Advertisement
Advertisement

दक्षिण अफ्रीका vs भारत, तीसरा टी-20 Commentary, Live Updates

दक्षिण अफ्रीका vs भारत, 2023 - टी-20 Live Commentary

दक्षिण अफ्रीका vs भारत स्कोरकार्ड
Share
मैच समाप्त   
तीसरा टी-20, द वॉन्डरर्स स्टेडियम, जोहान्सबर्ग , Dec 14, 2023
दक्षिण अफ्रीका दक्षिण अफ्रीका
95 (13.5)
भारत भारत
201/7 (20.0)
भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 106 रनों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    सूर्यकुमार यादव
    100(56)
  • प्लेयर ऑफ द सीरीज
    सूर्यकुमार यादव
तो प्यारे दोस्तों इसी के साथ दोनों ही कप्तानों के बीच इस श्रृंखला की ट्रॉफी को साझा किया गया| इस टी 20 सीरीज से महज़ इतना ही, अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से एकदिवसीय श्रृंखला के साथ होगी आपसे मुलाकात जो 17 दिसम्बर से इसी मैदान पर शुरू होगी| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
प्लेयर ऑफ़ द मैच और प्लेयर ऑफ़ द सीरीज़ का पुरस्कार भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव की उनकी शानदार बल्लेबाज़ी के लिए दिया गया| इसे हासिल करने के बाद स्काई ने बताया कि इस जीत से वो और टीम काफी खुश हैं| आगे कहा कि उन्होंने जिस प्लान के साथ यहाँ कदम रखा था उसपर टिके रहे| ये भी बताया कि सभी ने अपना काम बखूबी निभाया| आज के इस मुकाबले में जीत हासिल करते हुए सीरीज में वापसी करना आसान नहीं था लेकिन टीम ने कमाल का प्रदर्शन किया है| कुलदीप पर कहा कि वो एक लाजवाब गेंदबाज़ हैं| वो कभी तीन या चार विकेट पर खुश नहीं होते और अधिक विकेट्स लेने जाते हैं जो काफी अच्छी बात है|
मैच गंवाकर बात करने आए दक्षिण अफ्रीका टीम के कप्तान एडन मार्करम ने बताया कि मुझे लगता है कि हम 200 रनों के लक्ष्य का पीछा कर सकते थे लेकिन हमने शुरुआत सही अंदाज़ में नहीं किया जिसके कारण हमें हार का सामना करना पड़ा| आगे मार्करम ने कहा कि पिच से गेंद काफी हरकत कर रही थी जिसको देखकर हमारे बल्लेबाजों को खेलने में दिक्कत पेश आ रही थी| जाते-जाते उन्होंने बोला कि अब हम आगे की सीरीज़ में बेहतर करने को देख रहे हैं|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
हाँ इसी बीच किलर मिलर को डीआरएस न होने की वजह से भाग्य का साथ मिला जिसके बाद वो अपने रंग में दिखे| इस रन चेज़ में 42 रनों पर 4 विकेट गंवाने के बाद प्रोटियाज़ टीम पूरी तरह से बैकफुट पर चली गई थी लेकिन मिलर और फरेरा की जोड़ी ने उनकी टीम को रन चेज़ में वापसी की राह पर लाने का भरपूर प्रयास किया लेकिन फिर कुलदीप के सामने उनकी एक ना चली| पहले फरेरा और उसके बाद अफ्रीकी लोअर ऑर्डर को पूरी तरह से ध्वस्त करते हुए कुलदीप ने प्रोटियाज़ टीम को चारो खाने चित कर दिया| मेजबानों को उन्हीं के मैदान पर 100 रनों के भीतर ऑल आउट करते हुए टीम इंडिया ने बता दिया कि उनकी गेंदबाजी में कितना दम खम छुपा हुआ है|   
कप्तान स्काई के शानदार शतक की बदौलत भारत ने इस करो या मरो वाले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के सामने बोर्ड पर 201 रन लगाए| 202 रनों के इस लक्ष्य को हासिल करते हुए इस मुकाबले में अफ्रीकी टीम की शुरुआत कुछ ख़ास नहीं रही| सिराज ने पहला ओवर मेडेन डाला जिसका दबाव दूसरे ओवर में मैथ्यू ब्रीट्ज़के के ऊपर गया और वो मुकेश का शिकार बन गया| फिर उसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने शिकंजा कसा और फिर सिराज के डायरेक्ट हिट ने रीजा हेंड्रिक्स का काम तमाम कर दिया| इस बैक टू बैक विकेट्स के बाद प्रोटियाज़ के लिए मार्करम और क्लासेन के ऊपर काफी कुछ निर्भर कर रहा था लेकिन जड्डू और अर्शदीप ने उनका भी काम तमाम किया|
भारत ने 106 रनों से जीत लिया मुकाबला!! 1-1 की बराबरी पर इस सीरीज को किया समाप्त| गेंदबाजी में कुलदीप यादव तो बल्लेबाज़ी में स्काई का दिखा जलवा जिसके कारण टीम इंडिया ने श्रृंखला में शानदार वापसी की है| अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में कुलदीप यादव ने दूसरी बार फाईफर हासिल करते हुए अपनी टीम की जीत सुनिश्चित की है| वहीँ रनों के लिहाज़ से टी 20 में ये एक शानदार और बड़ी जीत मानी जायेगी| अफ्रीका के धुरंधर ढय गए कुलदीप की फिरकी के सामने| ना चला इस रन चेज़ में मार्करम का बल्ला और ना ही किलर मिलर और हेनरिक क्लासेन अपनी टीम के लिए कुछ कमाल कर पाए|
13.5
W
कुलदीप यादव To डेविड मिलर OUT!
