Advertisement
मुंबई इंडियंस vs गुजरात टाइटन्स, मैच 56 Commentary, Live Updates
मुंबई vs गुजरात, 2025 - टी-20 Live Commentary
मैच समाप्त
मैच 56, वानखेड़े स्टेडियम, मुम्बई
, May 06, 2025

155/8
(20.0)

147/7
(19.0)
गुजरात टाइटन्स ने मुंबई इंडियंस को 3 विकटों से हराया (डीएलएस मेथड)
% Chance to Win
मुंबई
गुजरात
Inn Break
-
-
प्लेयर ऑफ द मैचशुभमन गिल43(46)
तो क्रिकेट फैन्स आज के इस रोमांचक मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से कल होगी आपसे मुलाकात इंडियन प्रीमियर लीग के एक नए मैच के साथ जो कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच शाम 07.30 बजे ईडन गार्डन्स, कोलकाता में खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
मुकाबला जीतने के बाद बात करने आये गुजरात टाईटन्स के कप्तान शुभमन गिल जिन्हें प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार दिया गया| इसे हासिल करते हुए उन्होंने बताया कि नतीजा जीत के रूप में हमारी तरफ आया जिससे मैं काफी खुश हूँ| हाँ बीच-बीच में हमारी रणनीति बदलती जा रही थी| हमने शुरुआत में टेस्ट मैच वाले अंदाज में खेलने का सोचा था और बीच में तेजी से रन्स बनाने का प्लान बनाया था| हम सिंगल डबल के रूप में गेम को चलाना चाहते थे| कई बार हम उदास हुए लेकिन अंत में दो मिनट पहले हमें फिर से खेलने का मौका मिला जिससे हम काफी खुश थे| जब आप इस तरह का मुकाबला जीतते हैं तो छोटा-छोटा योगदान भी महत्वपूर्ण हो जाता है|
हार्दिक पंड्या ने बात करते हुए कहा कि ये एक शानदार मुकाबला रहा| ये 150 रनों वाली विकेट नहीं थी| हम 20-30 रन इस विकेट पर कम बना गए| हाँ हमारे गेंदबाजों ने काफी अच्छा काम किया| फील्डिंग में हम अच्छे थे लेकिन हमने कुछ नो बॉल्स डाली वो हमें खल गई| मैंने खुद कुछ नो बॉल डाल दी जिससे मैं खुद से काफी खफा हूँ| बारिश के बीच गेंदबाजी करना काफी मुश्किल था लेकिन हम लड़ते रहे|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
ऐसे में पहली गेंद पर राहुल तेवतिया (11) ने चौका लगा दिया और फिर सिंगल लेते हुए स्ट्राइक पर गेराल्ड कोएत्ज़ी (12) को लाए| जिसके बाद कोएत्ज़ी ने सिक्स लगाकर मैच को गुजरात की ओर मोड़ दिया| तभी मैच में एक नया ट्विस्ट आया जब 2 गेंद पर 1 रन जीत के लिए चाहिए था तभी कोएत्ज़ी कैच आउट हो गए| जिसके बाद अंतिम गेंद पर भी रन आउट का मौका बन गया था लेकिन हार्दिक के द्वारा किया गया थ्रो नॉन स्ट्राइकर एंड के स्टंप्स को मिस कर गया और गुजरात की टीम ने 3 विकटों से जीत हासिल कर ली|
तभी 12 गेंदों पर 24 रनों की ज़रुरत थी| तो बारिश ने आकर मैच को रोक दिया लेकिन इस समय तक मुंबई की पलटन डकवर्थ लुईस नियम के अनुसार 5 रनों से आगे थी| जिसके बाद जब बारिश समाप्त हुई तो मैच को फिर से स्टार्ट किया गया लेकिन इस बार 19 ओवरों में 147 रनों का टारगेट गुजरात टाइटंस के सामने रखा गया था| जिसका मतलब ये था कि उन्हें 6 गेंदों पर जीत के लिए 15 रन चाहिए थे|
इसी बीच बारिश ने आकर मुकाबले में बाधा डाली और खेल को रोक दिया गया लेकिन डकवर्थ लुईस नियम के अनुसार गुजरात टाईटन्स की टीम 8 रनों से आगे थी| हालाँकि बारिश रुकने के बाद जब फिर से मैच को शुरू किया गया तो जसप्रीत बुमराह ने शुभमन गिल (43) की पारी का अंत करते हुए अपनी टीम को मैच में वापिस लाया| हालाँकि कुछ ही देर बाद बोल्ट ने रदरफ़ोर्ड को भी आउट कर दिया| ऐसे में विकटों के गिरने का सिलसिला यहीं पर नहीं रुका और बुमराह की गेंद पर शाहरुख खान (6) क्लीन बोल्ड हो गए| वहीं अश्विनी ने राशिद खान (2) को पवेलियन भेजते हुए अपनी टीम को मैच में आगे कर दिया|
तभी तेज़ हवा के साथ बारिश भी आई लेकिन ये दोनों बल्लेबाज़ क्रीज़ पर टिके रहे| ऐसे में दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 72 रनों की साझेदारी हुई| इसी बीच अश्विनी कुमार जो कनकाशन विकल्प के रूप में कॉर्बिन बोश के स्थान पर आये थे उन्हें गेदबाजी हार्दिक ने दी तभी शुभमन गिल ने बड़ा शॉट लगाना चाहा लेकिन तिलक ने कैच ड्रॉप कर दिया| लेकिन अगली ही गेंद पर अश्विनी ने जोस बटलर को आउट करते हुए टीम को बड़ी सफ़लता दिलाई| वहीँ फिर गुजरात के लिए इम्पैक्ट प्लेयर शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड (28) ने आकर बड़े-बड़े शॉट लगाया और टीम के स्कोर को 100 रनों के पार ले गए|
बारिश की लुकाछिपी के बीच गुजरात की पलटन ने डकवर्थ लुईस नियम के अनुसार 3 विकटों से मुंबई इंडियंस की टीम को शिकस्त दे दी है!! ऐसे में अब शुभमन की सेना 16 अंको के साथ बेंगलुरु टीम से बेहतर रनरेट को हाथों में रखते हुए पॉइंट्स टेबल में नंबर एक पर अपनी जगह बना ली है!! पहले शानदार गेंदबाज़ी तो बाद में अपनी बल्लेबाज़ी के दम पर गुजरात की टीम ने मैच को अंतिम गेंद पर अपने नाम किया है| कप्तान शुभमन गिल ने खेली 43 रनों की कप्तानी पारी यहाँ पर| जी हाँ 156 रनों के लक्ष्य को हासिल करने मैदान पर आई गिल की सेना को पहला झटका साई सुदर्शन (5) के रूप में जल्दी लग गया| जिसके बाद जोस बटलर (30) ने आकर समझदारी के साथ बल्लेबाज़ी की और धीरे-धीरे लक्ष्य की ओर बढ़ने लगे|
ओवर की समाप्ति 19 : 147/7
15 रन
- 418.1
- 118.2
- 618.3
- 2 NB 18.4
- 118.4
- W 18.5
- 118.6
अ. खान
1 (1)
र. तेवतिया
11 (8)
द. चाहर
3-0-32-1
18.6
1
दीपक चाहर To अरशद खान
सिंगल!! इसी के साथ गुजरात ने 3 विकेट से इस मुकाबले को जीत लिया है| मिड ऑफ़ पर शॉट खेलते ही रन भाग गए| फील्डर हार्दिक ने उसे फील्ड किया और स्टम्प्स पर निशाना लगाना चाहा और चूक गए| अगर थ्रो लगता तो फ्रेम में भी नजर नहीं थे बल्लेबाज| अंत में अरशद खान ने डाईव लगाकर रन पूरा कर लिया|
अगले बल्लेबाज हैं अरशद खान| 1 गेंद 1 रन की दरकार है...
