तो क्रिकेट फैन्स आज के इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से कल होगी आपसे मुलाकात इंडियन प्रीमियर लीग के एक नए मैच के साथ जो गुजरात टाईटन्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच शाम 07.30 बजे अहमदाबाद में खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार मनीष पांडे को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए दिया गया| इसे हासिल करने के बाद मनीष ने बताया कि मैं खुश हूँ कि टीम के लिए एक मैच विनिंग पारी खेल सका| इस टीम के साथ मैं जुड़ा हुआ हूँ और काफी खुश हूँ| पहले कुछ गेम में मुझे बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला लेकिन जब आज ऐसा मौका आया तो मैंने इसपर अच्छा खेल दिखाया| कुछ चौके जब मैंने लगाये तो लगा कि मुझे उससे काफी आत्मविश्वास मिला| मैं जब नहीं खेल रहा था तो टीम में अपने युवाओं के साथ रहकर उनको मदद प्रदान कर रहा था| अपनी फील्डिंग पर कहा कि मैं उसके लिए काफी मेहनत करता हूँ और करीब 45 मिनट फील्डिंग के लिए समय निकालता हूँ|
कोलकाता नाईट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने मुकाबला जीतने के बाद बात करते हुए कहा कि हम इस जीत से काफी संतुष्ट हैं| आगे कहा कि हमारे अंदर ये चाहत थी कि हम जीत सकते हैं और पहले छह मैच के बाद से हमने अच्छा क्रिकेट खेलना शुरू किया| सपोर्ट स्टाफ को इसका श्रेय जाता है क्योंकि हमारे टफ समय में उन्होंने हमारा काफी मनोबल बढ़ाया| अनुकूल रॉय और कार्तिक त्यागी ने टीम के लिए काफी अच्छा काम किया है| मैं मनीष पांडे के लिए काफी खुश था, वो पहले कुछ मुकाबलों में टीम का हिस्सा नहीं थे लेकिन जब उन्हें मौका मिला तो उन्होंने बताया कि क्यों वो एक शानदार खिलाड़ी हैं| अंत में कहा कि हम एक बार में एक मुकाबला लेकर चल रहे हैं|
मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने बात करते हुए कहा कि मुकाबला काफी अच्छा था| हम 20 रन कम रह गए| ये मैच बल्लेबाजों के लिए काफी टफ था लेकिन अगर मैं और तिलक थोड़ा और लम्बा खेलते तो काफी रन्स बन सकते थे| आईपीएल के इस सीजन में गेंदबाजों के लिए काफी मुश्किल रही है लेकिन इस तरह की विकेट पर उन्हें कुछ मदद मिलती है| इस पूरे सीजन हमने फील्डिंग में अच्छा नहीं किया और काफी कैच छोड़े जिससे हम छुप नहीं सकते| अगर हम कुछ हाफ चांस को लपक लेते तो शायद हम इस वक्त इस स्थिति में नहीं होते| छोटे फैन्स के लिए कहा कि आप इसी तरह आते रहिये और हमारा समर्थन करते रहिये|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
टीम को पहले ही ओवर में फिन ऐलेन (8) के रूप में एक बड़ा झटका लगा| कप्तान अजिंक्य रहाणे (21) और मनीष पांडे (45) ने करीब पांच ओवर तक समझ बूझ के साथ बल्लेबाजी की और 38 रनों की साझेदारी करते हुए टीम क स्कोर को 50 के पार पहुंचाया| उसके बाद टीम ने रहाणे और कैमरन ग्रीन का बैक टू बैक विकेट गंवा दिया| रोवमन पॉवेल (40) ने आकर मनीष का साथ दिया| दोनों ने मिलकर समझदारी के साथ गेम को आगे बढ़ाया और अगले 8 ओवर तक बल्लेबाजी करते हुए 64 रन टीम के लिए जोड़े| जस्सी ने आकर 15वें ओवर में इस साझेदारी को तोड़ा| वहां से 30 गेंदों पर 30 रनों की दरकार थी| यहाँ पर पॉवेल, मनीष और तेजस्वी सिंह का विकेट तो गिरा लेकिन रन्स अधिक नहीं चाहिए थे इस वजह से केकेआर के फिनिशर रिंकू सिंह ने बड़ा शॉट लगाकर टीम की जीत सुनिश्चित की|
