तो क्रिकेट फैन्स इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से कल होगी आपसे मुलाकात आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप के एक नए मैच के साथ जो न्यू जीलैंड और इंग्लैंड के बीच शाम 07.00 बजे कोलंबो में खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
मुकाबला जीतकर बात करने आए भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बताया कि मैं पिछले सभी मैचों को भूलकर अब आगे की तरफ देख रहा हूँ और अच्छा करने की कोशिश में हूँ| आगे स्काई ने कहा कि जिम्बाब्वे टीम के बल्लेबाजों ने यहाँ पर काफी अच्छी बल्लेबाज़ी की है| जाते-जाते उन्होंने बोला कि अब हम कल कोलकाता की तरफ रवाना हो जायेंगे और वहां पहुंचकर अगले मैच के लिए रणनीतियों को बनायेंगे|
ज़िम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने मुकाबला गंवाने के बाद बात करते हुए कहा कि भारत में आकर खेलने के बाद हमें काफी कुछ सीखने को मिला है| जब बोर्ड पर एक बड़ा स्कोर लगा तो हमने ये बात की थी कि हमें पॉवर प्ले में बिखरना नहीं है| हाँ आज का स्कोर बड़ा था लेकिन हमने समझ बूझ के साथ बल्लेबाजी की| हमने अपनी गेंदबाजी में जो प्लान बनाया था उसमें सफल नहीं हो पाए| बल्लेबाजी में हमने पिछले मैच से बेहतर किया लेकिन गेंदबाजी और फील्डिंग में और अच्छा करने की जरूरत थी| हमारा एक मुकाबला बचा हुआ है जहाँ हम गेंदबाजी और फील्डिंग में और अच्छा करने को देखेंगे| अंत में कहा कि वर्ल्ड कप में बड़ी टीमों के खिलाफ आपको तीनों ही डिपार्टमेंट में बेहतर खेल दिखाना होता है|
प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार हार्दिक पंड्या को उनकी बेहतरीन बल्लेबाज़ी के लिए दिया गया जिसके बाद उन्होंने बताया कि मैं काफी खुश हूँ कि मैंने अपनी टीम के लिए बेहतर खेल दिखाया है| आगे हार्दिक ने बोला कि मैं अपनी बल्लेबाज़ी और गेंदबाज़ी में काफी ध्यान देता हूँ और मुझे नई गेंद से गेंदबाज़ी करने में मज़ा आता है|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
यहाँ से उन्हें तेजी के साथ रन्स बटोरने थे क्योंकि जरूरी रन रेट 16 ओवर के ऊपर निकल गया था| पारी के सातवें और अपने स्पेल के पहले ओवर में आकर अक्षर पटेल ने मरूमानी का विकेट लेकर इस साझेदारी को तोड़ा| वहां से डिओन मायर्स ने पारी को तेजी के साथ आगे बढ़ाना चाहा लेकिन ज्यादा देर टिक नहीं सके| कप्तान सिकंदर रजा (31) ने बेनेट के साथ मिलकर वहां से भारतीय गेंदबाजों पर बड़े हिट्स लगाया लेकिन रन रेट 25 के ऊपर निकल चुका था जिसे पाले में कर पाना नामुमकिन सा हो गया था| इनके बीच 72 रनों की साझेदारी हुई जिसे अर्शदीप ने आकर तोड़ा| रन रेट अधिक होने की वजह से अंत में ज़िम्बाब्वे की टीम इस मुकाबले में काफी पीछे रह गई|
