 (15)
ज. अंसारी
1-0-8-0
7.6
1
जीशन अंसारी To शुभमन गिल
गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन लिया|
7.5
1
जीशन अंसारी To वॉशिंगटन सुंदर
सिंगल!! समझदारी के साथ बल्लेबाज़ी कर रहे हैं दोनों बल्लेबाज़ यहाँ पर!! इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
7.4
0
जीशन अंसारी To वॉशिंगटन सुंदर
इस बार टर्न हुई गेंद और बल्लेबाज़ चारो खाने चित हो गए!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने डिफेंड करना चाहा लेकिन गेंद की लाइन में अपने बल्ले को नहीं ला सके| इसी बीच बॉल गई सीधा कीपर के दस्तानों में और रन नहीं मिल पाया|
7.3
1
जीशन अंसारी To शुभमन गिल
इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
7.2
4
जीशन अंसारी To शुभमन गिल
चौका!! शुभमन गिल के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट और शॉर्ट थर्ड मैन फील्डर के बीच से कट शॉट लगाया| गैप में गई गेंद चार रनों के लिए|
7.1
1
जीशन अंसारी To वॉशिंगटन सुंदर
सिंगल!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप पॉइंट की ओर खेलकर एक रन लिया|
जीशान अंसारी गेंदबाज़ी करने आए हैं...
टाइम आउट का हुआ समय!! ढाई मिनट का ब्रेक जहाँ दोनों ही टीमें अपनी-अपनी रणनीति बनाती हुई नज़र आएँगी| 7 ओवरों की समाप्ति के बाद 56/2 गुजरात, लक्ष्य से 97 रन दूर|फिलहाल क्रीज़ पर कप्तान शुभमन गिल और वॉशिंगटन सुंदर की जोड़ी टिकी हुई है जिनके कन्धों पर टीम को अब आगे ले जाने की बड़ी ज़िम्मेदारी होगी| महज़ 16 रनों पर अपने दो बल्लेबाजों को गंवाने के बाद इस जोड़ी ने टीम को रन चेज़ में अच्छी वापसी कराई है| खासकर सुंदर ने आकर काउंटर अटैक किया है| वहीँ गेंदबाजी टीम चाहेगी कि जल्द से जल्द इनका विकेट हासिल किया जाए|
ओवर की समाप्ति 7 : 56/2
8 रन
- 06.1
- 16.2
- 46.3
- 16.4
- 16.5
- 16.6
व. सुंदर
29 (12)
श. गिल
21 (18)
ज. उनादकट
1-0-8-0
6.6
1
जयदेव उनादकट To वॉशिंगटन सुंदर
ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन लिया|
6.5
1
जयदेव उनादकट To शुभमन गिल
इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
6.4
1
जयदेव उनादकट To वॉशिंगटन सुंदर
सिंगल!! पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर खेलकर एक रन लिया|
6.3
4
जयदेव उनादकट To वॉशिंगटन सुंदर
चौका!! शानदार फ्लिक शॉट बाबर आजम के बल्ले से देखने को मिला!! पैरों पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बड़ी खूबसूरती से कलाईयों के सहारे फ्लिक किया मिड विकेट बाउंड्री की तरफ| गैप में गई गेंद सीधा सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|
6.2
1
जयदेव उनादकट To शुभमन गिल
फ्रंट फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिला|
6.1
0
जयदेव उनादकट To शुभमन गिल
छोटी लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया| गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया| रन नहीं मिल पाया|
ओवर की समाप्ति 6 : 48/2
20 रन
- 45.1
- 45.2
- 05.3
- 65.4
- 05.5
- 65.6
व. सुंदर
23 (9)
श. गिल
19 (15)
स. सिंह
1-0-20-0
5.6
6
सिमरजीत सिंह To वॉशिंगटन सुंदर
छक्का!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! वॉशिंगटन ने लगाया एक और सुंदर शॉट यहाँ पर!! लेग स्टंप पर डाली गई छोटी गेंद को बल्लेबाज़ ने फाइन लेग की ओर हवा में शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद दर्शकों के पास गई छह रनों के लिए|
5.5
0
सिमरजीत सिंह To वॉशिंगटन सुंदर
शॉर्टपिच डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से डिफेंड कर दिया|
5.4
6
सिमरजीत सिंह To वॉशिंगटन सुंदर
छक्का!! वॉशिंगटन सुंदर के बल्ले से आता हुआ इस पारी का पहला सिक्स यहाँ पर!! पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने फाइन लेग की ओर फ्लिक शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए|
5.3
0
सिमरजीत सिंह To वॉशिंगटन सुंदर
विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से डिफेंड कर दिया|
5.2
4
सिमरजीत सिंह To वॉशिंगटन सुंदर
चौका!! बैक टू बैक बाउंड्री वॉशिंगटन सुंदर के बल्ले से आती हुई!! एक बार फिर से छोटी डाली गई गेंद जिसको बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाया| गैप में गई गेंद चार रनों के लिए|
5.1
4
सिमरजीत सिंह To वॉशिंगटन सुंदर
चौका!! इसी के साथ वॉशिंगटन सुंदर के बल्ले से आती हुई पहली बाउंड्री!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा सीमा रेखा के बाहर गई चार रनों के लिए|
गेंदबाज़ी में बदलाव, सिमरजीत सिंह के हाथों में थमाई गई है बॉल...
