माधव तिवारी को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार दिया गया| तो क्रिकेट फैन्स आज के इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से कल होगी आपसे मुलाकात इंडियन प्रीमियर लीग के एक नए मैच के साथ जो गुजरात टाईटन्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच शाम 07.30 बजे अहमदाबाद में खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
इस जोड़ी ने मिलकर 41 रन जोड़े जिसके बाद एक खराब ताल मेल के कारण स्टब्स को रन आउट के रूप में वापिस जाना पड़ा| इस गेम से अपना कम बैक कर रहे किलर मिलर (51) ने कप्तान का साथ दिया और 64 रनों की साझेदारी निभाई और टीम को रन चेज की पटरी पर वापिस ला दिया| इस बीच अक्षर ने इस सीजन का अपना पहला अर्ध शतक पूरा किया| कप्तान के विकेट पतन के बाद ऐसा लगा कि गेम पंजाब की तरफ ड्रिफ्ट होगा लेकिन दिल्ली के पास किलर मिलर और आशुतोष शर्मा (24) जैसे फिनिशर मौजूद थे जिन्होंने आखिरी के चार ओवर में बचे 53 रनों को हासिल करने के लिए बड़ा शॉट्स लगाना शुरू किया| इस बीच किलर मिलर ने भी अपना अर्ध शतक पूरा किया| हाँ अंत में टीम को माधव तिवारी (18) और आकिब नबी (10) की बल्लेबाजी की जरूरत पड़ी जिन्होंने टीम को फिनिशिंग लाइन के पार पहुंचाया| वहीँ कहीं ना कहीं यूजी चहल को आज के मैच में गेंदबाजी ना देना शायद पंजाब को महंगा पड़ा|
211 रनों के लक्ष्य का पीछा करने जब दिल्ली कैपिटल्स की टीम उतरी तो उन्हें शुरुआत अच्छी नहीं मिली| दिल्ली की सलामी जोड़ी यानी लोकेश राहुल और अभिषेक पोरेल महज 14 रनों के अंदर पवेलियन लौट गए| पोरेल का विकेट यश ठाकुर ने लिया जबकि राहुल को अर्शदीप ने अपना शिकार बनाया| साहिल पारख (13) जो आज अच्छे दिख रहे थे वो भी अपनी पारी को ज्यादा बड़ा नहीं बना पाए| उनके विकेट पतन से 33 रनों पर दिल्ली ने अपने तीन विकेट गंवा दिए थे| वहां से कप्तान अक्षर पटेल ने एक एंड पकड़कर खेलने का काम किया जबकि दूसरे एंड से उन्हें ट्रिस्टन स्टब्स (12) का साथ मिला|
वहीँ अगर पहली पारी की बात करें तो पीबीकेएस की तरफ से आज बल्लेबाजी में प्रियांश आर्या (56), श्रेयस अय्यर (59) कूपर कोन्नोल्ली (38) और सूर्यांश शेड़गे (21) के बल्ले से महत्वपूर्ण पारियां आई जिसकी वजह से टीम इस मुकाबले में 210 के स्कोर तक पहुँच पाई| वहीँ पंजाब की टीम की सलामी जोड़ी ने पहले तीन में ओवर में कमाल की बल्लेबाजी करते हुए 50 के करीब रन जड़ दिए थे लेकिन उसके बाद दिल्ली के दिलेर गेंदबाजों ने तगड़ी वापसी की थी| विकेट को देखते हुए धरमशाला के इस मैदान पर ये स्कोर चेज करने लायक था|
इन्डियन प्रीमियर लीग के 55वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 3 विकेट से मात दी है| इस जीत के साथ दिल्ली टीम ने इस प्रतियोगिता में अपनी पांचवीं जीत दर्ज की है और अंक तालिका में सातवें पायदान पर बनी हुई है| टॉस आज दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ने जीता था और अपनी तगड़ी बल्लेबाजी को मद्देनजर रखते हुए उन्होंने रन चेज करने का फैसला किया था जो सही साबित हुआ| पंजाब किंग्स द्वारा बोर्ड पर लगाए गए 210 रनों के जवाब में दिल्ली की टीम की बल्लेबाजी आज कमाल कर गई| डीसी टीम के लिए इस रन चेज में अक्षर पटेल ने सबसे अधिक 56 रनों की पारी खेली|
ओवर 19 : 216/7
22 रन
018.1
418.2
118.3
618.4
W
18.5
5 NB
18.6
618.6
आ. नबी
10 (2)
म. तिवारी
18 (8)
यश ठाकुर
4-0-55-2
18.6
6
यश ठाकुर To आकिब नबी
छक्का!!! विनिंग शॉट आकिब नबी के बल्ले से आता हुआ| इसी के साथ दिल्ली कैपिटल्स ने 3 विकेट से इस मुकाबले को जीत लिया है| लो फुल टॉस डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने सामने की तरफ टाइमिंग के साथ लॉफ्ट किया और गेंद सीमा रेखा के पार जा गिरी छह रनों के लिए|
18.6
nb
यश ठाकुर To आकिब नबी
नो बॉल और चौका लगा दिया| स्कोर बराबर हो गया है यहाँ पर| हाई फुल टॉस डाली गई गेंद| फाइन लेग की तरफ उसे पुल कर दिया| गैप मिला जिसके बाद चार रनों एक लिए निकल गई गेंद| जीत से महज 1 रन दूर है दिल्ली|
आकिब नबी अगले बल्लेबाज हैं...