18.5
W
दीपक चाहर To गेराल्ड कोएटज़ी OUT!
आउट!! कैच आउट!! मैच में अभी भी जान बची है!! गेराल्ड कोएटज़ी 12 रन बनाकर पवेलियन लौटे!! दीपक चाहर के हाथ लगी विकेट| अब देखना होगा कि अंतिम गेंद पर क्या होता है| वैसे तो इस बार छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाया| बल्ले के स्टीकर के पास लगकर गेंद सीधा वहां मौजूद फील्डर नमन धीर के हाथों में गई जहाँ से उन्होंने कोई गलती नहीं करते हुए कैच पकड़ा| 146/7 गुजरात, जीत के लिए 1 गेंद पर अब 1 रन चाहिए|
18.4
1
दीपक चाहर To राहुल तेवतिया
सिंगल!! अब 2 गेंद पर 1 रन की दरकार है| फ्री हिट का फायदा नहीं उठा पाए| जड़ की गेंद को लेग साइड पर खेला| एक टप्पा खाकर फील्डर तक गई| सिंगल ही मिल पाया|
18.4
nb
दीपक चाहर To गेराल्ड कोएटज़ी
नो बॉल, अब अगली गेंद फ्री हिट होगी| ओवर स्टेप कर बैठे दीपक चाहर| अब 3 गेंद पर 2 रन की दरकार है| जड़ में डाली गई गेंद| शॉट लगाने गए| इन साइड एज लेकर लेग साइड पर गई गेंद जहाँ से रान्हासिल हो गया है|
18.3
6
दीपक चाहर To गेराल्ड कोएटज़ी
छक्का!!! ओहोहो, मुकाबला अब बराबरी पर आ गया है| अब 3 गेंद पर 4 रन की दरकार है| फुलर लेंथ गेंद पर गेराल्ड कोएटज़ी ने सामने की तरफ उठाकर मार दिया| बल्ले से शानदार संपर्क हुआ और स्टैंड्स में जाकर गिर गई गेंद छह रनों के लिए|
18.2
1
दीपक चाहर To राहुल तेवतिया
सिंगल!! 4 गेंद 10 रन की दरकार है| सटीक यॉर्कर गेंद पर शॉर्ट कवर्स की तरफ खेला| फील्डर ने उसे फील्ड किया और एक ही रन पर बल्लेबाज को संतुष्ट कर दिया|
18.1
4
दीपक चाहर To राहुल तेवतिया
चौका!!! बाउंड्री के साथ हुई है इस आखिरी ओवर की शुरुआत| अब 5 गेंद पर 11 रन की दरकार है| मिड ऑफ़ फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया| गैप मिला और बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
6 गेंदों पर 15 रनों की दरकार है, आखिरी ओवर लेकर दीपक चाहर आये हैं...
...गेम ऑन...
मैच अपडेट (12.27 भारतीय समय अनुसार) - गुड न्यूज़!! बारिश रुक चुकी है और धीरे-धीरे कवर्स को भी हटाया जा रहा है| ऐसे में अब देखना होगा कि अम्पायर्स क्या फ़ैसला करते हैं और कितनी जल्दी मैच को शुरू किया जाता है| ताजा मिली जानकारी के अनुसार 12.30 तक मैच को फिर से शुरू किया जाएगा और 19 ओवरों में 147 रनों का टारगेट गुजरात टाइटंस के सामने होगा| इसका मतलब है कि अब 6 गेंदों पर गिल की सेना को जीत के लिए 15 रनों की ज़रुरत होगी|
मुकाबला रोक दिया गया है| जी हाँ दोस्तों, बिन बुलाये मेहमान यानी तेज बारिश ने फिर से मुकाबले को रोक दिया है| कवर्स पूरी तरह से पिच पर लाये जा रहे हैं| डकवर्थ लुईस नियम के अनुसार गुजरात टाईटन्स अभी 5 रन से पीछे है| अगर मुकाबला होता है तो यहाँ से 12 गेंदों पर 24 रनों की दरकार है| ताजा मिली जानकारी के अनुसार 12.25 तक ये मुकाबला जा सकता है|
ओवर की समाप्ति 18 : 132/6
7 रन
- 117.1
- W 17.2
- 017.3
- 117.4
- 117.5
- 417.6
ग. कोएटज़ी
5 (3)
र. तेवतिया
5 (5)
अ. कुमार
4-0-28-2
17.6
4
अश्विनी कुमार To गेराल्ड कोएटज़ी
चौका!! ओवर की समाप्ति यहाँ पर बाउंड्री के साथ हुई है!! फुलटॉस डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से सामने की ओर तेज़ शॉट लगाया| हालाँकि गेंद नॉन स्ट्राइकर एंड के स्टंप्स को लगकर लॉन्ग ऑफ बाउंड्री के पार गई चार रनों के लिए| 12 गेंदों पर अब 24 रनों की दरकार है|
17.5
1
अश्विनी कुमार To राहुल तेवतिया
सिंगल!! लो फुल टॉस गेंद!! उसपर रूम बनाकर स्लाइस किया डीप पॉइंट की तरफ| नो मेंस लैंड में गिरी गेंद जहाँ से एक रन का मौका बन पाया है|
17.4
1
अश्विनी कुमार To गेराल्ड कोएटज़ी
क्विक सिंगल!! बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया| मिड ऑफ़ फील्डर के आगे से एक रन चुरा लुया| इस बीच तेज बारिश यहाँ पर आ गई है लेकिन मुकाबला जारी है|
17.3
0
अश्विनी कुमार To गेराल्ड कोएटज़ी
सटीक यॉर्कर!! बल्लेबाज ने उसे मिड ऑफ़ की तरफ खेला| फील्डर ने उसे फील्ड किया है| कोई रन नहीं हो पायेगा|
गेराल्ड कोएटज़ी अगले बल्लेबाज अब क्रीज पर आये हैं...
17.2
W
अश्विनी कुमार To राशिद खान OUT!
