तो क्रिकेट फैन्स आज के इस रोमांचक मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से कल होगी आपसे मुलाकात इंडियन प्रीमियर लीग के एक नए मैच के साथ जो कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच शाम 07.30 बजे ईडन गार्डन्स, कोलकाता में खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
मुकाबला जीतने के बाद बात करने आये गुजरात टाईटन्स के कप्तान शुभमन गिल जिन्हें प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार दिया गया| इसे हासिल करते हुए उन्होंने बताया कि नतीजा जीत के रूप में हमारी तरफ आया जिससे मैं काफी खुश हूँ| हाँ बीच-बीच में हमारी रणनीति बदलती जा रही थी| हमने शुरुआत में टेस्ट मैच वाले अंदाज में खेलने का सोचा था और बीच में तेजी से रन्स बनाने का प्लान बनाया था| हम सिंगल डबल के रूप में गेम को चलाना चाहते थे| कई बार हम उदास हुए लेकिन अंत में दो मिनट पहले हमें फिर से खेलने का मौका मिला जिससे हम काफी खुश थे| जब आप इस तरह का मुकाबला जीतते हैं तो छोटा-छोटा योगदान भी महत्वपूर्ण हो जाता है|
हार्दिक पंड्या ने बात करते हुए कहा कि ये एक शानदार मुकाबला रहा| ये 150 रनों वाली विकेट नहीं थी| हम 20-30 रन इस विकेट पर कम बना गए| हाँ हमारे गेंदबाजों ने काफी अच्छा काम किया| फील्डिंग में हम अच्छे थे लेकिन हमने कुछ नो बॉल्स डाली वो हमें खल गई| मैंने खुद कुछ नो बॉल डाल दी जिससे मैं खुद से काफी खफा हूँ| बारिश के बीच गेंदबाजी करना काफी मुश्किल था लेकिन हम लड़ते रहे|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
ऐसे में पहली गेंद पर राहुल तेवतिया (11) ने चौका लगा दिया और फिर सिंगल लेते हुए स्ट्राइक पर गेराल्ड कोएत्ज़ी (12) को लाए| जिसके बाद कोएत्ज़ी ने सिक्स लगाकर मैच को गुजरात की ओर मोड़ दिया| तभी मैच में एक नया ट्विस्ट आया जब 2 गेंद पर 1 रन जीत के लिए चाहिए था तभी कोएत्ज़ी कैच आउट हो गए| जिसके बाद अंतिम गेंद पर भी रन आउट का मौका बन गया था लेकिन हार्दिक के द्वारा किया गया थ्रो नॉन स्ट्राइकर एंड के स्टंप्स को मिस कर गया और गुजरात की टीम ने 3 विकटों से जीत हासिल कर ली|
तभी 12 गेंदों पर 24 रनों की ज़रुरत थी| तो बारिश ने आकर मैच को रोक दिया लेकिन इस समय तक मुंबई की पलटन डकवर्थ लुईस नियम के अनुसार 5 रनों से आगे थी| जिसके बाद जब बारिश समाप्त हुई तो मैच को फिर से स्टार्ट किया गया लेकिन इस बार 19 ओवरों में 147 रनों का टारगेट गुजरात टाइटंस के सामने रखा गया था| जिसका मतलब ये था कि उन्हें 6 गेंदों पर जीत के लिए 15 रन चाहिए थे|
इसी बीच बारिश ने आकर मुकाबले में बाधा डाली और खेल को रोक दिया गया लेकिन डकवर्थ लुईस नियम के अनुसार गुजरात टाईटन्स की टीम 8 रनों से आगे थी| हालाँकि बारिश रुकने के बाद जब फिर से मैच को शुरू किया गया तो जसप्रीत बुमराह ने शुभमन गिल (43) की पारी का अंत करते हुए अपनी टीम को मैच में वापिस लाया| हालाँकि कुछ ही देर बाद बोल्ट ने रदरफ़ोर्ड को भी आउट कर दिया| ऐसे में विकटों के गिरने का सिलसिला यहीं पर नहीं रुका और बुमराह की गेंद पर शाहरुख खान (6) क्लीन बोल्ड हो गए| वहीं अश्विनी ने राशिद खान (2) को पवेलियन भेजते हुए अपनी टीम को मैच में आगे कर दिया|
तभी तेज़ हवा के साथ बारिश भी आई लेकिन ये दोनों बल्लेबाज़ क्रीज़ पर टिके रहे| ऐसे में दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 72 रनों की साझेदारी हुई| इसी बीच अश्विनी कुमार जो कनकाशन विकल्प के रूप में कॉर्बिन बोश के स्थान पर आये थे उन्हें गेदबाजी हार्दिक ने दी तभी शुभमन गिल ने बड़ा शॉट लगाना चाहा लेकिन तिलक ने कैच ड्रॉप कर दिया| लेकिन अगली ही गेंद पर अश्विनी ने जोस बटलर को आउट करते हुए टीम को बड़ी सफ़लता दिलाई| वहीँ फिर गुजरात के लिए इम्पैक्ट प्लेयर शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड (28) ने आकर बड़े-बड़े शॉट लगाया और टीम के स्कोर को 100 रनों के पार ले गए|
