Advertisement
Advertisement

कोलकाता नाइट राइडर्स vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, Match 39 Commentary, Live Updates

कोलकाता vs बैंगलोर, 2020 - T20 Live Commentary

कोलकाता नाइट राइडर्स vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर स्कोरकार्ड
Share
मैच खत्म   
Match 39, शेख़ ज़ाएद स्टेडियम, अबू धाबी , Oct 21, 2020
कोलकाता नाइट राइडर्स कोलकाता नाइट राइडर्स
84/8 (20.0/20)
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
85/2 (13.3/20)
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 8 विकटों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    मोहम्मद सिराज
    3/8(4)
तो कैसा लगा दोस्तों आपको आज का मुकाबला यहाँ बैंगलोर ने कोलकाता को 8 विकटों से हरा दिया और 2 अहम अंक हसिल करते हुए पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर पहुँच गए| अभी के लिए बस इतना ही आप से अब कल होगी मुलाकात यहाँ राजस्थान और हैदराबाद के बीच होने वाले मुकाबले के साथ जो कि दुबई के मैदान पर| तबतक के लिए हमें दीजिये इजाज़त और रखिये अपना ख़याल, नमस्कार, शुभ रात्री...
मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मोहम्मद सिराज को दिया गया| उसके बाद सिराज ने बताया कि मैं ऊपर वाले का बहुत शुक्रिया अदा करता हूँ कि उन्होंने मुझे इतने बड़े प्लेटफॉर्म पर खेलने का मौका दिया| मैच शुरू होने से पहले मुझे पता नही था कि मैं टीम में खेल रहा हूँ लेकिन कोहली भाई ने ड्रेसिंग रूम में आकर कहा तैयार हो जाओ| मुझे अपनी गेंदबाज़ी में सबसे अच्छी गेंद नितीश राणा के बोल्ड वाली लगी|
विनिंग कप्तान विराट कोहली जीत के बाद काफी खुश दिखे और बात करते हुए कहा कि ये एक बड़ी जीत है हमारी टीम के लिए| आगे कहा कि पहली पारी के बाद मैंने ये सोचा कि टॉस हारना मेरे लिए सही रहा| इस बार मैनेजमेंट काफी अच्छी तरीके से काम कर रहा और हम अपने अलग-अलग प्लान पर काम कर रहे हैं जो टीम की जीत का सूत्र बन रहा है| हस्ते हुए कहा कि मुझे पता है कि लोग हमसे अब ज्यादा उम्मीद नहीं लगाते लेकिन हमें खुद में काफी विश्वास है जिसके साथ हम हर बार मैदान पर उतर रहे और इस बार सब हमारे पक्ष में जा रहा| मौरिस पर कहा कि वो कमाल के खिलाड़ी हैं और टीम में अपनी गेंदबाजी से जान डाल देते हैं| पिछला साल सिराज का सही नहीं रहा था लेकिन इस साल वो काफी मेहनत करते हुए आ रहे हैं और नतीजा भी उनके हक़ में गया|
मैच गंवाकर बात करने आए कोलकाता के कप्तान इयोन मॉर्गन ने बताया कि हाँ हमने अपने बल्लेबाज़ी में ही जल्दी-जल्दी विकेट गँवा दिया जिसके कारण बोर्ड पर एक अच्छा स्कोर नही लगा सके| बल्लेबाज़ी का फ़ैसला तो हमने पिच को देखते हुए ही लिया था| लेकिन जिस सोच के साथ हम मैदान पर बल्लेबाज़ी करने आए थे वो हो नहीं सका| हाँ आंद्रे और सुनील की कमी ज़रूर खली लेकिन हमने उम्मीद है कि वो अगले मुकाबले में टीम के साथ हों और हम मैच को अपने नाम कर सकें|
एक आसान सी जीत बैंगलोर के खाते में गई जिसके बाद टीम का मनोबल काफी ऊपर चला गया होगा| कप्तान विराट कोहली का टीम परिवर्तन मोहम्मद सिराज के रूप में काफी कारगर रहा| पहले तेज़ गेंदबाज़ों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम की जीत की नीव रख दी और फिर बल्लेबाजों ने उस काम को पूर्ण किया| कप्तान कोहली के साथ साथ कोच और सपोर्ट स्टाफ़ का हौंसला भी काफी ऊपर गया होगा| काफी आसान सी जीत कोहली एंड आर्मी को मिलती हुई|
