Advertisement
Advertisement

कोलकाता नाइट राइडर्स vs चेन्नई सुपर किंग्स, मैच 57 Match Summary

कोलकाता vs चेन्नई, 2025 - टी-20 Summary

कोलकाता नाइट राइडर्स vs चेन्नई सुपर किंग्स स्कोरकार्ड
Share
मैच समाप्त   
मैच 57, ईडन गार्डन्स, कोलकाता , May 07, 2025
कोलकाता नाइट राइडर्स कोलकाता नाइट राइडर्स
179/6 (20.0)
चेन्नई सुपर किंग्स चेन्नई सुपर किंग्स
183/8 (19.4)
चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 2 विकटों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    नूर अहमद
    2(2)&4/31(4)
कोलकाता 179/6
Bat टॉप बैट्समैन
अजिंक्य रहाणे
अजिंक्य रहाणे
48 (33)
  • 4x4s
  • 2x6s
  • 145.45SR
आंद्रे रसेल
आंद्रे रसेल
38 (21)
  • 4x4s
  • 3x6s
  • 180.95SR
Bowl टॉप बॉलर्स
चेन्नई 183/8
Bat टॉप बैट्समैन
डेवाल्ड ब्रेविस
डेवाल्ड ब्रेविस
52 (25)
  • 4x4s
  • 4x6s
  • 208SR
शिवम दुबे
शिवम दुबे
45 (40)
  • 2x4s
  • 3x6s
  • 112.50SR
Bowl टॉप बॉलर्स
Advertisement
तो क्रिकेट फैन्स आज के इस रोमांचक मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से कल होगी आपसे मुलाकात इंडियन प्रीमियर लीग के एक नए मैच के साथ जो दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच शाम 07.30 बजे धर्मशाला में खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार नूर अहमद को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए दिया गया है| इसे हासिल करने के बाद वो काफी खुश दिखाई दिए| आगे बताया कि इस विकेट पर गेंदबाजी करते हुए काफी मजा आया है| जिस तरह से ब्रेविस ने बल्लेबाजी की उसे देखकर काफी मजा आया है| मैं अपनी गेंदबाजी पर काफी ध्यान देता हूँ| रघुवंशी का विकेट आज मैंने काफी एन्जॉय किया|
मैच जीतकर बात करने आए चेन्नई सुपर किंग्स टीम के कप्तान एमएस धोनी ने बताया कि इस सीज़न की ये हमारी तीसरी जीत है लेकिन हम और भी बेहतर कर सकते थे| अब हम अगले साल एक बेहतर टीम बनाने की कोशिश करेंगे| आगे धोनी ने कहा कि हमें देखना होगा कि किस बल्लेबाज़ को कहाँ पर बल्लेबाज़ी के लिए भेजा जाए और गेंदबाज़ को किस समय बॉल थमाई जाए तब हम अगले साल एक बेहतर टीम बनकर लौटेंगे| जाते-जाते उन्होंने बोला कि मैंने शिवम दुबे को यही कहा था कि आराम से खेलें और मैच को अंत तक ले जायें लेकिन बीच-बीच में मिल रहे मौकों पर सिक्स भी लगाने को देखें|
मुकाबला हारने के बाद बात करने आये कोलकाता नाईट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने बताया कि इस हार से हम काफी निराश हैं| 190 रन्स इस विकेट पर एक फाइटिंग टोटल था और हम अपने टोटल स्कोर से कुछ रन कम रह गए| गेंदबाजों ने अच्छा काम किया था लेकिन उनके बल्लेबाजों ने हिम्मत भरी पारी खेली है| ब्रेविस और दुबे ने सही समय पर तगड़ी और आक्रामक पारी खेलते हुए टीम को गेम में ऊपर लाया| जाते-जाते कह गए कि अब हम अपने अगले दो मुकाबले जीतते हुए 15 अंकों तक पहुंचना चाहेंगे और फिर देखेंगे कि आगे क्या हो सकता है|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
