Advertisement

भारत vs न्यूजीलैंड, चौथा टी-20 Match Summary

भारत vs न्यूजीलैंड, 2026 - टी-20 Summary

भारत vs न्यूजीलैंड स्कोरकार्ड
Share
मैच समाप्त   
चौथा टी-20, डॉ. वाई.एस. राजाशेखरा रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम, विशाखापटनम , Jan 28, 2026
भारत भारत
165 (18.4)
न्यूजीलैंड न्यूजीलैंड
215/7 (20.0)
न्यूजीलैंड ने भारत को 50 रन से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    टिम सीफर्ट
    62(36)
न्यूजीलैंड 215/7
Bat टॉप बैट्समैन
टिम सीफर्ट
टिम सीफर्ट
62 (36)
  • 7x4s
  • 3x6s
  • 172.22SR
डेवोन कॉनवे
डेवोन कॉनवे
44 (23)
  • 4x4s
  • 3x6s
  • 191.30SR
Bowl टॉप बॉलर्स
भारत 165/10
Bat टॉप बैट्समैन
शिवम दुबे
शिवम दुबे
65 (23)
  • 3x4s
  • 7x6s
  • 282.60SR
रिंकू सिंह
रिंकू सिंह
39 (30)
  • 3x4s
  • 2x6s
  • 130SR
Bowl टॉप बॉलर्स
Advertisement
तो क्रिकेट फैन्स आज के इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से होगी आपसे मुलाकात इस श्रृंखला के पांचवें और आखिरी मैच के साथ जो 31 जनवरी को तिरुवनंतपुरम के मैदान पर खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार टिम सीफर्ट को उनकी बेहतरीन बल्लेबाज़ी के लिए दिया गया जिसके बाद उन्होंने बताया कि मैं शुरुआत में भाग्यशाली रहा जब टॉप एज लगने के बाद भी मुझे बाउंड्री मिली| आगे सीफर्ट ने कहा कि मैं पॉवर प्ले का पूरा फ़ायदा उठाना चाहता था जिसमे मैं सफल रहा हूँ| जाते-जाते उन्होंने बोला कि हम अगले मैच में भी बेहतर खेल दिखाने की कोशिश करेंगे|
विनिंग कप्तान मिचेल सैंटनर ने मुकाबला जीतने के बाद बात करते हुए कहा कि हम इस सीरीज में पहला मुकाबला जीते हैं जिससे हम खुश हैं| आज गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों ही अच्छी हुई है| आगे कहा कि पॉवर प्ले में हमने अच्छी शुरुआत की जिससे हम बड़े स्कोर तक जा पाए| हां भारत जैसी टीम के सामने 200 रन मारने के बाद भी हम दबाव को महसूस कर पा रहे थे| गेंदबाजों ने जिस तरह से आज काम किया उससे हम गेम में काफी तेजी के साथ ऊपर आये| विकेट बाद में स्पिन गेंदबाजी के लिए थोड़ा मदद प्रदान कर रही थी इसलिए हमने गति परिवर्तन करना सही समझा|
मैच गंवाकर बात करने आए भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बताया कि मैंने आज सोचा ही था कि छह बल्लेबाजों और पांच गेंदबाजों के साथ मैदान पर उतरना है| आगे स्काई ने कहा कि हमारे दिमाग में था कि सामने वाली टीम को 180 से 200 रनों के बीच में रोकना है| हाँ इस पिच पर 200 रन चेज़ हो जाते लेकिन हमने शुरुआत में ही विकटों को गंवा दिया| जिसके कारण हम मुकाबले में पीछे हो गए| जाते-जाते उन्होंने बोला कि हम लक्ष्य का पीछा करते हुए साझेदारी नहीं बना सके लेकिन शिवम दुबे ने काफी अच्छी बल्लेबाज़ी की है|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
