तो क्रिकेट फैन्स इस एकदिवसीय सीरीज से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से होगी आपसे मुलाकात इस दौरे पर होने वाली पांच मैचों की टी20 श्रृंखला के पहले मुकाबले के साथ जो 21 जनवरी को नागपुर के मैदान पर खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
मुकाबला जीतकर बात करने आए न्यू जीलैंड टीम के कप्तान माईकल ब्रेसवेल ने बताया कि मुझे भारत में आकर खेलना काफी अच्छा लगता है क्योंकि यहाँ पर दर्शक काफी संख्याओं में होते हैं| आगे ब्रेसवेल ने कहा कि सभी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है लेकिन डैरेल मिचेल ने जिस तरह से बल्लेबाज़ी की है वो काबिले तारीफ बात है| जाते-जाते उन्होंने बोला कि हम ऐसे ही आगे भी बेहतर खेलने की कोशिश करेंगे|
प्लेयर ऑफ़ द मैच और प्लेयर ऑफ़ द सीरीज का पुरस्कार डैरेल मिचेल को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए दिया गया| इसे हासिल करने के बाद वो काफी खुश दिखे| बात करते हुए कहा कि भारत में आकर भारतीय टीम को हराना काफी बड़ी बात है| जिस तरह से टीम ने प्रदर्शन किया वो काबिले तारीफ है| अपनी बल्लेबाजी पर कहा कि मैं गेंद को ध्यानपूर्वक देखते हुए खेलने की कोशिश करता हूँ| ग्लेन के साथ अपनी साझेदारी परा कहा कि वो एक बेमिसाल खिलाड़ी हैं और इंजरी के बाद वापसी करते हुए वो बेहतरीन क्रिकेट खेल रहे हैं|
मैच गंवाकर बात करने आए भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने बताया कि मैं हार से काफी निराश हूँ| आगे गिल ने कहा कि विराट ने काफी शानदार बल्लेबाज़ी की जबकि नम्बर आठ पर आकर हर्षित राणा ने बेहतरीन बल्लेबाज़ी की जो अक्सर आसान नहीं होता है| जाते-जाते उन्होंने बोला कि हमारे तेज़ गेंदबाजों ने पूरी सीरीज़ में अच्छी गेंदबाज़ी करके दिखाया है|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
भारतीय टीम ने 28 रनों पर अपनी पहली विकेट गंवाई थी और उसके बाद महज 71 रनों पर टॉप चार बल्लेबाजों को गँवा दिया| यहाँ से ऐसा लगा कि टीम इंडिया इस रन चेज में काफी पीछे रह जायेगी लेकिन फिर वहां से कोहली और नीतीश कुमार रेड्डी के बीच 88 रनों की साझेदारी हुई जिसने थोड़ा बहुत उम्मीद जगाई| इसके बाद जड्डू भी फ्लॉप रहे और उसके बाद फिर हर्षित राणा (52) ने बेमिसाल बल्लेबाजी करते हुए विराट का पूरा साथ दिया और टीम इंडिया को गेम में पूरी तरह से बना दिया| इस बीच जरूरी रन रेट भले ही 12 का हो गया था लेकिन बड़े हिट्स दोनों ही तरफ से आ रहे थे| ऐसा लगा कि कोहली और हर्षित की ये जोड़ी भारत को आगे ले जायेगी लेकिन फिर हर्षित का विकेट गिरा और उसके कुछ देर बाद ही बड़े शॉट के चक्कर में विराट भी पवेलियन लौट गए| अंत में भारत 41 रनों से पीछे रह गया|
338 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने जब टीम इंडिया आई तो शुरुआत से ही रोहित शर्मा (11) और शुभमन गिल (23) ने अपना आक्रामक रूप दिखाया| दोनों के बीच 4 ओवरों में ही 28 रनों की साझेदारी हुई| ऐसा लगा कि भारत को इस रन चेज में परफेक्ट स्टार्ट मिलेगा तभी रोहित शर्मा का विकेट गिरा| रोहित आज भी बड़ी पारी खेलने से चूके और निराश पवेलियन लौट गए| उसके बाद एक एंड से विराट कोहली (124) तो टिके रहे लेकिन दूसरे एंड से एक के बाद एक विकेट पतन का सिलसिला बरकरार रहा|
