अर्शदीप सिंह को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार दिया गया| तो क्रिकेट फैन्स आज के इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से कल होगी आपसे मुलाकात इंडियन प्रीमियर लीग के एक नए मैच के साथ जो गुजरात टाईटन्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच शाम 07.30 बजे अहमदाबाद में खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
तभी मुंबई की टीम मैच में आगे होने लगी ही थी कि श्रेयस अय्यर ने आकर तेज़ गति से रन बनाना शुरू कर दिया जबकि दूसरे छोर से प्रभसिमरन सिंह (80) ने ताबड़तोड़ अंदाज़ में बल्लेबाज़ी की और देखते ही देखते अपना अर्धशतक पूरा कर लिया| वहीं कप्तान श्रेयस अय्यर (66) ने भी अपना अर्धशतक पूरा किया| ऐसे में दोनों बल्लेबाजों के बीच तीसरे विकेट के लिए 139 रनों की शतकीय साझेदारी हुई और टीम की जीत में अहम किरदार निभाया| हालाँकि जब पंजाब की टीम जीत से बस 12 रन दूर थी तब शार्दूल की गेंद पर अय्यर ने अपना विकेट गंवा दिया| जिसके बाद अंत तक प्रभसिमरन ने बल्लेबाज़ी की और उनका साथ मार्कस स्टोइनिस (10) ने देते हुए अपनी टीम को लक्ष्य के पार पहुँचा दिया| जिसके कारण पंजाब किंग्स की टीम इस मैच को 7 विकटों से जीत गई| इसी बीच मुंबई की टीम के लिए अल्लाह गजनफर ने 2 विकेट निकालकर दिया जबकि शार्दूल ठाकुर के हाथ 1 सफलता लगी लेकिन और किसी गेंदबाज़ को विकेट हासिल नहीं हुई|
पंजाब किंग्स टीम ने पहले गेंदबाज़ी तो बाद में शानदार बल्लेबाज़ी करके दिखाया है!! जी हाँ प्रभसिमरन सिंह और कप्तान श्रेयस अय्यर के द्वारा खेली गई अर्धशतकीय पारियों की बदौलत पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस की टीम को 7 विकटों से शिकस्त देते हुए 9 अंको के साथ पॉइंट्स टेबल में नंबर एक पर पहुँच गई है!! 196 रनों के लक्ष्य को हासिल करने मैदान पर आए पंजाब किंग्स के दोनों सलामी बल्लेबाजों ने पहले ही ओवर में 21 रन बनाकर अपनी टीम को मैच में ऊपर कर दिया| जिसके बाद गेंदबाज़ी करने आए अल्लाह गजनफर ने पहले प्रियांस आर्या (15) को पवेलियन का रास्ता दिखाया| जिसके कुछ ही देर बाद उन्होंने कूपर कोन्नोल्ली (17) को भी कैच आउट करवाते हुए पवेलियन भेज दिया|
16.3
4
दीपक चाहर To मार्कस स्टोइनिस
चौका!! इसी के साथ पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस की टीम को 7 विकटों से शिकस्त देते हुए पॉइंट्स टेबल में नंबर एक पर पहुँच गई है!! स्टोइनिस ने लगाया विनिंग शॉट यहाँ पर!! आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर गैप में शॉट खेला| ऐसे में दो फील्डर अलग-अलग दिशा से गेंद को पकड़ने आए लेकिन बॉल उन दोनों के बीच से होकर बाउंड्री लाइन के पार गई चार रनों के लिए| जिसके बाद पूरी पंजाब की टीम ने जीत का जश्न मनाया|
16.3
wd
दीपक चाहर To मार्कस स्टोइनिस
वाइड!! आउटसाइड ऑफ़ थी गेंद, बल्लेबाज़ ने इसे जाने दिया कीपर की तरफ| वाइड का इशारा यहाँ पर आया है| पंजाब जीत से बस 2 रन दूर है|
16.2
4
दीपक चाहर To मार्कस स्टोइनिस
चौका!! इस बार अंदरूनी किनारा लगा और बाउंड्री मिल गया!! दौड़ने की कोई ज़रुरत नहीं यहाँ पर| बल्लेबाज़ ने लो फुलटॉस गेंद को कवर की ओर खेलना चाहा| तभी बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर गेंद फाइन लेग की ओर गई चार रनों के लिए|
16.1
0
दीपक चाहर To मार्कस स्टोइनिस
बल्लेबाज़ यहाँ पर गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए| रन नहीं आ सका|
16.1
wd
दीपक चाहर To मार्कस स्टोइनिस
वाइड!!! ऑफ स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
ओवर 16 : 188/3
16 रन
615.1
615.2
W
15.3
1 WD
15.4
115.4
115.5
115.6
म. स्टोइनिस
2 (2)
प. सिंह
80 (39)
श. ठाकुर
3-0-42-1
15.6
1
शार्दूल ठाकुर To मार्कस स्टोइनिस
सिंगल!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर शॉट लगाकर एक रन लिया है| ऐसे में पंजाब अब जीत से बस 8 रन दूर है|
15.5
1
शार्दूल ठाकुर To प्रभसिमरन सिंह
बल्लेबाज़ ने इस गेंद को लॉफ्ट किया और टीम के खाते में एक रन जोड़ा|
15.4
1
शार्दूल ठाकुर To मार्कस स्टोइनिस
इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|
15.4
wd
शार्दूल ठाकुर To मार्कस स्टोइनिस
वाइड!! बाउंसर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कीपर की ओर जाने दिया| जिसके बाद लेग अम्पायर ने वाइड का इशारा किया|
अगले बल्लेबाज़ मार्कस स्टोइनिस हैं...