दो महत्वपूर्ण अंक बैंगलोर के खाते में गए, पॉइंट्स टेबल पर नम्बर 2 का स्थान हासिल किया| प्ले ऑफ्स की जंग से महज़ 2 अंक दूर| 85 रनों के छोटे से स्कोर को हासिल करने मैदान पर आई बैंगलोर की शुरुआत शानदार रही| पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाज़ो ने 46 रन जोड़े| आरोन फिंच 16 रन बनाकर पहले विकेट के रूप में पवेलियन लौटे| उनके ठीक बाद देवदत्त पदीकल (25) ने जल्दी दिखाया और सिंगल लेने के चक्कर में रन आउट के रूप में अपना विकेट गँवा दिया| अंत में बल्लेबाज़ी करते हुए गुरकीरत सिंह मान (21) ने विराट कोहली (17) के साथ मिलकर टीम को जीत के पार पहुँचाया| छोटे से 84 रनों के टोटल को डिफेंड करने मैदान पर उतरे कोलकाता के कप्तान इयोन मॉर्गन ने कुल 4 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया| जिसमे से उनके लिए सबसे सफल गेंदबाज़ रहे लौकी फर्गसन जिन्होंने 1 विकेट अपने नाम किया| वहीँ उनके अलावा किसी और गेंदबाज़ को सफ़लता नही लगी| जिसके कारण कोलकाता ने मुकाबले को गँवा दिया|
13.3
1
प्रसिद्ध कृष्णा To विराट कोहली
बड़ी जीत बैंगलोर द्वारा!! दो महत्वपूर्ण अंक हासिल करते हुए ऊपर की तरफ चले गए पॉइंट्स टेबल पर| इस गेंद को कोहली ने थर्ड मैन की तरफ खेला और रन पूरा करते हुए टीम की जीत सुनिश्चित की|
13.2
0
प्रसिद्ध कृष्णा To विराट कोहली
यॉर्कर!!! जड़ में डाली गई जिसे कोहली ने ब्लॉक कर दिया था|
13.1
2
प्रसिद्ध कृष्णा To विराट कोहली
दो रन!! स्कोर बराबर!! पैड्स लाइन की गेंद को लेग साइड पर फ्लिक करते हुए कोहली ने डबल हासिल किया|
ओवर की समाप्ति 13 : 82/2
5 रन
  • 412.1
  • 112.2
  • 012.3
  • 012.4
  • 012.5
  • 012.6
ग. मान
21 (26)
व. कोहली
15 (14)
ल. फर्गसन
4-0-17-1
12.6
0
लौकी फर्गसन To गुरकीरत सिंह मान
डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| समय लिया मान ने यहाँ पर| मिड ऑफ़ की तरफ गेंद को खेला लेकिन गैप नहीं मिला| लक्ष्य से 3 रन दूर बैंगलोर|
12.5
0
लौकी फर्गसन To गुरकीरत सिंह मान
डॉट बॉल अपर कट लगाने गए थे छोटी गेंद को लेकिन बीट हुए|
12.4
0
लौकी फर्गसन To गुरकीरत सिंह मान
एक और डॉट बॉल| धीमी गति की गेंद को सामने मारने गए लेकिन बीट हुए|
12.3
0
लौकी फर्गसन To गुरकीरत सिंह मान
छोटी लेंथ की गेंद को सामने की तरफ पुल किया| फर्गसन ने डाईव लगाकर गेंद को रोका और रन बचाया|
12.2
1
लौकी फर्गसन To विराट कोहली
पॉइंट की दिशा में गेंद को खेला और एक रन हासिल किया|
12.1
4
लौकी फर्गसन To विराट कोहली
चौका!!! जीत से चार रन दूर बैंगलोर| इस लीग का 500वां चौका उनके बल्ले से आता हुआ| पैरों पर डाली गई गेंद को अपने अंदाज़ में मिड विकेट की तरफ मारा और चार रन बटोरे|
ओवर की समाप्ति 12 : 77/2
10 रन
  • 011.1
  • 011.2
  • 411.3
  • 411.4
  • 111.5
  • 111.6
व. कोहली
10 (12)
ग. मान
21 (22)
व. चक्रवथी
4-0-28-0
11.6
1
वरुण चक्रवथी To विराट कोहली
सिंगल के साथ हुई एक और अच्छे ओवर की समाप्ति| 77/2 बैंगलोर, 8 रनों की दरकार|
11.5
1
वरुण चक्रवथी To गुरकीरत सिंह मान
