Advertisement
गुजरात टाइटन्स vs पंजाब किंग्स, मैच 5 Commentary, Live Updates
गुजरात vs पंजाब, 2025 - टी-20 Live Commentary
मैच समाप्त
मैच 5, नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
, Mar 25, 2025

232/5
(20.0)

243/5
(20.0)
पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटन्स को 11 रनों से हराया
% Chance to Win
गुजरात
पंजाब
Inn Break
-
-
प्लेयर ऑफ द मैचश्रेयस अय्यर97(42)
तो क्रिकेट फैन्स आज के इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से कल होगी आपसे मुलाकात इंडियन प्रीमियर लीग के एक नए मैच के साथ जो राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच शाम 07.30 बजे गुवाहाटी में खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर को उनकी शानदार बल्लेबाज़ी के लिए प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार भी दिया गया| बात करते हुए विनिंग कप्तान श्रेयस ने बताया कि जीत के साथ इस प्रतियोगिता में शुरुआत करना काफी अच्छी बात है| आगे कहा कि 97 रन बनाना वो भी आईपीएल के इस सीज़न के अपने पहले मैच में काफी गर्व की बात है| मैंने पहली गेंद पर जो शॉट लगाया उससे मुझे काफी आत्मविश्वास आया| प्रियांश आर्या पर कहा कि उन्होंने काफी शानदार बल्लेबाज़ी की जिससे हमें मोमेंटम मिला| हाँ बाद में ड्यू आने से हमें दिक्कत हो रही थी लेकिन फिर गेंदबाजों ने काफी अच्छा काम किया| विजय कुमार पर कहा कि वो एक शानदार गेंदबाज़ हैं| उनके पास काफी कला है और वो गेंदबाजी में काफी विविधताएं लाते हैं| अर्शदीप ने अच्छा काम किया| उन्होंने साई का विकेट लेकर हमें गेम में वापसी कराई और वाइड यॉर्कर ने हमारा काफी साथ दिया|
शुभमन गिल ने मुकाबला गंवाने के बाद बात करते हुए कहा कि हमने अपनी गेंदबाजी के दौरान आखिरी के 8 ओवरों में काफी रन्स लुटा दिए थे जिसकी वजह से वो बड़े स्कोर तक जा सके| ये भी बताया कि हमारी तरफ से फील्डिंग में भी कुछ ग़लतियाँ हुई जिसे हम सुधारना चाहेंगे| रन चेज़ के दौरान हमने शुरुआत के तीन ओवरों में अधिक रन नहीं बनाया जो नुक्सान दे गया| हाँ उनकी तरफ से विजय कुमार ने आखिरी के पलों में कमाल की गेंदबाजी की जिसकी वजह से मुकाबला उनके हक में गया|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
वहीं फिर बल्लेबाज़ी करने आए जोस बटलर (54) साई सुदर्शन (74) के साथ मिलकर तेज़ी से खेलते हुए छक्के चौके लगाने लगे| इसी बीच साई सुदर्शन ने अपना अर्धशतक भी पूरा कर लिया| तभी कप्तान श्रेयस ने अर्शदीप सिंह को गेंद थमाई और उन्होंने साई सुदर्शन को आउट कर अपने कप्तान को खुश कर दिया| ऐसे में बटलर का बल्ला चलता रहा और उनका साथ शरफेन रदरफोर्ड (46) ने दिया और स्कोर बोर्ड को तेज़ी से चलाते रहे| इसी बीच बटलर ने भी अपना अर्धशतक पूरा कर लिया| दूसरे टाइम आउट तक मुकाबला बराबरी पर चल