तो क्रिकेट फैन्स आज के इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से कल होगी आपसे मुलाकात इंडियन प्रीमियर लीग के एक नए मैच के साथ जो कोलकाता नाईट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच शाम 07.30 बजे कोलकाता में खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार टिम डेविड को उनकी बेहतरीन बल्लेबाज़ी के लिए दिया गया जिसके बाद उन्होंने बताया कि मैं अपनी बल्लेबाज़ी में काफी मेहनत करता हूँ| आगे डेविड ने कहा कि पिच बल्लेबाज़ी के लिए शानदार थी और हमने एक बेहतर स्कोर बोर्ड पर खड़ा कर दिया था| जाते-जाते उन्होंने बोला कि मैं अपनी टीम के लिए आगे भी इसी तरह से खेलने की कोशिश करूंगा|
मुकाबला जीतकर बात करने आए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम के कप्तान रजत पाटीदार ने बताया कि मुझे काफी ख़ुशी हो रही है कि हमारी टीम ने बेहतर खेल दिखाते हुए जीत हासिल किया| आगे पाटीदार ने बोला कि सभी ने अपना काम बेहतर तरीके से किया है और गेंदबाजों ने भी बेहतर गेंदबाज़ी की|
मैच गंवाकर बात करने आए चेन्नई सुपर किंग्स टीम के कप्तान ऋतुराज गायकवाड ने बताया कि मैं निराश हूँ कि हमने मुकाबले को गंवा दिया| आगे गायकवाड ने कहा कि आज सरफराज, शिवम, प्रशांत और जेमी ओवरटन ने जिस तरह की बल्लेबाज़ी की है वो काबिले तारीफ बात है| जाते-जाते उन्होंने बोला कि हम अगले मैच में आज हुई गलतियों को सही करने की कोशिश करेंगे|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
वहीं प्रशांत वीर (43) ने आकर फिर बड़े-बड़े शॉट लगाना शुरू किया और जेमी ओवरटन (37) के साथ मिलकर सातवें विकेट के लिए तेज़ी से 57 रनों की साझेदारी की| ऐसे में बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में प्रशांत वीर ने अपना विकेट गंवा दिया| जिसके कुछ देर बाद ओवरटन भी आउट हो गए और देखते ही देखते पूरी टीम 207 रनों पर ऑल आउट हो गई| इसी बीच हैदराबाद के लिए भुवनेश्वर कुमार ने 3 विकेट निकालकर दिया जबकि अभिनंदन सिंह, जैकब डफी और क्रुणाल पंड्या के हाथ 2-2 विकेट लगी| वहीं सुयश शर्मा ने 1 सफलता हासिल किया|
जिसके बाद मैदान पर आए सरफराज खान (50) ने एक तरफ से तेज़ गति से रन बनाना शुरू किया और चौके छक्के की बौछार करते हुए अपना अर्धशतक पूरा कर लिया| तभी गेंदबाज़ी करने आए क्रुणाल पंड्या ने ख़तरनाक दिख रहे सरफराज को पवेलियन का रास्ता दिखाया जबकि उसी ओवर में इम्पैक्ट प्लेयर कार्तिक शर्मा (6) को भी अपनी फिरकी के जाल में फसा लिया| हालाँकि शिवम दुबे (18) ने एक तरफ से कुछ रन बनाया लेकिन युवा गेंदबाज़ अभिनंदन सिंह ने उन्हें कैच आउट करवाते हुए अपने कप्तान को ख़ुश कर दिया|
इंडियन प्रीमियर लीग का 11वां मुकाबला आरसीबी ने जीतकर 4 अंको के साथ बेहतर रनरेट को हाथों में रखते हुए पॉइंट्स टेबल में नंबर एक पर अपनी जगह बना ली है!! जी हाँ पहले शानदार बल्लेबाज़ी तो बाद में बेहतरीन गेंदबाज़ी के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को 43 रनों से शिकस्त दे दी है!! हालाँकि चेन्नई के लिए कुछ बल्लेबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया लेकिन वो अपनी टीम को लक्ष्य के पार नहीं पहुँचा सके| ऐसे में 251 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने मैदान पर आई चेन्नई टीम की शुरुआत तेज़ तरार तो रही लेकिन विकटों के भी गिरने का सिलसिला जारी रहा| तभी बस 30 रनों के स्कोर पर ही चेन्नई की टीम ने अपने टॉप तीन बल्लेबाज़ संजू सैमसन (9), आयुष म्हात्रे (1) और कप्तान ऋतुराज गायकवाड (7) के अहम विकटों को गंवा दिया था|
19.4
W
अभिनंदन सिंह To मैट हेनरी OUT!