बैकफुट से लॉन्ग ऑफ़ की दिशा में खेला और एक रन हासिल किया|
11.4
4
वरुण चक्रवथी To गुरकीरत सिंह मान
शानदार स्लॉग स्वीप!!! चौका मिलेगा!!! कमाल की बल्लेबाज़ी द्वारा, गेंदबाज़ पर दबाव डालने का सबसे बेहतरीन तरीका| पैरों पर डाली गई गेंद की लाइन में आये, घुटना टिकाया और स्लॉग किया मिड विकेट बाउंड्री की ओर| गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क और गेंद गई सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए| 10 रन दूर|
11.3
4
वरुण चक्रवथी To गुरकीरत सिंह मान
चीकी शॉट!!! लेट कट किया थर्ड मैन की दिशा में गेंद को और गैप हासिल करते हुए बाउंड्री पूरी की| लक्ष्य से 14 रन दूर|
11.2
0
वरुण चक्रवथी To गुरकीरत सिंह मान
छोटी लेंथ की गेंद को लेग साइड पर पुल तो किया, गैप नहीं मिला|
11.1
0
वरुण चक्रवथी To गुरकीरत सिंह मान
आगे की गेंद को कवर्स की तरफ खेला, गैप नहीं मिला|
ओवर की समाप्ति 11 : 67/2
4 रन
  • 010.1
  • 110.2
  • 010.3
  • 110.4
  • 110.5
  • 110.6
ग. मान
12 (17)
व. कोहली
9 (11)
ल. फर्गसन
3-0-12-1
10.6
1
लौकी फर्गसन To गुरकीरत सिंह मान
सीधे बल्ले से मिड ऑन की दिशा में खेलते हुए समझदारी के साथ रन को पूरा किया| 54 गेंद 18 रनों की दरकार|
10.5
1
लौकी फर्गसन To विराट कोहली
पैड्स पर डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की दिशा में खेला, फील्डर गेंद पर आये लेकिन सिंगल से नहीं रोक पाए|
10.4
1
लौकी फर्गसन To गुरकीरत सिंह मान
हवा में गेंद बल्ले का उपरी किनारा लेकर लेकिन थर्ड मैन की तरफ नो मेंस लैंड में गिरी| गति और उछाल से एक बार फिर से बल्लेबाज़ को चकमा दे दिया था| थर्ड मैन की दिशा से सिंगल हासिल किया|
10.3
0
लौकी फर्गसन To गुरकीरत सिंह मान
छोटी लेंथ की गेंद को हुक करने गए मान सिंह लेकिन गति और उछाल से चकमा खा गए|
10.2
1
लौकी फर्गसन To विराट कोहली
बल्ले का मुंह खोलते हुए थर्ड मैन की दिशा में गेंद को खेला एक रन के लिए|
10.1
0
लौकी फर्गसन To विराट कोहली
विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने ऑफ़ साइड पर टैप किया लेकिन गैप नहीं मिला|
ओवर की समाप्ति 10 : 63/2
9 रन
  • 09.1
  • 49.2
  • 19.3
  • 09.4
  • 49.5
  • 09.6
ग. मान
10 (14)
व. कोहली
7 (8)
व. चक्रवथी
3-0-18-0
9.6
0
वरुण चक्रवथी To गुरकीरत सिंह मान
प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को स्वीप करने का प्रयास| बल्ले पर नही आई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई| रन नही मिला|
9.5
4
वरुण चक्रवथी To गुरकीरत सिंह मान
चौका!!! कदमों का शानदार इस्तेमाल यहाँ पर गुरकीरत सिंह मान दवारा देखने को मिला| फुल लेंथ की बॉल को कवर्स के ऊपर से पंच किया| एक टप्पा खाकर गेंद गई सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन|
9.4
0
वरुण चक्रवथी To गुरकीरत सिंह मान
विकेट लाइन की बॉल को सीधे बल्ले से डिफेंड कर दिया|
9.3
1
वरुण चक्रवथी To विराट कोहली
ओवरपिच बॉल को कवर्स की ओर पुश करते हुए सिंगल लिया|
9.2
4
वरुण चक्रवथी To विराट कोहली
चौका!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को पॉइंट की दिशा में कट किया| गैप में गई गेंद मिला चार रन|
9.1
0
वरुण चक्रवथी To विराट कोहली
फुल टॉस बॉल को मिड ऑफ की ओर पुश किया| फील्डर के हाथ में एक टप्पा खाकर गई गेंद| रन नही हुआ|
