Advertisement
Advertisement

कोलकाता नाइट राइडर्स vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, Match 39 Match Summary

कोलकाता vs बैंगलोर, 2020 - T20 Summary

कोलकाता नाइट राइडर्स vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर स्कोरकार्ड
Share
मैच खत्म   
Match 39, शेख़ ज़ाएद स्टेडियम, अबू धाबी , Oct 21, 2020
कोलकाता नाइट राइडर्स कोलकाता नाइट राइडर्स
84/8 (20.0/20)
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
85/2 (13.3/20)
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 8 विकटों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    मोहम्मद सिराज
    3/8(4)
कोलकाता 84/8
Bat टॉप बैट्समैन
इयोन मॉर्गन
इयोन मॉर्गन
30 (34)
  • 3x4s
  • 1x6s
  • 88.23SR
लौकी फर्गसन
लौकी फर्गसन
19 (16)
  • 1x4s
  • 0x6s
  • 118.75SR
Bowl टॉप बॉलर्स
बैंगलोर 85/2
Bat टॉप बैट्समैन
देवदत्त पदिक्कल
देवदत्त पदिक्कल
25 (17)
  • 3x4s
  • 0x6s
  • 147.05SR
गुरकीरत सिंह मान
गुरकीरत सिंह मान
21 (26)
  • 4x4s
  • 0x6s
  • 80.76SR
Bowl टॉप बॉलर्स
Advertisement
तो कैसा लगा दोस्तों आपको आज का मुकाबला यहाँ बैंगलोर ने कोलकाता को 8 विकटों से हरा दिया और 2 अहम अंक हसिल करते हुए पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर पहुँच गए| अभी के लिए बस इतना ही आप से अब कल होगी मुलाकात यहाँ राजस्थान और हैदराबाद के बीच होने वाले मुकाबले के साथ जो कि दुबई के मैदान पर| तबतक के लिए हमें दीजिये इजाज़त और रखिये अपना ख़याल, नमस्कार, शुभ रात्री...
मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मोहम्मद सिराज को दिया गया| उसके बाद सिराज ने बताया कि मैं ऊपर वाले का बहुत शुक्रिया अदा करता हूँ कि उन्होंने मुझे इतने बड़े प्लेटफॉर्म पर खेलने का मौका दिया| मैच शुरू होने से पहले मुझे पता नही था कि मैं टीम में खेल रहा हूँ लेकिन कोहली भाई ने ड्रेसिंग रूम में आकर कहा तैयार हो जाओ| मुझे अपनी गेंदबाज़ी में सबसे अच्छी गेंद नितीश राणा के बोल्ड वाली लगी|
विनिंग कप्तान विराट कोहली जीत के बाद काफी खुश दिखे और बात करते हुए कहा कि ये एक बड़ी जीत है हमारी टीम के लिए| आगे कहा कि पहली पारी के बाद मैंने ये सोचा कि टॉस हारना मेरे लिए सही रहा| इस बार मैनेजमेंट काफी अच्छी तरीके से काम कर रहा और हम अपने अलग-अलग प्लान पर काम कर रहे हैं जो टीम की जीत का सूत्र बन रहा है| हस्ते हुए कहा कि मुझे पता है कि लोग हमसे अब ज्यादा उम्मीद नहीं लगाते लेकिन हमें खुद में काफी विश्वास है जिसके साथ हम हर बार मैदान पर उतर रहे और इस बार सब हमारे पक्ष में जा रहा| मौरिस पर कहा कि वो कमाल के खिलाड़ी हैं और टीम में अपनी गेंदबाजी से जान डाल देते हैं| पिछला साल सिराज का सही नहीं रहा था लेकिन इस साल वो काफी मेहनत करते हुए आ रहे हैं और नतीजा भी उनके हक़ में गया|
