शफाली वर्मा को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार दिया गया| तो क्रिकेट फैन्स आज के इस पहले सेमी फाइनल मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से होगी आपसे मुलाकात इस विमेंस एशिया कप टी20, 2026 के दूसरे सेमी फाइनल मुकाबले के साथ जो श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच 11 सितम्बर को रात 08.00 बजे दुबई के मैदान पर खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
150 रनों के लक्ष्य का पीछा करने जब बांग्लादेश टीम उतरी तो उन्हें भी शुरुआत तो ठीक मिली| दिलारा अख्तर (21) और जुएरिया फिरदौस (14) ने पहले विकेट के लिए 26 रन तो जोड़े लेकिन उसके लिए उन्होंने पांच ओवरों का समय लिया| इस बीच दिलारा को एक जीवनदान भी मिला था जिसका वो अधिक फायदा नहीं उठा पाई| छठे ओवर में श्री चरणी ने आकर इस साझेदारी को तोड़ा| इस रन चेज में टीम को साझेदारियों की दरकार थी लेकिन घूमती सतह पर भारतीय स्पिनरों ने अपना दबदबा बनाए रखा और बंगलादेशी जोड़ी को क्रीज पर ज्यादा देर टिकने नहीं दिया| बल्लेबाजों ने बड़े शॉट्स की सोच तो दिखाई लेकिन उनमें से कोई भी अपनी पारी को बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर सकी| हालाँकि टीम इंडिया की तरफ से फील्डिंग में कुछ गलतियां हुई लेकिन गेंदबाजों ने लाजवाब प्रदर्शन करते हुए सब ग़लतियों को छुपा दिया|
भारत द्वारा बोर्ड पर लगाए गए 149 रनों के जवाब में बांग्लादेश टीम की बल्लेबाजी आज इस रन चेज को अंजाम नहीं दे सकी| बांग्लादेश के लिए इस रन चेज में शोरना अख्तर ने सबसे अधिक 22 रनों की पारी खेली| वहीँ अगर पहली पारी की बात करें तो भारत की तरफ से आज बल्लेबाजी में शफाली वर्मा के बल्ले से 64 रनों की पारी आई थी जबकि मध्य क्रम में भी प्रतीका, हरमन और रिचा ने अपने बल्ले से योगदान दिया था| हाँ, बांग्लादेश की फील्डिंग आज उम्मीद अनुसार नहीं रही और एक के बाद एक टीम ने फील्ड पर काफी सारे कैच छोड़े| दुबई की इस विकेट को देखते हुए इस मैदान पर ये स्कोर डिफेंड करना ना मुमकिन नहीं था जो भारत ने किया|
टीम इंडिया विजयी!! दसवीं बार लगातार भारतीय टीम इस प्रतियोगिता के फाइनल में पहुँच गई है| विमेंस एशिया कप टी20, 2026 के पहले सेमी फाइनल मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को 40 रनों से मात दी है| इस जीत के साथ भारतीय टीम ने इस प्रतियोगिता के फाइनल में धमाकेदार एंट्री मारी है| अब देखना ये है कि भारत के सामने उस फाइनल में पाकिस्तान आती है या फिर आती है श्रीलंकाई टीम| टॉस आज बांग्लादेश की कप्तान ने जीता था और अपनी तगड़ी गेंदबाजी को मद्देनजर रखते हुए उन्होंने पहले गेंदबाजी ही करने का फैसला किया था जो पूरी तरह से ग़लत साबित हुआ|
ओवर 20 : 109/7
5 रन
019.1
019.2
119.3
419.4
W
19.5
W
19.6
र. खान
0 (1)
श. अख्तर
22 (18)
न. शर्मा
2-0-10-2
19.6
W
नंदनी शर्मा To राबेया खान OUT!
आउट!! हिट विकेट बोल्ड!!! इसी के साथ टीम इंडिया ने इस मुकाबले को 40 रनों से जीता है और इस एशिया कप के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है| लेग स्टम्प लाइन पर डाली गई बैक ऑफ़ हैण्ड गेंद पर घुटना टिकाकर लेग साइड पर शॉट खेलने गई| बल्ले से एक हाथ छूटा जिसकी वजह से गेंद कहीं और गई और बल्ला सीधा जाकर विकटों से टकरा गया|
राबेया खान अगली बल्लेबाज हैं...
