आगामी मैच
Advertisement
राजस्थान रॉयल्स vs लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच 36 Commentary, Live Updates
राजस्थान vs लखनऊ, 2025 - टी-20 Live Commentary
मैच समाप्त
मैच 36, सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर
, Apr 19, 2025

178/5
(20.0)

180/5
(20.0)
लखनऊ सुपर जायंट्स ने राजस्थान रॉयल्स को 2 रनों से हराया
% Chance to Win
राजस्थान
लखनऊ
Inn Break
-
-
प्लेयर ऑफ द मैचआवेश खान3/37(4)
तो क्रिकेट फैन्स आज के इस रोमांचक मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से कल होगी आपसे मुलाकात इंडियन प्रीमियर लीग के एक और डबल हेडर गेम के साथ जहाँ पहला मुकाबला पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुल्लांपुर में खेला 03.30 बजे से खेला जाएगा जबकि दूसरा मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच शाम 07.30 बजे वानखेड़े में खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार आवेश खान को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए दिया गया| आवेश ने बात करते हुए कहा कि हाथ अब ठीक है| जिस वक़्त लगी तो लगा कि टूट गया है लेकिन हड्डी के बग़ल में लगी है गेंद| आगे कहा कि मुझे अपने आपको और बेहतर करना है| मैं गेंद डालने से पहले कुछ समय लेता हूँ ताकि प्लान करके आगे की बॉल डाल सकूं| कैच ड्रॉप पर कहा कि मिलर से उम्मीद थी कि वो उसे लपक लेंगे लेकिन वो सब खेल का हिस्सा है| इस मैदान पर चौका बचाना अधिक मुश्किल था| अच्छी बात ये थी कि मेरी यॉर्कर सही जगह पर गिर रही थी|
लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पन्त यहाँ पर बात करने आये| इस जीत के बाद पन्त काफी खुश नजर आये| आगे बात करते हुए पन्त ने कहा कि इस जीत से हमें काफी आत्मविश्वास आया है| ये भी बताया कि ऐसे मुकाबले में एक टीम के तौर पर हमें हिम्मत दिखानी होती है| इससे काफी कुछ सकारात्मक चीज़ें हमें मिलती हैं| आखिरी ओवर पर बात करते हुए कहा कि काफी सोच विचार करते हुए उसे डालने की सलाह दी गई थी| हम सही रास्ते पर जा रहे हैं और आगे और भी अच्छा करने को देखेंगे|
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने मुकाबले के बाद बात करते हुए कहा कि हम इस हार से काफी निराश हैं| आगे कहा कि हम 19वें ओवर तक गेम में थे लेकिन अंत में हमसे एक बार फिर से चूक हो गई| आगे कहा कि मैंने भी ग़लत समय पर विकेट गंवाई और इस हार की ज़िम्मेदारी लेता हूँ| हाँ समद ने उस आखिरी ओवर में जो बड़े रन्स लगाए वो गेम में फर्क पैदा कर गया|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ की टीम एडन मार्करम के 66, आयुश बडोनी के 50 और अब्दुल समद के ताबड़तोड़ 30 रनों की बदौलत 180 रन लगाने में कामयाब हो पाई| हालाँकि एक वक़्त तो ये स्कोर 165 के आस पास रुक जाता लेकिन आखिरी के ओवर में समद ने चार छक्के लगाकर टीम को 180 रनों के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा दिया| वहां से 181 रनों का पीछा करने मैदान पर उतरी आरआर की सलामी जोड़ी ने कमाल की शुरुआत की| अपने डेब्यू गेम में खेल रहे वैभव सूर्यवंशी (34) ने यशस्वी जयसवाल (74) के साथ मिलकर पॉवर प्ले को पूरी तरह से डॉमिनेट किया| इस बीच वैभव ने अपनी पहली ही गेंद पर कवर्स पर छक्का लगाकर अपनी पारी का आगाज किया| दोनों के बीच 85 रनों की साझेदारी हुई जिसके बाद लगा कि मुकाबला पूरी तरह से आरआर के पक्ष में है| वहां से गेम बदला और मिडिल ओवर्स में लखनऊ सही समय पर विकेट्स हासिल करती चली गई| 18वें ओवर में आवेश खान ने आकर जयसवाल और पराग दो सेट बल्लेबाज का विकेट लिया और 20वें ओवर में 9 रन डिफेंड करते हुए खेल को अपनी टीम की तरफ झुका दिया|
इंडियन प्रीमियर लीग के 36वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने राजस्थान रॉयल्स को 2 रन से मात दे दी है| दो महत्वपूर्ण अंक लेकर अब इस टीम ने कुल 10 पॉइंट्स अपने खाते में डाल लिया है और अंक तालिका में अपने आपको पूरी तरह से बनाए रखा है| टॉस जीतकर लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पन्त का पहले बल्लेबाजी करने का फैसला बिलकुल सही साबित हो गया| ऐसा कहा जा सकता है कि आज के इस मुकाबले में उनके गेंदबाजों ने गेंद से उम्मीद अनुसार प्रदर्शन किया| कप्तान पन्त ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बोर्ड पर रन्स लगाकर उसे डिफेंड करने की सोच रखी थी और आवेश खान के स्पेल ने उसपर जीत की मोहर लगा दी|
ओवर की समाप्ति 20 : 178/5
6 रन
- 119.1
- 219.2
- W 19.3
- 019.4
- 219.5
- 119.6
श. दुबे
3 (3)
ध. जुरेल
6 (5)
आ. खान
4-0-37-3
19.6
1
आवेश खान To शुभम दुबे
