Advertisement
Advertisement

गुजरात टाइटन्स vs पंजाब किंग्स, मैच 5 Match Summary

गुजरात vs पंजाब, 2025 - टी-20 Summary

गुजरात टाइटन्स vs पंजाब किंग्स स्कोरकार्ड
Share
मैच समाप्त   
मैच 5, नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद , Mar 25, 2025
गुजरात टाइटन्स गुजरात टाइटन्स
232/5 (20.0)
पंजाब किंग्स पंजाब किंग्स
243/5 (20.0)
पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटन्स को 11 रनों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    श्रेयस अय्यर
    97(42)
पंजाब 243/5
Bat टॉप बैट्समैन
श्रेयस अय्यर
श्रेयस अय्यर
97 (42)
  • 5x4s
  • 9x6s
  • 230.95SR
प्रियांश आर्या
प्रियांश आर्या
47 (23)
  • 7x4s
  • 2x6s
  • 204.34SR
Bowl टॉप बॉलर्स
गुजरात 232/5
Bat टॉप बैट्समैन
साई सुदर्शन
साई सुदर्शन
74 (41)
  • 5x4s
  • 6x6s
  • 180.48SR
जोस बटलर
जोस बटलर
54 (33)
  • 4x4s
  • 2x6s
  • 163.63SR
Bowl टॉप बॉलर्स
Advertisement
तो क्रिकेट फैन्स आज के इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से कल होगी आपसे मुलाकात इंडियन प्रीमियर लीग के एक नए मैच के साथ जो राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच शाम 07.30 बजे गुवाहाटी में खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर को उनकी शानदार बल्लेबाज़ी के लिए प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार भी दिया गया| बात करते हुए विनिंग कप्तान श्रेयस ने बताया कि जीत के साथ इस प्रतियोगिता में शुरुआत करना काफी अच्छी बात है| आगे कहा कि 97 रन बनाना वो भी आईपीएल के इस सीज़न के अपने पहले मैच में काफी गर्व की बात है| मैंने पहली गेंद पर जो शॉट लगाया उससे मुझे काफी आत्मविश्वास आया| प्रियांश आर्या पर कहा कि उन्होंने काफी शानदार बल्लेबाज़ी की जिससे हमें मोमेंटम मिला| हाँ बाद में ड्यू आने से हमें दिक्कत हो रही थी लेकिन फिर गेंदबाजों ने काफी अच्छा काम किया| विजय कुमार पर कहा कि वो एक शानदार गेंदबाज़ हैं| उनके पास काफी कला है और वो गेंदबाजी में काफी विविधताएं लाते हैं| अर्शदीप ने अच्छा काम किया| उन्होंने साई का विकेट लेकर हमें गेम में वापसी कराई और वाइड यॉर्कर ने हमारा काफी साथ दिया|
शुभमन गिल ने मुकाबला गंवाने के बाद बात करते हुए कहा कि हमने अपनी गेंदबाजी के दौरान आखिरी के 8 ओवरों में काफी रन्स लुटा दिए थे जिसकी वजह से वो बड़े स्कोर तक जा सके| ये भी बताया कि हमारी तरफ से फील्डिंग में भी कुछ ग़लतियाँ हुई जिसे हम सुधारना चाहेंगे| रन चेज़ के दौरान हमने शुरुआत के तीन ओवरों में अधिक रन नहीं बनाया जो नुक्सान दे गया| हाँ उनकी तरफ से विजय कुमार ने आखिरी के पलों में कमाल की गेंदबाजी की जिसकी वजह से मुकाबला उनके हक में गया|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
