Advertisement
लखनऊ सुपर जायंट्स vs चेन्नई सुपर किंग्स, मैच 30 Commentary, Live Updates
लखनऊ vs चेन्नई, 2025 - टी-20 Live Commentary
मैच समाप्त
मैच 30, भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपई एकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ
, Apr 14, 2025

166/7
(20.0)

168/5
(19.3)
चेन्नई सुपर किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकटों से हराया
% Chance to Win
लखनऊ
चेन्नई
Inn Break
-
-
प्लेयर ऑफ द मैचएमएस धोनी26(11)
तो क्रिकेट फैन्स आज के इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से कल होगी आपसे मुलाकात इंडियन प्रीमियर लीग के एक नए मैच के साथ जो कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच शाम 07.30 बजे मुल्लानपुर में खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार भी दिया गया| धोनी ने मुकाबला जीतने के बाद बात करते हुए कहा कि मैच जीतकर काफी अच्छा लग रहा है| इससे पूरी टीम का मनोबल ऊपर आएगा| ये एक टफ मुकाबला था लेकिन खुश हूँ कि चीजें हमारे पक्ष में गई| हमने पॉवर प्ले में अच्छा खेल दिखाया| बल्लेबाजी यूनिट से हमें जिस तरह की शुरुआत की दरकार चाहिए थी वो नहीं मिल पा रही थी लेकिन आज हमें उसमें सफलता हासिल हुई| अंत में कहा कि गेंदबाजी यूनिट के रूप में हमने अच्छा काम किया लेकिन बल्लेबाजी यूनिट को अभी भी अपना सर्वश्रेष्ठ देना बाक़ी है| जाते-जाते शेख रशीद पर कह गए कि उनकी बल्लेबाजी पहले से काफी बेहतर हुई है और अभ्यास सत्र में हमने उसे देखा है और आज उन्हें मौका दिया गया है|
मैच गंवाकर बात करने आए लखनऊ सुपर जायंट्स टीम के कप्तान ऋषभ पंत ने बताया कि हम अपने टोटल स्कोर में 10 से 15 रन पीछे रह गए| आगे पंत ने कहा कि हमने उस समय विकटों को गंवा दिया जब तेज़ गति से रन बनाने की ज़रुरत थी और अंत में हम एक बड़ा टोटल खड़ा नहीं कर सके| बिश्नोई के बचे हुए ओवर पर कहा कि हमने काफी देर तक इसपर चर्चा की लेकिन उन्हें ओवर देने का मौका ही नहीं बन पाया| जाते-जाते उन्होंने बोला कि अब हम अपने अगले मैच में बेहतर करने की कोशिश करेंगे|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
मध्यक्रम में राहुल त्रिपाठी, रविन्द्र जडेजा और विजय शंकर भी फ्लॉप रहे जिसकी वजह से दबाव पूरी तरह से चेन्नई के बाक़ी बल्लेबाजों पर आ गया| 52/1 से 111/5 हो गई थी सीएसके| महज 59 रनों पर पांच विकेट गंवाकर ये टीम रन चेज में अपनी लय गंवाती हुई दिखी| आखिरी की 24 गेंदों पर 44 रनों की दरकार थी जहाँ धोनी (26) और शिवम दुबे (43) के रूप में येलो आर्मी के लिए बिलकुल सही बल्लेबाज क्रीज पर टिके हुए थे| वहां से ऋषभ पन्त ने इनफॉर्म गेंदबाज रवी बिश्नोई का ओवर रोककर तेज गेंदबाजों से गेंदबाजी कराने का फैसला किया| इसका फायदा उठाते हुए धोनी और दुबे ने अपने हाथ खोले और टीम को तीन गेंद पहले फिनिशिंग लाइन के पार पहुंचा दिया| इस दौरान धोनी को बिश्नोई के द्वारा कैच ड्रॉप के रूप में एक जीवनदान भी मिला जिसका फायदा माही ने उठाया|
इस स्लो विकेट को देखते हुए 167 रनों का लक्ष्य चेन्नई के लिए ज्यादा मुश्किल नहीं था लेकिन उनके बल्लेबाज जिस फॉर्म में हैं उससे ये लग गया था कि चेन्नई इतना आसानी से इसे नहीं जीत पाएगी| चेन्नई की सलामी जोड़ी यानी शेख रशीद (27) और रचीन रवीन्द्र (37) ने मिलकर शानदार शुरुआत की और पहले विकेट के लिए महज 5 ओवरों के भीतर 52 रन जोड़ दिए| इस दौरान इस जोड़ी ने पॉवर प्ले का पूरा फायदा उठाया| रशीद के आउट होने के बाद रचीन भी अधिक देर तक क्रीज पर टिक नहीं सके|
टॉस जीतकर चेन्नई के कप्तान एमएस धोनी का पहले गेंदबाजी करने का फैसला बिलकुल सही साबित हो गया| ऐसा कहा जा सकता है कि आज के इस मुकाबले में उनके गेंदबाजों ने अच्छा काम किया है| लखनऊ जैसी तगड़ी बल्लेबाज़ी लाइन अप को 166 रनों पर रोक दिया है जो उन्हें आगे काफी आत्मविश्वास प्रदान करेगा| इस विकेट पर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए लखनऊ ने कप्तान ऋषभ पन्त की 63 रनों की अर्ध शतकीय पारी की बदौलत बोर्ड पर 166 रन लगाने में कामयाब हो पाई| पन्त के अलावा मिचेल मार्श ने 30, आयुष ने 22 और अब्दुल समद ने 20 रनों की पारी खेली थी| इस बीच चेन्नई की तरफ से मथीषा पथिराना और रविन्द्र जडेजा ने 2-2 विकेट लिया था जबकि खलील अहमद और अंशुल कम्बोज के हाथ 1-1 सफलता लगी थी|
हार के पंजे के बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने आखिरकार लगाया जीत का पंच!! इंडियन प्रीमियर लीग के 30वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकटों से मात दे दी है| विपक्षी टीम के घर पर खेलते हुए सीएसके की टीम ने इस सीज़न एक शानदार जीत हासिल की है| अपने पहले मुकाबले में शेख रशीद ने आज जिस तरह की क्लासिकल बल्लेबाज़ी दिखाई है वो काबिले तारीफ है| दो महत्वपूर्ण अंक लेकर अब इस टीम ने कुल 4 पॉइंट्स अपने खाते में डाल लिया है और अंक तालिका में अपने आपको जीवित रखा है|