एक और सटीक यॉर्कर| इसपर सिंगल ही मिल पायेगा| इसी के साथ 2 रन से लखनऊ ने इस मुकाबले को जीत लिया है| क्या कमाल का मुकाबला रहा था ये लेकिन उससे भी अच्छा ये आखिरी ओवर रहा है| लखनऊ ने दो महत्वपूर्ण अंक हासिल कर लिया है| बल्लेबाज के पास इस यॉर्कर गेंद का कोई जवाब नहीं था|
19.5
2
आवेश खान To शुभम दुबे
कैच ड्रॉप!! ओह मिलर ये आपने क्या कर दिया| एक आसान सा कैच टपका दिया| अब 1 गेंद पर 4 रन की दरकार है| हाई फुल टॉस गेंद पर बड़ा शॉट लगाने गए और मिस हिट हुआ| हवा में लॉन्ग ऑन की तरफ गई गेंद जहाँ फील्डर से चूक हो गई| बल्लेबाजों ने दो रन भाग लिया|
19.4
0
आवेश खान To शुभम दुबे
सटीक यॉर्कर!! इस बार भी बल्लेबाज को बड़ा शॉट नहीं लगाने दिया| क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया| रन का मौका नहीं बन सका| अब 2 गेंद 6 रन की दरकार है|
शुभम दुबे अगले बल्लेबाज हैं| 3 गेंद 6 रन की दरकार है|
19.3
W
आवेश खान To शिमरन हेटमायर OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट शार्दूल ठाकुर बोल्ड आवेश खान| एक और विकेट का पतन हुआ है| आवेश खान ने तो विकेट्स लेकर इस मुकाबले में जान डाल दी है| 12 रन बनाकर शिमरन हेटमायर बने आवेश खान का तीसरा शिकार| जड़ में डाली गई गेंद| बल्लेबाज ने उसे शॉर्ट फाइन लेग की तरफ फ्लिक किया लेकिन सीधा फील्डर के हाथों में मार बैठे| अब 3 गेंद पर 6 रन की दरकार है|
19.2
2
आवेश खान To शिमरन हेटमायर
2 रन मिल जाएगा| बल्लेबाज़ ने इस गेंद को हवा में उठाकर मारा| डीप में फील्डर से मिस फील्ड हुई| एक की जगह दो रन का मौका बन गया| कीपर पन्त ने बेल्स उड़ाते हुए रन आउट करना चाहा लेकिन चूक गए|
अम्पायर द्वारा गेंद को बदला जा रहा है| गेंदबाज आवेश खान खुश नजर नहीं आये| उस गेंद की सीम पर कुछ दिक्कत आई थी इस वजह से बदली गई है|
19.1
1
आवेश खान To ध्रुव जुरेल
सिंगल! एक और यॉर्कर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल भाग लिया है| 5 गेंद 8 रन की दरकार है|
ओवर की समाप्ति 19 : 172/4
11 रन
- 118.1
- 018.2
- 218.3
- 418.4
- 018.5
- 418.6
श. हेटमायर
10 (5)
ध. जुरेल
5 (4)
प. यादव
4-0-39-0
18.6
4
प्रिंस यादव To शिमरन हेटमायर
चौका!!! महत्वपूर्ण बाउंड्री यहाँ पर आती हुई| अब 6 गेंद पर 9 रन की दरकार है| बेहतरीन टाइमिंग का इस्तेमाल करते हुए फ्लिक किया बाउंड्री लाइन की ओर जहाँ से चार रन मिला है|
18.5
0
प्रिंस यादव To शिमरन हेटमायर
डॉट बॉल!! प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें| सटीक बाउंसर से चकमा दे दिया|
18.4
4
प्रिंस यादव To शिमरन हेटमायर
चौका!!! फुल टॉस गेंद पर गैप ढून्ढ लिया है| कड़क ड्राइव किया है और गैप में गेंद को खेला| बॉल तेज़ी से सीधे कवर्स की ओर से सीमा रेखा के बाहर चली गई|
18.3
2
प्रिंस यादव To शिमरन हेटमायर
दुग्गी!! शरीर की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा| फील्डर गेंद के पीछे भागे लेकिन तब तक बल्लेबाजों ने दो रन चुरा लिया| बढ़िया रनिंग विकटों के बीच देखने को मिली है|
18.2
0
प्रिंस यादव To शिमरन हेटमायर
सटीक यॉर्कर!! बल्लेबाज के सामने उसपर बड़ा शॉट लगाने का मौका नहीं बन सका| क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया| कोई रन नहीं हुआ|
18.1
1
प्रिंस यादव To ध्रुव जुरेल
सिंगल!! छोटी डाली गई थी गेंद| लेग साइड पर पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया है|
शिमरन हेटमायर अगले बल्लेबाज अब क्रीज पर आये हैं...
ओवर की समाप्ति 18 : 161/4
5 रन
- W 17.1
- 117.2
- 117.3
- 217.4
- 117.5
- W 17.6
र. पराग
39 (26)
ध. जुरेल
4 (3)
आ. खान
3-0-31-2
17.6
W
आवेश खान To रियान पराग OUT!
आउट!! एलबीडब्ल्यू!! आवेश खान ने अपनी टीम को एक और सफलता दिलाई है| बल्लेबाजी टीम का रिव्यु भी बर्बाद हो गया है यहाँ पर| 12 गेंदों पर अब 20 रनों की दरकार है| मुकाबला अब रोमांचक हो गया है| इस बार विकेट के बीच डाली गई सटीक यॉर्कर| बल्लेबाज उसे लेग साइड पर लैप करने गए| गति और लाइन से चकमा खाए| बल्ले को मिस करने के बाद सीधा पैड्स को लगी गेंद| एलबीडबल्यू की हुई अपील, अम्पायर ने उसे आउट करार दिया| बल्लेबाज ने रिव्यु लिया वो असफल हुआ| 161/4 राजस्थान|
17.5
1
आवेश खान To ध्रुव जुरेल
सिंगल से इस बार काम चलाया है| बल्लेबाज ने कवर्स की ओर गेंद को खेलकर एक रन निकाला है|
17.4
2
आवेश खान To ध्रुव जुरेल
2 रन मिल जाएगा यहाँ पर| ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर रखी गई थी गेंद| हलके हाथों से गैप पुश करते हुए दो रन बटोर लिया है|
17.3
1
आवेश खान To रियान पराग
पैड्स पर डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की दिशा में खेला, फील्डर गेंद पर आये लेकिन सिंगल से नहीं रोक पाए|
17.2
1
आवेश खान To ध्रुव जुरेल
सिंगल से यहाँ पर काम चलाया है| इस बार बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|
ध्रुव जुरेल नए बल्लेबाज हैं...
