Advertisement
Advertisement

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs कोलकाता नाइट राइडर्स, मैच 10 Commentary, Live Updates

बेंगलुरु vs कोलकाता, 2024 - टी-20 Live Commentary

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs कोलकाता नाइट राइडर्स स्कोरकार्ड
Share
मैच समाप्त   
मैच 10, एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरू , Mar 29, 2024
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
182/6 (20.0)
कोलकाता नाइट राइडर्स कोलकाता नाइट राइडर्स
186/3 (16.5)
कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 7 विकटों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    सुनील नरेन
    47(22)&1/40(4)
तो क्रिकेट फैन्स आज के इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से कल होगी आपसे मुलाकात इंडियन टी20 लीग के एक नए मैच के साथ जो लखनऊ और पंजाब के बीच श्री अटल बिहारी वाजपाई एकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार सुनील नरेन को उनके हरफन मौला प्रदर्शन के लिए दिया गया| इसे हासिल करने के बाद वो काफी खुश नज़र आये| आगे कहा कि 500 टी20 मुकाबला खेलना मेरे लिए एक बड़ा कीर्तिमान है| मैं अपने खेल पर काफी ध्यान दता हूँ| गेंदबाजी हो या बल्लेबाज़ी मैं अक्सर अपने प्लान के हिसाब से चलता हूँ| हाँ आज पहले ओवर में मुझे रन्स लगे थे लेकिन उसके बाद मैंने अपनी लाइन और लेंथ को बदला जिससे मुझे फायदा हुआ| सपोर्ट स्टाफ से भी मुझे काफी मदद मिलती है जो सभी के लिए सकारात्मक बात है|
कोलकाता के कप्तान श्रेयस अय्यर ने यहाँ पर बात करते हुए कहा कि इस जीत के बाद हम सभी काफी खुश हैं| आगे कहा कि पहली पारी में गेंदबाजों ने काफी अच्छा काम किया| हां पहले मुकाबले के बाद काफी गैप था लेकिन इस बीच हमने काफी मेहनत की थी| गेंदबाजों ने इस विकेट को काफी अच्छी तरह से समझा और धीमी गति की गेंद डालने लगे| रसेल ने इस विकेट को पढ़ा और हमने उसके बाद प्लान में बदलाव किया| सुनील नरेन को ऊपर भेजने का एक ही मकसद होता है कि तेज़ी से रन्स बनाया जाए| आज जिस तरह से उन्होंने बल्लेबाज़ी की उससे उन्हें और हम सभी को काफी आत्मविश्वास आया है| हाँ विकेट थोड़ा अलग तरह से खेल रही थी लेकिन हमने उसको भांपा और रन्स बनाते चले गए|
बेंगलुरु के कप्तान फाफ डू प्लेसिस ने यहाँ पर बात करते हुए कहा कि इस हार से हम काफी निराश हैं| बल्लेबाज़ी करते हुए हमने बोर्ड पर एक अच्छा टोटल लगाया था लेकिन उसे डिफेंड नहीं कर पाए| फाफ ने आगे कहा कि पहली पारी में गेंद बल्ले पर उतनी अच्छी तरह से नहीं आ रही थी लेकिन बाद में ये बेहतर होती चली गई| आगे कहा कि जीत का श्रेय कोलकाता की टीम को जाना चाहिए क्योंकि शुरुआत के छह ओवरों में ही उन्होंने मुकाबले पर पूरी तरह से पकड़ बना ली थी|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
हालाँकि उसके बाद वेंकटेश अय्यर (50) और कप्तान श्रेयस अय्यर (39) ने साथ में मिलकर 75 रनों की साझेदारी की और अपनी टीम को जीत के करीब ला खड़ा किया और टीम के स्कोर को 150 के पार ले गए| इसी बीच वेंकटेश अय्यर (50) ने अपना अर्धशतक भी पूरा कर लिया और उसके अगले ही ओवर में बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में यश दयाल की गेंद पर कोहली को अपना कैच थमा बैठे| उसके बाद बल्लेबाज़ी करने आए रिंकू सिंह (4) और कप्तान श्रेयस अपनी टीम को लक्ष्य के पार ले गए और 7 विकेट से जीत हासिल कर ली| इस हार के बाद बेंगलुरु की टीम को अपने अगले मुकाबलों में और कठिन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है जिससे उभरना आसान नहीं होगा|
