Advertisement
Advertisement

मुंबई इंडियंस vs चेन्नई सुपर किंग्स, मैच 38 Commentary, Live Updates

मुंबई vs चेन्नई, 2025 - टी-20 Live Commentary

मुंबई इंडियंस vs चेन्नई सुपर किंग्स स्कोरकार्ड
Share
मैच समाप्त   
मैच 38, वानखेड़ेस्टेडियम, मुम्बई , Apr 20, 2025
मुंबई इंडियंस मुंबई इंडियंस
177/1 (15.4)
चेन्नई सुपर किंग्स चेन्नई सुपर किंग्स
176/5 (20.0)
मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 9 विकटों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    रोहित शर्मा
    76(45)
तो क्रिकेट फैन्स आज के इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से कल होगी आपसे मुलाकात इंडियन प्रीमियर लीग के एक नए मैच के साथ जो गुजरात टाईटन्स और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच शाम 07.30 बजे कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार रोहित शर्मा को उनकी शानदार बल्लेबाज़ी के लिए दिया गया| इसे हासिल करने के बाद हिटमैन ने कहा कि फैन्स हमेशा हमारा समर्थन करते हैं जिसे देखकर अच्छा लगता है| आज चीज़ें हमारे लिए सही जा रही थी| मैं अपने आपको बैक कर रहा था| मुझे यहाँ पर खेलने का काफी अनुभव है और मैं उसका फायदा उठाता हूँ| जैसी बल्लेबाज़ी मैं करना चाहता हूँ वो लगातार नहीं हो पा रही है लेकिन मैं फिर भी अपने खेलने के अंदाज़ को जारी रखना चाहूँगा| 4 या 5 ओवर फील्डिंग करने से मुझे कोई दिक्कत नहीं है, जैसा टीम मुझसे चाहेगी मैं उसके लिए तैयार हूँ|
मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने मुकाबला जीतने के बाद बात करते हुए कहा कि इस तरह की जीत हासिल करते हुए हमें काफी अच्छा महसूस हो रहा है| आगे कहा कि जिस तरह से हमने आज खेला वो काफी सकारात्मक बात है हमारे लिए| जब रोहित और स्काई इस तरह की बल्लेबाज़ी करते हैं तो आप उसे देखते ही रहना चाहते हैं| गेंदबाजों ने अच्छा काम किया है| हम अपने प्लान पर खेल रहे हैं| चीज़ों को साधारण रखने को देख रहे हैं| गेंदबाजी परिवर्तन पर कहा कि मैं टाईट रखने को देख रहा था और उसमें सफल होता जा रहा था|
मुकाबला गंवाने के बाद बात करने आये चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी ने कहा कि हम इस हार से काफी निराश हैं| चीज़ें हमारे हक में नहीं गई और उन्होंने काफी बेहतर क्रिकेट खेला जिसकी वजह से वो जीत के हक़दार हैं| आगे कहा कि हम युवा खिलाड़ियों को मौका देना चाहेंगे और उन्हें पकाते हुए अगले साल के लिए तैयार करने को देखेंगे|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
ऐसे में गेंदबाज़ी करने आए रवींद्र जडेजा ने रायन रिकेल्टन (24) की पारी का अंत कर दिया| जिसके बाद तो रोहित शर्मा (76) ने छक्के और चौके की बौछार लगा दी और अपना अर्धशतक भी पूरा कर लिया| वहीँ उनका पूरा साथ देते हुए सूर्यकुमार यादव (68) ने भी गेंद को मैदान के बाहर भेजा और अर्धशतक लगाकर टीम को जीत के करीब ले आए| जिसके बाद जब 36 गेंदों पर 41 रनों की ज़रुरत थी तो इन्हीं दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर टीम को जीत के पार पहुँचाया| इसी बीच चेन्नई के लिए सर जडेजा ने ही एक विकेट अपने नाम किया जबकि और किसी के हाथ विकेट नहीं लग सकी और मुंबई ने मैच को 9 विकटों से अपने नाम कर लिया| टॉस जीतकर आज कप्तान हार्दिक का रन चेज़ करने का फैसला बिलकुल सही साबित हुआ जहाँ टीम ने पहले शानदार गेंदबाजी की और बाद में आक्रामक बल्लेबाज़ी करते हुए अपने फैन्स का दिल जीत लिया|