17.1
W
आवेश खान To यशस्वी जयसवाल OUT!
आउट!! क्लीन बोल्ड!! यू मिस आई हिट!! आवेश खान ने 62 रनों की साझेदारी का अंत कर दिया है| 74 रन बनाकर यशस्वी जयसवाल बने आवेश खान का पहला शिकार| सटीक यॉर्कर से बल्लेबाज का काम तमाम कर दिया है| इस बार यॉर्कर गेंद पर रूम बनाकर शॉट खेलने गए| गति और लाइन से चकमा खाए| बल्लेबाज को छोड़ते हुए सीधा मिडिल स्टम्प से जा टकराई गेंद और बूम| 156/3 राजस्थान|
ओवर की समाप्ति 17 : 156/2
8 रन
- 416.1
- 116.2
- 116.3
- 116.4
- 116.5
- 016.6
र. पराग
38 (24)
य. जयसवाल
74 (51)
द. सिंह
4-0-30-0
16.6
0
दिग्वेश सिंह To रियान पराग
डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इस बार रिवर्स स्वीप खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की ओर मार बैठे| रन का कोई मौका नहीं बन सका| 156/2 राजस्थान| 18 गेंद 25 रनों की दरकार है|
16.5
1
दिग्वेश सिंह To यशस्वी जयसवाल
सिंगल!! विकेट लाइन के बीच डाली गई गेंद| इसपर स्वीप शॉट खेलते हुए बल्लेबाज़ ने एक रन हासिल किया है|
16.4
1
दिग्वेश सिंह To रियान पराग
समझदारी भरा सिंगल कप्तान के द्वारा| इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|
16.3
1
दिग्वेश सिंह To यशस्वी जयसवाल
आउट साइड एज लेकिन टप्पा खाने के बाद शॉर्ट थर्ड मैन फील्डर के आगे गिरी| रन की मांग हुई और उसे पूरा भी किया है| आगे आकर इस गेंद पर बड़ा शॉट लगाने गए थे जहाँ बाहरी किनारा लग गया था|
16.2
1
दिग्वेश सिंह To रियान पराग
सिंगल!! इस बार सीधे बल्ले से सामने की तरफ हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा है|
16.1
4
दिग्वेश सिंह To रियान पराग
चौका!!! बाउंड्री हासिल करने के लिए कलात्मक शॉट! बल्लेबाज़ ने लेग स्पिन को परखा और रिवर्स स्वीप करते हुए थर्ड मैन से चौका बटोरा| हालाँकि पूरी तरह से बल्ले पर गेंद नहीं आई लेकिन संपर्क इतना था कि बाउंड्री के पार जा सके|
ओवर की समाप्ति 16 : 148/2
13 रन
- 015.1
- 615.2
- 115.3
- 415.4
- 115.5
- 115.6
र. पराग
32 (20)
य. जयसवाल
72 (49)
आ. खान
2-0-26-0
15.6
1
आवेश खान To रियान पराग
सिंगल से इस बार काम चलाया है| 24 गेंद पर अब 33 रन की दरकार है| इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|
15.5
1
आवेश खान To यशस्वी जयसवाल
इस बार जड़ में डाली गई गेंद| यशस्वी जयसवाल ने उसे सीधे बल्ले से सामने की तरफ खेला| डीप में गई गेंद जहाँ से एक रन हासिल हुआ है|
15.4
4
आवेश खान To यशस्वी जयसवाल
चौका!!! यॉर्कर के प्रयास में लो फुल टॉस बन गई गेंद| रूम बनाकर लाजवाब शॉट खेला है! बल्लेबाज़ ने इस गेंद पर पूरी तरह से लीन करते हुए पॉइंट की ओर ड्राइव किया और अपने लिए चार रन बटोर लिया है|
15.3
1
आवेश खान To रियान पराग
सिंगल से इस बार काम चलाया है| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर पॉइंट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
15.2
6
आवेश खान To रियान पराग
छक्का!!! महत्वपूर्ण शॉट पराग के बल्ले से आता हुआ| बल्लेबाज़ ने महज़ इसे अपनी टाइमिंग के साथ लॉफ्ट किया और गेंद सीमा रेखा के पार जा गिरी|
15.1
0
आवेश खान To रियान पराग
अच्छे टप्पे पर पड़कर तेज़ रफ़्तार से अंदर आई गेंद और बल्लेबाज़ ने उसे बढ़िया तरीके से ऑफ़ साइड पर खेला| फील्डर वहां तैनात, रन का मौका नहीं बन पाया|
ओवर की समाप्ति 15 : 135/2
9 रन
- 1 LB 14.1
- 214.2
- 014.3
- 114.4
- 414.5
- 114.6
र. पराग
24 (16)
य. जयसवाल
67 (47)
प. यादव
3-0-28-0
14.6
1
प्रिंस यादव To रियान पराग
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| 30 गेंद पर 46 रन की दरकार है| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल पूरा किया|
14.5
4
प्रिंस यादव To रियान पराग
भाग्यशाली चौका मिल पायेगा रियान पराग को यहाँ पर| शॉर्ट बॉल बाउंसर| उसपर पुल शॉट लगाने गए लेकिन उछाल से चकमा खाए| बल्ले को ना लगकर ग्लव्स से लगी और कीपर के ऊपर से होते हुए फाइन लेग बाउंड्री के पार निकल गई चार रनों के लिए|
14.4
1
प्रिंस यादव To यशस्वी जयसवाल
सिंगल!! जड़ में डाली गई गेंद| सीधे बल से मिड ऑन की तरफ से खेलते हुए एक रन हासिल किया है| यशस्वी जयसवाल को अपनी टीम के लिए एक मैच विनिंग पारी खेलने की जरूरत है|