यहाँ से टीम इंडिया को एक मजबूत फिनिश की दरकार थी जो लोअर ऑर्डर में हार्दिक पंड्या (50) और तिलक वर्मा (44) ने दिलाई| दोनों ने मिलकर पांचवें विकेट के लिए महज 31 गेंदों पर 84 रनों की बहुमूल्य साझेदारी को अंजाम दिया और टीम को टी20 वर्ल्ड कप में अपने बेस्ट स्कोर की तरफ पहुंचा दिया| वहीँ गेंदबाजी में इस दौरान ज़िम्बाब्वे टीम के लिए एनगारवा, मुजराबानी, मपोसा और सिकंदर रजा को 1-1 सफलता हाथ लगी थी| 257 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने जब ज़िम्बाब्वे की टीम उतरी तो उन्हें सलामी जोड़ी से शुरुआत संभली हुई मिली| ताड़ीवानाशे मरूमानी (20) और ब्रायन बेनेट (97) की सलामी जोड़ी ने सम्भलते हुए बल्लेबाजी की और पॉवर प्ले तक बल्लेबाजी करते हुए 44 रन बना लिए थे|
वहीँ अगर पहली पारी की बात करें तो भारत की तरफ से आज बल्लेबाजी में सलामी जोड़ी से शुरुआत शानदार मिली| पहले विकेट के लिए अभिषेक शर्मा (55) और संजू सैमसन (24) की तरफ से शानदार बल्लेबाजी दिखी और दोनों ने मिलकर चार ओवर के अंदर ही 48 रन्स बटोर लिए थे| तब संजू को ब्लेसिंग मुजराबानी ने अपनी स्लोवर गेंद पर फंसा लिया था| वहां से मिडल ऑर्डर में ईशान किशन (38) और सूर्यकुमार यादव (33) ने अपने बल्ले से तेज तर्रार पारी खेली और टीम को एक बड़े स्कोर की तरफ बढ़ा दिया|
आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप के 48वें यानी सुपर-8 के आठवें मुकाबले में भारत ने ज़िम्बाब्वे को 72 रन से मात दी है| इस जीत के साथ भारतीय टीम ने इस स्टेज में अपनी पहली जीत दर्ज की और खुद को सेमी फाइनल की रेस में बनाये रखा है| अब भारत और वेस्ट इंडीज के बीच जो जीतेगा वो इस ग्रुप से सेमी फाइनल में जाएगा| टॉस आज ज़िम्बाब्वे के कप्तान ने जीता था और अपनी तगड़ी बल्लेबाजी को मद्देनजर रखते हुए उन्होंने रन चेज करने का फैसला किया था जो ग़लत साबित हुआ| भारत द्वारा बोर्ड पर लगाए गए 256 रनों के जवाब में ज़िम्बाब्वे की टीम की बल्लेबाजी आज चली लेकिन फिनिशिंग लाइन के पार जाने में सफल नहीं हो पाई| ज़िम्बाब्वे टीम के लिए इस रन चेज में ब्रायन बेनेट ने सबसे अधिक 97 रनों की पारी खेली|
ओवर 20 : 184/6
20 रन
119.1
1 NB
19.2
1 WD
19.2
619.2
W
19.3
119.4
619.5
419.6
ब. बेनेट
97 (59)
ब. इवांस
1 (1)
श. दुबे
2-0-46-1
19.6
4
शिवम दुबे To ब्रायन बेनेट
चौका!!! बाउंड्री के साथ हुई ओवर और पारी की समाप्ति| इसी के साथ भारत ने 72 रन से इस मुकाबले को जीत लिया है| पूरी ताक़त के साथ इस गेंद को मिड विकेट की ओर स्लॉग कर दिया| गैप हासिल करते हुए गेंद सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
19.5
6
शिवम दुबे To ब्रायन बेनेट
छक्का!!! पैर पर गेंद तो हवाई सैर पर गेंद!! पैरों पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की दिशा में खेला| शॉट लगते ही पता चल गया कि ये स्टैंड्स में जाकर रुकेगी|
19.4
1
शिवम दुबे To ब्रैड इवांस
सिंगल मिलेगा यहाँ पर| धीमी गति से डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
19.3
W
शिवम दुबे To ताशिंगा मुसेकिवा OUT!
