Advertisement
Advertisement

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs चेन्नई सुपर किंग्स, मैच 68 Commentary, Live Updates

बेंगलुरु vs चेन्नई, 2024 - टी-20 Live Commentary

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs चेन्नई सुपर किंग्स स्कोरकार्ड
Share
मैच समाप्त   
मैच 68, एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरू , May 18, 2024
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
218/5 (20.0)
चेन्नई सुपर किंग्स चेन्नई सुपर किंग्स
191/7 (20.0)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चेन्नई सुपर किंग्स को 27 रनों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    फाफ डु प्लेसिस
    54(39)
तो प्यारे क्रिकेट फैन्स आज के इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से कल होगी आपसे मुलाकात सुपर संडे के डबल हेडर के पहले मैच के साथ जो हैदराबाद और पंजाब के बीच राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
विनिंग कप्तान फाफ़ डू प्लेसिस को उनकी बेहतरीन बल्लेबाज़ी के लिए प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार दिया गया| उन्होंने यहाँ पर बात करते हुए कहा कि इस जीत से हम सब काफी खुश हैं| ये हमारे लिए एक शानदार रात है| आगे कहा कि कुछ समय पहले किसी ने नहीं सोचा होगा कि हम यहाँ तक पहुँच पायेंगे लेकिन हमें अपने आप पर भरोसा था कि हम ये कर सकते हैं| बताया कि बारिश के बाद जब हम बल्लेबाज़ी करने आये तो पिच से गेंद काफी अधिक घूमने लगी| मैंने उस समय विराट से बात करते हुए कहा कि जल्दबाजी नहीं करनी है और हमें समय लेकर लम्बा खेलना है| मज़ाक में कहा कि हम 201 और 219 नहीं बल्कि 175 डिफेंड कर रहे थे ऐसा मानकर उतरे थे| जब धोनी और जड्डू क्रीज़ पर थे तो मैं काफी नर्वस था लेकिन यश दयाल ने जिस तरह की गेंदबाजी की वो काबिले तारीफ है| मैंने बात करते हुए उनसे कहा कि अपने आप में भरोसा दिखाइये और जो होगा देखा जाएगा| ये जीत हमारे फैन्स के लिए है| यहाँ आकर उनका जोश देखा और उससे हमें और भी आत्मविश्वास आया है|
मुकाबला गंवाकर बात करने आए चेन्नई टीम के कप्तान ऋतुराज गायकवाड ने बताया कि पिच बल्लेबाज़ी के लिए बेहतर थी लेकिन स्पिनर्स को यहाँ पर मदद मिल रही थी| आगे गायकवाड ने कहा कि हमने चेज़ करते हुए शुरुआत में ही विकटों को गंवाना शुरू कर दिया था जिसके कारण हम काफी पीछे रह गए| जाते-जाते उन्होंने बोला कि हमारे कई खिलाड़ी लीग के बीच में ही चोटिल हो गए थे जिसके कारण हमें टीम में कई बार बदलाव करना पड़ा| हाँ मैं इस हार से काफी निराश हूँ|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
इसके बाद जड्डू और माही की जोड़ी क्रीज़ पर थी और उन्हें 30 गेंदों पर जीत के लिए 90 रन की दरकार थी और क्वालिफिकेशन के लिए 72 रनों की दरकार थी| यहाँ से जड्डू ने गेंदबाजों को आड़े हाथ लेना शुरू किया और बड़े शॉट्स लगाते हुए दिखे| वो एक तरफ से गेंदबाजों पर आक्रमण कर रहे थे लेकिन दूसरे एंड से धोनी शुरू में समझ बूझ दिखा रहे थे और बाद में उन्होंने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू किया| अंत में 6 गेंदों पर 17 रनों की दरकार थी और पहली गेंद पर धोनी ने 110 मीटर का लम्बा छक्का लगाकर मुकाबले को रोमांचक कर दिया| यहाँ से ऐसा लगा कि दबाव पूरी तरह से यश दयाल के ऊपर आ गया है लेकिन इस दबाव में उन्होंने जिस तरह की गेंदबाजी की उससे उनका नाम इतिहास में लम्बे समय तक लिया जायेगा| पहली गेंद पर छक्का खाने के बाद धोनी का विकेट लिया और फिर लगातार डॉट गेंद करते हुए अपनी टीम को जीत के पार ले गए| इसी के साथ चेन्नई का सफ़र निराशाजनक हुआ समाप्त और बेंगलुरु के लिए खुशियों की बरसात आ गई है|
इस दौरान पहले ओवर की पहली ही गेंद पर कप्तान गायकवाड का विकेट मैक्सवेल ने लेकर अपनी टीम को गेम में ऊपर ला दिया| उसके बाद डैरेल मिचेल भी कुछ ख़ास नहीं कर सके और महज़ 4 के स्कोर पर वापिस लौट गए| महज़ 19 रनों पर चेन्नई ने अपने दो विकेट गंवा दिया था जहाँ से रचीन रविन्द्र (61) और अजिंक्य रहाणे (33) ने 66 रनों की साझेदारी करते हुए अपनी टीम को रन चेज़ में ऊपर ला दिया| इस बीच चेन्नई के लिए थोड़ा मुश्किलों भरा पल आया जहाँ रहाणे, रचीन, दुबे और सैंटनर के रूप में चार झटके जल्दी-जल्दी लगे और बल्लेबाज़ी टीम पूरी तरह से बैक फुट पर आई|
टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए बेंगलुरु की टीम ने फाफ डू प्लेसिस (54), रजत पाटीदार (41), विराट कोहली (47) और कैमरन ग्रीन की 38 रनों की तेज़ तर्रार पारी की बदौलत बोर्ड पर 218 रन बनाने में कामयाब हो पाई| चिन्नास्वामी के इस मैदान पर प्ले ऑफ्स में क्वालीफाई करने के लिए चेन्नई को 201 रन बनाने थे| अगर चेन्नई 219 नहीं बनाकर 201 के आंकड़े को भी छू लेती तो उसका काम हो जाता और गायकवाड की सेना ने उसी को लक्ष्य मानकर आगे बढ़ने का फैसला किया|