ढाई मिनट का पहला टाइम आउट हुआ!! 9 ओवर की समाप्ति के बाद 54/2 बैंगलोर, 66 गेंदों पर 31 रनों की दरकार| कोहली और गुरकीरत को समझदारी के साथ बल्लेबाज़ी करते हुए टीम को एक बड़ी जीत दिलानी होगी ताकि नेट रन रेट बेहतर हो सके| वहीँ कोलकाता की कोशिश होगी कि ज्यादा से ज्यादा ओवर तक मुकाबले को ले जाया जा सके|
ओवर की समाप्ति 9 : 54/2
6 रन
  • 08.1
  • 08.2
  • 08.3
  • 48.4
  • 18.5
  • 18.6
व. कोहली
2 (5)
ग. मान
6 (11)
ल. फर्गसन
2-0-8-1
8.6
1
लौकी फर्गसन To विराट कोहली
शॉटपिच बॉल को थर्ड मैन की दिशा में गाइड करते हुए कोहली ने लिया सिंगल| बैंगलोर को जीत के लिए 66 गेंदों में 2.81 प्रति ओवर की दर से 31 रन चाहिए|
8.5
1
लौकी फर्गसन To गुरकीरत सिंह मान
लेग स्टंप पर डाली हुई बॉल को फाइन लेग की ओर पुश करते हुए सिंगल निकाल|
8.4
4
लौकी फर्गसन To गुरकीरत सिंह मान
चौका!!! इसी के साथ 50 रन पूरा होता हुआ यहाँ पर बैंगलोर की टीम का| आगे डाली हुई बॉल को कवर्स की दिशा में ड्राइव किया| गैप में गई गेंद मिला चार रन|
8.3
0
लौकी फर्गसन To गुरकीरत सिंह मान
लेंथ में छोटी डाली हुई बॉल को सीधे बल्ले से वहीँ पर रोक दिया|
8.2
0
लौकी फर्गसन To गुरकीरत सिंह मान
पैड्स लाइन की गेंद को मिड ऑन की ओर पुश किया, रन इस बार भी नही मिला|
8.1
0
लौकी फर्गसन To गुरकीरत सिंह मान
ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को डिफेंड करने गए बल्लेबाज़| बॉल बल्ले का अंदरूनी किनारा लेती हुई गेंद मिड ऑन की तरफ गई, रन नही हो सका|
ओवर की समाप्ति 8 : 48/2
2 रन
  • 17.1
  • 07.2
  • 17.3
  • 07.4
  • 07.5
  • 07.6
व. कोहली
1 (4)
ग. मान
1 (6)
व. चक्रवथी
2-0-9-0
7.6
0
वरुण चक्रवथी To विराट कोहली
डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| आगे डाली गई गेब्द को कवर्स की दिशा में पुश किया| फील्डर के हाथ में गई गेंद रन नही हुआ|
7.5
0
वरुण चक्रवथी To विराट कोहली
मिड ऑन की ओर पुश किया रन नही मिला|
7.4
0
वरुण चक्रवथी To विराट कोहली
ओवरपिंच बॉल को सामने की ओर पुश किया| गेंदबाज़ ने उसे खुद ही फील्ड किया|
7.3
1
वरुण चक्रवथी To गुरकीरत सिंह मान
पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की दिशा में फ्लिक किया 1 रन मिला|
7.2
0
वरुण चक्रवथी To गुरकीरत सिंह मान
ऑफ स्टंप पर पटकी हुई बॉल को मिड ऑफ की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद रन नही हो सका|
7.1
1
वरुण चक्रवथी To विराट कोहली
ऊपर डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑफ की दिशा में पुश करते हुए सिंगल लिया|
ओवर की समाप्ति 7 : 46/2
2 रन
  • 16.1
  • 1 WD 6.2
  • W 6.2
  • 06.3
  • W 6.4
  • 06.5
  • 06.6
ग. मान
0 (4)
व. कोहली
0 (0)
ल. फर्गसन
1-0-2-1
6.6
0
लौकी फर्गसन To गुरकीरत सिंह मान
डॉट बॉल के साथ हुई एक सफल ओवर की समाप्ति| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, मिड ऑफ फील्डर ने गेंद को फील्ड किया| 7 के बाद 46/2 बैंगलोर, लक्ष्य से 39 रन दूर|
6.5
0
लौकी फर्गसन To गुरकीरत सिंह मान
आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया|
विराट कोहली बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
6.4
W
लौकी फर्गसन To गुरकीरत सिंह मान OUT!