अपने आक्रामक रुख को अपनाते हुए भारतीय बल्लेबाजों ने खेलना चाहा जिसके चलते आज हार्दिक पंड्या भी नहीं चले| उसके कुछ देर बाद रिंकू भी एक ग़लत शॉट खेल बैठे और अपनी विकेट दे बैठे| वहां से ऐसा लगा कि भारत कम रनों पर सिमट जाएगा लेकिन फिर आया शिवम दुबे नामक तूफ़ान जिसने महज 23 गेंदों पर 65 रनों की पारी खेलते हुए गेम को रोमांचक बना दिया| 82/5 से भारत दुबे की पारी की बदौलत तेजी से आगे की तरफ बढ़ रहा था तभी एक बदकिस्मत रन आउट के चलते शिवम के विकेट का पतन हुआ जिसके बाद भारतीय टीम की जीत की उम्मीद समाप्त हो गई| इस बीच शिवम के बल्ले से एक के बाद एक कई गगनचुम्भी शॉट्स दिख रहे थे लेकिन उस रन आउट के बाद सबकुछ पूरी तरह से कीवी टीम की तरफ चला गया|
216 रनों के लक्ष्य का पीछा करने जब भारतीय टीम आई तो पहली ही गेंद पर कीवी गेंदबाज ने इनफॉर्म अभिषेक शर्मा का विकेट लेकर गेम पर अपना दबदबा बनाया| उसके बाद स्काई भी आज नहीं चले और जेकब डफी के बेहतरीन रिटर्न कैच का शिकार बन गए| महज 9 रनों पर भारत ने अपने दो विकेट गंवा दिए थे| यहाँ से संजू सैमसन (24) और रिंकू सिंह (39) ने पारी को सम्भाला| तीसरे विकेट के लिए इनके बीच 46 रनों की साझेदारी हुई| यहाँ से दबाव गेंदबाजी टीम पर जा ही रहा था लेकिन तभी कप्तान सैंटनर ने आउट ऑफ़ फॉर्म संजू का विकेट लेकर गेम को फिर से अपनी टीम की तरफ मोड़ दिया| इस बीच जरूरी रन रेट हर समय 12 के ऊपर का बना हुआ था|
टीम इस सदमे से उभर पाती उससे पहले अगले ही ओवर में जस्सी ने रचीन रवीन्द्र (2) का विकेट लेकर मेहमान टीम को पूरी तरह से बैक फुट पर ढकेल दिया| वहां से टिम सीफर्ट ने पारी को सम्भालना चाहा लेकिन अर्शदीप ने अपने कम बैक स्पेल में उन्हें भी पवेलियन की राह दिखा दी| वहां से मध्य क्रम में डैरेल मिचेल (39) और ग्लेन फिलिप्स (24) ने भी अपने बल्ले का जौहर दिखाया| डैरेल आज आखिरी ओवरों तक टिके रहे जिसकी वजह से कीवी टीम का स्कोर 200 के पार जा सका| वहीँ आज लोअर ऑर्डर में कप्तान मिचेल सैंटनर ने महज 6 गेंदों पर 11 रनों की पारी खेलते हुए टीम के स्कोर को तेजी प्रदान दी| इस दौरान भारतीय टीम की तरफ से अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव को 2-2 विकेट जबकि रवी बिश्नोई और जसप्रीत बुमराह को 1-1 सफलता हाथ लगी|
डेवोन कॉनवे (44) और टिम सीफर्ट (62) ने शानदार अंदाज़ में बल्लेबाजी करते हुए पहले विकेट के लिए महज 8 ओवरों में ही अपनी टीम को 100 रनों तक पहुंचा दिया| इस बीच डेवोन ने शुरुआत में समय लेकर खेला जबकि सीफर्ट आक्रामक रुख अपनाकर बल्लेबाजी करते हुए दिखे| उन्होंने महज 25 गेंदों पर अपना अर्ध शतक पूरा किया और भारतीय गेंदबाजों को पूरी तरह से बैक फुट पर ढकेले रखा| 9वें ओवर में कुलदीप यादव ने कॉनवे के विकेट के साथ इस साझेदारी को तोड़ा|
न्यू जीलैंड विजयी!! विशाखापटनम में खेला गया चौथा टी20 मुकाबला कीवी टीम ने 50 रनों से जीता है| टॉस जीतकर आज भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पांच मैचों की टी20 सीरीज के इस चौथे मैच में रन चेज करने का ही फैसला किया जो अंत में जाकर ग़लत साबित हुआ है| कप्तान स्काई ने मेहमान टीम को विशाखापटनम की इस पाटा विकेट पर पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया| चूँकि टॉस के समय ही ड्यू आती हुई दिखी थी इस वजह से कप्तान ने रन चेज करने का ही फैसला किया था| मेजबान कीवी टीम इस अच्छी बल्लेबाजी वाली सतह पर तेज शुरुआत करना चाहती थी जो आज उनकी सलामी जोड़ी ने दिलाई और जिसकी वजह से कीवी टीम पूरे 20 ओवरों में 215 रनों तक पहुँच पाई|
18.4
W
जेकब डफी To कुलदीप यादव OUT!