ओवर की समाप्ति 19.3 : 168/5
6 रन
- 119.1
- 119.2
- 419.3
श. दुबे
43 (37)
ए. धोनी
26 (11)
आ. खान
3.3-0-32-1
19.3
4
आवेश खान To शिवम दुबे
चौका!! शिवम दुबे के बल्ले से निकला विनिंग शॉट!! इसी के साथ चेन्नई सुपर किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकटों से शिकस्त दे दी है!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप पॉइंट की ओर गैप में शॉट लगाया| ऐसे में बॉल तेज़ी से सीमा रेखा को पार कर गई| जिसके बाद फील्ड अम्पायर ने चार रनों का इशारा किया| जिसके बाद चेन्नई की पूरी टीम ने जीत का जश्न मनाया|
19.2
1
आवेश खान To एमएस धोनी
एक रन!! आगे की गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर की ओर पुश करते हुए तेज़ी से एक रन ले लिया| हालाँकि वहां मौजूद फील्डर ने गेंद पकड़ा लेकिन बल्लेबाज़ तेज़ी से क्रीज़ में आ गए थे| चेन्नई को जीत के लिए अब 4 गेंदों पर 3 रनों की ज़रुरत है|
19.1
1
आवेश खान To शिवम दुबे
सिंगल!! फ्रंट फुट पर रहकर बल्लेबाज़ ने इस गेंद को पॉइंट की ओर ड्राइव कर दिया एक रन के लिए| चेन्नई को जीत के लिए अब 5 गेंदों पर 4 रनों की ज़रुरत है|
ओवर की समाप्ति 19 : 162/5
19 रन
- 418.1
- 7 NB 18.2
- 118.2
- 118.3
- 1 WD 18.4
- 018.4
- 118.5
- 418.6
ए. धोनी
25 (10)
श. दुबे
38 (35)
श. ठाकुर
4-0-56-0
18.6
4
शार्दूल ठाकुर To एमएस धोनी
चौका!! एमएस धोनी ने इस ओवर की अंतिम गेंद पर बाउंड्री लगाकर अपनी टीम को जीत के थोड़ा और करीब कर दिया है!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर हवा में शॉट लगाया| ऐसे में गेंद एक टप्पा खाकर सीमा रेखा के बाहर गई चार रनों के लिए| चेन्नई को अब जीत के लिए 6 गेंदों पर 5 रनों की ज़रुरत है|
18.5
1
शार्दूल ठाकुर To शिवम दुबे
सिंगल!! अब 7 गेंदों पर 9 रनों की दरकार है| वाइड यॉर्कर डाली गई| बल्लेबाज ने उसे एंगल बल्ले से थर्ड मैन की तरफ खेला| फील्डर टी से गेंद पर आये और एक ही रन पर रोक दिया| अब इस ओवर की आखिरी गेंद धोनी खेलने वाले हैं|
18.4
0
शार्दूल ठाकुर To शिवम दुबे
एक अहम डॉट गेंद| इस बार सामने की तरफ तेज़ शॉट खेला जिसे खुद गेंदबाज ने रोक दिया है| कोई रन नहीं यहाँ पर होगा|
18.4
wd
शार्दूल ठाकुर To शिवम दुबे
वाइड!!! अब 9 गेंद पर 10 रन की दरकार है| वाइड यॉर्कर डालने के चक्कर में ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर डाल बैठे गेंद| बल्लेबा ने उसे लीव किया, कीपर ने उसे पकड़ा|
18.3
1
शार्दूल ठाकुर To एमएस धोनी
कैच ड्रॉप!! एमएस धोनी को मिला जीवनदान यहाँ पर!! शॉर्ट कवर्स पर बिश्नोई से हुई एक बड़ी चूक| आगे की गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर की ओर हवा में शॉट लगाया| ऐसे में वहां मौजूद फील्डर ने गेंद को कैच करने का प्रयास किया लेकिन बॉल उनकी उँगलियों में लगकर निकल गई और ज़मीन पर गिरी| तभी बल्लेबाजों ने भागकर एक रन ले लिया|
18.2
1
शार्दूल ठाकुर To शिवम दुबे
बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|
18.2
nb
शार्दूल ठाकुर To शिवम दुबे
नो बॉल और छक्का लगा दिया बल्लेबाज़ दुबे ने यहाँ पर!! यानी इस गेंद पर आए कुल 7 रन!! ऐसे में अब अगली गेंद फ्री हिट होगी| यहाँ से मुकाबला चेन्नई की तरफ झुक जाएगा| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई हाई फुलटॉस गेंद जिसको बल्लेबाज़ ने डीप पॉइंट की ओर हवा में शॉट लगाया| ऐसे में बल्ले से लगने के बाद गेंद स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए| फील्ड अम्पायर ने तभी नो बॉल दे दिया|
18.1
4
शार्दूल ठाकुर To शिवम दुबे
चौका!! शिवम दुबे के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!! इस बार ऑफ स्टंप के काफी बाहर डाली गई फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर थर्ड मैन की तरफ गाइड किया| ऐसे में गैप में गई गेंद चार रनों के लिए|
ओवर की समाप्ति 18 : 143/5
7 रन
- 117.1
- 417.2
- 117.3
- 017.4
- 017.5
- 117.6
श. दुबे
26 (30)
ए. धोनी
20 (8)
आ. खान
3-0-26-1
17.6
1
आवेश खान To शिवम दुबे
सिंगल!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप पॉइंट की ओर खेलकर एक रन लिया| अब 12 गेंदों पर 24 रनों की दरकार है|
17.5
0
आवेश खान To शिवम दुबे
एक और डॉट गेंद!! वाइड यॉर्कर थी| स्विंग एंड मिस हुआ| काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ| बाकी का काम कीपर ने किया है|
खेल रुका हुआ है| गेंद को रोकते समय आवेश खान को शायद हाथ में चोट आई है| इस बीच धोनी भी ड्रिंक्स लेकर खुद को रिफ्रेश करते हुए नार आये हैं|
17.4
0
आवेश खान To शिवम दुबे
