Advertisement
Advertisement

मुंबई इंडियंस vs चेन्नई सुपर किंग्स, मैच 38 Match Summary

मुंबई vs चेन्नई, 2025 - टी-20 Summary

मुंबई इंडियंस vs चेन्नई सुपर किंग्स स्कोरकार्ड
Share
मैच समाप्त   
मैच 38, वानखेड़ेस्टेडियम, मुम्बई , Apr 20, 2025
मुंबई इंडियंस मुंबई इंडियंस
177/1 (15.4)
चेन्नई सुपर किंग्स चेन्नई सुपर किंग्स
176/5 (20.0)
मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 9 विकटों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    रोहित शर्मा
    76(45)
चेन्नई 176/5
Bat टॉप बैट्समैन
रवींद्र जडेजा
रवींद्र जडेजा
53 (35)
  • 4x4s
  • 2x6s
  • 151.42SR
शिवम दुबे
शिवम दुबे
50 (32)
  • 2x4s
  • 4x6s
  • 156.25SR
Bowl टॉप बॉलर्स
मुंबई 177/1
Bat टॉप बैट्समैन
रोहित शर्मा
रोहित शर्मा
76 (45)
  • 4x4s
  • 6x6s
  • 168.88SR
सूर्यकुमार यादव
सूर्यकुमार यादव
68 (30)
  • 6x4s
  • 5x6s
  • 226.66SR
Bowl टॉप बॉलर्स
Advertisement
तो क्रिकेट फैन्स आज के इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से कल होगी आपसे मुलाकात इंडियन प्रीमियर लीग के एक नए मैच के साथ जो गुजरात टाईटन्स और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच शाम 07.30 बजे कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार रोहित शर्मा को उनकी शानदार बल्लेबाज़ी के लिए दिया गया| इसे हासिल करने के बाद हिटमैन ने कहा कि फैन्स हमेशा हमारा समर्थन करते हैं जिसे देखकर अच्छा लगता है| आज चीज़ें हमारे लिए सही जा रही थी| मैं अपने आपको बैक कर रहा था| मुझे यहाँ पर खेलने का काफी अनुभव है और मैं उसका फायदा उठाता हूँ| जैसी बल्लेबाज़ी मैं करना चाहता हूँ वो लगातार नहीं हो पा रही है लेकिन मैं फिर भी अपने खेलने के अंदाज़ को जारी रखना चाहूँगा| 4 या 5 ओवर फील्डिंग करने से मुझे कोई दिक्कत नहीं है, जैसा टीम मुझसे चाहेगी मैं उसके लिए तैयार हूँ|
मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने मुकाबला जीतने के बाद बात करते हुए कहा कि इस तरह की जीत हासिल करते हुए हमें काफी अच्छा महसूस हो रहा है| आगे कहा कि जिस तरह से हमने आज खेला वो काफी सकारात्मक बात है हमारे लिए| जब रोहित और स्काई इस तरह की बल्लेबाज़ी करते हैं तो आप उसे देखते ही रहना चाहते हैं| गेंदबाजों ने अच्छा काम किया है| हम अपने प्लान पर खेल रहे हैं| चीज़ों को साधारण रखने को देख रहे हैं| गेंदबाजी परिवर्तन पर कहा कि मैं टाईट रखने को देख रहा था और उसमें सफल होता जा रहा था|
मुकाबला गंवाने के बाद बात करने आये चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी ने कहा कि हम इस हार से काफी निराश हैं| चीज़ें हमारे हक में नहीं गई और उन्होंने काफी बेहतर क्रिकेट खेला जिसकी वजह से वो जीत के हक़दार हैं| आगे कहा कि हम युवा खिलाड़ियों को मौका देना चाहेंगे और उन्हें पकाते हुए अगले साल के लिए तैयार करने को देखेंगे|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