आउट!! क्लीन बोल्ड!! कुलदीप यादव ने मिलर को बोल्ड करते हुए अपने टी20 करियर का दूसरा पंजा खोल दिया है| महज़ 95 रनों पर ऑल आउट हो गई अफ्रीकी टीम| भारत ने 106 रनों से इस मुकाबले को जीत लिया है| डेविड मिलर 35 रन बनाकर पवेलियन लौटे| ऑफ स्टंप के बाहर शफल करते हुए स्वीप शॉट लगाना चाहते थे मिलर| इसी बीच गेंदबाज़ ने बॉल को लेग स्टंप पर डाला| टर्न से बल्लेबाज़ चारो खाने चित हो गए और गेंद सीधा लेग स्टंप को जा लगी| जिसके बाद पूरी भारतीय टीम ने जीत का जश्न मनाया|
13.4
1
कुलदीप यादव To तबरेज शम्सी
सिंगल के साथ शम्सी ने खोला अपना खाता| इस बार बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
तबरेज़ शस्मी आखिरी बल्लेबाज़ अब क्रीज़ पर आये हैं...
13.3
W
कुलदीप यादव To लिजाड विलियम्स OUT!
आउट!! एलबीडबल्यू!! भारत का रिव्यु हुआ सफ़ल!! कुलदीप यादव के हाथ लगी चौथी विकेट!! लिजाड विलियम्स शून्य के स्कोर पर पवेलियन लौटे| गुड लेंथ पर डाली गई स्पिन गेंद पर बल्लेबाज़ रिवर्स स्वीप शॉट खेलना चाहा| गेंद टप्पा खाकर तेज़ी से आई और बल्ले को बीट करती हुई सीधा शरीर को जा लगी| एलबीडबल्यू की हुई अपील, अम्पायर ने नकारा| फील्डिंग टीम के कप्तान ने लिए रिव्यु| जिसके बाद थर्ड अम्पायर ने रिप्ले में चेक किया तो पता लगा कि बॉल ऑफ स्टंप्स को जाकर लग रही थी| आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला| 94/9 दक्षिण अफ्रीका|
13.2
0
कुलदीप यादव To लिजाड विलियम्स
ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से सामने की ओर खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
13.1
W
कुलदीप यादव To नंद्रे बर्गर OUT!
