Advertisement
लखनऊ सुपर जायंट्स vs गुजरात टाइटन्स, मैच 26 Commentary, Live Updates
लखनऊ vs गुजरात, 2025 - टी-20 Live Commentary
मैच समाप्त
मैच 26, भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपई एकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ
, Apr 12, 2025

186/4
(19.3)

180/6
(20.0)
लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटन्स को 6 विकटों से हराया
% Chance to Win
लखनऊ
गुजरात
Inn Break
-
-
प्लेयर ऑफ द मैचएडन मार्करम58(31)&0/15(1)
एडन मार्करम को उनकी शानदार बल्लेबाज़ी के लिए प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार दिया गया| तो क्रिकेट फैन्स इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हम रुख करते हैं आज के दूसरे मुकाबले की तरफ जहाँ पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर सनराइज़र्स हैदराबाद के खिलाफ बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया है| आइये अब वहां होगी आपसे मुलाकात|
टॉस जीतकर लखनऊ के कप्तान ऋषभ पन्त का पहले गेंदबाजी करने का फैसला बिलकुल सही साबित हो गया| अपने होम ग्राउंड पर लखनऊ के गेंदबाजों ने कमाल का कम बैक किया| गुजरात की बल्लेबाजी इस सीज़न पूरी तरह से शानदार रही थी और आज यहाँ भी कमाल की शुरुआत कप्तान शुभमन गिल (60) और साई सुदर्शन (56) की सलामी जोड़ी ने दी थी| पहले विकेट के लिए इन्होंने 12 ओवरों के आस पास 10 की औसत से बल्लेबाज़ी करते हुए 120 रन बोर्ड पर लगा दिए थे| यहाँ से ऐसा लगा कि गिल एंड कम्पनी कम से कम इस विकेट पर 230 के स्कोर के आगे निकल जायेगी लेकिन तब आया मुकाबले में एक ट्विस्ट| तब आकर आवेश खान ने गिल का विकेट लिया और फिर उसके तुरंत बाद अगले ओवर में बिश्नोई ने साई का विकेट लेकर गेम में अपनी टीम को कम बैक कराया| इसके बाद अगले 8 ओवरों में महज़ 60 ही रन बना पाई गुजरात| लखनऊ के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा गया| कप्तान पन्त (21) और एडन मार्करम (58) की सलामी जोड़ी ने मिलकर पहले विकेट के लिए 65 रन जोड़े| पन्त के आउट होने के बाद निकी पी ने मोर्चा सम्भाला और बड़े शॉट लगाते हुए टीम को जीत की तरफ बढ़ा दिया| पूरन ने महज़ 23 गेंदों पर अपना अर्ध शतक पूरा किया| हाँ उनके विकेट पतन के बाद डेथ ओवरों में स्पिनरों की मदद से गुजरात ने वापसी की राह तलाशनी चाही लेकिन समझ बूझ के साथ बल्लेबाज़ी करते हुए आयुष बडोनी ने टीम को फिनिशिंग लाइन के पार पहुंचा दिया|
इंडियन प्रीमियर लीग के 26वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाईटन्स को 6 विकटों से मात दे दी है| अपने घर पर पन्त एंड आर्मी ने इस सीज़न एक शानदार जीत हासिल की है| जीत का चौका लगाकर गुजरात की टीम यहाँ पर आ रही थी लेकिन एलएसजी ने उन्हें जीत का पंजा नहीं पूरा करने दिया और उनके विजय रथ को रोक दिया| वहीँ इस सीज़न लखनऊ ने अपनी चौथी जीत हासिल की है और अपने जीत के मोमेंटम को यहाँ पर जारी रखा है| दो अंक लेकर अब इस टीम ने कुल 8 पॉइंट्स अपने खाते में डाल लिया है और छलांग लगाकर तीसरे पायदान पर चली गई है| क्या कमाल का क्रिकेट आज एलएसजी की टीम ने खेला है|
19.3
6
साई किशोर To आयुष बदोनी
छक्का!!! बड़े शॉट के साथ आयुष बदोनी ने अपनी टीम को फिनिशिंग लाइन के पार पहुंचाया है| क्या कमाल की सोची समझी बल्लेबाज़ी की और टीम को जीत दिलाई है| इस गेंद पर अपना घुटना टिकाते हुए मिड विकेट बाउंड्री के पार भेज दिया है| इसी के साथ लखनऊ की टीम ने 6 विकेट से इस मुकाबले को जीत लिया है|
19.2
4
साई किशोर To आयुष बदोनी
चौका!!! आयुष बदोनी के इस शॉट से लखनऊ टीम के खैमे में राहत भरा पल आया होगा| अब स्कोर बराबर हो गया है| इस बार बल्लेबाज़ ने स्वीप शॉट का इस्तेमाल करते हुए मिड विकेट से चौका बटोरा है| 4 गेंदों पर 1 रन की दरकार है|
19.1
1
साई किशोर To अब्दुल समद
सिंगल के साथ ओवर का आगाज़ हुआ है| अब 5 गेंदों पर 5 रन की दरकार है| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
ओवर की समाप्ति 19 : 175/4
3 रन
- 018.1
- 118.2
- 118.3
- W 18.4
- 018.5
- 118.6
अ. समद
1 (2)
आ. बदोनी
18 (18)
व. सुंदर
4-0-28-1
18.6
1
वॉशिंगटन सुंदर To अब्दुल समद
6 गेंद पर 6 रन की दरकार है अब| इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|
18.5
0
वॉशिंगटन सुंदर To अब्दुल समद
प्ले एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
अब्दुल समद अगले बल्लेबाज़ हैं...
18.4
W
वॉशिंगटन सुंदर To डेविड मिलर OUT!
