तो क्रिकेट फैन्स आज के इस रोमांचक मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से कल होगी आपसे मुलाकात इंडियन प्रीमियर लीग के एक और डबल हेडर गेम के साथ जहाँ पहला मुकाबला पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुल्लांपुर में खेला 03.30 बजे से खेला जाएगा जबकि दूसरा मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच शाम 07.30 बजे वानखेड़े में खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार आवेश खान को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए दिया गया| आवेश ने बात करते हुए कहा कि हाथ अब ठीक है| जिस वक़्त लगी तो लगा कि टूट गया है लेकिन हड्डी के बग़ल में लगी है गेंद| आगे कहा कि मुझे अपने आपको और बेहतर करना है| मैं गेंद डालने से पहले कुछ समय लेता हूँ ताकि प्लान करके आगे की बॉल डाल सकूं| कैच ड्रॉप पर कहा कि मिलर से उम्मीद थी कि वो उसे लपक लेंगे लेकिन वो सब खेल का हिस्सा है| इस मैदान पर चौका बचाना अधिक मुश्किल था| अच्छी बात ये थी कि मेरी यॉर्कर सही जगह पर गिर रही थी|
लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पन्त यहाँ पर बात करने आये| इस जीत के बाद पन्त काफी खुश नजर आये| आगे बात करते हुए पन्त ने कहा कि इस जीत से हमें काफी आत्मविश्वास आया है| ये भी बताया कि ऐसे मुकाबले में एक टीम के तौर पर हमें हिम्मत दिखानी होती है| इससे काफी कुछ सकारात्मक चीज़ें हमें मिलती हैं| आखिरी ओवर पर बात करते हुए कहा कि काफी सोच विचार करते हुए उसे डालने की सलाह दी गई थी| हम सही रास्ते पर जा रहे हैं और आगे और भी अच्छा करने को देखेंगे|
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने मुकाबले के बाद बात करते हुए कहा कि हम इस हार से काफी निराश हैं| आगे कहा कि हम 19वें ओवर तक गेम में थे लेकिन अंत में हमसे एक बार फिर से चूक हो गई| आगे कहा कि मैंने भी ग़लत समय पर विकेट गंवाई और इस हार की ज़िम्मेदारी लेता हूँ| हाँ समद ने उस आखिरी ओवर में जो बड़े रन्स लगाए वो गेम में फर्क पैदा कर गया|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ की टीम एडन मार्करम के 66, आयुश बडोनी के 50 और अब्दुल समद के ताबड़तोड़ 30 रनों की बदौलत 180 रन लगाने में कामयाब हो पाई| हालाँकि एक वक़्त तो ये स्कोर 165 के आस पास रुक जाता लेकिन आखिरी के ओवर में समद ने चार छक्के लगाकर टीम को 180 रनों के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा दिया| वहां से 181 रनों का पीछा करने मैदान पर उतरी आरआर की सलामी जोड़ी ने कमाल की शुरुआत की| अपने डेब्यू गेम में खेल रहे वैभव सूर्यवंशी (34) ने यशस्वी जयसवाल (74) के साथ मिलकर पॉवर प्ले को पूरी तरह से डॉमिनेट किया| इस बीच वैभव ने अपनी पहली ही गेंद पर कवर्स पर छक्का लगाकर अपनी पारी का आगाज किया| दोनों के बीच 85 रनों की साझेदारी हुई जिसके बाद लगा कि मुकाबला पूरी तरह से आरआर के पक्ष में है| वहां से गेम बदला और मिडिल ओवर्स में लखनऊ सही समय पर विकेट्स हासिल करती चली गई| 18वें ओवर में आवेश खान ने आकर जयसवाल और पराग दो सेट बल्लेबाज का विकेट लिया और 20वें ओवर में 9 रन डिफेंड करते हुए खेल को अपनी टीम की तरफ झुका दिया|
इंडियन प्रीमियर लीग के 36वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने राजस्थान रॉयल्स को 2 रन से मात दे दी है| दो महत्वपूर्ण अंक लेकर अब इस टीम ने कुल 10 पॉइंट्स अपने खाते में डाल लिया है और अंक तालिका में अपने आपको पूरी तरह से बनाए रखा है| टॉस जीतकर लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पन्त का पहले बल्लेबाजी करने का फैसला बिलकुल सही साबित हो गया| ऐसा कहा जा सकता है कि आज के इस मुकाबले में उनके गेंदबाजों ने गेंद से उम्मीद अनुसार प्रदर्शन किया| कप्तान पन्त ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बोर्ड पर रन्स लगाकर उसे डिफेंड करने की सोच रखी थी और आवेश खान के स्पेल ने उसपर जीत की मोहर लगा दी|
