Advertisement
Advertisement

दक्षिण अफ्रीका vs भारत, तीसरा टी-20 Match Summary

दक्षिण अफ्रीका vs भारत, 2023 - टी-20 Summary

दक्षिण अफ्रीका vs भारत स्कोरकार्ड
Share
मैच समाप्त   
तीसरा टी-20, द वॉन्डरर्स स्टेडियम, जोहान्सबर्ग , Dec 14, 2023
दक्षिण अफ्रीका दक्षिण अफ्रीका
95 (13.5)
भारत भारत
201/7 (20.0)
भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 106 रनों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    सूर्यकुमार यादव
    100(56)
  • प्लेयर ऑफ द सीरीज
    सूर्यकुमार यादव
भारत 201/7
Bat टॉप बैट्समैन
सूर्यकुमार यादव
सूर्यकुमार यादव
100 (56)
  • 7x4s
  • 8x6s
  • 178.57SR
यशस्वी जयसवाल
यशस्वी जयसवाल
60 (41)
  • 6x4s
  • 3x6s
  • 146.34SR
Bowl टॉप बॉलर्स
दक्षिण अफ्रीका 95/10
Bat टॉप बैट्समैन
डेविड मिलर
डेविड मिलर
35 (25)
  • 2x4s
  • 2x6s
  • 140SR
एडन मार्करम
एडन मार्करम
25 (14)
  • 3x4s
  • 2x6s
  • 178.57SR
Bowl टॉप बॉलर्स
Advertisement
तो प्यारे दोस्तों इसी के साथ दोनों ही कप्तानों के बीच इस श्रृंखला की ट्रॉफी को साझा किया गया| इस टी 20 सीरीज से महज़ इतना ही, अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से एकदिवसीय श्रृंखला के साथ होगी आपसे मुलाकात जो 17 दिसम्बर से इसी मैदान पर शुरू होगी| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
प्लेयर ऑफ़ द मैच और प्लेयर ऑफ़ द सीरीज़ का पुरस्कार भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव की उनकी शानदार बल्लेबाज़ी के लिए दिया गया| इसे हासिल करने के बाद स्काई ने बताया कि इस जीत से वो और टीम काफी खुश हैं| आगे कहा कि उन्होंने जिस प्लान के साथ यहाँ कदम रखा था उसपर टिके रहे| ये भी बताया कि सभी ने अपना काम बखूबी निभाया| आज के इस मुकाबले में जीत हासिल करते हुए सीरीज में वापसी करना आसान नहीं था लेकिन टीम ने कमाल का प्रदर्शन किया है| कुलदीप पर कहा कि वो एक लाजवाब गेंदबाज़ हैं| वो कभी तीन या चार विकेट पर खुश नहीं होते और अधिक विकेट्स लेने जाते हैं जो काफी अच्छी बात है|
मैच गंवाकर बात करने आए दक्षिण अफ्रीका टीम के कप्तान एडन मार्करम ने बताया कि मुझे लगता है कि हम 200 रनों के लक्ष्य का पीछा कर सकते थे लेकिन हमने शुरुआत सही अंदाज़ में नहीं किया जिसके कारण हमें हार का सामना करना पड़ा| आगे मार्करम ने कहा कि पिच से गेंद काफी हरकत कर रही थी जिसको देखकर हमारे बल्लेबाजों को खेलने में दिक्कत पेश आ रही थी| जाते-जाते उन्होंने बोला कि अब हम आगे की सीरीज़ में बेहतर करने को देख रहे हैं|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
हाँ इसी बीच किलर मिलर को डीआरएस न होने की वजह से भाग्य का साथ मिला जिसके बाद वो अपने रंग में दिखे| इस रन चेज़ में 42 रनों पर 4 विकेट गंवाने के बाद प्रोटियाज़ टीम पूरी तरह से बैकफुट पर चली गई थी लेकिन मिलर और फरेरा की जोड़ी ने उनकी टीम को रन चेज़ में वापसी की राह पर लाने का भरपूर प्रयास किया लेकिन फिर कुलदीप के सामने उनकी एक ना चली| पहले फरेरा और उसके बाद अफ्रीकी लोअर ऑर्डर को पूरी तरह से ध्वस्त करते हुए कुलदीप ने प्रोटियाज़ टीम को चारो खाने चित कर दिया| मेजबानों को उन्हीं के मैदान पर 100 रनों के भीतर ऑल आउट करते हुए टीम इंडिया ने बता दिया कि उनकी गेंदबाजी में कितना दम खम छुपा हुआ है|   