आगे की गेंद को बल्लेबाज़ ने सामने की ओर ज़ोर से शॉट लगाया| ऐसे में आवेश खान ने गेंद को पकड़ा लेकिन उन्हें उँगलियों में चोट लग गई| हालाँकि बल्लेबाजों को रन नहीं मिल सका|
17.3
1
आवेश खान To एमएस धोनी
फुल लेंथ की गेंद को माही ने लॉन्ग ऑफ फील्डर के बाँए ओर शॉट लगाया| ऐसे में एडन मार्करम ने वहां पर आकर गेंद को पकड़ा| बल्लेबाजों ने भागकर एक रन ले लिया|
17.2
4
आवेश खान To एमएस धोनी
चौका!! इस बार भी बड़ा शॉट लगाने का धोनी ने प्रयास किया लेकिन ऑफ स्टंप के बाहर थी गेंद| जिसके कारण बल्ले का बाहरी किनारा लग गया| ऐसे में थर्ड मैन की तरफ गई बॉल चार रनों के लिए|
17.1
1
आवेश खान To शिवम दुबे
ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप पॉइंट की ओर गाइड करते हुए एक रन लिया| अब स्ट्राइक पर होंगे धोनी|
ओवर की समाप्ति 17 : 136/5
13 रन
- 016.1
- 416.2
- 016.3
- 116.4
- 1 WD 16.5
- 1 WD 16.5
- 016.5
- 616.6
ए. धोनी
15 (6)
श. दुबे
24 (26)
श. ठाकुर
3-0-37-0
16.6
6
शार्दूल ठाकुर To एमएस धोनी
छक्का!! धोनी के बल्ले से आता हुआ इस मैच में पहला सिक्स!! आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर हवा में शॉट लगाया| ऐसे में एक हाथ से बल्ला तो निकल गया लेकिन शॉट में इतनी ताकत थी कि गेंद स्टैंड्स में चली गई छह रनों के लिए| अब 18 गेंदों पर 31 रनों की ज़रुरत है|
16.5
0
शार्दूल ठाकुर To एमएस धोनी
डॉट गेंद!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई ओवरपिच गेंद को बल्लेबाज़ ने सामने की ओर खेला| ऐसे में एक टप्पा खाकर गेंदबाज़ के हाथ में गई गेंद| रन नहीं हुआ|
16.5
wd
शार्दूल ठाकुर To एमएस धोनी
वाइड!!! एक और बार दिशाहीन गेंदबाजी, कुछ अलग करने के प्रयास में अपनी लय खो बैठे और ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर डाल बैठे गेंद| अम्पायर ने वाइड का इशारा किया| अगली गेंद पर लाइन पकड़नी होगी गेंदबाज़ को यहाँ पर|
16.5
wd
शार्दूल ठाकुर To एमएस धोनी
वाइड!!! ऑफ स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
16.4
1
शार्दूल ठाकुर To शिवम दुबे
इस बार भी फुल लेंथ की गेंद थी जिसको बल्लेबाज़ ने कवर की ओर तो खेला लेकिन एक रन ही मिल पाया|
16.3
0
शार्दूल ठाकुर To शिवम दुबे
डॉट गेंद!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई तेज़ी गति की फुलटॉस गेंद को बल्लेबाज़ ने बड़ा शॉट लगाना चाहा| ऐसे में बल्ले पर नहीं आई गेंद और कीपर के दस्तानों में गई| रन नहीं मिला|
16.2
4
शार्दूल ठाकुर To शिवम दुबे
चौका!! एक बार फिर से ओवरपिच डाली गई गेंद| जिसको बल्लेबाज़ ने डीप कवर्स की ओर शॉट लगाया| गेंद तेज़ी से गई सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए| अब जीत के लिए 22 गेंदों पर 40 रनों की ज़रुरत है|
16.1
0
शार्दूल ठाकुर To शिवम दुबे
आगे की गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर की ओर शॉट लगाया| तभी फील्डर ने वहां पर गेंद को पकड़ा| रन नहीं आ सका|
ओवर की समाप्ति 16 : 123/5
12 रन
- 1 WD 15.1
- 115.1
- 115.2
- 115.3
- 015.4
- 415.5
- 415.6
ए. धोनी
9 (4)
श. दुबे
19 (22)
आ. खान
2-0-19-1
15.6
4
आवेश खान To एमएस धोनी
चौका!! बैक टू बैक बाउंड्री एमएस धोनी के बल्ले से आती हुई यहाँ पर!! इस बार ऑफ स्टंप के बाहर जाती हुई गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर की ओर पुश करने का प्रयास किया| ऐसे में बल्ले का बाहरी किनारा लेकर गेंद थर्ड मैन बाउंड्री के बाहर गई चार रनों के लिए| चेन्नई को अब जीत के लिए 24 गेंदों पर 44 रनों की दरकार है|
15.5
4
आवेश खान To एमएस धोनी
चौका!! धोनी के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!! ऑफ स्टंप के बाहर पटकी गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर और मिड ऑफ फील्डर के बीच से शॉट लगाया| ऐसे में गैप में तेज़ी से गई गेंद चार रनों के लिए|
15.4
0
आवेश खान To एमएस धोनी
बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|
15.3
1
आवेश खान To शिवम दुबे
फ्रंट फुट पर रहकर बल्लेबाज़ ने इस गेंद को पॉइंट की ओर ड्राइव कर दिया एक रन के लिए|
15.2
1
आवेश खान To एमएस धोनी
बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर फाइन लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
15.1
1
आवेश खान To शिवम दुबे
आगे की गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर शॉट लगाकर एक रन लिया|
15.1
wd
आवेश खान To शिवम दुबे
वाइड!! ऑफ स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कीपर की ओर जाने दिया| ऐसे में फील्ड अम्पायर ने वाइड दिया|
एमएस धोनी अगले बल्लेबाज़ हैं| 30 गेंदों पर 55 रनों की दरकार है...
ओवर की समाप्ति 15 : 111/5
2 रन
- 114.1
- 014.2
- 014.3
- 014.4
- 114.5
- W 14.6
व. शंकर
9 (8)
श. दुबे
17 (20)
द. सिंह
4-0-23-1
14.6
W
दिग्वेश सिंह To विजय शंकर OUT!
