Advertisement
Advertisement

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs चेन्नई सुपर किंग्स, मैच 68 Match Summary

बेंगलुरु vs चेन्नई, 2024 - टी-20 Summary

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs चेन्नई सुपर किंग्स स्कोरकार्ड
Share
मैच समाप्त   
मैच 68, एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरू , May 18, 2024
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
218/5 (20.0)
चेन्नई सुपर किंग्स चेन्नई सुपर किंग्स
191/7 (20.0)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चेन्नई सुपर किंग्स को 27 रनों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    फाफ डु प्लेसिस
    54(39)
बेंगलुरु 218/5
Bat टॉप बैट्समैन
फाफ डु प्लेसिस
फाफ डु प्लेसिस
54 (39)
  • 3x4s
  • 3x6s
  • 138.46SR
विराट कोहली
विराट कोहली
47 (29)
  • 3x4s
  • 4x6s
  • 162.06SR
Bowl टॉप बॉलर्स
चेन्नई 191/7
Bat टॉप बैट्समैन
रचीन रवींद्र
रचीन रवींद्र
61 (37)
  • 5x4s
  • 3x6s
  • 164.86SR
रवींद्र जडेजा
रवींद्र जडेजा
42 (22)
  • 3x4s
  • 3x6s
  • 190.90SR
Bowl टॉप बॉलर्स
Advertisement
तो प्यारे क्रिकेट फैन्स आज के इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से कल होगी आपसे मुलाकात सुपर संडे के डबल हेडर के पहले मैच के साथ जो हैदराबाद और पंजाब के बीच राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
विनिंग कप्तान फाफ़ डू प्लेसिस को उनकी बेहतरीन बल्लेबाज़ी के लिए प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार दिया गया| उन्होंने यहाँ पर बात करते हुए कहा कि इस जीत से हम सब काफी खुश हैं| ये हमारे लिए एक शानदार रात है| आगे कहा कि कुछ समय पहले किसी ने नहीं सोचा होगा कि हम यहाँ तक पहुँच पायेंगे लेकिन हमें अपने आप पर भरोसा था कि हम ये कर सकते हैं| बताया कि बारिश के बाद जब हम बल्लेबाज़ी करने आये तो पिच से गेंद काफी अधिक घूमने लगी| मैंने उस समय विराट से बात करते हुए कहा कि जल्दबाजी नहीं करनी है और हमें समय लेकर लम्बा खेलना है| मज़ाक में कहा कि हम 201 और 219 नहीं बल्कि 175 डिफेंड कर रहे थे ऐसा मानकर उतरे थे| जब धोनी और जड्डू क्रीज़ पर थे तो मैं काफी नर्वस था लेकिन यश दयाल ने जिस तरह की गेंदबाजी की वो काबिले तारीफ है| मैंने बात करते हुए उनसे कहा कि अपने आप में भरोसा दिखाइये और जो होगा देखा जाएगा| ये जीत हमारे फैन्स के लिए है| यहाँ आकर उनका जोश देखा और उससे हमें और भी आत्मविश्वास आया है|
मुकाबला गंवाकर बात करने आए चेन्नई टीम के कप्तान ऋतुराज गायकवाड ने बताया कि पिच बल्लेबाज़ी के लिए बेहतर थी लेकिन स्पिनर्स को यहाँ पर मदद मिल रही थी| आगे गायकवाड ने कहा कि हमने चेज़ करते हुए शुरुआत में ही विकटों को गंवाना शुरू कर दिया था जिसके कारण हम काफी पीछे रह गए| जाते-जाते उन्होंने बोला कि हमारे कई खिलाड़ी लीग के बीच में ही चोटिल हो गए थे जिसके कारण हमें टीम में कई बार बदलाव करना पड़ा| हाँ मैं इस हार से काफी निराश हूँ|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