वहीं फिर बल्लेबाज़ी करने आए जोस बटलर (54) साई सुदर्शन (74) के साथ मिलकर तेज़ी से खेलते हुए छक्के चौके लगाने लगे| इसी बीच साई सुदर्शन ने अपना अर्धशतक भी पूरा कर लिया| तभी कप्तान श्रेयस ने अर्शदीप सिंह को गेंद थमाई और उन्होंने साई सुदर्शन को आउट कर अपने कप्तान को खुश कर दिया| ऐसे में बटलर का बल्ला चलता रहा और उनका साथ शरफेन रदरफोर्ड (46) ने दिया और स्कोर बोर्ड को तेज़ी से चलाते रहे| इसी बीच बटलर ने भी अपना अर्धशतक पूरा कर लिया| दूसरे टाइम आउट तक मुकाबला बराबरी पर चल रहा था लेकिन उसके बाद से पंजाब के गेंदबाजों ने यॉर्कर गेंद को अपना हथियार बनाया और गुजरात के बल्लेबाजों को बड़ा शॉट लगाने से रोक दिया| ऐसे जब 13 गेंद पर 45 रन की दरकार थी तब मार्को येन्सन ने बटलर की पारी को समाप्त कर दिया| इसी के साथ आखरी 6 गेंदों पर 27 रनों की दरकार थी| आखरी ओवर में अर्शदीप सिंह ने गुजरात के दो बल्लेबाज़ों को आउट कर मुकाबला पंजाब की ओर घुमा दिया और टीम को 11 रनों से जीत दिला दी|
पहले शानदार बल्लेबाज़ी और फिर कसी हुई गेंदबाजी के दम पर पंजाब ने गुजरात को 11 रन से शिकस्त दे दी है| जी हाँ पंजाब ने आज के रोमांचक मुकाबले में गुजरात की टीम को 11 रनों से हराते हुए दो अंक अपने नाम किया है!! 244 रनों के लक्ष्य का पीछा करने मैदान पर आई गुजरात की टीम ने शुरुआत काफी ताबड़तोड़ अंदाज़ में किया| आते ही दोनों सलामी बल्लेबाज़ों ने छक्के चौके लगाना शुरू कर दिए| ऐसे पॉवर प्ले समाप्त होने तक गुजरात ने स्कोर बोर्ड पर 61 रन बना दिए थे तभी कप्तान गिल बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में मैक्सवेल की गेंद पर अपना कैच थमा बैठे|
ओवर 20 : 232/5
15 रन
  • W 19.1
  • 619.2
  • 219.3
  • W 19.4
  • 119.5
  • 619.6
श. खान
6 (1)
अ. खान
1 (1)
अ. सिंह
4-0-36-2
19.6
6
अर्शदीप सिंह To शाहरुख खान
छक्का लगाकर ओवर को समाप्त किया है लेकिन जीत नहीं हासिल हो पाएगी गुजरात को यहाँ पर| इन साइड आउट शॉट खेला और संपर्क इतना शानदार कि गेंद सीमा रेखा के बाहर जा गिरी छह रनों के लिए| इसी के साथ पंजाब ने इस मुकाबले को 11 रनों से जीत लिया है|
19.5
1
अर्शदीप सिंह To अरशद खान
सिंगल ही मिल पायेगा| अब जीत से महज़ एक गेंद दूर पंजाब| बैकफुट से गेंद को डिफेंड किया, ऑफ़ साइड पर गई जहाँ से एक रन मिल गया|
19.4
W
अर्शदीप सिंह To शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड OUT!
आउट!! बोल्ड!! प्ले डाउन हो गए हैं शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड| अब 2 गेंदों पर 19 रनों की दरकार है| अर्शदीप सिंह के हाथ लगी दूसरी विकेट| 46 रन बनाकर रदरफ़ोर्ड वापिस लौट गए हैं| सटीक यॉर्कर गेंद थी| बल्लेबाज़ ने उसपर लेग साइड की तरफ शॉट लगाना चाहा| इन साइड एज लेकर विकटों से जा टकराई ये गेंद और बूम| 225/5 गुजरात|
19.3
2
अर्शदीप सिंह To शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड
2 रन मिल जाएगा यहाँ पर| अब 3 गेंदों पर 19 रनों की दरकार है| इस बार बैकफुट से गेंद को पंच करते हुए दो रन लिया है|
19.2
6
अर्शदीप सिंह To शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड
छक्का! काफी शानदार शॉट कवर्स की तरफ खेला है| बल्लेबाज़ ने महज़ इसे अपनी टाइमिंग के साथ लॉफ्ट किया और गेंद सीमा रेखा के पार जा गिरी|
19.1
W
अर्शदीप सिंह To शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड OUT!