आउट!!!! एलबीडब्ल्यू!! कुलदीप यादव अब हैट्रिक पर होंगे| एक और बल्लेबाज़ गेंदबाज़ के हाथ को पढ़ नहीं सका और टर्न से पूरी तरह से चकमा खा गए| नंद्रे बर्गर महज़ 1 रन बनाकर वापिस लौटे| ऑफ़ स्टम्प लाइन से टर्न होकर तेज़ी के साथ अंदर की तरफ आई गेंद| बल्लेबाज़ उसे परख नहीं पाए| बल्ला लाते-लाते गेंद जाकर पैड्स को लग गई| एलबीडबल्यू की अपील हुई| अम्पायर ने उसे आउट करार दिया| बल्लेबाज़ को पता था कि वो प्लम्ब हैं और बिना रिव्यु लिए वापिस चले गए| 94/8 अफ्रीका|
ओवर की समाप्ति 13 : 94/7
5 रन
  • 112.1
  • 012.2
  • 112.3
  • 1 WD 12.4
  • 212.4
  • 012.5
  • 012.6
ड. मिलर
35 (24)
न. बर्गर
1 (2)
म. सिराज
3-1-13-0
12.6
0
मोहम्मद सिराज To डेविड मिलर
डॉट बॉल के साथ सिराज के एक कसे हुए ओवर की हुई समाप्ति| इस बार कवर ड्राइव किया गया लेकिन रन का मौका नही बन सका| अब 42 गेंदों पर 108 रनों की दरकार है|
12.5
0
मोहम्मद सिराज To डेविड मिलर
डॉट बॉल!! इस बार आगे आकर बड़ा शॉट लगाने गए लेकिन धीमी गति की गेंद से चकमा खा गए| मिस टाइम हुआ और रन का मौका नहीं बन सका|
12.4
2
मोहम्मद सिराज To डेविड मिलर
दुग्गी!! इस बार कलाईयों का इस्तेमाल करते हुए मिड विकेट की दिशा में गेंद को खेल और गैप से 2 रन लिया|
12.4
wd
मोहम्मद सिराज To डेविड मिलर
वाइड! ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई गेंद| मिलर की पहुँच से काफी दूर| अम्पायर ने वाइड करार दिया|
12.3
1
मोहम्मद सिराज To नंद्रे बर्गर
गुड लेंथ पर पटकी गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर खेलकर एक रन लिया|
12.2
0
मोहम्मद सिराज To नंद्रे बर्गर
प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|
12.1
1
मोहम्मद सिराज To डेविड मिलर
बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|
ओवर की समाप्ति 12 : 89/7
7 रन
  • 111.1
  • 111.2
  • 411.3
  • 111.4
  • 011.5
  • W 11.6
क. महाराज
1 (3)
ड. मिलर
32 (20)
क. यादव
2-0-16-2
11.6
W
कुलदीप यादव To केशव महाराज OUT!
आउट!! क्लीन बोल्ड! एक और विकेट का पतन| बल्लेबाज़ के डिफेन्स को भेदती हुई निकल गई गेंद| आगे की गेंद को पीछे जाकर खेल गए| गेंद सीधी रही और थोड़ा लो भी रही| केशव उसे बल्ले पर ले नहीं पाए और बॉल सीधा जाकर मिडिल स्टम्प्स उड़ा गई| भारत अब पूरी तरह से मुकाबले पर अपनी पकड़ बना चुका है| 89/7 अफ्रीका|
11.5
0
कुलदीप यादव To केशव महाराज
प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|
11.4
1
कुलदीप यादव To डेविड मिलर
सिंगल, पॉइंट की ओर गेंद को कट किया एक रन के लिए|
11.3
4
कुलदीप यादव To डेविड मिलर
चौका!! स्पिनर के खिलाफ बल्लेबाज़ का पसंदीदा शॉट| घुटना टिकाते हुए स्लॉग स्वीप किया और गेंद को सीमा रेखा के बाहर भेजने में कामयाब हुए| मिला चार रन यहाँ पर|
11.2
1
कुलदीप यादव To केशव महाराज
इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
11.1
1
कुलदीप यादव To डेविड मिलर
आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने डीप कवर की ओर खेलकर एक रन लिया|
केशव महाराज बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
ओवर की समाप्ति 11 : 82/6
7 रन
  • 1 LB 10.1
  • 1 LB 10.2
  • 410.3
  • 110.4
  • 010.5
  • W 10.6
फेहलुकवायो
0 (3)
ड. मिलर
26 (17)
र. जडेजा
3-0-25-2
10.6
W
रवींद्र जडेजा To एंडिल फेहलुकवायो OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट एंड बोल्ड रवींद्र जडेजा| एक और विकेट का पतन| एक आसान सा कैच अपनी ही गेंद पर जड्डू द्वारा| एंडिल फेहलुकवायो को कुछ समझ ही नहीं आया| बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए| शार्प टर्न यहाँ पर देखने को मिली है| टर्न होकर अंदर आई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे लेग साइड पर खेलना चाहा लेकिन बॉल आकर बल्ले के उपरी भाग को लगी और जड्डू की तरफ हवा में गई जहाँ से उन्होंने कैच को पूरा किया| 82/6 अफ्रीका|
10.5
0
रवींद्र जडेजा To एंडिल फेहलुकवायो
कैच की अपील लेकिन अम्पायर सहमत नहीं दिखे| इस बार टर्न होकर बल्लेबाज़ के बल्ले को बीट करते हुए पैड्स को लगी गेंद और डाउन द लेग जा रही थी| जितेश ने अपने दाएं ओर जाते हुए गेंद को लपका| कैच की बड़ी अपील हुई| अम्पायर ने उसे नकार दिया| फील्डिंग टीम ने रिव्यु लेने का नहीं सोचा|
10.4
1
रवींद्र जडेजा To डेविड मिलर
सिंगल!! इस बार बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
10.3
4
रवींद्र जडेजा To डेविड मिलर
बाहरी किनारा चौका! ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को दूर से कट शॉट लगाने गए थे लेकिन आउट साइड एज लग गया| कीपर के दाएं और से निकल गई गेंद चार रनों के लिए|
10.2
lb
रवींद्र जडेजा To एंडिल फेहलुकवायो
लेग बाई का एक और रन यहाँ पर आया| लेग स्टम्प लाइन की गेंद| फ्लिक लगाने गए| बीट हुए और पैड्स को लगकर कीपर की तरफ गई| जितेश ने जूतों से उसे रोका| दूर गई गेंद जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
10.1
lb
रवींद्र जडेजा To डेविड मिलर
लेग बाई के रूप में एक सिंगल आया| गुड लेंथ से टर्न होकर अंदर आई गेंद सीधा जाकर पैड्स से टकराई और गैप में गई जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
एंडिल फेहलुकवायो नए बल्लेबाज़ क्रीज़ पर आये हैं...