18.5
W
यश ठाकुर To आशुतोष शर्मा OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट प्रवीण दुबे बोल्ड यश ठाकुर| गेम में फिर से ट्विस्ट आता हुआ| 24 रन बनाकर आशुतोष शर्मा बने यश ठाकुर का दूसरा शिकार| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई बाउंसर गेंद| उसपर लेग साइड पर पुल करने गए| टॉप एज लेकर मिड विकेट की तरफ हवा में गई गेंद| फील्डर उसके नीचे आये और साइड ऑन भागते हुए उसे लपक लिया है| 205/7 दिल्ली कैपिटल्स|
18.4
6
यश ठाकुर To आशुतोष शर्मा
छक्का!!! आशुतोष शर्मा ने अपने फ़ास्ट हैण्ड का इस्तेमाल किया है और गेंद को थर्ड मैन बाउंड्री के पार भेज दिया| अब 8 गेंद पर 6 रन की दरकार है| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई छोटी गेंद पर कट शॉट खेला था यहाँ पर|
18.3
1
यश ठाकुर To माधव तिवारी
लेग साइड पर इस गेंद को खेला| मिस हिट हुआ जहाँ से एक रन हासिल हो गया है|
18.2
4
यश ठाकुर To माधव तिवारी
चौका आ गया है यहाँ पर!! अब 10 गेंद 13 रन की दरकार है| चीकी खेला गया शॉट| बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर गेंद को अपने तक आने दिया, आखिरी समय में उसे पॉइंट की तरफ गाइड करते हुए चौका बटोरा|
18.1
0
यश ठाकुर To माधव तिवारी
स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई थी उछाल भरी गेंद जिसपर बीट हुए बल्लेबाज|
ओवर 18 : 194/6
19 रन
117.1
417.2
617.3
117.4
617.5
117.6
म. तिवारी
13 (5)
आ. शर्मा
18 (8)
म. स्टोइनिस
3-0-44-1
17.6
1
मार्कस स्टोइनिस To माधव तिवारी
सिंगल!! 12 गेंद पर 17 रन की दरकार है अब| भाग्यशाली रहे बल्लेबाज़| गेंद बल्ले का अंदरूनी किनारा लेती हुई स्टम्प्स को मिस कर गई और गैप से एक रन मिला|
17.5
6
मार्कस स्टोइनिस To माधव तिवारी
छक्का!!! माधव तिवारी ने अपनी ताक़त दिखाई है यहाँ पर| ये एक ताक़त भरा स्लॉग है| हवा में ज़रूर थी गेंद स्क्वायर लेग की ओर लेकिन सीमा रेखा के पार निकल गई छह रनों के लिए| गेम बन गया है दिल्ली के लिए|
17.4
1
मार्कस स्टोइनिस To आशुतोष शर्मा
सिंगल!! इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|
17.3
6
मार्कस स्टोइनिस To आशुतोष शर्मा
छक्का!!! लेंथ गेंद डाली गई| उसपर खड़े-खड़े फाइन लेग के ऊपर से स्कूप कर दिया| बल्ले से लगने के बाद सीधा स्टैंड्स में जाकर गिरी है गेंद|
17.2
4
मार्कस स्टोइनिस To आशुतोष शर्मा
चौका! इनफील्ड के ऊपर से गेंद को लॉफ्ट करते हुए अपने लिए एक बाउंड्री हासिल की है| गेम बन रहा है यहाँ पर|
17.1
1
मार्कस स्टोइनिस To माधव तिवारी
सिंगल से यहाँ पर काम चलाया है| मिड विकेट की ओर खेला गया पुल शॉट, एक रन मिला है|
ओवर 17 : 175/6
17 रन
616.1
616.2
W
16.3
416.4
116.5
016.6
आ. शर्मा
7 (5)
म. तिवारी
5 (2)
ब. ड्वारशुइस
4-0-51-1
16.6
0
बेन ड्वारशुइस To आशुतोष शर्मा
डॉट गेंद के साथ सफल ओवर की समाप्ति हुई है| प्ले एंड मिस हुआ है यहाँ पर| बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|
16.5
1
बेन ड्वारशुइस To माधव तिवारी
सिंगल मिलेगा यहाँ पर| पैड्स पर डाली गई गेंद| बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया है|
16.4
4
बेन ड्वारशुइस To माधव तिवारी
चौका!!! बाउंड्री के साथ अपना खाता खोला है| शानदार प्लेसमेंट| बल्लेबाज़ ने गेंदबाज़ की गति का इस्तेमाल करते हुए गेंद को पॉइंट की ओर गाइड कर दिया और चार रन बटोरे|
माधव तिवारी अगले बल्लेबाज हैं...