आउट!! रन आउट!! राहुल तेवतिया दुर्भाग्यवश रन आउट हो गए| लो फुल टॉस गेंद थी| बल्लेबाज़ ने उसे सामने की तरफ शॉट लगाया| इस दौरान दूसरे छोर पर खड़े तेवतिया ने अपनी क्रीज़ छोड़ दी| शॉट गेंदबाज़ की तरफ आया जिसे रोकने गए और उँगलियों को लगकर सामने वाली विकेट से जा टकराई गेंद| बल्लेबाज़ क्रीज़ से बाहर पाए गए और रन आउट हो गए| अब काफी कुछ रदरफ़ोर्ड के ऊपर होगा| 217/4 गुजरात|
ओवर 19 : 217/3
18 रन
  • 1 WD 18.1
  • 418.1
  • 218.2
  • 418.3
  • 118.4
  • 018.5
  • 618.6
र. तेवतिया
6 (2)
श. रदरफ़ोर्ड
38 (24)
व. कुमार
3-0-28-0
18.6
6
विशक विजय कुमार To राहुल तेवतिया
छक्का!! राहुल तेवतिया हैं तो मुमकिन है| अब 6 गेंद पर 27 रन की दरकार है| पहले से ही भांप गए थे कि वाइड यॉर्कर आने वाली है तो खुद भी ऑफ़ स्टम्प पर शफल कर गए| वहां से गेंद को पिक किया, घुटना टिकाते हुए स्लॉग स्वीप किया और गेंद को सीमा रेखा के बाहर भेजने में कामयाब हुए|
18.5
0
विशक विजय कुमार To राहुल तेवतिया
वाइड यॉर्कर का प्रयास| ऑफ़ स्टम्प के बाहर से गेंद को लेग साइड पर घसीटना चाहा| बीट हुए| वेस्ट हाईट नो बॉल की मांग की गई| अम्पायर ने उसे चेक किया और पाया कि ये एक फेयर डेलिवरी है| डॉट बॉल अंत में आई है|
18.4
1
विशक विजय कुमार To शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड
एक और वाइड यॉर्कर| इसपर ऑफ़ स्टम्प पर शफल करते हुए मिड विकेट की तरफ खेला| गैप में गई गेंद लेकिन एक ही रन मिल पायेगा| 8 गेंद 33 रन की दरकार है|
18.3
4
विशक विजय कुमार To शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड
चौका! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे थर्ड मैन की दिशा में खेला, गेंद गई सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए| वाइड यॉर्कर का प्लान था लेकिन इस बार सफलता हाथ नहीं लगी| 9 गेंद पर 34 रनों की दरकार है|
18.2
2
विशक विजय कुमार To शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड
ऑफ़ स्टंप के बाहर की गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर्स की दिशा में खेला| दो रन मिल गया यहाँ पर|
18.1
4
विशक विजय कुमार To शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड
चौका! ऑफ़ स्टंप के बाहर की गेंद पर बल्लेबाज़ ने थर्ड मैन की दिशा में खेला| गेंद गई सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
18.1
wd
विशक विजय कुमार To शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड
वाइड! एक अतिरिक्त रन वाइड के रूप में मिला यहाँ पर|
राहुल तेवतिया नए बल्लेबाज़ हैं...
ओवर 18 : 199/3
12 रन
  • 117.1
  • 417.2
  • 1 LB 17.3
  • 417.4
  • 217.5
  • W 17.6
ज. बटलर
54 (33)
श. रदरफ़ोर्ड
27 (20)
म. येन्सन
4-0-44-1
17.6
W
मार्को येन्सन To जोस बटलर OUT!