बारिश की लुकाछिपी के बीच गुजरात की पलटन ने डकवर्थ लुईस नियम के अनुसार 3 विकटों से मुंबई इंडियंस की टीम को शिकस्त दे दी है!! ऐसे में अब शुभमन की सेना 16 अंको के साथ बेंगलुरु टीम से बेहतर रनरेट को हाथों में रखते हुए पॉइंट्स टेबल में नंबर एक पर अपनी जगह बना ली है!! पहले शानदार गेंदबाज़ी तो बाद में अपनी बल्लेबाज़ी के दम पर गुजरात की टीम ने मैच को अंतिम गेंद पर अपने नाम किया है| कप्तान शुभमन गिल ने खेली 43 रनों की कप्तानी पारी यहाँ पर| जी हाँ 156 रनों के लक्ष्य को हासिल करने मैदान पर आई गिल की सेना को पहला झटका साई सुदर्शन (5) के रूप में जल्दी लग गया| जिसके बाद जोस बटलर (30) ने आकर समझदारी के साथ बल्लेबाज़ी की और धीरे-धीरे लक्ष्य की ओर बढ़ने लगे|
ओवर 19 : 147/7
15 रन
418.1
118.2
618.3
2 NB
18.4
118.4
W
18.5
118.6
अ. खान
1 (1)
र. तेवतिया
11 (8)
द. चाहर
3-0-32-1
18.6
1
दीपक चाहर To अरशद खान
सिंगल!! इसी के साथ गुजरात ने 3 विकेट से इस मुकाबले को जीत लिया है| मिड ऑफ़ पर शॉट खेलते ही रन भाग गए| फील्डर हार्दिक ने उसे फील्ड किया और स्टम्प्स पर निशाना लगाना चाहा और चूक गए| अगर थ्रो लगता तो फ्रेम में भी नजर नहीं थे बल्लेबाज| अंत में अरशद खान ने डाईव लगाकर रन पूरा कर लिया|
अगले बल्लेबाज हैं अरशद खान| 1 गेंद 1 रन की दरकार है...
18.5
W
दीपक चाहर To गेराल्ड कोएटज़ी OUT!
आउट!! कैच आउट!! मैच में अभी भी जान बची है!! गेराल्ड कोएटज़ी 12 रन बनाकर पवेलियन लौटे!! दीपक चाहर के हाथ लगी विकेट| अब देखना होगा कि अंतिम गेंद पर क्या होता है| वैसे तो इस बार छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाया| बल्ले के स्टीकर के पास लगकर गेंद सीधा वहां मौजूद फील्डर नमन धीर के हाथों में गई जहाँ से उन्होंने कोई गलती नहीं करते हुए कैच पकड़ा| 146/7 गुजरात, जीत के लिए 1 गेंद पर अब 1 रन चाहिए|
18.4
1
दीपक चाहर To राहुल तेवतिया
सिंगल!! अब 2 गेंद पर 1 रन की दरकार है| फ्री हिट का फायदा नहीं उठा पाए| जड़ की गेंद को लेग साइड पर खेला| एक टप्पा खाकर फील्डर तक गई| सिंगल ही मिल पाया|
18.4
nb
दीपक चाहर To गेराल्ड कोएटज़ी
नो बॉल, अब अगली गेंद फ्री हिट होगी| ओवर स्टेप कर बैठे दीपक चाहर| अब 3 गेंद पर 2 रन की दरकार है| जड़ में डाली गई गेंद| शॉट लगाने गए| इन साइड एज लेकर लेग साइड पर गई गेंद जहाँ से रान्हासिल हो गया है|
18.3
6
दीपक चाहर To गेराल्ड कोएटज़ी
छक्का!!! ओहोहो, मुकाबला अब बराबरी पर आ गया है| अब 3 गेंद पर 4 रन की दरकार है| फुलर लेंथ गेंद पर गेराल्ड कोएटज़ी ने सामने की तरफ उठाकर मार दिया| बल्ले से शानदार संपर्क हुआ और स्टैंड्स में जाकर गिर गई गेंद छह रनों के लिए|
18.2
1
दीपक चाहर To राहुल तेवतिया
सिंगल!! 4 गेंद 10 रन की दरकार है| सटीक यॉर्कर गेंद पर शॉर्ट कवर्स की तरफ खेला| फील्डर ने उसे फील्ड किया और एक ही रन पर बल्लेबाज को संतुष्ट कर दिया|
18.1
4
दीपक चाहर To राहुल तेवतिया
चौका!!! बाउंड्री के साथ हुई है इस आखिरी ओवर की शुरुआत| अब 5 गेंद पर 11 रन की दरकार है| मिड ऑफ़ फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया| गैप मिला और बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
6 गेंदों पर 15 रनों की दरकार है, आखिरी ओवर लेकर दीपक चाहर आये हैं...