16.3
W
बेन ड्वारशुइस To डेविड मिलर OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट प्रभसिमरन सिंह बोल्ड बेन ड्वारशुइस| पंजाब को सही समय पर मिली डेविड मिलर की विकेट| तगड़ा कैच विकेट कीपर ने अपने आगे की तरफ भागते हुए लपका है| दवाब उनके ऊपर था लेकिन 10-15 कदम भागते हुए आये और फुल स्ट्रेच डाईव लगाकर कैच को पूरा किया है| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद पर मिलर ने बड़ा शॉट लगाना चाहा| इस बार मिस टाइम हुआ और हवा में खिल गई गेंद जिसे शानदार अंदाज में लपका गया| 170/6 दिल्ली कैपिटल्स|
16.2
6
बेन ड्वारशुइस To डेविड मिलर
बैक टू बैक छक्का किलर मिलर के बल्ले से निकलता हुआ! इसी के साथ अपना अर्ध शतक भी पूरा किया है| बिलकुल सामने की तरफ खेला है शॉट| धीमी गति की गेंद को काफी जल्दी पिक कर लिया और गेंदबाज़ के सर के ऊपर से उठाकर मार दिया और छह रन बटोर लिया है|
16.1
6
बेन ड्वारशुइस To डेविड मिलर
सिक्स!!! ओहोहोहो!!! बेहतरीन इनसाइड आउट शॉट किलर मिलर के बल्ले से निकलता हुआ!!! हवा में थी लेकिन गैप में गई, करारा छह कह सकते हैं| शानदार फॉर्म में नज़र आते हुए बल्लेबाज़| किसी भी फील्डर के पास कोई मौका नहीं गेंद को रोकने का, बाउंड्री के ठीक बाहर जाकर गिरी गेंद|
ओवर 16 : 158/5
15 रन
015.1
415.2
015.3
615.4
115.5
415.6
आ. शर्मा
7 (4)
ड. मिलर
39 (25)
म. येन्सन
4-0-45-0
15.6
4
मार्को येन्सन To आशुतोष शर्मा
आउट साइड एज और चौका निकल गया 24 गेंद पर 53 रन की दरकार है| थर्ड मैन बाउंड्री पर अपने दाहिने तरफ भागते हुए चहल ने गेंद को रोकना चाहा लेकिन हाथों से लगकर सीमा रेखा के पार चली गई गेंद| फुल गेंद पर शॉट खेलने गए थे और मोटा किनारा लगा बैठे थे|
15.5
1
मार्को येन्सन To डेविड मिलर
सिंगल!! जड़ में डाली गई गेंद| लॉन्ग ऑन की तरफ इस गेंद को लॉफ्ट करते हुए सिंगल हासिल किया| नो मेंस लैंड में गिरी गेंद और टप्पा खाकर फील्डर तक गई थी|
15.4
6
मार्को येन्सन To डेविड मिलर
छक्का!! करारा पुल शॉट किलर मिलर द्वारा लगाया गया है| शॉर्टपिच डाली गई गेंद पर बैकफुट से पुल किया| गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क हुआ, बीच बल्ले से लगकर गेंद फाइन लेग बाउंड्री की ओर गई छह रनों के लिए| फिनिशर कू भूमिका निभाते हुए दिख रहे हैं मिलर|
15.3
0
मार्को येन्सन To डेविड मिलर
प्ले एंड मिस!! स्लोवर गेंद से बलेल्बज को चकमा दिया| कट शॉट खेलने गए| इन साइड एज लेकर टप्पा खाते हुए कीपर के पास गई गेंद| कोई रन नहीं हुआ है|