ऐसे में गेंदबाज़ी करने आए रवींद्र जडेजा ने रायन रिकेल्टन (24) की पारी का अंत कर दिया| जिसके बाद तो रोहित शर्मा (76) ने छक्के और चौके की बौछार लगा दी और अपना अर्धशतक भी पूरा कर लिया| वहीँ उनका पूरा साथ देते हुए सूर्यकुमार यादव (68) ने भी गेंद को मैदान के बाहर भेजा और अर्धशतक लगाकर टीम को जीत के करीब ले आए| जिसके बाद जब 36 गेंदों पर 41 रनों की ज़रुरत थी तो इन्हीं दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर टीम को जीत के पार पहुँचाया| इसी बीच चेन्नई के लिए सर जडेजा ने ही एक विकेट अपने नाम किया जबकि और किसी के हाथ विकेट नहीं लग सकी और मुंबई ने मैच को 9 विकटों से अपने नाम कर लिया| टॉस जीतकर आज कप्तान हार्दिक का रन चेज़ करने का फैसला बिलकुल सही साबित हुआ जहाँ टीम ने पहले शानदार गेंदबाजी की और बाद में आक्रामक बल्लेबाज़ी करते हुए अपने फैन्स का दिल जीत लिया|
मुंबई की पलटन ने अपनी सरज़मीन पर किया पिछली हार का हिसाब बराबर!! जी हाँ हिटमैन शर्मा जी का आज चला बल्ला!! तो स्काई ने भी दिखाया हवाई शॉट!! इसी बीच मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 9 विकटों से शिकस्त दे दी है!! इस बड़ी जीत के साथ मुंबई पलटन जीत की हैट्रिक लगाते हुए अंक तालिका में छठे पायदान पर जा बैठी है| जी हाँ दोस्तों 177 रनों के लक्ष्य का पीछा करने मैदान पर आई मुंबई की सेना ने शुरुआत ताबड़तोड़ अंदाज़ में किया और दोनों सलामी बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 63 रनों की अर्ध शतकीय साझेदारी करते हुए टीम को जीत की ओर बढ़ाया|
ओवर 15.4 : 177/1
20 रन
  • 1 WD 15.1
  • 615.1
  • 115.2
  • 615.3
  • 615.4
स. यादव
68 (30)
र. शर्मा
76 (45)
म. पथिराना
1.4-0-34-0
15.4
6
मथीशा पथिराना To सूर्यकुमार यादव
बैक टू बैक छक्का स्काई के बल्ले से आता हुआ! इसी के साथ मुंबई ने मुकाबले को 9 विकटों से जीत लिया है| फुल बॉल थी जिसे सामने की तरफ खेला और छह रन हासिल कर लिया|
15.3
6
मथीशा पथिराना To सूर्यकुमार यादव
छक्का!!! ओहोहो, ये शॉट तो कमाल का है भाई साहब| हवा में ड्राइव किया कवर्स की ओर| इनफील्ड के ऊपर से मारा और पूरे छह रन प्राप्त किया है|
15.2
1
मथीशा पथिराना To रोहित शर्मा
सिंगल से इस बार काम चलाया है| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर फाइन लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
15.1
6
मथीशा पथिराना To रोहित शर्मा
छक्का!!! जीत से अब महज 13 रन दूर मुंबई| हाई फुल टॉस गेंद| रोहित ने उसपर हीव शॉट खेला| बल्ले से लगने के बाद मिड विकेट बाउंड्री के पार जाकर गिरी गेंद और छह रन दे गई| रोहित ने हाई फुल टॉस के बारे में अम्पायर से पूछा जहाँ ये पता चला कि ये नो बॉल नहीं है|
15.1
wd
मथीशा पथिराना To रोहित शर्मा
वाइड!!! एक अतिरिक्त गेंद और रन एक बार फिर से पथिराना के ओवर से आता हुआ|
ओवर 15 : 157/1
16 रन
  • 414.1
  • 114.2
  • 414.3
  • 114.4
  • 614.5
  • 014.6
स. यादव
56 (28)
र. शर्मा
69 (43)
न. अहमद
3-0-36-0
14.6
0
नूर अहमद To सूर्यकुमार यादव
डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इस बार बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला|
14.5
6
नूर अहमद To सूर्यकुमार यादव
छक्का!!! स्काई ने फिर से अपना घुटना टिकाया और स्वीप कर दिया| बल्ले से लगने के बाद हवा में गई गेंद और स्टैंड्स में जाकर गिरी है छह रनों के लिए| अब जीत से काफी नज़दीक है मुंबई की टीम|