आउट!!! बोल्ड!! प्ले डाउन हो गए जोस बटलर| मार्को येन्सन ने सही समय पर अपनी टीम को बड़ी विकेट दिलाई है| 54 रन बनाकर जोस बटलर बने मार्को येन्सन का पहला शिकार| ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई गेंद| उसपर लेग साइड की तरफ बड़ा शॉट लगाने गए| लाइन से चकमा खाए| बल्ले के इन साइड एज लेकर सीधा विकटों से जा टकराई और बूम| बटलर अपने इस शॉट से काफी निराश दिखे हैं| 199/3 गुजरात|
17.5
2
मार्को येन्सन To जोस बटलर
2 रन, बल्लेबाज़ ने इस गेंद को हवा में उठाकर मारा, गैप में गिरी और दो रन टीम के खाते में जुड़ गए|
17.4
4
मार्को येन्सन To जोस बटलर
चौका!!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद| स्लाइस किया उसे थर्ड मैन की तरफ| हवा में गई थी गेंद| फील्डर ने उसे पकड़ने का प्रयास किया लेकिन आगे टप्पा खाकर निकल गई गेंद सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|
17.3
lb
मार्को येन्सन To शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड
लेग बाई के रूप में आया सिंगल!! सटीक यॉर्कर थी| लेग साइड पर फ्लिक करने गए| बीट हुए, पैड्स को लगकर ऑन साइड पर गई गेंद जहाँ से एक रन हासिल हुआ है|
17.2
4
मार्को येन्सन To शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड
एक बार फिर से वाइड यॉर्कर थी लेकिन उसपर चौका बटोर लिया है| थर्ड मैन की तरफ हलके हाथों से खेला गया शॉट| बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर गेंद को अपने तक आने दिया, आखिरी समय में उसे थर्ड मैन की तरफ गाइड करते हुए चौका बटोरा|
17.1
1
मार्को येन्सन To जोस बटलर
सिंगल!! जड़ में डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इस गेंद को लॉफ्ट किया और टीम के खाते में एक रन जोड़ा|
ओवर 17 : 187/2
5 रन
  • 1 WD 16.1
  • 1 WD 16.1
  • 016.1
  • 1 WD 16.2
  • 016.2
  • 016.3
  • 016.4
  • 116.5
  • 116.6
ज. बटलर
47 (29)
श. रदरफ़ोर्ड
23 (18)
व. कुमार
2-0-10-0
16.6
1
विशक विजय कुमार To जोस बटलर
ये भी शानदार वाइड यॉर्कर थी| बटलर ने उसपर कवर्स की ओर गेंद को ड्राइव करते हुए सिंगल लिया| अब यहाँ से 18 गेंदों पर 57 रनों की दरकार है| क्या कमाल का ओवर विजय कुमार ने डाला है| 20 गेंद से बाउंड्री नहीं आई है|
16.5
1
विशक विजय कुमार To शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड
इस बार गेंद और बल्ले का संपर्क हुआ| बल्लेबाज़ ने स्क्वायर कट करते हुए एक रन हासिल किया| डीप में फील्डर ने उसे फील्ड किया है|
16.4
0
विशक विजय कुमार To शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड
एक और वाइड यॉर्कर!! शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड पूरी तरह से बीट होते जा रहे हैं| शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई करते जा रहे हैं|
16.3
0
विशक विजय कुमार To शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड
एक और प्ले एंड मिस हुआ उसी लाइन की गेंद पर| इस बार हाई फुल टॉस पर बीट हुए शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड| बल्लेबाज़ ने रिव्यु लिया और थर्ड अम्पायर ने बताया कि ये वेस्ट हाईट नहीं है|