ओवर की समाप्ति 5 : 28/2
11 रन
- 14.1
- 04.2
- 14.3
- 14.4
- 44.5
- 44.6
श. गिल
19 (15)
व. सुंदर
3 (3)
म. शमी
3-0-22-1
4.6
4
मोहम्मद शमी To शुभमन गिल
बैक टू बैक चौका गिल के बल्ले से आता हुआ!!! पैड्स पर रखी गई गेंद| इसपर बेहतरीन टाइमिंग का इस्तेमाल करते हुए फ्लिक किया बाउंड्री लाइन की ओर| गैप से चार रन मिला| 5 के बाद 28/2 गुजरात|
4.5
4
मोहम्मद शमी To शुभमन गिल
पारी का दूसरा चौका गिल के बल्ले से आता हुआ! मिड विकेट फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को चिप किया सीमा रेखा की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए| फुलर लेंथ गेंद का पूरी तरह से फायदा उठा लिया था|
4.4
1
मोहम्मद शमी To वॉशिंगटन सुंदर
चीकी सिंगल!! बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल किया गया| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया| समझदारी भरा क्रिकेट देखने को मिला है बल्लेबाज़ द्वारा|
4.3
1
मोहम्मद शमी To शुभमन गिल
सिंगल!! गुड लेंथ गेंद| मिड ऑन फील्डर के दाहिने तरफ शॉट को खेला| जबतक गेंद को फील्ड किया जाता तब तक एक रन भागकर पूरा कर लिया गया|
4.2
0
मोहम्मद शमी To शुभमन गिल
विकेट लाइन पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड ऑन की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन का मौका नहीं बन सका|
4.1
1
मोहम्मद शमी To वॉशिंगटन सुंदर
ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप पॉइंट की ओर शॉट लगाकर एक रन लिया|
ओवर की समाप्ति 4 : 17/2
2 रन
- 03.1
- 03.2
- 13.3
- 03.4
- W 3.5
- 13.6
व. सुंदर
1 (1)
श. गिल
10 (11)
प. कमिंस
2-0-6-1
3.6
1
पैट कमिंस To वॉशिंगटन सुंदर
सिंगल!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से कवर की ओर पुश करते हुए एक रन हासिल किया|
वॉशिंगटन सुंदर बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए हैं...
3.5
W
पैट कमिंस To जोस बटलर OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट हेनरिक क्लासेन बोल्ड पैट कमिंस| बड़े विकेट का पतन हुआ है| हैदराबाद को जिस तरह की शुरुआत चाहिए थी वो मिल गई है| कप्तान पैट कमिंस ने टीम को गेम में काफी ऊपर ला दिया है| खतरनाक जोस बटलर बिना खाता खोले पैट कमिंस का पहला शिकार बन गए हैं| शानदार इनस्विंग गेंद से बल्लेबाज़ को चारो खाने चित कर दिया| टप्पा खाकर अंदर की तरफ आई गेंद| उसे डिफेंड करने गए लेकिन बल्ले का अंदरूनी भाग लेकर कीपर के दस्तानों में प्रस्थान कर गई गेंद जहाँ उसे लपक लिया गया| 16/2 गुजरात|
3.4
0
पैट कमिंस To जोस बटलर
इस बार आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर समझदारी दिखाते हुए डिफेंड कर दिया| कमिंस ने खुद ही उसे फील्ड कर दिया| कोई रन नहीं होगा|
3.3
1
पैट कमिंस To शुभमन गिल
एक बार फिर से पैड्स पर डाली गई गुड लेंथ गेंद| बल्लेबाज़ ने बड़े आराम से इसे लेग साइड पर मोड़ा और डीप स्क्वायर लेग से एक रन बटोर लिया|
3.2
0
पैट कमिंस To शुभमन गिल
इस बार गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को गिल ने हलके हाथों से डिफेंड कर दिया| रन का मौका नहीं बन सका|
3.1
0
पैट कमिंस To शुभमन गिल
एक और डॉट गेंद!! इस बार छोटी गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर्स की ओर पंच किया| फील्डर के पास टप्पा खाकर गई गेंद| रन नहीं आ सका|
ओवर की समाप्ति 3 : 15/1
7 रन
- 12.1
- 12.2
- 42.3
- 12.4
- W 2.5
- 02.6
ज. बटलर
0 (1)
श. गिल
9 (8)
म. शमी
2-0-11-1
2.6
0
मोहम्मद शमी To जोस बटलर
डॉट गेंद!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बटलर ने मिड विकेट की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
जोस बटलर बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए हैं...