आउट!! कैच आउट!! इस बार विजय शंकर 9 रन बनाकर पवेलियन लौटे!! दिग्वेश सिंह के हाथ लगी पहली विकेट| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई लेग स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने सामने की ओर हवा में बड़ा शॉट लगाने का प्रयास किया| ऐसे में बल्ले का टॉप एज लेकर गेंद हवा में गई| तभी शॉर्ट थर्ड मैन पर मौजूद फील्डर आवेश खान ने अपने दाँए ओर भागकर एक शानदार कैच पकड़ा| गेंदबाज़ ने विकेट हासिल करने के बाद अपने अंदाज़ में जश्न मनाया| 111/5 चेन्नई सुपर किंग्स|
14.5
1
दिग्वेश सिंह To शिवम दुबे
बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
14.4
0
दिग्वेश सिंह To शिवम दुबे
नॉट आउट!! बाल-बाल बच गए बल्लेबाज़| स्टम्पिंग की अपील थी लेकिन थर्ड अम्पायर ने रिप्ले में देखने के बाद बताया कि पैर सही समय पर अंदर आ गया था जिसकी वजह से नॉट आउट करार दिए गए| बड़ा शॉट लगाने गए थे और टर्न से पूरी तरह से बीट हुए थे बल्लेबाज़ यहाँ पर| बिजली की फूर्ती के साथ कीपर ने बेल्स उड़ा दी थी जिसके बाद ये अपील हुई थी|
14.3
0
दिग्वेश सिंह To शिवम दुबे
टाईट लाइन पर डाली गई गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने डिफेंड करते हुए सम्मान दे दिया| कोई रन नहीं होगा यहाँ पर|
14.2
0
दिग्वेश सिंह To शिवम दुबे
गुगली गेंद!! बल्लेबाज ने उसे भली भाँती परखा और डिफेंड करते हुए सम्मान दे दिया| कोई रन नहीं मिल पायेगा|
14.1
1
दिग्वेश सिंह To विजय शंकर
पैड्स पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ शंकर ने मिड विकेट की दिशा में खेला, फील्डर गेंद पर आये लेकिन सिंगल से नहीं रोक पाए|
ओवर की समाप्ति 14 : 109/4
5 रन
- 113.1
- 113.2
- 113.3
- 113.4
- 113.5
- 013.6
श. दुबे
16 (16)
व. शंकर
8 (6)
ए. मार्करम
4-0-25-1
13.6
0
एडन मार्करम To शिवम दुबे
इस बार आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर समझदारी दिखाते हुए डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं होगा|
13.5
1
एडन मार्करम To विजय शंकर
सिंगल!! बड़े आराम से इस गेंद को गैप में पुश किया और सिंगल हासिल किया| चेन्नई को अपने इन दो बल्लेबाजो से समझदारी भरी बल्लेबाजी की उम्मीद होगी|
13.4
1
एडन मार्करम To शिवम दुबे
सिंगल से यहाँ पर काम चलाया है| आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक करते हुए गैप से एक रन चुराया|
13.3
1
एडन मार्करम To विजय शंकर
ओवरपिच डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की तरफ खेलकर एक रन लिया|
13.2
1
एडन मार्करम To शिवम दुबे
इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|
13.1
1
एडन मार्करम To विजय शंकर
गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से कवर की ओर हलके हाथों से खेला और भागकर एक रन ले लिया|
ओवर की समाप्ति 13 : 104/4
9 रन
- 012.1
- 1 WD 12.2
- W 12.2
- 412.3
- 112.4
- 112.5
- 1 WD 12.6
- 1 LB 12.6
व. शंकर
5 (3)
श. दुबे
14 (13)
र. बिश्नोई
3-0-18-2
12.6
lb
रवि बिश्नोई To विजय शंकर
नॉट आउट!! फील्डिंग टीम का रिव्यु बच गया!! अम्पायर्स कॉल हो गया यहाँ पर!!! लेग बाई के रूप में सिंगल मिल गया| भाग्य का साथ विजय शंकर को मिला है| एलबीडबल्यू की अपील थी जिसे अम्पायर ने नकारा था| फील्डिंग टीम ने रिव्यु लिया| रिप्ले में देखने पर पता चला कि गेंद लेग स्टम्प को किस कर रही थी लेकिन फील्ड अम्पायर ने उसे नॉट आउट दिया था इस वजह से उनके फैसले को मान्यता दी गई| फ्लिक करने गए थे, टर्न से बीट हुए और पैड्स पर खा बैठे थे गेंद जिसके बाद अपील हुई थी| पैड्स से लगकर ऑन साइड पर गई थी गेंद जिसकी वजह से लेग बाई का एक रन मिल गया|
12.6
wd
रवि बिश्नोई To विजय शंकर
वाइड!!! डाउन द लेग डाली गई तेज़ गति की गुगली गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे लीव कर दिया| कीपर ने उसे लपका| इस बीच वाइड का इशारा अम्पायर की तरफ से आया है|
12.5
1
रवि बिश्नोई To शिवम दुबे
एक रन!! इसी बार बैक फुट से कवर्स की ओर शॉट लगाकर बल्लेबाज़ ने एक रन हासिल कर लिया|
12.4
1
रवि बिश्नोई To विजय शंकर
सिंगल!! आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर एक रन लिया|
12.3
4
रवि बिश्नोई To विजय शंकर
चौका!! इसी के साथ विजय शंकर ने बाउंड्री लगाकर अपना खाता खोला है!! ऐसे में चेन्नई टीम का 100 रन पूरा हुआ!! खूबसूरत शॉट बल्लेबाज़ द्वारा देखने को मिला यहाँ पर| ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने जगह बनाकर एक्स्ट्रा कवर्स की दिशा में खेला| हवा में गई बॉल गैप में टप्पा खाकर सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन|
विजय शंकर बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए हैं...
12.2
W
रवि बिश्नोई To रवींद्र जडेजा OUT!
आउट!!! कैच आउट!! कॉट एडन मार्करम बोल्ड रवि बिश्नोई| एक और विकेट का पतन हो गया है| महज 7 रन बनाकर रवींद्र जडेजा बने रवि बिश्नोई का दूसरा शिकार| खुद से काफी निराश दिखे हैं जड्डू| ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई धीमी गति की फुल गेंद| जड्डू ने उसपर लॉन्ग ऑन की तरफ हीव शॉट खेला| गति परिवर्तन की वजह से मिस टाइम हुआ| हवा में गई गेंद जिसे लॉन्ग ऑफ़ बाउंड्री के ठीक आगे फील्डर ने लपक लिया है| 96/4 चेन्नई सुपर किंग्स|
12.2
wd
रवि बिश्नोई To रवींद्र जडेजा
वाइड!!! डाउन द लेग डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ उसे लेग साइड पर मारने गए लेकिन बीट हुए| उनसे दूर से गई थी गेंद जिसकी वजह से वाइड का इशारा किया गया|
12.1
0
रवि बिश्नोई To रवींद्र जडेजा