14.4
1
नूर अहमद To रोहित शर्मा
सिंगल से इस बार काम चलाया है| ऑफ साइड पर बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|
14.3
4
नूर अहमद To रोहित शर्मा
चौका!!! स्लॉग स्वीप रोहित के बल्ले से निकलता हुआ| इस बार इनफील्ड के ऊपर से गेंद को लॉफ्ट करते हुए अपने लिए मिड विकेट पर से एक बाउंड्री हासिल की है|
14.2
1
नूर अहमद To सूर्यकुमार यादव
सिंगल और इसी के साथ स्काई का अर्ध शतक यहाँ पर पूरा हो गया है| कमाल की बल्लेबाज़ी अपनी टीम के लिए की है| धीमी गति से डाली गई गेंद| खेलने गए, इस बार अंदरूनी किनारा लगा लेकिन गैप में निकल गई गेंद स्क्वायर लेग की ओर एक रन के लिए|
14.1
4
नूर अहमद To सूर्यकुमार यादव
चौका! इस बार मिड विकेट की तरफ शॉट लगाया है| बल्लेबाज़ ने इस गेंद पर अपना घुटना टिकाया और स्वीप करते हुए चौका जड़ दिया है|
ओवर 14 : 141/1
14 रन
  • 013.1
  • 1 WD 13.2
  • 413.2
  • 113.3
  • 113.4
  • 013.5
  • 1 WD 13.6
  • 613.6
र. शर्मा
64 (41)
स. यादव
45 (24)
म. पथिराना
1-0-14-0
13.6
6
मथीशा पथिराना To रोहित शर्मा
लीडिंग एज और छक्का निकल गया| थर्ड मैन बाउंड्री पर खलील ने कैच को पकड़ते हुए उसे अंदर रखने का प्रयास था लेकिन उसी दौरान उनका पैर बाउंड्री रोप्स से टकरा गया जिसकी वजह से छह रन दे दिया गया| अपनी गति से रोहित को चकमा दिया था| लेग साइड पर मोड़ने गए थे जहाँ लीडिंग एज लग गया था और छह रन मिल गया|
13.6
wd
मथीशा पथिराना To रोहित शर्मा
वाइड थी और वाइड ही रहेगी| धोनी ने वाइड का रिव्यु लिया था जो असफल हो गया| स्लोवर बाउंसर थी जिसे रोहित ने परखा और लीव कर दिया था| रिव्यु लेने के बाद उसे चेक किया गया और वाइड ही पाया गया|
13.5
0
मथीशा पथिराना To रोहित शर्मा
डॉट गेंद यहाँ पर आती हुई| पैड्स लाइन की गेंद को फ्लिक किया शॉर्ट मिड विकेट की दिशा में लेकिन फील्डर को भेद नहीं पाए| रन नहीं हुआ|
13.4
1
मथीशा पथिराना To सूर्यकुमार यादव
इस बार जड़ में डाली गई गेंद| मिड विकेट की तरफ शॉट खेला है| गैप में गई जहाँ से एक ही रन का मौका बन पाया है|
13.3
1
मथीशा पथिराना To रोहित शर्मा
इस बार सिंगल से काम चलाया है| बैकफुट से गेंद को डिफेंड किया, ऑफ़ साइड पर गई जहाँ से एक रन मिल गया|
13.2
4
मथीशा पथिराना To रोहित शर्मा
चौका!!! रोहित ऑन फायर!! लाजवाब कट शॉट!!! बल्लेबाज़ ने इस गेंद पर पूरी ताक़त से कट किया और अपने लिए चार रन बटोरे| फील्डर को हिलने तक का मौका नहीं बन पाया|
13.2
wd
मथीशा पथिराना To रोहित शर्मा
वाइड!! लेग स्टम्प के काफी बाहर डाली गई गेंद, दिशा से भटके| अम्पायर ने बाहें फैलाते हुए वाइड का इशारा किया| एक अतिरिक्त रन टीम के खाते में जुड़ा|
13.1
0
मथीशा पथिराना To रोहित शर्मा
डॉट बॉल!! इनस्विंगर थी ये गेंद| पड़कर अंदर आई| बल्लेबाज़ रोहित ने पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा| शॉर्ट मिड विकेट पर फील्डर ने उसे फील्ड कर लिया|
ओवर 13 : 127/1
15 रन
  • 212.1
  • 012.2
  • 112.3
  • 412.4
  • 412.5
  • 412.6
स. यादव
44 (23)
र. शर्मा
53 (36)
न. अहमद
2-0-20-0
12.6
4
नूर अहमद To सूर्यकुमार यादव