हुर्रे!!! बेंगलुरु चली प्ले ऑफ्स में!! एक महीने तक एक भी मुकाबला नहीं जीतने के बाद लगातार 6 मैच जीतते हुए बेंगलुरु ने प्ले ऑफ्स के लिए क्वालीफाई कर लिया है| वाह जी वाह!! एक समय टॉप चार का सपना देखना भी इनके लिए मुश्किल था लेकिन जिस तरह का कम बैक किया है वो इतिहास के पन्नों में दर्ज हो जाएगा| यश दयाल यु ब्यूटी, पहली गेंद पर छक्का खाने के बाद बाक़ी की 5 गेंदों पर महज़ एक ही रन दिया और अपनी टीम को इस प्रतियोगिता के सफ़र में आगे बढ़ा दिया|
ओवर की समाप्ति 20 : 191/7
7 रन
  • 619.1
  • W 19.2
  • 019.3
  • 119.4
  • 019.5
  • 019.6
र. जडेजा
42 (22)
श. ठाकुर
1 (2)
यश दयाल
4-0-42-2
19.6
0
यश दयाल To रवींद्र जडेजा
डॉट गेंद!! इसी के साथ बेंगलुरु ने चेन्नई टीम को 27 रनों से शिकस्त देते हुए प्ले ऑफ्स में अपनी जगह बनाने में कामयाब हो गई है!! गुड लेंथ पर डाली गई धीमी गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर बड़ा शॉट लगाने का प्रयास किया| इसी बीच गेंद की गति को परख नहीं सके| बॉल गई सीधा कीपर के हाथों में, रन नहीं मिला| इसी बीच बेंगलुरु की पूरी टीम ने जीत का जश्न मनाया|
19.5
0
यश दयाल To रवींद्र जडेजा
डॉट गेंद!! ये है अब ख़ुशी मानाने का मौका बेंगलुरु टीम के समर्थकों के लिए यहाँ पर!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पुल शॉट लगाने का प्रयास किया| गेंद और बल्ले का कोई संपर्क नहीं हुआ और बॉल गई कीपर के हाथों में, रन नहीं आ सका|
19.4
1
यश दयाल To शार्दूल ठाकुर
सिंगल!! फिर से 2 गेंद 10 रन की दरकार और जड्डू स्ट्राइक पर होंगे| अहमदाबाद के फाइनल मुकाबले की याद आ गई है|
19.3
0
यश दयाल To शार्दूल ठाकुर
डॉट गेंद!! अब 3 गेंद 11 रन की दरकार है| स्लोवर बाउंसर पर पुल शॉट लगाने गए और बीट हुए हैं| रन का कोई मौका नहीं बन सका| छक्का खाने के बाद यश का शानदार कम बैक|
शार्दूल ठाकुर नए बल्लेबाज़ हैं| 4 गेंद क्वालीफाई करने के लिए 11 रन की दरकार...
19.2
W
यश दयाल To एमएस धोनी OUT!
आउट!! कैच आउट!! मुकाबले ने एक बार फिर से करवट ले लिए है!! यश दयाल के हाथ लगी विकेट!! एमएम धोनी 25 रन बनाकर पवेलियन लौटे| लेंथ में छोटी डाली गई धीमी गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड बाउंड्री की तरफ हवा में शॉट लगाया| फील्डर गेंद के नीचे आए और कैच करने में कामयाब हो गए| 190/7 चेन्नई, 4 गेंद क्वालीफाई करने के लिए 11 रन की दरकार है|
19.1
6
यश दयाल To एमएस धोनी
छक्का!! 110 मीटर लंबा!! ये गेंद को चिन्नास्वामी के बाहर चली गई है| एमएस धोनी के बल्ले से आता हुआ सिक्स!! पैड्स लाइन पर डाली गई फुलटॉस गेंद को बल्लेबाज़ ने फाइन लेग की ओर खेला| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा मैदान के बाहर गई छह रनों के लिए| 5 गेंदों पर 29 रनों की दरकार है जबकि चेन्नई को क्वालीफाई करने के लिए 11 रन मारना होगा|
चेन्नई को क्वालीफाई करने के लिए अब 6 गेंद पर 17 रन की दरकार है| जीत के लिए 35 रन चाहिए लेकिन अब सिर्फ बात क्वालीफाई की है|
ओवर की समाप्ति 19 : 184/6
18 रन
  • 1 NB 18.1
  • 118.1
  • 418.2
  • 118.3
  • 418.4
  • 118.5
  • 618.6
र. जडेजा
42 (20)
ए. धोनी
19 (11)
ल. फर्ग्यूसन
3-0-39-1
18.6
6
लॉकी फर्ग्यूसन To रवींद्र जडेजा
छक्का!! ये क्या एक और सिक्स लगा दिया है सर जडेजा ने यहाँ पर!! मुकाबला काफी रोमांचक हो गया है!! शॉर्टपिच डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए| 6 गेंदों पर 35 रनों की दरकार है जबकि चेन्नई को क्वालीफाई करने के लिए 17 रन मारना होगा|
18.5
1
लॉकी फर्ग्यूसन To एमएस धोनी
सिंगल!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाकर एक रन लिया| 7 गेंदों पर 41 रनों की दरकार है जबकि चेन्नई को क्वालीफाई करने के लिए 23 रन मारना होगा|
18.4
4
लॉकी फर्ग्यूसन To एमएस धोनी
चौका!! धोनी के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!! फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया कवर्स की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए| 8 गेंदों पर 42 रनों की दरकार है जबकि चेन्नई को क्वालीफाई करने के लिए 24 रन मारना होगा|
18.3
1
लॉकी फर्ग्यूसन To रवींद्र जडेजा
बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया| 9 गेंदों पर 46 रनों की दरकार है जबकि चेन्नई को क्वालीफाई करने के लिए 28 रन मारना होगा|
जड्डू इस बीच रनिंग के दौरान गेंदबाज़ लॉकी से टकरा गए| उनका हेलमेट गेंदबाज़ के शरीर से टकराया| मैच थोड़ा देर के लिए रुका हुआ है|
18.2
4
लॉकी फर्ग्यूसन To रवींद्र जडेजा
चौका!! रवींद्र जडेजा के बल्ले से आती हुई बाउंड्री यहाँ पर!! लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने फाइन लेग की ओर शॉट लगाया| गैप में गई गेंद सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए| 10 गेंदों पर 47 रनों की दरकार है जबकि चेन्नई को क्वालीफाई करने के लिए 29 रन मारना होगा|
18.1
1
लॉकी फर्ग्यूसन To एमएस धोनी
सिंगल!! फ्री हिट गेंद का कुछ ख़ास फ़ायदा नहीं उठा सके धोनी यहाँ पर!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर शॉट लगाकर एक रन लिया|
18.1
nb
लॉकी फर्ग्यूसन To एमएस धोनी
नो बॉल!! अगली गेंद फ्री हिट होगी वो भी एमएस धोनी के लिए!! गेंदबाज़ ने बॉल को सीधा बल्लेबाज़ के ऊपर से डाल दिया और अम्पायर ने इसे नो बॉल करार दिया|
लॉकी फर्ग्युसन 19वां ओवर लेकर आये हैं...