इस बार क्रीज़ में जाकर गेंद को स्टीयर किया लेकिन सीधा फील्डर की ओर मार बैठे| रन चाहते थे जड्डू लेकिन शिवम ने मना कर दिया| कोई रन नहीं हुआ|
ओवर की समाप्ति 12 : 95/3
8 रन
- 011.1
- 611.2
- 011.3
- 111.4
- 111.5
- 011.6
श. दुबे
13 (12)
र. जडेजा
7 (9)
ए. मार्करम
3-0-20-1
11.6
0
एडन मार्करम To शिवम दुबे
टाईट लाइन पर डाली गई गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने डिफेंड करते हुए सम्मान दे दिया| कोई रन नहीं होगा यहाँ पर|
11.5
1
एडन मार्करम To रवींद्र जडेजा
जड्डू ने बड़े आराम से इस गेंद को गैप में ढकेला| फील्डर जबतक गेंद पर आते तब तक एक रन चुरा लिया गया है|
11.4
1
एडन मार्करम To शिवम दुबे
सिंगल से यहाँ पर काम चलाया है| इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया है|
11.3
0
एडन मार्करम To शिवम दुबे
इस बार बल्लेबाज़ ने लम्बी स्ट्राइड निकालकर बॉल को डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं|
11.2
6
एडन मार्करम To शिवम दुबे
छक्का! बड़े शॉट की दरकार थी और वो आ भी गया| बल्लेबाज़ ने लेंथ को परखा और बैक फुट पर जाकर मिड विकेट के ऊपर से बड़ा शॉट खेल दिया छह रनों के लिए|
11.1
0
एडन मार्करम To शिवम दुबे
ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद| इसपर स्क्वायर कट शॉट खेला लेकिन फील्डर को भेद नहीं पाए| कोई रन नहीं मिल पायेगा|
ओवर की समाप्ति 11 : 87/3
6 रन
- 110.1
- 110.2
- 110.3
- 010.4
- 210.5
- 110.6
श. दुबे
6 (7)
र. जडेजा
6 (8)
द. सिंह
3-0-21-0
10.6
1
दिग्वेश सिंह To शिवम दुबे
सिंगल!! बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल हासिल किया है|
10.5
2
दिग्वेश सिंह To शिवम दुबे
2 रन मिल जाएगा यहाँ पर| इस बार बल्लेबाज ने सामने की तरफ हवा में गेंद को खेला| डीप में उसे फील्ड किया गया| एक फील्डर ने डाईव लगाकर गेंद को रोका और दूसरे फील्डर की तरफ उसे उछाला जहाँ से थ्रो गेंदबाज़ की तरफ हुआ जो उसे पकड़ नहीं सके|
10.4
0
दिग्वेश सिंह To शिवम दुबे
डॉट गेंद!! इस बार आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया| कोई रन नहीं मिल पायेगा|
10.3
1
दिग्वेश सिंह To रवींद्र जडेजा
सिंगल!! इस बार जड्डू ने अपने लिए रूम बनाया| शॉर्ट कवर्स की ओर गेंद को कट किया एक रन के लिए|
10.2
1
दिग्वेश सिंह To शिवम दुबे
इस बार सीधे बल्ले से घूमती हुई गेंद को सामने की तरफ खेला| गैप मिला जहाँ से एक रन के लिए भाग गए बल्लेबाज|
10.1
1
दिग्वेश सिंह To रवींद्र जडेजा
लेग स्पिन गेंद!! ऑन साइड पर हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा| गैप बड़े आराम से मिल गया है|
ओवर की समाप्ति 10 : 81/3
5 रन
- 09.1
- 19.2
- 19.3
- 19.4
- 19.5
- 19.6
र. जडेजा
4 (6)
श. दुबे
2 (3)
ए. मार्करम
2-0-12-1
9.6
1
एडन मार्करम To रवींद्र जडेजा
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाकर एक रन लिया| 10 ओवर की समाप्ति के बाद 81/3 चेन्नई सुपर किंग्स|
9.5
1
एडन मार्करम To शिवम दुबे
ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने कट शॉट लगाना चाहा| ऐसे में बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर गेंद एक टप्पे के साथ कीपर के ऊपर से निकल गई शॉर्ट थर्ड मैन की ओर| तभी बल्लेबाजों ने भागकर एक रन लिया|
9.4
1
एडन मार्करम To रवींद्र जडेजा
पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए एक रन पूरा किया|
9.3
1
एडन मार्करम To शिवम दुबे
सिंगल!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर एक रन लिया|
9.2
1
एडन मार्करम To रवींद्र जडेजा
सिंगल से यहाँ पर काम चलाया है| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और एक रन हासिल किया है|
9.1
0
एडन मार्करम To रवींद्र जडेजा
प्ले एंड मिस!! आगे की गेंद पीछे खेले| पैड्स को लगी| एलबीडबल्यू की छोटी सी अपील हुई लेकिन अम्पायर सहमत नहीं हुए| कोई रन नहीं, कोई नुक्सान नहीं हुआ|
ओवर की समाप्ति 9 : 76/3
2 रन
- 08.1
- 18.2
- 08.3
- 18.4
- W 8.5
- 08.6
श. दुबे
0 (1)
र. जडेजा
1 (2)
र. बिश्नोई
2-0-10-1
8.6
0
रवि बिश्नोई To शिवम दुबे
डॉट बॉल के साथ एक सफल ओवर की हुई है समाप्ति| गुगली डाली गई गेंद| ड्राइव किया गेंद को कवर्स की और लेकिन रन नही हुआ| 76/3 चेन्नई|
इम्पैक्ट प्लेयर शिवम दुबे अब क्रीज पर आये हैं मथीषा पथिराना के स्थान पर...
8.5
W
रवि बिश्नोई To राहुल त्रिपाठी OUT!
आउट!! कैच आउट!! चेन्नई टीम के तीसरे बल्लेबाज़ भी अब पवेलियन की ओर आउट होकर चले गए हैं!! कॉट एंड बोल्ड रवि बिश्नोई!! इस दफ़ा राहुल त्रिपाठी की 9 रनों की पारी हुई समाप्त!! ओवरपिच डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने पैर आगे बढ़ाकर सामने की ओर हवा में शॉट खेला| ऐसे में गेंद को अपनी ओर आता हुआ गेंदबाज़ ने देखा और नीचे की ओर जाकर दोनों हाथों से कैच पकड़ा और जश्न मनाने लगे| 76/3 चेन्नई सुपर किंग्स|
8.4
1
रवि बिश्नोई To रवींद्र जडेजा
गुगली गेंद!! जड्डू ने सीधे बल्ले और हलके हाथों से मिड ऑन की तरफ पुश करते हुए एक रन बटोरा है|
8.3
0
रवि बिश्नोई To रवींद्र जडेजा
बढ़िया फील्डिंग शॉर्ट कवर्स फील्डर द्वारा| अपने बाएँ ओर फुल स्ट्रेच डाईव लगाकर शॉट को रोक दिया| कोई रन नहीं मिल पायेगा यहाँ पर|
8.2
1
रवि बिश्नोई To राहुल त्रिपाठी
सिंगल से यहाँ पर काम चलाया है| बल्लेबाज़ त्रिपाठी ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल बटोर लिया है|
8.1
0
रवि बिश्नोई To राहुल त्रिपाठी
ऑफ़ स्टम्प के बाहर गुगली डाली गई गेंद| उसे कवर्स की दिशा में ड्राइव कर दिया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ गई गेंद| कोई रन नहीं मिला|
रविन्द्र जडेजा अगले बल्लेबाज हैं...