आउट!! एलबीडबल्यू!! मैच मुंबई की ओर मोड़ता हुआ दिखाई दे रहा है यहाँ पर!! इसी बीच मुंबई टीम का रिव्यु हुआ सफ़ल!! अश्विनी कुमार के हाथ लगी दूसरी विकेट!! राशिद खान 2 रन बनाकर पवेलियन लौटे| लेग स्टंप पर डाली गई फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर खेलने का प्रयास किया| ऐसे में बल्ले पर नहीं आई गेंद और पैड्स को जा लगी| तभी गेंदबाज़ ने की एलबीडबल्यू की अपील लेकिन अम्पायर ने मना कर दिया| जिसके बाद फील्डिंग टीम के कप्तान ने रिव्यु ले लिया| हालाँकि फिर थर्ड अम्पायर ने रिप्ले में देखा तो पता लगा कि गेंद लेग स्टंप पर जाकर लग रही थी| आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला| 126/6 गुजरात|
17.1
1
अश्विनी कुमार To राहुल तेवतिया
सिंगल!! आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर खेलकर एक रन लिया|
ओवर की समाप्ति 17 : 125/5
7 रन
- 116.1
- 416.2
- 016.3
- W 16.4
- 216.5
- 016.6
र. खान
2 (2)
र. तेवतिया
3 (3)
ज. बुमराह
4-0-19-2
16.6
0
जसप्रीत बुमराह To राशिद खान
डॉट गेंद!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने ऑफ साइड की ओर खेला लेकिन फील्डर के पास गई गेंद| रन नहीं आ सका| अब 18 गेंदों पर 31 रनों की दरकार है|
16.5
2
जसप्रीत बुमराह To राशिद खान
दुग्गी!! फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप कवर्स की ओर शॉट खेलकर तेज़ी से 2 रन लिया|
अगले बल्लेबाज राशिद खान अब क्रीज पर आयेंगे...
16.4
W
जसप्रीत बुमराह To शाहरुख खान OUT!
आउट!! बोल्ड!! बूम-बूम बुमराह यु ब्यूटी!! इस गेंदबाज की जितनी तारीफ की जाए वो कम है| गेम में पूरी तरह से मुंबई ने अपनी पकड़ बना ली है| हार्ड लेंथ गेंद थी जसप्रीत बुमराह के द्वारा| उसपर शाहरुख खान के द्वारा बल्ला चलाया गया| स्विंग से चकमा खाए| बल्ले को मिस करते हुए सीधा ऑफ़ स्टम्प से जा टकराई ये गेंद और बूम| 6 रन बनाकर शाहरुख खान अब पवेलियन की तरफ लौट गए हैं| 123/5 गुजरात टाईटन्स|
16.3
0
जसप्रीत बुमराह To शाहरुख खान
नॉट आउट!! बल्लेबाज़ क्रीज़ में आसानी से पहुँच गए थे!! इस बार लेग स्टंप पर डाली गई तेज़ गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने फ्लिक करना चाहा| ऐसे में बल्ले पर नहीं आई गेंद और पैड्स को लगकर कीपर की तरफ टप्पा खाकर गई| बल्लेबाज़ रन लेने भागे लेकिन तेवतिया ने उन्हें मना कर दिया| गेंदबाज़ ने की एलबीडबल्यू की अपील, अम्पायर ने मना केर दिया| जिसके बाद बल्लेबाज़ क्रीज़ की तरफ पलटे और बल्ले को क्रीज़ के अंदर किया| तभी कीपर ने स्टंप्स पर थ्रो किया लेकिन थर्ड अम्पायर ने रिप्ले में चेक किया तो पता लगा कि बॉल स्टंप्स पर लगने से पहले बल्लेबाज़ का बल्ला क्रीज़ में आ गए था| नॉट आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला|
16.2
4
जसप्रीत बुमराह To शाहरुख खान
चौका!! शाहरुख खान के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप कवर्स की ओर शॉट लगाया| गैप में गई गेंद सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए| अब 22 गेंदों पर 33 रनों की दरकार है|
16.1
1
जसप्रीत बुमराह To राहुल तेवतिया
विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने हलके हाथों से लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर एक रन लिया|
ओवर की समाप्ति 16 : 118/4
5 रन
- 115.1
- 115.2
- W 15.3
- 115.4
- 115.5
- 115.6
र. तेवतिया
2 (2)
श. खान
2 (3)
ट. बोल्ट
4-0-22-2
15.6
1
ट्रेंट बोल्ट To राहुल तेवतिया
सिंगल के साथ एक सफल ओवर की हुई है समाप्ति| 24 गेंद पर 38 रन की दरकार है| फुलर लेंथ गेंद को सीधे बल्ले से सामने की तरफ खेला| फील्डर ने डीप में उसे फील्ड किया जहाँ से एक ही रन मिल पाया| 118/4 गुजरात टाईटन्स|
15.5
1
ट्रेंट बोल्ट To शाहरुख खान
सिंगल ही मिलेगा बल्लेबाज को यहाँ पर| ऑफ़ स्टम्प लिनेके बाहर डाली गई फुल गेंद| कवर्स की तरफ उसे ड्राइव किया| डीप में गई गेंद जहाँ से एक ही रन का मौका बन पाया है|
15.4
1
ट्रेंट बोल्ट To राहुल तेवतिया
सिंगल के साथ तेवतिया ने अपना खाता खोला है!! विकेट लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे मिड विकेट की दिशा में खेला| डीप से तेज़ी के साथ फील्डर गेंद पर आये लेकिन सिंगल से नहीं रोक पाए|
राहुल तेवतिया अब क्रीज पर बल्लेबाजी के लिए आयेंगे|
15.3
W
ट्रेंट बोल्ट To शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड OUT!
आउट!! एलबीडबल्यू!! गुजरात टीम का रिव्यु हुआ असफ़ल!! शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड 28 रन बनाकर पवेलियन लौटे!! ट्रेंट बोल्ट के हाथ लगी दूसरी विकेट| गुड लेंथ पर डाली गई तेज़ गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से डिफेंड करना चाहा| ऐसे में बल्ले पर नहीं आई गेंद और पैड्स को जा लगी| तभी गेंदबाज़ ने की एलबीडबल्यू की अपील और अम्पायर ने आउट दे दिया| जिसके बाद बल्लेबाज़ ने रिव्यु ले लिया| तभी थर्ड अम्पायर ने रिप्ले में चेक किया तो पता लगा कि गेंद सीधा लेग स्टंप पर जाकर लग रही थी| आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला| 115/4 गुजरात|
15.2
1
ट्रेंट बोल्ट To शाहरुख खान
सिंगल!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर खेलकर एक रन लिया|
15.1
1
ट्रेंट बोल्ट To शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड
विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर हलके हाथों से खेलकर एक रन लिया|
ओवर की समाप्ति 15 : 113/3
6 रन
- 014.1
- 414.2
- 114.3
- 114.4
- W 14.5
- 014.6
श. खान
0 (1)
श. रदरफ़ोर्ड
27 (13)
ज. बुमराह
3-0-12-1
14.6
0
जसप्रीत बुमराह To शाहरुख खान
डॉट गेंद!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका| अब 30 गेंदों पर 43 रनों की दरकार है|
अगले बल्लेबाज़ शाहरुख खान हैं...
14.5
W
जसप्रीत बुमराह To शुभमन गिल OUT!