ओवर की समाप्ति 18 : 166/6
15 रन
  • 617.1
  • 217.2
  • 017.3
  • 417.4
  • 117.5
  • 1 WD 17.6
  • 117.6
ए. धोनी
13 (7)
र. जडेजा
31 (17)
म. सिराज
4-0-35-1
17.6
1
मोहम्मद सिराज To एमएस धोनी
सिंगल!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया| 12 गेंदों पर 53 रनों की दरकार है जबकि चेन्नई को क्वालीफाई करने के लिए 35 रन मारना होगा|
17.6
wd
मोहम्मद सिराज To एमएस धोनी
वाइड!!! बाउंसर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और कीपर की ओर जाने दिया| अम्पायर ने वाइड करार दिया| अतिरिक्त रन देने से बेंगलुरु को बचना होगा|
17.5
1
मोहम्मद सिराज To रवींद्र जडेजा
सिंगल!! इस बार बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर खेलकर एक रन हासिल किया|
17.4
4
मोहम्मद सिराज To रवींद्र जडेजा
चौका!! सर जडेजा के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई छोटी गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप पॉइंट की तरफ शॉट खेला| फील्डर वहां मौजूद नहीं थे| गैप में गई गेंद चार रनों के लिए|
17.3
0
मोहम्मद सिराज To रवींद्र जडेजा
बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला|
17.2
2
मोहम्मद सिराज To रवींद्र जडेजा
दुग्गी!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाया| इसी बीच सिराज खुद ही गेंद को पकड़ने भागे| ऐसे में विराट ने आकर गेंद को सिराज ने लिया और नॉन स्ट्राइकर एंड के स्टंप्स पर थ्रो इया| गेंद स्टंप्स को लगकर निकल गई और बल्लेबाजों ने भागकर एक रन और ओवर थ्रो के रूप में ले लिया|
17.1
6
मोहम्मद सिराज To रवींद्र जडेजा
छक्का!! इसी के साथ इस ओवर की पहली ही गेंद पर भी सिक्स लगा दिया है सर जडेजा ने यहाँ पर!! आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर हवा में शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए|
ओवर की समाप्ति 17 : 151/6
13 रन
  • 616.1
  • 016.2
  • 116.3
  • 416.4
  • 116.5
  • 116.6
र. जडेजा
18 (12)
ए. धोनी
12 (6)
यश दयाल
3-0-35-1
16.6
1
यश दयाल To रवींद्र जडेजा
सिंगल!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई धीमी गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप कवर्स की ओर खेलकर एक रन लिया| 18 गेंदों पर 68 रनों की दरकार है जबकि चेन्नई को क्वालीफाई करने के लिए 50 रन मारना होगा|
16.5
1
यश दयाल To एमएस धोनी
सिंगल!! बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
16.4
4
यश दयाल To एमएस धोनी
चौका!! एमएस धोनी के बल्ले से आती हुई बाउंड्री यहाँ पर!! पैड्स लाइन पर डाली गई फुलटॉस गेंद को बल्लेबाज़ ने फाइन लेग की ओर फ्लिक किया| गैप में गई गेंद सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
16.3
1
यश दयाल To रवींद्र जडेजा
बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड ऑन की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया| अब धोनी होंगे स्ट्राइक पर|
16.2
0
यश दयाल To रवींद्र जडेजा
बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|
16.1
6
यश दयाल To रवींद्र जडेजा
छक्का!! रवींद्र जडेजा ने लगाया सिक्स यहाँ पर!! ये बल्लेबाज़ जब तक क्रीज़ पर मौजूद हैं तब तक बड़े शॉट देखने को मिलेंगे!! आगे डाली गई धीमी गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर शॉट लगाया| बॉल सीधा गई दर्शकों के बीच छह रनों के लिए|
ओवर की समाप्ति 16 : 138/6
9 रन
  • 115.1
  • 015.2
  • 215.3
  • 115.4
  • 115.5
  • 415.6
ए. धोनी
7 (4)
र. जडेजा
10 (8)
क. ग्रीन
2-0-18-1
15.6
4
कैमरन ग्रीन To एमएस धोनी
चौका!! एमएस धोनी के बल्ले से आती हुई पहली बाउंड्री!! लेग स्टंप पर डाली गई छोटी गेंद को बल्लेबाज़ ने फाइन लेग की ओर पुल शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा सीमा रेखा के बाहर गई चार रनों के लिए| 24 गेंदों पर 81 रनों की दरकार है जबकि चेन्नई को क्वालीफाई करने के लिए 63 रन मारना होगा|
15.5
1
कैमरन ग्रीन To रवींद्र जडेजा
सिंगल!! शॉर्टपिच डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग की ओर पुल शॉट लगाकर एक रन लिया|
15.4
1
कैमरन ग्रीन To एमएस धोनी
बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
15.3
2
कैमरन ग्रीन To एमएस धोनी
दुग्गी!! पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर हलके हाथों से खेलकर 2 रन ले लिया|
15.2
0
कैमरन ग्रीन To एमएस धोनी
छोटी लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया| गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया| रन नहीं मिल पाया|
15.1
1
कैमरन ग्रीन To रवींद्र जडेजा
सिंगल!! आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की तरफ खेलकर एक रन लिया|
एमएस धोनी अब नए बल्लेबाज़ क्रीज़ पर आये हैं| 30 गेंदों पर 90 रनों की दरकार है जबकि चेन्नई को क्वालीफाई करने के लिए 72 रन मारना होगा| अब यहाँ से धोनी और जड्डू के ऊपर काफी कुछ निर्भर करेगा| देखते हैं क्या होगा|
ओवर की समाप्ति 15 : 129/6
4 रन
  • 114.1
  • 114.2
  • 114.3
  • 014.4
  • 114.5
  • W 14.6
म. सैंटनर
3 (4)
र. जडेजा
8 (6)
म. सिराज
3-0-20-1
14.6
W
मोहम्मद सिराज To मिचेल सैंटनर OUT!
