तो क्रिकेट फैन्स आज के इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से कल होगी आपसे मुलाकात इंडियन प्रीमियर लीग के डबल हेडर गेम के साथ जहाँ पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायन्ट्स के बीच चेन्नई में खेला 03.30 बजे से खेला जाएगा जबकि दूसरा मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच शाम 07.30 बजे रायपुर में खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार राशिद खान को उनकी बेहतरीन गेंदबाज़ी के लिए दिया गया जिसके बाद उन्होंने बताया कि मैं काफी ख़ुश हूँ क्योंकि हमारी टीम ने जीत हासिल की और मैंने उसमें अपना योगदान दिया| आगे राशिद ने कहा कि मैंने अपनी सर्जरी के बाद ज्यादा आराम नहीं किया और दो महीने बाद ही मैदान पर उतर गया जो मेरी ग़लती थी| मुझे खुद को उस दौरान और भी समय देना था ताकि रिकवर कर सकूं| जाते-जाते उन्होंने बोला मैं अपनी लाइन और लेंथ को एक समान रखने की कोशिश करता हूँ जिसमें मुझे सफ़लता हासिल होती है|
विनिंग कप्तान शुभमन गिल ने बात करते हुए अपनी ख़ुशी जाहिर की| आगे कहा कि हम अच्छा क्रिकेट खेलते हुए अंक तालिका में वापसी कर रहे हैं और इस मोमेंटम को बरकरार रखना चाहेंगे| हमने बोर्ड पर ठीक ठाक स्कोर लगा दिया था| गेंदबाजों ने अच्छा काम किया और हमें सही समय पर विकेट्स दिलाई| शुरुआत में स्पिनरों को बड़ा शॉट लगाना आसान नहीं हो रहा था इसलिए हमने अंत तक खेलने का प्लान बनाया था| पॉवर प्ले में हम तकनीक के साथ तगड़ी बल्लेबाजी करने को देखते हैं ताकि बाद में इम्पैक्ट प्लेयर आकर अपना काम कर सके| अगला मैच घर पर है जहाँ हम बेहतर क्रिकेट खेलना चाहेंगे| अपनी चोट पर कहा कि अब वो ठीक है|
मुकाबला गंवाकर बात करने आए राजस्थान रॉयल्स टीम के कप्तान यशस्वी जायसवाल ने बताया कि हमने शुरुआत बेहतर अंदाज़ में किया था लेकिन बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में हमने लगातार विकटों को गंवा दिया| आगे जायसवाल ने कहा कि हमारे गेंदबाजों का यही प्लान था कि पॉवर प्ले में कम से कम रन दिया जाए लेकिन ऐसा नहीं हो पाया| जाते-जाते उन्होंने बोला कि हमारी कोशिश होगी कि अगले मैच में बेहतर प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की जाए|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
वहां से ध्रुव जुरेल ने अपनी 24 रनों की पारी में तीन छक्के लगाये लेकिन वो राशिद खान का शिकार बन गए| शिमरन हेटमायर (6) और डोनोवन फरेरा (4) के विकेट का भी पतन हुआ| रन्स तो तेजी से आ रहे थे लेकिन 91 रनों पर टीम ने अपने पांच बल्लेबाजों को गंवा दिया था और रन चेज की पटरी से उतर गई थी| मिडिल ऑर्डर में रवींद्र जडेजा (38) ने पारी को सम्भालना चाहा लेकिन अपने स्पेल की आखिरी गेंद पर राशिद खान ने उन्हें अपना चौथा शिकार बनाकर गुजरात की टीम को गेम में पूरी तरह से ड्राइविंग सीट पर ला दिया| डेथ ओवरों में दसुन शनाका क्रीज पर थे लेकिन आखिरी के पांच ओवरों में जरूरी रन रेट 18 के ऊपर निकल गया था जिसे वो हासिल नहीं कर पाए|
230 रनों के लक्ष्य का पीछा करने जब राजस्थान की टीम उतरी तो उन्हें शुरुआत अच्छी मिली लेकिन सलामी जोड़ी उसे ज्यादा बड़ा नहीं कर पाई| पहले विकेट के लिए वैभव सूर्यवंशी (36) और यशस्वी जायसवाल (3) ने महज 3 ओवर के भीतर ही 38 रन जोड़ दिए| इस बीच सूर्यवंशी का वैभव हमें पूरी तरह से दिखा| सिराज ने बाउंसर गेंद पर सूर्यवंशी का विकेट लिया और उसके ठीक बाद अगले ओवर में रबाडा ने जायसवाल को उसी तरह की गेंद पर आउट करते हुए आरआर को बैक फुट पर ढकेलने का काम किया|
वहीँ अगर पहली पारी की बात करें तो जीटी की तरफ से आज बल्लेबाजी में साई सुदर्शन (55), शुभमन गिल (84), वॉशिंगटन सुंदर (37) और राहुल तेवतिया (14) के बल्ले से महत्वपूर्ण पारियां आई जिसकी वजह से टीम इस मुकाबले में 229 के स्कोर तक पहुँच पाई| विकेट को देखते हुए जयपुर के इस मैदान पर ये स्कोर चेज करने लायक था| वहीँ आज राजस्थान की तरफ से आर्चर अपनी तगड़ी लय में नहीं दिखे जबकि उनके अलावा तुषार और ब्रिजेश भी काफी महंगे साबित हुए|