ओवर की समाप्ति 10 : 75/5
9 रन
  • 19.1
  • 09.2
  • 19.3
  • 19.4
  • 69.5
  • W 9.6
ड. फरेरा
12 (11)
ड. मिलर
21 (14)
क. यादव
1-0-9-1
9.6
W
कुलदीप यादव To डोनोवन फरेरा OUT!
आउट!! क्लीन बोल्ड!! अफ़्रीकी टीम को लगता हुआ पांचवां झटका!! कुलदीप यादव के हाथ लगी पहली विकेट!! डोनोवन फरेरा 12 रन बनाकर पवेलियन लौटे| गुड लेंथ पर डाली गई तेज़ गति की गेंद पर बल्लेबाज़ ने बैक फुट से डिफेंड करना चाहा| गेंद की गति और लाइन से चकमा खा गए बल्लेबाज़| इसी बीच बॉल सीधा पैड्स को लगती हुई स्टंप से जा टकराई| गेंदबाज़ ने विकेट लेने के बाद अपने अंदाज़ में मनाया जश्न| 75/5 दक्षिण अफ्रीका|
9.5
6
कुलदीप यादव To डोनोवन फरेरा
छक्का!! डोनोवन फरेरा के बल्ले से आता हुआ बड़ा शॉट!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा दर्शकों के पास गई छह रनों के लिए|
9.4
1
कुलदीप यादव To डेविड मिलर
ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर हलके हाथों से खेलकर एक रन लिया|
9.3
1
कुलदीप यादव To डोनोवन फरेरा
इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
9.2
0
कुलदीप यादव To डोनोवन फरेरा
बैक फुट से लगाया गया करारा पुल शॉट लगाया लेकिन रन नहीं हो सका|
9.1
1
कुलदीप यादव To डेविड मिलर
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर खेलकर एक रन लिया|
टाइम आउट हुआ है यहाँ पर| 9 ओवर की समाप्ति के बाद 66/4 है अफ्रीका| इस बीच भारतीय गेंदबाजों ने अफ्रीकी टीम के टॉप चार बल्लेबाजों को तो वापिस भेज ही दिया था और साथ ही साथ किलर मिलर का भी काम तमाम कर दिया था लेकिन तकनीकी खराबी के कारण डीआरएस न होने की वजह से मिलर को भाग्य का साथ मिल गया| दक्षिण अफ्रीका को 66 गेंदों पर 136 रनों की दरकार है और किलर मिलर के ऊपर काफी कुछ निर्भर करने वाला है|
ओवर की समाप्ति 9 : 66/4
15 रन
  • 68.1
  • 08.2
  • 68.3
  • 08.4
  • 18.5
  • 28.6
ड. फरेरा
5 (7)
ड. मिलर
19 (12)
र. जडेजा
2-0-20-1
8.6
2
रवींद्र जडेजा To डोनोवन फरेरा
ऑफ साइड की ओर गैप में बल्लेबाज़ ने खेलकर तेज़ी से 2 रन ले लिया|
8.5
1
रवींद्र जडेजा To डेविड मिलर
बल्लेबाज़ ने स्क्वायर कट करते हुए एक रन हासिल किया|
8.4
0
रवींद्र जडेजा To डेविड मिलर
कैच की बड़ी अपील, अम्पायर ने नकारा!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई स्पिन गेंद पर बल्लेबाज़ ने डिफेंड करना चाहा| बल्ले के काफी करीब से होती हुई गेंद कीपर के दस्तानों में गई| इसी बीच जितेश शर्मा और गेंदबाज़ जडेजा ने की कैच की अपील, अम्पायर ने मना कर दिया| हालाँकि जडेजा रिव्यु लेना चाहते थे लेकिन कुछ तकनीकी कारणों की वजह से कुछ समय के लिए डीआरएस उपलब्द नहीं था| जिसके कारण रिव्यु नहीं ले सके जडेजा| ऐसे में कुछ देर बाद जब रिप्ले में देखा गया तो पता लगा कि बाहरी किनारा लगा हुआ था| किस्मत का साथ बल्लेबाज़ को मिल गया|
8.3
6
रवींद्र जडेजा To डेविड मिलर
छक्का!! एक और बार डेविड मिलर ने लगाया हवाई शॉट और मिला सिक्स यहाँ पर!! ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर खेला| बल्ले को लगकर गेंद सीधा स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए|
8.2
0
रवींद्र जडेजा To डेविड मिलर
टर्न एंड बाउंस से चकमा खा गए मिलर!! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
8.1
6
रवींद्र जडेजा To डेविड मिलर
