Advertisement
Advertisement

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs कोलकाता नाइट राइडर्स, मैच 10 Match Summary

बेंगलुरु vs कोलकाता, 2024 - टी-20 Summary

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs कोलकाता नाइट राइडर्स स्कोरकार्ड
Share
मैच समाप्त   
मैच 10, एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरू , Mar 29, 2024
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
182/6 (20.0)
कोलकाता नाइट राइडर्स कोलकाता नाइट राइडर्स
186/3 (16.5)
कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 7 विकटों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    सुनील नरेन
    47(22)&1/40(4)
बेंगलुरु 182/6
Bat टॉप बैट्समैन
विराट कोहली
विराट कोहली
83 (59)
  • 4x4s
  • 4x6s
  • 140.67SR
कैमरन ग्रीन
कैमरन ग्रीन
33 (21)
  • 4x4s
  • 2x6s
  • 157.14SR
Bowl टॉप बॉलर्स
कोलकाता 186/3
Bat टॉप बैट्समैन
वेंकटेश अय्यर
वेंकटेश अय्यर
50 (30)
  • 3x4s
  • 4x6s
  • 166.66SR
सुनील नरेन
सुनील नरेन
47 (22)
  • 2x4s
  • 5x6s
  • 213.63SR
Bowl टॉप बॉलर्स
Advertisement
तो क्रिकेट फैन्स आज के इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से कल होगी आपसे मुलाकात इंडियन टी20 लीग के एक नए मैच के साथ जो लखनऊ और पंजाब के बीच श्री अटल बिहारी वाजपाई एकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार सुनील नरेन को उनके हरफन मौला प्रदर्शन के लिए दिया गया| इसे हासिल करने के बाद वो काफी खुश नज़र आये| आगे कहा कि 500 टी20 मुकाबला खेलना मेरे लिए एक बड़ा कीर्तिमान है| मैं अपने खेल पर काफी ध्यान दता हूँ| गेंदबाजी हो या बल्लेबाज़ी मैं अक्सर अपने प्लान के हिसाब से चलता हूँ| हाँ आज पहले ओवर में मुझे रन्स लगे थे लेकिन उसके बाद मैंने अपनी लाइन और लेंथ को बदला जिससे मुझे फायदा हुआ| सपोर्ट स्टाफ से भी मुझे काफी मदद मिलती है जो सभी के लिए सकारात्मक बात है|
कोलकाता के कप्तान श्रेयस अय्यर ने यहाँ पर बात करते हुए कहा कि इस जीत के बाद हम सभी काफी खुश हैं| आगे कहा कि पहली पारी में गेंदबाजों ने काफी अच्छा काम किया| हां पहले मुकाबले के बाद काफी गैप था लेकिन इस बीच हमने काफी मेहनत की थी| गेंदबाजों ने इस विकेट को काफी अच्छी तरह से समझा और धीमी गति की गेंद डालने लगे| रसेल ने इस विकेट को पढ़ा और हमने उसके बाद प्लान में बदलाव किया| सुनील नरेन को ऊपर भेजने का एक ही मकसद होता है कि तेज़ी से रन्स बनाया जाए| आज जिस तरह से उन्होंने बल्लेबाज़ी की उससे उन्हें और हम सभी को काफी आत्मविश्वास आया है| हाँ विकेट थोड़ा अलग तरह से खेल रही थी लेकिन हमने उसको भांपा और रन्स बनाते चले गए|
बेंगलुरु के कप्तान फाफ डू प्लेसिस ने यहाँ पर बात करते हुए कहा कि इस हार से हम काफी निराश हैं| बल्लेबाज़ी करते हुए हमने बोर्ड पर एक अच्छा टोटल लगाया था लेकिन उसे डिफेंड नहीं कर पाए| फाफ ने आगे कहा कि पहली पारी में गेंद बल्ले पर उतनी अच्छी तरह से नहीं आ रही थी लेकिन बाद में ये बेहतर होती चली गई| आगे कहा कि जीत का श्रेय कोलकाता की टीम को जाना चाहिए क्योंकि शुरुआत के छह ओवरों में ही उन्होंने मुकाबले पर पूरी तरह से पकड़ बना ली थी|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