इसके बाद जड्डू और माही की जोड़ी क्रीज़ पर थी और उन्हें 30 गेंदों पर जीत के लिए 90 रन की दरकार थी और क्वालिफिकेशन के लिए 72 रनों की दरकार थी| यहाँ से जड्डू ने गेंदबाजों को आड़े हाथ लेना शुरू किया और बड़े शॉट्स लगाते हुए दिखे| वो एक तरफ से गेंदबाजों पर आक्रमण कर रहे थे लेकिन दूसरे एंड से धोनी शुरू में समझ बूझ दिखा रहे थे और बाद में उन्होंने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू किया| अंत में 6 गेंदों पर 17 रनों की दरकार थी और पहली गेंद पर धोनी ने 110 मीटर का लम्बा छक्का लगाकर मुकाबले को रोमांचक कर दिया| यहाँ से ऐसा लगा कि दबाव पूरी तरह से यश दयाल के ऊपर आ गया है लेकिन इस दबाव में उन्होंने जिस तरह की गेंदबाजी की उससे उनका नाम इतिहास में लम्बे समय तक लिया जायेगा| पहली गेंद पर छक्का खाने के बाद धोनी का विकेट लिया और फिर लगातार डॉट गेंद करते हुए अपनी टीम को जीत के पार ले गए| इसी के साथ चेन्नई का सफ़र निराशाजनक हुआ समाप्त और बेंगलुरु के लिए खुशियों की बरसात आ गई है|
इस दौरान पहले ओवर की पहली ही गेंद पर कप्तान गायकवाड का विकेट मैक्सवेल ने लेकर अपनी टीम को गेम में ऊपर ला दिया| उसके बाद डैरेल मिचेल भी कुछ ख़ास नहीं कर सके और महज़ 4 के स्कोर पर वापिस लौट गए| महज़ 19 रनों पर चेन्नई ने अपने दो विकेट गंवा दिया था जहाँ से रचीन रविन्द्र (61) और अजिंक्य रहाणे (33) ने 66 रनों की साझेदारी करते हुए अपनी टीम को रन चेज़ में ऊपर ला दिया| इस बीच चेन्नई के लिए थोड़ा मुश्किलों भरा पल आया जहाँ रहाणे, रचीन, दुबे और सैंटनर के रूप में चार झटके जल्दी-जल्दी लगे और बल्लेबाज़ी टीम पूरी तरह से बैक फुट पर आई|
टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए बेंगलुरु की टीम ने फाफ डू प्लेसिस (54), रजत पाटीदार (41), विराट कोहली (47) और कैमरन ग्रीन की 38 रनों की तेज़ तर्रार पारी की बदौलत बोर्ड पर 218 रन बनाने में कामयाब हो पाई| चिन्नास्वामी के इस मैदान पर प्ले ऑफ्स में क्वालीफाई करने के लिए चेन्नई को 201 रन बनाने थे| अगर चेन्नई 219 नहीं बनाकर 201 के आंकड़े को भी छू लेती तो उसका काम हो जाता और गायकवाड की सेना ने उसी को लक्ष्य मानकर आगे बढ़ने का फैसला किया|
हुर्रे!!! बेंगलुरु चली प्ले ऑफ्स में!! एक महीने तक एक भी मुकाबला नहीं जीतने के बाद लगातार 6 मैच जीतते हुए बेंगलुरु ने प्ले ऑफ्स के लिए क्वालीफाई कर लिया है| वाह जी वाह!! एक समय टॉप चार का सपना देखना भी इनके लिए मुश्किल था लेकिन जिस तरह का कम बैक किया है वो इतिहास के पन्नों में दर्ज हो जाएगा| यश दयाल यु ब्यूटी, पहली गेंद पर छक्का खाने के बाद बाक़ी की 5 गेंदों पर महज़ एक ही रन दिया और अपनी टीम को इस प्रतियोगिता के सफ़र में आगे बढ़ा दिया|
ओवर 20 : 191/7
7 रन
  • 619.1
  • W 19.2
  • 019.3
  • 119.4
  • 019.5
  • 019.6
र. जडेजा
42 (22)
श. ठाकुर
1 (2)
यश दयाल