रहा था लेकिन उसके बाद से पंजाब के गेंदबाजों ने यॉर्कर गेंद को अपना हथियार बनाया और गुजरात के बल्लेबाजों को बड़ा शॉट लगाने से रोक दिया| ऐसे जब 13 गेंद पर 45 रन की दरकार थी तब मार्को येन्सन ने बटलर की पारी को समाप्त कर दिया| इसी के साथ आखरी 6 गेंदों पर 27 रनों की दरकार थी| आखरी ओवर में अर्शदीप सिंह ने गुजरात के दो बल्लेबाज़ों को आउट कर मुकाबला पंजाब की ओर घुमा दिया और टीम को 11 रनों से जीत दिला दी|
पहले शानदार बल्लेबाज़ी और फिर कसी हुई गेंदबाजी के दम पर पंजाब ने गुजरात को 11 रन से शिकस्त दे दी है| जी हाँ पंजाब ने आज के रोमांचक मुकाबले में गुजरात की टीम को 11 रनों से हराते हुए दो अंक अपने नाम किया है!! 244 रनों के लक्ष्य का पीछा करने मैदान पर आई गुजरात की टीम ने शुरुआत काफी ताबड़तोड़ अंदाज़ में किया| आते ही दोनों सलामी बल्लेबाज़ों ने छक्के चौके लगाना शुरू कर दिए| ऐसे पॉवर प्ले समाप्त होने तक गुजरात ने स्कोर बोर्ड पर 61 रन बना दिए थे तभी कप्तान गिल बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में मैक्सवेल की गेंद पर अपना कैच थमा बैठे|
ओवर की समाप्ति 20 : 232/5
15 रन
- W 19.1
- 619.2
- 219.3
- W 19.4
- 119.5
- 619.6
श. खान
6 (1)
अ. खान
1 (1)
अ. सिंह
4-0-36-2
19.6
6
अर्शदीप सिंह To शाहरुख खान
छक्का लगाकर ओवर को समाप्त किया है लेकिन जीत नहीं हासिल हो पाएगी गुजरात को यहाँ पर| इन साइड आउट शॉट खेला और संपर्क इतना शानदार कि गेंद सीमा रेखा के बाहर जा गिरी छह रनों के लिए| इसी के साथ पंजाब ने इस मुकाबले को 11 रनों से जीत लिया है|
19.5
1
अर्शदीप सिंह To अरशद खान
सिंगल ही मिल पायेगा| अब जीत से महज़ एक गेंद दूर पंजाब| बैकफुट से गेंद को डिफेंड किया, ऑफ़ साइड पर गई जहाँ से एक रन मिल गया|
19.4
W
अर्शदीप सिंह To शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड OUT!
आउट!! बोल्ड!! प्ले डाउन हो गए हैं शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड| अब 2 गेंदों पर 19 रनों की दरकार है| अर्शदीप सिंह के हाथ लगी दूसरी विकेट| 46 रन बनाकर रदरफ़ोर्ड वापिस लौट गए हैं| सटीक यॉर्कर गेंद थी| बल्लेबाज़ ने उसपर लेग साइड की तरफ शॉट लगाना चाहा| इन साइड एज लेकर विकटों से जा टकराई ये गेंद और बूम| 225/5 गुजरात|
19.3
2
अर्शदीप सिंह To शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड
2 रन मिल जाएगा यहाँ पर| अब 3 गेंदों पर 19 रनों की दरकार है| इस बार बैकफुट से गेंद को पंच करते हुए दो रन लिया है|
19.2
6
अर्शदीप सिंह To शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड
छक्का! काफी शानदार शॉट कवर्स की तरफ खेला है| बल्लेबाज़ ने महज़ इसे अपनी टाइमिंग के साथ लॉफ्ट किया और गेंद सीमा रेखा के पार जा गिरी|
19.1
W
अर्शदीप सिंह To शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड OUT!