आउट!! कैच आउट!! क्या बात है कप्तान फाफ साहब आपकी इस कैच का कोई जवाब नहीं है!! चेन्नई को लगता हुआ छटा झटका!! मेरी नज़र में अब ये इस लीग का सबसे शानदार कैच हो गया होगा| मोहम्मद सिराज के हाथ बड़ी विकेट मिल गयी| सैंटनर महज़ 3 रन बनाकर वापिस लौटे हैं| इस बार ऑफ़ स्टम्प लाइन की गेंद पर मिड ऑफ़ के ऊपर से शॉट लगाने गए| लगभग फील्डर को टपा ही दिया था लेकिन फाफ ने हवा में सही समय पर छलांग लगते हुए कैच को एक हाथ से पूरा किया| इस कैच ने मैच पलट दिया है| सभी उनके पास आकर उन्हें गले लगाने लगे| 129/6 चेन्नई|
14.5
1
मोहम्मद सिराज To रवींद्र जडेजा
सिंगल!! इस बार ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद पर कट शॉट लगाया और डीप पॉइंट फील्डर से आगे गिर गई बॉल| एक ही रन मिल पाया|
14.4
0
मोहम्मद सिराज To रवींद्र जडेजा
शॉर्टपिच गेंद के साथ बल्लेबाज़  रवींद्र जडेजा को चौंकाया| पूरी तरह से गेंद की लाइन को देखते हुए डक कर दिया और जाने दिया कीपर के पास| एक सही सोच गेंदबाज़ द्वारा|
14.3
1
मोहम्मद सिराज To मिचेल सैंटनर
इस बार जड़ में डाली गई गेंद को सामने की तरफ पुश किया और सिंगल हासिल किया है|
14.2
1
मोहम्मद सिराज To रवींद्र जडेजा
सिंगल!! हार्ड लेंथ गेंद पर मिड विकेट की तरफ खेला| फील्डर तेज़ी से गेंद पर आये जहाँ से एक रन ही मिल पाया|
14.1
1
मोहम्मद सिराज To मिचेल सैंटनर
सिंगल!! विकेट लाइन की गेंद को हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|
ओवर की समाप्ति 14 : 125/5
10 रन
  • 113.1
  • 213.2
  • 1 LB 13.3
  • W 13.4
  • 1 WD 13.5
  • 113.5
  • 413.6
र. जडेजा
6 (3)
म. सैंटनर
1 (1)
क. ग्रीन
1-0-9-1
13.6
4
कैमरन ग्रीन To रवींद्र जडेजा
चौका! लाजवाब शॉट! बल्लेबाज़ ने आगे आकर मिड ऑफ़ की तरफ गेंद को ड्राइव किया| गेंद सीधा सीमा रेखा पार कर गई| 36 गेंद पर 94 रनों की दरकार है| वहीँ चेन्नई को क्वालीफाई करने के लिए 76 रन ही चाहिए|
13.5
1
कैमरन ग्रीन To मिचेल सैंटनर
सिंगल से यहाँ पर काम चलाना होगा| बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|
13.5
wd
कैमरन ग्रीन To मिचेल सैंटनर
वाइड! एक अतिरिक्त गेंद और रन अब यहाँ पर आएगा|
मिचेल सैंटनर बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए हैं...
13.4
W
कैमरन ग्रीन To शिवम दुबे OUT!
आउट!! कैच आउट!! इसी के साथ चेन्नई की आधी टीम अब पवेलियन की तरफ लौटती हुई!! शिवम दुबे 7 रन बनाकर पवेलियन लौटे!! कैमरन ग्रीन के हाथ लगी पहली विकेट| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने खड़े-खड़े लॉन्ग ऑन बाउंड्री की तरफ हवा में शॉट लगाया| गेंद की गति और अतिरिक्त उछाल से चकमा खा गए| इसी बीच बल्ले के स्टीकर के पास लगकर बॉल सीधा फील्डर लॉकी फर्ग्यूसन के हाथों में गई जहाँ से उन्होंने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 119/5 चेन्नई|
13.3
lb
कैमरन ग्रीन To रवींद्र जडेजा
लेग बाई के रूप में एक रन आया| शरीर पर डाली गई गेंद को लेग साइड पर खेलने गए| बीट हुए और पैड्स को लगकर ऑफ़ साइड पर गई जहाँ से एक रन मिल गया|
13.2
2
कैमरन ग्रीन To रवींद्र जडेजा
कैच ड्रॉप!! इस बार कीपर कार्तिक कैच को लपक नहीं पाए| अपने बाएँ ओर सही समय पर झुक नहीं सके और कैच नीचे से निकल गया| हार्ड लेंथ गेंद पर एंगल बल्ले से खेलने गए थे जहाँ एज लेकर थर्ड मैन की तरफ निकल गई गेंद| कार्तिक खुद से काफी निराश दिखे यहाँ पर|
13.1
1
कैमरन ग्रीन To शिवम दुबे
सिंगल!! इस बार कवर्स की दिशा में खेला| डीप से एक रन हासिल हुआ है|
ओवर की समाप्ति 13 : 115/4
5 रन
  • 012.1
  • 112.2
  • 112.3
  • 112.4
  • 112.5
  • W 12.6
र. रवींद्र
61 (37)
श. दुबे
6 (13)
ग. मैक्सवेल
4-0-25-1
12.6
W
ग्लेन मैक्सवेल To रचीन रवींद्र OUT!