टॉस जीतकर कोलकाता के कप्तान श्रेयस अय्यर का रन चेज़ करने का फैसला यहाँ पर बिलकुल सही साबित हो गया| 183 रनों के लक्ष्य का पीछा करने मैदान पर आई कोलकाता की टीम ने शुरुआत काफी तेज़ अंदाज़ में किया और दोनों ही सलामी बल्लेबाज़ों ने पहले ही ओवर से छक्के चौकों की बौछार कर दी| फिल साल्ट (30) और सुनील नरेन (47) ने मिलकर पहले विकेट के लिए 86 रनों की ताबड़तोड़ साझेदारी की और बेंगलुरु टीम के सामने अपने इरादे साफ़ कर दिए| कोलकाता ने अपना पहला विकेट सुनील नरेन (47) के रूप में खो दिया| उसके बाद फिल साल्ट (30) भी ज़्यादा देर मैदान पर टिक ना सके और विजय कुमार की गेंद पर कैमरून ग्रीन को अपना कैच थमा बैठे|
इंडियन टी20 लीग के इस सीज़न का इतिहास अब जाकर बदल गया| 9 में से 9 मुकाबले घरेलु टीम ने जीते थे लेकिन बेंगलुरु को उन्हीं के घर पर हराकर कोलकाता ने इस आंकड़े को पूरी तरह से बदल दिया है| वहीँ इन दोनों टीमों के बीच हुए पिछले 6 मुकाबलों में सभी में कोलकाता ने बाज़ी मारी है| एक बार फिर से इसी विपक्षी टीम के खिलाफ अपने घर पर जीत नहीं पाई बेंगलुरु की टीम| आज के इस मुकाबले में काफी कुछ बदला है बस नहीं बदली तो बेंगलुरु की टीम का कोलकाता के खिलाफ प्रदर्शन| हाँ विराट कोहली के बल्ले से रन्स तो निकले लेकिन उनके अलावा कोई और खिलाड़ी अपनी टीम के लिए कुछ ख़ास प्रदर्शन नहीं कर पाया|
ओवर की समाप्ति 16.5 : 186/3
10 रन
  • 116.1
  • 216.2
  • 016.3
  • 116.4
  • 616.5
श. अय्यर
39 (24)
र. सिंह
5 (5)
म. डागर
2.5-0-23-1
16.5
6
मयंक डागर To श्रेयस अय्यर
छक्का! इसी के साथ कोलकाता ने 7 विकेट से इस मुकाबले को जीत लिया है| एक बड़ी जीत बेंगलुरु के खिलाफ मिली है यहाँ पर| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर पुल शॉट का इस्तेमाल किया और गेंद सीधा दर्शकों के बीच गई छह रनों के लिए|
16.4
1
मयंक डागर To रिंकू सिंह
सिंगल, बल्लेबाज़ ने इस गेंद को लॉफ्ट किया और टीम के खाते में एक रन जोड़ा|
16.3
0
मयंक डागर To रिंकू सिंह
इस बार ऑफ़ स्टम्प लाइन की गेंद पर पॉइंट की तरफ खेला| विराट ने अपने बाएँ ओर डाईव लगाते हुए उसे रोका, कोई रन नहीं हुआ|
16.2
2
मयंक डागर To रिंकू सिंह
दो रन आसानी से मिल जाएगा यहाँ पर| पैड्स की फुल गेंद को ऑन साइड पर फ्लिक किया| गैप में गई गेंद| फील्डर गेंद से दूर थे गेंद जिसका फायदा उठाते हुए बल्लेबाजों ने दो रन चुरा लिया|
16.1
1
मयंक डागर To श्रेयस अय्यर
सिंगल!! इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
ओवर की समाप्ति 16 : 176/3
9 रन
  • W 15.1
  • 115.2
  • 115.3
  • 1 WD 15.4
  • 115.4
  • 415.5
  • 115.6
श. अय्यर
32 (22)
र. सिंह
2 (2)
यश दयाल
4-0-46-1
15.6
1
यश दयाल To श्रेयस अय्यर
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| लक्ष्य से 7 रन दूर कोलकाता| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड ऑन की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
15.5
4
यश दयाल To श्रेयस अय्यर
चौका! लेट कट!! काफी ज्यादा लेट इस शॉट को खेला और फील्डर को बाईसेक्ट कर दिया और गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचाया| पहले सिराज से हाफ स्टॉप हुआ जिसके बाद सीमा रेखा की तरफ गई गेंद लेकिन बाद में विराट भी उसे रोक नहीं पाए|
15.4
1
यश दयाल To रिंकू सिंह
सिंगल!! पैड्स पर डाली गई गेंद को फाइन लेग की तरफ स्लॉग कर दिया| डीप फील्डर के काफी आगे गिरी गेंद जहाँ से एक रन हासिल हुआ|
15.4
wd
यश दयाल To रिंकू सिंह
वाइड! स्लोवर बाउंसर!! रिंकू ने उसपर पुल लगाना चाहा लेकिन उनके काफी ऊपर से निकली गेंद जहाँ से एक रन अतिरिक्त के रूप में आ गया|
15.3
1
यश दयाल To श्रेयस अय्यर
सिंगल, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|
15.2
1
यश दयाल To रिंकू सिंह
सिंगल के साथ रिंकू सिंह ने खोला अपना खाता| फाइन लेग बाउंड्री पर तैनात फील्डर के ठीक आगे गिरी गेंद जहाँ से एक रन का मौका बन गया| छोटी गेंद पर रिंकू ने पुल शॉट लगा दिया था|
रिंकू सिंह नए बल्लेबाज़ हैं...
15.1
W
यश दयाल To वेंकटेश अय्यर OUT!