आउट!! रन आउट!! राहुल तेवतिया दुर्भाग्यवश रन आउट हो गए| लो फुल टॉस गेंद थी| बल्लेबाज़ ने उसे सामने की तरफ शॉट लगाया| इस दौरान दूसरे छोर पर खड़े तेवतिया ने अपनी क्रीज़ छोड़ दी| शॉट गेंदबाज़ की तरफ आया जिसे रोकने गए और उँगलियों को लगकर सामने वाली विकेट से जा टकराई गेंद| बल्लेबाज़ क्रीज़ से बाहर पाए गए और रन आउट हो गए| अब काफी कुछ रदरफ़ोर्ड के ऊपर होगा| 217/4 गुजरात|
ओवर की समाप्ति 19 : 217/3
18 रन
- 1 WD 18.1
- 418.1
- 218.2
- 418.3
- 118.4
- 018.5
- 618.6
र. तेवतिया
6 (2)
श. रदरफ़ोर्ड
38 (24)
व. कुमार
3-0-28-0
18.6
6
विशक विजय कुमार To राहुल तेवतिया
छक्का!! राहुल तेवतिया हैं तो मुमकिन है| अब 6 गेंद पर 27 रन की दरकार है| पहले से ही भांप गए थे कि वाइड यॉर्कर आने वाली है तो खुद भी ऑफ़ स्टम्प पर शफल कर गए| वहां से गेंद को पिक किया, घुटना टिकाते हुए स्लॉग स्वीप किया और गेंद को सीमा रेखा के बाहर भेजने में कामयाब हुए|
18.5
0
विशक विजय कुमार To राहुल तेवतिया
वाइड यॉर्कर का प्रयास| ऑफ़ स्टम्प के बाहर से गेंद को लेग साइड पर घसीटना चाहा| बीट हुए| वेस्ट हाईट नो बॉल की मांग की गई| अम्पायर ने उसे चेक किया और पाया कि ये एक फेयर डेलिवरी है| डॉट बॉल अंत में आई है|
18.4
1
विशक विजय कुमार To शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड
एक और वाइड यॉर्कर| इसपर ऑफ़ स्टम्प पर शफल करते हुए मिड विकेट की तरफ खेला| गैप में गई गेंद लेकिन एक ही रन मिल पायेगा| 8 गेंद 33 रन की दरकार है|
18.3
4
विशक विजय कुमार To शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड
चौका! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे थर्ड मैन की दिशा में खेला, गेंद गई सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए| वाइड यॉर्कर का प्लान था लेकिन इस बार सफलता हाथ नहीं लगी| 9 गेंद पर 34 रनों की दरकार है|
18.2
2
विशक विजय कुमार To शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड
ऑफ़ स्टंप के बाहर की गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर्स की दिशा में खेला| दो रन मिल गया यहाँ पर|
18.1
4
विशक विजय कुमार To शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड
चौका! ऑफ़ स्टंप के बाहर की गेंद पर बल्लेबाज़ ने थर्ड मैन की दिशा में खेला| गेंद गई सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
18.1
wd
विशक विजय कुमार To शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड
वाइड! एक अतिरिक्त रन वाइड के रूप में मिला यहाँ पर|
राहुल तेवतिया नए बल्लेबाज़ हैं...
ओवर की समाप्ति 18 : 199/3
12 रन
- 117.1
- 417.2
- 1 LB 17.3
- 417.4
- 217.5
- W 17.6
ज. बटलर
54 (33)
श. रदरफ़ोर्ड
27 (20)
म. येन्सन
4-0-44-1
17.6
W
मार्को येन्सन To जोस बटलर OUT!
आउट!!! बोल्ड!! प्ले डाउन हो गए जोस बटलर| मार्को येन्सन ने सही समय पर अपनी टीम को बड़ी विकेट दिलाई है| 54 रन बनाकर जोस बटलर बने मार्को येन्सन का पहला शिकार| ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई गेंद| उसपर लेग साइड की तरफ बड़ा शॉट लगाने गए| लाइन से चकमा खाए| बल्ले के इन साइड एज लेकर सीधा विकटों से जा टकराई और बूम| बटलर अपने इस शॉट से काफी निराश दिखे हैं| 199/3 गुजरात|
17.5
2
मार्को येन्सन To जोस बटलर
2 रन, बल्लेबाज़ ने इस गेंद को हवा में उठाकर मारा, गैप में गिरी और दो रन टीम के खाते में जुड़ गए|
17.4
4
मार्को येन्सन To जोस बटलर
चौका!!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद| स्लाइस किया उसे थर्ड मैन की तरफ| हवा में गई थी गेंद| फील्डर ने उसे पकड़ने का प्रयास किया लेकिन आगे टप्पा खाकर निकल गई गेंद सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|
17.3
lb
मार्को येन्सन To शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड
लेग बाई के रूप में आया सिंगल!! सटीक यॉर्कर थी| लेग साइड पर फ्लिक करने गए| बीट हुए, पैड्स को लगकर ऑन साइड पर गई गेंद जहाँ से एक रन हासिल हुआ है|
17.2
4
मार्को येन्सन To शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड
एक बार फिर से वाइड यॉर्कर थी लेकिन उसपर चौका बटोर लिया है| थर्ड मैन की तरफ हलके हाथों से खेला गया शॉट| बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर गेंद को अपने तक आने दिया, आखिरी समय में उसे थर्ड मैन की तरफ गाइड करते हुए चौका बटोरा|