आउट!! रन आउट!! बड़ा झटका यहाँ पर चेन्नई टीम को लगता हुआ! सेट बल्लेबाज़ रचीन रवींद्र 61 रन बनाकर पवेलियन लौटे!! पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर खेलकर पहला रन तेज़ी से लिया| जिसके बाद शिवम दुबे दूसरा रन लेने भागे लेकिन रचीन रवींद्र ने रन लेने से मना किया| हालाँकि उसके बाद खुद ही स्ट्राइकर एंड की ओर भाग पड़े| ऐसे में फील्डर महिपाल लोमरोर ने गेंद को कीपर की तरफ थ्रो किया| जिसके बाद दिनेश कार्तिक ने गेंद को पकड़कर स्टंप्स पर लगाया| बल्लेबाज़ निराश होकर पवेलियन की तरफ चलते बने| 115/4 चेन्नई|
12.5
1
ग्लेन मैक्सवेल To शिवम दुबे
इस गेंद को लॉफ्ट करते हुए सिंगल हासिल किया|
12.4
1
ग्लेन मैक्सवेल To रचीन रवींद्र
भाग्यशाली रहे बल्लेबाज़| मिडिल स्टंप पर डाली गई गेंद पर लेग साइड की ओर शॉट लगाने गए| गेंद ने बल्ले का अंदरूनी किनारा लिया और शॉर्ट फाइन लेग की ओर गई जहाँ से एक रन मिल गया|
12.3
1
ग्लेन मैक्सवेल To शिवम दुबे
कैच ड्रॉप!! ओह सिराज ये आपने क्या कर दिया| एक आसान सा कैच अपने छोड़ दिया वो भी दुबे का| बेंगलुरु को ये काफी महंगा पड़ सकता है| 4 के स्कोर पर दुबे को मिला जीवन दान| विकेट लाइन की गेंद पर हीव शॉट खेला| मिस टाइम हुआ| हवा में खिल गई गेंद जहाँ फील्डर सिराज उसके नीचे ए और कैच को लपक नहीं पाए| ऐसा लगा कि सिराज जब ज़मीन पर गिरे तो कैच हाथों से निकल गया|
12.2
1
ग्लेन मैक्सवेल To रचीन रवींद्र
सिंगल!! कवर्स के ऊपर से इनसाइड आउट खेला एक रन के लिए|
12.1
0
ग्लेन मैक्सवेल To रचीन रवींद्र
डॉट गेंद!! बैक फुट से लगाया गया करारा पुल शॉट लगाया लेकिन रन नही हो सका|
ओवर की समाप्ति 12 : 110/3
19 रन
  • 111.1
  • 5 NB 11.2
  • 611.2
  • 611.3
  • 111.4
  • 011.5
  • 011.6
श. दुबे
4 (11)
र. रवींद्र
58 (33)
ल. फर्ग्यूसन
2-0-21-1
11.6
0
लॉकी फर्ग्यूसन To शिवम दुबे
एक और डॉट गेंद!! ड्राइव किया इस बार शॉर्ट कवर्स की तरफ गेंद को खेला| रन का मौका नहीं बन सका|
11.5
0
लॉकी फर्ग्यूसन To शिवम दुबे
डॉट बॉल!! बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ| विराट ने वहां पर रन लेने नहीं दिया है|
11.4
1
लॉकी फर्ग्यूसन To रचीन रवींद्र
सिंगल ही मिल पायगा यहाँ पर| पॉइंट की ओर गेंद को कट किया एक रन के लिए|
11.3
6
लॉकी फर्ग्यूसन To रचीन रवींद्र
छक्का! एक और बड़ा शॉट जहाँ से छह रन हासिल हो गया| अपर कट शॉट खेला जो थर्ड मैन की दिशा में गया| गेंदबाज़ की गति के चलते छह रनों के लिए निकल गई बॉल|
11.2
6
लॉकी फर्ग्यूसन To रचीन रवींद्र
छक्का!!! हाई फुल टॉस गेंद को मिड विकेट की तरफ हीव कर दिया| फील्डर सिराज के ऊपर से निकल गई गेंद जहाँ से छह रन हासिल हो गया| इसी के साथ रचीन रवींद्र का अर्ध शतक यहाँ पर पूरा हो गया| कमाल की बल्लेबाज़ी आज इस अहम मंच पर अपनी टीम के लिए कर रहे हैं|
बेंगलुरु टीम के कप्तान फाफ डु प्लेसिस फील्ड अम्पायर्स से आकर बात कर रहे हैं और गीली गेंद को बदलने की मांग कर रहे हैं|
11.2
nb
लॉकी फर्ग्यूसन To रचीन रवींद्र
नो बॉल और चौका!! हाथ से छूट गई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे फाइन लेग की तरफ खेला और गैप से चार रन हासिल किया है| अब अगली गेंद फ्री हिट है|
11.1
1
लॉकी फर्ग्यूसन To शिवम दुबे
पैड्स पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बल्ले का मुंह बंद करते हुए स्क्वायर लेग की दिशा में खेला| डीप में फील्डर तैनात, एक ही रन हासिल हुआ|
ओवर की समाप्ति 11 : 91/3
4 रन
  • 110.1
  • 010.2
  • 110.3
  • 110.4
  • 010.5
  • 110.6
श. दुबे
3 (8)
र. रवींद्र
41 (29)
ग. मैक्सवेल
3-0-20-1
10.6
1
ग्लेन मैक्सवेल To शिवम दुबे
सिंगल के साथ एक सस्ते ओवर की हुई समाप्ति| पिछले दो ओवर से चेन्नई के बल्लेबाजों को बांधकर रखा हुआ है| बल्लेबाज़ दुबे ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल हासिल किया है|
10.5
0
ग्लेन मैक्सवेल To शिवम दुबे
प्ले एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ| टर्न से चकमा खाए|
10.4
1
ग्लेन मैक्सवेल To रचीन रवींद्र
सिंगल!! इस बार ऑफ़ स्पिन गेंद को सामने की तरफ लॉफ्ट करते हुए सिंगल हासिल किया|
10.3
1
ग्लेन मैक्सवेल To शिवम दुबे
सिंगल!! बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
10.2
0
ग्लेन मैक्सवेल To शिवम दुबे
शार्प टर्न!! आगे से घूमी गेंद और बल्लेबाज़ को डिफेंस को भेदती हुई उनके शरीर पर जा लगी है| कोई रन नहीं हो सका|
10.1
1
ग्लेन मैक्सवेल To रचीन रवींद्र
सिंगल!! ऑफ़ स्पिन गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुल कर दिया| डीप में गई गेंद जहाँ से एक रन हासिल हुआ|
ओवर की समाप्ति 10 : 87/3
2 रन
  • W 9.1
  • 09.2
  • 09.3
  • 09.4
  • 19.5
  • 19.6
र. रवींद्र
39 (27)
श. दुबे
1 (4)
ल. फर्ग्यूसन
1-0-2-1
9.6
1
लॉकी फर्ग्यूसन To रचीन रवींद्र
सिंगल!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की तरफ खेलकर एक रन लिया| 10 ओवर के बाद 87/3 चेन्नई, जीत के लिए 60 गेंदों पर 132 रनों की दरकार है|
9.5
1
लॉकी फर्ग्यूसन To शिवम दुबे
सिंगल!! इसी के साथ शिवम दुबे ने अपना खाता खोला!! गुड लेंथ पर पटकी गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से डीप पॉइंट की ओर खेलकर एक रन लिया|
9.4
0
लॉकी फर्ग्यूसन To शिवम दुबे
डॉट बॉल! शॉर्ट बॉल बाउंसर से बल्लेबाज़ को चकमा दे दिया| कीपर ने बड़े आराम से उसे रोक दिया|
9.3
0
लॉकी फर्ग्यूसन To शिवम दुबे
डॉट गेंद!! इस बार बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ| कोई रन नहीं हो पाया|
9.2
0
लॉकी फर्ग्यूसन To शिवम दुबे
कैचिंग कवर पर विराट ने अपने बाएँ ओर डाईव लगाते हुए रोकना चाहा लेकिन असफल हुए| दूर से निकली गेंद, दूसरे फील्डर ने उसे रोका, कोई रन नहीं हुआ| कवर ड्राइव इस गेंद पर किया गया था|
इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में शिवम दुबे नए बल्लेबाज़ क्रीज़ पर आये हैं...