इस बीच दोनों ही बल्लेबाजों ने सभी भारतीय गेंदबाजों को आड़े हाथ लिया और दबाव में डाले रखा| इस बीच पहले डैरेल मिचेल ने और फिर ग्लेन फिलिप्स ने अपना-अपना शतक पूरा किया और टीम को विशाल टोटल की तरफ बढ़ा दिया| अंतिम के ओवरों में कप्तान ब्रेसवेल ने 18 गेंदों पर 28 रनों की पारी खेली और इस मैदान पर टीम को 337 रनों के विशाल स्कोर तक पहुंचा दिया| भारत की तरफ से इस पारी के दौरान अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा ने 3-3 विकेट लिए जबकि कुलदीप और सिराज को 1-1 सफलता हाथ लगी|
इसके बाद इन्फॉर्म बल्लेबाज डैरेल मिचेल (137) और विल यंग (30) ने मिलकर समय लिया और पारी को सम्भाला| दोनों ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 53 रनों की साझेदारी निभाई| ऐसा लगा कि ये जोड़ी अब कीवी टीम को गेम में ऊपर ले आएगी तभी हर्षित ने यंग का विकेट लेकर न्यू जीलैंड को बैक फुट पर ढकेलने का काम कर दिया| अब यहाँ से काफी कुछ मिचेल और ग्लेन फिलिप्स (106) के ऊपर निर्भर कर रहा था जिन्होंने दूसरे मुकाबले में भी कमाल की साझेदारी निभाई थी| वैसा ही कुछ इन्होंने यहाँ पर भी किया और चौथे विकेट के लिए बेमिसाल 219 रनों की साझेदारी जड़ दी और यहाँ से भारत को पूरी तरह से बैक फुट पर ढकेल दिया|
टॉस जीतकर आज भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने तीन मैचों की सीरीज के इस तीसरे और फाइनल मैच में रन चेज करने का ही फैसला किया जो अंत में जाकर ग़लत साबित हुआ है| कप्तान गिल ने न्यू जीलैंड को इंदौर की इस पाटा विकेट पर पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया| मेहमान टीम इस अच्छी बल्लेबाजी वाली सतह पर तेज शुरुआत करना चाहती थी लेकिन अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा के इरादे कुछ और ही थे| अर्शदीप ने पहले ही ओवर में हेनरी निकोल्स तो हर्षित ने दूसरे ओवर में डेवोन कॉनवे का विकेट लेकर मेहमान टीम को बैक फुट पर ढकेल दिया|
न्यू जीलैंड विजयी!! 2-1 से इस सीरीज को अपने नाम कर लिया है| इसी के साथ मेहमान कीवी टीम ने भारत में इतिहास भी बनाया है| पहली बार भारत में कोई एकदिवसीय सीरीज को जीता है| एक युवा टीम के साथ उतरी थी लेकिन जिस तरह से सीरीज में जीत हासिल की है वो काबिले तारीफ है| लगातार 7 वनडे सीरीज हारने के बाद कीवी टीम को मिली भारत में उनकी पहली जीत|
ओवर 46 : 296/10
12 रन
445.1
445.2
045.3
W
45.4
445.5
W
45.6
अ. सिंह
4 (2)
क. यादव
5 (3)
क. क्लार्क
9-0-54-3
45.6
W
क्रिस्टियन क्लार्क To अर्शदीप सिंह OUT!
आउट!! रन आउट!! इसी के साथ न्यू जीलैंड ने भारतीय टीम को 41 रनों से शिकस्त देते हुए सीरीज़ को भी 2-1 से अपने नाम कर लिया है!! कुलदीप यादव 5 रन बनाकर पवेलियन लौटे!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर की ओर पुश किया और रन लेने भागे| तभी फील्डर ग्लेन फिलिप्स ने गेंद को उठाकर स्ट्राइकर एंड की तरफ थ्रो किया जो स्टंप्स को जा लगी| फील्डर ने की रन आउट की अपील, अम्पायर ने रिप्ले में चेक करने का इशारा किया| तभी रिप्ले में देखने से पता लगा कि गेंद जब स्टंप्स पर लगी थी तब बल्लेबाज़ का बल्ला क्रीज़ के बाहर रह गया था| इसी वजह से आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला| जिसके बाद पूरी कीवी टीम ने जीत का जश्न मनाया|
45.5
4
क्रिस्टियन क्लार्क To अर्शदीप सिंह
चौका! हलके हाथों से खेला गया शॉट| बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर गेंद को अपने तक आने दिया, आखिरी समय में उसे पॉइंट की तरफ गाइड करते हुए चौका बटोरा|
अगले बल्लेबाज़ अर्शदीप सिंह हैं...
45.4
W
क्रिस्टियन क्लार्क To विराट कोहली OUT!