ओवर की समाप्ति 8 : 74/2
7 रन
- 17.1
- 27.2
- 17.3
- 17.4
- 27.5
- W 7.6
र. रवींद्र
37 (22)
र. त्रिपाठी
8 (7)
ए. मार्करम
1-0-7-1
7.6
W
एडन मार्करम To रचीन रवींद्र OUT!
आउट!! एलबीडबल्यू!! चेन्नई को लगता हुआ दूसरा बड़ा झटका!! इसी बीच चेन्नई टीम का रिव्यु भी असफ़ल हो गया!! रचीन रवींद्र 37 रन बनाकर पवेलियन लौटे!! एडन मार्करम के हाथ लगी पहली विकेट| गुड लेंथ पर डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने स्वीप शॉट लगाना चाहा| ऐसे में बल्ले को बीट करती हुई गेंद थाई पैड्स को लगी| जिसके बाद गेंदबाज़ ने एलबीडबल्यू की अपील किया और अम्पायर ने समय लेकर आउट करार दिया| जिसके बाद बल्लेबाज़ ने रिव्यु ले लिया| तभी थर्ड अम्पायर ने रिप्ले में चेक किया तो पता लगा कि गेंद मिडिल स्टंप्स पर जाकर लग रही थी| आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला| 74/2 चेन्नई सुपर किंग्स|
7.5
2
एडन मार्करम To रचीन रवींद्र
दुग्गी!! इस बार फिर से मार्करम ने छोटी गेंद डाली| जिसको बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाया| ऐसे में फील्डर के पास एक टप्पा खाकर गई गेंद जहाँ से बल्लेबाजों ने भागकर 2 रन पूरा किया|
7.4
1
एडन मार्करम To राहुल त्रिपाठी
लेंथ में छोटी डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग की ओर पुल शॉट लगाकर एक रन लिया|
7.3
1
एडन मार्करम To रचीन रवींद्र
सिंगल!! गुड लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की तरफ खेलकर एक रन लिया|
7.2
2
एडन मार्करम To रचीन रवींद्र
दुग्गी!! छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाकर तेज़ी से 2 रन ले लिया|
7.1
1
एडन मार्करम To राहुल त्रिपाठी
पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग की दिशा में खेला और एक रन ले लिया|
ओवर की समाप्ति 7 : 67/1
8 रन
- 46.1
- 16.2
- 16.3
- 06.4
- 06.5
- 26.6
र. रवींद्र
32 (18)
र. त्रिपाठी
6 (5)
र. बिश्नोई
1-0-8-0
6.6
2
रवि बिश्नोई To रचीन रवींद्र
2 रन के साथ हुई ओवर की समाप्ति| ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई गुगली गेंद| बल्लेबाज़ ने उसपर स्क्वायर कट करते हुए दो रन हासिल किया है| डीप में अच्छी फील्डिंग देखने को मिली है|
6.5
0
रवि बिश्नोई To रचीन रवींद्र
प्ले एंड मिस!! इस बार ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद को लेग साइड पर खेलना चाहा| बल्ले और गेंद का कोई संपर्क नहीं हुआ और कीपर नेउसे लपका| कोई रन नहीं मिला|
6.4
0
रवि बिश्नोई To रचीन रवींद्र
गुगली डाली गई गेंद| बल्लेबा ने फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया| कोई रन नहीं मिल पायेगा|
6.3
1
रवि बिश्नोई To राहुल त्रिपाठी
कैच ड्रॉप!! राहुल त्रिपाठी को 5 रनों के स्कोर पर मिला जीवनदान!! ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर शॉट लगाया| ऐसे में बल्ले के ऊपरी भाग को लगकर गेंद ऊँची हवा में गई| फील्डर अब्दुल समद बाउंड्री लाइन से आगे की ओर भागकर कैच पकड़ने आए लेकिन गेंद उनके हाथों में आकर निकल गई और ज़मीन पर जा गिरी| इसी बीच बल्लेबाजों ने भागकर एक रन ले लिया|
6.2
1
रवि बिश्नोई To रचीन रवींद्र
ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप पॉइंट की ओर कट शॉट लगाकर एक रन लिया|
6.1
4
रवि बिश्नोई To रचीन रवींद्र
चौका!! रचीन रवींद्र के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से सामने की ओर हवा में शॉट लगाया| ऐसे में गैप में गई गेंद सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
पॉवर प्ले की समाप्ति के साथ ही फील्ड अम्पायर ने टाइम आउट का भी इशारा किया!! 6 ओवर के बाद 59/1 है चेन्नई सुपर किंग्स, जीत ले लिए अभी भी 84 गेंदों पर 108 रनों की दरकार है| फ़िलहाल क्रीज़ पर रचीन रवींद्र ताबड़तोड़ अंदाज़ में बल्लेबाज़ी कर रहे हैं| हालाँकि राहुल त्रिपाठी ने भी कुछ बेहतरीन शॉट लगाया है| ऐसे में लखनऊ टीम के कप्तान ऋषभ पंत को दूसरी विकेट की तलाश होगी|
ओवर की समाप्ति 6 : 59/1
7 रन
- 05.1
- 15.2
- 45.3
- 05.4
- 15.5
- 15.6
र. रवींद्र
25 (13)
र. त्रिपाठी
5 (4)
द. सिंह
2-0-15-0
5.6
1
दिग्वेश सिंह To रचीन रवींद्र
ओवरपिच डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने हलके हाथों में मिड ऑन की ओर पुश करते हुए एक रन हासिल किया|
5.5
1
दिग्वेश सिंह To राहुल त्रिपाठी
सिंगल!! विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर स्वीप शॉट लगाकर एक रन लिया|
5.4
0
दिग्वेश सिंह To राहुल त्रिपाठी
फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|
5.3
4
दिग्वेश सिंह To राहुल त्रिपाठी
चौका!! इसी के साथ राहुल त्रिपाठी ने बाउंड्री लगाकर अपना खाता खोला है!! स्पिनर के खिलाफ बल्लेबाज़ का पसंदीदा शॉट| घुटना टिकाते हुए स्लॉग स्वीप किया और गेंद को सीमा रेखा के बाहर भेजने में कामयाब हुए| मिला चार रन यहाँ पर|
5.2
1
दिग्वेश सिंह To रचीन रवींद्र
आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर स्वीप शॉट लगाकर एक रन निकाला|
5.1
0
दिग्वेश सिंह To रचीन रवींद्र
इस बार टर्न हुई गेंद और बल्लेबाज़ चारो खाने चित हो गए!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने कट करना चाहा लेकिन गेंद की लाइन में अपने बल्ले को नहीं ला सके| इसी बीच बॉल गई सीधा कीपर के दस्तानों में और रन नहीं मिल पाया|
ओवर की समाप्ति 5 : 52/1
7 रन
- 44.1
- 24.2
- 14.3
- 04.4
- W 4.5
- 04.6
र. त्रिपाठी
0 (1)
र. रवींद्र
23 (10)
आ. खान
1-0-7-1
4.6
0
आवेश खान To राहुल त्रिपाठी
डॉट गेंद!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डिफेंड करना चाहा| ऐसे में बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर गेंद पैड्स को जा लगी| रन नहीं आ सका|
राहुल त्रिपाठी बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए हैं...