मुंबई की पलटन ने अपनी सरज़मीन पर किया पिछली हार का हिसाब बराबर!! जी हाँ हिटमैन शर्मा जी का आज चला बल्ला!! तो स्काई ने भी दिखाया हवाई शॉट!! इसी बीच मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 9 विकटों से शिकस्त दे दी है!! इस बड़ी जीत के साथ मुंबई पलटन जीत की हैट्रिक लगाते हुए अंक तालिका में छठे पायदान पर जा बैठी है| जी हाँ दोस्तों 177 रनों के लक्ष्य का पीछा करने मैदान पर आई मुंबई की सेना ने शुरुआत ताबड़तोड़ अंदाज़ में किया और दोनों सलामी बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 63 रनों की अर्ध शतकीय साझेदारी करते हुए टीम को जीत की ओर बढ़ाया|
ओवर की समाप्ति 15.4 : 177/1
20 रन
  • 1 WD 15.1
  • 615.1
  • 115.2
  • 615.3
  • 615.4
स. यादव
68 (30)
र. शर्मा
76 (45)
म. पथिराना
1.4-0-34-0
15.4
6
मथीशा पथिराना To सूर्यकुमार यादव
बैक टू बैक छक्का स्काई के बल्ले से आता हुआ! इसी के साथ मुंबई ने मुकाबले को 9 विकटों से जीत लिया है| फुल बॉल थी जिसे सामने की तरफ खेला और छह रन हासिल कर लिया|
15.3
6
मथीशा पथिराना To सूर्यकुमार यादव
छक्का!!! ओहोहो, ये शॉट तो कमाल का है भाई साहब| हवा में ड्राइव किया कवर्स की ओर| इनफील्ड के ऊपर से मारा और पूरे छह रन प्राप्त किया है|
15.2
1
मथीशा पथिराना To रोहित शर्मा
सिंगल से इस बार काम चलाया है| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर फाइन लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
15.1
6
मथीशा पथिराना To रोहित शर्मा
छक्का!!! जीत से अब महज 13 रन दूर मुंबई| हाई फुल टॉस गेंद| रोहित ने उसपर हीव शॉट खेला| बल्ले से लगने के बाद मिड विकेट बाउंड्री के पार जाकर गिरी गेंद और छह रन दे गई| रोहित ने हाई फुल टॉस के बारे में अम्पायर से पूछा जहाँ ये पता चला कि ये नो बॉल नहीं है|
15.1
wd
मथीशा पथिराना To रोहित शर्मा
वाइड!!! एक अतिरिक्त गेंद और रन एक बार फिर से पथिराना के ओवर से आता हुआ|
ओवर की समाप्ति 15 : 157/1
16 रन
  • 414.1
  • 114.2
  • 414.3
  • 114.4
  • 614.5
  • 014.6
स. यादव
56 (28)
र. शर्मा
69 (43)
न. अहमद
3-0-36-0
14.6
0
नूर अहमद To सूर्यकुमार यादव
डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इस बार बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला|
14.5
6
नूर अहमद To सूर्यकुमार यादव
छक्का!!! स्काई ने फिर से अपना घुटना टिकाया और स्वीप कर दिया| बल्ले से लगने के बाद हवा में गई गेंद और स्टैंड्स में जाकर गिरी है छह रनों के लिए| अब जीत से काफी नज़दीक है मुंबई की टीम|
14.4
1
नूर अहमद To रोहित शर्मा
सिंगल से इस बार काम चलाया है| ऑफ साइड पर बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|
14.3
4
नूर अहमद To रोहित शर्मा
चौका!!! स्लॉग स्वीप रोहित के बल्ले से निकलता हुआ| इस बार इनफील्ड के ऊपर से गेंद को लॉफ्ट करते हुए अपने लिए मिड विकेट पर से एक बाउंड्री हासिल की है|
14.2
1
नूर अहमद To सूर्यकुमार यादव
सिंगल और इसी के साथ स्काई का अर्ध शतक यहाँ पर पूरा हो गया है| कमाल की बल्लेबाज़ी अपनी टीम के लिए की है| धीमी गति से डाली गई गेंद| खेलने गए, इस बार अंदरूनी किनारा लगा लेकिन गैप में निकल गई गेंद स्क्वायर लेग की ओर एक रन के लिए|
14.1
4
नूर अहमद To सूर्यकुमार यादव
चौका! इस बार मिड विकेट की तरफ शॉट लगाया है| बल्लेबाज़ ने इस गेंद पर अपना घुटना टिकाया और स्वीप करते हुए चौका जड़ दिया है|
ओवर की समाप्ति 14 : 141/1
14 रन
  • 013.1
  • 1 WD 13.2
  • 413.2
  • 113.3
  • 113.4
  • 013.5
  • 1 WD 13.6
  • 613.6
र. शर्मा
64 (41)
स. यादव
45 (24)
म. पथिराना
1-0-14-0
13.6
6
मथीशा पथिराना To रोहित शर्मा