17.1
1
मार्को येन्सन To जोस बटलर
सिंगल!! जड़ में डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इस गेंद को लॉफ्ट किया और टीम के खाते में एक रन जोड़ा|
ओवर की समाप्ति 17 : 187/2
5 रन
- 1 WD 16.1
- 1 WD 16.1
- 016.1
- 1 WD 16.2
- 016.2
- 016.3
- 016.4
- 116.5
- 116.6
ज. बटलर
47 (29)
श. रदरफ़ोर्ड
23 (18)
व. कुमार
2-0-10-0
16.6
1
विशक विजय कुमार To जोस बटलर
ये भी शानदार वाइड यॉर्कर थी| बटलर ने उसपर कवर्स की ओर गेंद को ड्राइव करते हुए सिंगल लिया| अब यहाँ से 18 गेंदों पर 57 रनों की दरकार है| क्या कमाल का ओवर विजय कुमार ने डाला है| 20 गेंद से बाउंड्री नहीं आई है|
16.5
1
विशक विजय कुमार To शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड
इस बार गेंद और बल्ले का संपर्क हुआ| बल्लेबाज़ ने स्क्वायर कट करते हुए एक रन हासिल किया| डीप में फील्डर ने उसे फील्ड किया है|
16.4
0
विशक विजय कुमार To शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड
एक और वाइड यॉर्कर!! शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड पूरी तरह से बीट होते जा रहे हैं| शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई करते जा रहे हैं|
16.3
0
विशक विजय कुमार To शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड
एक और प्ले एंड मिस हुआ उसी लाइन की गेंद पर| इस बार हाई फुल टॉस पर बीट हुए शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड| बल्लेबाज़ ने रिव्यु लिया और थर्ड अम्पायर ने बताया कि ये वेस्ट हाईट नहीं है|
16.2
0
विशक विजय कुमार To शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड
ये भी वाइड यॉर्कर थी| स्विंग एंड मिस हुआ! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
16.2
wd
विशक विजय कुमार To शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड
वाइड!!! एक और बार बाहर की तरफ गेंद को डाला| बल्लेबाज़ ने उसे लीव कर दिया| अम्पायर द्वारा वाइड करार दिया गया है|
16.1
0
विशक विजय कुमार To शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड
वाइड दी गई है अम्पायर के द्वारा| फील्डिंग टीम ने इस फैसले को चुनौती दी है| चेक किया गया और रिप्ले में दिखा कि ये रिवाइज़ वाइड लाइन से अंदर की तरफ थी| सही फैसला फील्डिंग टीम के द्वारा|
16.1
wd
विशक विजय कुमार To शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड
वाइड!!! एक बार फिर से बल्लेबाज़ से दूर रखने का प्रयास किया और काफी दूर डाल बैठे| फील्ड अम्पायर ने काफी देर तक उसे चेक किया और वाइड करार दिया है|
16.1
wd
विशक विजय कुमार To शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड
वाइड!! ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर डाली गई गेंद, दिशा से भटके| अम्पायर ने बाहें फैलाते हुए वाइड का इशारा किया| एक अतिरिक्त रन टीम के खाते में जुड़ा|
ओवर की समाप्ति 16 : 182/2
8 रन
- 215.1
- 115.2
- 115.3
- 115.4
- 115.5
- 215.6
ज. बटलर
46 (28)
श. रदरफ़ोर्ड
22 (13)
म. येन्सन
3-0-33-0
15.6
2
मार्को येन्सन To जोस बटलर
2 रन के साथ एक अच्छे ओवर की हुई समाप्ति| अब 24 गेंद पर 62 रनों की दरकार है| स्लोवर बाउंसर पर लेग साइड की तरफ पुल किया| नो मेंस लैंड में गिरी गेंद जहाँ से दो रन ही हासिल हो पाया|
15.5
1
मार्को येन्सन To शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड
लेंथ गेंद| हीव शॉट मिड विकेट की तरफ खेला जहाँ से उसे फील्ड किया गया| एक ही रन बल्लेबाज़ के खाते में जाएगा|
15.4
1
मार्को येन्सन To जोस बटलर
ये भी गेंद एक दम जड़ में डाली गई| बल्लेबाज़ को रूम नहीं दिया जा रहा है| बटलर ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल हासिल किया है|
15.3
1
मार्को येन्सन To शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड
सिंगल ही मिल पायेगा यहाँ पर| बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल किया गया| गाइड किया इसे पॉइंट की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
15.2
1
मार्को येन्सन To जोस बटलर
इस बार जड़ में डाली गई गेंद| कवर्स की ओर गेंद को खेलकर एक रन निकाला है|
15.1
2
मार्को येन्सन To जोस बटलर