आउट!! बोल्ड!! जसप्रीत बुमराह यू ब्यूटी!! जस्सी जैसा कोई नहीं| सही समय पर अपनी टीम को एक अहम सफलता दिलाई है| 43 रन बनाकर शुभमन गिल बने जसप्रीत बुमराह का पहला शिकार| मुकाबला अब यहाँ से बराबरी पर आ गया है| शानदार इन स्विंगर गेंद थी| टप्पा खाकर तेजी से अंदर की तरफ आई| सीधे बल्ले से उसपर शॉट खेलने गए| स्विंग से चकमा खाए| बल्ले को मिस करते हुए पैड्स को लगी और फिर विकटों से जा टकराई गेंद और बूम| 113/3 गुजरात टाईटन्स|
14.4
1
जसप्रीत बुमराह To शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड
क्विक सिंगल!!! मिडिल स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| टैप किया उसे शॉर्ट मिड विकेट की ओर, तेज़ी से भागे रन और सिंगल पूरा किया|
14.3
1
जसप्रीत बुमराह To शुभमन गिल
समझदारी भरा सिंगल लिया है यहाँ पर| इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए डीप पॉइंट की तरफ पंच किया एक रन के लिए|
14.2
4
जसप्रीत बुमराह To शुभमन गिल
चौका!!! ब्रेक के बाद की पहली बाउंड्री आई है| बैक ऑफ़ लेंथ गेंद थी| उसपर शॉर्ट-आर्म जैब शॉट लगाया और गेंद सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए|
14.1
0
जसप्रीत बुमराह To शुभमन गिल
डॉट गेंद के साथ हुई है शुरुआत!! अच्छे टप्पे पर तेज़ रफ़्तार से अंदर की तरफ आई गेंद और बल्लेबाज़ ने उसे बढ़िया तरीके से खेला| रन का मौका नहीं बन पाया|
गेम ऑन...
मैच अपडेट (11.06 भारतीय समय अनुसार) - गुड न्यूज़!! बारिश पूरी तरह से रुक गई है| कवर्स को हटाया जा रहा है| खिलाड़ी बाउंड्री लाइन के पास हरकत में आते दिखाई दे रहे हैं| कप्तान हार्दिक अपने थिंक टैंक के साथ चर्चा करते हुए नजर आ रहे हैं जबकि जस्सी अपने हाथ में गेंद को लेकर हाथ खोलने का अभ्यास कर रहे हैं| ताजा अपडेट्स के अनुसार 11.20 में मुकाबला शुरू होगा|
इसी बीच टाइम आउट का भी इशारा अम्पायर ने किया है और साथ ही साथ बारिश तेज हो गई है इस वजह से ग्राउंड स्टाफ की तरफ इशारा किया है कि वो कवर्स को अंदर लायें| 14 ओवर की समाप्ति के बाद 107/2 गुजरात, लक्ष्य से 49 रन दूर| डकवर्थ लुईस नियम के अनुसार गुजरात टाईटन्स 8 रनों से आगे है|
ओवर की समाप्ति 14 : 107/2
13 रन
- 113.1
- 113.2
- 113.3
- 613.4
- 213.5
- 213.6
श. रदरफ़ोर्ड
26 (12)
श. गिल
38 (42)
अ. कुमार
3-0-21-1
13.6
2
अश्विनी कुमार To शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड
दो और रन मिल जाएगा यहाँ पर!! शरीर की फुल गेंद को लेग साइड पर मोड़ा| फील्डर गेंद तक आये लेकिन तब तक बल्लेबाजों ने दो रन चुरा लिया| बढ़िया रनिंग विकटों के बीच देखने को मिली है|
13.5
2
अश्विनी कुमार To शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड
दुग्गी!! पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा| फील्डर गेंद से दूर थे जिसका फायदा उठाते हुए बल्लेबाजों ने दो रन चुरा लिया|
13.4
6
अश्विनी कुमार To शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड
छक्का!!! एक और बड़ा शॉट शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड ने लगा दिया है यहाँ पर| तेज गति से डाली गई थी छोटी गेंद| बल्लेबाज ने उसे परखा| लेग साइड पर पुल शॉट का इस्तेमाल किया और गेंद सीधा दर्शकों के बीच गई छह रनों के लिए|
13.3
1
अश्विनी कुमार To शुभमन गिल
सिंगल!! विकेट लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे मिड विकेट की दिशा में खेला| डीप से तेज़ी के साथ फील्डर गेंद पर आये लेकिन सिंगल से नहीं रोक पाए|
13.2
1
अश्विनी कुमार To शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड
हार्ड लेंथ गेंद| लेग साइड पर खेलने गए| लीडिंग एज लेकर सामने की तरफ गई गेंद जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
13.1
1
अश्विनी कुमार To शुभमन गिल
सिंगल, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|
ओवर की समाप्ति 13 : 94/2
15 रन
- 012.1
- 012.2
- 012.3
- 1 WD 12.4
- 412.4
- 412.5
- 612.6
श. रदरफ़ोर्ड
15 (8)
श. गिल
36 (40)
व. जैक्स
1-0-15-0
12.6
6
विल जैक्स To शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड
छक्का!! स्लॉट में गेंद तो फिर उसे स्टैंड्स में भेज दिया है!! अब इस बल्लेबाज़ से बचना काफी मुश्किल होगा| इस बार गेंद को लॉन्ग ऑफ़ की तरफ हवा में खेला है| टाइमिंग और ताक़त इतनी शानदार कि गेंद सीधा स्टैंड्स में जाकर गिरी छह रनों के लिए|
12.5
4
विल जैक्स To शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड
चौका!!! इस बार बीच बल्ले पर गेंद को लिया और बाउंड्री हासिल कर ली है| खूबसूरत ड्राइव किया| इनसाइड आउट शॉट खेला और गैप में गई गेंद चार रनों के लिए|
12.4
4
विल जैक्स To शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड
चौका!!! इस बार रूम बनाकर अपने लिए शॉट लगाने गए| फुल गेंद थी जिसपर बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर शॉर्ट फाइन लेग से बाउंड्री की तरफ चली गई गेंद चार रनों के लिए|
12.4
wd
विल जैक्स To शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड
वाइड!!! बल्लेबाज को विकेट छोड़ते हुए देखा तो ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर डाल दी गेंद| वाइड लाइन से काफी बाहर हो गई जिसकी वजह से वाइड करार दी गई|
12.3
0
विल जैक्स To शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड
स्विंग एंड मिस!! इस बार रूम बनाकर लेग साइड पर शॉट लगाने गए| गेंदबाज ने उन्हें फॉलो किया और शरीर पर डाली गेंद| उसपर घुटना टिकाकर लेग साइड पर आड़े बल्ले से शॉट लगाने गए लेकिन टर्न से चकमा खाए| शरीर पर जाकर लगी गेंद| कोई रन नहीं हो सका|
12.2
0
विल जैक्स To शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड
ऑफ़ स्पिन गेंद!! इस बार फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया| कोई रन नहीं होगा|
12.1
0
विल जैक्स To शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड
ऑफ़ स्टम्प लिनेके बाहर डाली गई गेंद| ऑफ़ साइड पर शॉट लगाने गए| मिस टाइम पंच शॉट खेला| गेंदबाज ने उसे फील्ड किया है| कोई रन नहीं हुआ है|
ओवर की समाप्ति 12 : 79/2
3 रन
- 111.1
- 111.2
- W 11.3
- 011.4
- 111.5
- 011.6
श. गिल
36 (40)
श. रदरफ़ोर्ड
1 (2)
अ. कुमार
2-0-8-1
11.6
0
अश्विनी कुमार To शुभमन गिल
डॉट बॉल के साथ हुई एक सफल ओवर की समाप्ति| इस बार ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को बढ़िया ढंग से छोड़ा| कोई रन नहीं होगा इस गेंद पर| 79/2 गुजरात टाईटन्स, लक्ष्य से 77 रन दूर|
11.5
1
अश्विनी कुमार To शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड
सिंगल के साथ अपना खाता बल्लेबाज ने खोला है| एंगल बल्ले से इस बार ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को थर्ड मैन की तरफ दिशा दिखाई| डीप में फील्डर तैनात थे लेकिन एक रन से नहीं रोक सके|
11.4
0
अश्विनी कुमार To शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड
इस बार आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर समझदारी दिखाते हुए डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं होगा|
अगले बल्लेबाज़ शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड हैं जो प्रसिद्ध कृष्णा के स्थान पर आये हैं...