आउट!! कैच आउट!!! कॉट विराट कोहली बोल्ड यश दयाल| 75 रनों की साझेदारी का हुआ अंत लेकिन अब तो काफी देर हो चुकी है बेंगलुरु के लिए| जीत से महज़ 16 रन दूर है कोलकाता| वेंकटेश अय्यर की 50 रनों की बेहतरीन पारी का हुआ अंत| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर मिड विकेट की दिशा में पुल कर दिया| फ्लैट गई ये गेंद सीधा विराट कोहली की तरफ जहाँ से उन्होंने एक आसान सा कैच लपक लिया| 167/3 कोलकाता|
ओवर की समाप्ति 15 : 167/2
17 रन
  • 614.1
  • 1 WD 14.2
  • 114.2
  • 114.3
  • 1 WD 14.4
  • 014.4
  • 114.5
  • 614.6
श. अय्यर
26 (19)
व. अय्यर
50 (29)
म. सिराज
3-0-46-0
14.6
6
मोहम्मद सिराज To श्रेयस अय्यर
छक्का! लक्ष्य से 16 रन दूर कोलकाता| बैक फुट से लगाया गया फ्लिक शॉट| गेंद बल्ले को लगकर सीधा सीमा रेखा के बाहर गई| अम्पायर ने हाथ उठाकर किया छक्के का इशारा|
14.5
1
मोहम्मद सिराज To वेंकटेश अय्यर
सिंगल और इसी के साथ वेंकटेश अय्यर का अर्ध शतक भी यहाँ पर पूरा हो गया| ड्रेसिंग रूम की तरफ से उनके लिए काफी तालियाँ बजी हैं| दर्द में रहने के बाद भी इस बल्लेबाज़ ने कमाल की बल्लेबाज़ी की है| शॉर्ट बॉल बाउंसर को लॉन्ग ऑन की तरफ्ब खेला था जहाँ से एक रन हासिल हो गया|
14.4
0
मोहम्मद सिराज To वेंकटेश अय्यर
ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात, रन नहीं मिल पाएगा|
14.4
wd
मोहम्मद सिराज To वेंकटेश अय्यर
वाइड! शॉर्ट बॉल बाउंसर!! बल्लेबाज़ से काफी दूर| हवा में उछलते हुए उसे खेलना चाहा फिर भी चूक गए| अम्पायर ने इसे वाइड करार दिया|
14.3
1
मोहम्मद सिराज To श्रेयस अय्यर
सिंगल!! लेंथ गेंद को पुल कर दिया मिड विकेट बाउंड्री की तरफ| डीप में गई गेंद जहाँ से एक रन हासिल हुआ|
14.2
1
मोहम्मद सिराज To वेंकटेश अय्यर
सिंगल!! इस बार बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया| डीप से एक ही रन हासिल हो पाया|
14.2
wd
मोहम्मद सिराज To वेंकटेश अय्यर
वाइड! एक अतिरिक्त गेंद और रन यहाँ पर आता हुआ| सिराज को अपनी लाइन और लेंथ पर ध्यान देना होगा|
14.1
6
मोहम्मद सिराज To वेंकटेश अय्यर
छक्का! शॉर्ट पिच गेंद| कमर में चोट है इस बल्लेबाज़ को लेकिन फिर भी पुल शॉट मार दे रहे हैं| कमाल की बल्लेबाज़ी यहाँ पर देखने को मिल रही है| जीत से अब महज़ 27 रन दूर है कोलकाता|
ओवर की समाप्ति 14 : 150/2
6 रन
  • 113.1
  • 113.2
  • 113.3
  • 113.4
  • 113.5
  • 113.6
व. अय्यर
42 (25)
श. अय्यर
19 (17)
व. कुमार
4-0-23-1
13.6
1
विशक विजय कुमार To वेंकटेश अय्यर
सिंगल के साथ विशक विजय कुमार के एक शानदार स्पेल की हुई समाप्ति| इसी के साथ कोलकाता का 150 रन भी बोर्ड पर लग गया| इस ओवर में महज़ 6 ही रन दिए| वेंकटेश ने इस गेंद को लेग साइड पर खेला जहाँ से एक रन ही हासिल हो पाया| 36 गेंदों पर 33 रनों की दरकार है अब|
13.5
1
विशक विजय कुमार To श्रेयस अय्यर
क्विक सिंगल!!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई फुल गेंद| टैप किया उसे पॉइंट की ओर, तेज़ी से भागे रन और सिंगल पूरा किया| बड़े शॉट्स फिलहाल आना बंद हो गए हैं|
13.4
1
विशक विजय कुमार To वेंकटेश अय्यर
एक और सिंगल यहाँ पर आता हुआ| इस बार सामने की तरफ गेंद को हीव कर दिया| डीप में गई गेंद जहाँ से एक रन हासिल हुआ|
13.3
1
विशक विजय कुमार To श्रेयस अय्यर
शॉर्ट बॉल बाउंसर!! श्रेयस ने उसे फाइन लेग की तरफ पुल किया| डीप फील्डर के पास कई टप्पों के बाद गई गेंद जहाँ से एक रन हासिल हो पाया|
13.2
1
विशक विजय कुमार To वेंकटेश अय्यर
सिंगल!! फुल बॉल थी आउट साइड ऑफ़| बल्लेबाज़ ने उसे लॉन्ग ऑफ़ की तरफ ड्राइव कर दिया| डीप में फील्डर तैनात जहाँ से एक रन हासिल हो गया|
13.1
1
विशक विजय कुमार To श्रेयस अय्यर
सिंगल, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
ओवर की समाप्ति 13 : 144/2
7 रन
  • 112.1
  • 012.2
  • 412.3
  • 012.4
  • 112.5
  • 112.6
श. अय्यर
16 (14)
व. अय्यर
39 (22)
क. ग्रीन
1-0-7-0
12.6
1
कैमरन ग्रीन To श्रेयस अय्यर
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| 42 गेंदों पर 39 रनों की दरकार है| इस बार बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल हासिल किया है|
12.5
1
कैमरन ग्रीन To वेंकटेश अय्यर
सिंगल!! आगे आकर इस गेंद को लॉन्ग ऑन की तरफ पुल कर दिया| डीप में इसे फील्ड किया गया जहाँ से एक ही रन का मौका बन पायेगा|
12.4
0