कप्तान स्काई के शानदार शतक की बदौलत भारत ने इस करो या मरो वाले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के सामने बोर्ड पर 201 रन लगाए| 202 रनों के इस लक्ष्य को हासिल करते हुए इस मुकाबले में अफ्रीकी टीम की शुरुआत कुछ ख़ास नहीं रही| सिराज ने पहला ओवर मेडेन डाला जिसका दबाव दूसरे ओवर में मैथ्यू ब्रीट्ज़के के ऊपर गया और वो मुकेश का शिकार बन गया| फिर उसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने शिकंजा कसा और फिर सिराज के डायरेक्ट हिट ने रीजा हेंड्रिक्स का काम तमाम कर दिया| इस बैक टू बैक विकेट्स के बाद प्रोटियाज़ के लिए मार्करम और क्लासेन के ऊपर काफी कुछ निर्भर कर रहा था लेकिन जड्डू और अर्शदीप ने उनका भी काम तमाम किया|
भारत ने 106 रनों से जीत लिया मुकाबला!! 1-1 की बराबरी पर इस सीरीज को किया समाप्त| गेंदबाजी में कुलदीप यादव तो बल्लेबाज़ी में स्काई का दिखा जलवा जिसके कारण टीम इंडिया ने श्रृंखला में शानदार वापसी की है| अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में कुलदीप यादव ने दूसरी बार फाईफर हासिल करते हुए अपनी टीम की जीत सुनिश्चित की है| वहीँ रनों के लिहाज़ से टी 20 में ये एक शानदार और बड़ी जीत मानी जायेगी| अफ्रीका के धुरंधर ढय गए कुलदीप की फिरकी के सामने| ना चला इस रन चेज़ में मार्करम का बल्ला और ना ही किलर मिलर और हेनरिक क्लासेन अपनी टीम के लिए कुछ कमाल कर पाए|
13.5
W
कुलदीप यादव To डेविड मिलर OUT!
आउट!! क्लीन बोल्ड!! कुलदीप यादव ने मिलर को बोल्ड करते हुए अपने टी20 करियर का दूसरा पंजा खोल दिया है| महज़ 95 रनों पर ऑल आउट हो गई अफ्रीकी टीम| भारत ने 106 रनों से इस मुकाबले को जीत लिया है| डेविड मिलर 35 रन बनाकर पवेलियन लौटे| ऑफ स्टंप के बाहर शफल करते हुए स्वीप शॉट लगाना चाहते थे मिलर| इसी बीच गेंदबाज़ ने बॉल को लेग स्टंप पर डाला| टर्न से बल्लेबाज़ चारो खाने चित हो गए और गेंद सीधा लेग स्टंप को जा लगी| जिसके बाद पूरी भारतीय टीम ने जीत का जश्न मनाया|
13.4
1
कुलदीप यादव To तबरेज शम्सी
सिंगल के साथ शम्सी ने खोला अपना खाता| इस बार बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
तबरेज़ शस्मी आखिरी बल्लेबाज़ अब क्रीज़ पर आये हैं...
13.3
W
कुलदीप यादव To लिजाड विलियम्स OUT!
आउट!! एलबीडबल्यू!! भारत का रिव्यु हुआ सफ़ल!! कुलदीप यादव के हाथ लगी चौथी विकेट!! लिजाड विलियम्स शून्य के स्कोर पर पवेलियन लौटे| गुड लेंथ पर डाली गई स्पिन गेंद पर बल्लेबाज़ रिवर्स स्वीप शॉट खेलना चाहा| गेंद टप्पा खाकर तेज़ी से आई और बल्ले को बीट करती हुई सीधा शरीर को जा लगी| एलबीडबल्यू की हुई अपील, अम्पायर ने नकारा| फील्डिंग टीम के कप्तान ने लिए रिव्यु| जिसके बाद थर्ड अम्पायर ने रिप्ले में चेक किया तो पता लगा कि बॉल ऑफ स्टंप्स को जाकर लग रही थी| आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला| 94/9 दक्षिण अफ्रीका|
13.2
0
कुलदीप यादव To लिजाड विलियम्स
ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से सामने की ओर खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
13.1
W
कुलदीप यादव To नंद्रे बर्गर OUT!