आउट!!! रन आउट!! एक ही ओवर में दो विकेट गिरते हुए बैंगलोर के यहाँ पर| कोई ज़रुरत नहीं थी इस जोखिम भरे रन की लेकिन अब क्या फायदा| पैड्स लाइन की गेंद को गुरकीरत ने लेग साइड पर फ्लिक किया| आगे आये रन के लिए और दूसरे छोर से देवदत रन के लिए भाग खड़े हुए और दोनों ही बल्लेबाज़ एक ही तरफ क्रीज़ में रह गए| मिड विकेट फील्डर ने गेंद को पकड़ा और बेल्स उड़ाने नॉन स्ट्राइकर एंड पर चले गए और एक आसान सा रन आउट कर दिया| 46/2 बैंगलोर|
6.3
0
लौकी फर्गसन To गुरकीरत सिंह मान
लेंथ में छोटी डाली हुई बॉल को सीधे बल्ले से सामने की ओर पुश किया| फील्डर के हाथ में गई गेंद रन नही हुआ|
गुरकीरत सिंह मान क्रीज़ पर बल्लेबाज़ी के लिए आते हुए, इनफॉर्म फर्गसन ऑन फ़ायर...
6.2
W
लौकी फर्गसन To ऐरन फ़िंच OUT!
आउट!!! कैच आउट!!! पहली सफ़लता कोलकाता के लिए लौकी फर्गसन ने दिलाया यहाँ पर| आरोन फिंच 16 रन बनाकर पवेलियन लौटे| ऑफ स्टंप पर डाली हुई गेंद को डिफेंड करने गए मिड ऑफ की दिशा में फिंच| बल्ले का बाहरी किनार लेती हुई बॉल कीपर के हाथ में गई| कार्तिक ने बिना कोई ग़लती करते हुए किया आसान सा कैच| 46/1 बैंगलोर जीत से अभी भी 39 रन दूर|
6.2
1WD
लौकी फर्गसन To ऐरन फ़िंच
वाइड!!!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
6.1
1
लौकी फर्गसन To देवदत्त पदिक्कल
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को पॉइंट की दिशा में पुश किया| फील्डर के पास गई बॉल रन नही हुआ|
पॉवर प्ले की हुई समाप्ति!!! 6 के बाद 44/0 बैंगलोर| 84 गेंदों पर 41 रनों की दरकार| मुकाबला पूरी तरह से बैंगलोर के शिकंजे में फंस चुका है| क्या कोलकाता यहाँ से कोई करिश्मा कर पाएगी? उम्मीद कम!!! क्या बैंगलोर इस मुकाबले को 10 विकेट से जीत पाएगी? इसमें उम्मीद थोड़ी ज्यादा!!