14.3
0
प्रिंस यादव To यशस्वी जयसवाल
अच्छे टप्पे पर पड़कर तेज़ रफ़्तार से अंदर आई गेंद और बल्लेबाज़ ने उसे बढ़िया तरीके से ऑफ़ साइड पर खेला| फील्डर वहां तैनात, रन का मौका नहीं बन पाया|
14.2
2
प्रिंस यादव To यशस्वी जयसवाल
2 रन मिल जाएगा यहाँ पर| ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई गेंद| जयसवाल ने उसपर कवर्स की ओर गेंद को ड्राइव करते हुए 2 रन लिया है|
14.1
lb
प्रिंस यादव To रियान पराग
लेग बाई के रूप में आया रन!!! ऑन साइड पर खेलने का प्रयास था लेकिन गेंद की लाइन और उछाल से बीट हुए और पैड्स पर खा बैठे| गैप में गई गेंद जहाँ से सिंगल का मौका बन गया|
ओवर की समाप्ति 14 : 126/2
4 रन
- 013.1
- 013.2
- 113.3
- 213.4
- 113.5
- 013.6
य. जयसवाल
64 (44)
र. पराग
19 (13)
र. बिश्नोई
3-0-19-0
13.6
0
रवि बिश्नोई To यशस्वी जयसवाल
शानदार पंच शॉट खेला गया लेकिन तीस गज के घेरे के अंदर गेंद को फील्ड कर लिया गया| कोई रन नहीं हो सका| 36 गेंद पर 55 रनों की दरकार है|
13.5
1
रवि बिश्नोई To रियान पराग
सिंगल से इस बार काम चलाया है!! विकेट लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे फाइन लेग की दिशा में खेला| डीप से तेज़ी के साथ फील्डर गेंद पर आये लेकिन सिंगल से नहीं रोक पाए|
13.4
2
रवि बिश्नोई To रियान पराग
2 रन!! पुल शॉट मिड विकेट बाउंड्री की तरफ खेला| फील्डर ने अपने दाहिने तरफ भागते हुए उसे रोका| इसका फायदा उठाते हुए दोनों बल्लेबाजों ने दो रन हासिल कर लिया है|
13.3
1
रवि बिश्नोई To यशस्वी जयसवाल
सिंगल!! शरीर पर आई गेंद को बल्लेबाज़ ने टर्न के साथ लेग साइड पर खेला| गैप मिला जहाँ से एक रन हासिल हो गया|
13.2
0
रवि बिश्नोई To यशस्वी जयसवाल
इस बार टर्न होकर अंदर आई गेंद| लेग साइड पर उसे खेलने गए लेकिन इन साइड एज लेकर पैड्स पर जा लगी बॉल| रन का कोई मौका नहीं बन सका|
13.1
0
रवि बिश्नोई To यशस्वी जयसवाल
गुगली गेंद!! बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए| रन का कोई मौका नहीं बन पायेगा|
ओवर की समाप्ति 13 : 122/2
9 रन
- 212.1
- 412.2
- 112.3
- 112.4
- 112.5
- 012.6
र. पराग
16 (11)
य. जयसवाल
63 (40)
द. सिंह
3-0-22-0
12.6
0
दिग्वेश सिंह To रियान पराग
टाईट लाइन पर डाली गई गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने डिफेंड करते हुए सम्मान दे दिया| कोई रन नहीं होगा यहाँ पर| 122/2 राजस्थान| 42 गेंदों पर 59 रनों की दरकार है|
12.5
1
दिग्वेश सिंह To यशस्वी जयसवाल
इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|
12.4
1
दिग्वेश सिंह To रियान पराग
सिंगल से यहाँ पर काम चलाया है| बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया| गैप में गई गेंद जहाँ से एक रन हासिल हुआ है|
12.3
1
दिग्वेश सिंह To यशस्वी जयसवाल
समझदारी भरा सिंगल लिया है यहाँ पर| इस बार फ्रंट फुट से गेंद को पंच किया, एक रन हासिल किया है|
12.2
4
दिग्वेश सिंह To यशस्वी जयसवाल
चौका! पॉइंट फील्डर ने अपने बाएँ ओर डाईव लगाते हुए शॉट को रोकना चाहा लेकिन हाफ स्टॉप हुआ| शॉट में इतनी ताक़त थी कि गेंद सीमा रेखा के पार चली गई| इस बार कट शॉट का इस्तेमाल किया था और गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचाया है|
12.1
2
दिग्वेश सिंह To यशस्वी जयसवाल
2 रन मिल जाएगा यहाँ पर| इस बार ऑफ़ स्टम्प लाइन पर डाली गई फुल गेंद| पुश किया गेंद को और लॉन्ग ऑफ़ बाउंड्री की तरफ से डबल हासिल किया है|
ओवर की समाप्ति 12 : 113/2
14 रन
- 611.1
- 111.2
- 111.3
- 011.4
- 211.5
- 411.6
र. पराग
15 (9)
य. जयसवाल
55 (36)
प. यादव
2-0-20-0
11.6
4
प्रिंस यादव To रियान पराग
चौका!! बाउंड्री के साथ हुई एक महंगे ओवर की समाप्ति| बल्लेबाज़ ने आगे आकर इस गेंद को लॉन्ग ऑफ़ की ओर पंच कर दिया| गेंद सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
11.5
2
प्रिंस यादव To रियान पराग
दुग्गी!! पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा| फील्डर गेंद से दूर थे जिसका फायदा उठाते हुए बल्लेबाजों ने दो रन चुरा लिया है|
11.4
0
प्रिंस यादव To रियान पराग
सटीक यॉर्कर!! बल्लेबाज ने उसे लाइन में अकार डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं हो पाया|