11.3
W
अश्विनी कुमार To जोस बटलर OUT!
आउट!! कैच आउट!! मुंबई टीम का रिव्यु हुआ सफ़ल!! जोस बटलर 30 रन बनाकर पवेलियन लौटे!! अश्विनी कुमार के हाथ लगी पहली विकेट| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग स्टंप पर जाकर बाहर की गेंद पर बड़ा शॉट लगाना चाहा| ऐसे में बल्ले के करीब से होती हुई गेंद सीधा कीपर के दस्तानों में गई| जिसके बाद कीपर और गेंदबाज़ ने की कैच की अपील लेकिन अम्पायर ने मना कर दिया| तभी फील्डिंग टीम के कप्तान ने रिव्यु ले लिया| हालाँकि अल्ट्रा एज में देखने से पता लगा कि बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर गेंद कीपर के पास गई थी| आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला| 78/2 गुजरात|
11.2
1
अश्विनी कुमार To शुभमन गिल
कैच ड्रॉप!! 35 के स्कोर पर शुभमन गिल को मिला जीवनदान| लॉन्ग ऑन बाउंड्री पर फील्डर तिलक वर्मा से हुई है चूक| शायद धीमी बारिश हो रही इस वजह से कैच को पकड़ नहीं पाए| हार्ड लेंथ गेंद को लेग साइड पर मारने गए| मिस टाइम हुआ| हवा में लॉन्ग ऑन की तरफ खिल गई गेंद| फील्डर उसे लपकने आये लेकिन हाथों में आकर निकल गई गेंद| इस बीच एक रन भागने का मौका बन गया|
11.1
1
अश्विनी कुमार To जोस बटलर
हार्ड लेंथ गेंद| आगे आकर लेग साइड पर इस हार्ड लेंथ गेंद को खेला| गैप में गई गेंद जहाँ से एक रन हासिल किया है|
ओवर की समाप्ति 11 : 76/1
8 रन
- 410.1
- 010.2
- 110.3
- 010.4
- 110.5
- 210.6
श. गिल
35 (38)
ज. बटलर
29 (25)
क. शर्मा
2-0-13-0
10.6
2
कर्ण शर्मा To शुभमन गिल
2 रन के साथ हुई ओवर की समाप्ति| लेग स्पिन डाली गई गेंद| मिड विकेट की दिशा में खेला गया पुल शॉट| डीप में उसे फील्ड किया गया जहाँ से दो रन मिल गया| 54 गेंदों पर 80 रनों की दरकार है|
10.5
1
कर्ण शर्मा To जोस बटलर
सिंगल!! स्टम्प्स को पकड़कर गेंदबाजी करते हुए दिखे हैं कर्ण शर्मा| जोस बटलर ने उसे लेग साइड पर मोड़ा और गैप से एक ही रन हासिल कर पाए|
10.4
0
कर्ण शर्मा To जोस बटलर
इस बार आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर समझदारी दिखाते हुए डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं होगा|
10.3
1
कर्ण शर्मा To शुभमन गिल
इस बार थोड़ा आगे आकर गेंद को लॉन्ग ऑन की तरफ ढकेला| गैप में गया जमीनी शॉट जहाँ से एक रन हासिल हो गया|
10.2
0
कर्ण शर्मा To शुभमन गिल
लेग स्पिन डाली गई गेंद| ऑन साइड पर हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला| कोई रन नहीं होगा|
10.1
4
कर्ण शर्मा To शुभमन गिल
चौका!!! शानदार फ्लिक शॉट, बिलकुल विराट कोहली के अंदाज में खेलते हैं ये वाला शॉट| अपनी टाइमिंग के सहारे गेंद को सीमा रेखा के पार भेज दिया| पैरों पर डाली गई गेंद को बड़ी खूबसूरती से कलाईयों के सहारे फ्लिक किया बाउंड्री की तरफ, गैप में गई गेंद सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|
10 ओवर के मार्क पर डकवर्थ लुईस नियम के अनुसार 1 रन से आगे है गुजरात टाईटन्स|
ओवर की समाप्ति 10 : 68/1
5 रन
- 19.1
- 19.2
- 19.3
- 09.4
- 19.5
- 19.6
श. गिल
28 (34)
ज. बटलर
28 (23)
अ. कुमार
1-0-5-0
9.6
1
अश्विनी कुमार To शुभमन गिल
सिंगल!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! फ़िलहाल वानखेड़े में हलकी-हलकी बारिश हो रही है| ऐसे में डकवर्थ लुईस नियम के अनुसार गुजरात की टीम आगे चल रही है!! इस दफ़ा बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और एक रन मिल गया|
9.5
1
अश्विनी कुमार To जोस बटलर
बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|
9.4
0
अश्विनी कुमार To जोस बटलर
लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने फ्लिक शॉट लगाना चाहा| ऐसे में बल्ले पर नहीं आई गेंद और पैड्स को जा लगी| तभी गेंदबाज़ ने एलबीडबल्यू की अपील की लेकिन अम्पायर ने मना कर दिया|
9.3
1
अश्विनी कुमार To शुभमन गिल
बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
9.2
1
अश्विनी कुमार To जोस बटलर
ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप पॉइंट की ओर शॉट लगाकर एक रन लिया|
9.1
1
अश्विनी कुमार To शुभमन गिल
सिंगल!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर खेलकर एक रन लिया|
अश्विनी कुमार को अब गेंदबाजी थमाई गई है जो कनकशन विकल्प के रूप में कॉर्बिन बोश के स्थान पर आये हैं| इस बीच बारिश फिर से शुरू हो गई है लेकिन मुकाबले को जारी रखा गया है|
ओवर की समाप्ति 9 : 63/1
5 रन
- 18.1
- 08.2
- 18.3
- 18.4
- 18.5
- 18.6
श. गिल
25 (31)
ज. बटलर
26 (20)
क. शर्मा
1-0-5-0
8.6
1
कर्ण शर्मा To शुभमन गिल
सिंगल!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की तरफ खेलकर एक रन लिया|
8.5
1
कर्ण शर्मा To जोस बटलर
इस बार बटलर ने आगे की गेंद को डीप पॉइंट की ओर रिवर्स स्वीप शॉट लगाया| ऐसे में टप्पा खाकर फील्डर तक गई गेंद| इसी बीच बल्लेबाजों ने एक रन पूरा कर लिया|