4-0-42-2
19.6
0
यश दयाल To रवींद्र जडेजा
डॉट गेंद!! इसी के साथ बेंगलुरु ने चेन्नई टीम को 27 रनों से शिकस्त देते हुए प्ले ऑफ्स में अपनी जगह बनाने में कामयाब हो गई है!! गुड लेंथ पर डाली गई धीमी गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर बड़ा शॉट लगाने का प्रयास किया| इसी बीच गेंद की गति को परख नहीं सके| बॉल गई सीधा कीपर के हाथों में, रन नहीं मिला| इसी बीच बेंगलुरु की पूरी टीम ने जीत का जश्न मनाया|
19.5
0
यश दयाल To रवींद्र जडेजा
डॉट गेंद!! ये है अब ख़ुशी मानाने का मौका बेंगलुरु टीम के समर्थकों के लिए यहाँ पर!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पुल शॉट लगाने का प्रयास किया| गेंद और बल्ले का कोई संपर्क नहीं हुआ और बॉल गई कीपर के हाथों में, रन नहीं आ सका|
19.4
1
यश दयाल To शार्दूल ठाकुर
सिंगल!! फिर से 2 गेंद 10 रन की दरकार और जड्डू स्ट्राइक पर होंगे| अहमदाबाद के फाइनल मुकाबले की याद आ गई है|
19.3
0
यश दयाल To शार्दूल ठाकुर
डॉट गेंद!! अब 3 गेंद 11 रन की दरकार है| स्लोवर बाउंसर पर पुल शॉट लगाने गए और बीट हुए हैं| रन का कोई मौका नहीं बन सका| छक्का खाने के बाद यश का शानदार कम बैक|
शार्दूल ठाकुर नए बल्लेबाज़ हैं| 4 गेंद क्वालीफाई करने के लिए 11 रन की दरकार...
19.2
W
यश दयाल To एमएस धोनी OUT!
आउट!! कैच आउट!! मुकाबले ने एक बार फिर से करवट ले लिए है!! यश दयाल के हाथ लगी विकेट!! एमएम धोनी 25 रन बनाकर पवेलियन लौटे| लेंथ में छोटी डाली गई धीमी गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड बाउंड्री की तरफ हवा में शॉट लगाया| फील्डर गेंद के नीचे आए और कैच करने में कामयाब हो गए| 190/7 चेन्नई, 4 गेंद क्वालीफाई करने के लिए 11 रन की दरकार है|
19.1
6
यश दयाल To एमएस धोनी
छक्का!! 110 मीटर लंबा!! ये गेंद को चिन्नास्वामी के बाहर चली गई है| एमएस धोनी के बल्ले से आता हुआ सिक्स!! पैड्स लाइन पर डाली गई फुलटॉस गेंद को बल्लेबाज़ ने फाइन लेग की ओर खेला| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा मैदान के बाहर गई छह रनों के लिए| 5 गेंदों पर 29 रनों की दरकार है जबकि चेन्नई को क्वालीफाई करने के लिए 11 रन मारना होगा|
चेन्नई को क्वालीफाई करने के लिए अब 6 गेंद पर 17 रन की दरकार है| जीत के लिए 35 रन चाहिए लेकिन अब सिर्फ बात क्वालीफाई की है|
ओवर 19 : 184/6
18 रन
  • 1 NB 18.1
  • 118.1
  • 418.2
  • 118.3
  • 418.4
  • 118.5
  • 618.6
र. जडेजा
42 (20)
ए. धोनी
19 (11)
ल. फर्ग्यूसन
3-0-39-1
18.6
6
लॉकी फर्ग्यूसन To रवींद्र जडेजा
छक्का!! ये क्या एक और सिक्स लगा दिया है सर जडेजा ने यहाँ पर!! मुकाबला काफी रोमांचक हो गया है!! शॉर्टपिच डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए| 6 गेंदों पर 35 रनों की दरकार है जबकि चेन्नई को क्वालीफाई करने के लिए 17 रन मारना होगा|
18.5
1
लॉकी फर्ग्यूसन To एमएस धोनी