लीडिंग एज और छक्का निकल गया| थर्ड मैन बाउंड्री पर खलील ने कैच को पकड़ते हुए उसे अंदर रखने का प्रयास था लेकिन उसी दौरान उनका पैर बाउंड्री रोप्स से टकरा गया जिसकी वजह से छह रन दे दिया गया| अपनी गति से रोहित को चकमा दिया था| लेग साइड पर मोड़ने गए थे जहाँ लीडिंग एज लग गया था और छह रन मिल गया|
13.6
wd
मथीशा पथिराना To रोहित शर्मा
वाइड थी और वाइड ही रहेगी| धोनी ने वाइड का रिव्यु लिया था जो असफल हो गया| स्लोवर बाउंसर थी जिसे रोहित ने परखा और लीव कर दिया था| रिव्यु लेने के बाद उसे चेक किया गया और वाइड ही पाया गया|
13.5
0
मथीशा पथिराना To रोहित शर्मा
डॉट गेंद यहाँ पर आती हुई| पैड्स लाइन की गेंद को फ्लिक किया शॉर्ट मिड विकेट की दिशा में लेकिन फील्डर को भेद नहीं पाए| रन नहीं हुआ|
13.4
1
मथीशा पथिराना To सूर्यकुमार यादव
इस बार जड़ में डाली गई गेंद| मिड विकेट की तरफ शॉट खेला है| गैप में गई जहाँ से एक ही रन का मौका बन पाया है|
13.3
1
मथीशा पथिराना To रोहित शर्मा
इस बार सिंगल से काम चलाया है| बैकफुट से गेंद को डिफेंड किया, ऑफ़ साइड पर गई जहाँ से एक रन मिल गया|
13.2
4
मथीशा पथिराना To रोहित शर्मा
चौका!!! रोहित ऑन फायर!! लाजवाब कट शॉट!!! बल्लेबाज़ ने इस गेंद पर पूरी ताक़त से कट किया और अपने लिए चार रन बटोरे| फील्डर को हिलने तक का मौका नहीं बन पाया|
13.2
wd
मथीशा पथिराना To रोहित शर्मा
वाइड!! लेग स्टम्प के काफी बाहर डाली गई गेंद, दिशा से भटके| अम्पायर ने बाहें फैलाते हुए वाइड का इशारा किया| एक अतिरिक्त रन टीम के खाते में जुड़ा|
13.1
0
मथीशा पथिराना To रोहित शर्मा
डॉट बॉल!! इनस्विंगर थी ये गेंद| पड़कर अंदर आई| बल्लेबाज़ रोहित ने पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा| शॉर्ट मिड विकेट पर फील्डर ने उसे फील्ड कर लिया|
ओवर की समाप्ति 13 : 127/1
15 रन
  • 212.1
  • 012.2
  • 112.3
  • 412.4
  • 412.5
  • 412.6
स. यादव
44 (23)
र. शर्मा
53 (36)
न. अहमद
2-0-20-0
12.6
4
नूर अहमद To सूर्यकुमार यादव
हैट्रिक चौका स्काई के बल्ले से आता हुआ! अब 42 गेंदों पर 50 रनों की दरकार है| विकेट लाइन के बीच रखी गई थी गेंद| बल्लेबाज़ स्काई ने इस गेंद पर अपना घुटना टिकाया और स्क्वायर लेग की तरफ स्वीप करते हुए चौका जड़ दिया है| 127/1 मुंबई|
12.5
4
नूर अहमद To सूर्यकुमार यादव
चौका! बेहतरीन टाइमिंग का इस्तेमाल करते हुए फ्लिक किया मिड विकेट बाउंड्री लाइन की ओर जहाँ से चार रन मिला| स्काई इस मुकाबले को जल्दी समाप्त करने के मूड में हैं|
12.4
4
नूर अहमद To सूर्यकुमार यादव
टॉप एज और चौका निकल गया| स्वीप शॉट लगाने गए थे| बल्ला जल्दी मोड़ कर बैठे| इस वजह से टॉप एज लेकर कीपर के ऊपर से निकली गेंद| थर्ड मैन पर फील्डर उसे रोक नहीं सके और चौका दे बैठे|
12.3
1
नूर अहमद To रोहित शर्मा
सिंगल से यहाँ पर काम चलाया है| बल्लेबाज़ रोहित ने बैक फुट से गेंद को ऑफ़ साइड पर पंच किया, गैप से एक रन मिल गया|
12.2
0
नूर अहमद To रोहित शर्मा
विकेट लाइन के बीच डाली गई गेंद| इसपर आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|
12.1
2
नूर अहमद To रोहित शर्मा
हवा में थी गेंद लेकिन कवर्स की तरफ नो मेंस लैंड में गिरी है| बल्लेबाज़ ने इस गेंद को हवा में उठाकर मारा, गैप में गिरी और दो रन टीम के खाते में जुड़ गए| फील्डर उसके पीछे भागे थे लेकिन उसतक पहुँच नहीं सके|
ओवर की समाप्ति 12 : 112/1
6 रन
  • 111.1
  • 111.2
  • 111.3
  • 111.4
  • 111.5
  • 111.6
र. शर्मा
50 (33)
स. यादव
32 (20)
र. अश्विन
4-0-25-0
11.6
1
रविचंद्रन अश्विन To रोहित शर्मा
सिंगल के साथ रोहित शर्मा का एक और अर्ध शतक पूरा हुआ है| क्या कमाल की बल्लेबाज़ी आज हमें हिटमैन के बल्ले से देखने को मिली है| ड्रेसिंग रूम से उनकी सराहना हुई है| लॉन्ग ऑफ़ की तरफ शॉट खेलकर अपने पचास तक पहुंचे हैं|