ओवर 20 : 178/5
6 रन
119.1
219.2
W
19.3
019.4
219.5
119.6
श. दुबे
3 (3)
ध. जुरेल
6 (5)
आ. खान
4-0-37-3
19.6
1
आवेश खान To शुभम दुबे
एक और सटीक यॉर्कर| इसपर सिंगल ही मिल पायेगा| इसी के साथ 2 रन से लखनऊ ने इस मुकाबले को जीत लिया है| क्या कमाल का मुकाबला रहा था ये लेकिन उससे भी अच्छा ये आखिरी ओवर रहा है| लखनऊ ने दो महत्वपूर्ण अंक हासिल कर लिया है| बल्लेबाज के पास इस यॉर्कर गेंद का कोई जवाब नहीं था|
19.5
2
आवेश खान To शुभम दुबे
कैच ड्रॉप!! ओह मिलर ये आपने क्या कर दिया| एक आसान सा कैच टपका दिया| अब 1 गेंद पर 4 रन की दरकार है| हाई फुल टॉस गेंद पर बड़ा शॉट लगाने गए और मिस हिट हुआ| हवा में लॉन्ग ऑन की तरफ गई गेंद जहाँ फील्डर से चूक हो गई| बल्लेबाजों ने दो रन भाग लिया|
19.4
0
आवेश खान To शुभम दुबे
सटीक यॉर्कर!! इस बार भी बल्लेबाज को बड़ा शॉट नहीं लगाने दिया| क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया| रन का मौका नहीं बन सका| अब 2 गेंद 6 रन की दरकार है|
आउट!! कैच आउट!! कॉट शार्दूल ठाकुर बोल्ड आवेश खान| एक और विकेट का पतन हुआ है| आवेश खान ने तो विकेट्स लेकर इस मुकाबले में जान डाल दी है| 12 रन बनाकर शिमरन हेटमायर बने आवेश खान का तीसरा शिकार| जड़ में डाली गई गेंद| बल्लेबाज ने उसे शॉर्ट फाइन लेग की तरफ फ्लिक किया लेकिन सीधा फील्डर के हाथों में मार बैठे| अब 3 गेंद पर 6 रन की दरकार है|
19.2
2
आवेश खान To शिमरन हेटमायर
2 रन मिल जाएगा| बल्लेबाज़ ने इस गेंद को हवा में उठाकर मारा| डीप में फील्डर से मिस फील्ड हुई| एक की जगह दो रन का मौका बन गया| कीपर पन्त ने बेल्स उड़ाते हुए रन आउट करना चाहा लेकिन चूक गए|
अम्पायर द्वारा गेंद को बदला जा रहा है| गेंदबाज आवेश खान खुश नजर नहीं आये| उस गेंद की सीम पर कुछ दिक्कत आई थी इस वजह से बदली गई है|
19.1
1
आवेश खान To ध्रुव जुरेल
सिंगल! एक और यॉर्कर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल भाग लिया है| 5 गेंद 8 रन की दरकार है|
ओवर 19 : 172/4
11 रन
118.1
018.2
218.3
418.4
018.5
418.6
श. हेटमायर
10 (5)
ध. जुरेल
5 (4)
प. यादव
4-0-39-0
18.6
4
प्रिंस यादव To शिमरन हेटमायर
चौका!!! महत्वपूर्ण बाउंड्री यहाँ पर आती हुई| अब 6 गेंद पर 9 रन की दरकार है| बेहतरीन टाइमिंग का इस्तेमाल करते हुए फ्लिक किया बाउंड्री लाइन की ओर जहाँ से चार रन मिला है|
18.5
0
प्रिंस यादव To शिमरन हेटमायर
डॉट बॉल!! प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें| सटीक बाउंसर से चकमा दे दिया|
18.4
4
प्रिंस यादव To शिमरन हेटमायर
चौका!!! फुल टॉस गेंद पर गैप ढून्ढ लिया है| कड़क ड्राइव किया है और गैप में गेंद को खेला| बॉल तेज़ी से सीधे कवर्स की ओर से सीमा रेखा के बाहर चली गई|
18.3
2
प्रिंस यादव To शिमरन हेटमायर
दुग्गी!! शरीर की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा| फील्डर गेंद के पीछे भागे लेकिन तब तक बल्लेबाजों ने दो रन चुरा लिया| बढ़िया रनिंग विकटों के बीच देखने को मिली है|
18.2
0
प्रिंस यादव To शिमरन हेटमायर
सटीक यॉर्कर!! बल्लेबाज के सामने उसपर बड़ा शॉट लगाने का मौका नहीं बन सका| क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया| कोई रन नहीं हुआ|
18.1
1
प्रिंस यादव To ध्रुव जुरेल
सिंगल!! छोटी डाली गई थी गेंद| लेग साइड पर पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया है|
शिमरन हेटमायर अगले बल्लेबाज अब क्रीज पर आये हैं...