...गेम ऑन...
मैच अपडेट (12.27 भारतीय समय अनुसार) - गुड न्यूज़!! बारिश रुक चुकी है और धीरे-धीरे कवर्स को भी हटाया जा रहा है| ऐसे में अब देखना होगा कि अम्पायर्स क्या फ़ैसला करते हैं और कितनी जल्दी मैच को शुरू किया जाता है| ताजा मिली जानकारी के अनुसार 12.30 तक मैच को फिर से शुरू किया जाएगा और 19 ओवरों में 147 रनों का टारगेट गुजरात टाइटंस के सामने होगा| इसका मतलब है कि अब 6 गेंदों पर गिल की सेना को जीत के लिए 15 रनों की ज़रुरत होगी|
मुकाबला रोक दिया गया है| जी हाँ दोस्तों, बिन बुलाये मेहमान यानी तेज बारिश ने फिर से मुकाबले को रोक दिया है| कवर्स पूरी तरह से पिच पर लाये जा रहे हैं| डकवर्थ लुईस नियम के अनुसार गुजरात टाईटन्स अभी 5 रन से पीछे है| अगर मुकाबला होता है तो यहाँ से 12 गेंदों पर 24 रनों की दरकार है| ताजा मिली जानकारी के अनुसार 12.25 तक ये मुकाबला जा सकता है|
ओवर 18 : 132/6
7 रन
117.1
W
17.2
017.3
117.4
117.5
417.6
ग. कोएटज़ी
5 (3)
र. तेवतिया
5 (5)
अ. कुमार
4-0-28-2
17.6
4
अश्विनी कुमार To गेराल्ड कोएटज़ी
चौका!! ओवर की समाप्ति यहाँ पर बाउंड्री के साथ हुई है!! फुलटॉस डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से सामने की ओर तेज़ शॉट लगाया| हालाँकि गेंद नॉन स्ट्राइकर एंड के स्टंप्स को लगकर लॉन्ग ऑफ बाउंड्री के पार गई चार रनों के लिए| 12 गेंदों पर अब 24 रनों की दरकार है|
17.5
1
अश्विनी कुमार To राहुल तेवतिया
सिंगल!! लो फुल टॉस गेंद!! उसपर रूम बनाकर स्लाइस किया डीप पॉइंट की तरफ| नो मेंस लैंड में गिरी गेंद जहाँ से एक रन का मौका बन पाया है|
17.4
1
अश्विनी कुमार To गेराल्ड कोएटज़ी
क्विक सिंगल!! बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया| मिड ऑफ़ फील्डर के आगे से एक रन चुरा लुया| इस बीच तेज बारिश यहाँ पर आ गई है लेकिन मुकाबला जारी है|
17.3
0
अश्विनी कुमार To गेराल्ड कोएटज़ी
सटीक यॉर्कर!! बल्लेबाज ने उसे मिड ऑफ़ की तरफ खेला| फील्डर ने उसे फील्ड किया है| कोई रन नहीं हो पायेगा|
गेराल्ड कोएटज़ी अगले बल्लेबाज अब क्रीज पर आये हैं...
17.2
W
अश्विनी कुमार To राशिद खान OUT!
आउट!! एलबीडबल्यू!! मैच मुंबई की ओर मोड़ता हुआ दिखाई दे रहा है यहाँ पर!! इसी बीच मुंबई टीम का रिव्यु हुआ सफ़ल!! अश्विनी कुमार के हाथ लगी दूसरी विकेट!! राशिद खान 2 रन बनाकर पवेलियन लौटे| लेग स्टंप पर डाली गई फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर खेलने का प्रयास किया| ऐसे में बल्ले पर नहीं आई गेंद और पैड्स को जा लगी| तभी गेंदबाज़ ने की एलबीडबल्यू की अपील लेकिन अम्पायर ने मना कर दिया| जिसके बाद फील्डिंग टीम के कप्तान ने रिव्यु ले लिया| हालाँकि फिर थर्ड अम्पायर ने रिप्ले में देखा तो पता लगा कि गेंद लेग स्टंप पर जाकर लग रही थी| आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला| 126/6 गुजरात|
17.1
1
अश्विनी कुमार To राहुल तेवतिया
सिंगल!! आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर खेलकर एक रन लिया|
ओवर 17 : 125/5
7 रन
116.1
416.2
016.3
W
16.4
216.5
016.6
र. खान
2 (2)
र. तेवतिया
3 (3)
ज. बुमराह
4-0-19-2
16.6
0
जसप्रीत बुमराह To राशिद खान
डॉट गेंद!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने ऑफ साइड की ओर खेला लेकिन फील्डर के पास गई गेंद| रन नहीं आ सका| अब 18 गेंदों पर 31 रनों की दरकार है|
16.5
2
जसप्रीत बुमराह To राशिद खान
दुग्गी!! फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप कवर्स की ओर शॉट खेलकर तेज़ी से 2 रन लिया|