एडन मार्करम को उनकी शानदार बल्लेबाज़ी के लिए प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार दिया गया| तो क्रिकेट फैन्स इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हम रुख करते हैं आज के दूसरे मुकाबले की तरफ जहाँ पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर सनराइज़र्स हैदराबाद के खिलाफ बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया है| आइये अब वहां होगी आपसे मुलाकात|
टॉस जीतकर लखनऊ के कप्तान ऋषभ पन्त का पहले गेंदबाजी करने का फैसला बिलकुल सही साबित हो गया| अपने होम ग्राउंड पर लखनऊ के गेंदबाजों ने कमाल का कम बैक किया| गुजरात की बल्लेबाजी इस सीज़न पूरी तरह से शानदार रही थी और आज यहाँ भी कमाल की शुरुआत कप्तान शुभमन गिल (60) और साई सुदर्शन (56) की सलामी जोड़ी ने दी थी| पहले विकेट के लिए इन्होंने 12 ओवरों के आस पास 10 की औसत से बल्लेबाज़ी करते हुए 120 रन बोर्ड पर लगा दिए थे| यहाँ से ऐसा लगा कि गिल एंड कम्पनी कम से कम इस विकेट पर 230 के स्कोर के आगे निकल जायेगी लेकिन तब आया मुकाबले में एक ट्विस्ट| तब आकर आवेश खान ने गिल का विकेट लिया और फिर उसके तुरंत बाद अगले ओवर में बिश्नोई ने साई का विकेट लेकर गेम में अपनी टीम को कम बैक कराया| इसके बाद अगले 8 ओवरों में महज़ 60 ही रन बना पाई गुजरात| लखनऊ के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा गया| कप्तान पन्त (21) और एडन मार्करम (58) की सलामी जोड़ी ने मिलकर पहले विकेट के लिए 65 रन जोड़े| पन्त के आउट होने के बाद निकी पी ने मोर्चा सम्भाला और बड़े शॉट लगाते हुए टीम को जीत की तरफ बढ़ा दिया| पूरन ने महज़ 23 गेंदों पर अपना अर्ध शतक पूरा किया| हाँ उनके विकेट पतन के बाद डेथ ओवरों में स्पिनरों की मदद से गुजरात ने वापसी की राह तलाशनी चाही लेकिन समझ बूझ के साथ बल्लेबाज़ी करते हुए आयुष बडोनी ने टीम को फिनिशिंग लाइन के पार पहुंचा दिया|
इंडियन प्रीमियर लीग के 26वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाईटन्स को 6 विकटों से मात दे दी है| अपने घर पर पन्त एंड आर्मी ने इस सीज़न एक शानदार जीत हासिल की है| जीत का चौका लगाकर गुजरात की टीम यहाँ पर आ रही थी लेकिन एलएसजी ने उन्हें जीत का पंजा नहीं पूरा करने दिया और उनके विजय रथ को रोक दिया| वहीँ इस सीज़न लखनऊ ने अपनी चौथी जीत हासिल की है और अपने जीत के मोमेंटम को यहाँ पर जारी रखा है| दो अंक लेकर अब इस टीम ने कुल 8 पॉइंट्स अपने खाते में डाल लिया है और छलांग लगाकर तीसरे पायदान पर चली गई है| क्या कमाल का क्रिकेट आज एलएसजी की टीम ने खेला है|
19.3
6
साई किशोर To आयुष बदोनी
छक्का!!! बड़े शॉट के साथ आयुष बदोनी ने अपनी टीम को फिनिशिंग लाइन के पार पहुंचाया है| क्या कमाल की सोची समझी बल्लेबाज़ी की और टीम को जीत दिलाई है| इस गेंद पर अपना घुटना टिकाते हुए मिड विकेट बाउंड्री के पार भेज दिया है| इसी के साथ लखनऊ की टीम ने 6 विकेट से इस मुकाबले को जीत लिया है|
19.2
4
साई किशोर To आयुष बदोनी
चौका!!! आयुष बदोनी के इस शॉट से लखनऊ टीम के खैमे में राहत भरा पल आया होगा| अब स्कोर बराबर हो गया है| इस बार बल्लेबाज़ ने स्वीप शॉट का इस्तेमाल करते हुए मिड विकेट से चौका बटोरा है| 4 गेंदों पर 1 रन की दरकार है|
19.1
1
साई किशोर To अब्दुल समद
सिंगल के साथ ओवर का आगाज़ हुआ है| अब 5 गेंदों पर 5 रन की दरकार है| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
ओवर 19 : 175/4
3 रन
018.1
118.2
118.3
W
18.4
018.5
118.6
अ. समद
1 (2)
आ. बदोनी
18 (18)
व. सुंदर
4-0-28-1
18.6
1
वॉशिंगटन सुंदर To अब्दुल समद
6 गेंद पर 6 रन की दरकार है अब| इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|
18.5
0
वॉशिंगटन सुंदर To अब्दुल समद
प्ले एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
अब्दुल समद अगले बल्लेबाज़ हैं...
18.4
W
वॉशिंगटन सुंदर To डेविड मिलर OUT!