सिंगल!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाकर एक रन लिया| 7 गेंदों पर 41 रनों की दरकार है जबकि चेन्नई को क्वालीफाई करने के लिए 23 रन मारना होगा|
18.4
4
लॉकी फर्ग्यूसन To एमएस धोनी
चौका!! धोनी के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!! फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया कवर्स की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए| 8 गेंदों पर 42 रनों की दरकार है जबकि चेन्नई को क्वालीफाई करने के लिए 24 रन मारना होगा|
18.3
1
लॉकी फर्ग्यूसन To रवींद्र जडेजा
बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया| 9 गेंदों पर 46 रनों की दरकार है जबकि चेन्नई को क्वालीफाई करने के लिए 28 रन मारना होगा|
जड्डू इस बीच रनिंग के दौरान गेंदबाज़ लॉकी से टकरा गए| उनका हेलमेट गेंदबाज़ के शरीर से टकराया| मैच थोड़ा देर के लिए रुका हुआ है|
18.2
4
लॉकी फर्ग्यूसन To रवींद्र जडेजा
चौका!! रवींद्र जडेजा के बल्ले से आती हुई बाउंड्री यहाँ पर!! लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने फाइन लेग की ओर शॉट लगाया| गैप में गई गेंद सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए| 10 गेंदों पर 47 रनों की दरकार है जबकि चेन्नई को क्वालीफाई करने के लिए 29 रन मारना होगा|
18.1
1
लॉकी फर्ग्यूसन To एमएस धोनी
सिंगल!! फ्री हिट गेंद का कुछ ख़ास फ़ायदा नहीं उठा सके धोनी यहाँ पर!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर शॉट लगाकर एक रन लिया|
18.1
nb
लॉकी फर्ग्यूसन To एमएस धोनी
नो बॉल!! अगली गेंद फ्री हिट होगी वो भी एमएस धोनी के लिए!! गेंदबाज़ ने बॉल को सीधा बल्लेबाज़ के ऊपर से डाल दिया और अम्पायर ने इसे नो बॉल करार दिया|
लॉकी फर्ग्युसन 19वां ओवर लेकर आये हैं...
ओवर 18 : 166/6
15 रन
  • 617.1
  • 217.2
  • 017.3
  • 417.4
  • 117.5
  • 1 WD 17.6
  • 117.6
ए. धोनी
13 (7)
र. जडेजा
31 (17)
म. सिराज
4-0-35-1
17.6
1
मोहम्मद सिराज To एमएस धोनी
सिंगल!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया| 12 गेंदों पर 53 रनों की दरकार है जबकि चेन्नई को क्वालीफाई करने के लिए 35 रन मारना होगा|
17.6
wd
मोहम्मद सिराज To एमएस धोनी
वाइड!!! बाउंसर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और कीपर की ओर जाने दिया| अम्पायर ने वाइड करार दिया| अतिरिक्त रन देने से बेंगलुरु को बचना होगा|
17.5
1
मोहम्मद सिराज To रवींद्र जडेजा
सिंगल!! इस बार बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर खेलकर एक रन हासिल किया|
17.4
4
मोहम्मद सिराज To रवींद्र जडेजा
चौका!! सर जडेजा के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई छोटी गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप पॉइंट की तरफ शॉट खेला| फील्डर वहां मौजूद नहीं थे| गैप में गई गेंद चार रनों के लिए|
17.3
0
मोहम्मद सिराज To रवींद्र जडेजा
बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला|
20 OV
7 रन
यश दयाल to ए. धोनी श. ठाकुर र. जडेजा