9.1
W
लॉकी फर्ग्यूसन To अजिंक्य रहाणे OUT!
आउट!! कैच आउट!! चेन्नई को लगा तीसरा झटका यहाँ पर!! 66 रनों की साझेदारी का हुआ अंत!!! अजिंक्य रहाणे 33 रन बनाकर पवेलियन लौटे!! लॉकी फर्ग्यूसन को पहली ही गेंद पर मिली सफ़लता| गुड लेंथ पर डाली गई धीमी गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने एक्स्ट्रा कवर की ओर खेलने का प्रयास किया| इसी बीच गेंद की गति को परख नहीं सके और अपने शॉट को जल्दी खेल बैठे| ऐसे में बल्ले के स्टीकर के पास लगकर बॉल कवर की तरफ हवा में गई| फील्डर फाफ डु प्लेसिस मिड ऑफ से भागकर वहां पर गए और एक शानदार कैच पकड़ने में कामयाब हो गए| 85/3 चेन्नई|
ओवर की समाप्ति 9 : 85/2
7 रन
  • 08.1
  • 1 WD 8.2
  • 28.2
  • 18.3
  • 18.4
  • 18.5
  • 18.6
अ. रहाणे
33 (21)
र. रवींद्र
38 (26)
स. सिंह
2-0-13-0
8.6
1
स्वप्निल सिंह To अजिंक्य रहाणे
सिंगल!! बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और एक रन मिल गया यहाँ पर| 9 ओवर के बाद 85/2 चेन्नई|
8.5
1
स्वप्निल सिंह To रचीन रवींद्र
ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप कवर की ओर खेलकर एक रन निकाला|
8.4
1
स्वप्निल सिंह To अजिंक्य रहाणे
सिंगल!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर खेलकर एक रन लिया|
8.3
1
स्वप्निल सिंह To रचीन रवींद्र
पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर खेलकर एक रन हासिल किया|
8.2
2
स्वप्निल सिंह To रचीन रवींद्र
दुग्गी!! इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और दो रन हासिल किया|
8.2
wd
स्वप्निल सिंह To रचीन रवींद्र
वाइड!!! ऑफ स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
8.1
0
स्वप्निल सिंह To रचीन रवींद्र
आगे की गेंद को बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से सामने की ओर खेला| एक टप्पा खाकर बॉल गेंदबाज़ के हाथों में गई| रन नहीं हो सका|
ओवर की समाप्ति 8 : 78/2
14 रन
  • 17.1
  • 67.2
  • 17.3
  • 17.4
  • 17.5
  • 47.6
अ. रहाणे
31 (19)
र. रवींद्र
34 (22)
क. शर्मा
1-0-14-0
7.6
4
कर्ण शर्मा To अजिंक्य रहाणे
चौका!!! ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने जगह बनाकर एक्स्ट्रा कवर्स की दिशा में खेला| हवा में गई बॉल गैप में टप्पा खाकर सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन|
7.5
1
कर्ण शर्मा To रचीन रवींद्र
इस बार रचीन रवींद्र ने लॉन्ग ऑफ की तरफ शॉट लगाकर तेज़ी से एक रन लिया|
7.4
1
कर्ण शर्मा To अजिंक्य रहाणे
एक रन!! इसी के साथ दोनों बल्लेबाजों के बीच तीसरे विकेट के लिए 50 रनों की साझेदारी पूरी हुई!! आगे की गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की तरफ खेलकर एक रन लिया|
7.3
1
कर्ण शर्मा To रचीन रवींद्र
सिंगल!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की तरफ खेलकर एक रन लिया|
7.2
6
कर्ण शर्मा To रचीन रवींद्र
छक्का!! रचीन रवींद्र के बल्ले से आता हुआ सिक्स यहाँ पर!! स्पिनर के खिलाफ बल्लेबाज़ का पसंदीदा शॉट| घुटना टिकाते हुए स्लॉग स्वीप किया और गेंद को सीमा रेखा के बाहर भेजने में कामयाब हुए|
7.1
1
कर्ण शर्मा To अजिंक्य रहाणे
सिंगल!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग की दिशा में खेला और एक रन लिया|
टाइम आउट का समय हुआ है यहाँ पर!! 7 ओवर की समाप्ति के बाद 64/2 चेन्नई| महज़ 19 रनों पर अपने दो विकेट गंवाने के बाद चेन्नई के लिए अजिंक्य रहाणे और रचीन रविन्द्र ने पारी को सम्भाला है| दोनों के बीच 45 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी पनप चुकी है जिसने येलो आर्मी को गेम में बराबरी पर ला दिया है| इस बीच बेंगलुरु की तरफ से अतिरिक्त में काफी रन्स गए हैं जिसे फाफ की टीम कंट्रोल करना चाहेगी| अब देखना ये है कि आगे क्या होता है|
ओवर की समाप्ति 7 : 64/2
6 रन
  • 16.1
  • 16.2
  • 16.3
  • 16.4
  • 16.5
  • 16.6
अ. रहाणे
25 (16)
र. रवींद्र
26 (19)
स. सिंह
1-0-6-0
6.6
1
स्वप्निल सिंह To अजिंक्य रहाणे
सिंगल!! बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और एक रन मिल गया|
6.5
1
स्वप्निल सिंह To रचीन रवींद्र
गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की तरफ खेलकर एक रन ले लिया|
6.4
1
स्वप्निल सिंह To अजिंक्य रहाणे
बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
6.3
1
स्वप्निल सिंह To रचीन रवींद्र
सिंगल!! आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप कवर की ओर खेलकर एक रन निकाला|
6.2
1
स्वप्निल सिंह To अजिंक्य रहाणे
ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट की तरफ खेलकर एक रन लिया|
6.1
1
स्वप्निल सिंह To रचीन रवींद्र
ओहो!! हवा में थी गेंद लेकिन गेंदबाज़ के ऊपर से निकल गई!! गुड लेंथ पर डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर खेलना चाहा| गेंद टप्पा खाकर अतिरिक्त उछाल के साथ बल्ले का लीडिंग एज लेती हुई सामने की ओर गई लॉन्ग ऑफ की तरफ| इसी बीच एक रन मिल गया|
स्वप्निल सिंह को गेंदबाजी के लिए लाया गया है...