2 रन होगा| लॉन्ग ऑन बाउंड्री पर बढ़िया रिले फील्डिंग मैक्सवेल के द्वारा| अपने बाएँ ओर भागते हुए डाईव लगाई और तेज़ शॉट को रोका और दूसरे फील्डर की तरफ दिया जहाँ फिर गेंद को वापिस गेंदबाज़ के पास भेजा गया|
ओवर की समाप्ति 15 : 174/2
5 रन
- 114.1
- 114.2
- 014.3
- 1 WD 14.4
- 014.4
- 114.5
- 114.6
ज. बटलर
40 (24)
श. रदरफ़ोर्ड
20 (11)
व. कुमार
1-0-5-0
14.6
1
विशक विजय कुमार To जोस बटलर
सिंगल के साथ इम्पैक्ट प्लेयर विशक विजय कुमार का एक शानदार और सस्ता ओवर हुआ समाप्त| इस बार भी जड़ में डाली गई गेंद| कवर्स की ओर गेंद को खेलकर एक रन निकाला है| 30 गेंद 70 रन की दरकार है|
14.5
1
विशक विजय कुमार To शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड
ये भी बढ़िया गेंद| वाइड यॉर्कर से हट नहीं रहे हैं| रदरफ़ोर्ड ने उसे शॉर्ट कवर्स की तरफ खेला और डीप से एक रन हासिल किया है|
14.4
0
विशक विजय कुमार To शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड
एक और बढ़िया वाइड यॉर्कर गेंद| बीट हुए बल्लेबाज़| शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|
14.4
wd
विशक विजय कुमार To शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड
वाइड!!! हाई फुल टॉस गेंद| यॉर्कर का प्रयास था लेकिन चूके| बल्लेबाज़ के काफी दूर से गई गेंद| अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया है|
14.3
0
विशक विजय कुमार To शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड
बढ़िया यॉर्कर, बल्लेबाज़ उसपर कुछ ख़ास नहीं कर पाए| गेंदबाज़ की तरफ खेला, कोई रन नहीं हो सका|
14.2
1
विशक विजय कुमार To जोस बटलर
सिंगल!! शॉर्ट थर्ड मैन पर चहल ने अपने दाहिने तरफ डाईव लगाकर गेंद को रोका| वाइड यॉर्कर का प्रयास था, स्लाइस किया और एक रन हासिल कर लिया|
14.1
1
विशक विजय कुमार To शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड
ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई थी गेंद| इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए ऑफ़ साइड पर पंच किया एक रन के लिए|
ओवर की समाप्ति 14 : 169/2
17 रन
- 613.1
- 413.2
- 013.3
- 613.4
- 013.5
- 113.6
श. रदरफ़ोर्ड
18 (7)
ज. बटलर
38 (22)
म. स्टोइनिस
2-0-31-0
13.6
1
मार्कस स्टोइनिस To शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड
पैड्स पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बल्ले का मुंह बंद करते हुए स्क्वायर लेग की दिशा में खेला| डीप में फील्डर तैनात, एक ही रन हासिल हुआ| 169/2 गुजरात, 36 गेंद 75 रन की दरकार है|
13.5
0
मार्कस स्टोइनिस To शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड
फिर से स्लोवर बाउंसर!! स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ| बाकी का काम कीपर ने किया है|
13.4
6
मार्कस स्टोइनिस To शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड
छक्का!!! शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड आंधी की तरह आये हैं और गेम को तूफ़ान की तरह अपनी टीम की तरफ मोड़ रहे हैं| इस बार भी स्लोवर बाउंसर थी, उसपर फाइन लेग की तरफ पुल शॉट का इस्तेमाल किया और गेंद सीधा दर्शकों के बीच गई छह रनों के लिए| बल्ले से हो रही है बल्ले बल्ले|
13.3
0
मार्कस स्टोइनिस To शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड
स्लोवर बाउंसर थी| इस गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए| बाकी का काम कीपर ने किया है|
13.2
4
मार्कस स्टोइनिस To शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड
चौका!!! पहली दो गेंदों में अब दस रन आ गए हैं| ये एक बड़ा ओवर बन सकता है| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद| पॉइंट की दिशा में खेला गया कट शॉट जहाँ से दो रन मिल गया है|
13.1
6
मार्कस स्टोइनिस To शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड
सिक्स!!! ओहोहोहो, झन्नाटेदार शॉट छह रन के लिए| धीमी गति से डाली गई छोटी गेंद| बल्लेबाज़ के पाले में गेंद और पूरा फायदा उठाया उस गेंद का| कड़क पुल शॉट लगाया, संपर्क इतना बेहतरीन कि गेंद जाकर दर्शकदीर्घा में काफी दूर गिरी छह रनों के लिए|
प्रियांश आर्या की जगह विजय कुमार को अब इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में लाया गया है...