आउट!! क्लीन बोल्ड!! वॉशिंगटन सुंदर ने किलर मिलर को आउट करते हुए मुकाबले में रोमांच पैदा कर दिया है| अभी भी 8 गेंद पर 7 रन की दरकार है| इस बार लेंथ में छोटी डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ मिलर ने उसपर लेग साइड की तरफ पुल शॉट लगाना चाहा| थोड़ा लो रही गेंद और बल्ले को बीट करते हुए सीधा ऑफ़ स्टम्प से जा टकराई और बूम| 174/4 लखनऊ|
18.3
1
वॉशिंगटन सुंदर To आयुष बदोनी
एक और सिंगल अब यहाँ पर हासिल हुआ है| अब यहाँ से 9 गेंद पर 7 रन की दरकार है| ऑफ़ साइड पर पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया है|
18.2
1
वॉशिंगटन सुंदर To डेविड मिलर
आर्म बॉल!! सीधे बल्ले से सामने की तरफ गेंद को ढकेला और एक रन अपने और टीम के खाते में डाल लिया है|
18.1
0
वॉशिंगटन सुंदर To डेविड मिलर
इस बार बल्लेबाज़ ने लम्बी स्ट्राइड निकालकर बॉल को डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं|
ओवर की समाप्ति 18 : 172/3
9 रन
- 117.1
- 017.2
- 417.3
- 217.4
- 117.5
- 117.6
ड. मिलर
6 (8)
आ. बदोनी
17 (17)
र. खान
4-0-35-1
17.6
1
राशिद खान To डेविड मिलर
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| अब यहाँ से 12 गेंदों पर 9 रनों की दरकार है| फाइन लेग की तरफ स्वीप शॉट खेलते हुए बल्लेबाज़ ने एक रन हासिल किया है|
17.5
1
राशिद खान To आयुष बदोनी
सिंगल से इस बार काम चलाया है| फ्रंट फुट पर रहकर बल्लेबाज़ ने इस गेंद को कवर्स की ओर ड्राइव कर दिया एक रन के लिए|
17.4
2
राशिद खान To आयुष बदोनी
दुग्गी!! शरीर की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा| फील्डर गेंद के पीछे भागे लेकिन तब तक बल्लेबाजों ने दो रन चुरा लिया| बढ़िया रनिंग विकटों के बीच देखने को मिली है|
17.3
4
राशिद खान To आयुष बदोनी
चौका!!! महत्वपूर्ण बाउंड्री| अब यहाँ से रन और बॉल में काफी अंतर आ जायेगा| बल्लेबाज़ ने स्वीप शॉट का इस्तेमाल करते हुए फाइन लेग से चौका बटोरा|
17.2
0
राशिद खान To आयुष बदोनी
डॉट बॉल!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद| स्क्वायर कट शॉट खेला लेकिन फील्डर को भेद नहीं पाए| रन नहीं होगा|
17.1
1
राशिद खान To डेविड मिलर
सिंगल!! इस बार सीधे बल्ले से ऑन ड्राइव का इस्तेमाल किया और एक रन बल्लेबाज़ के खाते में जुड़ गया है|
ओवर की समाप्ति 17 : 163/3
6 रन
- 016.1
- 116.2
- 216.3
- 1 B 16.4
- 116.5
- 116.6
ड. मिलर
4 (6)
आ. बदोनी
10 (13)
व. सुंदर
3-0-25-0
16.6
1
वॉशिंगटन सुंदर To डेविड मिलर
सिंगल!! इस बार गुड लेंथ गेंद थी| बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|
16.5
1
वॉशिंगटन सुंदर To आयुष बदोनी
सिंगल से यहाँ पर काम चलाया है| इस बार फ्लिक किया और मिड ऑन से सिंगल हासिल किया है|
16.4
b
वॉशिंगटन सुंदर To डेविड मिलर
बाई के रूप में आया सिंगल| ऑफ़ स्पिन गेंद| प्ले एंड मिस हुआ| कीपर बटलर से फिर हुई चूक| शॉर्ट थर्ड मैन की तरफ गई गेंद जहाँ से एक रन हासिल हो सका|
16.3
2
वॉशिंगटन सुंदर To डेविड मिलर
रन आउट का मौका लेकिन चूक गए कीपर बटलर| एक बड़ी चूक हो गई| अगर हाथों से गेंद नहीं निकलती तो मिलर रन आउट हो जाते| डाईव लगाने के बाद भी वो क्रीज़ में नहीं आ पाए थे जब बेल्स उड़ाई गई थी लेकिन उस समय गेंद उनके दस्तानों से निकल चुकी थी| इस पुल शॉट पर दो रन पूरा हो गया|
16.2
1
वॉशिंगटन सुंदर To आयुष बदोनी
बड़े आराम से इस बार सिंगल ले लिया है| गैप में पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया है|
16.1
0
वॉशिंगटन सुंदर To आयुष बदोनी
डॉट बॉल!! पॉइंट की ओर गेंद को कट किया, फील्डर वहां मौजूद| रन नहीं मिलेगा|
ओवर की समाप्ति 16 : 157/3
3 रन
- 115.1
- W 15.2
- 115.3
- 115.4
- 015.5
- 015.6
ड. मिलर
1 (3)
आ. बदोनी
8 (10)
र. खान
3-0-26-1
15.6
0
राशिद खान To डेविड मिलर
इस बार क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया| गेंदबाज़ ने बाकी का काम कर दिया है|
15.5
0
राशिद खान To डेविड मिलर
डॉट बॉल!! आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|
15.4
1
राशिद खान To आयुष बदोनी
पैड्स पर रखी गई गेंद| इसपर अपनी कलाईयों का इस्तेमाल करते हुए सिंगल लिया है|
15.3
1
राशिद खान To डेविड मिलर
सिंगल, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
अगले बल्लेबाज़ डेविड मिलर हैं|
15.2
W
राशिद खान To निकोलस पूरन OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट शाहरुख खान बोल्ड राशिद खान| बड़े विकेट का पतन हुआ है| 61 रन बनाकर निकोलस पूरन बने राशिद खान का पहला शिकार| पिछली गेंद पर आयुष का कैच छूटा लेकिन इस गेंद पर पूरन को भाग्य का साथ नहीं मिला| लॉन्ग ऑन बाउंड्री पर शाहरुख़ खान ने कैच को पूरा किया| इस बार लेंथ गेंद को निकोलस पूरन ने लॉन्ग ऑन की तरफ हीव किया| मिस टाइम हुआ| फील्डर वहां तैनात जहाँ कैच को पूरा किया गया| 155/3 लखनऊ|
15.1
1