आउट!! कैच आउट!! इसी के साथ न्यू जीलैंड ने भारतीय टीम को 50 रनों से शिकस्त दे दी है!! कुलदीप यादव 1 रन बनाकर पवेलियन लौटे!! जेकब डफी के हाथ लगी दूसरी विकेट| शॉर्टपिच डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पुल शॉट लगाना चाहा| ऐसे में बल्ले पर नहीं आई गेंद और कुलदीप के ग्लव्स को लगकर कीपर की तरफ हवा में गई| जिसके बाद कीपर टिम सीफर्ट ने कोई गलती नहीं करते हुए आसान सा कैच पकड़ा| तभी पूरी न्यू जीलैंड की टीम ने जीत का जश्न मनाया|
18.3
1
जेकब डफी To रवि बिश्नोई
फुलटॉस डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर शॉट खेलकर एक रन लिया है|
18.2
1
जेकब डफी To कुलदीप यादव
चीकी सिंगल!! बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल किया गया| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया| समझदारी भरा क्रिकेट देखने को मिला है बल्लेबाज़ द्वारा|
18.1
1
जेकब डफी To रवि बिश्नोई
सिंगल!! बैक ऑफ़ लेंथ डाली गई गेंद| इसपर आड़े बल्ले से लेग साइड पर पुल शॉट खेला| डीप स्क्वायर लेग से सिंगल ही मिल पायेगा|
ओवर 18 : 162/9
1 रन
  • 017.1
  • 017.2
  • 017.3
  • 117.4
  • W 17.5
  • 017.6
क. यादव
0 (1)
र. बिश्नोई
8 (8)
म. सैंटनर
4-0-26-3
17.6
0
मिचेल सैंटनर To कुलदीप यादव
डॉट बॉल के साथ एक सफल ओवर की हुई है समाप्ति इस बार ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद पर रिवर्स स्वीप शॉट तो खेला लेकिन फील्डर को भेद नहीं पाए|
कुलदीप यादव आखिरी बल्लेबाज हैं...
17.5
W
मिचेल सैंटनर To जसप्रीत बुमराह OUT!