आउट!! क्लीन बोल्ड!! वॉशिंगटन सुंदर ने किलर मिलर को आउट करते हुए मुकाबले में रोमांच पैदा कर दिया है| अभी भी 8 गेंद पर 7 रन की दरकार है| इस बार लेंथ में छोटी डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ मिलर ने उसपर लेग साइड की तरफ पुल शॉट लगाना चाहा| थोड़ा लो रही गेंद और बल्ले को बीट करते हुए सीधा ऑफ़ स्टम्प से जा टकराई और बूम| 174/4 लखनऊ|
18.3
1
वॉशिंगटन सुंदर To आयुष बदोनी
एक और सिंगल अब यहाँ पर हासिल हुआ है| अब यहाँ से 9 गेंद पर 7 रन की दरकार है| ऑफ़ साइड पर पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया है|
18.2
1
वॉशिंगटन सुंदर To डेविड मिलर
आर्म बॉल!! सीधे बल्ले से सामने की तरफ गेंद को ढकेला और एक रन अपने और टीम के खाते में डाल लिया है|
18.1
0
वॉशिंगटन सुंदर To डेविड मिलर
इस बार बल्लेबाज़ ने लम्बी स्ट्राइड निकालकर बॉल को डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं|
ओवर 18 : 172/3
9 रन
117.1
017.2
417.3
217.4
117.5
117.6
ड. मिलर
6 (8)
आ. बदोनी
17 (17)
र. खान
4-0-35-1
17.6
1
राशिद खान To डेविड मिलर
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| अब यहाँ से 12 गेंदों पर 9 रनों की दरकार है| फाइन लेग की तरफ स्वीप शॉट खेलते हुए बल्लेबाज़ ने एक रन हासिल किया है|
17.5
1
राशिद खान To आयुष बदोनी
सिंगल से इस बार काम चलाया है| फ्रंट फुट पर रहकर बल्लेबाज़ ने इस गेंद को कवर्स की ओर ड्राइव कर दिया एक रन के लिए|
17.4
2
राशिद खान To आयुष बदोनी
दुग्गी!! शरीर की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा| फील्डर गेंद के पीछे भागे लेकिन तब तक बल्लेबाजों ने दो रन चुरा लिया| बढ़िया रनिंग विकटों के बीच देखने को मिली है|
17.3
4
राशिद खान To आयुष बदोनी
चौका!!! महत्वपूर्ण बाउंड्री| अब यहाँ से रन और बॉल में काफी अंतर आ जायेगा| बल्लेबाज़ ने स्वीप शॉट का इस्तेमाल करते हुए फाइन लेग से चौका बटोरा|
17.2
0
राशिद खान To आयुष बदोनी
डॉट बॉल!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद| स्क्वायर कट शॉट खेला लेकिन फील्डर को भेद नहीं पाए| रन नहीं होगा|
17.1
1
राशिद खान To डेविड मिलर
सिंगल!! इस बार सीधे बल्ले से ऑन ड्राइव का इस्तेमाल किया और एक रन बल्लेबाज़ के खाते में जुड़ गया है|
ओवर 17 : 163/3
6 रन
016.1
116.2
216.3
1 B
16.4
116.5
116.6
ड. मिलर
4 (6)
आ. बदोनी
10 (13)
व. सुंदर
3-0-25-0
16.6
1
वॉशिंगटन सुंदर To डेविड मिलर
सिंगल!! इस बार गुड लेंथ गेंद थी| बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|
16.5
1
वॉशिंगटन सुंदर To आयुष बदोनी
सिंगल से यहाँ पर काम चलाया है| इस बार फ्लिक किया और मिड ऑन से सिंगल हासिल किया है|
16.4
b
वॉशिंगटन सुंदर To डेविड मिलर
बाई के रूप में आया सिंगल| ऑफ़ स्पिन गेंद| प्ले एंड मिस हुआ| कीपर बटलर से फिर हुई चूक| शॉर्ट थर्ड मैन की तरफ गई गेंद जहाँ से एक रन हासिल हो सका|
16.3
2
वॉशिंगटन सुंदर To डेविड मिलर
रन आउट का मौका लेकिन चूक गए कीपर बटलर| एक बड़ी चूक हो गई| अगर हाथों से गेंद नहीं निकलती तो मिलर रन आउट हो जाते| डाईव लगाने के बाद भी वो क्रीज़ में नहीं आ पाए थे जब बेल्स उड़ाई गई थी लेकिन उस समय गेंद उनके दस्तानों से निकल चुकी थी| इस पुल शॉट पर दो रन पूरा हो गया|
16.2
1
वॉशिंगटन सुंदर To आयुष बदोनी
बड़े आराम से इस बार सिंगल ले लिया है| गैप में पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया है|
16.1
0
वॉशिंगटन सुंदर To आयुष बदोनी
डॉट बॉल!! पॉइंट की ओर गेंद को कट किया, फील्डर वहां मौजूद| रन नहीं मिलेगा|
ओवर 16 : 157/3
3 रन
115.1
W
15.2
115.3
115.4
015.5
015.6
ड. मिलर
1 (3)
आ. बदोनी
8 (10)
र. खान
3-0-26-1
15.6
0
राशिद खान To डेविड मिलर
इस बार क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया| गेंदबाज़ ने बाकी का काम कर दिया है|
15.5
0
राशिद खान To डेविड मिलर
डॉट बॉल!! आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|
15.4
1
राशिद खान To आयुष बदोनी
पैड्स पर रखी गई गेंद| इसपर अपनी कलाईयों का इस्तेमाल करते हुए सिंगल लिया है|
15.3
1
राशिद खान To डेविड मिलर
सिंगल, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|