वहीँ अगर पहली पारी की बात करें तो एमआई की तरफ से आज बल्लेबाजी में रोहित शर्मा (15), सूर्यकुमार यादव (15) तिलक वर्मा (20), हार्दिक पंड्या (26) और अंत में अहम समय पर कॉर्बिन बॉश (32) के बल्ले से महत्वपूर्ण पारी आई जिसकी वजह से टीम इस मुकाबले में 147 के एक फाइटिंग स्कोर तक पहुँच पाई| विकेट को देखते हुए कोलकाता के इस मैदान पर ये स्कोर चेज करने लायक था| 148 रनों के लक्ष्य का पीछा करने जब केकेआर की टीम उतरी तो उन्हें शुरुआत अच्छी नहीं मिली|
इन्डियन प्रीमियर लीग के 65वें मुकाबले में कोलकाता नाईट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से मात दी है| इस जीत के साथ केकेआर टीम ने इस प्रतियोगिता में अपनी छठी जीत दर्ज की है और अंक तालिका में पहले पायदान पर चली गई है| टॉस आज कोलकाता नाईट राइडर्स के कप्तान ने जीता था और अपनी तगड़ी बल्लेबाजी को मद्देनजर रखते हुए उन्होंने रन चेज करने का फैसला किया था जो सही साबित हुआ| मुंबई इंडियंस द्वारा बोर्ड पर लगाए गए 147 रनों के जवाब में कोलकाता की टीम की बल्लेबाजी आज कमाल कर गई| केकेआर टीम के लिए इस रन चेज में मनीष पांडे ने सबसे अधिक 45 रनों की पारी खेली|
18.5
4
विल जैक्स To रिंकू सिंह
चौका!!! रिंकू सिंह के बल्ले से आया फिनिशिंग शॉट| इसी के साथ कोलकाता ने 4 विकेट से इस मुकाबले को जीत लिया है| इस बार गेंदबाज के ऊपर से गेंद को लॉफ्ट करते हुए अपने लिए एक बाउंड्री हासिल की और टीम को फिनिशिंग लाइन के पार पहुंचाया|
18.4
0
विल जैक्स To रिंकू सिंह
डॉट गेंद!! इस बार हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|
18.3
3
विल जैक्स To अनुकूल रॉय
3 रन मिल जाएगा यहाँ पर| लॉफ्ट किया कवर्स के क्षेत्र में| बेहतरीन रनिंग विकटों के बीच और तीन रन हासिल कर लिए| हवा में थी लेकिन नो मेंस लैंड में जा गिरी|
18.2
0
विल जैक्स To अनुकूल रॉय
इस बार टर्न होते हुए बाहर की तरफ निकली गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे भली भांति परखा और पॉइंट की तरफ कट कर दिया| फील्डर वहां तैनात, रन नहीं मिला|
18.1
0
विल जैक्स To अनुकूल रॉय
ऑफ़ स्पिन डाली गई गेंद| ड्राइव किया गेंद को थर्ड मैन की और लेकिन रन नही हुआ|
ओवर 18 : 141/6
5 रन
017.1
017.2
017.3
417.4
W
17.5
117.6
अ. रॉय
1 (1)
र. सिंह
5 (3)
क. बॉश
3-0-30-3
17.6
1
कॉर्बिन बॉश To अनुकूल रॉय
सिंगल!! बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल किया| गाइड किया इसे पॉइंट की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
अनुकूल रॉय अगले बल्लेबाज हैं...
