तो क्रिकेट फैन्स आज के इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से कल होगी आपसे मुलाकात इंडियन प्रीमियर लीग के एक नए मैच के साथ जो पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच शाम 07.30 बजे धर्मशाला में खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
भुवनेश्वर कुमार को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार दिया गया| इसे हासिल करने के बाद वो बेहद खुश दिखे| आगे कहा कि मैं नेट्स में काफी मेहनत करता हूँ और अपनी बल्लेबाजी का भी ध्यान रखता हूँ| मैं अपने पास फिजियो और ट्रेनर रखता हूँ जो बीच के समय में मेरी फिटनेस का ध्यान रखते हैं| मुश्ताक अली में गेंदबाजी करने से काफी अनुभव मिलता है| इस समय मुझे काफी अच्छा लग रहा है और मैंने गेंदबाजी में जो किया उससे काफी संतुष्ट हूँ| अंत में कहा कि ये दो अंक हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण थे|
विनिंग कप्तान रजत पाटीदार ने मुकाबले के बाद बात करते हुए कहा कि ये एक शानदार मैच था| हम इस जीत से काफी खुश हैं| क्रुणाल ने कमाल की बल्लेबाजी की और अंत में भुवि ने जिस समय वो सिक्स लगाया उससे हम गेम में वापिस आये| केपी को ऊपर भेजने का फैसला मेरा था| उन्होंने पहले भी ऐसी पारी खेली है और आज भी एक बार फिर से अपने अनुभव का नमूना पेश किया है| भुवनेश्वर कुमार पर कहा कि गेंद को वो जिस तरह से कंट्रोल करते हैं वो काबिले तारीफ है| हम पॉइंट्स टेबल पर ध्यान ना देते हुए मुकाबला जीतने पर ध्यान देते हैं| गेंदबाजों ने यहाँ पर काफी अच्छा काम किया| हम इसे आसानी से जीत सकते थे लेकिन जिस तरह से हमने बल्लेबाजी की मैं उससे बेहद निराश हूँ|
मुंबई इंडियंस के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बात करते हुए कहा कि ये एक शानदार मुकाबला हुआ| हमने बोर्ड पर अपने स्कोर में 15-20 रन कम बनाए थे जिसकी वजह से अंत में वो हमें खल गया| आगे कहा कि बावा को उस आखिरी ओवर देने का प्लान ये था कि वो नेट्स में अक्सर ऐसी गेंदबाजी करते हैं और हमने उस वजह से उन्हें बैक किया| तिलक के उस कैच ड्रॉप पर बात करते हुए कहा कि वो सब खेल का हिस्सा है लेकिन वो एक शानदार फील्डर हैं और उन्होंने दोबारा में उस कैच को पकड़ते हुए ये जाहिर भी किया|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
167 रनों के लक्ष्य का पीछा करने जब बेंगलुरु की टीम उतरी तो उन्हें पहली दो गेंदों पर शुरुआत तो बाउंड्री के साथ मिली लेकिन पहले ही ओवर में विराट कोहली का विकेट गिरा जिसकी वजह से मुंबई गेम में ऊपर आती दिखी| आरसीबी इस बड़े झटके से उभर पाती कि तीसरे ओवर में देवदत्त और छठे ओवर में कप्तान रजत पाटीदार के विकेट का भी पतन हुआ जिसकी वजह से टीम इस रन चेज में बैक फुट पर चली गई| यहाँ से क्रुणाल पंड्या (73) और जैकब बेथेल (27) ने पारी को सम्भाला और चौथे विकेट के लिए 55 रनों की साझेदारी निभाई| इस जोड़ी ने टीम को रन चेज की पटरी पर वापिस लाया जिसमें क्रुणाल ने अहम भूमिका निभाई| बेथेल के विकेट पतन के बाद जितेश शर्मा (18) ने केपी का साथ दिया| ऐसा लगा कि ये जोड़ी टीम को फिनिशिंग लाइन के पार ले जायेगी लेकिन वहां से गेम में ट्विस्ट आया| विकेट पतन देखने को मिला और मुकाबला मुंबई की तरफ झुकने लगा लेकिन आखिरी ओवर में भुवि ने ओवर कवर्स छक्का लगाकर पहले गेम को अपनी तरफ बनाया और उसके बाद आखिरी गेंद पर क्रीज में डाईव लगाकर टीम को जीत की रेखा के पार पहुंचाया|