4.5
W
आवेश खान To शेख रशीद OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट निकोलस पूरन बोल्ड आवेश खान| पहले विकेट का हुआ पतन| 52 रनों की साझेदारी का हुआ अंत| 27 रनों पर शेख रशीद बने आवेश खान का पहला शिकार| अपने पहले ही ओवर में आवेश ने टीम को बड़ी सफलता दिलाई है| मिड ऑन पर पूरन ने एक आसान सा कैच पकड़ा है| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई छोटी लेंथ की स्लोअर गेंद| शेख उसे लेग साइड पर पुल करने गए| बल्ले के टो एंड पर लगकर मिड ऑन की तरफ हवा में गई गेंद जहाँ कैच को पूरा किया गया| कट मार देते तो चौका निकल सकता था| 52/1 चेन्नई सुपर किंग्स|
4.4
0
आवेश खान To शेख रशीद
डॉट बॉल! पैड्स पर रखी गई थी गेंद| इसपर ऑन साइड की तरफ फ्लिक शॉट खेला गया लेकिन बॉल सीधा फील्डर के पास गई| कोई रन नहीं मिलेगा|
4.3
1
आवेश खान To रचीन रवींद्र
सिंगल से इस बार काम चलाया है| फुलर लेंथ गेंद| गेंदबाज़ की ओर से गेंद को ड्राइव करते हुए सिंगल हासिल किया है| मिड ऑन की तरफ उसे फील्ड किया गया है|
4.2
2
आवेश खान To रचीन रवींद्र
2 रन यहाँ पर हासिल हो जाएगा| इस बार फ्रंट फुट पर रहकर बल्लेबाज़ ने इस गेंद को पॉइंट की ओर ड्राइव कर दिया दो रनों के लिए|
4.1
4
आवेश खान To रचीन रवींद्र
चौका! शानदार स्क्वायर ड्राइव रचीन रवींद्र के बल्ले से आता हुआ और नतीजा बाउंड्री के रूप में आया| डीप में फील्डर ने पूरी तरह से डाईव लगाकर उसे रोकना चाहा लेकिन असफल रहे|
ओवर की समाप्ति 4 : 45/0
8 रन
- 1 WD 3.1
- 13.1
- 13.2
- 03.3
- 1 WD 3.4
- 03.4
- 03.5
- 43.6
श. रशीद
27 (17)
र. रवींद्र
16 (7)
द. सिंह
1-0-8-0
3.6
4
दिग्वेश सिंह To शेख रशीद
शानदार फ्लिक शॉट!!! स्क्वायर लेग बाउंड्री की तरफ!!! चौका मिलेगा, पैरों पर डाली गई गेंद को बड़ी खूबसूरती से कलाईयों के सहारे फ्लिक किया बाउंड्री की तरफ, गैप में गई गेंद सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए| 4 के बाद 45/0 चेन्नई|
3.5
0
दिग्वेश सिंह To शेख रशीद
इस बार भी लेग साइड पर खेलकर रन भागने का प्रयास था लेकिन फील्डर टी से गेंद पर आये और रन लेने से रोक दिया| कोई रन नहीं मिल पायेगा|
3.4
0
दिग्वेश सिंह To शेख रशीद
पैड्स पर रखी गई गेंद| ऑन साइड पर फ्लिक शॉट खेला गया लेकिन बॉल सीधा फील्डर के पास गई| कोई रन नहीं मिल पायेगा|
3.4
wd
दिग्वेश सिंह To शेख रशीद
वाइड!!! एक और बार बल्लेबाज से दूर रखने के प्रयास में गेंद को उनसे दूर रख बैठे| कीपर पन्त ने उसे पकड़ा| वाइड का इशारा अम्पायर की तरफ से आया है|
3.3
0
दिग्वेश सिंह To शेख रशीद
लो फुल टॉस गेंद| इस बार कवर ड्राइव किया गया लेकिन तीस गज के घेरे के अंदर गेंद को फील्ड कर लिया गया|
3.2
1
दिग्वेश सिंह To रचीन रवींद्र
क्विक सिंगल!!! मिडिल स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| टैप किया उसे ऑफ़ साइड की ओर, तेज़ी से भागे रन और सिंगल पूरा किया|
3.1
1
दिग्वेश सिंह To शेख रशीद
सिंगल!! बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल के लिए भाग खड़े हुए|
3.1
wd
दिग्वेश सिंह To शेख रशीद
वाइड!!! डाउन द लेग डाली गई गेंद| इसपर पुल शॉट लगाने गए लेकिन लाइन से चकमा खाए| बल्लेबाज के दूर से निकली गेंद| वाइड का इशारा आया है|
ओवर की समाप्ति 3 : 37/0
14 रन
- 12.1
- 02.2
- 42.3
- 42.4
- 12.5
- 42.6
र. रवींद्र
15 (6)
श. रशीद
22 (12)
श. ठाकुर
2-0-24-0
2.6
4
शार्दूल ठाकुर To रचीन रवींद्र
तीसरा चौका इस ओवर से आता हुआ! 14 रनों का महंगा ओवर हुआ समाप्त| लाजवाब ड्राइव था| गैप में गेंद को खेला| बॉल तेज़ी से सीधे कवर्स की ओर से सीमा रेखा के बाहर चली गई चार रनों के लिए| 37/0 चेन्नई सुपर किंग्स|
2.5
1
शार्दूल ठाकुर To शेख रशीद
सिंगल ही मिल पायेगा यहाँ पर| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल बटोर लिया है|
2.4
4
शार्दूल ठाकुर To शेख रशीद
चौका!!! कमाल की बल्लेबाज़ी शेख के द्वारा की जा रही है| इस बार पैड्स की गेंद थी| क्रीज़ के अंदर रहकर गेंद का इंतज़ार किया| हवा में फ्लिक किया और चार रन हासिल किया है|
2.3
4
शार्दूल ठाकुर To शेख रशीद
लीडिंग एज और चौका निकल गया| हवा में थी गेंद लेकिन पॉइंट फील्डर के दूर से गैप में चली गई जहाँ से चार रन का मौका बन गया| लेग साइड पर मोड़ना चाहते थे लेकिन बल्ले का मुंह जल्दी बंद कर बैठे थे| भाग्यशाली रहे कि गैप से निकल गई ये गेंद और सीमा रेखा के पार गई|
2.2
0
शार्दूल ठाकुर To शेख रशीद