आउट!! कैच आउट!! एक और विकेट यहाँ पर भारतीय टीम ने गंवा दिया है!! इस बार जसप्रीत बुमराह 4 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं!! मिचेल सैंटनर को मिली तीसरी विकेट| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर स्वीप शॉट खेलना चाहा| तभी बल्ले का टॉप एज लेकर गेंद शॉर्ट फाइन लेग की ओर हवा में गई| जिसके बाद वहां मौजूद फील्डर ईश सोढ़ी ने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 162/9 भारत|
17.4
1
मिचेल सैंटनर To रवि बिश्नोई
बल्लेबाज़ द्वारा गेंद को स्लॉग किया गया लेकिन नतीजा एक रन|
17.3
0
मिचेल सैंटनर To रवि बिश्नोई
अच्छा पंच शॉट खेला फ्रेंटफुट से लेकिन फील्डर के पास गई बॉल|
17.2
0
मिचेल सैंटनर To रवि बिश्नोई
ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने रिवर्स स्वीप शॉट खेला| तभी फील्डर के पास टप्पा खाकर गेंद गई| रन नहीं हुआ|
17.1
0
मिचेल सैंटनर To रवि बिश्नोई
ऑफ साइड की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेला लेकिन फील्डर वहां मौजूद थे| इसी वजह से रन नहीं हुआ|
ओवर 17 : 161/8
5 रन
  • 116.1
  • 016.2
  • W 16.3
  • 016.4
  • W 16.5
  • 416.6
ज. बुमराह
4 (1)
र. बिश्नोई
7 (4)
ईश सोढ़ी
4-0-46-2
16.6
4
ईश सोढ़ी To जसप्रीत बुमराह
चौका!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! वहीँ बुमराह ने बाउंड्री लगाकर अपना खाता खोला है!! आगे डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर स्वीप शॉट खेला| तभी गैप में गई गेंद चार रनों के लिए|
अगले बल्लेबाज जसप्रीत बुमराह हैं...
16.5
W
ईश सोढ़ी To अर्शदीप सिंह OUT!
आउट!! कैच आउट!!! कॉट मिचेल सैंटनर बोल्ड ईश सोढ़ी| एक और विकेट का पतन हो गया| जीत से महज 2 विकेट दूर न्यू जीलैंड| गुगली डाली गई गेंद| बल्लेबाज ने इसपर आड़े बल्ले से लेग साइड पर शॉट खेलना चाहा| टर्न से चकमा खाए| बल्ले का मुंह जल्दी बंद कर बैठे जिसकी वजह से लीडिंग एज लेकर मिड ऑन की तरफ गई गेंद| शॉर्ट मिड विकेट से साइड ऑन भागते हुए कप्तान सैंटनर ने डाईव लगाते हुए एक बेहतरीन कैच पकड़ा| 157/8 भारत|
16.4
0
ईश सोढ़ी To अर्शदीप सिंह
प्ले एंड मिस!!! लेग साइड पर इस गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए|
16.3
W
ईश सोढ़ी To हर्षित राणा OUT!
आउट!! कैच आउट!! इस बार हर्षित राणा 9 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं!! ईश सोढ़ी के हाथ लगी पहली विकेट| इस बार बल्लेबाज़ ने आगे आकर लेग साइड पर बड़ा शॉट लगाना चाहा| तभी गेंदबाज़ ने उन्हें देखा और ऑफ स्टंप के बाहर गेंद डाली| ऐसे में बल्ले का टॉप एज लेकर गेंद पॉइंट की ओर हवा में गई| तभी वहां मौजूद फील्डर रचीन रवींद्र ने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 157/7 भारत|
16.2
0
ईश सोढ़ी To हर्षित राणा
डॉट गेंद!! इस बार बल्लेबाज़ ने जगह बनाकर कट शॉट खेलना चाहा| तभी बल्ले पर नहीं आई गेंद और कीपर के पास गई| रन नहीं हुआ|
16.1
1
ईश सोढ़ी To रवि बिश्नोई
बैक फुट से गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप कवर्स की ओर शॉट खेला| फील्डर बाउंड्री लाइन पर मौजूद थे| इसी वजह से एक रन ही मिल सका|
ओवर 16 : 156/6
11 रन
  • 115.1
  • 115.2