हालाँकि उसके बाद वेंकटेश अय्यर (50) और कप्तान श्रेयस अय्यर (39) ने साथ में मिलकर 75 रनों की साझेदारी की और अपनी टीम को जीत के करीब ला खड़ा किया और टीम के स्कोर को 150 के पार ले गए| इसी बीच वेंकटेश अय्यर (50) ने अपना अर्धशतक भी पूरा कर लिया और उसके अगले ही ओवर में बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में यश दयाल की गेंद पर कोहली को अपना कैच थमा बैठे| उसके बाद बल्लेबाज़ी करने आए रिंकू सिंह (4) और कप्तान श्रेयस अपनी टीम को लक्ष्य के पार ले गए और 7 विकेट से जीत हासिल कर ली| इस हार के बाद बेंगलुरु की टीम को अपने अगले मुकाबलों में और कठिन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है जिससे उभरना आसान नहीं होगा|
टॉस जीतकर कोलकाता के कप्तान श्रेयस अय्यर का रन चेज़ करने का फैसला यहाँ पर बिलकुल सही साबित हो गया| 183 रनों के लक्ष्य का पीछा करने मैदान पर आई कोलकाता की टीम ने शुरुआत काफी तेज़ अंदाज़ में किया और दोनों ही सलामी बल्लेबाज़ों ने पहले ही ओवर से छक्के चौकों की बौछार कर दी| फिल साल्ट (30) और सुनील नरेन (47) ने मिलकर पहले विकेट के लिए 86 रनों की ताबड़तोड़ साझेदारी की और बेंगलुरु टीम के सामने अपने इरादे साफ़ कर दिए| कोलकाता ने अपना पहला विकेट सुनील नरेन (47) के रूप में खो दिया| उसके बाद फिल साल्ट (30) भी ज़्यादा देर मैदान पर टिक ना सके और विजय कुमार की गेंद पर कैमरून ग्रीन को अपना कैच थमा बैठे|
इंडियन टी20 लीग के इस सीज़न का इतिहास अब जाकर बदल गया| 9 में से 9 मुकाबले घरेलु टीम ने जीते थे लेकिन बेंगलुरु को उन्हीं के घर पर हराकर कोलकाता ने इस आंकड़े को पूरी तरह से बदल दिया है| वहीँ इन दोनों टीमों के बीच हुए पिछले 6 मुकाबलों में सभी में कोलकाता ने बाज़ी मारी है| एक बार फिर से इसी विपक्षी टीम के खिलाफ अपने घर पर जीत नहीं पाई बेंगलुरु की टीम| आज के इस मुकाबले में काफी कुछ बदला है बस नहीं बदली तो बेंगलुरु की टीम का कोलकाता के खिलाफ प्रदर्शन| हाँ विराट कोहली के बल्ले से रन्स तो निकले लेकिन उनके अलावा कोई और खिलाड़ी अपनी टीम के लिए कुछ ख़ास प्रदर्शन नहीं कर पाया|
ओवर 16.5 : 186/3
10 रन
  • 116.1
  • 216.2
  • 016.3
  • 116.4
  • 616.5
श. अय्यर
39 (24)
र. सिंह
5 (5)
म. डागर
2.5-0-23-1
16.5
6
मयंक डागर To श्रेयस अय्यर
छक्का! इसी के साथ कोलकाता ने 7 विकेट से इस मुकाबले को जीत लिया है| एक बड़ी जीत बेंगलुरु के खिलाफ मिली है यहाँ पर| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर पुल शॉट का इस्तेमाल किया और गेंद सीधा दर्शकों के बीच गई छह रनों के लिए|
16.4
1
मयंक डागर To रिंकू सिंह
सिंगल, बल्लेबाज़ ने इस गेंद को लॉफ्ट किया और टीम के खाते में एक रन जोड़ा|
16.3
0
मयंक डागर To रिंकू सिंह
इस बार ऑफ़ स्टम्प लाइन की गेंद पर पॉइंट की तरफ खेला| विराट ने अपने बाएँ ओर डाईव लगाते हुए उसे रोका, कोई रन नहीं हुआ|
16.2
2
मयंक डागर To रिंकू सिंह
दो रन आसानी से मिल जाएगा यहाँ पर| पैड्स की फुल गेंद को ऑन साइड पर फ्लिक किया| गैप में गई गेंद| फील्डर गेंद से दूर थे गेंद जिसका फायदा उठाते हुए बल्लेबाजों ने दो रन चुरा लिया|
16.1
1
मयंक डागर To श्रेयस अय्यर
सिंगल!! इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
ओवर 16 : 176/3
9 रन
  • W 15.1
  • 115.2
  • 115.3
  • 1 WD 15.4
  • 115.4
  • 415.5
  • 115.6