11.5
1
रविचंद्रन अश्विन To सूर्यकुमार यादव
एक और अच्छी गेंद| स्काई ने इसपर बैक फुट से गेंद को पंच किया, जहाँ से एक रन मिल गया|
11.4
1
रविचंद्रन अश्विन To रोहित शर्मा
कैरम बॉल!! इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
11.3
1
रविचंद्रन अश्विन To सूर्यकुमार यादव
सिंगल!! कैच ड्रॉप तो हुआ लेकिन उसे काफी टफ चांस कहा जाएगा| बल्कि ये कहा जा सकता है कि युवा आयुष ने छक्का बचाया है| खुद मैदान के बाहर जा रहे थे इस वजह से गेंद को अंदर फ़ेंक दिया| स्वीप शॉट पर छक्का बटोरने का प्रयास था लेकिन फील्डर ने उनके इस मंसूबे पर पानी फेर दिया|
11.2
1
रविचंद्रन अश्विन To रोहित शर्मा
समझदारी भरा सिंगल हिटमैन के द्वारा| इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया है|
11.1
1
रविचंद्रन अश्विन To सूर्यकुमार यादव
कैरम गेंद| आगे आकर सामने की तरफ शॉट खेला| लॉन्ग ऑन की तरफ गई गेंद जहाँ से एक रन हासिल हुआ है|
ओवर की समाप्ति 11 : 106/1
13 रन
  • 610.1
  • 110.2
  • 110.3
  • 010.4
  • 410.5
  • 110.6
स. यादव
29 (17)
र. शर्मा
47 (30)
र. जडेजा
3-0-28-1
10.6
1
रवींद्र जडेजा To सूर्यकुमार यादव
सिंगल के साथ एक महंगे ओवर की हुई है समाप्ति| इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
10.5
4
रवींद्र जडेजा To सूर्यकुमार यादव
चौका!!! लीजिये, अभी हमने बात की ही थी कि स्वीप पर छक्का लगाते हैं, इस बार चौका भी लगा दिया| बल्लेबाज़ ने स्वीप शॉट का इस्तेमाल करते हुए स्क्वायर लेग से चौका बटोरा और अपनी रेंज हिटिंग दिखाई है|
10.4
0
रवींद्र जडेजा To सूर्यकुमार यादव
आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया|
10.3
1
रवींद्र जडेजा To रोहित शर्मा
सिंगल!! ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई गेंद| इसपर बल्लेबाज़ ने स्क्वायर कट करते हुए एक रन हासिल किया है|
10.2
1
रवींद्र जडेजा To सूर्यकुमार यादव
सिंगल से इस बार काम चलाया है| विकेट लाइन पर रखी गई गेंद को गैप में पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया है|
10.1
6
रवींद्र जडेजा To सूर्यकुमार यादव
छक्का!!! एक और स्काई स्पेशल स्वीप शॉट| सभी बल्लेबाज़ स्वीप के ज़रिये चौका बटोरते हैं लेकिन इनका काम छक्के से होता है| फाइन लेग की दिशा में खेला गेंद को और स्टैंड्स में भेज दिया है|
ओवर की समाप्ति 10 : 93/1
5 रन
  • 19.1
  • 19.2
  • 19.3
  • 19.4
  • 09.5
  • 19.6
स. यादव
17 (12)
र. शर्मा
46 (29)
न. अहमद
1-0-5-0
9.6
1
नूर अहमद To सूर्यकुमार यादव
सिंगल के साथ नूर के एक सस्ते ओवर की हुई है समाप्ति| फुलर लेंथ गेंद थी, बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया| लॉन्ग ऑफ़ से सिंगल हासिल किया है| चतुराई भरी बल्लेबाज़ी यहाँ पर जारी है| 93/1 मुंबई इंडियंस|
9.5
0
नूर अहमद To सूर्यकुमार यादव
इस बार गैप हासिल नहीं हो पायेगा| कवर ड्राइव किया गया लेकिन रन का मौका नही बन सका| फील्डर ने उसे फील्ड कर लिया है|
9.4
1
नूर अहमद To रोहित शर्मा
ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई फुल गेंद| बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया| गैप से एक रन हासिल किया है|
9.3
1
नूर अहमद To सूर्यकुमार यादव
फुलर लेंथ गेंद| हीव शॉट खेलना चाहा| मिड विकेट की तरफ गई गेंद जहाँ से एक ही रन का मौका बन पाया|
9.2
1
नूर अहमद To रोहित शर्मा
एक और सिंगल यहाँ पर चुरा लिया जाएगा| इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को ऑफ़ साइड पर पंच किया और एक रन हासिल किया|
9.1