ओवर 18 : 161/4
5 रन
W
17.1
117.2
117.3
217.4
117.5
W
17.6
र. पराग
39 (26)
ध. जुरेल
4 (3)
आ. खान
3-0-31-2
17.6
W
आवेश खान To रियान पराग OUT!
आउट!! एलबीडब्ल्यू!! आवेश खान ने अपनी टीम को एक और सफलता दिलाई है| बल्लेबाजी टीम का रिव्यु भी बर्बाद हो गया है यहाँ पर| 12 गेंदों पर अब 20 रनों की दरकार है| मुकाबला अब रोमांचक हो गया है| इस बार विकेट के बीच डाली गई सटीक यॉर्कर| बल्लेबाज उसे लेग साइड पर लैप करने गए| गति और लाइन से चकमा खाए| बल्ले को मिस करने के बाद सीधा पैड्स को लगी गेंद| एलबीडबल्यू की हुई अपील, अम्पायर ने उसे आउट करार दिया| बल्लेबाज ने रिव्यु लिया वो असफल हुआ| 161/4 राजस्थान|
17.5
1
आवेश खान To ध्रुव जुरेल
सिंगल से इस बार काम चलाया है| बल्लेबाज ने कवर्स की ओर गेंद को खेलकर एक रन निकाला है|
17.4
2
आवेश खान To ध्रुव जुरेल
2 रन मिल जाएगा यहाँ पर| ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर रखी गई थी गेंद| हलके हाथों से गैप पुश करते हुए दो रन बटोर लिया है|
17.3
1
आवेश खान To रियान पराग
पैड्स पर डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की दिशा में खेला, फील्डर गेंद पर आये लेकिन सिंगल से नहीं रोक पाए|
17.2
1
आवेश खान To ध्रुव जुरेल
सिंगल से यहाँ पर काम चलाया है| इस बार बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|
ध्रुव जुरेल नए बल्लेबाज हैं...
17.1
W
आवेश खान To यशस्वी जयसवाल OUT!
आउट!! क्लीन बोल्ड!! यू मिस आई हिट!! आवेश खान ने 62 रनों की साझेदारी का अंत कर दिया है| 74 रन बनाकर यशस्वी जयसवाल बने आवेश खान का पहला शिकार| सटीक यॉर्कर से बल्लेबाज का काम तमाम कर दिया है| इस बार यॉर्कर गेंद पर रूम बनाकर शॉट खेलने गए| गति और लाइन से चकमा खाए| बल्लेबाज को छोड़ते हुए सीधा मिडिल स्टम्प से जा टकराई गेंद और बूम| 156/3 राजस्थान|
ओवर 17 : 156/2
8 रन
416.1
116.2
116.3
116.4
116.5
016.6
र. पराग
38 (24)
य. जयसवाल
74 (51)
द. सिंह
4-0-30-0
16.6
0
दिग्वेश सिंह To रियान पराग
डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इस बार रिवर्स स्वीप खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की ओर मार बैठे| रन का कोई मौका नहीं बन सका| 156/2 राजस्थान| 18 गेंद 25 रनों की दरकार है|