17.5
W
कॉर्बिन बॉश To तेजस्वी सिंह OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट रायन रिकेलटन बोल्ड कॉर्बिन बॉश| शानदार कैच विकेट कीपर द्वारा| अपनी जगह से फाइन लेग बाउंड्री तक भागते हुए कैच पकड़ने गए| इस बीच वो फील्डर चाहर से टकराए भी लेकिन कैच नहीं छोड़ा| 11 रन बनाकर तेजस्वी सिंह बने कॉर्बिन बॉश का तीसरा शिकार| लेग स्टम्प लाइन की गेंद पर शॉट खेलने गए| बल्ले का टॉप एज लेकर हवा में गई गेंद जिसे कीपर ने लपका| 140/6 कोलकाता|
17.4
4
कॉर्बिन बॉश To तेजस्वी सिंह
आउट साइड एज और चौका निकल गया| अपनी आउट स्विंग गेंद से पूरी तरह से बल्लेबाज को चारो खाने चित कर दिया था| इस बीच मोटा किनारा लेकर थर्ड मैन बाउंड्री के पार निकल गई गेंद चार रनों के लिए|
17.3
0
कॉर्बिन बॉश To तेजस्वी सिंह
लीडिंग एज लगा और पॉइंट की तारफ हवा में गई गेंद| अच्छी बात ये रही कि पॉइंट फील्डर के आगे गिरी गेंद| उछाल भरी गेंद को समझ नहीं पाए थे| लेग साइड पर खेलने गए लेकिन बल्ले का मुंह जल्दी बंद कर बैठे इस वजह से लीडिंग एज लग गया था|
17.2
0
कॉर्बिन बॉश To तेजस्वी सिंह
प्ले एंड मिस!! बैक ऑफ़ लेंथ गेंद को लेग साइड पर शॉट खेलना चाहा| बल्ले के पास से होकर हेलमेट की साइड ग्रिल पर जाकर लगी है गेंद| रन का कोई मौका नहीं बन पायेगा| कनकशन टेस्ट के लिए फिजियो मैदान पर भागकर आये हैं|
17.1
0
कॉर्बिन बॉश To तेजस्वी सिंह
गुड लेंथ लाइन पर डाली गई गेंद| जोर से इसपर शॉट खेलने गयेलेकिन इन साइड एज लेकर पैड्स को लगी गेंद| रन का कोई मौका नहीं बन सका|
ओवर 17 : 136/5
7 रन
116.1
416.2
016.3
116.4
016.5
116.6
त. सिंह
7 (7)
र. सिंह
5 (3)
ज. बुमराह
4-0-26-1
16.6
1
जसप्रीत बुमराह To तेजस्वी सिंह
सिंगल!! पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद| इसपर बैक फुट से लेग साइड पर फ्लिक करते हुए एक रन लिया है| अब 18 गेंद पर 12 रन की दरकार है|
16.5
0
जसप्रीत बुमराह To तेजस्वी सिंह
गुड लेंथ गेंद!! इस बार बल्लेबाज़ द्वारा बैक फुट से पंच किया गया लेकिन तीस गज के घेरे के अंदर गेंद को फील्ड कर लिया गया|
16.4
1
जसप्रीत बुमराह To रिंकू सिंह
सिंगल!! बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल किया गया| प्लेस किया इसे पॉइंट की तरफ जहाँ से एक ही रन मिल पाया|
16.3
0
जसप्रीत बुमराह To रिंकू सिंह
टाईट लाइन पर डाली गई गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने डिफेंड करते हुए सम्मान दे दिया| कोई रन नहीं होगा यहाँ पर|
16.2
4
जसप्रीत बुमराह To रिंकू सिंह
चौका!!! बाउंड्री के साथ रिंकू सिंह ने अपना खाता खोला है| बेहतरीन टाइमिंग का इस्तेमाल करते हुए फ्लिक किया बाउंड्री लाइन की ओर जहाँ से चार रन मिला|
16.1
1
जसप्रीत बुमराह To तेजस्वी सिंह
टैप एंड रन!! ऑफ़ स्टम्प लाइन पर डाली गई हार्ड लेंथ गेंद| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर ब्लॉक किया| सिंगल का मौका बन गया है|
ओवर 16 : 129/5
11 रन
615.1
W
15.2
015.3
415.4
015.5
115.6
त. सिंह
5 (4)
र. सिंह
0 (0)
अ. गजनफर
4-0-25-1
15.6
1
अल्लाह गजनफर To तेजस्वी सिंह
सिंगल!! अब 24 गेंद पर 19 रन की दरकार है| इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|
15.5
0
अल्लाह गजनफर To तेजस्वी सिंह
डॉट गेंद!! आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया है|
15.4
4
अल्लाह गजनफर To तेजस्वी सिंह
चौका!!! लेग स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई गेंद| बल्लेबाज ने उसपर स्वीप करना चाहा लेकिन ग्लव्स को लगकर कीपर को छोड़ते हुए फाइन लेग बाउंड्री के पार निकल गई| अम्पायर ने इसपर वाइड का इशारा किया था| फील्डिंग टीम ने रिव्यु लिया जहाँ अल्ट्रा एज से ये पता चला कि ग्लव्स लगा हुआ है|
15.3
0
अल्लाह गजनफर To तेजस्वी सिंह
ऑफ़ स्टम्प पर डाली गई गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने डिफेंड करते हुए सम्मान दे दिया| कोई रन नहीं होगा यहाँ पर|