आउट!! कैच आउट!! इसी के साथ आरसीबी ने सीएसके की टीम को 43 रनों से शिकस्त दे दी है!! मैट हेनरी 2 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं!! अभिनंदन सिंह के हाथ लगी दूसरी विकेट| छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर हवा में पुल शॉट लगाया| तभी वहां मौजूद फील्डर फिल सॉल्ट ने अपने दाहिने ओर भागकर एक लो कैच को पकड़ा| जिसके बाद पूरी बेंगलुरु की टीम ने जीत का जश्न मनाया|
19.3
1
अभिनंदन सिंह To अंशुल कंबोज
छोटी गेंद को बल्लेबाज़ ने गेंदबाज़ के ऊपर से लॉन्ग ऑफ की ओर शॉट खेला और एक रन भागकर पूरा किया है|
19.2
1
अभिनंदन सिंह To मैट हेनरी
बैकफुट से गेंद को डिफेंड किया, ऑफ़ साइड पर गई जहाँ से एक रन मिल गया|
19.1
1
अभिनंदन सिंह To अंशुल कंबोज
ऑफ साइड की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेलकर एक रन लिया है|
ओवर 19 : 204/9
14 रन
1 WD
18.1
418.1
018.2
118.3
118.4
618.5
118.6
अ. कंबोज
17 (10)
म. हेनरी
1 (1)
ज. डफी
4-0-58-2
18.6
1
जेकब डफी To अंशुल कंबोज
लॉन्ग ऑन की तरफ गेंद को बल्लेबाज़ ने खेलकर एक रन लिया है|
18.5
6
जेकब डफी To अंशुल कंबोज
छक्का!!! शानदार पुल शॉट यहाँ पर लगाते हुए बल्लेबाज़| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुल लगाया| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल| इसी बीच बॉल गई सीधा मैदान के बाहर छह रनों के लिए|
18.4
1
जेकब डफी To मैट हेनरी
मिड ऑफ़ की ओर खेला गया पुल शॉट, एक रन मिला|
18.3
1
जेकब डफी To अंशुल कंबोज
हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|
18.2
0
जेकब डफी To अंशुल कंबोज
प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|
18.1
4
जेकब डफी To अंशुल कंबोज
टॉप एज और चौका मिल गया!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पुल शॉट खेलने का प्रयास किया| गेंद की गति और उछाल को परख नहीं सके| इसी बीच बल्ले का टॉप एज लेकर गेंद शॉर्ट फाइन लेग फील्डर के सर की ऊपर से निकल गई सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
18.1
wd
जेकब डफी To अंशुल कंबोज
वाइड!!! ऑफ स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
ओवर 18 : 190/9
10 रन
117.1
017.2
617.3
117.4
117.5
1 WD
17.6
W
17.6
न. अहमद
8 (8)
अ. कंबोज
5 (5)
भ. कुमार
4-0-41-3
17.6
W
भुवनेश्वर कुमार To नूर अहमद OUT!
आउट!! कैच आउट!! नूर अहमद 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं!! भुवनेश्वर कुमार के हाथ लगी तीसरी विकेट| छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर हवा में शॉट खेला| तभी विराट कोहली ने वहां पर अपने दाहिने ओर भागते हुए एक शानदार कैच पकड़ा| 190/9 चेन्नई|
17.6
wd
भुवनेश्वर कुमार To नूर अहमद
वाइड!!! बाउंसर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ बड़ा शॉट लगाने का प्रयास किया| बल्ले पर नहीं आई गेंद कीपर की तरफ गई| अम्पायर ने दिया वाइड यहाँ पर|
17.5
1
भुवनेश्वर कुमार To अंशुल कंबोज
फ्रंट फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिला|
17.4
1
भुवनेश्वर कुमार To नूर अहमद
सिंगल!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप पॉइंट की ओर हवा में कट शॉट खेला\ ऐसे में एक हाथ से नूर के बल्ला निकल गया| तबी टप्पा खाकर गेंद कीपर के पास गई| बल्लेबाजों ने भागकर 1 रन लिया|
17.3
6
भुवनेश्वर कुमार To नूर अहमद
छक्का!! नूर अहमद ने लगाया सिक्स यहाँ पर!! काफी शानदार शॉट| बल्लेबाज़ ने महज़ इसे अपनी टाइमिंग के साथ लॉफ्ट किया और गेंद सीमा रेखा के पार जा गिरी स्टैंड्स में छह रनों के लिए|
17.2
0
भुवनेश्वर कुमार To नूर अहमद
कोई रन नहीं, भाग्यशाली रहे बल्लेबाज़| गेंद बल्ले का अंदरूनी किनारा लेती हुई स्टम्प्स को मिस कर गई|
17.1
1
भुवनेश्वर कुमार To अंशुल कंबोज
इस गेंद को लॉफ्ट करते हुए सिंगल हासिल किया|
ओवर 17 : 180/8
2 रन
W
16.1
116.2
116.3
016.4
016.5
016.6
न. अहमद
1 (4)
अ. कंबोज
3 (3)
स. शर्मा
4-0-21-1
16.6
0
सुयश शर्मा To नूर अहमद
बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|
16.5
0
सुयश शर्मा To नूर अहमद
प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|
16.4
0
सुयश शर्मा To नूर अहमद
डॉट बॉल!! इस बार बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए|
16.3
1
सुयश शर्मा To अंशुल कंबोज
कैच ड्रॉप!! विकेट हासिल करने का मौका आरसीबी टीम के हाथ से निकल है यहाँ पर!! अंशुल कंबोज को 2 रनों के स्कोर पर मिला जीवनदान| इफ्फ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बड़ा शॉट लगाना चाहा और हवा में खेल बैठे| ऐसे में शॉर्ट थर्ड मैन पर मौजूद फील्डर ने कैच पकड़ना चाहा लेकिन गेंद ज़मीन पर गिरी| बल्लेबाजों ने भागकर एक रन ले लिया|