ओवर की समाप्ति 6 : 44/0
7 रन
  • 15.1
  • 15.2
  • 45.3
  • 15.4
  • 05.5
  • 05.6
ऐ. फ़िंच
16 (20)
द. पदिक्कल
24 (16)
व. चक्रवथी
1-0-7-0
5.6
0
वरुण चक्रवथी To ऐरन फ़िंच
आगे डाली गई गेंद को सीधे बल्ले से फिंच ने डिफेंड कर दिया| बैंगलोर को जीत के लिए 84 गेंदों में 2.92 प्रति ओवर की दर से 41 रन चाहिए|
5.5
0
वरुण चक्रवथी To ऐरन फ़िंच
ओवरपिच बॉल को कवर्स की ओर खेला| फील्डर के हाथ में गई बॉल रन नही हुआ|
5.4
1
वरुण चक्रवथी To देवदत्त पदिक्कल
विकेट लें की गेंद को मिड ऑन की तरफ मोड़ा 1 रन निकला|
5.3
4
वरुण चक्रवथी To देवदत्त पदिक्कल
चौका!!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को पॉइंट और कवर्स के बीच से कट किया| गेंद गई डीप पॉइंट की दिशा में मिला चार रन|
5.2
1
वरुण चक्रवथी To ऐरन फ़िंच
लेंथ में छोटी डाली हुई बॉल को शॉट मिड विकेट की दिशा में स्वीप किया 1 रन हुआ|
5.1
1
वरुण चक्रवथी To देवदत्त पदिक्कल
ऑफ स्पिन बॉल पैड्स लाइन पर डाली हुई| बल्लेबाज़ ने उसे मिड विकेट की दिशा में फ्लेके करते हुए 1 रन हासिल किया|
गेंदबाज़ी में परिवर्तन!!! वरुण चक्रवर्ती को थमाई है कप्तान ने गेंद| एक विकेट की सख्त दरकार!!!
ओवर की समाप्ति 5 : 37/0
9 रन
  • 24.1
  • 14.2
  • 24.3
  • 04.4
  • 04.5
  • 44.6
ऐ. फ़िंच
15 (17)
द. पदिक्कल
18 (13)
प. कमिन्स
3-0-18-0
4.6
4
पैट कमिन्स To ऐरन फ़िंच
शानदार पिक अप शॉर्ट!!! स्क्वायर लेग बाउंड्री की तरफ!!! चौका मिलेगा !!! ज़बरदस्त, बेहतरीन, लाजवाब!!! पैरों पर डाली गई गेंद को बड़ी खूबसूरती से कलाईयों के सहारे फ्लिक किया बाउंड्री की तरफ| गैप में गई गेंद सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए| 5 के बाद 37/0 बैंगलोर, 90 गेंद 48 रनों की दरकार|
4.5
0
पैट कमिन्स To ऐरन फ़िंच
क़दमों का इस्तेमाल!! गेंदबाज़ ने ये देखते हुए बाउंसर डाला और चकमा दे दिया|
4.4
0
पैट कमिन्स To ऐरन फ़िंच
बाहर डाली गई गेंद को मिड विकेट की तरफ खेल दिया लेकिन गैप नहीं मिल पाया|
4.3
2
पैट कमिन्स To ऐरन फ़िंच
बैकफुट पंच किया कवर्स की तरफ| गैप में खेला और तेज़ी से भागकर दो रन पूरे कर लिए|
4.2
1
पैट कमिन्स To देवदत्त पदिक्कल
चिप किया मिड विकेट की दिशा में गेंद को देव ने और सिंगल हासिल किया|
4.1
2
पैट कमिन्स To देवदत्त पदिक्कल
पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की दिशा में फ्लिक करते हुए दो की मांग की और तेज़ी से भागकर उसे पूरा भी कर लिया|
ओवर की समाप्ति 4 : 28/0
13 रन
  • 13.1
  • 03.2
  • 13.3
  • 43.4
  • 33.5
  • 43.6
ऐ. फ़िंच
9 (13)
द. पदिक्कल
15 (11)
प. कृष्णा
2-0-17-0
3.6
4
प्रसिद्ध कृष्णा To ऐरन फ़िंच
चौका!!! इस बार आरोन फिंच के बल्ले से आती हुई बाउंड्री| पैड्स लाइन पर डाली हुई बॉल को फाइन लेग की दिशा में फ्लिक किया| शॉट फाइन लेग पर फील्डर को बिट करती हुई गेंद गई सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन| 4 ओवर की समाप्ति के बाद 28 बिना किसी नुकसान के बैंगलोर|
3.5
3
प्रसिद्ध कृष्णा To देवदत्त पदिक्कल
आगे डाली गई गेंद को लोंफ ऑफ की दिशा में पंच किया| हवा में काफी ऊँची गई बॉल| फील्डर उसके पीछे भागे और अपने टीम के लिए 1 रन बचाया| 3 रन लेने में हुए कामयाब बल्लेबाज़|
3.4
4
प्रसिद्ध कृष्णा To देवदत्त पदिक्कल