कैमरन ग्रीन To वेंकटेश अय्यर
डॉट बॉल!! इस बार बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए|
12.3
4
कैमरन ग्रीन To वेंकटेश अय्यर
चौका! क़दमों का इस्तेमाल करते हुए इनसाइड आउट ओवर कवर्स खेला!! रूम बनाकर चिप कर दिया गेंद को बाउंड्री की तरफ| टाइमिंग इतनी शानदार थी कि गेंद बड़े आराम से सीमा रेखा के पार चली गई चार रनों के लिए| कमर में इस बल्लेबाज़ को दर्द है लेकिन पता नहीं चल पा रहा है|
12.2
0
कैमरन ग्रीन To वेंकटेश अय्यर
अरे वाह!!! पड़कर काँटा बदला गेंद ने और बल्लेबाज़ को चारो खाने चित कर दिया| बाहरी किनारे को छोड़ती हुई कीपर के दस्तानों में प्रस्थान कर गई गेंद|
12.1
1
कैमरन ग्रीन To श्रेयस अय्यर
सिंगल!! गुड लेंथ गेंद| सीधे बल्ले से सामने की तरफ गेंद को खेला| डीप में इसे फील्ड किया गया जहाँ से एक ही रन का मौका बन पाया|
ओवर की समाप्ति 12 : 137/2
5 रन
  • 111.1
  • 111.2
  • 111.3
  • 111.4
  • 111.5
  • 011.6
व. अय्यर
34 (18)
श. अय्यर
14 (12)
व. कुमार
3-0-17-1
11.6
0
विशक विजय कुमार To वेंकटेश अय्यर
डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| शॉर्ट बॉल बाउंसर के साथ बल्लेबाज़ को छकाया| पुल लगाने गए लेकिन बीट हुए वेंकटेश| 137/2 कोलकाता| 48 गेंदों पर 46 रनों की दरकार है|
11.5
1
विशक विजय कुमार To श्रेयस अय्यर
यहाँ भी सिंगल ही हासिल हो पायेगा| इस बार सीधे बल्ले से सामने की तरफ गेंद को खेला जहाँ से एक रन हासिल हुआ|
11.4
1
विशक विजय कुमार To वेंकटेश अय्यर
एक और सिंगल यहाँ पर हासिल हुआ| इस बार आगे निकलकर कवर्स की ओर पंच करते हुए एक रन हासिल किया|
11.3
1
विशक विजय कुमार To श्रेयस अय्यर
सिंगल!! शॉर्ट बॉल बाउंसर!! बल्लेबाज़ ने उसे नीचे रखते हुए स्क्वायर लेग की तरफ खेला जहाँ से एक ही रन का मौका बन पाया|
11.2
1
विशक विजय कुमार To वेंकटेश अय्यर
सिंगल!! इस बार ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद पर हलके हाथों से कवर्स की तरफ पुश करते हुए एक रन बटोरा|
11.1
1
विशक विजय कुमार To श्रेयस अय्यर
सिंगल!! बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
ओवर की समाप्ति 11 : 132/2
20 रन
  • 010.1
  • 610.2
  • 410.3
  • 010.4
  • 610.5
  • 410.6
व. अय्यर
32 (15)
श. अय्यर
11 (9)
अ. जोसफ
2-0-34-0
10.6
4
अल्जारी जोसफ To वेंकटेश अय्यर
टॉप एज और चौका! इसी के साथ 20 रनों वाले महंगे ओवर की हुई समाप्ति| शॉर्ट बॉल बाउंसर से बल्लेबाज़ को टेस्ट किया| पुल करने गए थे लेकिन उछाल से चकमा खाए| टॉप एज लगा और बॉल कीपर के ऊपर से होती हुई सीमा रेखा के पार चली गई चार रनों के लिए|
शॉट खेलने के तुरंत बाद वेंकटेश अय्यर को कमर में खिंचाव आया है| फिजियो काफी तेज़ी से भागकर मैदान पर आये हैं| काफी दर्द में नज़र आ रहे हैं वेंकटेश|
10.5
6
अल्जारी जोसफ To वेंकटेश अय्यर
छक्का! इस बार फिर छोटी गेंद पर बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग की दिशा में पुल शॉट लगाया और गेंद को सीमा रेखा के पार पहुँचाया| छह रन मिल गए| इसी बीच दर्द में भी नज़र आये हैं बल्लेबाज़|
10.4
0
अल्जारी जोसफ To वेंकटेश अय्यर
बाउंसर गेंद पर बल्लेबाज़ ने डग कर दिया| कोई रन नहीं हुआ|
10.3
4
अल्जारी जोसफ To वेंकटेश अय्यर
चौका! शानदार प्लेसमेंट| बल्लेबाज़ ने गेंदबाज़ की गति का इस्तेमाल करते हुए गेंद को पॉइंट की ओर गाइड कर दिया और चार रन बटोरे|
10.2
6
अल्जारी जोसफ To वेंकटेश अय्यर
छक्का! छोटी गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की तरफ हवा में शॉट लगाया मिड विकेट की तरफ और गेंद सीधा सीमा रेखा के पार जा गिरी छह रनों के लिए|
10.1
0
अल्जारी जोसफ To वेंकटेश अय्यर
ऑफ़ स्टंप के बाहर की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ की तरफ खेला| एक रन मिल गया|
ओवर की समाप्ति 10 : 112/2
8 रन
  • 09.1
  • 09.2
  • 29.3
  • 49.4
  • 09.5
  • 29.6
श. अय्यर
11 (9)
व. अय्यर
12 (9)
व. कुमार
2-0-12-1
9.6
2
विशक विजय कुमार To श्रेयस अय्यर
दुग्गी!! बल्लेबाज़ ने इस गेंद को हवा में उठाकर मारा, गैप में गिरी और दो रन टीम के खाते में जुड़ गए| 112/2 कोलकाता|
9.5
0
विशक विजय कुमार To श्रेयस अय्यर
स्लोवर बाउंसर!! बल्लेबाज़ ने लेफ्ट कर दिया गेंद को कीपर के लिए| रन का कोई मौका नहीं बन पाया|
9.4
4
विशक विजय कुमार To श्रेयस अय्यर