अंत में कप्तान एमएस धोनी (17) ने मैदान पर आकर अपनी टीम के लिए समझदारी वाली पारी खेली और टीम को धीरे-धीरे लक्ष्य की ओर बढ़ाने लगे| तभी 12 गेंदों पर चेन्नई को जीत के लिए 18 रनों की ज़रुरत थी तो ओवर की तीसरी गेंद पर दुबे जी ने सिक्स लगाया तो अगली गेंद पर वैभव अरोड़ा का शिकार बन गए| ऐसे में अंतिम ओवर में बस 8 रनों की दरकार थी तभी धोनी ने पहली ही गेंद पर सिक्स लगाकर मैच को अपनी तरफ कर लिया जबकि अंशुल कंबोज (4) ने फिर बाउंड्री लगाकर 2 गेंद पहले ही मैच को 2 विकटों से जीत लिया| ऐसे में कोलकाता के लिए इस महत्वपूर्ण मैच में वैभव अरोड़ा ने 3 विकेट निकालकर दिया जबकि वरुण चक्रवर्ती और हर्षित राणा के हाथ 2-2 सफलता लगी| वहीं मोईन अली ने 1 विकेट अपने नाम किया लेकिन टीम को जीत दिलाने में कामयाब नहीं हो सके|
ऐसे में मैदान पर आए डेवाल्ड ब्रेविस (52) ने शानदार अंदाज़ में बल्लेबाज़ी की और जब टीम को तेज़ गति से रन की ज़रुरत थी तो वैभव अरोड़ा के एक ही ओवर में तीन सिक्स और तीन चौके लगाकर 30 रन बटोरा और अपना अर्धशतक भी पूरा कर लिया| वहीं चेन्नई के लिए इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में शिवम दुबे (45) ने आकर एक तरफ से ब्रेविस का साथ दिया और दोनों के बीच छठे विकेट के लिए 67 रनों की साझेदारी हुई| वहीँ एक समय चेन्नई की टीम को जीत के लिए 9 ओवरों में 60 रनों से भी कम रनों की दरकार थी| लेकिन केकेआर टीम के कप्तान रहाणे ने गेंदबाज़ी में वरुण चक्रवर्ती को लगाया और उन्होंने ख़तरनाक दिख रहे ब्रेविस को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया|
तभी हर्षित राणा गेंदबाज़ी करने आए और उन्होंने उर्विल की पारी का अंत कर दिया| ऐसे में फिर रवींद्र जडेजा (19) ने कुछ देर पिच के मिजाज़ को परखते हुए रन बनाया जबकि रविचंद्रन अश्विन (8) ने भी उनका पूरा साथ दिया| हालाँकि ये जोड़ी कुछ खास नहीं कर सकी और हर्षित ने आकर एक बार फिर से अपनी गेंदबाज़ी का कमाल दिखाया और अश्विन को पवेलियन की ओर भेजा| वहीँ चक्रवर्ती के चक्र में सर जडेजा फंस गए और बोल्ड हो गए| एक समय बस 60 रनों के स्कोर परचेन्नई की टीम ने अपने टॉप पांच बल्लेबाजों को गंवा दिया था|