  • 619.1
  • W 19.2
  • 019.3
  • 119.4
  • 019.5
  • 019.6
19 OV
18 रन
ल. फर्ग्यूसन to ए. धोनी र. जडेजा
  • 1 NB 18.1
  • 118.1
  • 418.2
  • 118.3
  • 418.4
  • 118.5
  • 618.6
18 OV
15 रन
म. सिराज to र. जडेजा ए. धोनी
  • 617.1
  • 217.2
  • 017.3
  • 417.4
  • 117.5
  • 1 WD 17.6
  • 117.6
17 OV
13 रन
यश दयाल to र. जडेजा ए. धोनी
  • 616.1
  • 016.2
  • 116.3
  • 416.4
  • 116.5
  • 116.6
16 OV
9 रन
क. ग्रीन to र. जडेजा ए. धोनी
  • 115.1
  • 015.2
  • 215.3
  • 115.4
  • 115.5
  • 415.6
15 OV
4 रन
म. सिराज to म. सैंटनर र. जडेजा
  • 114.1
  • 114.2
  • 114.3
  • 014.4
  • 114.5
  • W 14.6
14 OV
10 रन
क. ग्रीन to श. दुबे र. जडेजा म. सैंटनर
  • 113.1
  • 213.2
  • 1 LB 13.3
  • W 13.4
  • 1 WD 13.5
  • 113.5
  • 413.6
13 OV
5 रन
ग. मैक्सवेल to र. रवींद्र श. दुबे
  • 012.1
  • 112.2
  • 112.3
  • 112.4
  • 112.5
  • W 12.6
12 OV
19 रन
ल. फर्ग्यूसन to श. दुबे र. रवींद्र
  • 111.1
  • 5 NB 11.2
  • 611.2
  • 611.3
  • 111.4
  • 011.5
  • 011.6
11 OV
4 रन
ग. मैक्सवेल to र. रवींद्र श. दुबे
  • 110.1
  • 010.2
  • 110.3
  • 110.4
  • 010.5
  • 110.6
10 OV
2 रन
ल. फर्ग्यूसन to अ. रहाणे श. दुबे र. रवींद्र
  • W 9.1
  • 09.2
  • 09.3
  • 09.4
  • 19.5
  • 19.6
9 OV
7 रन
स. सिंह to र. रवींद्र अ. रहाणे
  • 08.1
  • 1 WD 8.2
  • 28.2
  • 18.3
  • 18.4
  • 18.5
  • 18.6
8 OV
14 रन
क. शर्मा to अ. रहाणे र. रवींद्र
  • 17.1
  • 67.2
  • 17.3
  • 17.4
  • 17.5
  • 47.6
7 OV
6 रन
स. सिंह to र. रवींद्र अ. रहाणे
  • 16.1
  • 16.2
  • 16.3
  • 16.4
  • 16.5
  • 16.6
6 OV
15 रन
यश दयाल to र. रवींद्र अ. रहाणे
  • 45.1
  • 15.2
  • 45.3
  • 45.4
  • 15.5
  • 15.6
5 OV
4 रन
ग. मैक्सवेल to अ. रहाणे र. रवींद्र
  • 04.1
  • 14.2
  • 04.3
  • 14.4
  • 14.5
  • 14.6
4 OV
13 रन
म. सिराज to अ. रहाणे र. रवींद्र
  • 13.1
  • 43.2
  • 03.3
  • 13.4
  • 4 B 3.5
  • 33.6
3 OV
7 रन
यश दयाल to ड. मिचेल अ. रहाणे
  • 02.1
  • W 2.2
  • 02.3
  • 02.4
  • 62.5
  • 12.6
2 OV
7 रन
म. सिराज to ड. मिचेल र. रवींद्र
  • 11.1
  • 11.2
  • 11.3
  • 41.4
  • 01.5
  • 01.6
1 OV
12 रन
ग. मैक्सवेल to ऋ. गायकवाड ड. मिचेल र. रवींद्र
  • W 0.1
  • 5 WD 0.2
  • 10.2
  • 00.3
  • 10.4
  • 10.5
  • 40.6
मैच की जानकारी
  • स्थान एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरू
  • मौसम साफ़
  • टॉस चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया
  • परिणाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चेन्नई सुपर किंग्स को 27 रनों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच फाफ डु प्लेसिस
  • अंपायर केएन अनंथापद्मनाभन, -, माइकल गौफ
  • रेफ़री डेनियल मनोहर
Advertisement
मैच पोल

कौन जीतेगा मैच?

वर्म
Advertisement