राशिद खान To आयुष बदोनी
कैच ड्रॉप!! स्क्वायर लेग बाउंड्री पर फील्डर सुंदर से हुई चूक| छक्का बचाने के चक्कर में कैच को मिस जज कर बैठे और गेंद उनके हाथों से निकल गई| इस बीच स्वीप शॉट पर बल्लेबाज़ ने एक रन भाग लिया|
ओवर की समाप्ति 15 : 154/2
8 रन
- 114.1
- 114.2
- 014.3
- 014.4
- 614.5
- 014.6
न. पूरन
61 (33)
आ. बदोनी
6 (8)
व. सुंदर
2-0-20-0
14.6
0
वॉशिंगटन सुंदर To निकोलस पूरन
डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इस बार फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|
14.5
6
वॉशिंगटन सुंदर To निकोलस पूरन
छक्का!!! बड़े शॉट की खोज में थे पूरन और वो यहाँ पर हासिल भी कर लिया है| पैरों पर डाली गई गेंद| घुटना टिकाते हुए स्लॉग स्वीप किया और गेंद को सीमा रेखा के बाहर भेजने में कामयाब हुए|
14.4
0
वॉशिंगटन सुंदर To निकोलस पूरन
एक और बार पॉइंट की ओर गेंद को कट किया, फील्डर वहां मौजूद| रन यहाँ भी नहीं मिल पायेगा|
14.3
0
वॉशिंगटन सुंदर To निकोलस पूरन
डॉट बॉल!! इस बार पॉइंट की ओर गेंद को कट किया, फील्डर वहां मौजूद| कोई रन नहीं हो पायेगा|
14.2
1
वॉशिंगटन सुंदर To आयुष बदोनी
एलबीडबल्यू की अपील| अम्पायर ने नकार दिया| फील्डिंग टीम ने रिव्यु के बारे में नहीं सोचा क्योंकि ग्लव्स से लगने के बाद पैड्स को लगी थी गेंद|
14.1
1
वॉशिंगटन सुंदर To निकोलस पूरन
सिंगल से यहाँ पर काम चलाया है| स्लॉग किया इस बार फाइन लेग की ओर एक रन के लिए|
ओवर की समाप्ति 14 : 146/2
6 रन
- 113.1
- 013.2
- 113.3
- 113.4
- 2 WD 13.5
- 013.5
- 113.6
न. पूरन
54 (28)
आ. बदोनी
5 (7)
प. कृष्णा
4-0-26-2
13.6
1
प्रसिद्ध कृष्णा To निकोलस पूरन
सिंगल! एक और बार छोटी डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे लेग साइड पर पुल किया| गैप में गई गेंद जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
13.5
0
प्रसिद्ध कृष्णा To निकोलस पूरन
डॉट बॉल!! इस बार आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|
13.5
wd
प्रसिद्ध कृष्णा To आयुष बदोनी
वाईड के साथ एक रन भी मिल गया है| बल्लेबाज़ से दूर रखने गए थे|कीपर उसे लपक नहीं सके| बाई के रूप में एक रन मिल गया|
13.4
1
प्रसिद्ध कृष्णा To निकोलस पूरन
एक और बार बैक ऑफ़ लेंथ डाली गई गेंद| ऑन साइड पर खेला गया पुल शॉट| गैप में गई गेंद जहाँ से एक रन हासिल हो गया है|
13.3
1
प्रसिद्ध कृष्णा To आयुष बदोनी
सिंगल, लेंथ में छोटी डाली गई थी गेंद| इसपर पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया है|
13.2
0
प्रसिद्ध कृष्णा To आयुष बदोनी
डॉट बॉल, आगे आकर बल्लेबाज़ ने ऑफ ड्राइव किया लेकिन ये एक डॉट बॉल हुई|
13.1
1
प्रसिद्ध कृष्णा To निकोलस पूरन
सिंगल!! ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई फुल गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे कवर्स की दिशा में खेला| गैप में गई गेंद जहाँ से रन हासिल हुआ|
ओवर की समाप्ति 13 : 140/2
15 रन
- 612.1
- 112.2
- 112.3
- 412.4
- 112.5
- 212.6
आ. बदोनी
4 (5)
न. पूरन
51 (24)
म. सिराज
4-0-50-0
12.6
2
मोहम्मद सिराज To आयुष बदोनी
2 रन के साथ हुई ओवर की समाप्ति| अब यहाँ से 42 गेंदों पर 41 रनों की दरकार है| बल्लेबाज़ ने इस गेंद को रूम बनाकर एक्स्ट्रा कवर्स की तरफ चिप किया| नो मेंस लैंड में गिरी गेंद जहाँ से दो रन हासिल हो गया| 140/2 लखनऊ सुपर जायंट्स|
12.5
1
मोहम्मद सिराज To निकोलस पूरन
सिंगल!! बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल बटोर लिया है|
12.4
4
मोहम्मद सिराज To निकोलस पूरन
चौका!!! महज़ 23 गेंदों पर अपना एक और अर्ध शतक निकोलस पूरन ने जड़ दिया है| क्या कमाल की बल्लेबाज़ी अपनी टीम के लिए की है| इस बार ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद पर कट शॉट लगाया और गैप से चार रन हासिल करते हुए अपने पचास तक पहुंचे हैं| अब यहाँ से वो टीम को जिताकर ही जाना चाहेंगे|
12.3
1
मोहम्मद सिराज To आयुष बदोनी
सिंगल से इस बार काम चलाया है| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड ऑन की ओर फ्लिक किया और सिंगल हासिल किया है|
12.2
1
मोहम्मद सिराज To निकोलस पूरन
सटीक यॉर्कर!! बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल किया गया| गाइड किया इसे पॉइंट की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
12.1
6
मोहम्मद सिराज To निकोलस पूरन
छक्का!!! निकोलस पूरन यू ब्यूटी!! बीस्ट मोड में बल्लेबाज़ी कर रहे हैं यहाँ पर| स्लोवर बाउंसर गेंद| इसपर एक कड़क पुल शॉट का इस्तेमाल किया और गेंद सीधा दर्शकों के बीच गई छह रनों के लिए| बेमिसाल बल्लेबाज़ी पूरन के द्वारा चल रही है|
ओवर की समाप्ति 12 : 125/2
2 रन
- W 11.1
- 111.2
- 011.3
- 111.4
- 011.5
- 011.6
आ. बदोनी
1 (3)
न. पूरन
39 (20)
प. कृष्णा
3-0-20-2
11.6
0
प्रसिद्ध कृष्णा To आयुष बदोनी