वहीँ अगर पहली पारी की बात करें तो एमआई की तरफ से आज बल्लेबाजी में रोहित शर्मा (22), नमनधीर (47) और तिलक वर्मा (57) के बल्ले से महत्वपूर्ण पारियां आई जिसकी वजह से टीम इस मुकाबले में 166 के स्कोर तक पहुँच पाई| इस बीच बेंगलुरु के लिए आज एक बार फिर से भुवनेश्वर कुमार ने कमाल की गेंदबाजी की और अपने खाते में चार बहुमूल्य विकेट्स डाले| उनके अलावा रासिख सलाम दार, रोमारियो शेफर्ड और जोश हेजलवुड को 1-1 सफलता मिली थी| पिच से गेंदबाजों को हलकी मदद मिल रही थी जिसका फायदा बेंगलुरु के गेंदबाजों ने उठाया| वहीँ इस विकेट को देखते हुए रायपुर के इस मैदान पर ये स्कोर चेज करने लायक था|
इन्डियन प्रीमियर लीग के 54वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 2 विकेट से मात दी है| इस जीत के साथ आरसीबी टीम ने इस प्रतियोगिता में अपनी सातवीं जीत दर्ज की है और अंक तालिका में पहले पायदान पर चली गई है| टॉस आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान ने जीता था और अपनी तगड़ी बल्लेबाजी को मद्देनजर रखते हुए उन्होंने रन चेज करने का फैसला किया था जो सही साबित हुआ| मुंबई इंडियंस द्वारा बोर्ड पर लगाए गए 166 रनों के जवाब में आरसीबी की टीम की बल्लेबाजी आज कमाल कर गई| बेंगलुरु टीम के लिए इस रन चेज में क्रुणाल पंड्या ने सबसे अधिक 73 रनों की पारी खेली|
ओवर 20 : 167/8
15 रन
1 WD
19.1
1 NB
19.1
119.1
2 WD
19.2
019.2
W
19.3
1 WD
19.4
619.4
119.5
219.6
र. दार
3 (2)
भ. कुमार
7 (2)
र. बावा
3-0-39-1
19.6
2
राज बावा To रसिख दार
दो रन मिल जाएगा यहाँ पर| और इसी के साथ आरसीबी ने इस गेम को 2 विकेट से जीत लिया है| ओहोहो, क्या कमाल का मैच हुआ है यहाँ पर| जितनी तारीफ की जाए वो कम होगी| दिल धड़का देने वाला मुकाबला आज यहाँ पर इन दोनों टीमों के बीच खेला गया है| इस आखिरी गेंद पर दो रन चाहिए था और बल्लेबाज ने इस गेंद को सीधे बल्ले से सामने की तरफ पुश किया था| गेंदबाज की तरफ आया शॉट जिसे वो रोक नहीं सके| हाथों से लगकर मिड ऑन की तरफ गई गेंद| लॉन्ग ऑन से आगे भागते हुए फील्डर ने उसे उठाया और कीपर की तरफ थ्रो किया| बेल्स उड़ाई गई लेकिन तब तक भुवि का बल्ला क्रीज के अंदर घुस चुका था|
19.5
1
राज बावा To भुवनेश्वर कुमार
सिंगल मिलेगा यहाँ पर| अब 1 गेंद पर 2 रन की दरकार है| इस गेंद को लॉफ्ट करते हुए सिंगल हासिल किया है| सुपर ओवर लोडिंग|
19.4
6
राज बावा To भुवनेश्वर कुमार
छक्का!!! 2 गेंद पर 3 रन की दरकार है| काफी ज्यादा ऊपर हवा में गेंद को खिला दिया| संपर्क इतना शानदार कि गेंद सीमा रेखा के बाहर जा गिरी| भुवि ने अपने शॉट से मुकाबले में जान डाल दी है|
19.4
wd
राज बावा To भुवनेश्वर कुमार
वाइड!!! शार्प बाउंसर गेंद| बल्लेबाज ने उसे लीव कर दिया| वाइड यहाँ पर आई है|
भुवनेश्वर कुमार अगले बल्लेबाज हैं...
19.3
W
राज बावा To रोमारियो शेफर्ड OUT!