चौका!!!! दूसरा बाउंड्री यहाँ पर पदीकल के बल्ले से आती हुई| फुल लेंथ की गेंद को मिड ऑफ के ऊपर से खेला| एक टप्पा खाकर गेंद गई सीमा रेखा के बाहर मिला चार रन|
3.3
1
प्रसिद्ध कृष्णा To ऐरन फ़िंच
पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की दिशा में फ्लिक करते हुए सिंगल लिया|
3.2
0
प्रसिद्ध कृष्णा To ऐरन फ़िंच
ऊपर डाली हुई बॉल को फिंच ने सीधे बल्ले से सामने की ओर डिफेंड कर दिया|
3.1
1
प्रसिद्ध कृष्णा To देवदत्त पदिक्कल
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को पॉइंट की दिशा में कट करते हुए सिंगल लिया|
ओवर की समाप्ति 3 : 15/0
7 रन
  • 1 WD 2.1
  • 02.1
  • 12.2
  • 42.3
  • 12.4
  • 02.5
  • 02.6
ऐ. फ़िंच
4 (10)
द. पदिक्कल
7 (8)
प. कमिन्स
2-0-9-0
2.6
0
पैट कमिन्स To ऐरन फ़िंच
चहल कदमी करते हुए गेंद को ऑफ़ साइड पर खेला लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए फिंच|
2.5
0
पैट कमिन्स To ऐरन फ़िंच
आगे आते हुए गेंद को मिड विकेट की तरफ खेला, गैप नहीं मिल पाया|
2.4
1
पैट कमिन्स To देवदत्त पदिक्कल
बल्ले का मुंह खोलते हुए थर्ड मैन की तरफ खेला और एक रन हासिल किया|
2.3
4
पैट कमिन्स To देवदत्त पदिक्कल
चौका!!! आक्रामकता दिखाते हुए देव यहाँ पर| विकेट लाइन की गेंद को कवर्स के ऊपर से उठाकर मार दिया और गैप से चार रन हासिल किया|
2.2
1
पैट कमिन्स To ऐरन फ़िंच
टैप किया पॉइंट की दिशा में गेंद को और एक रन हासिल किया|
2.1
0
पैट कमिन्स To ऐरन फ़िंच
एक और बार क़दमों का इस्तेमाल करते हुए गेंद को खेला और पैड्स पर खा बैठे गेंद|
2.1
1WD
पैट कमिन्स To ऐरन फ़िंच
वाइड!!! एक बार फिर से कद्मोना इस्तेमाल करते हुए बाहर आये लेकिन गेंद लेग स्टम्प की लाइन के बाहर निकल रही थी|
ओवर की समाप्ति 2 : 8/0
4 रन
  • 01.1
  • 1 WD 1.2
  • 11.2
  • 01.3
  • 11.4
  • 01.5
  • 11.6
ऐ. फ़िंच
3 (6)
द. पदिक्कल
2 (6)
प. कृष्णा
1-0-4-0
1.6
1
प्रसिद्ध कृष्णा To ऐरन फ़िंच
मिड ऑन की दिशा में पुश करते हुए तेज़ी से सिंगल पूरा किया|
1.5
0
प्रसिद्ध कृष्णा To ऐरन फ़िंच
ओ हो!!!! काफी क़रीबी मामला!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को फिंच आगे आकर खेलने गए| पैड्स को लगती हुई बॉल कीपर की ओर गई| कैच आउट की हुई अपील अम्पायर ने उसे नकारा| मॉर्गन ने कार्तिक से बात करने हुए रिव्यु लेना सही नही समझा|
1.4
1
प्रसिद्ध कृष्णा To देवदत्त पदिक्कल
ऑफ स्टंप पर डाली हुई फुल लेंथ की गेंद को मिड ऑफ की दिशा में पंच करने का प्रयास| बल्ले का बाहरी किनारा लेती हुई बॉल| थर्ड मैन की ओर एक टप्पा खाकर फील्डर के हाथ में गई 1 रन मिला|
1.3
0
प्रसिद्ध कृष्णा To देवदत्त पदिक्कल
प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को कट करने का प्रयास| बल्ले पर नही आई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई| रन नही मिला|
1.2
1
प्रसिद्ध कृष्णा To ऐरन फ़िंच
आगे डाली हुई बॉल को मिड ऑन की ओर पुश करते हुए सिंगल लिया|
1.2
1WD
प्रसिद्ध कृष्णा To ऐरन फ़िंच
वाइड!!!! लेग स्टंप के बाहर डाली हुई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
1.1
0
प्रसिद्ध कृष्णा To ऐरन फ़िंच
विकेट लाइन की गेंद को फिंच ने सीधे बल्ले से डिफेंड कर दिया|
दूसरे छोर से गेंदबाज़ी करने प्रसिद्ध कृष्णा आए...