छक्का!! डेविड मिलर के बल्ले से आता हुआ सिक्स!! विकेट लाइन पर डाली गई गेंद को मिलर ने मिड विकेट की ओर हवा में शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए|
ओवर की समाप्ति 8 : 51/4
4 रन
  • 07.1
  • 07.2
  • 07.3
  • 17.4
  • 27.5
  • 17.6
ड. मिलर
6 (7)
ड. फरेरा
3 (6)
त. वर्मा
1-0-4-0
7.6
1
तिलक वर्मा To डेविड मिलर
मिड ऑन की तरफ से खेलते हुए एक रन हासिल किया|
7.5
2
तिलक वर्मा To डेविड मिलर
दुग्गी!! गुड लेंथ की गेंद को बैक फुट से डीप कवर की ओर पंच किया| गैप में गई गेंद और बल्लेबाजों ने तेज़ी से भागकर 2 रन पूरा किया|
7.4
1
तिलक वर्मा To डोनोवन फरेरा
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर खेलकर एक रन लिया|
7.3
0
तिलक वर्मा To डोनोवन फरेरा
क्रीज़ में रहकर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके|
7.2
0
तिलक वर्मा To डोनोवन फरेरा
बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ| रन नहीं हुआ|
7.1
0
तिलक वर्मा To डोनोवन फरेरा
ओहो!! पहली ही गेंद तिलक वर्मा के द्वारा डाली गई और बल्लेबाज़ चारों खाने चित हो गए!! गुड लेंथ पर पटकी गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डिफेंड करना चाहा| बॉल टप्पा खाकर नीची रही और बल्ले को बीट करती हुई कीपर के हाथों में गई| रन नहीं मिल पाया|
ओवर की समाप्ति 7 : 47/4
5 रन
  • W 6.1
  • 16.2
  • 06.3
  • 16.4
  • 16.5
  • 26.6
ड. मिलर
3 (5)
ड. फरेरा
2 (2)
र. जडेजा
1-0-5-1
6.6
2
रवींद्र जडेजा To डेविड मिलर
दुग्गी!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद को मिलर ने स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक करते हुए तेज़ी से 2 रन पूरा कर लिया|
6.5
1
रवींद्र जडेजा To डोनोवन फरेरा
हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|
6.4
1
रवींद्र जडेजा To डेविड मिलर
बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
6.3
0
रवींद्र जडेजा To डेविड मिलर
विकेट लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन का मौका नहीं मिल पाया|
6.2
1
रवींद्र जडेजा To डोनोवन फरेरा
गुड लेंथ पर डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर एक रन लिया|
डोनोवन फरेरा बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए हैं...
भारत काफी तेज़ी के साथ मुकाबले में वापसी करता हुआ...
6.1
W
रवींद्र जडेजा To एडन मार्करम OUT!
आउट!! कैच आउट!!! जड्डू आये और विकेट लाये| कॉट यशस्वी जयसवाल बोल्ड रवींद्र जडेजा| 25 रन बनाकर एडन मार्करम लौट गए पवेलियन| टॉप एज ने कर दिया काम| गली में यशस्वी का एक आसान सा कैच देखने को मिला है| विकेट लाइन से टर्न हुई गेंद पर बैकफुट से पुल शॉट लगाने गए| टर्न की वजह से टॉप एज लगा और हवा में काफी ऊपर खिल गई गेंद| फील्डर उसके नीचे आये और एक आसान सा कैच पकड़ा| 42/4 अफ्रीका|
ओवर की समाप्ति 6 : 42/3
4 रन
  • 05.1
  • 45.2
  • 05.3
  • W 5.4
  • 05.5
  • 05.6
ड. मिलर
0 (2)
ए. मार्करम
25 (13)
अ. सिंह
2-0-13-1
5.6
0
अर्शदीप सिंह To डेविड मिलर
डॉट बॉल के साथ हुई एक सफल ओवर की हुई समाप्ति| प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|
5.5
0
अर्शदीप सिंह To डेविड मिलर
डॉट बॉल यहाँ पर आई है| इस बार क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया| रन नहीं हुआ|
अगले बल्लेबाज़ डेविड मिलर हैं...