प्ले एंड मिस!! डॉट बॉल के साथ हुई सफल और कसे हुए ओवर की समाप्ति| इस बार बैक ऑफ़ लेंथ गेंद थी| आयुष बदोनी ने उसपर कट शॉट लगाना चाहा लेकिन उछाल और गति से चकमा खाए| बाकी का काम कीपर ने किया है|
11.5
0
प्रसिद्ध कृष्णा To आयुष बदोनी
इनस्विंगर थी ये गेंद| पड़कर अंदर आई| बल्लेबाज़ ने पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा लेकिन गैप नहीं मिल पाया| कोई रन नहीं होगा|
11.4
1
प्रसिद्ध कृष्णा To निकोलस पूरन
सिंगल!! शॉर्टपिच डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर खेलकर एक रन हासिल किया|
11.3
0
प्रसिद्ध कृष्णा To निकोलस पूरन
गुड लेंथ पर डाली गई धीमी गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने डिफेंड करना चाहा| ऐसे में बल्ले को बीट करती हुई गेंद पैड्स को लगकर कीपर के पास गई| हालाँकि गेंदबाज़ ने की एलबीडबल्यू की अपील लेकिन अम्पायर सहमत नहीं दिखे| वहीं गुजरात के कप्तान ने भी रिव्यु लेना सही नहीं समझा|
11.2
1
प्रसिद्ध कृष्णा To आयुष बदोनी
सिंगल!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने थर्ड मैन की ओर खेलकर एक रन लिया|
लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में आयुष बदोनी मैदान पर दिग्वेश सिंह की जगह आए हैं...
11.1
W
प्रसिद्ध कृष्णा To एडन मार्करम OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट शुभमन गिल बोल्ड प्रसिद्ध कृष्णा| दूसरे विकेट का पतन हुआ है यहाँ पर| 58 रनों की साझेदारी का अंत हो गया है| 58 रन बनाकर एडन मार्करम बने प्रसिद्ध कृष्णा का दूसरा शिकार| लॉन्ग ऑफ़ पर अपने बाएँ ओर जाते हुए कप्तान गिल ने एक बढ़िया जज कैच पकड़ा है| थोड़ा और ताक़त लगा देते तो ये गेंद सीमा रेखा के पार चली जाती| धीमी गति से ऊपर डाली गई गेंद| मार्करम ने उसे सीधे बल्ले से सामने की तरफ खेला| हवा में गई गेंद लेकिन गति परिवर्तन की वजह से शॉट में ताक़त नहीं लगा सके| हवा में गई गेंद जिसे लपक लिया गया| 123/2 लखनऊ|
ओवर की समाप्ति 11 : 123/1
9 रन
- 110.1
- 110.2
- 410.3
- 210.4
- 110.5
- 010.6
न. पूरन
38 (18)
ए. मार्करम
58 (30)
म. सिराज
3-0-35-0
10.6
0
मोहम्मद सिराज To निकोलस पूरन
डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| बैक ऑफ़ लेंथ गेंद थी| उसपर पुल शॉट लगाने गए| मिस टाइम हुआ| टप्पा खाने के बाद मिड ऑन फील्डर की तरफ गई गेंद| फील्डर ने रन लेने से रोक दिया| अब 54 गेंदों पर 58 रनों की दरकार है|
10.5
1
मोहम्मद सिराज To एडन मार्करम
सिंगल!! गुड लेंथ लाइन पर डाली गई गेंद| सीधे बल्ले से मिड ऑन की तरफ पुश कर दिया और डीप से एक रन हासिल कर लिया|
10.4
2
मोहम्मद सिराज To एडन मार्करम
दो रन आसानी से मिल जाएगा यहाँ पर| पैड्स की फुल गेंद को ऑन साइड पर फ्लिक किया| गैप में गई गेंद| फील्डर गेंद से दूर थे गेंद जिसका फायदा उठाते हुए बल्लेबाजों ने दो रन चुरा लिया|
10.3
4
मोहम्मद सिराज To एडन मार्करम
चौका!!! टेनिस बॉल शॉट| मिड ऑफ़ ऊपर था और पंच शॉट उसके ऊपर से खेला| हवा में गई गेंद लॉन्ग ऑफ़ की तरफ और गैप से चार रनों के लिए निकल गई|
10.2
1
मोहम्मद सिराज To निकोलस पूरन
सिंगल से इस बार निकी पी ने काम चलाया है| इस बार स्कूप शॉट का इस्तेमाल और सिंगल ही मिल पाया|
10.1
1
मोहम्मद सिराज To एडन मार्करम
सिंगल!! फ्रंट फुट पर रहकर बल्लेबाज़ ने इस गेंद को पॉइंट की ओर ड्राइव कर दिया एक रन के लिए|
ओवर की समाप्ति 10 : 114/1
24 रन
- 69.1
- 19.2
- 49.3
- 19.4
- 69.5
- 69.6
न. पूरन
37 (16)
ए. मार्करम
50 (26)
स. किशोर
1-0-24-0
9.6
6
साई किशोर To निकोलस पूरन
छक्का!! बैक टू बैक सिक्स पूरन के बल्ले से आता हुआ!! आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने इस बार मिड विकेट की ओर शॉट लगाया गेंद मैदान के बाहर गई छह रनों के लिए| 10 ओवरों की समाप्ति के बाद 114/1 लखनऊ सुपर जायंट्स|
9.5
6
साई किशोर To निकोलस पूरन
छक्का!! पूरन जिस शानदार फॉर्म में हैं उन्हें ऐसी छोटी गेंद डालना गेंदबाज़ की गलती साबित हो रही है!! इस बार भी छोटी गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट बाउंड्री लाइन के बाहर भेजा छह रनों के लिए|
9.4
1
साई किशोर To एडन मार्करम
सिंगल!! इसी के साथ एडन मार्करम ने अपना अर्धशतक पूरन कर लिया!! शानदार अंदाज़ में बल्लेबाज़ी कर रहे हैं मार्करम यहाँ पर!! बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर फाइन लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
9.3
4
साई किशोर To एडन मार्करम
चौका!! एडन मार्करम के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!! ऐसे में अब एडन मार्करम अपने अर्धशतक से 1 रन दूर हैं!! आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने सामने की ओर शॉट लगाया| ऐसे में बीच बल्ले को लगकर गेंद गैप में गई चार रनों के लिए|
9.2
1
साई किशोर To निकोलस पूरन