हैट्रिक चौका स्काई के बल्ले से आता हुआ! अब 42 गेंदों पर 50 रनों की दरकार है| विकेट लाइन के बीच रखी गई थी गेंद| बल्लेबाज़ स्काई ने इस गेंद पर अपना घुटना टिकाया और स्क्वायर लेग की तरफ स्वीप करते हुए चौका जड़ दिया है| 127/1 मुंबई|
12.5
4
नूर अहमद To सूर्यकुमार यादव
चौका! बेहतरीन टाइमिंग का इस्तेमाल करते हुए फ्लिक किया मिड विकेट बाउंड्री लाइन की ओर जहाँ से चार रन मिला| स्काई इस मुकाबले को जल्दी समाप्त करने के मूड में हैं|
12.4
4
नूर अहमद To सूर्यकुमार यादव
टॉप एज और चौका निकल गया| स्वीप शॉट लगाने गए थे| बल्ला जल्दी मोड़ कर बैठे| इस वजह से टॉप एज लेकर कीपर के ऊपर से निकली गेंद| थर्ड मैन पर फील्डर उसे रोक नहीं सके और चौका दे बैठे|
12.3
1
नूर अहमद To रोहित शर्मा
सिंगल से यहाँ पर काम चलाया है| बल्लेबाज़ रोहित ने बैक फुट से गेंद को ऑफ़ साइड पर पंच किया, गैप से एक रन मिल गया|
15 OV
16 रन
न. अहमद to स. यादव र. शर्मा
  • 414.1
  • 114.2
  • 414.3
  • 114.4
  • 614.5
  • 014.6
14 OV
14 रन
म. पथिराना to र. शर्मा स. यादव
  • 013.1
  • 1 WD 13.2
  • 413.2
  • 113.3
  • 113.4
  • 013.5
  • 1 WD 13.6
  • 613.6
13 OV
15 रन
न. अहमद to र. शर्मा स. यादव
  • 212.1
  • 012.2
  • 112.3
  • 412.4
  • 412.5
  • 412.6
12 OV
6 रन
र. अश्विन to स. यादव र. शर्मा
  • 111.1
  • 111.2
  • 111.3
  • 111.4
  • 111.5
  • 111.6
11 OV
13 रन
र. जडेजा to स. यादव र. शर्मा
  • 610.1
  • 110.2
  • 110.3
  • 010.4
  • 410.5
  • 110.6
10 OV
5 रन
न. अहमद to स. यादव र. शर्मा
  • 19.1
  • 19.2
  • 19.3
  • 19.4
  • 09.5
  • 19.6
9 OV
12 रन
र. जडेजा to र. शर्मा स. यादव
  • 18.1
  • 08.2
  • 48.3
  • 68.4
  • 08.5
  • 18.6
8 OV
11 रन
र. अश्विन to र. शर्मा स. यादव
  • 17.1
  • 17.2
  • 67.3
  • 17.4
  • 17.5
  • 17.6
7 OV
3 रन
र. जडेजा to र. शर्मा र. रिकेलटन स. यादव
  • 06.1
  • 06.2
  • 16.3
  • W 6.4
  • 16.5
  • 16.6
6 OV
6 रन
र. अश्विन to र. रिकेलटन र. शर्मा
  • 15.1
  • 05.2
  • 15.3
  • 45.4
  • 05.5
  • 05.6
5 OV
18 रन
ज. ओवर्टन to र. रिकेलटन र. शर्मा
  • 64.1
  • 14.2
  • 1 WD 4.3
  • 04.3
  • 04.4
  • 1 WD 4.5
  • 24.5
  • 1 WD 4.6
  • 64.6
4 OV
3 रन
र. अश्विन to र. रिकेलटन र. शर्मा
  • 1 LB 3.1
  • 13.2
  • 03.3
  • 03.4
  • 13.5
  • 03.6
3 OV
14 रन
ख. अहमद to र. शर्मा
  • 02.1
  • 62.2
  • 42.3
  • 02.4
  • 42.5
  • 02.6
2 OV
11 रन
ज. ओवर्टन to र. शर्मा र. रिकेलटन
  • 11.1
  • 11.2
  • 1 WD 1.3
  • 1 WD 1.3
  • 01.3
  • 61.4
  • 11.5
  • 01.6
1 OV
10 रन
ख. अहमद to र. रिकेलटन
  • 00.1
  • 20.2
  • 40.3
  • 40.4
  • 00.5
  • 00.6
मैच की जानकारी
  • स्थान वानखेड़ेस्टेडियम, मुम्बई
  • मौसम साफ़
  • टॉस मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया
  • परिणाम मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 9 विकटों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच रोहित शर्मा
  • अंपायर Abhijit Bhattacharya (IND), विरेंदर शर्मा, माइकल गौफ
  • रेफ़री वेनगलील नारायणन कुट्टी
Advertisement
मैच पोल

कौन जीतेगा मैच?

वर्म
Advertisement