चेन्नई की टीम के बल्लेबाजों ने कोलकाता की सरज़मीन पर दिखाया अपनी बल्लेबाज़ी का जलवा!! हालाँकि केकेआर की टीम के लिए अब प्ले ऑफ्स की राह मुश्किल हो गई है!! जी हाँ चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को 2 विकटों से शिकस्त देते हुए कोलकाता टीम की पार्टी ख़राब कर दी है!! इसी बीच डेवाल्ड ब्रेविस के द्वारा खेली गई 52 रनों की अर्धशतकीय पारी के बदौलत सीएसके ने मैच को अपने नाम कर लिया| हालाँकि 180 रनों के लक्ष्य को हासिल करने मैदान पर आई धोनी की सेना को पहले ही ओवर में आयुष म्हात्रे के रूप में पहला बड़ा झटका जल्दी लग गया| जिसके बाद अपने डेब्यू मुकाबले में बल्लेबाज़ी करते हुए उर्विल पटेल (31) ने ताबड़तोड़ अंदाज़ में रन बनाया और टीम के स्कोर को आगे बढ़ाने लगे|
19.4
4
आंद्रे रसेल To अंशुल कंबोज
चौका!! इसी के साथ 2019 से अभी तक चेन्नई ने पहली बार 180 या उसके ऊपर के रन चेज को अंजाम दिया है| दो विकेट से चेन्नई ने इस मुकाबले को जीत लिया है| वहीँ इस हार के साथ कोलकाता का प्ले ऑफ्स में क्वालीफाई करने के इरादे को थोड़ी चोट जरूर लगी होगी| ऊपर डाली गई गेंद पर अंशुल कंबोज ने लॉन्ग ऑन के ऊपर से शॉट लगाकर गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचाया है|
19.3
1
आंद्रे रसेल To एमएस धोनी
इस बार सिंगल ले लिया है| अब स्कोर बराबर हो गया है| बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया| फील्डर के आगे से एक रन ले लिया है|
19.2
0
आंद्रे रसेल To एमएस धोनी
डॉट बॉल!! फुलर लेंथ गेंद थी| ऑफ़ ड्राइव किया गया लेकिन उसे रोक दिया गया| धोनी ने उसपर रन लेने से मना कर दिया है| 4 गेंद 2 रन की दरकार है|
19.1
6
आंद्रे रसेल To एमएस धोनी
छक्का!!! माही मार रहा है| सौ सुनार की एक लोहार की| धोनी के इस बड़े शॉट ने गेम के रुख को चेन्नई की तरफ मोड़ दिया है| अब 5 2 रन की दरकार है| लो फुल टॉस गेंद| माही ने उसपर अपनी ताक़त के साथ हीव कर दिया| बल्ले से लगकर मिड विकेट बाउंड्री के पार निकल गई गेंद छह रनों के लिए|
अंशुल कम्बोज नए बल्लेबाज अब क्रीज पर आये हैं| 6 गेंद पर 8 रन की दरकार है|
ओवर 19 : 172/8
10 रन
  • 118.1
  • 018.2
  • 1 WD 18.3
  • 618.3
  • W 18.4
  • 218.5
  • W 18.6
न. अहमद
2 (2)
ए. धोनी
10 (15)
व. अरोड़ा
3-0-48-3
18.6
W
वैभव अरोड़ा To नूर अहमद OUT!
आउट!! कैच आउट!! चेन्नई टीम का आठवां विकेट यहाँ पर गिरता हुआ!! वैभव अरोड़ा के हाथ लगी तीसरी विकेट!! नूर अहमद 2 रन बनाकर पवेलियन लौटे| मैच एक बार फिर से रोमांचक हो गया है| गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर हवा में शॉट खेला| ऐसे में फील्डर रिंकू सिंह ने बाउंड्री लाइन से आगे की ओर भागकर डाईव लगाया और एक शानदार कैच पकड़ा| 172/8 चेन्नई, जीत के लिए अब 6 गेंदों पर 8 रनों की ज़रुरत है|
18.5
2
वैभव अरोड़ा To नूर अहमद
दुग्गी!! इसी के साथ नूर अहमद ने अपना खाता खोला!! पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर गैप में शॉट लगाकर तेज़ी से 2 रन ले लिया| 7 गेंदों पर अब 8 रनों की दरकार है|
अगले बल्लेबाज़ नूर अहमद हैं...