मैच गंवाकर बात करने आए कोलकाता के कप्तान इयोन मॉर्गन ने बताया कि हाँ हमने अपने बल्लेबाज़ी में ही जल्दी-जल्दी विकेट गँवा दिया जिसके कारण बोर्ड पर एक अच्छा स्कोर नही लगा सके| बल्लेबाज़ी का फ़ैसला तो हमने पिच को देखते हुए ही लिया था| लेकिन जिस सोच के साथ हम मैदान पर बल्लेबाज़ी करने आए थे वो हो नहीं सका| हाँ आंद्रे और सुनील की कमी ज़रूर खली लेकिन हमने उम्मीद है कि वो अगले मुकाबले में टीम के साथ हों और हम मैच को अपने नाम कर सकें|
एक आसान सी जीत बैंगलोर के खाते में गई जिसके बाद टीम का मनोबल काफी ऊपर चला गया होगा| कप्तान विराट कोहली का टीम परिवर्तन मोहम्मद सिराज के रूप में काफी कारगर रहा| पहले तेज़ गेंदबाज़ों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम की जीत की नीव रख दी और फिर बल्लेबाजों ने उस काम को पूर्ण किया| कप्तान कोहली के साथ साथ कोच और सपोर्ट स्टाफ़ का हौंसला भी काफी ऊपर गया होगा| काफी आसान सी जीत कोहली एंड आर्मी को मिलती हुई|
दो महत्वपूर्ण अंक बैंगलोर के खाते में गए, पॉइंट्स टेबल पर नम्बर 2 का स्थान हासिल किया| प्ले ऑफ्स की जंग से महज़ 2 अंक दूर| 85 रनों के छोटे से स्कोर को हासिल करने मैदान पर आई बैंगलोर की शुरुआत शानदार रही| पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाज़ो ने 46 रन जोड़े| आरोन फिंच 16 रन बनाकर पहले विकेट के रूप में पवेलियन लौटे| उनके ठीक बाद देवदत्त पदीकल (25) ने जल्दी दिखाया और सिंगल लेने के चक्कर में रन आउट के रूप में अपना विकेट गँवा दिया| अंत में बल्लेबाज़ी करते हुए गुरकीरत सिंह मान (21) ने विराट कोहली (17) के साथ मिलकर टीम को जीत के पार पहुँचाया| छोटे से 84 रनों के टोटल को डिफेंड करने मैदान पर उतरे कोलकाता के कप्तान इयोन मॉर्गन ने कुल 4 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया| जिसमे से उनके लिए सबसे सफल गेंदबाज़ रहे लौकी फर्गसन जिन्होंने 1 विकेट अपने नाम किया| वहीँ उनके अलावा किसी और गेंदबाज़ को सफ़लता नही लगी| जिसके कारण कोलकाता ने मुकाबले को गँवा दिया|
13.3
1
प्रसिद्ध कृष्णा To विराट कोहली
बड़ी जीत बैंगलोर द्वारा!! दो महत्वपूर्ण अंक हासिल करते हुए ऊपर की तरफ चले गए पॉइंट्स टेबल पर| इस गेंद को कोहली ने थर्ड मैन की तरफ खेला और रन पूरा करते हुए टीम की जीत सुनिश्चित की|
13.2
0
प्रसिद्ध कृष्णा To विराट कोहली
यॉर्कर!!! जड़ में डाली गई जिसे कोहली ने ब्लॉक कर दिया था|
13.1
2
प्रसिद्ध कृष्णा To विराट कोहली
दो रन!! स्कोर बराबर!! पैड्स लाइन की गेंद को लेग साइड पर फ्लिक करते हुए कोहली ने डबल हासिल किया|
ओवर 13 : 82/2
5 रन
  • 412.1
  • 112.2
  • 012.3
  • 012.4
  • 012.5
  • 012.6
ग. मान
21 (26)
व. कोहली
15 (14)
ल. फर्गसन
4-0-17-1
12.6
0
लौकी फर्गसन To गुरकीरत सिंह मान
डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| समय लिया मान ने यहाँ पर| मिड ऑफ़ की तरफ गेंद को खेला लेकिन गैप नहीं मिला| लक्ष्य से 3 रन दूर बैंगलोर|
12.5
0
लौकी फर्गसन To गुरकीरत सिंह मान