11.3
1
प्रिंस यादव To यशस्वी जयसवाल
एक बार फिर से पैड्स पर डाली गई गुड लेंथ गेंद| बल्लेबाज़ ने बड़े आराम से इसे लेग साइड पर मोड़ा और डीप स्क्वायर लेग से एक रन बटोर लिया|
11.2
1
प्रिंस यादव To रियान पराग
इस बार सिंगल से काम चलाया है| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल हासिल किया है|
11.1
6
प्रिंस यादव To रियान पराग
छक्का!!! खराब गिर गई ये गेंद लेग स्टम्प की लाइन के बाहर, बल्लेबाज़ ने उसे फाइन लेग की तरफ फ्लिक किया| बल्ले से लगने के बाद सीधा स्टैंड्स में जाकर गिरी गेंद छह रनों के लिए|
ओवर की समाप्ति 11 : 99/2
5 रन
- 110.1
- 110.2
- 110.3
- 1 WD 10.4
- 010.4
- 010.5
- 110.6
र. पराग
2 (4)
य. जयसवाल
54 (35)
र. बिश्नोई
2-0-15-0
10.6
1
रवि बिश्नोई To रियान पराग
सिंगल से इस बार काम चलाया है| लॉन्ग ऑफ़ की तरफ बल्लेबाज ने हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा है| 99/2 राजस्थान|
10.5
0
रवि बिश्नोई To रियान पराग
एक और डॉट गेंद यहाँ पर आती हुई| आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|
10.4
0
रवि बिश्नोई To रियान पराग
फुलर लेंथ गेंद!! इस बार उसपर कवर ड्राइव किया गया लेकिन रन का मौका नही बन सका| बाकी का काम फील्डर ने किया है|
10.4
wd
रवि बिश्नोई To रियान पराग
वाइड!!! डाउन द लेग डाली गई गेंद| बल्लेबाज से दूर से गई| कीपर ने उसे पकड़ा| व्म्पायर ने उसे वाइड करार दिया है|
10.3
1
रवि बिश्नोई To यशस्वी जयसवाल
एक बार फिर से पैड्स पर डाली गई गुड लेंथ गेंद| बल्लेबाज़ ने बड़े आराम से इसे लेग साइड पर मोड़ा और डीप स्क्वायर लेग से एक रन बटोर लिया|
10.2
1
रवि बिश्नोई To रियान पराग
सिंगल से इस बार काम चलाया है| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर फाइन लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल बटोर लिया है|
10.1
1
रवि बिश्नोई To यशस्वी जयसवाल
सिंगल!! बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया है|
रियान पराग अगले बल्लेबाज हैं...
ओवर की समाप्ति 10 : 94/2
8 रन
- 09.1
- 19.2
- 19.3
- 09.4
- 69.5
- W 9.6
न. राणा
8 (7)
य. जयसवाल
52 (33)
श. ठाकुर
3-0-34-1
9.6
W
शार्दूल ठाकुर To नितीश राणा OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट आवेश खान बोल्ड शार्दूल ठाकुर| एक और विकेट का पतन हो गया है यहाँ पर| महज 8 रन बनाकर नितीश राणा बने शार्दूल ठाकुर का पहला शिकार| एक बार फिर से बैक ऑफ़ लेंथ गेंद थी| उसपर पुल शॉट तो लगाया लेकिन फ्लैट मार बैठे सीधा फील्डर की तरफ जहाँ उसे लपका गया| अपने इस शॉट से काफी निराश दिखे राणा जी| 94/2 राजस्थान|
9.5
6
शार्दूल ठाकुर To नितीश राणा
टॉप एज और छक्का निकल गया| बाउंसर डाली गई गेंद पर पुल शॉट लगाने गए| उछाल के ऊपर नहीं आ सके| बल्ले का टॉप एज लेकर कीपर के ऊपर से निकल गई गेंद छह रनों के लिए|
9.4
0
शार्दूल ठाकुर To नितीश राणा
इस बार आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर समझदारी दिखाते हुए डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं होगा|
9.3
1
शार्दूल ठाकुर To यशस्वी जयसवाल
सिंगल से काम चलाया है| बल्लेबाज़ ने इस गेंद को टैप करते हुए सिंगल हासिल किया है| बड़े शॉट्स काफी देर से नहीं आये हैं|
9.2
1
शार्दूल ठाकुर To नितीश राणा
एक बार फिर से पैड्स पर डाली गई गुड लेंथ गेंद| बल्लेबाज़ ने बड़े आराम से इसे लेग साइड पर मोड़ा और डीप स्क्वायर लेग से एक रन बटोर लिया|
9.1
0
शार्दूल ठाकुर To नितीश राणा
विकेट लाइन के बीच डाली गई गेंद| क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया| रन का मौका नहीं बन सका है|
ओवर की समाप्ति 9 : 86/1
4 रन
- 18.1
- 18.2
- 18.3
- W 8.4
- 08.5
- 18.6
न. राणा
1 (2)
य. जयसवाल
51 (32)
ए. मार्करम
2-0-18-1
8.6
1
एडन मार्करम To नितीश राणा
पैड्स पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बल्ले का मुंह बंद करते हुए स्क्वायर लेग की दिशा में खेला| डीप में फील्डर तैनात, एक ही रन हासिल हुआ|
8.5
0
एडन मार्करम To नितीश राणा
डॉट बॉल!! इस बार पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके|
नितीश राणा अगले बल्लेबाज हैं...
8.4
W
एडन मार्करम To वैभव सूर्यवंशी OUT!