आउट!!!! एलबीडब्ल्यू!! कुलदीप यादव अब हैट्रिक पर होंगे| एक और बल्लेबाज़ गेंदबाज़ के हाथ को पढ़ नहीं सका और टर्न से पूरी तरह से चकमा खा गए| नंद्रे बर्गर महज़ 1 रन बनाकर वापिस लौटे| ऑफ़ स्टम्प लाइन से टर्न होकर तेज़ी के साथ अंदर की तरफ आई गेंद| बल्लेबाज़ उसे परख नहीं पाए| बल्ला लाते-लाते गेंद जाकर पैड्स को लग गई| एलबीडबल्यू की अपील हुई| अम्पायर ने उसे आउट करार दिया| बल्लेबाज़ को पता था कि वो प्लम्ब हैं और बिना रिव्यु लिए वापिस चले गए| 94/8 अफ्रीका|
ओवर 13 : 94/7
5 रन
  • 112.1
  • 012.2
  • 112.3
  • 1 WD 12.4
  • 212.4
  • 012.5
  • 012.6
ड. मिलर
35 (24)
न. बर्गर
1 (2)
म. सिराज
3-1-13-0
12.6
0
मोहम्मद सिराज To डेविड मिलर
डॉट बॉल के साथ सिराज के एक कसे हुए ओवर की हुई समाप्ति| इस बार कवर ड्राइव किया गया लेकिन रन का मौका नही बन सका| अब 42 गेंदों पर 108 रनों की दरकार है|
12.5
0
मोहम्मद सिराज To डेविड मिलर
डॉट बॉल!! इस बार आगे आकर बड़ा शॉट लगाने गए लेकिन धीमी गति की गेंद से चकमा खा गए| मिस टाइम हुआ और रन का मौका नहीं बन सका|
12.4
2
मोहम्मद सिराज To डेविड मिलर
दुग्गी!! इस बार कलाईयों का इस्तेमाल करते हुए मिड विकेट की दिशा में गेंद को खेल और गैप से 2 रन लिया|
12.4
wd
मोहम्मद सिराज To डेविड मिलर
वाइड! ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई गेंद| मिलर की पहुँच से काफी दूर| अम्पायर ने वाइड करार दिया|
12.3
1
मोहम्मद सिराज To नंद्रे बर्गर
गुड लेंथ पर पटकी गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर खेलकर एक रन लिया|
12.2
0
मोहम्मद सिराज To नंद्रे बर्गर
प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|
12.1
1
मोहम्मद सिराज To डेविड मिलर
बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|
ओवर 12 : 89/7
7 रन
  • 111.1
  • 111.2
  • 411.3
  • 111.4
  • 011.5
  • W 11.6
क. महाराज
1 (3)
ड. मिलर
32 (20)
क. यादव
2-0-16-2
11.6
W
कुलदीप यादव To केशव महाराज OUT!
आउट!! क्लीन बोल्ड! एक और विकेट का पतन| बल्लेबाज़ के डिफेन्स को भेदती हुई निकल गई गेंद| आगे की गेंद को पीछे जाकर खेल गए| गेंद सीधी रही और थोड़ा लो भी रही| केशव उसे बल्ले पर ले नहीं पाए और बॉल सीधा जाकर मिडिल स्टम्प्स उड़ा गई| भारत अब पूरी तरह से मुकाबले पर अपनी पकड़ बना चुका है| 89/7 अफ्रीका|
11.5
0
कुलदीप यादव To केशव महाराज
प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|
11.4
1
कुलदीप यादव To डेविड मिलर
सिंगल, पॉइंट की ओर गेंद को कट किया एक रन के लिए|
11.3
4
कुलदीप यादव To डेविड मिलर
चौका!! स्पिनर के खिलाफ बल्लेबाज़ का पसंदीदा शॉट| घुटना टिकाते हुए स्लॉग स्वीप किया और गेंद को सीमा रेखा के बाहर भेजने में कामयाब हुए| मिला चार रन यहाँ पर|
11.2
1
कुलदीप यादव To केशव महाराज
इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
11.1
1
कुलदीप यादव To डेविड मिलर
आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने डीप कवर की ओर खेलकर एक रन लिया|
केशव महाराज बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
ओवर 11 : 82/6
7 रन
  • 1 LB 10.1
  • 1 LB 10.2
  • 410.3
  • 110.4
  • 010.5
  • W 10.6