1
नूर अहमद To सूर्यकुमार यादव
गुड लेंथ गेंद!! बैक फुट से गेंद को ऑफ़ साइड पर पंच किया, गैप से एक रन मिल गया|
टाइम आउट का हुआ समय!! ढाई मिनट का ब्रेक जहाँ दोनों ही टीमें अपनी-अपनी रणनीति बनाती हुई नज़र आएँगी| 9 ओवरों की समाप्ति के बाद 88/1 मुंबई, लक्ष्य से 89 रन दूर|फिलहाल क्रीज़ पर रोहित शर्मा और स्काई की जोड़ी टिकी हुई है जिनके कन्धों पर टीम को अब आगे ले जाने की बड़ी ज़िम्मेदारी होगी| वहीँ गेंदबाजी टीम चाहेगी कि जल्द से जल्द इनका विकेट हासिल किया जाए| फिलहाल दबाव गेंदबाजों के ऊपर होगा|
ओवर की समाप्ति 9 : 88/1
12 रन
  • 18.1
  • 08.2
  • 48.3
  • 68.4
  • 08.5
  • 18.6
स. यादव
14 (8)
र. शर्मा
44 (27)
र. जडेजा
2-0-15-1
8.6
1
रवींद्र जडेजा To सूर्यकुमार यादव
टैप एंड रन!! बल्लेबाज़ ने फ्रंट फुट से गेंद को पंच किया, गैप से एक रन मिला|
8.5
0
रवींद्र जडेजा To सूर्यकुमार यादव
दो बड़े शॉट्स के बाद एक डॉट गेंद यहाँ पर आती हुई|
8.4
6
रवींद्र जडेजा To सूर्यकुमार यादव
छक्का!!! एक और बार स्काई ने अपनी क्लास दिखाई है| फुल बॉल थी| उसपर पूरी तरह से झुककर स्वीप शॉट खेला और बॉल दर्शको के बीच पहुंचा दिया छह रनों के लिए|
8.3
4
रवींद्र जडेजा To सूर्यकुमार यादव
चौका!! स्काई स्पेशल!! इनसाइड आउट ओवर कवर!! रूम बनाकर चिप कर दिया गेंद को बाउंड्री की तरफ| टाइमिंग इतनी शानदार थी कि गेंद बड़े आराम से सीमा रेखा के पार चली गई चार रनों के लिए|
8.2
0
रवींद्र जडेजा To सूर्यकुमार यादव
डॉट बॉल!! इस बार स्वीप शॉट ज़रूर खेला लेकिन फील्डर वहां मौजूद| रन का मौका नहीं बन सका|
8.1
1
रवींद्र जडेजा To रोहित शर्मा
स्टॉप बॉल!! रोहित ने आखिरी समय पर शॉट को चेक किया| जड्डू ने अपने दाहिने तरफ डाईव लगाते हुए उसे रोकना चाहा लेकिन बीट हुए| गैप से एक रन हासिल हुआ है|
ओवर की समाप्ति 8 : 76/1
11 रन
  • 17.1
  • 17.2
  • 67.3
  • 17.4
  • 17.5
  • 17.6
र. शर्मा
43 (26)
स. यादव
3 (3)
र. अश्विन
3-0-19-0
7.6
1
रविचंद्रन अश्विन To रोहित शर्मा
एक और सिंगल!! इसी के साथ एक बड़े ओवर की हुई समाप्ति जहाँ से 11 रन आये हैं| बड़े आराम से इस गेंद को लेग साइड पर टहलाया और एक रन हासिल कर लिया|
7.5
1
रविचंद्रन अश्विन To सूर्यकुमार यादव
सिंगल!! बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड ऑफ़ की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
7.4
1
रविचंद्रन अश्विन To रोहित शर्मा
कैरम बॉल!! रोहित ने बैक फुट से इसपर ऑन साइड की तरफ फ्लिक करते हुए एक रन लिया है|
7.3
6
रविचंद्रन अश्विन To रोहित शर्मा
छक्का! वाओ!! ये बॉल तो सीमा रेखा पार कर गई| बल्लेबाज़ ने गेंद की लम्बाई को भांपा और स्लॉग स्वीप करते हुए उसे मैदान के बाहर भेजा| आज तो हिटमैन का बल्ला सर चढ़कर बोल रहा है|
7.2
1
रविचंद्रन अश्विन To सूर्यकुमार यादव
क्विक सिंगल स्काई के द्वारा लिया गया है| इस बार पिटारे से स्वीप शॉट निकाला और एक रन बटोरा है|
7.1
1
रविचंद्रन अश्विन To रोहित शर्मा
पैड्स पर डाली गई थी गेंद| रोहित ने बैक फुट से ऑन साइड पर फ्लिक करते हुए एक रन लिया है|
ओवर की समाप्ति 7 : 65/1
3 रन
  • 06.1
  • 06.2
  • 16.3
  • W 6.4
  • 16.5
  • 16.6
र. शर्मा
34 (22)
स. यादव
1 (1)
र. जडेजा
1-0-3-1
6.6
1
रवींद्र जडेजा To रोहित शर्मा
सिंगल, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
6.5
1
रवींद्र जडेजा To सूर्यकुमार यादव
सिंगल के साथ स्काई ने खोला है अपना खाता| सीधे बल्ले से मिड ऑन की तरफ से खेलते हुए एक रन हासिल किया है|
सूर्यकुमार यादव अगले बल्लेबाज़ अब क्रीज़ पर आये हैं...
6.4
W
रवींद्र जडेजा To रायन रिकेलटन OUT!