छोटी गेंद इस बार भी डाली गई थी जिसको बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाया| ऐसे में एक टप्पा खाकर फील्डर के पास गई गेंद| एक रन ही मिल पाया|
9.1
6
साई किशोर To निकोलस पूरन
छक्का!! निकोलस पूरन ये बल्लेबाज़ जब भी मैदान पर आते हैं तो गेंद दर्शकों के बीच ज़रूर जाती है!! जी हाँ इस बार पटकी हुई गेंद को खड़े-खड़े मिड विकेट की ओर हवा में शॉट लगाया| बल्ले और गेंद का इतना बेहतरीन संपर्क हुआ कि गेंद दर्शकों के पास गई छह रनों के लिए|
ओवर की समाप्ति 9 : 90/1
12 रन
- 48.1
- 18.2
- 08.3
- 68.4
- 08.5
- 18.6
न. पूरन
18 (12)
ए. मार्करम
45 (24)
व. सुंदर
1-0-12-0
8.6
1
वॉशिंगटन सुंदर To निकोलस पूरन
सिंगल!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! इस बार बैक फुट से गेंद को कवर की ओर खेला और तेज़ी से भागकर एक रन भी ले लिया| 9 ओवर के बाद 90/1 लखनऊ|
8.5
0
वॉशिंगटन सुंदर To निकोलस पूरन
गुड लेंथ पर डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से कवर की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं हुआ|
8.4
6
वॉशिंगटन सुंदर To निकोलस पूरन
छक्का!! निकोलस पूरन ने लगाया एक और सिक्स यहाँ पर!! इस बार आगे डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से सामने की ओर हवा में शॉट लगाया| ऐसे में बीच बल्ले को लगकर गेंद दर्शकों के बीच गई छह रनों के लिए|
8.3
0
वॉशिंगटन सुंदर To निकोलस पूरन
छोटी लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया| गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया| रन नहीं मिल पाया|
8.2
1
वॉशिंगटन सुंदर To एडन मार्करम
सिंगल!! ऑफ़ स्पिन गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे लाइन में आकर लॉन्ग ऑन की तरफ खेला| डीप में गई गेंद जहाँ से एक रन का ही मौका बन पाया|
8.1
4
वॉशिंगटन सुंदर To एडन मार्करम
चौका!!! चीकी शॉट!! जान बूझकर थर्ड मैन की तरफ खेला| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई थी गेंद को आखिरी समय में बल्ले का मुंह खोलते हुए गेंद को थर्ड मैन की तरफ गाइड किया| गैप मिला और गेंद काफी तेज़ी से सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
ओवर की समाप्ति 8 : 78/1
11 रन
- 17.1
- 07.2
- 67.3
- 07.4
- 27.5
- 27.6
न. पूरन
11 (8)
ए. मार्करम
40 (22)
र. खान
2-0-23-0
7.6
2
राशिद खान To निकोलस पूरन
दुग्गी!! विकेट लाइन पर डाली गई गेंद| आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक करते हुए गैप से दुग्गी हासिल की है|
7.5
2
राशिद खान To निकोलस पूरन
कैच ड्रॉप!! इसी बीच निकोलस पूरन को 7 रनों के स्कोर पर मिला जीवनदान!! राशिद खान की उँगलियों में लगी चोट!! ऐसे में फ़िजियो मैदान पर आकर राशिद का इलाज करते हुए दिखाई दिए हैं| गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने सामने की ओर जोर से हवा में शॉट लगाया| ऐसे में राशिद ने कैच पकड़ने का प्रयास किया लेकिन गेंद उनकी उँगलियों को लगकर निकल गई लॉन्ग ऑन बाउंड्री की तरफ| तभी बल्लेबाजों ने भागकर 2 रन ले लिया|
7.4
0
राशिद खान To निकोलस पूरन
बैक फुट से लगाया गया करारा पुल शॉट लगाया लेकिन रन नही हो सका|
7.3
6
राशिद खान To निकोलस पूरन
छक्का!! निकोलस पूरन के बल्ले से आता हुआ इस मुकाबले में पहला सिक्स!! आगे डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से सामने की ओर शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए|
7.2
0
राशिद खान To निकोलस पूरन
गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डिफेंड कर दिया|
7.1
1
राशिद खान To एडन मार्करम
आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से सामने की ओर खेला| ऐसे में राशिद ने गेंद को पैर से रोकने का प्रयास किया लेकिन गेंद उनके पैर में लगकर मिड ऑन की ओर गई जहाँ से बल्लेबाजों ने एक रन ले लिया|
ओवर की समाप्ति 7 : 67/1
6 रन
- 46.1
- W 6.2
- 06.3
- 16.4
- 16.5
- 06.6
न. पूरन
1 (3)
ए. मार्करम
39 (21)
प. कृष्णा
2-0-18-1
6.6
0
प्रसिद्ध कृष्णा To निकोलस पूरन
डॉट गेंद!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! बाउंसर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पुल शॉट खेलने का प्रयास किया| बल्ले पर नहीं आई गेंद और सीधा कीपर के दस्तानों में गई| रन नहीं हो सका|
6.5
1
प्रसिद्ध कृष्णा To एडन मार्करम
सिंगल!! हार्ड लेंथ गेंद थी| एडन ने इसपर मिड विकेट की दिशा में खेला शॉट और गैप से एक रन हासिल कर लिया है|
6.4
1
प्रसिद्ध कृष्णा To निकोलस पूरन
इस बार सिंगल के साथ पूरन ने अपना खाता खोला है| हार्ड लेंथ गेंद थी| इसपर मिड ऑन की दिशा में खेला शॉट और गैप से एक रन हासिल किया है|
6.3
0
प्रसिद्ध कृष्णा To निकोलस पूरन
इस बार आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर समझदारी दिखाते हुए डिफेंड कर दिया| मिड ऑन की तरफ गई गेंद| कोई रन नहीं मिला|
निकोलस पूरन बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए हैं...