18.4
W
वैभव अरोड़ा To शिवम दुबे OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट रिंकू सिंह बोल्ड वैभव अरोड़ा| मुकाबले में फिर से ट्विस्ट आ गया है| अब 8 गेंद पर 10 रन की दरकार है| 45 रन बनाकर शिवम दुबे बने वैभव अरोड़ा का दूसरा शिकार| अब यहाँ से चेन्नई को जीत की रेखा के पार ले जाने की जिम्मेदारी कप्तान धोनी के कंधो पर होगी| मिड ऑफ़ पर फील्डर रिंकू सिंह का एक बढ़िया जज कैच देखने को मिला है| इस बार ऊपर डाली गई गेंद| जोर से उसपर शॉट लगाने गए| मिस टाइम हुआ| हवा में गई गेंद जहाँ से कैच का मौका बन गया| 170/7 चेन्नई सुपर किंग्स|
18.3
6
वैभव अरोड़ा To शिवम दुबे
छक्का!!! 9 गेंद 10 रन की दरकार है| ये एक ताक़त भरा स्लॉग है| हवा में ज़रूर थी गेंद मिड विकेट की ओर लेकिन सीमा रेखा के पार निकल गई छह रनों के लिए|
18.3
wd
वैभव अरोड़ा To शिवम दुबे
वाइड!!! इस बार फील्डिंग टीम का वाइड का रिव्यु असफल हुआ है| ये वाली वाइड लाइन के बाहर पाई गई| बल्लेबाज ने उसपर शॉट लगाना चाहा था लेकिन बीट हो गए थे| वाइड दी गई थी और वाइड ही रही|
18.2
0
वैभव अरोड़ा To शिवम दुबे
डॉट बॉल!! ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई गेंद| बल्लेबाज ने उसे लीव कर दिया| अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया है| फील्डिंग कप्तान ने रिव्यु लेकर वाइड को चैलेन्ज किया| रिप्ले में देखने पर पता चला कि गेंद वाइड लाइन के थोड़ा अंदर थी|
18.1
1
वैभव अरोड़ा To एमएस धोनी
सिंगल!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई धीमी गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप पॉइंट की ओर खेलकर एक रन लिया|
ओवर 18 : 162/6
4 रन
  • 117.1
  • 117.2
  • 017.3
  • 117.4
  • 117.5
  • 017.6
श. दुबे
39 (37)
ए. धोनी
9 (14)
आ. रसेल
2-0-11-0
17.6
0
आंद्रे रसेल To शिवम दुबे
डॉट गेंद!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! लो फुलटॉस डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने शॉर्ट मिड विकेट की ओर खेला| फील्डर वहां मौजूद थे जिन्होंने गेंद को पकड़ा और रन का मौका नहीं बन पाया| चेन्नई को अब जीत के लिए 12 गेंदों पर 18 रनों की ज़रुरत है|
17.5
1
आंद्रे रसेल To एमएस धोनी
एक रन!! इस बार धोनी को रसेल ने लो फुलटॉस गेंद डाली| बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की तरफ शॉट खेलकर एक रन ले लिया और स्ट्राइकर पर शिवम दुबे को ले आए हैं|
17.4
1
आंद्रे रसेल To शिवम दुबे
एक बार फिर से आगे डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की तरफ खेलकर एक रन ले लिया|
17.3
0
आंद्रे रसेल To शिवम दुबे
डॉट गेंद!! इस बार लो फुलटॉस डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर की ओर शॉट खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं मिल पाया|
17.2
1
आंद्रे रसेल To एमएस धोनी
फुल लेंथ की गेंद को धोनी ने आराम से लॉन्ग ऑन की तरफ खेलकर एक रन पूरा किया|
17.1
1
आंद्रे रसेल To शिवम दुबे
ओवरपिच डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप कवर्स की ओर खेलकर एक रन लिया|
ओवर 17 : 158/6
11 रन
  • 116.1
  • 116.2
  • 1 WD 16.3
  • 116.3
  • 616.4
  • 116.5
  • 016.6
ए. धोनी
7 (12)