ओवर की समाप्ति 1 : 4/0
4 रन
  • 00.1
  • 10.2
  • 2 LB 0.3
  • 10.4
  • 00.5
  • 00.6
द. पदिक्कल
1 (4)
ऐ. फ़िंच
1 (2)
प. कमिन्स
1-0-2-0
0.6
0
पैट कमिन्स To देवदत्त पदिक्कल
डॉट बॉल के साथ हुई पहले ओवर की समाप्ति| आगे डाली गई गेंद को सीधे बल्ले से डिफेंड कर दिया|
0.5
0
पैट कमिन्स To देवदत्त पदिक्कल
ओ हो!!! हवा में गेंद कैच का मौका लेकिन बॉल फील्डर के हाथ में एक टप्पा खाकर आई बाल बाल बचे पदीकल यहाँ पर| फुल लेंथ की गेंद कवर्स की दिशा में ड्राइव किया| एक टप्पा खाकर गेंद गई फील्डर के हाथ में, रन नही हुआ|
0.4
1
पैट कमिन्स To ऐरन फ़िंच
पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की दिशा में फ्लिक करते हुए सिंगल लिया|
0.3
2LB
पैट कमिन्स To ऐरन फ़िंच
लेग स्टंप पर डाली हुई बॉल को मिड विकेट की दिशा में खेलने गए फिंच| पैड्स को लगती हुई बॉल मिड विकेट की दिशा में गई| लेग बाई के रूप में 2 रन आया|
0.2
1
पैट कमिन्स To देवदत्त पदिक्कल
सिंगल!!! इसी के साथ हुई रन चेज़ की शुरुआत| ऑफ स्टंप पर पटकी गई गेंद को पॉइंट की दिशा में कट करते हुए पदीकल ने 1 रन के साथ अपना खाता खोला|
0.1
0
पैट कमिन्स To देवदत्त पदिक्कल
ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और लीव कर दिया|
स्वागत है आपका हमारे साथ इस छोटे से रन चेज़ में जहाँ बैंगलोर 85 रनों के स्कोर को हासिल करने मैदान पर उतर रही है| उनके सलामी बल्लेबाज़ आरोन फिंच और देवदत्त पदीकल मैदान पर आ चुके हैं| अब देखना है कि बैंगलोर इस छोटे से स्कोर को कितनी जल्दी बनाकर अपने रन रेट को अच्छा करती है| जबकि कोलकाता के लिए पहले ओवर पैट कमिंस तैयार...
मैच की जानकारी
  • स्थान शेख़ ज़ाएद स्टेडियम, अबू धाबी
  • मौसम साफ़
  • टॉस कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया
  • परिणाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 8 विकटों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच मोहम्मद सिराज
  • अंपायर विरेंदर शर्मा, Sundaram Ravi, क्रिस गॅफने
  • रेफ़री शक्ति सिंह
Advertisement
मैच पोल

कौन जीतेगा मैच?

वर्म
Advertisement