आउट!! स्टंप ऋषभ पंत बोल्ड एडन मार्करम| 85 रनों की साझेदारी का हुआ अंत| 34 रन वैभव सूर्यवंशी ने अपने डेब्यू गेम में बनाए हैं| विकेट के पीछे पन्त ने शानदार ग्लव वर्क दिखाया और सूर्यवंशी को स्टम्प कर दिया| ऑफ़ स्पिन गेंद थी| रूम बनाकर उसे खेलने गए और टर्न बीट हुए| इस बीच उनका पैर क्रीज से उठा जिसका फायदा उठाते हुए कीपर पन्त ने बेल्स उड़ा दी| थर्ड अम्पायर ने उसे बिग स्क्रीन पर चेक किया और पाया कि बल्लेबाज का पैर क्रीज के बाहर था| 85/1 राजस्थान|
8.3
1
एडन मार्करम To यशस्वी जयसवाल
सिंगल से काम चलाया है| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
8.2
1
एडन मार्करम To वैभव सूर्यवंशी
सिंगल!! इस बार सामने की तरफ फ्रंट फुट से गेंद को पंच किया| डीप में गई गेंद जहाँ से एक रन मिला|
8.1
1
एडन मार्करम To यशस्वी जयसवाल
सिंगल और इसी के साथ एक और पचास जयसवाल का पूरा हुआ|एक बार फिर से पैड्स पर डाली गई गुड लेंथ गेंद| बल्लेबाज़ ने बड़े आराम से इसे लेग साइड पर मोड़ा और डीप स्क्वायर लेग से एक रन बटोर लिया|
ओवर की समाप्ति 8 : 82/0
11 रन
- 17.1
- 17.2
- 07.3
- 27.4
- 17.5
- 67.6
व. सूर्यवंशी
33 (18)
य. जयसवाल
49 (30)
द. सिंह
2-0-13-0
7.6
6
दिग्वेश सिंह To वैभव सूर्यवंशी
छक्का!!! बड़े शॉट के साथ हुई ओवर की समाप्ति| वैभव सूर्यवंशी अपनी क्लास दिखा रहे हैं यहाँ पर| इस बार छोटी डाली गई थी गेंद| उसपर पुल शॉट का इस्तेमाल और गेंद सीधा दर्शकों के बीच गई छह रनों के लिए| 82/0 राजस्थान|
7.5
1
दिग्वेश सिंह To यशस्वी जयसवाल
सिंगल! ऑन साइड पर इस बार पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया है|
7.4
2
दिग्वेश सिंह To यशस्वी जयसवाल
2 रन मिल जाएगा यहाँ पर| विकेट लाइन पर रखी गई थी गेंद| बैकफुट से गेंद को गैप में पंच करते हुए दो रन लिया है|
7.3
0
दिग्वेश सिंह To यशस्वी जयसवाल
डॉट बॉल!! इस बार स्क्वायर कट शॉट खेला लेकिन फील्डर को भेद नहीं पाए| रन का मौका नहीं बन सका|
7.2
1
दिग्वेश सिंह To वैभव सूर्यवंशी
समझदारी भरा सिंगल लिया है| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल हासिल किया है|
7.1
1
दिग्वेश सिंह To यशस्वी जयसवाल
सिंगल!! ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई गेंद को कवर्स की तारफ खेला| डीप से एक रन हासिल हो पाया|
ओवर की समाप्ति 7 : 71/0
10 रन
- 06.1
- 46.2
- 16.3
- 46.4
- 16.5
- 06.6
व. सूर्यवंशी
26 (16)
य. जयसवाल
45 (26)
र. बिश्नोई
1-0-10-0
6.6
0
रवि बिश्नोई To वैभव सूर्यवंशी
प्ले एंड मिस!! डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| पैड्स को लगकर शॉर्ट फाइन लेग की तरफ गई गेंद| रन चाहते थे बल्लेबाज लेकिन जयसवाल ने मना कर दिया| 71/0 आरआर|
6.5
1
रवि बिश्नोई To यशस्वी जयसवाल
समझदारी भरा सिंगल लिया है| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल हासिल किया है|
6.4
4
रवि बिश्नोई To यशस्वी जयसवाल
चौका!! बैकफुट पर जाकर इस गेंद को कवर्स और एक्स्ट्रा कवर्स की दिशा में पंच कर दिया| टाइमिंग शानदार जिस वजह से चार रनों के लिए निकल गई गेंद|
6.3
1
रवि बिश्नोई To वैभव सूर्यवंशी
सिंगल से इस बार काम चलाया है| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद| कवर्स की ओर गेंद को कट किया एक रन के लिए|
6.2
4
रवि बिश्नोई To वैभव सूर्यवंशी
चौका!!! सीधे बल्ले से सामने की तरफ हवा में शॉट खेला है| इनफील्ड के ऊपर से गेंद को लॉफ्ट करते हुए अपने लिए एक बाउंड्री हासिल की है|
6.1
0
रवि बिश्नोई To वैभव सूर्यवंशी
गुगली गेंद!! इस बार कवर ड्राइव किया गया लेकिन तीस गज के घेरे के अंदर गेंद को फील्ड कर लिया गया| रन का मौका नहीं बन पायेगा|
ओवर की समाप्ति 6 : 61/0
6 रन
- 05.1
- 05.2
- 05.3
- 05.4
- 05.5
- 65.6
य. जयसवाल
40 (24)
व. सूर्यवंशी
21 (12)
प. यादव
1-0-6-0
5.6
6
प्रिंस यादव To यशस्वी जयसवाल
छक्का!!! अभी तक सही जा रहा था ये ओवर लेकिन बल्लेबा ने इस आखिरी गेंद पर सिक्स लगा ही दिया| छोटी गेंद पर पूरी ताक़त से पुल शॉट लगाया गया बॉल सीधा स्टैंड में गई| 61/0 राजस्थान|
5.5
0
प्रिंस यादव To यशस्वी जयसवाल
एक और बढ़िया गेंद| बाउंसर के बाद अब यॉर्कर आई है| बढ़िया गेंदबाजी कर रहे हैं प्रिंस यहाँ पर| इस बार कवर्स की तरफ गेंद को खेला जहाँ फील्डर ने उसे फील्ड किया| कोई रन नहीं हुआ|
5.4
0
प्रिंस यादव To यशस्वी जयसवाल
शार्प बाउंसर! बल्लेबाज़ डक करते नज़र आये| कोई रन नहीं| बाकी का काम कीपर ने किया है|
5.3
0
प्रिंस यादव To यशस्वी जयसवाल
शानदार पंच शॉट खेला गया लेकिन तीस गज के घेरे के अंदर गेंद को फील्ड कर लिया गया| कोई रन नहीं होगा|
5.2
0
प्रिंस यादव To यशस्वी जयसवाल
एलबीडबल्यू की अपील!! अम्पायर सहमत नहीं| मिसिंग लेग थी इस वजह से अम्पायर ने इसे नकार दिया| फील्डिंग टीम ने रिव्यु लेने का नहीं सोचा जो सही फैसला भी है| पड़कर अंदर आई बॉल, फ्लिक मारने गए, बल्ले को मिस करते हुए पैड्स को जा लगी थी|
5.1
0
प्रिंस यादव To यशस्वी जयसवाल
हार्ड लेंथ गेंद| रूम बनाकर खेलने गए लेकिन गति से बीट हुए| पैड्स को लगकर ऑफ़ साइड पर गई गेंद जहाँ से वैभव ने रन लेना चाहा लेकिन जयसवाल ने मना कर दिया| कोई रन नहीं हुआ|
प्रिंस यादव को गेंद थमाई गई है...