8.4
1
कर्ण शर्मा To शुभमन गिल
ओवरपिच गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप कवर्स की ओर ड्राइव करते हुए एक रन पूरा किया|
8.3
1
कर्ण शर्मा To जोस बटलर
एक रन!! पैड्स लाइन की गेंद को बटलर ने मिड विकेट की ओर खेलकर एक रन निकाला|
8.2
0
कर्ण शर्मा To जोस बटलर
इस बार टर्न हुई गेंद और बल्लेबाज़ चारो खाने चित हो गए!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने डिफेंड करना चाहा लेकिन गेंद की लाइन में अपने बल्ले को नहीं ला सके| इसी बीच बॉल गई सीधा कीपर के दस्तानों में और रन नहीं मिल पाया|
8.1
1
कर्ण शर्मा To शुभमन गिल
सिंगल!! विकेट लाइन की गेंद को गिल ने बैक फुट से लॉन्ग ऑन की तरफ खेला और एक रन लिया|
ओवर की समाप्ति 8 : 58/1
18 रन
- 17.1
- 47.2
- 17.3
- 1 WD 7.4
- 1 NB 7.4
- 1 WD 7.4
- 1 NB 7.4
- 67.4
- 17.5
- 1 WD 7.6
- 07.6
ज. बटलर
24 (17)
श. गिल
22 (28)
ह. पंड्या
1-0-18-0
7.6
0
हार्दिक पंड्या To जोस बटलर
डॉट गेंद!! इस बर पटकी हुई गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर खेला| फील्डर के पास टप्पा खाकर गई गेंद| रन नहीं मिल पाया|
7.6
wd
हार्दिक पंड्या To जोस बटलर
वाइड!!! ऑफ स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
7.5
1
हार्दिक पंड्या To शुभमन गिल
हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|
7.4
6
हार्दिक पंड्या To शुभमन गिल
छक्का!! इस दफ़ा फ्री हिट गेंद का पूरा फ़ायदा उठाने के कामयाब हो गए गिल यहाँ पर!! काफी शानदार शॉट| बल्लेबाज़ ने महज़ इसे अपनी टाइमिंग के साथ लॉफ्ट किया और गेंद सीमा रेखा के पार जा गिरी दर्शकों के बीच छह रनों के लिए|
7.4
nb
हार्दिक पंड्या To शुभमन गिल
एक और नो बॉल!! फ्री हिट गेंद थी जिसको बल्लेबाज़ ने कवर की ओर खेला लेकिन रन नहीं आ सका| ऐसे में थर्ड अम्पायर ने रिप्ले में चेक किया तो फिर से गेंदबाज़ ओवरस्टेप कर बैठे थे| जिसके बाद फिर से नो बॉल दिया गया| एक बार और दफ़ा फ्री हिट गेंद गिल के लिए|
7.4
wd
हार्दिक पंड्या To शुभमन गिल
वाइड!! फ्री हिट गेंद अभी भी जारी है!! ऑफ स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
7.4
nb
हार्दिक पंड्या To शुभमन गिल
नो बॉल!! अगली गेंद फ्री हिट होगी!! ओवरस्टेप कर बैठे गेंदबाज़ जिसके बाद अम्पायर ने नो बॉल करार दिया| ऑफ साइड की ओर गेंद को गिल ने खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं मिला|
7.4
wd
हार्दिक पंड्या To शुभमन गिल
वाइड!!! बाउंसर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने अपर कट शॉट खेलने का प्रयास किया| ऐसे में बल्ले पर नहीं आई गेंद और कीपर के दस्तानों में गई| फील्ड अम्पायर ने वाइड दिया यहाँ पर|
7.3
1
हार्दिक पंड्या To जोस बटलर
ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप पॉइंट की ओर कट शॉट लगाकर एक रन लिया|
7.2
4
हार्दिक पंड्या To जोस बटलर
चौका! दौड़ने की कोई ज़रुरत नहीं यहाँ पर| बल्लेबाज़ ने इस गेंद को कवर्स की ओर पंच कर दिया| गेंद सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
7.1
1
हार्दिक पंड्या To शुभमन गिल
शॉर्टपिच डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर पुल शॉट लगाना चाहा| ऐसे में बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर गेंद शरीर को लगी और फिर थर्ड मैन की तरफ गई जहाँ से एक रन मिल गया|
ओवर की समाप्ति 7 : 40/1
11 रन
- 16.1
- 46.2
- 06.3
- 16.4
- 16.5
- 46.6
ज. बटलर
19 (14)
श. गिल
14 (23)
द. चाहर
2-0-17-0
6.6
4
दीपक चाहर To जोस बटलर
चौका!! जोस बटलर के बल्ले से आती हुई इस ओवर की दूसरी बाउंड्री!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप कवर्स की ओर शॉट लगाया| ऐसे में फील्डर स्काई लॉन्ग ऑफ से वहां पर भगाकर आए लेकिन गेंद को सीमा रेखा के बाहर जाने से नहीं रोक पाए|
6.5
1
दीपक चाहर To शुभमन गिल
ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की तरफ फ्लिक करते हुए सिंगल लिया|
6.4
1
दीपक चाहर To जोस बटलर
सिंगल!! गुड लेंथ पर पटकी गई गेंद को बल्लेबाज़ ने ऑफ साइड की ओर हलके हाथों से खेलकर एक रन लिया|
6.3
0
दीपक चाहर To जोस बटलर
आगे की गेंद को बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से सामने की ओर खेला| टप्पा खाकर बॉल गेंदबाज़ के हाथों में गई| रन नहीं हो सका|
6.2
4
दीपक चाहर To जोस बटलर
चौका!!! शॉर्टपिच गेंद नहीं छोड़ते जोस बटलर!! जिस गेंद का इंतज़ार कर रहे थे बल्लेबाज़ वहीँ उन्हें मिल भी गई और उसका फ़ायदा उठाते हुए उन्होंने बाउंड्री हासिल कर लिया| पटकी हुई गेंद पर स्क्वायर लेग की ओर पुल शॉट लगाया| गैप में गई बॉल सीधा चार रनों के लिए|
6.1
1
दीपक चाहर To शुभमन गिल
सिंगल!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को गिल ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाकर एक रन लिया|