आउट!! कैच आउट!! इसी के साथ विराट कोहली की 124 रनों की शतकीय पारी यहाँ पर हुई समाप्त!! क्रिस्टियन क्लार्क के हाथ लगी तीसरी विकेट| आगे की गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर हवा में शॉट खेला| ऐसे में बल्ले के निचले भाग को लगकर गेंद बाउंड्री लाइन पर मौजूद फील्डर डैरेल मिचेल के हाथों से गई जहाँ से उन्होंने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 292/9 भारत|
45.3
0
क्रिस्टियन क्लार्क To विराट कोहली
क्रीज़ में जाकर गेंद को स्टीयर किया लेकिन सीधा फील्डर की ओर मार बैठे|
45.2
4
क्रिस्टियन क्लार्क To विराट कोहली
चौका!!! विराट के बल्ले से आती हुई बैक टू बैक बाउंड्री!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुल लगाया| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल| टप्पा खाकर गैप में गई बॉल सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
45.1
4
क्रिस्टियन क्लार्क To विराट कोहली
चौका!! ओवर की पहली गेंद पर विराट ने बाउंड्री लगा दी है!! लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर खेला| तभी फील्डर फिलिप्स ने बाउंड्री लाइन ओअर डाईव लगाकर गेंद को रोकना चाहा| ऐसे में बॉल को रोकने समय उनका शरीर बाउंड्री लाइन से लग गया था और गेंद उनके पर से टकराई थी| इसी वजह से थर्ड अम्पायर ने रिप्ले में देखने के बाद चार रन दिया|
ओवर 45 : 284/8
7 रन
044.1
044.2
144.3
144.4
144.5
444.6
क. यादव
5 (3)
व. कोहली
116 (104)
ग. फिलिप्स
8-0-54-0
44.6
4
ग्लेन फिलिप्स To कुलदीप यादव
चौका!!! चतुराई कुलदीप यादव ने दिखाई है यहाँ पर| इस शॉट के लिए आप फील्डर नहीं तैनात कर सकते| थर्ड मैन के ऊपर से स्कूप करते हुए बाउंड्री अर्जित की है| 30 गेंद पर 54 रन की दरकार है|
44.5
1
ग्लेन फिलिप्स To विराट कोहली
सिंगल! पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद| अपनी कलाईयों का इस्तेमाल करते हुए लेग साइड पर खला जहाँ से सिंगल लिया गया है|
44.4
1
ग्लेन फिलिप्स To कुलदीप यादव
सिंगल!! लेग स्टम्प लाइन पर डाली गई गेंद| पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया है|
44.3
1
ग्लेन फिलिप्स To विराट कोहली
इस बार सिंगल ले लिया है| फ्रंट फुट पर रहकर बल्लेबाज़ ने इस गेंद को कवर्स की ओर ड्राइव कर दिया एक रन के लिए|
44.2
0
ग्लेन फिलिप्स To विराट कोहली
सिंगल यहाँ भी नहीं लिया जाएगा| बैक फुट से लगाया गया करारा पुल शॉट लगाया लेकिन रन नही हो सका|
44.1
0
ग्लेन फिलिप्स To विराट कोहली
इस बार लॉन्ग ऑन की तरफ हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन डीप से सिंगल नहीं लिया|
ओवर 44 : 277/8
7 रन
143.1
643.2
043.3
W
43.4
W
43.5
043.6
क. यादव
0 (1)
व. कोहली
114 (100)
ज. फ़ॉल्क्स
9-0-77-3
43.6
0
ज़ाकारी फ़ॉल्क्स To कुलदीप यादव
डॉट बॉल!! कवर ड्राइव किया गया लेकिन रन का मौका नही बन सका|
अगले बल्लेबाज़ कुलदीप यादव हैं...
43.5
W
ज़ाकारी फ़ॉल्क्स To मोहम्मद सिराज OUT!
आउट!! कैच आउट!! दो बैक टू बैक विकेट ज़ाकारी फ़ॉल्क्स ने निकालकर अपनी टीम को मैच में वापसी करवा दी है!! इस बार मोहम्मद सिराज बिना खाता खोले हुए पवेलियन लौटे| ऐसे में ज़ाकारी फ़ॉल्क्स अब हैट्रिक पर होंगे!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को सिराज ने फ्लिक करना चाहा| तभी बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर गेंद कीपर की तरफ गई| ऐसे में कीपर मिचेल हे ने अपने बाँए ओर डाईव लगाकर कैच पकड़ा और अम्पायर ने आउट दे दिया| तभी सिराज ने जाकर विराट से बात कि लेकिन रिव्यु लेना सही नहीं समझा और पवेलियन की तरफ चलते बने| 277/8 भारत|
अगले बल्लेबाज़ मोहम्मद सिराज हैं...
43.4
W
ज़ाकारी फ़ॉल्क्स To हर्षित राणा OUT!
आउट!!! कैच आउट!! कॉट हेनरी निकोल्स बोल्ड ज़ाकारी फ़ॉल्क्स| 99 रनों की साझेदारी का हुआ अंत| मुकाबला फिर से मेहमान टीम की तरफ घूम गया है| 52 रन बनाकर हर्षित राणा बने ज़ाकारी फ़ॉल्क्स का दूसरा शिकार| हाई फुल टॉस डाली गई गेंद| बल्लेबाज ने उसपर सामने की तरफ हीव शॉट खेला| बल्ले के उपरी भाग को लगकर लॉन्ग ऑन की तरफ हवा में गई गेंद| फील्डर सीमा रेखा से आगे भागते हुए उसके नीचे आये और एक शानदार लो कैच पकड़ा है| 277/7 भारत|
43.3
0
ज़ाकारी फ़ॉल्क्स To हर्षित राणा
डॉट बॉल, शार्प बाउंसर! बल्लेबाज़ डक करते नज़र आये| एक टप्पा खाकर कीपर के पास गई गेंद|