जीत का चौका लगाकर गुजरात टाईटन्स ने पॉइंट्स टेबल में ऊपर की तरफ लम्बी छलांग मारी है| इन्डियन प्रीमियर लीग के 52वें मुकाबले में गुजरात टाईटन्स ने राजस्थान रॉयल्स को 77 रन से मात दी है| इस जीत के साथ जीटी की टीम ने इस प्रतियोगिता में अपनी सातवीं जीत दर्ज की है और अंक तालिका में दूसरे पायदान पर चली गई है| टॉस आज राजस्थान रॉयल्स के कप्तान ने जीता था और अपनी तगड़ी बल्लेबाजी को मद्देनजर रखते हुए उन्होंने रन चेज करने का फैसला किया था जो ग़लत साबित हुआ| गुजरात टाईटन्स द्वारा बोर्ड पर लगाए गए 229 रनों के जवाब में आरआर की टीम की बल्लेबाजी आज उम्मीद अनुसार प्रदर्शन नहीं कर गई| राजस्थान टीम के लिए इस रन चेज में रवीन्द्र जडेजा ने सबसे अधिक 38 रनों की पारी खेली|
ओवर 16.3 : 152/10
1 रन
W
16.1
116.2
W
16.3
त. देशपांडे
1 (3)
ब. शर्मा
1 (1)
ज. होल्डर
2.3-0-12-3
16.3
W
जेसन होल्डर To तुषार देशपांडे OUT!
आउट!! कैच आउट!! इसी के साथ जीटी ने आरआर की टीम को 77 रनों से शिकस्त दे दी है!! तुषार देशपांडे 1 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं!! जेसन होल्डर को मिली तीसरी विकेट| गुड लेंथ पर पटकी गई गेंद को बल्लेबाज़ ने जोर से शॉट लगाने का प्रयास किया| ऐसे में बल्ले के ऊपरी भाग को लगकर गेंद शॉर्ट कवर की ओर हवा में गई| तभी वहां मौजूद फील्डर वॉशिंगटन सुंदर ने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| जिसके बाद पूरी गुजरात की टीम ने जीत का जश्न मनाया|
16.2
1
जेसन होल्डर To ब्रिजेश शर्मा
सिंगल!! रन आउट का मौका था लेकिन चूक गए पॉइंट फील्डर| अगर गेंदबाजी एंड पर थ्रो लग जाता तो बल्लेबाज का काम तमाम हो जाता| कट शॉट इस गेंद पर खेला गया था| ताल मेल गड़बड़ाया, इस बीच रन भागे जहाँ रन आउट का मौका बनते-बनते रह गया|
16.1
W
जेसन होल्डर To दसुन शनाका OUT!
आउट!! कैच आउट!! इसी के साथ दसुन शनाका 16 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं!! जेसन होल्डर को मिली विकेट| शॉर्टपिच डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और जोर से बड़ा शॉट लगाना चाहा| ऐसे में बल्ले के ऊपरी भाग को लगकर गेंद मिड ऑफ पर मौजूद फील्डर के हाथों में गई जहाँ से उन्होंने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 151/9 राजस्थान|
ओवर 16 : 151/8
10 रन
115.1
115.2
215.3
415.4
1 WD
15.5
015.5
115.6
द. शनाका
16 (10)
त. देशपांडे
1 (2)
म. सिराज
4-0-55-1
15.6
1
मोहम्मद सिराज To दसुन शनाका
सिंगल!! आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ की ओर पुश करते हुए एक रन लिया है| 24 गेंदों पर अब 79 रनों की ज़रुरत है|
15.5
0
मोहम्मद सिराज To दसुन शनाका
स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
15.5
wd
मोहम्मद सिराज To दसुन शनाका
वाइड!!! बाउंसर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ पुल लगाने का प्रयास किया| बल्ले पर नहीं आई गेंद कीपर की तरफ गई| अम्पायर ने दिया वाइड यहाँ पर|
15.4
4
मोहम्मद सिराज To दसुन शनाका
चौका!! दसुन शनाका के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!! आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ फील्डर के ऊपर से शॉट लगाया| गेंद सीमा रेखा के बाहर एक टप्पा खाकर गई चार रनों के लिए|
15.3
2
मोहम्मद सिराज To दसुन शनाका
इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया दो रनों के लिए|
15.2
1
मोहम्मद सिराज To तुषार देशपांडे
गुड लेंथ गेंद| मिड ऑन की तरफ इस गेंद को खेला जहाँ से एक रन का ही मौका बन पाया|
15.1
1
मोहम्मद सिराज To दसुन शनाका
सिंगल!! इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|
ओवर 15 : 141/8
4 रन
414.1
014.2
014.3
014.4
W
14.5
014.6
त. देशपांडे
0 (1)
द. शनाका
8 (5)
ज. होल्डर
2-0-11-1
14.6
0
जेसन होल्डर To तुषार देशपांडे
डॉट गेंद!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! टाईट लाइन पर डाली गई गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने डिफेंड करते हुए सम्मान दे दिया| कोई रन नहीं होगा यहाँ पर|
अगले बल्लेबाज़ तुषार देशपांडे हैं...