19.5
W
नंदनी शर्मा To फहिमा खातून OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट प्रेमा रावत बोल्ड नंदनी शर्मा| छठे विकेट का हुआ पतन| 14 रन बनाकर फहिमा खातून बनी नंदनी शर्मा का पहला शिकार| ऑफ़ स्टम्प लाइन के थोड़ा बाहर डाली गई बैक ऑफ़ हैण्ड गेंद| बल्लेबाज ने इसपर बड़ा शॉट खेलना चाहा| ऐसे में बल्ले का मोटा किनारा लेकर पॉइंट फील्डर की तरफ गई गेंद और कैच को लपक लिया गया| 109/6 भारत|
19.4
4
नंदनी शर्मा To फहिमा खातून
चौका!!! चतुराई भरा शॉट तो खेला है लेकिन अब काफी देर हो चुकी है| ऑफ़ स्टम्प पर शफल करते हुए जानबूझकर कीपर के ऊपर से खेला गया स्कूप शॉट और चार रन खाते में जुड़ गए| 2 गेंद पर 41 रनों की दरकार है|
19.3
1
नंदनी शर्मा To शोरना अख्तर
स्लोवर गेंद!! बल्लेबाज़ ने इस गेंद को सामने की तरफ लॉफ्ट किया और टीम के खाते में एक रन जोड़ा है|
19.2
0
नंदनी शर्मा To शोरना अख्तर
लेग स्टम्प लाइन पर डाली गई गेंद| लेग साइड पर खेलना चाहा लेकिन बल्ले का इन साइड एज लेकर पैड्स से लगी और ऑन साइड पर गई| कोई रन नहीं मिल पाया|
19.1
0
नंदनी शर्मा To शोरना अख्तर
स्टम्प लाइन पर डाली गई गेंद| आगे आकर बल्लेबाज़ ने ऑफ ड्राइव किया लेकिन ये एक डॉट बॉल हुई| सीधा फेल्डर की तरफ गई गेंद| रन नहीं हुआ|
ओवर 19 : 104/5
6 रन
018.1
418.2
018.3
118.4
118.5
018.6
फ. खातून
10 (12)
श. अख्तर
21 (15)
एन चरणी
4-1-14-1
18.6
0
एन चरणी To फहिमा खातून
डॉट गेंद के साथ हुई ओवर की समाप्ति| प्ले एंड मिस हुआ है यहाँ पर| बल्लेबाज़ इसपर रिवर्स स्वीप करने गई लेकिन बीट हुई| अब 6 गेंद पर 46 रनों की दरकार है|
18.5
1
एन चरणी To शोरना अख्तर
क्विक सिंगल!!! मिडिल स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| टैप किया उसे शॉर्ट मिड विकेट की ओर, तेज़ी से भागी रन और सिंगल पूरा किया है|
18.4
1
एन चरणी To फहिमा खातून
इस बार क़दमों का किया इस्तेमाल| आगे आकर लेग साइड पर फ्लिक करते हुए एक रन लिया है|
18.3
0
एन चरणी To फहिमा खातून
डॉट गेंद!! बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया| लेग साइड पर शॉट खेलना चाहा और बीट हुई हैं|
18.2
4
एन चरणी To फहिमा खातून
चौका मिल जाएगा यहाँ पर| बाउंड्री हासिल करने के लिए कलात्मक शॉट खेला है! बल्लेबाज़ ने लेफ्ट आर्म ऑर्थोडॉक्स को परखा और रिवर्स स्वीप करते हुए थर्ड मैन से चौका बटोरा है|
18.1
0
एन चरणी To फहिमा खातून
प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें| स्वीप शॉट खेलने गई और टर्न से चकमा खा गई|
ओवर 18 : 98/5
10 रन
617.1
217.2
017.3
017.4
117.5
117.6
फ. खातून
5 (7)
श. अख्तर
20 (14)
श. वर्मा
4-0-25-0
17.6
1
शफ़ाली वर्मा To फहिमा खातून
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद|इसपर पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया गया है|
17.5
1
शफ़ाली वर्मा To शोरना अख्तर
सिंगल का मौका ही बन पाया यहाँ पर| इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|
17.4
0
शफ़ाली वर्मा To शोरना अख्तर
डॉट गेंद!! स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
17.3
0
शफ़ाली वर्मा To शोरना अख्तर
डॉट गेंद!!! इस बार कवर्स की दिशा में खेला गेंद को लेकिन गैप नहीं हासिल कर पाई|
17.2
2
शफ़ाली वर्मा To शोरना अख्तर
कैच ड्रॉप!! कीपर और शॉर्ट फाइन लेग फील्डर कैच लपकने आई और दोनों के बीच टक्कर हुई जिसकी वजह से कैच का मौका कीपर के हाथों से छिटक गया| इस गेंद पर बड़े शॉट के लिए गई थी और मिस टाइम कर बैठी थी बल्लेबाज जहाँ से कैच का मौका बनते-बनते रह गया| चोटिल भी हुई है फील्डर जिसे देखने फिजियो आये हैं|
17.1
6
शफ़ाली वर्मा To शोरना अख्तर
छक्का! हैमर्ड! पूरी ताक़त के साथ बल्लेबाज़ ने इस गेंद पर आक्रमण किया और उसे मिड विकेट के पार स्लॉग करते हुए छह रन हासिल किया है|
ओवर 17 : 88/5
4 रन
016.1
116.2
116.3
016.4
016.5
216.6
फ. खातून
4 (6)
श. अख्तर
11 (9)
एन चरणी
3-1-8-1
16.6
2
एन चरणी To फहिमा खातून
2 रन मिल जाएगा यहाँ पर| इनोवेटिव शॉट खेला गया है| बल्लेबाज़ ने रिवर्स स्वीप खेलते हुए अपने खाते में दो रन डाल लिया है|
16.5
0
एन चरणी To फहिमा खातून
शार्प टर्न पर प्ले एंड मिस हुआ है! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|
16.4
0
एन चरणी To फहिमा खातून
एक और डॉट गेंद!! स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
16.3
1
एन चरणी To शोरना अख्तर
सिंगल!! बैकफुट से गेंद को डिफेंड किया, ऑफ़ साइड पर गई जहाँ से एक रन मिल गया|
16.2
1
एन चरणी To फहिमा खातून
सिंगल!!स्टम्प लाइन पर डाली गई गेंद| इसपर अपने पिटारे से स्वीप शॉट निकाला और एक रन बटोरा है|
16.1
0
एन चरणी To फहिमा खातून
डॉट गेंद!! स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
ओवर 16 : 84/5
8 रन
415.1
115.2
115.3
115.4
W
15.5
115.6
फ. खातून
1 (1)
श. अख्तर
10 (8)
द. शर्मा
4-0-26-3
15.6
1
दीप्ति शर्मा To फहिमा खातून
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| गैप में पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया है|