20 OV
15 रन
अ. सिंह to श. रदरफ़ोर्ड र. तेवतिया अ. खान श. खान
  • W 19.1
  • 619.2
  • 219.3
  • W 19.4
  • 119.5
  • 619.6
19 OV
18 रन
व. कुमार to श. रदरफ़ोर्ड र. तेवतिया
  • 1 WD 18.1
  • 418.1
  • 218.2
  • 418.3
  • 118.4
  • 018.5
  • 618.6
18 OV
12 रन
म. येन्सन to ज. बटलर श. रदरफ़ोर्ड
  • 117.1
  • 417.2
  • 1 LB 17.3
  • 417.4
  • 217.5
  • W 17.6
17 OV
5 रन
व. कुमार to श. रदरफ़ोर्ड ज. बटलर
  • 1 WD 16.1
  • 1 WD 16.1
  • 016.1
  • 1 WD 16.2
  • 016.2
  • 016.3
  • 016.4
  • 116.5
  • 116.6
16 OV
8 रन
म. येन्सन to ज. बटलर श. रदरफ़ोर्ड
  • 215.1
  • 115.2
  • 115.3
  • 115.4
  • 115.5
  • 215.6
15 OV
5 रन
व. कुमार to श. रदरफ़ोर्ड ज. बटलर
  • 114.1
  • 114.2
  • 014.3
  • 1 WD 14.4
  • 014.4
  • 114.5
  • 114.6
14 OV
17 रन
म. स्टोइनिस to श. रदरफ़ोर्ड
  • 613.1
  • 413.2
  • 013.3
  • 613.4
  • 013.5
  • 113.6
13 OV
14 रन
अ. सिंह to ज. बटलर स. सुदर्शन श. रदरफ़ोर्ड
  • 612.1
  • 112.2
  • W 12.3
  • 112.4
  • 412.5
  • 212.6
12 OV
17 रन
य. चहल to स. सुदर्शन ज. बटलर
  • 411.1
  • 1 WD 11.2
  • 111.2
  • 111.3
  • 611.4
  • 411.5
  • 011.6
11 OV
17 रन
ग. मैक्सवेल to स. सुदर्शन ज. बटलर
  • 110.1
  • 210.2
  • 110.3
  • 610.4
  • 110.5
  • 610.6
10 OV
11 रन
य. चहल to स. सुदर्शन ज. बटलर
  • 69.1
  • 19.2
  • 1 LB 9.3
  • 19.4
  • 19.5
  • 19.6
9 OV
11 रन
म. येन्सन to ज. बटलर स. सुदर्शन
  • 48.1
  • 48.2
  • 08.3
  • 08.4
  • 18.5
  • 1 WD 8.6
  • 18.6
8 OV
7 रन
य. चहल to ज. बटलर स. सुदर्शन
  • 17.1
  • 47.2
  • 07.3
  • 17.4
  • 07.5
  • 17.6
7 OV
14 रन
म. स्टोइनिस to स. सुदर्शन ज. बटलर
  • 46.1
  • 16.2
  • 26.3
  • 06.4
  • 16.5
  • 66.6
6 OV
10 रन
ग. मैक्सवेल to स. सुदर्शन श. गिल ज. बटलर
  • 25.1
  • 1 WD 5.2
  • 1 LB 5.2
  • 45.3
  • 25.4
  • W 5.5
  • 05.6
5 OV
15 रन
म. येन्सन to स. सुदर्शन श. गिल
  • 14.1
  • 14.2
  • 64.3
  • 1 LB 4.4
  • 04.5
  • 64.6
4 OV
19 रन
अ. ओमरज़ाई to स. सुदर्शन श. गिल
  • 13.1
  • 63.2
  • 23.3
  • 63.4
  • 03.5
  • 43.6
3 OV
2 रन
अ. सिंह to श. गिल स. सुदर्शन
  • 12.1
  • 02.2
  • 02.3
  • 02.4
  • 02.5
  • 12.6
2 OV
10 रन
अ. ओमरज़ाई to स. सुदर्शन श. गिल
  • 01.1
  • 11.2
  • 01.3
  • 11.4
  • 21.5
  • 61.6
1 OV
5 रन
अ. सिंह to स. सुदर्शन
  • 40.1
  • 00.2
  • 00.3
  • 00.4
  • 00.5
  • 10.6
मैच की जानकारी
  • स्थान नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
  • मौसम साफ़
  • टॉस गुजरात टाइटन्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया
  • परिणाम पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटन्स को 11 रनों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच श्रेयस अय्यर
  • अंपायर Abhijeet Bengeri (IND), Vinod Seshan (IND), जयरमन मदनगोपाल
  • रेफ़री प्रकाश भट्ट
Advertisement
मैच पोल

कौन जीतेगा मैच?

वर्म
Advertisement