ओवर की समाप्ति 5 : 55/0
14 रन
- 14.1
- 64.2
- 64.3
- 04.4
- 14.5
- 04.6
व. सूर्यवंशी
21 (12)
य. जयसवाल
34 (18)
ए. मार्करम
1-0-14-0
4.6
0
एडन मार्करम To वैभव सूर्यवंशी
डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| फुल बॉल को मिड ऑन की तरफ खेला जहाँ से गैप हासिल नहीं हो पाया है| 55/0 आरआर, लक्ष्य से 126 रन दूर|
4.5
1
एडन मार्करम To यशस्वी जयसवाल
सिंगल से यहाँ पर काम चलाया है| बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया है|
4.4
0
एडन मार्करम To यशस्वी जयसवाल
ऑफ़ स्पिन गेंद!! कवर्स की तरफ बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की ओर गई गेंद| कोई रन नहीं हुआ|
4.3
6
एडन मार्करम To यशस्वी जयसवाल
एक और छक्का!!! बैक टू बैक सिक्स जयसवाल के बल्ले से आता हुआ| बिलकुल सामने की तरफ शॉट लगाया है| मोमेंटम बरकरार है| इस बार तेज गति की गेंद को काफी जल्दी पिक कर लिया और गेंदबाज़ के सर के ऊपर से उठाकर मार दिया और छह रन बटोरे|
4.2
6
एडन मार्करम To यशस्वी जयसवाल
छक्का!!! बड़े शॉट की सोच जयसवाल द्वारा और उसमें सफल भी हुए| ऑफ़ स्पिन गेंद थी, पूरी तरह से झुककर स्वीप शॉट खेला और बॉल दर्शको के बीच पहुंचा दिया छह रनों के लिए|
एडन मार्करम को अब गेंद थमाई गई है...
4.1
1
एडन मार्करम To वैभव सूर्यवंशी
सिंगल!! विकेट लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे मिड विकेट की दिशा में खेला| डीप से तेज़ी के साथ फील्डर गेंद पर आये लेकिन सिंगल से नहीं रोक पाए|
ओवर की समाप्ति 4 : 41/0
2 रन
- 03.1
- 13.2
- 03.3
- 03.4
- 13.5
- 03.6
य. जयसवाल
21 (14)
व. सूर्यवंशी
20 (10)
द. सिंह
1-0-2-0
3.6
0
दिग्वेश सिंह To यशस्वी जयसवाल
डॉट बॉल के साथ सस्ते ओवर की हुई है समाप्ति| इस बार ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद पर कट शॉट लगाया लेकिन गैप नहीं ढून्ढ पाए| 4 के बाद 41/0 राजस्थान|
3.5
1
दिग्वेश सिंह To वैभव सूर्यवंशी
पैड्स पर डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की दिशा में खेला, फील्डर गेंद पर आये लेकिन सिंगल से नहीं रोक पाए|
3.4
0
दिग्वेश सिंह To वैभव सूर्यवंशी
इस बार बल्लेबाज़ ने लम्बी स्ट्राइड निकालकर बॉल को डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं|
3.3
0
दिग्वेश सिंह To वैभव सूर्यवंशी
डॉट बॉल!! इस बार विकेट लाइन की गेंद को लेग साइड पर खेला और रन भागना चाहा| यशस्वी ने फील्डर को गेंद पर आता देखा तो रन लेने से मना कर दिया| कोई रन नहीं हो सका|
3.2
1
दिग्वेश सिंह To यशस्वी जयसवाल
सिंगल, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|
3.1
0
दिग्वेश सिंह To यशस्वी जयसवाल
गुगली!! अच्छी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने सम्मान दे दिया| कोई रन नहीं होगा यहाँ पर|
ओवर की समाप्ति 3 : 39/0
13 रन
- 42.1
- 62.2
- 12.3
- 02.4
- 12.5
- 12.6
य. जयसवाल
20 (11)
व. सूर्यवंशी
19 (7)
श. ठाकुर
2-0-26-0
2.6
1
शार्दूल ठाकुर To यशस्वी जयसवाल
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इस बार फ्लैट पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया है|
2.5
1
शार्दूल ठाकुर To वैभव सूर्यवंशी
सिंगल!! एक बार फिर से हवा में थी गेंद लेकिन फिर से नो मेंस लैंड में गिरी है| इस बार स्क्वायर लेग की ओर खेला गया पुल शॉट, गैप से एक रन मिला| छोटी गेंद पर अभी तक फंसते हुए दिखे हैं युवा सूर्यवंशी|
2.4
0
शार्दूल ठाकुर To वैभव सूर्यवंशी
वाइड यॉर्कर गेंद!! प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें| रूम बनाकर खेलने गए और चकमा खा गए|
2.3
1
शार्दूल ठाकुर To यशस्वी जयसवाल
सिंगल से इस बार काम चलाया है| इस बार पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया है|
2.2
6
शार्दूल ठाकुर To यशस्वी जयसवाल
छक्का!!! ये है यशस्वी जयसवाल का आक्रामक रूप| इस बार छोटी डाली गई थी गेंद| इसपर पूरी ताक़त से पुल शॉट लगाया गया बॉल सीधा स्टैंड में गई छह रनों के लिए|
2.1
4
शार्दूल ठाकुर To यशस्वी जयसवाल