6.2
W
प्रसिद्ध कृष्णा To ऋषभ पंत OUT!
आउट!! कैच आउट!! लखनऊ को लगता हुआ पहला बड़ा झटका!! कप्तान ऋषभ पंत 21 रन बनाकर पवेलियन लौटे!! प्रसिद्ध कृष्णा के हाथ लगी पहली सफ़लता| गुड लेंथ पर डाली गई तेज़ गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने आगे आकर कवर की ओर बड़ा शॉट लगाना चाहा| ऐसे में गेंद टप्पा खाकर बल्ले का टॉप एज लेती हुई सीधा थर्ड मैन बाउंड्री की ओर गई जहाँ पर फील्डर वॉशिंगटन सुंदर ने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 65/1 लखनऊ सुपर जायंट्स|
6.1
4
प्रसिद्ध कृष्णा To ऋषभ पंत
चौका!!! शानदार पुल शॉट यहाँ पर लगाते हुए बल्लेबाज़| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुल लगाया| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल| टप्पा खाकर गैप में गई बॉल सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
पॉवर प्ले की हुई समाप्ति!! इसी बीच फील्ड अम्पायर ने टाइम आउट का भी इशारा किया!! 6 ओवर के बाद 61/0 है लखनऊ सुपर जायंट्स, जीत के लिए अभी भी 84 गेंदों पर 120 रनों की दरकार है| फ़िलहाल क्रीज़ पर लखनऊ टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज़ एडेन मार्करम और कप्तान ऋषभ पंत ताबड़तोड़ अंदाज़ में बल्लेबाज़ी कर रहे हैं| ऐसे में गुजरात टीम के कप्तान शुभमन गिल को पहले विकेट की तलाश होगी|
ओवर की समाप्ति 6 : 61/0
12 रन
- 1 WD 5.1
- 15.1
- 45.2
- 15.3
- 05.4
- 45.5
- 15.6
ऋ. पंत
17 (16)
ए. मार्करम
38 (20)
र. खान
1-0-12-0
5.6
1
राशिद खान To ऋषभ पंत
गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से कवर की ओर पुश करते हुए एक रन लिया| 6 के बाद 61/0 लखनऊ|
5.5
4
राशिद खान To ऋषभ पंत
चौका!! कप्तान ऋषभ पंत ने लगाया बाउंड्री यहाँ पर!! स्पिनर के खिलाफ बल्लेबाज़ का पसंदीदा शॉट| घुटना टिकाते हुए स्लॉग स्वीप किया और गेंद को सीमा रेखा के बाहर भेजने में कामयाब हुए| मिला चार रन यहाँ पर|
5.4
0
राशिद खान To ऋषभ पंत
डॉट गेंद!! भाग्यशाली रहे बल्लेबाज़| गेंद बल्ले का अंदरूनी किनारा लेती हुई स्टम्प्स को मिस कर गई|
5.3
1
राशिद खान To एडन मार्करम
बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
5.2
4
राशिद खान To एडन मार्करम
चौका!! एडन मार्करम के बल्ले से आती हुई एक और बाउंड्री!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से कवर और पॉइंट फील्डर के बीच से शॉट लगाया| गैप में गई गेंद चार रनों के लिए|
5.1
1
राशिद खान To ऋषभ पंत
छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग की दिशा में खेला| एक रन मिल गया|
5.1
wd
राशिद खान To ऋषभ पंत
वाइड!!! लेग स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
राशिद खान को अब कप्तान ने गेंद थमाई है...
ओवर की समाप्ति 5 : 49/0
12 रन
- 64.1
- 04.2
- 44.3
- 14.4
- 14.5
- 04.6
ए. मार्करम
33 (18)
ऋ. पंत
11 (12)
प. कृष्णा
1-0-12-0
4.6
0
प्रसिद्ध कृष्णा To एडन मार्करम
डॉट गेंद!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! ऑफ साइड की ओर शॉट लगाना चाहते थे बल्ले लेकिन बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर गेंद लेग साइड की ओर गई| रन नहीं आ सका|
4.5
1
प्रसिद्ध कृष्णा To ऋषभ पंत
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाकर एक रन लिया|
4.4
1
प्रसिद्ध कृष्णा To एडन मार्करम
सिंगल!! शानदार फील्डिंग शॉर्ट कवर पर मौजूद सुदर्शन ने किया है!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर की ओर शॉट लगाया| ऐसे में फील्डर ने अपने बाँए ओर डाईव लगाकर गेंद को पकड़ा| हाफ स्टॉप हुआ, उनसे दूर गई गेंद| इसी बीच बल्लेबाजों ने भागकर एक रन ले लिया|
4.3
4
प्रसिद्ध कृष्णा To एडन मार्करम
कैच ड्रॉप और चौका निकल गया| 28 के स्कोर पर अब एडन मार्करम को मिला जीवनदान| शॉर्ट थर्ड मैन पर तैनात फील्डर ने अपनी जगह पर छलांग लगाते हुए कैच को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन उनके हाथों में लगकर सीमा रेखा के पार निकल गई गेंद चार रनों के लिए| स्लोवर बाउंसर पर मार्करम ने अपर कट शॉट खेला था जहाँ कैच का मौका बनते-बनते रह गया|
4.2
0
प्रसिद्ध कृष्णा To एडन मार्करम
डॉट बॉल!! प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें| कोई रन नहीं हो पायेगा|
4.1
6
प्रसिद्ध कृष्णा To एडन मार्करम
छक्का!! इस पारी का पहला| झन्नाटेदार शॉट मार्करम के बल्ले से आता हुआ| पता था कि कृष्णा की तरफ से बैक ऑफ़ लेंथ गेंद आएगी| उसपर अपने लिए रूम बनाया| लॉन्ग ऑन की तरफ शॉट लगाया| संपर्क इतना शानदार कि गेंद सीमा रेखा के बाहर जा गिरी छह रनों के लिए|
गेंदबाज़ी में बदलाव, प्रसिद्ध कृष्णा के हाथों में थमाई गई गेंद...