कैच ड्रॉप और चौका! फाइन लेग बाउंड्री पर यश दयाल से हुई चूक और कैच टपकाने के साथ-साथ बाउंड्री भी दे बैठे| 5 के स्कोर पर श्रेयस को मिला जीवनदान| शॉर्ट पिच गेंद थी| फाइन लेग की तरफ पुल कर दिया था| फील्डर ने उसे लपकने के लिए आगे आते हुए डाईव लगाई लेकिन बॉल उनके हाथों के बीच से निकल गई और सीमा रेखा के पार चली गई| ग्रीन ने भी उसे रोकने का प्रयास किया था लेकिन वो भी असफल रहे|
9.3
2
विशक विजय कुमार To श्रेयस अय्यर
दुग्गी!! बल्लेबाज़ ने इस गेंद को हवा में उठाकर मारा, गैप में गिरी और दो रन टीम के खाते में जुड़ गए|
9.2
0
विशक विजय कुमार To श्रेयस अय्यर
हार्ड लेंथ!! पड़कर बाहर की तरफ निकली गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे बैकफुट पर जाकर डिफेंड करना सही समझा|
9.1
0
विशक विजय कुमार To श्रेयस अय्यर
एक डॉट गेंद यहाँ पर देखने को मिली है| शॉर्ट बॉल से बल्लेबाज़ को तेजत किया गया था|
ओवर की समाप्ति 9 : 104/2
11 रन
  • 18.1
  • 08.2
  • 2 LB 8.3
  • 68.4
  • 18.5
  • 18.6
श. अय्यर
3 (3)
व. अय्यर
12 (9)
म. डागर
2-0-13-1
8.6
1
मयंक डागर To श्रेयस अय्यर
एक और सिंगल यहाँ पर हासिल होता हुआ| इस बार गैप में पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|
8.5
1
मयंक डागर To वेंकटेश अय्यर
सिंगल!! इस बार कलाईयों का इस्तेमाल करते हुए सिंगल लिया|
8.4
6
मयंक डागर To वेंकटेश अय्यर
गगनचुम्भी छक्का!!! ओहोहोहो! 106 मीटर लम्बा!! ये गेंद तो स्टेडियम की छत से टकराकर वापिस आई है| लेंथ बॉल थी, क़दमों का इस्तेमाल करते हुए गेंद की लाइन में आये बल्लेबाज़, पाले में थी उनके गेंद, हीव किया उसे लॉन्ग ऑन बाउंड्री की तरफ, गेंद बड़ी आसानी से सीमा रेखा पार कर गई|
8.3
lb
मयंक डागर To वेंकटेश अय्यर
दो रन लेग बाईज के रूप में आता हुआ| पैड्स की गेंद को ऑन साइड पर खेलने गए लेकिन टर्न से बीट हुए| पैड्स को लगकर शॉर्ट फाइन लेग की तरफ गई गेंद जहाँ से बल्लेबाजों ने दो रन भाग लिया|
8.2
0
मयंक डागर To वेंकटेश अय्यर
प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|
8.1
1
मयंक डागर To श्रेयस अय्यर
ऑफ़ स्टंप के बाहर की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ़ की दिशा में खेलकर सिंगल लिया|
ओवर की समाप्ति 8 : 93/2
4 रन
  • 17.1
  • 17.2
  • 17.3
  • 07.4
  • W 7.5
  • 17.6
श. अय्यर
1 (1)
व. अय्यर
5 (5)
व. कुमार
1-0-4-1
7.6
1
विशक विजय कुमार To श्रेयस अय्यर
टप्पा खाकर अंदर आती हुई गेंद पर बल्लेबाज़ ने थर्ड मैन की तरफ खेला| एक रन मिल गया|
श्रेयस अय्यर नए बल्लेबाज़ हैं...
7.5
W
विशक विजय कुमार To फिलिप साल्ट OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट कैमरन ग्रीन बोल्ड विशक विजय कुमार| एक और विकेट का पतन| विशक विजय कुमार ने अपने पहले ही ओवर में एक बड़ी मछली को जाल में फंसा लिया| फिलिप साल्ट 30 रन बनाकर वापिस लौटे| बेंगलुरु के पास मुकाबले में वापसी करने का एक बड़ा मौका है| इस बार लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर पुल शॉट खेला था लेकिन सीधा स्क्वायर लेग फील्डर के हाथों में मार बैठे जहाँ एक बढ़िया कैच पकड़ा गया| 92/2 कोलकाता|
7.4
0
विशक विजय कुमार To फिलिप साल्ट
ऑफ़ स्टंप के बाहर की धीमी गति की गेंद पर बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन बल्ले से गेंद का कोई संपर्क नहीं हुआ| कोई रन नहीं हुआ|
7.3
1
विशक विजय कुमार To वेंकटेश अय्यर
लेग स्टंप के बाहर की गेंद पर बल्लेबाज़ ने डीप मिड विकेट की तरफ खेला| सिंगल हासिल हो गया|
7.2
1
विशक विजय कुमार To फिलिप साल्ट
ऑफ़ स्टंप के बाहर की गेंद पर बल्लेबाज़ ने पॉइंट्स की दिशा में खेला| सिंगल मिल गया यहाँ पर|
7.1
1
विशक विजय कुमार To वेंकटेश अय्यर
विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ़ की दिशा में खेलते हुए सिंगल हासिल किया|
ओवर की समाप्ति 7 : 89/1
4 रन
  • 16.1
  • 06.2
  • W 6.3
  • 06.4
  • 26.5
  • 16.6
व. अय्यर
3 (3)
फ. साल्ट
29 (17)
म. डागर
1-0-4-1
6.6
1
मयंक डागर To वेंकटेश अय्यर
विकेट लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की तरफ खेला| सिंगल मिल गया|
6.5
2
मयंक डागर To वेंकटेश अय्यर
ऑफ़ स्टंप के बाहर की गेंद पर बल्लेबाज़ ने एक्स्ट्रा कवर्स की तरफ गैप में खेला| 2 रन मिल गए यहाँ पर|
6.4
0
मयंक डागर To वेंकटेश अय्यर
विकेट लाइन की गेंद को फ्लिक किया मिड विकेट की तरफ| फील्डर ने फील्ड किया| कोई रन नहीं हुआ|
वेंकटेश अय्यर नए बल्लेबाज़ हैं...