फेहलुकवायो
0 (3)
ड. मिलर
26 (17)
र. जडेजा
3-0-25-2
10.6
W
रवींद्र जडेजा To एंडिल फेहलुकवायो OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट एंड बोल्ड रवींद्र जडेजा| एक और विकेट का पतन| एक आसान सा कैच अपनी ही गेंद पर जड्डू द्वारा| एंडिल फेहलुकवायो को कुछ समझ ही नहीं आया| बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए| शार्प टर्न यहाँ पर देखने को मिली है| टर्न होकर अंदर आई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे लेग साइड पर खेलना चाहा लेकिन बॉल आकर बल्ले के उपरी भाग को लगी और जड्डू की तरफ हवा में गई जहाँ से उन्होंने कैच को पूरा किया| 82/6 अफ्रीका|
10.5
0
रवींद्र जडेजा To एंडिल फेहलुकवायो
कैच की अपील लेकिन अम्पायर सहमत नहीं दिखे| इस बार टर्न होकर बल्लेबाज़ के बल्ले को बीट करते हुए पैड्स को लगी गेंद और डाउन द लेग जा रही थी| जितेश ने अपने दाएं ओर जाते हुए गेंद को लपका| कैच की बड़ी अपील हुई| अम्पायर ने उसे नकार दिया| फील्डिंग टीम ने रिव्यु लेने का नहीं सोचा|
10.4
1
रवींद्र जडेजा To डेविड मिलर
सिंगल!! इस बार बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
13 OV
5 रन
म. सिराज to ड. मिलर न. बर्गर
  • 112.1
  • 012.2
  • 112.3
  • 1 WD 12.4
  • 212.4
  • 012.5
  • 012.6
12 OV
7 रन
क. यादव to ड. मिलर क. महाराज
  • 111.1
  • 111.2
  • 411.3
  • 111.4
  • 011.5
  • W 11.6
11 OV
7 रन
र. जडेजा to ड. मिलर फेहलुकवायो
  • 1 LB 10.1
  • 1 LB 10.2
  • 410.3
  • 110.4
  • 010.5
  • W 10.6
10 OV
9 रन
क. यादव to ड. मिलर ड. फरेरा
  • 19.1
  • 09.2
  • 19.3
  • 19.4
  • 69.5
  • W 9.6
9 OV
15 रन
र. जडेजा to ड. मिलर ड. फरेरा
  • 68.1
  • 08.2
  • 68.3
  • 08.4
  • 18.5
  • 28.6
8 OV
4 रन
त. वर्मा to ड. फरेरा ड. मिलर
  • 07.1
  • 07.2
  • 07.3
  • 17.4
  • 27.5
  • 17.6
7 OV
5 रन
र. जडेजा to ए. मार्करम ड. फरेरा ड. मिलर
  • W 6.1
  • 16.2
  • 06.3
  • 16.4
  • 16.5
  • 26.6
6 OV
4 रन
अ. सिंह to ह. क्लासेन ड. मिलर
  • 05.1
  • 45.2
  • 05.3
  • W 5.4
  • 05.5
  • 05.6
5 OV
7 रन
म. कुमार to ह. क्लासेन ए. मार्करम
  • 14.1
  • 04.2
  • 04.3
  • 04.4
  • 04.5
  • 64.6
4 OV
9 रन
अ. सिंह to ए. मार्करम र. हेंड्रिक्स
  • 13.1
  • W 3.2
  • 43.3
  • 03.4
  • 43.5
  • 03.6
3 OV
8 रन
म. सिराज to र. हेंड्रिक्स
  • 02.1
  • 02.2
  • 22.3
  • 02.4
  • 42.5
  • 22.6
2 OV
14 रन
म. कुमार to म. ब्रीट्ज़के ए. मार्करम
  • 01.1
  • 41.2
  • W 1.3
  • 01.4
  • 61.5
  • 41.6
1 OV
0 रन
म. सिराज to र. हेंड्रिक्स
  • 00.1
  • 00.2
  • 00.3
  • 00.4
  • 00.5
  • 00.6
मैच की जानकारी
  • स्थान द वॉन्डरर्स स्टेडियम, जोहान्सबर्ग
  • मौसम साफ़
  • टॉस दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया
  • परिणाम भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 106 रनों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच सूर्यकुमार यादव
  • प्लेयर ऑफ द सीरीज सूर्यकुमार यादव
  • अंपायर अल्लाउद्दीन पलेकर, बोंगानी जेले, -
  • रेफ़री क्रिस ब्रॉड
Advertisement
मैच पोल
वर्म
Advertisement