मैच में हैदराबाद की ये छोटी सी वापसी है...
2.5
W
मोहम्मद शमी To साई सुदर्शन OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट अनिकेत वर्मा बोल्ड मोहम्मद शमी| पहले विकेट का पतन हो गया है यहाँ पर| इन फॉर्म बल्लेबाज़ साई सुदर्शन को जाना होगा वापिस| 15 रनों की साझेदारी का हुआ अंत| महज़ 5 रन बनाकर साई सुदर्शन बने मोहम्मद शमी का पहला शिकार| शॉर्ट स्क्वायर लेग पर फील्डर अनिकेत ने एक बढ़िया कैच पकड़ा| तेज़ गति से शरीर पर डाली गई छोटी गेंद| बल्लेबाज़ ने उसपर फ्लैट पुल शॉट लगाया जो सीधा फील्डर की तरफ चला गया| इस विकेट से फील्डिंग टीम में एक नया जोश आया होगा| 15/1 गुजरात टाईटन्स
2.4
1
मोहम्मद शमी To शुभमन गिल
एक और क्विक सिंगल!!! स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| टैप किया उसे मिड ऑन की ओर, तेज़ी से भागे रन और सिंगल पूरा किया| समझदारी भरा क्रिकेट देखने को मिला है बल्लेबाज़ गिल द्वारा|
2.3
4
मोहम्मद शमी To शुभमन गिल
चौका!!! पहली बाउंड्री इस रन चेज़ में आती हुई| ऑन द राइज खेला गया शॉट| गैप में गेंद को खेला| बॉल तेज़ी से सीधे कवर्स की ओर से सीमा रेखा के बाहर चली गई|
2.2
1
मोहम्मद शमी To साई सुदर्शन
एक और टैप एंड रन! गेंदबाजों के खिलाफ समझ बूझ भरी बल्लेबाज़ी की जा रही है| क्रीज़ में ही गेंद को खेला और गैप से एक रन हासिल किया है|
2.1
1
मोहम्मद शमी To शुभमन गिल
सिंगल!! हार्ड लेंथ गेंद अराउंड ऑफ़ स्टम्प| शुभमन गिल ने बड़े आराम से उसे डीप पॉइंट की तरफ प्लेस कर दिया उर गैप से एक रन हासिल किया है|
ओवर की समाप्ति 2 : 8/0
4 रन
- 01.1
- 11.2
- 11.3
- 01.4
- 11.5
- 11.6
श. गिल
3 (5)
स. सुदर्शन
4 (7)
प. कमिंस
1-0-4-0
1.6
1
पैट कमिंस To शुभमन गिल
क्विक सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति!!! मिडिल स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| टैप किया उसे ऑफ़ साइड की ओर, तेज़ी से भागे रन और सिंगल पूरा किया| फील्डर का थ्रो गेंदबाजी एन दपर आया जिसका बैक अप तैनात था| 2 के बाद 8/0 जीटी|
1.5
1
पैट कमिंस To साई सुदर्शन
एक और क्विक सिंगल!! फुलर लेंथ गेंद पर ऑन ड्राइव किया| सामने की तरफ खेला| गेंदबाज़ ने उसे रोकना चाहा लेकिन मिस फील्ड हुई| मिड ऑन की तरफ गई गेंद जहाँ से एक रन ले लिया गया|
1.4
0
पैट कमिंस To साई सुदर्शन
इस बार रूम बनाकर ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ सुदर्शन ने पॉइंट की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात, रन नहीं मिल पाएगा|
1.3
1
पैट कमिंस To शुभमन गिल
टैप एंड रन!! मिड ऑन की तरफ खेला इस गेंद को और तेज़ी से रन के लिए भागे| फील्डर ने आगे की तरफ भागते हुए उसे उठाया और अंडर आर्म थ्रो किया विकटों की तरफ्लेकिन तब तक गिल क्रीज़ के अंदर आ गए थे|
1.2
1
पैट कमिंस To साई सुदर्शन
हार्ड लेंथ गेंद!! बैक फुट से मिड ऑन की तरफ फ्लिक करते हुए एक रन लिया है|
1.1
0
पैट कमिंस To साई सुदर्शन
गुड लेंथ से अंदर आई गेंद| बल्लेबाज़ ने आगे आकर खेलना चाहा लेकिन डिफेंड करने पर मजबूर हुए| कोई रन नहीं हुआ|
दूसरे छोर से पैट कमिंस गेंद लेकर आये हैं...