6.3
W
मयंक डागर To सुनील नरेन OUT!
आउट!! क्लीन बोल्ड!! मयंक डागर आये और छा गए| अपने पहले ही ओवर में सुनील नरेन का विकेट लेकर 86 रनों की साझेदारी का अंत कर दिया है| 47 रन बनाकर सुनील नरेन वापिस लौट गए| क्या यहाँ से बेंगलुरु की टीम वापसी कर पाएगी? इस बार ऑफ़ स्टम्प लाइन पर डाली गई यॉर्कर गेंद पर बल्लेबाज़ कुछ ख़ास नहीं कर पाए| गेंद को ब्लॉक करना चाहा लेकिन लेट हुए और गेंद सीधा जाकर ऑफ़ स्टम्प से टकरा गई और बूम| 86/1 कोलकाता|
6.2
0
मयंक डागर To सुनील नरेन
ऑफ़ स्टंप के बाहर की गेंद को बल्लेबाज़ ने जाने दिया| कोई रन नहीं हुआ|
6.1
1
मयंक डागर To फिलिप साल्ट
विकेट लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की तरफ खेला| सिंगल मिल गया|
पॉवर प्ले के साथ-साथ टाइम आउट का भी समय हो गया| 6 ओवर की समाप्ति के बाद 85/0 कोलकाता, 84 गेंदों पर 98 रनों की दरकार| जिस तरह से ये मुकाबला चल रहा है ऐसा लग रहा कि ज्यादा देर ये गेम नहीं चलने वाला| कोलकाता की सलामी जोड़ी ने बेंगलुरु के गेंदबाजों को पूरी तरह से आड़े हाथ लिया है और रन चेज़ में विपक्षी टीम को पूरी तरह से बैक फुट पर ढकेल दिया है|
ओवर की समाप्ति 6 : 85/0
21 रन
  • 15.1
  • 45.2
  • 65.3
  • 65.4
  • 4 LB 5.5
  • 05.6
स. नरेन
47 (20)
फ. साल्ट
28 (16)
यश दयाल
3-0-37-0
5.6
0
यश दयाल To सुनील नरेन
डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इस बार कवर ड्राइव किया गया लेकिन रन का मौका नही बन सका| 6 के बाद 85/0 कोलकाता|
5.5
lb
यश दयाल To सुनील नरेन
लेग बाई के रूप में आई बाउंड्री!!! ऑन साइड पर खेलने का प्रयास था लेकिन गेंद की लाइन से बीट हुए और पैड्स पर खा बैठे| पैड्स को लगते हुए कीपर को बीट करने के बाद गैप में गई गेंद फाइन लेग बाउंड्री की ओर चार रनों के लिए|
5.4
6
यश दयाल To सुनील नरेन
छक्का! बिलकुल सामने की तरफ| ऐसा लग रहा कि नरेन काफी जल्दी इस मुकाबले को समाप्त करना चाह रहे हैं| धीमी गति की गेंद को काफी जल्दी पिक कर लिया और गेंदबाज़ के सर के ऊपर से उठाकर मार दिया और छह रन बटोरे|
5.3
6
यश दयाल To सुनील नरेन
छक्का! शॉर्ट बॉल से बल्लेबाज़ को तेजत किया था लेकिन नरेन ने इसपर एक कड़क शॉट लगा दिया| पूरी ताक़त से पुल शॉट लगाया और बॉल सीधा स्टैंड में गई छह रनों के लिए|
5.2
4
यश दयाल To सुनील नरेन
टॉप एज और चौका! शॉर्ट थर्ड मैन फील्डर ने पीछे की तरफ भागते हुए उसे लपकना चाहा लेकिन डाईव लगाने के बाद भी बॉल से काफी दूर रह गए| टप्पा खाने के बाद बॉल तेज़ी के साथ सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए|
5.1
1
यश दयाल To फिलिप साल्ट
सिंगल!! ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई फुल बॉल!! कवर्स की ओर गेंद को ड्राइव करते हुए सिंगल लिया|
ओवर की समाप्ति 5 : 64/0
11 रन
  • 14.1
  • 14.2
  • 14.3
  • 04.4
  • 64.5
  • 24.6
स. नरेन
31 (15)
फ. साल्ट
27 (15)
म. सिराज
2-0-29-0
4.6
2
मोहम्मद सिराज To सुनील नरेन
दुग्गी!! इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और दो रन हासिल किया| 5 के बाद 64/0 कोलकाता|
4.5
6
मोहम्मद सिराज To सुनील नरेन
छक्का! इस बार शरीर पर डाली गई स्लोवर बॉल| सुनील नरेन ने उसे पिक करते हुए पुल कर दिया और मिड विकेट बाउंड्री के पार भेज दिया जहाँ से छह रनों का मौका बन गया| लगातार बड़े शॉट्स लगाते जा रहे हैं कोलकाता के बल्लेबाज़ और मुकाबला काफी तेज़ी से बेंगलुरु के हाथ से फिसल रहा है| विराट भी सिराज की इस गेंद से निराश दिखे हैं|
4.4
0
मोहम्मद सिराज To सुनील नरेन
एक और शॉर्ट बॉल बाउंसर नरेन के खिलाफ| इस बार पुल लगाने गए थे लेकिन गति और उछाल से चकमा खा गए| कीपर ने इसे अपने दस्तानों में लिया|