आउट!! कैच आउट!!! कॉट आयुष म्हात्रे बोल्ड रवींद्र जडेजा| पहले विकेट का पतन हो गया है| 63 रनों की साझेदारी टूट गई है| मिड विकेट बाउंड्री पर फील्डर ने एक शानदार जज कैच पकड़ा है| ऑफ़ स्टम्प लाइन पर डाली गई फुल गेंद पर स्लॉग किया था| बल्ले पर लगने के बाद सीधा बाउंड्री की तरफ गई थी गेंद| फील्डर इस बड़े शॉट की लाइन में आये और कैच को पूरा कर लिया| 63/1 मुंबई|
6.3
1
रवींद्र जडेजा To रोहित शर्मा
सिंगल से यहाँ पर काम चलाया है| रोहित ने बैक फुट से गेंद को पंच किया, गैप से एक रन मिल गया|
6.2
0
रवींद्र जडेजा To रोहित शर्मा
इस बार आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर समझदारी दिखाते हुए डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं होगा|
6.1
0
रवींद्र जडेजा To रोहित शर्मा
प्ले एंड मिस!! एलबीडबल्यू की अपील हुई, अम्पायर सहमत नहीं दिखे| फील्डिंग टीम ने काफी देर बात की लेकिन रिव्यु नहीं लिया| रिवर्स स्वीप शॉट इस गेंद पर खेलने गए थे और बीट हुए थे|
ओवर की समाप्ति 6 : 62/0
6 रन
  • 15.1
  • 05.2
  • 15.3
  • 45.4
  • 05.5
  • 05.6
र. रिकेलटन
24 (18)
र. शर्मा
32 (18)
र. अश्विन
2-0-8-0
5.6
0
रविचंद्रन अश्विन To रायन रिकेलटन
डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके| 62/0 चेन्नई|
5.5
0
रविचंद्रन अश्विन To रायन रिकेलटन
ऑफ़ स्पिन गेंद!! सीधे बल्ले से ऑन ड्राइव तो किया लेकिन नतीजा कुछ भी नहीं| फील्डर ने इस गेंद को फील्ड कर लिया|
5.4
4
रविचंद्रन अश्विन To रायन रिकेलटन
चौका! इससे गेंदबाज़ के हौंसले पस्त हुए होंगे| बल्लेबाज़ ने इस गेंद पर अपना घुटना टिकाया और पुल करते हुए चौका जड़ दिया|
5.3
1
रविचंद्रन अश्विन To रोहित शर्मा
पैड्स पर डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की दिशा में खेला, फील्डर गेंद पर आये लेकिन सिंगल से नहीं रोक पाए|
5.2
0
रविचंद्रन अश्विन To रोहित शर्मा
डॉट बॉल!! क्रीज़ में रहकर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके|
5.1
1
रविचंद्रन अश्विन To रायन रिकेलटन
सिंगल से इस बार काम चलाया है| रिवर्स स्वीप खेलकर पॉइंट की ओर से एक रन लिया| मिस फील्ड हुई थी जिसका फायदा बल्लेबाजों ने उठा लिया|
ओवर की समाप्ति 5 : 56/0
18 रन
  • 64.1
  • 14.2
  • 1 WD 4.3
  • 04.3
  • 04.4
  • 1 WD 4.5
  • 24.5
  • 1 WD 4.6
  • 64.6
र. शर्मा
31 (16)
र. रिकेलटन
19 (14)
ज. ओवर्टन
2-0-29-0
4.6
6
जेमी ओवर्टन To रोहित शर्मा
छक्का!! रोहित के बल्ले से एक और बड़ा शॉट आता हुआ| झन्नाटेदार हीव शॉट छह रन के लिए!! सामने वाला पैर हटाया और बल्लेबाज़ के पाले में आ गई गेंद| शॉट लगाया और संपर्क इतना बेहतरीन कि गेंद जाकर दर्शकदीर्घा में काफी दूर गिरी छह रनों के लिए|
4.6
wd
जेमी ओवर्टन To रोहित शर्मा
एक और बार वाइड डाल बैठे गेंदबाज़| बल्लेबाज़ की पहुँच से दूर रखने के चक्कर में अतिरिक्त गेंद डाल रहे हैं|
4.5
2
जेमी ओवर्टन To रोहित शर्मा
2 रन मिल जाएगा यहाँ पर| बल्लेबाज़ ने इस गेंद को लॉन्ग ऑन की तरफ हवा में उठाकर मारा, गैप में गिरी और दो रन टीम के खाते में जुड़ गए|
4.5
wd
जेमी ओवर्टन To रोहित शर्मा
वाइड!! एक और अतिरिक्त गेंद और रन यहाँ पर गेंदबाज़ के द्वारा तोहफे और वाइड एक रूप में दिया गया है|
4.4
0
जेमी ओवर्टन To रोहित शर्मा
इस बार आगे आकर रोहित ने शॉट खेलना चाहा लेकिन वाइड यॉर्कर पर ठीक तरह से बल्ले पर गेंद को नहीं ले पाए|
4.3
0
जेमी ओवर्टन To रोहित शर्मा
एक और डॉट गेंद!! बीट हुए बल्लेबाज़! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया| गति और लाइन से चकमा खा गए|
4.3
wd
जेमी ओवर्टन To रोहित शर्मा
वाइड!!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसपर शॉट लगाना चाहा लेकिन बीट हुए| अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया है|