ओवर की समाप्ति 4 : 37/0
9 रन
- 03.1
- 03.2
- 43.3
- 13.4
- 43.5
- 03.6
ऋ. पंत
10 (11)
ए. मार्करम
22 (13)
अ. खान
2-0-11-0
3.6
0
अरशद खान To ऋषभ पंत
टाईट लाइन पर डाली गई गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने डिफेंड करते हुए सम्मान दे दिया| कोई रन नहीं होगा यहाँ पर| 4 के बाद 37/0 लखनऊ|
3.5
4
अरशद खान To ऋषभ पंत
चौका!!! कड़क कट शॉट पन्त के बल्ले से आता हुआ| बड़े आराम से ये गेंद बैक वार्ड पॉइंट फील्डर को पार कर गई| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई छोटी गेंद| पन्त ने उसपर कट शॉट का इस्तेमाल किया और गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचाया|
3.4
1
अरशद खान To एडन मार्करम
क्विक सिंगल!! इस बार लेंथ में डाली गई छोटी गेंद| शॉर्ट मिड विकेट की ओर खेला गया पुल शॉट, फील्डर के आगे से एक रन चुरा लिया है|
3.3
4
अरशद खान To एडन मार्करम
चौका!! इस बार एडन मार्करम के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने जगह बनाकर डीप पॉइंट की ओर कट शॉट लगाया| ऐसे में गैप में गई गेंद चार रनों के लिए|
3.2
0
अरशद खान To एडन मार्करम
एक और डॉट गेंद!! छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाया| ऐसे में एक टप्पा खाकर गेंद फील्डर के पास गई| रन नहीं आ सका|
3.1
0
अरशद खान To एडन मार्करम
डॉट गेंद!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
ओवर की समाप्ति 3 : 28/0
20 रन
- 42.1
- 22.2
- 42.3
- 12.4
- 5 WD 2.5
- 42.5
- 02.6
ऋ. पंत
6 (9)
ए. मार्करम
17 (9)
म. सिराज
2-0-26-0
2.6
0
मोहम्मद सिराज To ऋषभ पंत
कैच ड्रॉप!! 6 रनों पर ऋषभ पंत को मिला जीवनदान| कीपर बटलर ने अपने बाएँ ओर फुल स्ट्रेच डाईव लगाई| गेंद उनके दस्तानों में में आकर निकल गई| एक शानदार डाईव लगाई थी लेकिन कैच को लपक नहीं पाए| फुल बॉल को पन्त फिर से लेग साइड पर खेलने गए थे जहाँ बल्ले का मोटा एज लेकर कीपर की तरफ गई थी गेंद|
2.5
4
मोहम्मद सिराज To ऋषभ पंत
चौका!!! ये आया ऋषभ पंत का फॉलिंग शॉट| ऑफ़ स्टम्प पर गिरते पड़ते विकटों की गेंद को फाइन लेग की तरफ खेलना चाहा| ठीक तरह से बल्ले पर नहीं आई, एज लेकर कीपर के बाएँ ओर से सीमा रेखा के पार चली गई चार रनों के लिए|
2.5
wd
मोहम्मद सिराज To ऋषभ पंत
वाईड के साथ चौका आया है| शॉर्ट बॉल बाउंसर| बल्लेबाज़ पन्त ने उसे पढ़ा और लीव करना सही समझा| कीपर के ऊपर से निकल गई गेंद और फाइन लेग बाउंड्री के पार निकल गई गेंद चार रनों के लिए| साथ में एक वाइड भी थी|
2.4
1
मोहम्मद सिराज To एडन मार्करम
सिंगल से इस बार काम चलाया है| सीधे बल्ले से मिड ऑन की तरफ से खेलते हुए एक रन हासिल किया है|
2.3
4
मोहम्मद सिराज To एडन मार्करम
बेहतरीन स्ट्रेट ड्राइव!!! चौका मिलेगा!!! कमाल की बल्लेबाज़ी कर रहे हैं मार्करम| ओवरपिच गेंद, ड्राइव किया गेंदबाज़ की तरफ| किसी के पास रोकने का कोई मौका नहीं वहां पर और गेंद गोली की रफ़्तार से सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए|
2.2
2
मोहम्मद सिराज To एडन मार्करम
फ्रेंच कट और दो रन मिल गया!!! भाग्यशाली रहे बल्लेबाज़ बोल्ड होने से बचे यहाँ पर| लेंथ गेंद, पड़ने के बाद शरीर की तरफ आई, खड़े खड़े पंच मारने गए क्रीज़ से ही, बल्ले का अंदरूनी किनारा लगा, कीपर को बीट करते हुए फाइन लेग पर गई जहाँ से दो रन का मौका बन गया|
2.1
4
मोहम्मद सिराज To एडन मार्करम
चौका!!! शानदार ऑन ड्राइव एडन मार्करम के बल्ले से निकलता हुआ| क्रीज़ के अंदर रहकर गेंद का इंतज़ार किया| ड्राइव किया और चार रन हासिल किया है|
ओवर की समाप्ति 2 : 8/0
2 रन
- 11.1
- 11.2
- 01.3
- 01.4
- 01.5
- 01.6
ऋ. पंत
2 (7)
ए. मार्करम
6 (5)
अ. खान
1-0-2-0
1.6
0
अरशद खान To ऋषभ पंत
चार डॉट गेंदों के साथ हुई ओवर की समाप्ति| ऑन ड्राइव किया, फुल लेंथ लाइन पर डाली गई स्विंग गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड ऑन की दिशा में खेला| फील्डर को भेद नहीं पाए| रन का कोई मौका नहीं बन पाया| 2 के बाद 8/0 लखनऊ|