आउट!!! कैच आउट!! कॉट तिलक वर्मा बोल्ड राज बावा| 11 गेंदों पर 4 रन की पारी का हुआ है अंत| इसी के साथ बेंगलुरु की जीत की उम्मीद भी लगभग ख़त्म हो गई है| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद| उसपर जोर से शॉट खेला| आउट साइड एज लेकर बैक वार्ड पॉइंट की तरफ हवा में गई गेंद जहाँ से एक आसान सा कैच पकड़ा गया| 157/8, बेंगलुरु|
19.2
0
राज बावा To रोमारियो शेफर्ड
डॉट गेंद!! बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया| वाइड लाइन पर डाली गई थी गेंद| बल्ला चलाया और बीट हुए हैं|
19.2
wd
राज बावा To रसिख दार
वाईड के साथ बाई का एक रन भी भाग लिया| अब 5 गेंद पर 10 रन की दरकार है| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद पर बड़ा शॉट लगाने गए और बीट हुए| वाइड लाइन के बाहर थी गेंद| बीट हुए और कीपर के आगे से रन भाग गए| मुकाबला काफी टाईट हो गया है|
19.1
1
राज बावा To रोमारियो शेफर्ड
सिंगल!! अब 5 गेंद पर 12 रन की दरकार है| फ्री हिट का फायदा नहीं उठा पाए| लेंथ गेंद को लेग साइड पर हीव किया| डीप से एक ही रन मिल पायेगा|
19.1
nb
राज बावा To रोमारियो शेफर्ड
नो बॉल!!! ये एक सटीक यॉर्कर डाली थी लेकिन ओवर स्टेप कर बैठे| अगली गेंद फ्री हिट हो गई है| इस यॉर्कर गेंद पर शेफर्ड कुछ नहीं कर पाए थे| देखते हैं फ्री हिट पर क्या होता है|
19.1
wd
राज बावा To रोमारियो शेफर्ड
वाइड!!! बल्लेबाज से अधिक दूर इस गेंद को डाल बैठे जिसका नतीजा वाइड के रूप में आया है| 6 गेंद 14 रन की दरकार है|
ओवर 19 : 152/7
3 रन
118.1
118.2
018.3
018.4
018.5
1 LB
18.6
र. शेफर्ड
3 (7)
र. दार
1 (1)
ज. बुमराह
4-0-20-0
18.6
lb
जसप्रीत बुमराह To रोमारियो शेफर्ड
लेग बाई के रूप में आया सिंगल!!! फ्लिक मारने गए थे लेकिन बीट हुए| पैड्स से लगकर ऑफ़ साइड पर गई गेंद, एक रन मिला| अब 6 गेंद पर 15 रन की दरकार है|
18.5
0
जसप्रीत बुमराह To रोमारियो शेफर्ड
एक और शानदार गेंद| सटीक यॉर्कर से बल्लेबाज को चारो खाने चित कर दिया| अहम बात ये है कि रन यहाँ भी नहीं आया|
18.4
0
जसप्रीत बुमराह To रोमारियो शेफर्ड
नॉट आउट!! फील्डिंग टीम का रिव्यु बर्बाद हो गया!! बाल-बाल बच गये बल्लेबाज़ शेफर्ड यहाँ पर| एलबीडबल्यू की अपील थी जिसपर अम्पायर सहमत नहीं दिखे|फील्डिंग टीम ने काफी देर सोचने के बाद रिव्यु लेने का इरादा किया और लिया| रिप्ले में देखने पर पता चला कि विकेट्स मिसिंग थी इस वजह से अपील को वहीँ पर रद्द कर दिया गया|
18.3
0
जसप्रीत बुमराह To रोमारियो शेफर्ड
एक अहम डॉट गेंद!! शार्प बाउंसर! बल्लेबाज़ डक करते नज़र आये| बाकी का काम कीपर ने किया है|
18.2
1
जसप्रीत बुमराह To रसिख दार
सिंगल!! बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल किया गया| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
18.1
1
जसप्रीत बुमराह To रोमारियो शेफर्ड
विकेट लाइन पर डाली गई गेंद| अपनी कलाईयों का इस्तेमाल करते हुए लेग साइड से सिंगल लिया है|
रसिख दार अगले बल्लेबाज हैं...
ओवर 18 : 149/7
12 रन
017.1
017.2
617.3
017.4
617.5
W
17.6
क. पंड्या
73 (46)
र. शेफर्ड
2 (2)
अ. गजनफर
3-0-33-1
17.6
W
अल्लाह गजनफर To क्रुणाल पंड्या OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट तिलक वर्मा बोल्ड अल्लाह गजनफर| क्रुणाल पंड्या की 73 रनों की बेमिसाल पारी का हुआ अंत| अब 12 गेंद पर 18 रन की दरकार है| कमाल का रिले कैच तिलक ने लॉन्ग ऑन बाउंड्री पर पकड़ा है| फुलर गेंद पर हीव शॉट खेला था| हवा में बाउंड्री की तरफ गई थी गेंद| तिलक ने कैच की तरफ जाते हुए उसे लपका| वो सीमा रेखा के बाहर जा रहे थे| कैच को अंदर उछलाया| वापिस आकर उसे लपका| 149/7 बेंगलुरु|
17.5
6
अल्लाह गजनफर To क्रुणाल पंड्या
एक और छक्का क्रुणाल के बल्ले से आता हुआ! हैमर्ड! पूरी ताक़त के साथ बल्लेबाज़ ने इस गेंद पर आक्रमण किया और उसे मिड विकेट के पार स्लॉग करते हुए छह रन हासिल किया है|
17.4
0
अल्लाह गजनफर To क्रुणाल पंड्या
डॉट गेंद यहाँ पर आती हुई| बैक फुट से लगाया गया पुल शॉट लेकिन बल्लेबाज रन नहीं भाग पा रहे हैं इस वजह से रन नही हो सका|
17.3
6
अल्लाह गजनफर To क्रुणाल पंड्या
छक्का! ये एक ताक़त भरा स्लॉग है| हवा में ज़रूर थी गेंद मिड ऑन की ओर लेकिन सीमा रेखा के पार निकल गई छह रनों के लिए|