5.4
W
अर्शदीप सिंह To हेनरिक क्लासेन OUT!
आउट!! कैच आउट!! अफ़्रीकी टीम को लगता हुआ तीसरा झटका!! अर्शदीप सिंह के हाथ लगी पहली सफ़लता!! हेनरिक क्लासेन 5 रन बनाकर पवेलियन लौटे| गुड लेंथ पर डाली गई धीमी गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग बाउंड्री की ओर हवा में स्लॉग स्वीप शॉट लगाया| गेंद की गति से चकमा खा गए और बल्ले के स्टीकर के पास लगकर गेंद सीधा वहां मौजूद फील्डर रिंकू सिंह के हाथों में गई जहाँ से उन्होंने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 42/3 दक्षिण अफ्रीका|
5.3
0
अर्शदीप सिंह To हेनरिक क्लासेन
गुड लेंथ पर डाली गई इनस्विंग गेंद को बल्लेबाज़ ने रोकना बेहतर समझा यहाँ पर| रन नहीं आ सका|
5.2
4
अर्शदीप सिंह To हेनरिक क्लासेन
चौका!! हेनरिक क्लासेन के बल्ले से आती हुई पहली बाउंड्री!! शानदार पुल शॉट यहाँ पर लगाते हुए बल्लेबाज़| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुल लगाया| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल| टप्पा खाकर गैप में गई बॉल सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
5.1
0
अर्शदीप सिंह To हेनरिक क्लासेन
विकेट लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने बैक फुट से डिफेंड करना सही समझा|
ओवर की समाप्ति 5 : 38/2
7 रन
  • 14.1
  • 04.2
  • 04.3
  • 04.4
  • 04.5
  • 64.6
ए. मार्करम
25 (13)
ह. क्लासेन
1 (1)
म. कुमार
2-0-21-1
4.6
6
मुकेश कुमार To एडन मार्करम
छक्का! शानदार शॉट मार्करम द्वारा| पैर की गेंद पर काफी जोर से शॉट लगाता है ये खिलाड़ी| इस बार फ्लिक किया गेंद को स्क्वायर लेग की ओर स्टैंड में छह रनों के लिए| 38/2 अफ्रीका|
4.5
0
मुकेश कुमार To एडन मार्करम
प्ले एंड मिस!! हलकी सी एलबीडबल्यू की अपील हुई लेकिन अम्पायर सहमत नहीं दिखे| क्रॉस बल्ले से शॉट लगाने गए थे लेकिन बीट हुए और पैड्स पर खा बैठे थे| लेग स्टम्प को मिस कर जाती गेंद| कोई रन नहीं, कोई नुक्सान नहीं हुआ|
4.4
0
मुकेश कुमार To एडन मार्करम
गुड लेंथ गेंद!! इस बार बल्लेबाज़ द्वारा ऑफ़ स्टम्प पर शफल करते हुए पंच किया गया लेकिन तीस गज के घेरे के अंदर गेंद को फील्ड कर लिया गया|
4.3
0
मुकेश कुमार To एडन मार्करम
एक और डॉट गेंद, स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
4.2
0
मुकेश कुमार To एडन मार्करम
डॉट बॉल यहाँ पर आती हुई| इस गेंद को मिड विकेट की तरफ ड्राइव कर दिया| रन नहीं हुआ|
4.1
1
मुकेश कुमार To हेनरिक क्लासेन
सिंगल, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
ओवर की समाप्ति 4 : 31/2
9 रन
  • 13.1
  • W 3.2
  • 43.3
  • 03.4
  • 43.5
  • 03.6
ए. मार्करम
19 (8)
ह. क्लासेन
0 (0)
अ. सिंह
1-0-9-0
3.6
0
अर्शदीप सिंह To एडन मार्करम
डॉट गेंद!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर की ओर पंच किया| फील्डर के पास टप्पा खाकर गई गेंद| रन नहीं आ सका|
3.5
4
अर्शदीप सिंह To एडन मार्करम
चौका!! खूबसूरत शॉट बल्लेबाज़ द्वारा देखने को मिला यहाँ पर!! ऑफ़ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने जगह बनाया और पॉइंट की ओर कट शॉट खेला| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल| बॉल गई सीधे टप्पा खाकर सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
3.4
0
अर्शदीप सिंह To एडन मार्करम
स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
3.3
4
अर्शदीप सिंह To एडन मार्करम
चौका!! बेहतरीन पुल शॉट यहाँ पर मार्करम के द्वारा देखने को मिला!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाया| गैप में तेज़ी से गई बॉल चार रनों के लिए|
हेनरिक क्लासेन बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
3.2
W
अर्शदीप सिंह To रीजा हेंड्रिक्स OUT!