4.3
1
मोहम्मद सिराज To फिलिप साल्ट
एक और स्लोवर बॉल!! बल्लेबाज़ इसपर ठीक तरह से शॉट नहीं लगा पाये| मिड ऑफ़ की तरफ गई गेंद जहाँ से एक रन हासिल हो पाया|
4.2
1
मोहम्मद सिराज To सुनील नरेन
सिंगल!! इस बार नरेन को शॉर्ट बॉल डाली लेकिन शरीर की तरफ| ऑन साइड पर उसे खेला जहाँ से एक ही रन का मौका बन पाया|
4.1
1
मोहम्मद सिराज To फिलिप साल्ट
शॉर्ट बॉल बाउंसर!! मिड विकेट की ओर खेला गया पुल शॉट, एक रन मिला|
मोहम्मद सिराज को अब दूसरे एंड से लाया गया है...
ओवर की समाप्ति 4 : 53/0
7 रन
  • 03.1
  • 03.2
  • 43.3
  • 23.4
  • 03.5
  • 13.6
फ. साल्ट
25 (13)
स. नरेन
22 (11)
यश दयाल
2-0-20-0
3.6
1
यश दयाल To फिलिप साल्ट
आउट साइड एज!! हवा में थी गेंद लेकिन कवर्स फील्डर के काफी आगे गिर गई जहाँ से एक रन का मौका बन गया| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई थी धीमी गति की गेंद जिसपर बड़ा शॉट लगाने गए थे बल्लेबाज़ और किनारा लगा बैठे थे| डीप से एक ही रन मिला|
3.5
0
यश दयाल To फिलिप साल्ट
इस बार लेंथ में छोटी डाली गई गेंद जिसे शॉर्ट मिड विकेट की तरफ पुल किया लेकिन गैप हासिल नहीं हुआ|
3.4
2
यश दयाल To फिलिप साल्ट
दुग्गी!! मिस टाइम पुल शॉट| मिड विकेट की तरफ गई गेंद| फील्डर ने उसे रोका लेकिन तब तक दो रन हासिल हुआ|
3.3
4
यश दयाल To फिलिप साल्ट
चौका! इसी के साथ महज़ 21 गेंदों पर ही कोलकाता का 50 रन पूरा हो गया| काफी शानदार खेला| बल्लेबाज़ ने गेंद का इंतज़ार किया और लेट कट किया थर्ड मैन की दिशा में जहाँ से चार रन मिल गए| फील्डर ने डाईव लगाकर उसे रोकना चाहा लेकिन असफल रहे|
3.2
0
यश दयाल To फिलिप साल्ट
गुड लेंथ गेंद को बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया|
3.1
0
यश दयाल To फिलिप साल्ट
डॉट बॉल!! बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला|
ओवर की समाप्ति 3 : 46/0
14 रन
  • 22.1
  • 02.2
  • 02.3
  • 62.4
  • 02.5
  • 62.6
स. नरेन
22 (11)
फ. साल्ट
18 (7)
अ. जोसफ
1-0-14-0
2.6
6
अल्जारी जोसफ To सुनील नरेन
छक्का! छोटी गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड ऑन की दिशा में हवा में शॉट खेला और गेंद को सीमा रेखा के बाहर स्टैंड्स में पहुँचाया| मिला छह रन यहाँ पर|
2.5
0
अल्जारी जोसफ To सुनील नरेन
छोटी गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की तरफ फ्लिक किया| फील्डर ने फील्ड किया| रन नहीं हुआ|
2.4
6
अल्जारी जोसफ To सुनील नरेन
छक्का! बिलकुल सामने की तरफ| मोमेंटम बरकरार अब दोनों छोर से| खड़े-खड़े गेंदबाज़ के सर के ऊपर से उठाकर मार दिया और छह रन बटोरे| करीब 11 पारी के बाद 10 रन के आंकड़े के पार गए हैं नरेन|
2.3
0
अल्जारी जोसफ To सुनील नरेन
इस बार बल्लेबाज़ ने ज़ोर से अपना बल्ला घुमा लेकिन बल्ले से गेंद का कोई संपर्क नहीं हुआ| कोई रन नहीं हुआ|
2.2
0
अल्जारी जोसफ To सुनील नरेन
एक डॉट गेंद यहाँ पर आती हुई!! आउटसाइड ऑफ़ थी गेंद, बल्लेबाज़ ने इसे जाने दिया| कोई रन नहीं हुआ|
2.1
2
अल्जारी जोसफ To सुनील नरेन
ऑफ़ स्टंप के बाहर की गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ़ की दिशा में हवा में शॉट लगाया| नो मैंस लैंड में गिरी गेंद| बाउंड्री पर मैक्सवेल ने इसे डाइव लगाकर रोका| 2 रन मिल गए यहाँ पर|
ओवर की समाप्ति 2 : 32/0
14 रन
  • 1 LB 1.1
  • 11.2
  • 21.3
  • 5 WD 1.4
  • 41.4
  • 11.5
  • 01.6
फ. साल्ट
18 (7)
स. नरेन
8 (5)
यश दयाल
1-0-13-0
1.6
0
यश दयाल To फिलिप साल्ट