ओवर की समाप्ति 6 : 58/2
15 रन
  • 45.1
  • 15.2
  • 45.3
  • 45.4
  • 15.5
  • 15.6
र. रवींद्र
23 (16)
अ. रहाणे
22 (13)
यश दयाल
2-0-22-1
5.6
1
यश दयाल To रचीन रवींद्र
सिंगल!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
5.5
1
यश दयाल To अजिंक्य रहाणे
पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर खेलकर एक रन लिया|
5.4
4
यश दयाल To अजिंक्य रहाणे
चौका!! बैक टू बैक बाउंड्री अजिंक्य रहाणे के बल्ले से आती हुई!! खूबसूरत शॉट बल्लेबाज़ द्वारा देखने को मिला यहाँ पर!! ऑफ़ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने जगह बनाकर पॉइंट और कवर फील्डर के बीच से कट शॉट खेला| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल| बॉल गई सीधे टप्पा खाकर सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
5.3
4
यश दयाल To अजिंक्य रहाणे
चौका!!! शानदार पुल शॉट यहाँ पर लगाते हुए बल्लेबाज़| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुल लगाया| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल| टप्पा खाकर गैप में गई बॉल सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
5.2
1
यश दयाल To रचीन रवींद्र
सिंगल!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप की ओर खेलकर खेलकर एक रन लिया|
5.1
4
यश दयाल To रचीन रवींद्र
बाहरी किनारा और चौका!!! हवा में थी गेंद लेकिन स्लिप फील्डर यहाँ मौजूद नहीं थे!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने कवर्स की ओर खेलने का प्रयास किया| बॉल आउटस्विंग होकर बल्ले का बाहरी किनारा लेती हुई कीपर के बाँए ओर से निकल गई थर्ड मैन बाउंड्री की तरफ चार रनों के लिए|
ओवर की समाप्ति 5 : 43/2
4 रन
  • 04.1
  • 14.2
  • 04.3
  • 14.4
  • 14.5
  • 14.6
र. रवींद्र
17 (13)
अ. रहाणे
13 (10)
ग. मैक्सवेल
2-0-16-1
4.6
1
ग्लेन मैक्सवेल To रचीन रवींद्र
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| बल्लेबाज़ ने स्क्वायर कट करते हुए एक रन हासिल किया| 43/2 चेन्नई|
4.5
1
ग्लेन मैक्सवेल To अजिंक्य रहाणे
ऑफ़ स्पिन, शार्प टर्न थी जिसे बल्लेबाज़ ने लेग साइड पर मोड़ा और गैप से एक रन बटोर लिया|
4.4
1
ग्लेन मैक्सवेल To रचीन रवींद्र
सिंगल से इस बार बैक फुट से ऑन साइड पर फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
4.3
0
ग्लेन मैक्सवेल To रचीन रवींद्र
ओह इस बार रूम बनाकर शॉट खेलने गए बल्लेबाज़ लेकिन लाइन को पूरी तरह से परख नहीं पाए| शरीर पर जाकर लगी ये गेंद|
4.2
1
ग्लेन मैक्सवेल To अजिंक्य रहाणे
सिंगल ही मिल पायेगा यहाँ पर| मिड विकेट की ओर खेला गया पुल शॉट जहाँ से एक रन मिला|
4.1
0
ग्लेन मैक्सवेल To अजिंक्य रहाणे
शार्प टर्न| पड़कर अंदर की तरफ आई गेंद| बल्लेबाज़ उसे परख नहीं पाए|
ओवर की समाप्ति 4 : 39/2
13 रन
  • 13.1
  • 43.2
  • 03.3
  • 13.4
  • 4 B 3.5
  • 33.6
अ. रहाणे
11 (7)
र. रवींद्र
15 (10)
म. सिराज
2-0-16-0
3.6
3
मोहम्मद सिराज To अजिंक्य रहाणे
तीन रन मिला यहाँ पर| यश ने अपने पैर से गेंद को रोजा और सीमा रेखा के पार नहीं जाने दिया| बल्लेबाज़ ने पीछे जाकर क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए गेंद को स्क्वायर लेग की तरफ खेला| जबतक गेंद वापिस आती तीन रन चुरा लिए गया|
3.5
b
मोहम्मद सिराज To अजिंक्य रहाणे
बाईज के रूप में आया चौका| इस बार बल्लेबाज़ के काफी ऊपर डाली गई बाउंसर गेंद| कीपर ने उसे एक हाथ से छलांग लगाकर रोकना चाहा लेकिन चूक गए| सीमा रेखा के पार निकल गई गेंद|
3.4
1
मोहम्मद सिराज To रचीन रवींद्र
सिंगल!! इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
3.3
0
मोहम्मद सिराज To रचीन रवींद्र
डॉट बॉल, ऑफ़ ड्राइव किया गया लेकिन उसे रोक दिया गया| रन का मौका नहीं बन पायेगा|
3.2
4
मोहम्मद सिराज To रचीन रवींद्र
चौका! अच्छा कट शॉट खेला! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को पॉइंट की ओर कट किया और बाउंड्री हासिल की है|
3.1
1
मोहम्मद सिराज To अजिंक्य रहाणे
सिंगल से काम चलाया है| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल हासिल किया है|
ओवर की समाप्ति 3 : 26/2
7 रन
  • 02.1
  • W 2.2
  • 02.3
  • 02.4
  • 62.5
  • 12.6
अ. रहाणे
7 (4)
र. रवींद्र
10 (7)
यश दयाल
1-0-7-1
2.6
1
यश दयाल To अजिंक्य रहाणे
क्विक सिंगल!!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| टैप किया उसे पॉइंट की ओर, आँखों ही आँखों में इशारा किया| तेज़ी से भागे रन और सिंगल पूरा किया| चतुराई भरा क्रिकेट देखने को मिला है बल्लेबाज़ द्वारा|
2.5
6
यश दयाल To अजिंक्य रहाणे
छक्का!! इसी के साथ अजिंक्य रहाणे ने सिक्स लगाकर अपना खाता खोला!! लेग स्टंप पर पटकी गई गेंद को बल्लेबाज़ ने फाइन लेग बाउंड्री की तरफ पुल शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए|
2.4
0
यश दयाल To अजिंक्य रहाणे
एक और डॉट गेंद!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने शॉर्ट थर्ड मैन की ओर खेलने का प्रयास किया| गेंद टप्पा खाती हुई फील्डर के पास गई| रन का मौका नहीं मिल सका|
2.3
0
यश दयाल To अजिंक्य रहाणे
डॉट गेंद!! क्रीज़ में जाकर गेंद को स्टीयर किया लेकिन सीधा फील्डर की ओर मार बैठे|
अजिंक्य रहाणे बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए हैं...
