तो क्रिकेट फैन्स आज के इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से कल होगी आपसे मुलाकात इंडियन प्रीमियर लीग के एक नए मैच के साथ जो कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच शाम 07.30 बजे मुल्लानपुर में खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार भी दिया गया| धोनी ने मुकाबला जीतने के बाद बात करते हुए कहा कि मैच जीतकर काफी अच्छा लग रहा है| इससे पूरी टीम का मनोबल ऊपर आएगा| ये एक टफ मुकाबला था लेकिन खुश हूँ कि चीजें हमारे पक्ष में गई| हमने पॉवर प्ले में अच्छा खेल दिखाया| बल्लेबाजी यूनिट से हमें जिस तरह की शुरुआत की दरकार चाहिए थी वो नहीं मिल पा रही थी लेकिन आज हमें उसमें सफलता हासिल हुई| अंत में कहा कि गेंदबाजी यूनिट के रूप में हमने अच्छा काम किया लेकिन बल्लेबाजी यूनिट को अभी भी अपना सर्वश्रेष्ठ देना बाक़ी है| जाते-जाते शेख रशीद पर कह गए कि उनकी बल्लेबाजी पहले से काफी बेहतर हुई है और अभ्यास सत्र में हमने उसे देखा है और आज उन्हें मौका दिया गया है|
मैच गंवाकर बात करने आए लखनऊ सुपर जायंट्स टीम के कप्तान ऋषभ पंत ने बताया कि हम अपने टोटल स्कोर में 10 से 15 रन पीछे रह गए| आगे पंत ने कहा कि हमने उस समय विकटों को गंवा दिया जब तेज़ गति से रन बनाने की ज़रुरत थी और अंत में हम एक बड़ा टोटल खड़ा नहीं कर सके| बिश्नोई के बचे हुए ओवर पर कहा कि हमने काफी देर तक इसपर चर्चा की लेकिन उन्हें ओवर देने का मौका ही नहीं बन पाया| जाते-जाते उन्होंने बोला कि अब हम अपने अगले मैच में बेहतर करने की कोशिश करेंगे|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
मध्यक्रम में राहुल त्रिपाठी, रविन्द्र जडेजा और विजय शंकर भी फ्लॉप रहे जिसकी वजह से दबाव पूरी तरह से चेन्नई के बाक़ी बल्लेबाजों पर आ गया| 52/1 से 111/5 हो गई थी सीएसके| महज 59 रनों पर पांच विकेट गंवाकर ये टीम रन चेज में अपनी लय गंवाती हुई दिखी| आखिरी की 24 गेंदों पर 44 रनों की दरकार थी जहाँ धोनी (26) और शिवम दुबे (43) के रूप में येलो आर्मी के लिए बिलकुल सही बल्लेबाज क्रीज पर टिके हुए थे| वहां से ऋषभ पन्त ने इनफॉर्म गेंदबाज रवी बिश्नोई का ओवर रोककर तेज गेंदबाजों से गेंदबाजी कराने का फैसला किया| इसका फायदा उठाते हुए धोनी और दुबे ने अपने हाथ खोले और टीम को तीन गेंद पहले फिनिशिंग लाइन के पार पहुंचा दिया| इस दौरान धोनी को बिश्नोई के द्वारा कैच ड्रॉप के रूप में एक जीवनदान भी मिला जिसका फायदा माही ने उठाया|
इस स्लो विकेट को देखते हुए 167 रनों का लक्ष्य चेन्नई के लिए ज्यादा मुश्किल नहीं था लेकिन उनके बल्लेबाज जिस फॉर्म में हैं उससे ये लग गया था कि चेन्नई इतना आसानी से इसे नहीं जीत पाएगी| चेन्नई की सलामी जोड़ी यानी शेख रशीद (27) और रचीन रवीन्द्र (37) ने मिलकर शानदार शुरुआत की और पहले विकेट के लिए महज 5 ओवरों के भीतर 52 रन जोड़ दिए| इस दौरान इस जोड़ी ने पॉवर प्ले का पूरा फायदा उठाया| रशीद के आउट होने के बाद रचीन भी अधिक देर तक क्रीज पर टिक नहीं सके|
टॉस जीतकर चेन्नई के कप्तान एमएस धोनी का पहले गेंदबाजी करने का फैसला बिलकुल सही साबित हो गया| ऐसा कहा जा सकता है कि आज के इस मुकाबले में उनके गेंदबाजों ने अच्छा काम किया है| लखनऊ जैसी तगड़ी बल्लेबाज़ी लाइन अप को 166 रनों पर रोक दिया है जो उन्हें आगे काफी आत्मविश्वास प्रदान करेगा| इस विकेट पर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए लखनऊ ने कप्तान ऋषभ पन्त की 63 रनों की अर्ध शतकीय पारी की बदौलत बोर्ड पर 166 रन लगाने में कामयाब हो पाई| पन्त के अलावा मिचेल मार्श ने 30, आयुष ने 22 और अब्दुल समद ने 20 रनों की पारी खेली थी| इस बीच चेन्नई की तरफ से मथीषा पथिराना और रविन्द्र जडेजा ने 2-2 विकेट लिया था जबकि खलील अहमद और अंशुल कम्बोज के हाथ 1-1 सफलता लगी थी|