श. अय्यर
32 (22)
र. सिंह
2 (2)
यश दयाल
4-0-46-1
15.6
1
यश दयाल To श्रेयस अय्यर
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| लक्ष्य से 7 रन दूर कोलकाता| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड ऑन की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
15.5
4
यश दयाल To श्रेयस अय्यर
चौका! लेट कट!! काफी ज्यादा लेट इस शॉट को खेला और फील्डर को बाईसेक्ट कर दिया और गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचाया| पहले सिराज से हाफ स्टॉप हुआ जिसके बाद सीमा रेखा की तरफ गई गेंद लेकिन बाद में विराट भी उसे रोक नहीं पाए|
15.4
1
यश दयाल To रिंकू सिंह
सिंगल!! पैड्स पर डाली गई गेंद को फाइन लेग की तरफ स्लॉग कर दिया| डीप फील्डर के काफी आगे गिरी गेंद जहाँ से एक रन हासिल हुआ|
15.4
wd
यश दयाल To रिंकू सिंह
वाइड! स्लोवर बाउंसर!! रिंकू ने उसपर पुल लगाना चाहा लेकिन उनके काफी ऊपर से निकली गेंद जहाँ से एक रन अतिरिक्त के रूप में आ गया|
15.3
1
यश दयाल To श्रेयस अय्यर
सिंगल, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|
15.2
1
यश दयाल To रिंकू सिंह
सिंगल के साथ रिंकू सिंह ने खोला अपना खाता| फाइन लेग बाउंड्री पर तैनात फील्डर के ठीक आगे गिरी गेंद जहाँ से एक रन का मौका बन गया| छोटी गेंद पर रिंकू ने पुल शॉट लगा दिया था|
रिंकू सिंह नए बल्लेबाज़ हैं...
15.1
W
यश दयाल To वेंकटेश अय्यर OUT!
आउट!! कैच आउट!!! कॉट विराट कोहली बोल्ड यश दयाल| 75 रनों की साझेदारी का हुआ अंत लेकिन अब तो काफी देर हो चुकी है बेंगलुरु के लिए| जीत से महज़ 16 रन दूर है कोलकाता| वेंकटेश अय्यर की 50 रनों की बेहतरीन पारी का हुआ अंत| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर मिड विकेट की दिशा में पुल कर दिया| फ्लैट गई ये गेंद सीधा विराट कोहली की तरफ जहाँ से उन्होंने एक आसान सा कैच लपक लिया| 167/3 कोलकाता|
ओवर 15 : 167/2
17 रन
  • 614.1
  • 1 WD 14.2
  • 114.2
  • 114.3
  • 1 WD 14.4
  • 014.4
  • 114.5
  • 614.6
श. अय्यर
26 (19)
व. अय्यर
50 (29)
म. सिराज
3-0-46-0
14.6
6
मोहम्मद सिराज To श्रेयस अय्यर
छक्का! लक्ष्य से 16 रन दूर कोलकाता| बैक फुट से लगाया गया फ्लिक शॉट| गेंद बल्ले को लगकर सीधा सीमा रेखा के बाहर गई| अम्पायर ने हाथ उठाकर किया छक्के का इशारा|
14.5
1
मोहम्मद सिराज To वेंकटेश अय्यर
सिंगल और इसी के साथ वेंकटेश अय्यर का अर्ध शतक भी यहाँ पर पूरा हो गया| ड्रेसिंग रूम की तरफ से उनके लिए काफी तालियाँ बजी हैं| दर्द में रहने के बाद भी इस बल्लेबाज़ ने कमाल की बल्लेबाज़ी की है| शॉर्ट बॉल बाउंसर को लॉन्ग ऑन की तरफ्ब खेला था जहाँ से एक रन हासिल हो गया|
14.4
0
मोहम्मद सिराज To वेंकटेश अय्यर
ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात, रन नहीं मिल पाएगा|
14.4
wd
मोहम्मद सिराज To वेंकटेश अय्यर
वाइड! शॉर्ट बॉल बाउंसर!! बल्लेबाज़ से काफी दूर| हवा में उछलते हुए उसे खेलना चाहा फिर भी चूक गए| अम्पायर ने इसे वाइड करार दिया|
14.3
1
मोहम्मद सिराज To श्रेयस अय्यर
सिंगल!! लेंथ गेंद को पुल कर दिया मिड विकेट बाउंड्री की तरफ| डीप में गई गेंद जहाँ से एक रन हासिल हुआ|
14.2
1
मोहम्मद सिराज To वेंकटेश अय्यर
सिंगल!! इस बार बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया| डीप से एक ही रन हासिल हो पाया|