प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| खेलने का प्रयास, स्विंग से चकमा खा गए बल्लेबाज़| कीपर की तरफ गई गेंद| कोई रन नहीं, कोई नुक्सान नहीं हुआ| 32/0 कोलकाता|
1.5
1
यश दयाल To सुनील नरेन
सिंगल ही मिल पायेगा यहाँ पर| बैक फुट से गेंद को पंच किया| शॉर्ट कवर्स से एक रन मिल गया|
1.4
4
यश दयाल To सुनील नरेन
चौका! दौड़ने की कोई ज़रुरत नहीं| क्रीज़ में रहकर बल्लेबाज़ ने इसे मिड ऑफ़ की ओर पंच किया और चौका बटोरा|
1.4
wd
यश दयाल To सुनील नरेन
वाइड और चौका! लेग स्टम्प के काफी बाहर| कीपर के काफी दूर से निकल गई गेंद| कुल पांच रन मिल गया अतिरिक्त के रूप में यहाँ पर|
1.3
2
यश दयाल To सुनील नरेन
दुग्गी!! ऑफ़ स्टम्प की फुल गेंद को वाइड लॉन्ग ऑफ़ की तरफ खेला| फील्डर ने अपने दाहिने तरफ भागते हुए उसे रोकना चाहा लेकिन तब तक दो रन मिल गए थे|
1.2
1
यश दयाल To फिलिप साल्ट
क्विक सिंगल!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई ओवरपिच गेंद| ड्राइव किया मिड ऑफ़ की ओर| तेज़ी से भागे और सिंगल पूरा किया| समझदारी भरा क्रिकेट देखने को मिला है बल्लेबाज़ द्वारा| मिड ऑफ़ फील्डर ने डाईव लगाकर इस गेंद को रोका गया था|
1.1
lb
यश दयाल To सुनील नरेन
लेग बाई के रूप में आया सिंगल!!! ऑन साइड पर खेलने का प्रयास था लेकिन गेंद की लाइन से बीट हुए और पैड्स पर खा बैठे| गैप में गई गेंद जहाँ से सिंगल का मौका बन गया|
ओवर की समाप्ति 1 : 18/0
18 रन
  • 00.1
  • 60.2
  • 40.3
  • 10.4
  • 10.5
  • 60.6
फ. साल्ट
17 (5)
स. नरेन
1 (1)
म. सिराज
1-0-18-0
0.6
6
मोहम्मद सिराज To फिलिप साल्ट
छक्का! बड़े शॉट के साथ हुई सिराज के इस पहले और महंगे ओवर की समाप्ति| बल्लेबाज़ ने महज़ इसे अपनी टाइमिंग के साथ लॉफ्ट किया और गेंद सीमा रेखा के पार जा गिरी छह रनों के लिए| फिलिप साल्ट ऑन फायर| 18/0 कोलकाता|
0.5
1
मोहम्मद सिराज To सुनील नरेन
क्विक सिंगल!! रन आउट का मौका बनते-बनते रह गया| अगर ये डायरेक्ट हिट लग जाता तो गेंदबाजी एंड पर नरेन रन आउट हो जाते| फाफ ने इस गेंद को पिक करते हुए थ्रो लगाया था जो विकटों के पास से निकल गया| बेल्स उडी लेकिन वो सिराज के हाथों से लगकर निकली थी|
0.4
1
मोहम्मद सिराज To फिलिप साल्ट
सिंगल, बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे पॉइंट की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
0.3
4
मोहम्मद सिराज To फिलिप साल्ट
चौका! इस बार ऑफ़ साइड पर बाउंड्री लगा दी है यहाँ पर| इनफील्ड के ऊपर से गेंद को लॉफ्ट करते हुए अपने लिए एक बाउंड्री हासिल की है|
0.2
6
मोहम्मद सिराज To फिलिप साल्ट
सिक्स!!! बड़े शॉट के साथ रन चेज़ का आगाज़ हुआ| मिड विकेट बाउंड्री की तरफ बड़ा शॉट खेला| अटैकिंग मूड से बल्लेबाज़ी करते हुए दिख रहे हैं| लेंथ गेंद पर बड़ी आसानी से फ्रंट फुट पुल लगा दिया| बल्ले से लगने के बाद गेंद गोली की रफ़्तार से सीमा रेखा के पार जाकर गिरी छह रनों के लिए|
0.1
0
मोहम्मद सिराज To फिलिप साल्ट
डॉट गेंद के साथ हुई रन चेज़ की शुरुआत!! ऑफ़ स्टम्प लाइन पर डाली गई स्विंग गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे ऑफ़ साइड पर खेला जहाँ से गैप नहीं मिला| कोई रन नहीं होगा|
मैच की जानकारी
  • स्थान एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरू
  • मौसम साफ़
  • टॉस कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया
  • परिणाम कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 7 विकटों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच सुनील नरेन
  • अंपायर रोहन पंडित, अनिल चौधरी, ब्रुस ऑक्झेनफोर्ड
  • रेफ़री मनु नैयर
Advertisement
मैच पोल

कौन जीतेगा मैच?

वर्म
Advertisement