श. दुबे
37 (33)
ह. राणा
4-0-43-2
16.6
0
हर्षित राणा To एमएस धोनी
आगे की गेंद को बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से सामने की ओर खेला| टप्पा खाकर बॉल गेंदबाज़ के हाथों में गई| रन नहीं हो सका| 18 गेंदों पर अब 22 रनों की दरकार है|
16.5
1
हर्षित राणा To शिवम दुबे
लो फुलटॉस गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर खेलकर एक रन हासिल किया|
19 OV
10 रन
व. अरोड़ा to ए. धोनी श. दुबे न. अहमद
  • 118.1
  • 018.2
  • 1 WD 18.3
  • 618.3
  • W 18.4
  • 218.5
  • W 18.6
18 OV
4 रन
आ. रसेल to श. दुबे ए. धोनी
  • 117.1
  • 117.2
  • 017.3
  • 117.4
  • 117.5
  • 017.6
17 OV
11 रन
ह. राणा to ए. धोनी श. दुबे
  • 116.1
  • 116.2
  • 1 WD 16.3
  • 116.3
  • 616.4
  • 116.5
  • 016.6
16 OV
7 रन
आ. रसेल to ए. धोनी श. दुबे
  • 015.1
  • 115.2
  • 015.3
  • 415.4
  • 115.5
  • 115.6
15 OV
8 रन
ह. राणा to श. दुबे ए. धोनी
  • 014.1
  • 114.2
  • 014.3
  • 114.4
  • 614.5
  • 014.6
14 OV
3 रन
स. नरेन to श. दुबे ए. धोनी
  • 113.1
  • 113.2
  • 013.3
  • 013.4
  • 113.5
  • 013.6
13 OV
2 रन
व. चक्रवर्ती to ड. ब्रेविस ए. धोनी श. दुबे
  • W 12.1
  • 112.2
  • 012.3
  • 012.4
  • 112.5
  • 012.6
12 OV
4 रन
स. नरेन to श. दुबे ड. ब्रेविस
  • 111.1
  • 111.2
  • 011.3
  • 011.4
  • 111.5
  • 111.6
11 OV
30 रन
व. अरोड़ा to ड. ब्रेविस
  • 610.1
  • 410.2
  • 410.3
  • 610.4
  • 610.5
  • 410.6
10 OV
5 रन
व. चक्रवर्ती to श. दुबे ड. ब्रेविस
  • 19.1
  • 09.2
  • 09.3
  • 09.4
  • 19.5
  • 1 WD 9.6
  • 29.6
9 OV
9 रन
स. नरेन to श. दुबे ड. ब्रेविस
  • 08.1
  • 18.2
  • 68.3
  • 08.4
  • 08.5
  • 28.6
8 OV
5 रन
व. चक्रवर्ती to श. दुबे ड. ब्रेविस
  • 07.1
  • 17.2
  • 07.3
  • 27.4
  • 17.5
  • 17.6
7 OV
12 रन
स. नरेन to ड. ब्रेविस श. दुबे
  • 26.1
  • 16.2
  • 46.3
  • 16.4
  • 06.5
  • 46.6
6 OV
6 रन
व. चक्रवर्ती to र. जडेजा श. दुबे ड. ब्रेविस
  • 45.1
  • W 5.2
  • 15.3
  • 15.4
  • 05.5
  • 05.6
5 OV
13 रन
ह. राणा to र. जडेजा र. अश्विन
  • 04.1
  • 64.2
  • 44.3
  • 24.4
  • 14.5
  • W 4.6
4 OV
6 रन
म. अली to र. अश्विन र. जडेजा
  • 13.1
  • 13.2
  • 23.3
  • 13.4
  • 03.5
  • 13.6
3 OV
12 रन
ह. राणा to उ. पटेल र. अश्विन
  • 02.1
  • 12.2
  • 42.3
  • 1 LB 2.4
  • 62.5
  • W 2.6
2 OV
17 रन
म. अली to उ. पटेल ड. कॉनवे र. अश्विन
  • 61.1
  • 41.2
  • 61.3
  • 11.4
  • W 1.5
  • 01.6
1 OV
8 रन
व. अरोड़ा to आ. म्हात्रे उ. पटेल ड. कॉनवे
  • 00.1
  • W 0.2
  • 00.3
  • 60.4
  • 1 WD 0.5
  • 10.5
  • 00.6
मैच की जानकारी
  • स्थान ईडन गार्डन्स, कोलकाता
  • मौसम साफ़
  • टॉस कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया
  • परिणाम चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 2 विकटों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच नूर अहमद
  • अंपायर एड्रियन होल्डस्टॉक, Anish Sahasrabudhe (IND), रोहन पंडित
  • रेफ़री अमित शर्मा
Advertisement
मैच पोल

कौन जीतेगा मैच?

वर्म
Advertisement