14.5
W
जेसन होल्डर To जोफ्रा आर्चर OUT!
आउट!! कैच आउट!! इसी के साथ जोफ्रा आर्चर की पारी 5 रन पर हुई समाप्त!! जेसन होल्डर के हाथ लगी पहली विकेट| शॉर्टपिच डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पुल शॉट लगाना चाहा| ऐसे में बल्ले का बाहरी किनारा लेकर गेंद सीधा कीपर जोस बटलर के दस्तानों में गई जहाँ से उन्होंने आसान सा कैच पकड़ा| 141/8 राजस्थान|
14.4
0
जेसन होल्डर To जोफ्रा आर्चर
रन आउट का मौका लेकिन चूक गए राशिद खान| नॉन स्ट्राइकर एंड पर राशिद गेंद को लपक नहीं पाए वरना शनाका बड़े आराम से रन आउट हो जाते| शॉर्टपिच डाली गई गेंद| बल्लेबाज आर्चर उसपर पुल करने गए| बीट हुए और शरीर से लगकर वहीँ पर रह गई गेंद| इस बीच शनाका बल्लेबाजी एंड पर रन लेने भागे लेकिन आर्चर सहमत नहीं दिखे और उन्हें वापिस भेजा| इस दौरान गेंदबाज होल्डर वहां पहुंचे और गेंद उठाकर नॉन स्ट्राइकर एंड पर राशिद की तरफ दिया| मिड ऑफ़ से आते हुए राशिद ने गेंद को पकड़ना चाहा लेकिन चूक गए और हाथों से लगकर दूर चली गई गेंद| इस बीच बल्लेबाज को क्रीज में वापिस आने का समय मिल गया|
14.3
0
जेसन होल्डर To जोफ्रा आर्चर
डॉट गेंद!! प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें| बड़े शॉट के लिए गए और बीट हुए|
14.2
0
जेसन होल्डर To जोफ्रा आर्चर
डॉट गेंद यहाँ पर आती हुई| बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ| कोई रन नहीं हुआ है|
14.1
4
जेसन होल्डर To जोफ्रा आर्चर
चौका!!! पैरों पर डाली गई गेंद को बड़ी खूबसूरती से कलाईयों के सहारे फ्लिक किया फाइन लेग बाउंड्री की तरफ| गैप में गई गेंद सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|
ओवर 14 : 137/7
9 रन
1 LB
13.1
113.2
013.3
613.4
W
13.5
113.6
ज. आर्चर
1 (1)
द. शनाका
8 (5)
र. खान
4-0-33-4
13.6
1
राशिद खान To जोफ्रा आर्चर
सिंगल!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर एक रन लिया है|
अगले बल्लेबाज़ जोफ्रा आर्चर हैं...
13.5
W
राशिद खान To रवींद्र जडेजा OUT!
आउट!! एलबीडबल्यू!! राशिद खान के नाम चौथी सफलता दर्ज हुई| रवींद्र जडेजा के साथ-साथ आरआर का रिव्यु भी चला गया| 38 रन बनाकर रवींद्र जडेजा बने राशिद खान का चौथा शिकार| विकेट लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज उसे डिफेंड करने गए| टर्न से चकमा खाए| बल्ले को मिस करते हुए सीधा फ्रंट पैड्स को जाकर लगी गेंद| एलबीडबल्यू की अपील हुई| अम्पायर ने उसे आउट करार दिया| जडेजा ने रिव्यु लिया| रिप्ले में देखने पर पता चला कि गेंद सीधा जाकर विकटों से लग रही थी| आउट आया थर्ड अम्पायर का फैसला| 136/7 राजस्थान रॉयल्स, लक्ष्य से 94 रन दूर|
13.4
6
राशिद खान To रवींद्र जडेजा
छक्का!!! 65 मीटर लम्बा!! स्क्वायर लेग फील्डर के ठीक ऊपर से होकर निकल गई गेंद और छह दे गई| जड्डू ने इस गेंद को पिक करते हुए स्लॉग स्वीप किया था| बल्ले से लगने के बाद फील्डर के सर के ऊपर से निकली गेंद और सीमा रेखा के पार जा गिरी|