  • 415.3
  • 115.4
  • 015.5
  • 415.6
ह. राणा
9 (11)
र. बिश्नोई
6 (3)
म. सैंटनर
3-0-25-2
15.6
4
मिचेल सैंटनर To हर्षित राणा
चौका!! हर्षित के बल्ले से आती हुई बाउंड्री यहाँ पर!! पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने फाइन लेग की ओर फ्लिक किया| तभी गैप में गई गेंद सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
15.5
0
मिचेल सैंटनर To हर्षित राणा
बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ| रन नहीं हुआ|
18 OV
1 रन
म. सैंटनर to र. बिश्नोई ज. बुमराह क. यादव
  • 017.1
  • 017.2
  • 017.3
  • 117.4
  • W 17.5
  • 017.6
17 OV
5 रन
ईश सोढ़ी to र. बिश्नोई ह. राणा अ. सिंह ज. बुमराह
  • 116.1
  • 016.2
  • W 16.3
  • 016.4
  • W 16.5
  • 416.6
16 OV
11 रन
म. सैंटनर to र. बिश्नोई ह. राणा
  • 115.1
  • 115.2
  • 415.3
  • 115.4
  • 015.5
  • 415.6
15 OV
11 रन
म. हेनरी to श. दुबे ह. राणा
  • 614.1
  • 014.2
  • 414.3
  • 114.4
  • 014.5
  • W 14.6
14 OV
5 रन
ज. फ़ॉल्क्स to ह. राणा श. दुबे
  • 113.1
  • 013.2
  • 113.3
  • 113.4
  • 113.5
  • 1 WD 13.6
  • 013.6
13 OV
13 रन
ज. डफी to ह. राणा श. दुबे
  • 012.1
  • 112.2
  • 612.3
  • 012.4
  • 612.5
  • 012.6
12 OV
29 रन
ईश सोढ़ी to श. दुबे
  • 211.1
  • 411.2
  • 1 WD 11.3
  • 611.3
  • 411.4
  • 611.5
  • 611.6
11 OV
10 रन
ज. फ़ॉल्क्स to श. दुबे र. सिंह ह. राणा
  • 110.1
  • 410.2
  • W 10.3
  • 110.4
  • 1 WD 10.5
  • 210.5
  • 110.6
10 OV
7 रन
ग. फिलिप्स to श. दुबे र. सिंह
  • 19.1
  • 09.2
  • 29.3
  • 09.4
  • 09.5
  • 49.6
9 OV
10 रन
म. सैंटनर to र. सिंह ह. पंड्या श. दुबे
  • 28.1
  • 08.2
  • 18.3
  • W 8.4
  • 68.5
  • 18.6
8 OV
3 रन
ईश सोढ़ी to र. सिंह ह. पंड्या
  • 07.1
  • 17.2
  • 07.3
  • 07.4
  • 17.5
  • 17.6
7 OV
4 रन
म. सैंटनर to स. सैमसन र. सिंह ह. पंड्या
  • 16.1
  • 16.2
  • 06.3
  • W 6.4
  • 16.5
  • 16.6
6 OV
12 रन
ज. डफी to र. सिंह स. सैमसन
  • 05.1
  • 45.2
  • 05.3
  • 15.4
  • 65.5
  • 15.6
5 OV
9 रन
ईश सोढ़ी to र. सिंह स. सैमसन
  • 14.1
  • 14.2
  • 24.3
  • 04.4
  • 14.5
  • 44.6
4 OV
14 रन
ज. फ़ॉल्क्स to स. सैमसन र. सिंह
  • 13.1
  • 03.2
  • 03.3
  • 63.4
  • 63.5
  • 13.6
3 OV
9 रन
म. हेनरी to स. सैमसन र. सिंह
  • 42.1
  • 02.2
  • 42.3
  • 12.4
  • 02.5
  • 02.6
2 OV
5 रन
ज. डफी to स. सैमसन स. यादव
  • 01.1
  • 01.2
  • 11.3
  • 01.4
  • 41.5
  • W 1.6
1 OV
4 रन
म. हेनरी to अ. शर्मा स. यादव
  • W 0.1
  • 00.2
  • 00.3
  • 40.4
  • 00.5
  • 00.6
मैच की जानकारी
  • स्थान डॉ. वाई.एस. राजाशेखरा रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम, विशाखापटनम
  • मौसम साफ़
  • टॉस भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया
  • परिणाम न्यूजीलैंड ने भारत को 50 रन से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच टिम सीफर्ट
  • अंपायर केएन अनंथापद्मनाभन, रोहन पंडित, नितिन मेनन
  • रेफ़री जवागल श्रीनाथ
Advertisement
मैच पोल

मैच कौन जीतेगा?

वर्म
Advertisement