आउट!! कैच आउट!! ताशिंगा मुसेकिवा 7 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं!! शिवम दुबे के हाथ लगी पहली विकेट| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई धीमी गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने जोर से लेग साइड की ओर खेलने का प्रयास किया| तभी बल्ले का बाहरी किनारा लेती हुई गेंद कीपर की तरफ गई| जिसके बाद कीपर संजू सैमसन ने अपने दाहिने ओर डाईव लगाकर एक शानदार कैच पकड़ा| 173/6 जिम्बाब्वे|
19.2
6
शिवम दुबे To ताशिंगा मुसेकिवा
छक्का!! ताशिंगा मुसेकिवा के बल्ले से आता हुआ सिक्स!! इस बार फ्री हिट का पूरा फ़ायदा उठाते हुए बल्लेबाज़| गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने सामने की ओर हवा में शॉट खेला| गेंद सीधा स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए|
19.2
wd
शिवम दुबे To ताशिंगा मुसेकिवा
वाइड!!! ऐसे में फ्री हिट अभी भी बरकरार है!! बाउंसर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कीपर की तरफ जाने दिया| अम्पायर ने दिया वाइड यहाँ पर|
19.2
nb
शिवम दुबे To ताशिंगा मुसेकिवा
नो बॉल!! अगली गेंद फ्री हिट होगी!! इस बार गेंदबाज़ ने बल्लेबाज़ के सर के ऊपर से हाई फुलटॉस गेंद की| जिसको बल्लेबाज़ ने कीपर की ओर जाने दिया| तभी लेग अम्पायर ने नो बॉल का इशारा किया|
19.1
1
शिवम दुबे To ब्रायन बेनेट
सिंगल!! फुलटॉस डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर खेलकर एक रन लिया|
ओवर 19 : 164/5
3 रन
118.1
W
18.2
118.3
018.4
018.5
118.6
ब. बेनेट
86 (56)
त. मुसेकिवा
1 (1)
अ. सिंह
4-0-24-3
18.6
1
अर्शदीप सिंह To ब्रायन बेनेट
सिंगल!! फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर शॉट लगाकर एक रन लिया है|
18.5
0
अर्शदीप सिंह To ब्रायन बेनेट
बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|
18.4
0
अर्शदीप सिंह To ब्रायन बेनेट
नॉट आउट!! भारत का एक और रिव्यु बर्बाद हो गया| कैच आउट की अपील थी| अम्पायर सहमत नहीं हुए| फील्डिंग टीम ने रिव्यु लिया| रिप्ले में देखने पर पता चला कि गेंद और बल्ले का कोई संपर्क नहीं हुआ था| अल्ट्रा एज ने भी इसे साफ़ कर दिया| अंत में नॉट आउट आया थर्ड अम्पायर का फैसला|
18.3
1
अर्शदीप सिंह To ताशिंगा मुसेकिवा
सिंगल मिलेगा यहाँ पर| बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल किया गया| फुल गेंद को गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
ताशिंगा मुसेकिवा अगले बल्लेबाज हैं...
18.2
W
अर्शदीप सिंह To टोनी मुनयोंगा OUT!
आउट!! क्लीन बोल्ड!! टोनी मुनयोंगा 11 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं!! अर्शदीप सिंह के हाथ लगी तीसरी विकेट| यॉर्कर लाइन की गेंद को परख नहीं सके बल्लेबाज़ और विकटों से हटकर जगह बनाते हुए कवर्स की ओर शॉट लगाने गए| तभी गेंदबाज़ ने उन्हें देखा और तेज़ गति से जड़ में गेंद की| बल्लेबाज़ ने अपने बल्ले को गेंद के नीचे लाना चाहा लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए| इसी बीच बॉल सीधा स्टंप्स को लगी और बल्लेबाज़ निराश होकर पवेलियन की तरफ चलते बने| 162/5 जिम्बाब्वे|
18.1
1
अर्शदीप सिंह To ब्रायन बेनेट
ऑफ साइड की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेलकर एक रन लिया है|
ओवर 18 : 161/4
9 रन
117.1
117.2
417.3
117.4
217.5
017.6
ट. मुनयोंगा
11 (5)
ब. बेनेट
84 (52)
ह. पंड्या
3-0-21-0
17.6
0
हार्दिक पंड्या To टोनी मुनयोंगा
स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
17.5
2
हार्दिक पंड्या To टोनी मुनयोंगा
बैकफुट से गेंद को पंच करते हुए दो रन लिया|
17.4
1
हार्दिक पंड्या To ब्रायन बेनेट
इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|
17.3
4
हार्दिक पंड्या To ब्रायन बेनेट
चौका!!! बल्लेबाज़ ने ऑफ स्टंप के बाहर डाली हुई फुल लेंथ की बॉल को परखा और शॉर्ट थर्ड मैन फील्डर के ऊपर से स्कूप शॉट खेला| ऐसे में गेंद सीधा गई सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
17.2
1
हार्दिक पंड्या To टोनी मुनयोंगा
फ्रंट फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिला|
17.1
1
हार्दिक पंड्या To ब्रायन बेनेट
बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|