चौका!! ओहोहोहो!!! शानदार कवर ड्राइव!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई फुल लेंथ बॉल| दूर से ही पैर निकालकर गेंद को ड्राइव किया शॉट कवर और मिड ऑफ़ फील्डर के बीच से कवर्स बाउंड्री की ओर चार रनों के लिए|
ओवर की समाप्ति 2 : 26/0
13 रन
- 11.1
- 61.2
- 11.3
- 01.4
- 11.5
- 41.6
व. सूर्यवंशी
18 (5)
य. जयसवाल
8 (7)
आ. खान
1-0-13-0
1.6
4
आवेश खान To वैभव सूर्यवंशी
कैच ड्रॉप और चौका निकल गया| शॉर्ट बॉल बाउंसर थी| उसपर और से पुल शॉट लगाने गए| फील्डर गेंद के नीचे उल्टा भागे लेकिन उनके हाथों में लगकर ज़मीन पर जा गिरी गेंद| दूसरे फील्डर ने भी उसे पकड़ने का प्रयास किया लेकिन शरीर से लगकर सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए|
1.5
1
आवेश खान To यशस्वी जयसवाल
सिंगल से यहाँ पर काम चलाया है| इस बार पॉइंट की ओर गेंद को कट किया एक रन के लिए|
1.4
0
आवेश खान To यशस्वी जयसवाल
टाईट लाइन पर डाली गई गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने डिफेंड करते हुए सम्मान दे दिया| कोई रन नहीं होगा यहाँ पर|
1.3
1
आवेश खान To वैभव सूर्यवंशी
हवा में थी गेंद लेकिन डीप पॉइंट फील्डर के आगे गिर गई| हेलिकॉप्टर शॉट लगाने गए थे| मिस टाइम हुआ| हवा में गई गेंद लेकिन फील्डर वहां तक नहीं पहुँच पाए हैं| गैप से एक रन भाग लिया है|
1.2
6
आवेश खान To वैभव सूर्यवंशी
छक्का!!! एक और बड़ा शॉट यहाँ पर लगाया है सामने की तरफ| झन्नाटेदार हीव शॉट छह रन के लिए!! सामने वाला पैर हटाया और बल्लेबाज़ के पाले में आ गई गेंद| शॉट लगाया और संपर्क इतना बेहतरीन कि गेंद जाकर दर्शकदीर्घा में काफी दूर गिरी छह रनों के लिए| ये युवा खिलाड़ी तो मानो कुछ अलग ही अंदाज़ बयान कर रहा है|
1.1
1
आवेश खान To यशस्वी जयसवाल
सिंगल!! बैक ऑफ़ लेंथ गेंद के साथ की है शुरुआत| फाइन लेग की तरफ एक पुल शॉट खेला| डीप में फील्डर के आगे टप्पा खाई गेंद| एक ही रन का मौका बन पाया है|
दूसरे छोर से आवेश खान गेंद लेकर आये हैं...
ओवर की समाप्ति 1 : 13/0
13 रन
- 00.1
- 40.2
- 10.3
- 60.4
- 10.5
- 10.6
य. जयसवाल
6 (4)
व. सूर्यवंशी
7 (2)
श. ठाकुर
1-0-13-0
0.6
1
शार्दूल ठाकुर To यशस्वी जयसवाल
सिंगल से यहाँ पर काम चलाया है| छोटी लेंथ पर डाली गई गेंद| उसपर पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया है| पहले ओवर से आये 13 रन|
0.5
1
शार्दूल ठाकुर To वैभव सूर्यवंशी
मिस फील्ड पर सिंगल मिल जाएगा| कड़क ड्राइव किया था जिसे फील्डर रोक नहीं पाए| फुल बॉल थी, कवर्स की ओर गेंद को ड्राइव करते हुए सिंगल लिया है|
0.4
6
शार्दूल ठाकुर To वैभव सूर्यवंशी
छक्का!!! वाह सूर्यवंशी वाह!! अपने डेब्यू गेम की पहली ही गेंद पर कवर्स की तरफ एक तगड़ा शॉट लगाया है| इससे बेहतर शुरुआत नहीं हो सकता है| ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई फुल गेंद पर कवर्स की तरफ एक तगड़ा शॉट लगाकर अपना आगमन किया है|
0.3
1
शार्दूल ठाकुर To यशस्वी जयसवाल
सिंगल!! विकेट लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे मिड विकेट की दिशा में खेला| डीप से तेज़ी के साथ फील्डर गेंद पर आये लेकिन सिंगल से नहीं रोक पाए|
0.2
4
शार्दूल ठाकुर To यशस्वी जयसवाल
चौका!!! पहली बाउंड्री इस रन चेज़ से आती हुई| फुलर लेंथ गेंद थी| इस बार क्रीज़ के अंदर रहकर गेंद का इंतज़ार किया| फ्लिक किया और चार रन हासिल किया है|
0.1
0
शार्दूल ठाकुर To यशस्वी जयसवाल
फुलर लेंथ गेंद के साथ की है शुरुआत!! सीधे बल्ले से गेंदबाज़ की तरफ खेला गया शॉट जिसे रोक दिया गया| कोई रन नहीं हुआ है|

Type
Overs
Batsmen
- यशस्वी जयसवाल
- वैभव सूर्यवंशी
- नितीश राणा
- रियान पराग
- ध्रुव जुरेल
- शिमरन हेटमायर
- शुभम दुबे
- वानिंदु हसरंगा
- जोफ्रा आर्चर
- महीश थीक्षाना
- तुषार देशपांडे
- संदीप शर्मा
Bowlers
मैच की जानकारी
- स्थान सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर
- मौसम साफ़
- टॉस लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया
- परिणाम लखनऊ सुपर जायंट्स ने राजस्थान रॉयल्स को 2 रनों से हराया
- प्लेयर ऑफ द मैच आवेश खान
- अंपायर जयरमन मदनगोपाल, Vinod Seshan (IND), क्रिस गॅफने
- रेफ़री प्रकाश भट्ट