2.2
W
यश दयाल To डैरेल मिचेल OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट विराट कोहली बोल्ड यश दयाल| एक और विकेट का पतन हुआ है| इन फॉर्म बल्लेबाज़ डैरेल मिचेल महज़ 4 रन बनाकर वापिस लौट गए हैं| मिड ऑफ़ से अपने बाएँ तरफ साइड ऑन भागते हुए फील्डर विराट ने एक बढ़िया जज कैच पकड़ा है| ऊपर डाली गई गेंद को सीधे बल्ले से शॉट लगाने गए| मिस टाइम हुआ| बल्ला हाथों में घूम गया| मिड ऑफ़ की तरफ गई गेंद जहाँ विराट ने एक बढ़िया कैच पकड़ा है| 19/2 चेन्नई|
2.1
0
यश दयाल To डैरेल मिचेल
इस बार बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ| रन नहीं हुआ|
ओवर की समाप्ति 2 : 19/1
7 रन
  • 11.1
  • 11.2
  • 11.3
  • 41.4
  • 01.5
  • 01.6
र. रवींद्र
10 (7)
ड. मिचेल
4 (4)
म. सिराज
1-0-7-0
1.6
0
मोहम्मद सिराज To रचीन रवींद्र
डॉट गेंद!! आगे आकर बल्लेबाज़ ने ऑफ ड्राइव किया लेकिन ये एक डॉट बॉल हुई|
1.5
0
मोहम्मद सिराज To रचीन रवींद्र
डॉट गेंद!! बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ|
1.4
4
मोहम्मद सिराज To रचीन रवींद्र
चौका! ड्राइव किया गेंद को गैप में| बॉल तेज़ी के साथ कवर्स बाउंड्री पार कर गई|
1.3
1
मोहम्मद सिराज To डैरेल मिचेल
क्विक सिंगल!! बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया| एक रन हासिल किया| विराट ने इसपर थ्रो किया कीपर की तरफ|
1.2
1
मोहम्मद सिराज To रचीन रवींद्र
सिंगल ही मिलेगा यहाँ पर| मिड विकेट पर विराट ने एक बढ़िया फील्डिंग करते हुए बॉल को रोका और तीन रन अपनी टीम के लिए बचाए हैं| पैर की गेंद पर एक फ्लिक शॉट खेला गया था जिसे विराट ने फील्ड किया है|
1.1
1
मोहम्मद सिराज To डैरेल मिचेल
सिंगल के साथ हुई ओवर की शुरुआत!! फुल आउट स्विंग गेंद!! पुश किया गेंद को ऑफ़ साइड पर और सिंगल हासिल किया|
दूसरे छोर से गेंद लेकर मोहम्मद सिराज आये हैं...
ओवर की समाप्ति 1 : 12/1
12 रन
  • W 0.1
  • 5 WD 0.2
  • 10.2
  • 00.3
  • 10.4
  • 10.5
  • 40.6
र. रवींद्र
5 (3)
ड. मिचेल
2 (2)
ग. मैक्सवेल
1-0-12-1
0.6
4
ग्लेन मैक्सवेल To रचीन रवींद्र
चौका! अच्छा कट शॉट खेला! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को पॉइंट की ओर कट किया और बाउंड्री हासिल की है| 12/1 चेन्नई|
0.5
1
ग्लेन मैक्सवेल To डैरेल मिचेल
सिंगल यहाँ भी मिलेगा| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल हासिल किया है|
0.4
1
ग्लेन मैक्सवेल To रचीन रवींद्र
सिंगल से यहाँ पर काम चलाया है| इस बार मिड विकेट की ओर खेला गया पुल शॉट, एक रन मिला|
0.3
0
ग्लेन मैक्सवेल To रचीन रवींद्र
डॉट गेंद!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई ऑफ स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से डिफेंड करना चाहा| गेंद टप्पा खाकर टर्न हुई और बल्ले का बाहरी किनारा लेकर टप्पे के साथ शॉर्ट थर्ड मैन फील्डर के हाथों में गई| रन नहीं मिल पाया|
0.2
1
ग्लेन मैक्सवेल To डैरेल मिचेल
सिंगल!! पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर खेलकर एक रन लिया|
0.2
wd
ग्लेन मैक्सवेल To डैरेल मिचेल
वाइड!! इसी के साथ बाई के रूप में चौका भी मिला| यानी इस गेंद पर आये 5 रन| लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने फ्लिक शॉट लगाने का प्रयास किया| गेंद टप्पा खाकर टर्न हुई और बल्लेबाज़ के साथ कीपर को भी चकमा देती हुई फाइन लेग बाउंड्री की ओर गई चार रनों के लिए| इसी बीच अम्पायर ने वाइड दिया और बाई के रूप में बाउंड्री का भी इशारा किया|
डैरेल मिचेल बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए हैं...
0.1
W
ग्लेन मैक्सवेल To ऋतुराज गायकवाड OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट यश दयाल बोल्ड ग्लेन मैक्सवेल| शानदार शुरुआत बेंगलुरु के लिए हुई है यहाँ पर| आते ही अपनी पहली गेंद पर चेन्नई को ऋतुराज गायकवाड के रूप में बड़ा झटका दे दिया है| इससे बेहतर शुरुआत बेंगलुरु के लिए नहीं हो सकती है| शॉर्ट फाइन लेग पर फील्डर ने पकड़ा एक बढ़िया लो कैच| ऋतुराज एक आसान सा कैच थमा बैठे| छोटी गेंद थी, ऑफ़ स्पिन जिसे पुल किया शॉर्ट फाइन लेग की तरफ| सीधा फील्डर की तरफ मार बैठे जहाँ से कैच को पूरा किया गया| 0/1 चेन्नई|
मैच की जानकारी
  • स्थान एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरू
  • मौसम साफ़
  • टॉस चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया
  • परिणाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चेन्नई सुपर किंग्स को 27 रनों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच फाफ डु प्लेसिस
  • अंपायर केएन अनंथापद्मनाभन, -, माइकल गौफ
  • रेफ़री डेनियल मनोहर
Advertisement
मैच पोल

कौन जीतेगा मैच?

वर्म
Advertisement