टाइम आउट का हुआ समय!! ढाई मिनट का ब्रेक जहाँ दोनों ही टीमें अपनी-अपनी रणनीति बनाती हुई नज़र आएँगी| 6 ओवरों की समाप्ति के बाद 29/1 जीटी, लक्ष्य से 127 रन दूर| फिलहाल क्रीज़ पर जोस बटलर और शुभमन गिल की जोड़ी टिकी हुई है जिनके कन्धों पर टीम को अब आगे ले जाने की बड़ी ज़िम्मेदारी होगी| वहीँ गेंदबाजी टीम चाहेगी कि जल्द से जल्द इनका विकेट हासिल किया जाए| फिलहाल गेंदबाजों ने बल्लेबाजों को पूरी तरह से बांधकर रखा हुआ है| इस बीच बारिश भी जारी है और हम उम्मीद करेंगे कि ये बढ़े ना बल्कि ख़त्म हो जाए|
ओवर की समाप्ति 6 : 29/1
8 रन
- 65.1
- 05.2
- 05.3
- 15.4
- 15.5
- 05.6
ज. बटलर
10 (10)
श. गिल
12 (21)
ट. बोल्ट
3-0-17-1
5.6
0
ट्रेंट बोल्ट To जोस बटलर
डॉट गेंद!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ की ओर शॉट खेला| ऐसे में फील्डर के पास गई गेंद| रन नहीं आ सका|
5.5
1
ट्रेंट बोल्ट To शुभमन गिल
आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
5.4
1
ट्रेंट बोल्ट To जोस बटलर
सिंगल!! आगे आकर बटलर ने गेंद को कवर और मिड ऑफ फील्डर के बीच से शॉट खेला और एक रन ले लिया|
5.3
0
ट्रेंट बोल्ट To जोस बटलर
गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ की ओर पुश किया| फील्डर के पास टप्पा खाकर गई गेंद| रन नहीं मिला|
5.2
0
ट्रेंट बोल्ट To जोस बटलर
ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
5.1
6
ट्रेंट बोल्ट To जोस बटलर
छक्का!! इस ओवर की पहली ही गेंद पर जोस बटलर ने लगाया सिक्स!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने ऑफ स्टंप के बाहर जाकर कीपर के ऊपर से स्कूप शॉट लगाया| ऐसे में बीच बल्ले को लगकर गेंद फाइन लेग बाउंड्री के बाहर गई छह रनों के लिए|
ओवर की समाप्ति 5 : 21/1
2 रन
- 04.1
- 04.2
- 24.3
- 04.4
- 04.5
- 04.6
श. गिल
11 (20)
ज. बटलर
3 (5)
ज. बुमराह
2-0-6-0
4.6
0
जसप्रीत बुमराह To शुभमन गिल
डॉट बॉल के साथ हुई एक कसे हुए ओवर की समाप्ति| इस बार फुलर लेंथ गेंद पर ऑन ड्राइव किया| मिड ऑन फील्डर ने उसे फील्ड कर लिया| रन का मौका नहीं बन पाया| अब 5 ओवर पूरे हो गए हैं| अब अगर बारिश भी आती है तो इस मैच का नतीजा पक्का आएगा| 5 के बाद 21/1 गुजरात टाईटन्स|
4.5
0
जसप्रीत बुमराह To शुभमन गिल
फुल लेंथ इन स्विंगर!! लहराते हुए अंदर की तरफ आई| बल्लेबाज़ ने उसकी लाइन में आकर सीधा बल्ला लगा दिया| कोई रन नहीं हो पायेगा|
4.4
0
जसप्रीत बुमराह To शुभमन गिल
एलबीडबल्यू की अपील!! अम्पायर सहमत नहीं| मिसिंग लेग थी इस वजह से अम्पायर ने इसे नकार दिया| फील्डिंग टीम ने रिव्यु लेने का नहीं सोचा जो सही फैसला भी है| पड़कर अंदर आई बॉल, फ्लिक मारने गए, बल्ले को मिस करते हुए पैड्स को जा लगी थी|
4.3
2
जसप्रीत बुमराह To शुभमन गिल
दो रन आसानी से मिल जाएगा यहाँ पर| पैड्स की फुल गेंद को ऑन साइड पर फ्लिक किया| गैप में गई गेंद| फील्डर ने भागकर स्लाइड करते हुए उसे रोका| इस बीच बल्लेबाजों ने दो रन चुरा लिया|
4.2
0
जसप्रीत बुमराह To शुभमन गिल
एक और प्ले एंड मिस हुआ| अंदर आई गेंद को लेग साइड पर मोड़ने गए| ठीक तरह से बल्ले पर गेंद को नहीं ले पाए| कोई रन नहीं हुआ|
4.1
0
जसप्रीत बुमराह To शुभमन गिल
प्ले एंड मिस!! इस गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए| बाकी का काम कीपर ने किया है|
ओवर की समाप्ति 4 : 19/1
6 रन
- 13.1
- 43.2
- 03.3
- 13.4
- 03.5
- 03.6
ज. बटलर
3 (5)
श. गिल
9 (14)
ट. बोल्ट
2-0-9-1
3.6
0
ट्रेंट बोल्ट To जोस बटलर
ऑफ़ ड्राइव!! फुल लेंथ लाइन पर डाली गई स्विंग गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ़ की दिशा में खेला| फील्डर को भेद नहीं पाए| रन का कोई मौका नहीं बन पाया|
3.5
0
ट्रेंट बोल्ट To जोस बटलर
लहराते हुए अंदर आई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे भली भांति परखा और अंत में डिफेंड कर दिया|
3.4
1
ट्रेंट बोल्ट To शुभमन गिल
सिंगल, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
3.3
0
ट्रेंट बोल्ट To शुभमन गिल
आउट स्विंगर गेंद!! बल्लेबाज ने इस गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए| रन का मौका नहीं बन सका|
3.2
4
ट्रेंट बोल्ट To शुभमन गिल
चौका!! खराब गिर गई ये गेंद लेग स्टम्प की लाइन के बाहर| बल्लेबाज़ गिल ने उसे फाइन लेग की तरफ फ्लिक किया और गैप से चौका बटोर लिया|
3.1
1
ट्रेंट बोल्ट To जोस बटलर
क्विक सिंगल!! इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया है|
बारिश तो वानखेड़े के मैदान पर हो रही है लेकिन अगर यहाँ से 5 ओवरों का खेल पूरा होता है तो गुजरात को मुकाबले में ऊपर रहने के लिए डकवर्थ लुईस नियम के अनुसान 34 रन बनाना होगा| वहीं मुंबई की पलटन की कोशिश होगी कि कुछ और विकटों को हासिल किया जाए...