आउट!!! रन आउट!! मोहम्मद सिराज की डायरेक्ट हिट ने कर दिया कमाल| रीजा हेंड्रिक्स को 8 के स्कोर पर जाना होगा वापिस| गुड लेंथ लाइन पर डाली गई गेंद| रीजा ने उसे सीधे बल्ले से मिड ऑन की तरफ टैप किया और तेज़ी से रन के लिए भागे| फील्डर सिराज ने तेज़ी से भागते हुए बॉल को पिक किया और विकटों की तरफ निशाना साध दिया| बल्लेबाज़ उस दौरान क्रीज़ के बाहर रह गए और रन आउट हुए| 23/2 दक्षिण अफ्रीका|
3.1
1
अर्शदीप सिंह To एडन मार्करम
सिंगल, पॉइंट की ओर गेंद को कट किया एक रन के लिए|
ओवर की समाप्ति 3 : 22/1
8 रन
  • 02.1
  • 02.2
  • 22.3
  • 02.4
  • 42.5
  • 22.6
र. हेंड्रिक्स
8 (12)
ए. मार्करम
10 (3)
म. सिराज
2-1-8-0
2.6
2
मोहम्मद सिराज To रीजा हेंड्रिक्स
दुग्गी!! इस बार हवा में गेंद को चिप किया| नो मेंस लैंड में गिरी गेंद जहाँ से दो रन मिला|
2.5
4
मोहम्मद सिराज To रीजा हेंड्रिक्स
चौका! ये गेंद गैप में निकल गई| बल्लेबाज़ ने इसे कवर्स की तरफ पंच किया और चार रन हासिल किये|
2.4
0
मोहम्मद सिराज To रीजा हेंड्रिक्स
डॉट बॉल!! इस बार गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए|
फील्डिंग के दौरान स्काई चोटिल हुए हैं| उनका बायाँ पैर मुड़ गया है ऐसा देखने को मिला है|
2.3
2
मोहम्मद सिराज To रीजा हेंड्रिक्स
चिप शॉट और दो रन मिल जाएगा यहाँ पर| बल्लेबाज़ ने इस गेंद को हवा में उठाकर मारा, गैप में गिरी और दो रन टीम के खाते में जुड़ गए|
2.2
0
मोहम्मद सिराज To रीजा हेंड्रिक्स
कवर ड्राइव!! फुल लेंथ लाइन पर डाली गई स्विंग गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर पॉइंट की दिशा में खेला| फील्डर को भेद नहीं पाए| रन का कोई मौका नहीं बन पाया|
2.1
0
मोहम्मद सिराज To रीजा हेंड्रिक्स
एक और शानदार गेंद के साथ सिराज के ओवर की शुरुआत हुई है| इस बार इन स्विंग के साथ बल्लेबाज़ को चकमा दे दिया है| कीपर ने अपने बाएँ ओर फुल लेंथ डाईव लगाते हुए बॉल को रोका|
ओवर की समाप्ति 2 : 14/1
14 रन
  • 01.1
  • 41.2
  • W 1.3
  • 01.4
  • 61.5
  • 41.6
ए. मार्करम
10 (3)
र. हेंड्रिक्स
0 (6)
म. कुमार
1-0-14-1
1.6
4
मुकेश कुमार To एडन मार्करम
चौका!!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने डिफेंड करने का प्रयास किया| बॉल टप्पा खाकर आउटस्विंग हुई और बल्ले का बाहरी किनारा लेती हुई स्लिप फील्डर के दाँए ओर से निकल गई थर्ड मैन बाउंड्री की तरफ चार रनों के लिए|
1.5
6
मुकेश कुमार To एडन मार्करम
छक्का!! इसी के साथ एडन मार्करम ने सिक्स लगाकर अपना खाता खोला!! ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने खड़े-खड़े लॉन्ग ऑफ की ओर हवा में शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा मैदान के बाहर गई और अम्पायर ने रिप्ले में चेक करने के बाद छह रनों का इशारा किया|
1.4
0
मुकेश कुमार To एडन मार्करम
गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से डिफेंड कर दिया|
एडन मार्करम बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
1.3
W
मुकेश कुमार To मैथ्यू ब्रीट्ज़के OUT!