कवर ड्राइव!! फुल लेंथ लाइन पर डाली गई स्विंग गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर्स की दिशा में खेला| फील्डर को भेद नहीं पाए| रन का कोई मौका नहीं बन पाया|
2.1
1
शार्दूल ठाकुर To रचीन रवींद्र
सिंगल!! गुड लेंथ लाइन पर डाली गई गेंद| इसपर ऑन ड्राइव का इस्तेमाल किया और एक रन बल्लेबाज़ के खाते में जुड़ गया है|
ओवर की समाप्ति 2 : 23/0
13 रन
- 11.1
- 01.2
- 41.3
- 01.4
- 41.5
- 41.6
श. रशीद
13 (8)
र. रवींद्र
10 (4)
आ. दीप
1-0-13-0
1.6
4
आकाश दीप To शेख रशीद
एक और चौका!!! करारा पुल शॉट के साथ हुई ओवर की समाप्ति| पटकी गई गेंद को फ्रंट फुट से पुल किया| शानदार संपर्क हुआ और बीच बल्ले से लगकर गेंद मिड विकेट बाउंड्री की ओर गई चार रनों के लिए| शेख रशीद आला दर्जे की बल्लेबाज़ी अपने पहले मैच में कर रहे हैं| 23/0 चेन्नई|
1.5
4
आकाश दीप To शेख रशीद
चौका!!! शानदार स्ट्रेट ड्राइव शेख रशीद के बल्ले से निकलता हुआ| थोड़ा देर हवा में थी गेंद लेकिन गैप से निकली| गेंदबाज़ को छोड़ती हुई सीधा सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए|
1.4
0
आकाश दीप To शेख रशीद
डॉट बॉल!! प्ले एंड मिस हुआ| पैड्स पर आई गेंद को फ्लिक करने गए लेकिन गति से चकमा खाए| बल्ले को मिस करने के बाद पैड्स को जा लगी गेंद| कोई रन नहीं, कोई नुक्सान नहीं हुआ|
1.3
4
आकाश दीप To शेख रशीद
चौका!!! ये बढ़िया शॉट है शेख रशीद के द्वारा| पैड्स पर आई थी गेंद| बेहतरीन टाइमिंग का इस्तेमाल करते हुए फ्लिक किया बाउंड्री लाइन की ओर जहाँ से चार रन मिला है|
1.2
0
आकाश दीप To शेख रशीद
क्रैकिंग डेलिवरी लेकिन नतीजा कुछ भी नहीं हुआ| प्ले एंड मिस हुआ| बल्लेबाज़ को छोड़ते हुए कीपर के पास निकल गई गेंद| कोई रन नहीं, कोई नुक्सान नहीं हुआ है|
1.1
1
आकाश दीप To रचीन रवींद्र
सिंगल!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई ओवरपिच गेंद| ड्राइव किया मिड ऑफ़ की ओर| गेंदबाज द्वारा हाफ स्टॉप हुआ| तेज़ी से भागे और सिंगल पूरा किया|
दूसरे छोर से गेंदबाज़ी करने आकाश दीप आए हैं...
ओवर की समाप्ति 1 : 10/0
10 रन
- 00.1
- 10.2
- 40.3
- 40.4
- 10.5
- 00.6
श. रशीद
1 (3)
र. रवींद्र
9 (3)
श. ठाकुर
1-0-10-0
0.6
0
शार्दूल ठाकुर To शेख रशीद
ऑफ ड्राइव!! फुल लेंथ लाइन पर डाली गई स्विंग गेंद को बल्लेबाज़ ने सामने की तरफ खेला| मिड ऑफ़ को भेद नहीं पाए| रन का कोई मौका नहीं बन पाया| 10/0 चेन्नई|
0.5
1
शार्दूल ठाकुर To रचीन रवींद्र
इस बार सिंगल से काम चलाया है| लो फुल टॉस डाली गई गेंद| सीधे बल्ले से एक रन के लिए सामने की तरफ गेंद को ड्राइव किया है|
0.4
4
शार्दूल ठाकुर To रचीन रवींद्र
बैक टू बैक चौका रचीन के बल्ले से आता हुआ!!! शानदार फ्लिक शॉट खेला है स्क्वायर लेग बाउंड्री की तरफ!!! पैरों पर डाली गई गेंद को बड़ी खूबसूरती से कलाईयों के सहारे फ्लिक किया बाउंड्री की तरफ, गैप में गई गेंद सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|
0.3
4
शार्दूल ठाकुर To रचीन रवींद्र
चौका!! इस रन चेज़ का पहला!! टेक्स्ट बुक कवर ड्राइव!!! गेंदबाज़ इससे निराश नहीं होंगे, क्योंकि ये शॉट आला दर्जे का था| फुल लेंथ बॉल थी चौथे स्टम्प पर| पैर निकालकर उसे ड्राइव कर दिया कवर्स और मिड ऑफ़ के बीच| गैप मिला और गेंद बड़ी खूबसूरती से सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए|
0.2
1
शार्दूल ठाकुर To शेख रशीद
क्विक सिंगल के साथ स्कोर बोर्ड चलने लगा है!!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| टैप किया उसे मिड ऑफ़ की ओर, तेज़ी से भागे रन और सिंगल पूरा किया| इससे बल्लेबाज़ को आत्मविश्वास भी आएगा|
0.1
0
शार्दूल ठाकुर To शेख रशीद
डॉट बॉल के साथ रन चेज़ की शुरुआत हुई है| इस बार आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर समझदारी दिखाते हुए डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं होगा|

Type
Overs
Batsmen
- शेख रशीद
- रचीन रवींद्र
- राहुल त्रिपाठी
- रवींद्र जडेजा
- शिवम दुबे
- विजय शंकर
- एमएस धोनी
- जेमी ओवर्टन
- अंशुल कंबोज
- नूर अहमद
- खलील अहमद
- मथीशा पथिराना
Bowlers
मैच की जानकारी
- स्थान भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपई एकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ
- मौसम साफ़
- टॉस चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया
- परिणाम चेन्नई सुपर किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकटों से हराया
- प्लेयर ऑफ द मैच एमएस धोनी
- अंपायर उल्हास गान्धे, विरेंदर शर्मा, माइकल गौफ
- रेफ़री वेनगलील नारायणन कुट्टी