ओवर की समाप्ति 1 : 4/0
4 रन
- 10.1
- 00.2
- 00.3
- 10.4
- 1 WD 0.5
- 00.5
- 10.6
स. सुदर्शन
2 (3)
श. गिल
1 (3)
म. शमी
1-0-4-0
0.6
1
मोहम्मद शमी To साई सुदर्शन
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| सटीक यॉर्कर गेंद थी| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर की ओर फ्लिक किया और सिंगल हासिल किया| 4/0 गुजरात|
0.5
0
मोहम्मद शमी To साई सुदर्शन
बढ़िया कट शॉट लेकिन फील्डिंग उससे भी अच्छी हुई है| पॉइंट फील्डर ने अपने दाहिने तरफ डाईव लगाकर शॉट को रोका और रन नहीं लेने दिया| कोई रन नहीं हुआ|
0.5
wd
मोहम्मद शमी To साई सुदर्शन
वाइड!!! लेग स्टम्प के बाहर निकल गई स्विंग होती हुई गेंद| एक अतिरिक्त रन मिला टीम को यहाँ पर| क्लासेन ने डाईव लगाकर उसे रोका|
0.4
1
मोहम्मद शमी To शुभमन गिल
सिंगल!! विकेट लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ गिल ने उसे स्क्वायर लेग की दिशा में खेला| डीप से तेज़ी के साथ फील्डर गेंद पर आये लेकिन सिंगल से नहीं रोक पाए|
0.3
0
मोहम्मद शमी To शुभमन गिल
सॉलिड डिफेन्स!! गुड लेंथ से अंदर आई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसकी लाइन में आकर डिफेंड कर दिया| फील्डर ने बाकी का काम किया है| रन का कोई मौका नहीं बन पायेगा|
0.2
0
मोहम्मद शमी To शुभमन गिल
अच्छे टप्पे पर पड़कर तेज़ रफ़्तार से अंदर आई गेंद और बल्लेबाज़ ने उसे बढ़िया तरीके से ऑफ़ साइड पर खेला| फील्डर वहां तैनात, रन का मौका नहीं बन पाया|
0.1
1
मोहम्मद शमी To साई सुदर्शन
मिस फील्ड के साथ रन चेज़ का आगाज़ हो गया है| पैड्स पर रखी गई गेंद को लेग साइड पर फ्लिक कर दिया| शॉर्ट मिड विकेट पर फील्डर ने अपने बाएँ ओर डाईव लगाकर उसे रोकना चाहा लेकिन चूक गए| दूर गई गेंद उनसे जहाँ से एक रन मिल गया है| शमी उस फील्डर से खुश नज़र नहीं आये|

Type
Overs
Batsmen
- साई सुदर्शन
- शुभमन गिल
- जोस बटलर
- वॉशिंगटन सुंदर
- शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड
- शाहरुख खान
- राहुल तेवतिया
- राशिद खान
- साई किशोर
- मोहम्मद सिराज
- प्रसिद्ध कृष्णा
- इशांत शर्मा
Bowlers
मैच की जानकारी
- स्थान राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, हैदराबाद
- मौसम साफ़
- टॉस गुजरात टाइटन्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया
- परिणाम गुजरात टाइटन्स ने सनराइज़र्स हैदराबाद को 7 विकटों से हराया
- प्लेयर ऑफ द मैच मोहम्मद सिराज
- अंपायर केएन अनंथापद्मनाभन, Saidharshan Kumar (IND), नितिन मेनन
- रेफ़री जवागल श्रीनाथ