आउट!! प्ले डाउन!! मुकेश कुमार ने अपनी टीम को दिलाया पहला ब्रेक थ्रू| महज़ 4 रन बनाकर मैथ्यू ब्रीट्ज़के आज पवेलियन लौट गए| इस बार ऑफ़ स्टम्प लाइन पर डाली गई गुड लेंथ गेंद| बैकफुट पर जाकर उसे कवर्स की तरफ पंच करने चले गए| गेंद से दूर रहे| फूट वर्क भी नहीं था| बल्ले का अंदरूनी किनारा लेने के बाद बॉल सीधा जाकर लेग स्टम्प से टकरा गई और बूम| भारत को यहाँ पर जिस तरह की शुरुआत चाहिए थी वो मिल गई है| 4/1 अफ्रीका|
1.2
4
मुकेश कुमार To मैथ्यू ब्रीट्ज़के
मिस फील्ड और चौका! पॉइंट फील्डर से हुई चूक| गेंद को रोक नहीं पाए| एक बेहतरीन स्क्वायर ड्राइव खेला गया और नतीजा बाउंड्री के रूप में आया है|
1.1
0
मुकेश कुमार To मैथ्यू ब्रीट्ज़के
इस बार मुकेश ने गेंद को लहराया और बल्लेबाज़ को बीट कर दिया| अबतक बल्ले पर एक भी गेंद नहीं आई है| ऐसा लग रहा कि गेंदबाज़ और कीपर ही खेल रहे हैं|
ओवर की समाप्ति 1 : 0/0
0 रन
  • 00.1
  • 00.2
  • 00.3
  • 00.4
  • 00.5
  • 00.6
र. हेंड्रिक्स
0 (6)
म. ब्रीट्ज़के
0 (0)
म. सिराज
1-1-0-0
0.6
0
मोहम्मद सिराज To रीजा हेंड्रिक्स
स्विंग एंड मिस!! मेडेन ओवर के साथ सिराज ने शुरुआत की है यहाँ पर| क़दमों का इस्तेमाल करते हुए लेग साइड पर पुल लगाने गए थे लेकिन लाइन और गति से चकमा खा गए| 0/0 अफ्रीका|
0.5
0
मोहम्मद सिराज To रीजा हेंड्रिक्स
तीन स्लिप के साथ ये आउट स्विंगर गेंद डाली!! अबतक सभी गेंद सिराज ने डाली जो बल्लेबाज़ को बीट करते हुए कीपर के पास गई है|
0.4
0
मोहम्मद सिराज To रीजा हेंड्रिक्स
एक्शन रिप्ले!! एक और प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| ड्राइव करने का प्रयास लेकिन स्विंग से चकमा खा गए बल्लेबाज़| कीपर की तरफ गई गेंद|
0.3
0
मोहम्मद सिराज To रीजा हेंड्रिक्स
अरे वाह!!! पड़कर काँटा बदला गेंद ने और बल्लेबाज़ को चारो खाने चित कर दिया| बाहरी किनारे को छोड़ती हुई कीपर के दस्तानों में प्रस्थान कर गई गेंद|
0.2
0
मोहम्मद सिराज To रीजा हेंड्रिक्स
स्विंग एंड मिस!! इस बार पुल शॉट लगाने गए थे लेकिन लाइन और लेंथ से पूरी तरह से चकमा खा गए| बाक़ी का काम कीपर ने किया|
0.1
0
मोहम्मद सिराज To रीजा हेंड्रिक्स
पहली गेंद और बीट किया बल्लेबाज़ रीजा हेंड्रिक्स को यहाँ पर| इस आउट स्विंग का कोई जवाब नहीं बल्लेबाज़ के पास| एक दम सही ठिकाने पर गिरी थी| कोई रन नहीं हुआ|
मैच की जानकारी
  • स्थान द वॉन्डरर्स स्टेडियम, जोहान्सबर्ग
  • मौसम साफ़
  • टॉस दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया
  • परिणाम भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 106 रनों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच सूर्यकुमार यादव
  • प्लेयर ऑफ द सीरीज सूर्यकुमार यादव
  • अंपायर अल्लाउद्दीन पलेकर, बोंगानी जेले, -
  • रेफ़री क्रिस ब्रॉड
Advertisement
मैच पोल
वर्म
Advertisement