4.2
1
जेमी ओवर्टन To रायन रिकेलटन
समझदारी भरा सिंगल!! गुड लंठ गेंद थी, फ्रंटफुट से इस गेंद को डिफेंड किया जहाँ से एक रन मिल गया|
4.1
6
जेमी ओवर्टन To रायन रिकेलटन
छक्का!!! गेंदबाज़ का स्वागत बड़े शॉट के साथ किया है| इस बार लेग साइड पर पूरी ताक़त से शॉट लगाया और बॉल सीधा स्टैंड में गई छह रनों के लिए| दबाव अब पूरी तरह से गेंदबाज़ के ऊपर होगा|
ओवर की समाप्ति 4 : 38/0
3 रन
  • 1 LB 3.1
  • 13.2
  • 03.3
  • 03.4
  • 13.5
  • 03.6
र. शर्मा
23 (12)
र. रिकेलटन
12 (12)
र. अश्विन
1-0-2-0
3.6
0
रविचंद्रन अश्विन To रोहित शर्मा
डॉट बॉल के साथ अश्विन के एक सस्ते ओवर की हुई है समाप्ति| टाईट लाइन पर रखी गई गेंद को रोहित ने सम्मान दिया है|
3.5
1
रविचंद्रन अश्विन To रायन रिकेलटन
सिंगल ही हासिल हो पायेगा यहाँ पर| इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया है|
3.4
0
रविचंद्रन अश्विन To रायन रिकेलटन
प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ के पैड्स के पास से होते हुए कीपर के पास गई गेंद| रन का मौका नहीं बन सका|
3.3
0
रविचंद्रन अश्विन To रायन रिकेलटन
डॉट बॉल!! पैड्स पर रखी गई गेंद| ऑन साइड पर फ्लिक शॉट खेला गया लेकिन बॉल सीधा फील्डर के पास गई| कोई रन नहीं हुआ|
3.2
1
रविचंद्रन अश्विन To रोहित शर्मा
सिंगल से इस बार काम चलाया है| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
3.1
lb
रविचंद्रन अश्विन To रायन रिकेलटन
लेग बाई के साथ ओवर का आगाज़ हुआ है| थोडा तेज़ गति से पैड्स पर डाली गई गेंद| लेग साइड पर खेलने गए और बीट हुए| पैड्स को लगकर ऑन साइड पर गई जहाँ से एक रन मिला है|
रविचंद्रन अश्विन को थमाई गई है गेंद...
ओवर की समाप्ति 3 : 35/0
14 रन
  • 02.1
  • 62.2
  • 42.3
  • 02.4
  • 42.5
  • 02.6
र. शर्मा
22 (10)
र. रिकेलटन
11 (8)
ख. अहमद
2-0-24-0
2.6
0
खलील अहमद To रोहित शर्मा
टाईट लाइन पर डाली गई गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने डिफेंड करते हुए सम्मान दे दिया| कोई रन नहीं होगा यहाँ पर| 35/0 मुंबई इंडियंस|
2.5
4
खलील अहमद To रोहित शर्मा
चौका!!! एक और बाउंड्री हिटमैन के बल्ले से आती हुई| स्लोवर गेंद को काफी जल्दी परख लिया| कवर्स की तरफ महज़ एक पुश था ये लेकिन फिर भी बाउंड्री पार कर गई गेंद चार रनों के लिए|
2.4
0
खलील अहमद To रोहित शर्मा
डॉट बॉल यहाँ पर आई है| इस बार हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला| रन नहीं हो सका|
2.3
4
खलील अहमद To रोहित शर्मा
ओहोहोहो!!! बेहतरीन कवर ड्राइव!!! चौका मिलेगा रोहित शर्मा को यहाँ पर!!! ओवरपिच गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर की दिशा में ड्राइव किया| कवर फील्डर के पास गेंद को रोकने का कोई मौका नहीं वहां पर| गेंद गोली की रफ़्तार से सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए|
2.2
6
खलील अहमद To रोहित शर्मा
एक और छक्का हिटमैन के बल्ले से आता हुआ! टिपिकल रोहित पिक अप शॉट!!! स्क्वायर लेग बाउंड्री की तरफ!!! काफी जल्दी इस तरह की लेंथ को पिक कर लेते हैं| पैरों पर डाली गई गेंद को बड़ी खूबसूरती से कलाईयों के सहारे फ्लिक किया बाउंड्री की तरफ, स्टैंड्स में गई गेंद सीमा रेखा के पार छह रनों के लिए|
2.1
0
खलील अहमद To रोहित शर्मा
कवर ड्राइव!! फुल लेंथ लाइन पर डाली गई स्विंग गेंद को बल्लेबाज़ रोहित शर्मा ने कवर्स की दिशा में खेला| फील्डर को भेद नहीं पाए| रन का कोई मौका नहीं बन पाया|
ओवर की समाप्ति 2 : 21/0
11 रन
  • 11.1
  • 11.2
  • 1 WD 1.3
  • 1 WD 1.3
  • 01.3
  • 61.4
  • 11.5
  • 01.6
र. रिकेलटन
11 (8)
र. शर्मा
8 (4)
ज. ओवर्टन
1-0-11-0
1.6
0
जेमी ओवर्टन To रायन रिकेलटन