14.2
wd
मोहम्मद सिराज To वेंकटेश अय्यर
वाइड! एक अतिरिक्त गेंद और रन यहाँ पर आता हुआ| सिराज को अपनी लाइन और लेंथ पर ध्यान देना होगा|
14.1
6
मोहम्मद सिराज To वेंकटेश अय्यर
छक्का! शॉर्ट पिच गेंद| कमर में चोट है इस बल्लेबाज़ को लेकिन फिर भी पुल शॉट मार दे रहे हैं| कमाल की बल्लेबाज़ी यहाँ पर देखने को मिल रही है| जीत से अब महज़ 27 रन दूर है कोलकाता|
ओवर 14 : 150/2
6 रन
  • 113.1
  • 113.2
  • 113.3
  • 113.4
  • 113.5
  • 113.6
व. अय्यर
42 (25)
श. अय्यर
19 (17)
व. कुमार
4-0-23-1
13.6
1
विशक विजय कुमार To वेंकटेश अय्यर
सिंगल के साथ विशक विजय कुमार के एक शानदार स्पेल की हुई समाप्ति| इसी के साथ कोलकाता का 150 रन भी बोर्ड पर लग गया| इस ओवर में महज़ 6 ही रन दिए| वेंकटेश ने इस गेंद को लेग साइड पर खेला जहाँ से एक रन ही हासिल हो पाया| 36 गेंदों पर 33 रनों की दरकार है अब|
16 OV
9 रन
यश दयाल to व. अय्यर र. सिंह श. अय्यर
  • W 15.1
  • 115.2
  • 115.3
  • 1 WD 15.4
  • 115.4
  • 415.5
  • 115.6
15 OV
17 रन
म. सिराज to व. अय्यर श. अय्यर
  • 614.1
  • 1 WD 14.2
  • 114.2
  • 114.3
  • 1 WD 14.4
  • 014.4
  • 114.5
  • 614.6
14 OV
6 रन
व. कुमार to श. अय्यर व. अय्यर
  • 113.1
  • 113.2
  • 113.3
  • 113.4
  • 113.5
  • 113.6
13 OV
7 रन
क. ग्रीन to श. अय्यर व. अय्यर
  • 112.1
  • 012.2
  • 412.3
  • 012.4
  • 112.5
  • 112.6
12 OV
5 रन
व. कुमार to श. अय्यर व. अय्यर
  • 111.1
  • 111.2
  • 111.3
  • 111.4
  • 111.5
  • 011.6
11 OV
20 रन
अ. जोसफ to व. अय्यर
  • 010.1
  • 610.2
  • 410.3
  • 010.4
  • 610.5
  • 410.6
10 OV
8 रन
व. कुमार to श. अय्यर
  • 09.1
  • 09.2
  • 29.3
  • 49.4
  • 09.5
  • 29.6
9 OV
11 रन
म. डागर to श. अय्यर व. अय्यर
  • 18.1
  • 08.2
  • 2 LB 8.3
  • 68.4
  • 18.5
  • 18.6
8 OV
4 रन
व. कुमार to व. अय्यर फ. साल्ट श. अय्यर
  • 17.1
  • 17.2
  • 17.3
  • 07.4
  • W 7.5
  • 17.6
7 OV
4 रन
म. डागर to फ. साल्ट स. नरेन व. अय्यर
  • 16.1
  • 06.2
  • W 6.3
  • 06.4
  • 26.5
  • 16.6
6 OV
21 रन
यश दयाल to फ. साल्ट स. नरेन
  • 15.1
  • 45.2
  • 65.3
  • 65.4
  • 4 LB 5.5
  • 05.6
5 OV
11 रन
म. सिराज to फ. साल्ट स. नरेन
  • 14.1
  • 14.2
  • 14.3
  • 04.4
  • 64.5
  • 24.6
4 OV
7 रन
यश दयाल to फ. साल्ट
  • 03.1
  • 03.2
  • 43.3
  • 23.4
  • 03.5
  • 13.6
3 OV
14 रन
अ. जोसफ to स. नरेन
  • 22.1
  • 02.2
  • 02.3
  • 62.4
  • 02.5
  • 62.6
2 OV
14 रन
यश दयाल to स. नरेन फ. साल्ट
  • 1 LB 1.1
  • 11.2
  • 21.3
  • 5 WD 1.4
  • 41.4
  • 11.5
  • 01.6
1 OV
18 रन
म. सिराज to फ. साल्ट स. नरेन
  • 00.1
  • 60.2
  • 40.3
  • 10.4
  • 10.5
  • 60.6
मैच की जानकारी
  • स्थान एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरू
  • मौसम साफ़
  • टॉस कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया
  • परिणाम कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 7 विकटों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच सुनील नरेन
  • अंपायर रोहन पंडित, अनिल चौधरी, ब्रुस ऑक्झेनफोर्ड
  • रेफ़री मनु नैयर
Advertisement
मैच पोल

कौन जीतेगा मैच?

वर्म
Advertisement