ओवर की समाप्ति 3 : 13/1
4 रन
- 1 WD 2.1
- 12.1
- 02.2
- 02.3
- 22.4
- 02.5
- 02.6
श. गिल
4 (11)
ज. बटलर
2 (2)
ज. बुमराह
1-0-4-0
2.6
0
जसप्रीत बुमराह To शुभमन गिल
एक और डॉट गेंद के साथ जस्सी के एक शानदार ओवर की हुई समाप्ति| शुभमन गिल ने इस हार्ड लेंथ गेंद को समझदारी के साथ सीधे बल्ले से सामने की तरफ खेला दिया है| 3 के बाद 13/1 गुजरात, अगर बारिश आ जाती है तो गुजरात के लिए डाक वर्थ लुईस के अनुसार 5 ओवरों में 34 रनों का स्कोर रहना जरूरी है वो भी एक ही विकेट के नुक्सान पर|
2.5
0
जसप्रीत बुमराह To शुभमन गिल
गुड लेंथ गेंद!! इस बार बल्लेबाज़ द्वारा बैक फुट से पंच किया गया लेकिन तीस गज के घेरे के अंदर गेंद को फील्ड कर लिया गया|
2.4
2
जसप्रीत बुमराह To शुभमन गिल
2 रन मिल जाएगा यहाँ पर| इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया दो रनों के लिए| जस्सी के खिलाफ समझदारी से खेला जा रहा है|
2.3
0
जसप्रीत बुमराह To शुभमन गिल
डॉट बॉल!! इस बार ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई छोटी गेंद| इसपर बैक फुट से पंच शॉट खेला| फील्डर की तरफ गई गेंद जहाँ से रन का मौका नहीं बन सका|
2.2
0
जसप्रीत बुमराह To शुभमन गिल
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, मिड ऑन फील्डर ने गेंद को फील्ड किया|
2.1
1
जसप्रीत बुमराह To जोस बटलर
धीमी बारिश के बीच मुकाबला जारी है| इस बार पैड्स पर जस्सी ने डाली गेंद| फाइन लेग की तरफ बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया है|
2.1
wd
जसप्रीत बुमराह To जोस बटलर
वाइड! लेग स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद को फील्ड अम्पायर ने वाइड करार दे दिया|
इसी बीच तेज हवा के साथ धीमी बारिश भी मैदान पर आ गई है| फिलहाल तो मुकाबला जारी है लेकिन हम नहीं चाहते कि कल की तरह आज वाला मुकाबला इस बारिश की लपेट में आये|
ओवर की समाप्ति 2 : 9/1
3 रन
- 01.1
- W 1.2
- 11.3
- 21.4
- 01.5
- 01.6
श. गिल
2 (6)
ज. बटलर
1 (1)
ट. बोल्ट
1-0-3-1
1.6
0
ट्रेंट बोल्ट To शुभमन गिल
डॉट गेंद!! इसी के साथ एक सफ़ल ओवर की हुई समाप्ति!!! गुड लेंथ पर पटकी गई गेंद को बल्लेबाज़ ने समझदारी दिखाते हुए डिफेंड कर दिया| रन नहीं मिल पाया|
1.5
0
ट्रेंट बोल्ट To शुभमन गिल
बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|
1.4
2
ट्रेंट बोल्ट To शुभमन गिल
दुग्गी!! इस बार शुभमन गिल ने अपना खाता खोला!! इस बार बल्लेबाज़ ने आगे आकर लेग साइड की ओर खेलना चाहा| ऐसे में गेंद टप्पा खाकर आउटस्विंग हुई और बल्ले का लीडिंग एज लेकर डीप पॉइंट की ओर नो मेंस लैंड में गई जहाँ से बल्लेबाजों ने भागकर 2 रन ले लिया|
1.3
1
ट्रेंट बोल्ट To जोस बटलर
सिंगल!! इसी के साथ जोस बटलर ने अपना खाता खोला!! पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
जोस बटलर बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए हैं...
1.2
W
ट्रेंट बोल्ट To साई सुदर्शन OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट रायन रिकेलटन बोल्ड ट्रेंट बोल्ट| पहले विकेट का हुआ पतन| ट्रेंट बोल्ट यू ब्यूटी!! अपने पहले वोवर में विकेट लेने की आदत को यहाँ भी बरकरार रखा है| मुंबई को जिस शुरुआत की दरकार थी वो मिल गई है| इन्फॉर्म बल्लेबाज साई सुदर्शन महज 5 रन बनाकर ट्रेंट बोल्ट का पहला शिकार बने हैं| अपनी शानदार आउट स्विंगर से बल्लेबाज को चकमा दे दिया| उसकी लाइन में आकर डिफेंड करना चाहा| टप्पा खाकर गेंद ने काँटा बदला, आउट साइड एज लिया और सीधा कीपर के दस्तानों में जाकर समा गई| 6/1 गुजरात टाईटन्स|
1.1
0
ट्रेंट बोल्ट To साई सुदर्शन
शानदार आउटस्विंगर!! प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें| बाकी का काम कीपर ने किया है|
दूसरे छोर से गेंदबाज़ी करने ट्रेंट बोल्ट आए हैं...
ओवर की समाप्ति 1 : 6/0
6 रन
- 00.1
- 40.2
- 10.3
- 00.4
- 1 WD 0.5
- 00.5
- 00.6
श. गिल
0 (3)
स. सुदर्शन
5 (3)
द. चाहर
1-0-6-0
0.6
0
दीपक चाहर To शुभमन गिल
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर पॉइंट की तरफ प्लेस कर दिया, फील्डर ने गेंद को फील्ड किया| कोई रन नहीं हो सका|
0.5
0
दीपक चाहर To शुभमन गिल
इस बार विकेट लाइन की गेंद जिसे ब्लॉक कर दिया गया| कोई रन नहीं मिल पायेगा यहाँ पर क्योंकि गेंदबाज़ ने खुद ही उसे फील्ड कर लिया|
0.5
wd
दीपक चाहर To शुभमन गिल
वाइड!! ऑफ़ स्टम्प लाइन के काफी बाहर डाली गई गेंद| बल्लेबाज ने उसपर कट शॉट लगाना चाहा लेकिन बीट हुए| अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया है|
0.4
0
दीपक चाहर To शुभमन गिल
डॉट बॉल!! इस बार ऑफ़ साइड पर गेंद को स्क्वायर ड्राइव किया लेकिन गैप नहीं मिल पाया|
0.3
1
दीपक चाहर To साई सुदर्शन
इस बार ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई छोटी गेंद| पॉइंट की ओर गेंद को कट किया एक रन के लिए|
0.2
4
दीपक चाहर To साई सुदर्शन
चौका!!! पहली बाउंड्री इस रन चेज में आती हुई| फुलर लेंथ गेंद थी| उसपर ड्राइव किया गेंद को गैप में, बॉल तेज़ी के साथ कवर्स बाउंड्री पार कर गई|
0.1
0
दीपक चाहर To साई सुदर्शन
अरे वाह!!! पड़कर काँटा बदला गेंद ने और बल्लेबाज़ को चारो खाने चित कर दिया| बाहरी किनारे को छोड़ती हुई कीपर के दस्तानों में प्रस्थान कर गई गेंद|

Type
Overs
Batsmen
- साई सुदर्शन
- शुभमन गिल
- जोस बटलर
- शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड
- शाहरुख खान
- राहुल तेवतिया
- राशिद खान
- गेराल्ड कोएटज़ी
- अरशद खान
- साई किशोर
- मोहम्मद सिराज
- प्रसिद्ध कृष्णा
Bowlers
मैच की जानकारी
- स्थान वानखेड़े स्टेडियम, मुम्बई
- मौसम घने बादल छाये है
- टॉस गुजरात टाइटन्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया
- परिणाम गुजरात टाइटन्स ने मुंबई इंडियंस को 3 विकटों से हराया (डीएलएस मेथड)
- प्लेयर ऑफ द मैच शुभमन गिल
- अंपायर Sai Darshan Kumar (IND), Kaushik Gandhi (IND), केएन अनंथापद्मनाभन
- रेफ़री Arjan Kripal Singh (IND)