1.5
0
अरशद खान To ऋषभ पंत
एक और डॉट गेंद यहाँ पर आती हुई| ऑफ़ स्टम्प लाइन के थोडा बाहर डाली गई गेंद| क्रीज़ में जाकर गेंद को स्टीयर किया लेकिन सीधा फील्डर की ओर मार बैठे| कोई रन नहीं हो सका|
इसी बीच ऋषभ पन्त पैर में गेंद लगने के बाद दर्द में नज़र आये हैं| फिजियो मैदान पर भागकर आये हैं| उनके बाएँ पैर में कुछ तकलीफ आई है जिसका इलाज जारी है|
1.4
0
अरशद खान To ऋषभ पंत
एलबीडबल्यू की अपील!! अम्पायर सहमत नहीं| मिसिंग लेग थी इस वजह से अम्पायर ने इसे नकार दिया| थोड़ा अंदर होती तो बल्लेबाज़ मुश्किल में आ सकते थे| पड़कर तेज़ी से आई बॉल, बल्ले को मिस करते हुए पैड्स को जा लगी थी जिसके बाद अपील हुई थी| कोई रन नहीं, कोई नुक्सान नहीं हुआ|
1.3
0
अरशद खान To ऋषभ पंत
अच्छे टप्पे पर पड़कर तेज़ रफ़्तार से अंदर आई गेंद और बल्लेबाज़ ने उसे बढ़िया तरीके से ऑफ़ साइड पर खेला| फील्डर वहां तैनात, रन का मौका नहीं बन पाया|
1.2
1
अरशद खान To एडन मार्करम
फुलर लेंथ गेंद| मार्करम ने इसपर ऑन ड्राइव किया| वाइड मिड ऑन फील्डर ने उसे फील्ड किया और बल्लेबाज़ी एंड पर थ्रो किया| विकटों से जाकर लगी ये गेंद लेकिन पन्त तब तक अंदर आ गए हैं|
1.1
1
अरशद खान To ऋषभ पंत
सिंगल के साथ ओवर का आगाज़ हुआ है| पैड्स पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बल्ले का मुंह बंद करते हुए स्क्वायर लेग की दिशा में खेला| डीप में फील्डर तैनात, एक ही रन हासिल हुआ|
अरशद खान दूसरे छोर से गेंद लेकर आये हैं...
ओवर की समाप्ति 1 : 6/0
6 रन
- 10.1
- 00.2
- 10.3
- 00.4
- 00.5
- 40.6
ए. मार्करम
5 (4)
ऋ. पंत
1 (2)
म. सिराज
1-0-6-0
0.6
4
मोहम्मद सिराज To एडन मार्करम
चौका!!! बाउंड्री इस रन चेज़ में आती हुई| शानदार प्लेसमेंट एडन द्वारा किया गया है| एक बेहतरीन स्क्वायर ड्राइव खेला गया और नतीजा बाउंड्री के रूप में आया| 6/0 लखनऊ|
0.5
0
मोहम्मद सिराज To एडन मार्करम
इस बार आगे आकर बल्लेबाज़ ने ऑफ ड्राइव किया लेकिन ये एक डॉट बॉल हुई| कोई रन नहीं होगा यहाँ पर|
0.4
0
मोहम्मद सिराज To एडन मार्करम
ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई थी गेंद| एक अच्छा पंच शॉट खेला फ्रेंटफुट से लेकिन फील्डर के पास गई बॉल| कोई रन नहीं हो पाया|
0.3
1
मोहम्मद सिराज To ऋषभ पंत
एक बार फिर से पैड्स पर डाली गई गुड लेंथ गेंद| बल्लेबाज़ ने बड़े आराम से इसे लेग साइड पर मोड़ा| एडन रन लेने के लिए बल्लेबाज़ी एन डके करीब आ गए लेकिन पन्त हिचकिचाए| इस बीच फील्डर से मिस फील्ड हुई जिसकी वजह से रन पूरा किया गया|
0.2
0
मोहम्मद सिराज To ऋषभ पंत
प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| ड्राइव करने का प्रयास लेकिन स्विंग से चकमा खा गए बल्लेबाज़| कीपर की तरफ गई गेंद|
0.1
1
मोहम्मद सिराज To एडन मार्करम
सिंगल के साथ रन चेज़ का आगाज़ हुआ है!! विकेट लाइन पर डाली गई गेंद| एडन मार्करम ने उसे मिड विकेट की दिशा में खेला| डीप से तेज़ी के साथ फील्डर गेंद पर आये लेकिन सिंगल से नहीं रोक पाए|

Type
Overs
Batsmen
- एडन मार्करम
- ऋषभ पंत
- निकोलस पूरन
- आयुष बदोनी
- डेविड मिलर
- अब्दुल समद
- हिम्मत सिंह
- शार्दूल ठाकुर
- आकाश दीप
- आवेश खान
- रवि बिश्नोई
- दिग्वेश सिंह
Bowlers
मैच की जानकारी
- स्थान भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपई एकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ
- मौसम साफ़
- टॉस लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया
- परिणाम लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटन्स को 6 विकटों से हराया
- प्लेयर ऑफ द मैच एडन मार्करम
- अंपायर Swaroopanand Kannur (IND), उल्हास गान्धे, माइकल गौफ
- रेफ़री वेनगलील नारायणन कुट्टी