डॉट बॉल अपर कट लगाने गए थे छोटी गेंद को लेकिन बीट हुए|
12.4
0
लौकी फर्गसन To गुरकीरत सिंह मान
एक और डॉट बॉल| धीमी गति की गेंद को सामने मारने गए लेकिन बीट हुए|
12.3
0
लौकी फर्गसन To गुरकीरत सिंह मान
छोटी लेंथ की गेंद को सामने की तरफ पुल किया| फर्गसन ने डाईव लगाकर गेंद को रोका और रन बचाया|
12.2
1
लौकी फर्गसन To विराट कोहली
पॉइंट की दिशा में गेंद को खेला और एक रन हासिल किया|
12.1
4
लौकी फर्गसन To विराट कोहली
चौका!!! जीत से चार रन दूर बैंगलोर| इस लीग का 500वां चौका उनके बल्ले से आता हुआ| पैरों पर डाली गई गेंद को अपने अंदाज़ में मिड विकेट की तरफ मारा और चार रन बटोरे|
ओवर 12 : 77/2
10 रन
  • 011.1
  • 011.2
  • 411.3
  • 411.4
  • 111.5
  • 111.6
व. कोहली
10 (12)
ग. मान
21 (22)
व. चक्रवथी
4-0-28-0
11.6
1
वरुण चक्रवथी To विराट कोहली
सिंगल के साथ हुई एक और अच्छे ओवर की समाप्ति| 77/2 बैंगलोर, 8 रनों की दरकार|
11.5
1
वरुण चक्रवथी To गुरकीरत सिंह मान
बैकफुट से लॉन्ग ऑफ़ की दिशा में खेला और एक रन हासिल किया|
11.4
4
वरुण चक्रवथी To गुरकीरत सिंह मान
शानदार स्लॉग स्वीप!!! चौका मिलेगा!!! कमाल की बल्लेबाज़ी द्वारा, गेंदबाज़ पर दबाव डालने का सबसे बेहतरीन तरीका| पैरों पर डाली गई गेंद की लाइन में आये, घुटना टिकाया और स्लॉग किया मिड विकेट बाउंड्री की ओर| गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क और गेंद गई सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए| 10 रन दूर|
11.3
4
वरुण चक्रवथी To गुरकीरत सिंह मान
चीकी शॉट!!! लेट कट किया थर्ड मैन की दिशा में गेंद को और गैप हासिल करते हुए बाउंड्री पूरी की| लक्ष्य से 14 रन दूर|
11.2
0
वरुण चक्रवथी To गुरकीरत सिंह मान
छोटी लेंथ की गेंद को लेग साइड पर पुल तो किया, गैप नहीं मिला|
11.1
0
वरुण चक्रवथी To गुरकीरत सिंह मान
आगे की गेंद को कवर्स की तरफ खेला, गैप नहीं मिला|
ओवर 11 : 67/2
4 रन
  • 010.1
  • 110.2
  • 010.3
  • 110.4
  • 110.5
  • 110.6
ग. मान
12 (17)
व. कोहली
9 (11)
ल. फर्गसन
3-0-12-1
10.6
1
लौकी फर्गसन To गुरकीरत सिंह मान
सीधे बल्ले से मिड ऑन की दिशा में खेलते हुए समझदारी के साथ रन को पूरा किया| 54 गेंद 18 रनों की दरकार|
10.5
1
लौकी फर्गसन To विराट कोहली
पैड्स पर डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की दिशा में खेला, फील्डर गेंद पर आये लेकिन सिंगल से नहीं रोक पाए|
10.4
1
लौकी फर्गसन To गुरकीरत सिंह मान
हवा में गेंद बल्ले का उपरी किनारा लेकर लेकिन थर्ड मैन की तरफ नो मेंस लैंड में गिरी| गति और उछाल से एक बार फिर से बल्लेबाज़ को चकमा दे दिया था| थर्ड मैन की दिशा से सिंगल हासिल किया|
10.3
0
लौकी फर्गसन To गुरकीरत सिंह मान
छोटी लेंथ की गेंद को हुक करने गए मान सिंह लेकिन गति और उछाल से चकमा खा गए|
10.2
1
लौकी फर्गसन To विराट कोहली
बल्ले का मुंह खोलते हुए थर्ड मैन की दिशा में गेंद को खेला एक रन के लिए|
10.1
0