हार के पंजे के बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने आखिरकार लगाया जीत का पंच!! इंडियन प्रीमियर लीग के 30वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकटों से मात दे दी है| विपक्षी टीम के घर पर खेलते हुए सीएसके की टीम ने इस सीज़न एक शानदार जीत हासिल की है| अपने पहले मुकाबले में शेख रशीद ने आज जिस तरह की क्लासिकल बल्लेबाज़ी दिखाई है वो काबिले तारीफ है| दो महत्वपूर्ण अंक लेकर अब इस टीम ने कुल 4 पॉइंट्स अपने खाते में डाल लिया है और अंक तालिका में अपने आपको जीवित रखा है|
ओवर 19.3 : 168/5
6 रन
119.1
119.2
419.3
श. दुबे
43 (37)
ए. धोनी
26 (11)
आ. खान
3.3-0-32-1
19.3
4
आवेश खान To शिवम दुबे
चौका!! शिवम दुबे के बल्ले से निकला विनिंग शॉट!! इसी के साथ चेन्नई सुपर किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकटों से शिकस्त दे दी है!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप पॉइंट की ओर गैप में शॉट लगाया| ऐसे में बॉल तेज़ी से सीमा रेखा को पार कर गई| जिसके बाद फील्ड अम्पायर ने चार रनों का इशारा किया| जिसके बाद चेन्नई की पूरी टीम ने जीत का जश्न मनाया|
19.2
1
आवेश खान To एमएस धोनी
एक रन!! आगे की गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर की ओर पुश करते हुए तेज़ी से एक रन ले लिया| हालाँकि वहां मौजूद फील्डर ने गेंद पकड़ा लेकिन बल्लेबाज़ तेज़ी से क्रीज़ में आ गए थे| चेन्नई को जीत के लिए अब 4 गेंदों पर 3 रनों की ज़रुरत है|
19.1
1
आवेश खान To शिवम दुबे
सिंगल!! फ्रंट फुट पर रहकर बल्लेबाज़ ने इस गेंद को पॉइंट की ओर ड्राइव कर दिया एक रन के लिए| चेन्नई को जीत के लिए अब 5 गेंदों पर 4 रनों की ज़रुरत है|
ओवर 19 : 162/5
19 रन
418.1
7 NB
18.2
118.2
118.3
1 WD
18.4
018.4
118.5
418.6
ए. धोनी
25 (10)
श. दुबे
38 (35)
श. ठाकुर
4-0-56-0
18.6
4
शार्दूल ठाकुर To एमएस धोनी
चौका!! एमएस धोनी ने इस ओवर की अंतिम गेंद पर बाउंड्री लगाकर अपनी टीम को जीत के थोड़ा और करीब कर दिया है!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर हवा में शॉट लगाया| ऐसे में गेंद एक टप्पा खाकर सीमा रेखा के बाहर गई चार रनों के लिए| चेन्नई को अब जीत के लिए 6 गेंदों पर 5 रनों की ज़रुरत है|
18.5
1
शार्दूल ठाकुर To शिवम दुबे
सिंगल!! अब 7 गेंदों पर 9 रनों की दरकार है| वाइड यॉर्कर डाली गई| बल्लेबाज ने उसे एंगल बल्ले से थर्ड मैन की तरफ खेला| फील्डर टी से गेंद पर आये और एक ही रन पर रोक दिया| अब इस ओवर की आखिरी गेंद धोनी खेलने वाले हैं|
18.4
0
शार्दूल ठाकुर To शिवम दुबे
एक अहम डॉट गेंद| इस बार सामने की तरफ तेज़ शॉट खेला जिसे खुद गेंदबाज ने रोक दिया है| कोई रन नहीं यहाँ पर होगा|
18.4
wd
शार्दूल ठाकुर To शिवम दुबे
वाइड!!! अब 9 गेंद पर 10 रन की दरकार है| वाइड यॉर्कर डालने के चक्कर में ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर डाल बैठे गेंद| बल्लेबा ने उसे लीव किया, कीपर ने उसे पकड़ा|
18.3
1
शार्दूल ठाकुर To एमएस धोनी
कैच ड्रॉप!! एमएस धोनी को मिला जीवनदान यहाँ पर!! शॉर्ट कवर्स पर बिश्नोई से हुई एक बड़ी चूक| आगे की गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर की ओर हवा में शॉट लगाया| ऐसे में वहां मौजूद फील्डर ने गेंद को कैच करने का प्रयास किया लेकिन बॉल उनकी उँगलियों में लगकर निकल गई और ज़मीन पर गिरी| तभी बल्लेबाजों ने भागकर एक रन ले लिया|
18.2
1
शार्दूल ठाकुर To शिवम दुबे
बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|
18.2
nb
शार्दूल ठाकुर To शिवम दुबे
नो बॉल और छक्का लगा दिया बल्लेबाज़ दुबे ने यहाँ पर!! यानी इस गेंद पर आए कुल 7 रन!! ऐसे में अब अगली गेंद फ्री हिट होगी| यहाँ से मुकाबला चेन्नई की तरफ झुक जाएगा| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई हाई फुलटॉस गेंद जिसको बल्लेबाज़ ने डीप पॉइंट की ओर हवा में शॉट लगाया| ऐसे में बल्ले से लगने के बाद गेंद स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए| फील्ड अम्पायर ने तभी नो बॉल दे दिया|
18.1
4
शार्दूल ठाकुर To शिवम दुबे
चौका!! शिवम दुबे के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!! इस बार ऑफ स्टंप के काफी बाहर डाली गई फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर थर्ड मैन की तरफ गाइड किया| ऐसे में गैप में गई गेंद चार रनों के लिए|
ओवर 18 : 143/5
7 रन
117.1
417.2
117.3
017.4
017.5
117.6
श. दुबे
26 (30)
ए. धोनी
20 (8)
आ. खान
3-0-26-1
17.6
1
आवेश खान To शिवम दुबे
सिंगल!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप पॉइंट की ओर खेलकर एक रन लिया| अब 12 गेंदों पर 24 रनों की दरकार है|
17.5
0
आवेश खान To शिवम दुबे
एक और डॉट गेंद!! वाइड यॉर्कर थी| स्विंग एंड मिस हुआ| काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ| बाकी का काम कीपर ने किया है|
खेल रुका हुआ है| गेंद को रोकते समय आवेश खान को शायद हाथ में चोट आई है| इस बीच धोनी भी ड्रिंक्स लेकर खुद को रिफ्रेश करते हुए नार आये हैं|
17.4
0
आवेश खान To शिवम दुबे
आगे की गेंद को बल्लेबाज़ ने सामने की ओर ज़ोर से शॉट लगाया| ऐसे में आवेश खान ने गेंद को पकड़ा लेकिन उन्हें उँगलियों में चोट लग गई| हालाँकि बल्लेबाजों को रन नहीं मिल सका|
17.3
1
आवेश खान To एमएस धोनी
फुल लेंथ की गेंद को माही ने लॉन्ग ऑफ फील्डर के बाँए ओर शॉट लगाया| ऐसे में एडन मार्करम ने वहां पर आकर गेंद को पकड़ा| बल्लेबाजों ने भागकर एक रन ले लिया|
17.2
4
आवेश खान To एमएस धोनी
चौका!! इस बार भी बड़ा शॉट लगाने का धोनी ने प्रयास किया लेकिन ऑफ स्टंप के बाहर थी गेंद| जिसके कारण बल्ले का बाहरी किनारा लग गया| ऐसे में थर्ड मैन की तरफ गई बॉल चार रनों के लिए|
17.1
1
आवेश खान To शिवम दुबे
ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप पॉइंट की ओर गाइड करते हुए एक रन लिया| अब स्ट्राइक पर होंगे धोनी|
ओवर 17 : 136/5
13 रन
016.1
416.2
016.3
116.4
1 WD
16.5
1 WD
16.5
016.5
616.6
ए. धोनी
15 (6)
श. दुबे
24 (26)
श. ठाकुर
3-0-37-0
16.6
6
शार्दूल ठाकुर To एमएस धोनी
छक्का!! धोनी के बल्ले से आता हुआ इस मैच में पहला सिक्स!! आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर हवा में शॉट लगाया| ऐसे में एक हाथ से बल्ला तो निकल गया लेकिन शॉट में इतनी ताकत थी कि गेंद स्टैंड्स में चली गई छह रनों के लिए| अब 18 गेंदों पर 31 रनों की ज़रुरत है|
16.5
0
शार्दूल ठाकुर To एमएस धोनी
डॉट गेंद!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई ओवरपिच गेंद को बल्लेबाज़ ने सामने की ओर खेला| ऐसे में एक टप्पा खाकर गेंदबाज़ के हाथ में गई गेंद| रन नहीं हुआ|
16.5
wd
शार्दूल ठाकुर To एमएस धोनी
वाइड!!! एक और बार दिशाहीन गेंदबाजी, कुछ अलग करने के प्रयास में अपनी लय खो बैठे और ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर डाल बैठे गेंद| अम्पायर ने वाइड का इशारा किया| अगली गेंद पर लाइन पकड़नी होगी गेंदबाज़ को यहाँ पर|
16.5
wd
शार्दूल ठाकुर To एमएस धोनी
वाइड!!! ऑफ स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|