प्ले एंड मिस!! इस बार लेग स्टम्प लाइन पर रखी गई गेंद को लेग साइड पर शॉट लगाने गए और बीट हो गए| कोई रन नहीं हुआ| 21/0 मुंबई|
1.5
1
जेमी ओवर्टन To रोहित शर्मा
बड़े शॉट के बाद अब समझदारी भरा सिंगल लिया है!!! मिडिल स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| टैप किया उसे ऑफ़ साइड की ओर, तेज़ी से भागे रन और सिंगल पूरा किया|
1.4
6
जेमी ओवर्टन To रोहित शर्मा
छक्का!!! रोहित शर्मा को अगर आप छोटी गेंद डालोगे तो वो आपको मरीन ड्राइव के की तरफ मार देंगे| छोटी ही डाली गई थी गेंद, उसपर पुल शॉट का इस्तेमाल किया और गेंद सीधा दर्शकों के बीच गई छह रनों के लिए|
1.3
0
जेमी ओवर्टन To रोहित शर्मा
डॉट बॉल!! अच्छी गति के साथ लेंथ को हिट करते हुए ओवर्टन ने डाली ये गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे भी बड़े आराम से पंच कर दिया| रन नहीं हो सका|
1.3
wd
जेमी ओवर्टन To रोहित शर्मा
एक और वाइड गेंद!!! इस बार भी लेग स्टम्प के बाहर निकल गई स्विंग होती हुई गेंद| एक और अतिरिक्त रन मिला टीम को यहाँ पर|
1.3
wd
जेमी ओवर्टन To रोहित शर्मा
वाइड!!! लेग स्टम्प के बाहर निकल गई स्विंग होती हुई गेंद| बाकी का काम कीपर ने किया है| एक अतिरिक्त रन मिला टीम को यहाँ पर|
1.2
1
जेमी ओवर्टन To रायन रिकेलटन
सिंगल!! बैकफुट से गेंद को डिफेंड किया, ऑफ़ साइड पर गई जहाँ से एक रन मिल गया| बढ़िया रनिंग विकटों के बीच देखने को मिली है|
1.1
1
जेमी ओवर्टन To रोहित शर्मा
टैप एंड रन!! सिंगल के साथ रोहित ने खोला है अपना खाता| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर ब्लॉक किया| ऑफ़ साइड पर गई जहाँ से सिंगल का मौका बन गया|
ओवर की समाप्ति 1 : 10/0
10 रन
  • 00.1
  • 20.2
  • 40.3
  • 40.4
  • 00.5
  • 00.6
र. रिकेलटन
10 (6)
र. शर्मा
0 (0)
ख. अहमद
1-0-10-0
0.6
0
खलील अहमद To रायन रिकेलटन
प्ले एंड मिस!! इस बार गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए| रन का कोई मौका नहीं बन सका|
0.5
0
खलील अहमद To रायन रिकेलटन
शानदार इन स्विंगर!! बीट हुए बल्लेबाज़! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया| एलबीडबल्यू होने से बच गए| बल्ले को गेंद की लाइन में नहीं ला पाए थे|
0.4
4
खलील अहमद To रायन रिकेलटन
बैक टू बैक चौका!!! शानदार कवर ड्राइव लगाया है!!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई फुल लेंथ बॉल| दूर से ही पैर निकालकर गेंद को ड्राइव किया शॉट कवर और मिड ऑफ़ फील्डर के बीच से कवर्स बाउंड्री की ओर चार रनों के लिए|
0.3
4
खलील अहमद To रायन रिकेलटन
चौका!!! पहली बाउंड्री इस रन चेज़ में हमें देखने को मिल गई है| ड्राइव किया गेंद को गैप में और बॉल तेज़ी के साथ कवर्स बाउंड्री पार कर गई चार रनों के लिए|
0.2
2
खलील अहमद To रायन रिकेलटन
2 रन के साथ स्कोर बोर्ड आगे बढ़ चला है| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद| कवर्स की ओर गेंद को ड्राइव करते हुए 2 रन लिया| मिड ऑफ़ से पीछे की तरफ भागते हुए ओवर टन ने इस गेंद को रोका है|
0.1
0
खलील अहमद To रायन रिकेलटन
प्ले एंड मिस!! शानदार इनस्विंगर के साथ रन चेज़ की शुरुआत हुई है| इन साइड एज लेकर पैड्स को जा लगी गेंद| डिफेंड करने के दौरान पूरी तरह से बल्ले पर गेंद को नहीं ले पाए थे| कोई रन नहीं हुआ|
मैच की जानकारी
  • स्थान वानखेड़ेस्टेडियम, मुम्बई
  • मौसम साफ़
  • टॉस मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया
  • परिणाम मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 9 विकटों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच रोहित शर्मा
  • अंपायर Abhijit Bhattacharya (IND), विरेंदर शर्मा, माइकल गौफ
  • रेफ़री वेनगलील नारायणन कुट्टी
Advertisement
मैच पोल

कौन जीतेगा मैच?

वर्म
Advertisement