लौकी फर्गसन To विराट कोहली
विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने ऑफ़ साइड पर टैप किया लेकिन गैप नहीं मिला|
ओवर 10 : 63/2
9 रन
  • 09.1
  • 49.2
  • 19.3
  • 09.4
  • 49.5
  • 09.6
ग. मान
10 (14)
व. कोहली
7 (8)
व. चक्रवथी
3-0-18-0
9.6
0
वरुण चक्रवथी To गुरकीरत सिंह मान
प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को स्वीप करने का प्रयास| बल्ले पर नही आई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई| रन नही मिला|
9.5
4
वरुण चक्रवथी To गुरकीरत सिंह मान
चौका!!! कदमों का शानदार इस्तेमाल यहाँ पर गुरकीरत सिंह मान दवारा देखने को मिला| फुल लेंथ की बॉल को कवर्स के ऊपर से पंच किया| एक टप्पा खाकर गेंद गई सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन|
9.4
0
वरुण चक्रवथी To गुरकीरत सिंह मान
विकेट लाइन की बॉल को सीधे बल्ले से डिफेंड कर दिया|
13 OV
5 रन
ल. फर्गसन to व. कोहली ग. मान
  • 412.1
  • 112.2
  • 012.3
  • 012.4
  • 012.5
  • 012.6
12 OV
10 रन
व. चक्रवथी to ग. मान व. कोहली
  • 011.1
  • 011.2
  • 411.3
  • 411.4
  • 111.5
  • 111.6
11 OV
4 रन
ल. फर्गसन to व. कोहली ग. मान
  • 010.1
  • 110.2
  • 010.3
  • 110.4
  • 110.5
  • 110.6
10 OV
9 रन
व. चक्रवथी to व. कोहली ग. मान
  • 09.1
  • 49.2
  • 19.3
  • 09.4
  • 49.5
  • 09.6
9 OV
6 रन
ल. फर्गसन to ग. मान व. कोहली
  • 08.1
  • 08.2
  • 08.3
  • 48.4
  • 18.5
  • 18.6
8 OV
2 रन
व. चक्रवथी to व. कोहली ग. मान
  • 17.1
  • 07.2
  • 17.3
  • 07.4
  • 07.5
  • 07.6
7 OV
2 रन
ल. फर्गसन to द. पदिक्कल ऐ. फ़िंच ग. मान
  • 16.1
  • 1 WD 6.2
  • W 6.2
  • 06.3
  • W 6.4
  • 06.5
  • 06.6
6 OV
7 रन
व. चक्रवथी to द. पदिक्कल ऐ. फ़िंच
  • 15.1
  • 15.2
  • 45.3
  • 15.4
  • 05.5
  • 05.6
5 OV
9 रन
प. कमिन्स to द. पदिक्कल ऐ. फ़िंच
  • 24.1
  • 14.2
  • 24.3
  • 04.4
  • 04.5
  • 44.6
4 OV
13 रन
प. कृष्णा to द. पदिक्कल ऐ. फ़िंच
  • 13.1
  • 03.2
  • 13.3
  • 43.4
  • 33.5
  • 43.6
3 OV
7 रन
प. कमिन्स to ऐ. फ़िंच द. पदिक्कल
  • 1 WD 2.1
  • 02.1
  • 12.2
  • 42.3
  • 12.4
  • 02.5
  • 02.6
2 OV
4 रन
प. कृष्णा to ऐ. फ़िंच द. पदिक्कल
  • 01.1
  • 1 WD 1.2
  • 11.2
  • 01.3
  • 11.4
  • 01.5
  • 11.6
1 OV
4 रन
प. कमिन्स to द. पदिक्कल ऐ. फ़िंच
  • 00.1
  • 10.2
  • 2 LB 0.3
  • 10.4
  • 00.5
  • 00.6
मैच की जानकारी
  • स्थान शेख़ ज़ाएद स्टेडियम, अबू धाबी
  • मौसम साफ़
  • टॉस कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया
  • परिणाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 8 विकटों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच मोहम्मद सिराज
  • अंपायर विरेंदर शर्मा, Sundaram Ravi, क्रिस गॅफने
  • रेफ़री शक्ति सिंह
Advertisement
मैच पोल

कौन जीतेगा मैच?

वर्म
Advertisement