15.3
W
शार्दूल ठाकुर To श्रेयस अय्यर OUT!
आउट!! कैच आउट!! इसी के साथ 139 रनों की साझेदारी का हुआ अंत!! श्रेयस अय्यर 66 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं!! शार्दूल ठाकुर के हाथ लगी पहली विकेट| पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक शॉट लगाया| ऐसे में हवा में गई गेंद और फील्डर नमन धीर ने अपने आगे की ओर डाईव लगाकर एक शानदार कैच पकड़ा| 184/3 पंजाब, जीत से बस 12 रन दूर है|
15.2
6
शार्दूल ठाकुर To श्रेयस अय्यर
छक्का!! बैक टू बैक सिक्स अय्यर के बल्ले से आता हुआ यहाँ पर!! आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर हवा में शॉट लगाया| ऐसे में बीच बल्ले को लगकर गेंद मैदान के बाहर गई छह रनों के लिए|
15.1
6
शार्दूल ठाकुर To श्रेयस अय्यर
छक्का!! इस बार छोटी डाली गई धीमी गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर हवा में पुल शॉट लगाया| ऐसे में वहां मौजूद फील्डर नमन धीर ने कैच पकड़ने का प्रयास किया लेकिन गेंद उनके हाथों से निकलकर सीधा मैदान के बाहर गई छह रनों के लिए|
ओवर 15 : 172/2
11 रन
414.1
114.2
114.3
414.4
114.5
014.6
प. सिंह
79 (38)
श. अय्यर
54 (32)
ज. बुमराह
4-0-41-0
14.6
0
जसप्रीत बुमराह To प्रभसिमरन सिंह
स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
14.5
1
जसप्रीत बुमराह To श्रेयस अय्यर
बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
14.4
4
जसप्रीत बुमराह To श्रेयस अय्यर
चौका!! इसी के साथ कप्तान श्रेयस अय्यर ने अपना अर्धशतक पूरा किया यहाँ पर!! शानदार फ्लिक शॉट बल्लेबाज़ के बल्ले से देखने को मिला!! पैरों पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बड़ी खूबसूरती से कलाईयों के सहारे फ्लिक किया मिड विकेट बाउंड्री की तरफ| गैप में गई गेंद सीधा सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|
14.3
1
जसप्रीत बुमराह To प्रभसिमरन सिंह
सिंगल!! इस बार बल्लेबाज़ ने अपर कट शॉट का इस्तेमाल किया| ऐसे में थर्ड मैन फील्डर के पास टप्पा खाकर गई गेंद जहाँ से एक रन मिल गया|
14.2
1
जसप्रीत बुमराह To श्रेयस अय्यर
बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
14.1
4
जसप्रीत बुमराह To श्रेयस अय्यर
चौका!!! शानदार पुल शॉट यहाँ पर लगाते हुए बल्लेबाज़| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुल लगाया| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल| टप्पा खाकर गैप में गई बॉल सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
ओवर 14 : 161/2
15 रन
413.1
613.2
1 WD
13.3
113.3
113.4
113.5
113.6
श. अय्यर
44 (28)
प. सिंह
78 (36)
ह. पंड्या
3-0-39-0
13.6
1
हार्दिक पंड्या To श्रेयस अय्यर
आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर शॉट लगाकर एक रन लिया है|
13.5
1
हार्दिक पंड्या To प्रभसिमरन सिंह
कवर्स की ओर गेंद को खेलकर एक रन निकाला|
13.4
1
हार्दिक पंड्या To श्रेयस अय्यर
बैकफुट से गेंद को डिफेंड किया, ऑफ़ साइड पर गई जहाँ से एक रन मिल गया|
13.3
1
हार्दिक पंड्या To प्रभसिमरन सिंह
बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|
13.3
wd
हार्दिक पंड्या To प्रभसिमरन सिंह
वाइड!!! बाउंसर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कीपर की तरफ जाने दिया| अम्पायर ने दिया वाइड यहाँ पर|
13.2
6
हार्दिक पंड्या To प्रभसिमरन सिंह
छक्का!! खूबसूरत शॉट बल्लेबाज़ द्वारा के देखने को मिला यहाँ पर!! ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने जगह बनाकर एक्स्ट्रा कवर्स की दिशा में खेला| हवा में गई बॉल सीधा स्टैंड्स में छह रनों के लिए|
13.1
4
हार्दिक पंड्या To प्रभसिमरन सिंह
चौका! फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया मिड ऑफ़ की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|