ओवर की समाप्ति 13 : 152/2
14 रन
- 612.1
- 112.2
- W 12.3
- 112.4
- 412.5
- 212.6
ज. बटलर
38 (22)
श. रदरफ़ोर्ड
1 (1)
अ. सिंह
3-0-21-1
12.6
2
अर्शदीप सिंह To जोस बटलर
गुड लेंथ की गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर्स की दिशा में खेला| दो रन का मौका बन गया|
12.5
4
अर्शदीप सिंह To जोस बटलर
चौका! ऑफ़ स्टंप के बाहर की गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर्स की दिशा में खेला| गेंद गई सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
12.4
1
अर्शदीप सिंह To शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड
ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की दिशा में खेला, सिंगल मिल गया|
इम्पैक्ट प्लेयर शरफेन रदरफोर्ड नए बल्लेबाज़ हैं...
12.3
W
अर्शदीप सिंह To साई सुदर्शन OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट शशांक सिंह बोल्ड अर्शदीप सिंह| बड़े विकेट का पतन हुआ है यहाँ पर| अर्शदीप सिंह को विकेट के लिए लाया गया था और उन्होंने वो करके अपने कप्तान को दिया है| 74 रन बनाकर साई सुदर्शन बने अर्शदीप सिंह का पहला शिकार| स्क्वायर लेग बाउंड्री पर शशांक सिंह का एक शानदार कैच है| पैरों पर डाली गई थी गेंद| बल्लेबाज़ ने उसपर लेग साइड की तरफ हवा में फ्लिक शॉट लगाया| बल्ले पर तो लगी लेकिन दूरी नहीं हासिल कर सके| डीप में फील्डर द्वारा एक बढ़िया कैच पकड़ा गया| 145/2 गुजरात|
12.2
1
अर्शदीप सिंह To जोस बटलर
ऑफ़ स्टंप के बाहर की गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर्स की दिशा में खेला| सिंगल मिल गया यहाँ पर|
12.1
6
अर्शदीप सिंह To जोस बटलर
छक्का! दोनों एंड से बड़े शॉट्स लग रहे हैं अब| करारा पुल शॉट, पटकी गई गेंद को बैकफुट से पुल किया| शानदार संपर्क हुआ और बीच बल्ले से लगकर गेंद स्क्वायर लेग बाउंड्री की ओर गई छह रनों के लिए|
ओवर की समाप्ति 12 : 138/1
17 रन
- 411.1
- 1 WD 11.2
- 111.2
- 111.3
- 611.4
- 411.5
- 011.6
स. सुदर्शन
74 (40)
ज. बटलर
25 (18)
य. चहल
3-0-34-0
11.6
0
युजवेंद्र चहल To साई सुदर्शन
डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इस बार पॉइंट की ओर गेंद को कट किया, फील्डर वहां मौजूद| रन नहीं मिला| 48 गेंदों पर 106 रनों की दरकार है| मैच काफी रोमांचक हो गया है|
11.5
4
युजवेंद्र चहल To साई सुदर्शन
चौका!! यॉर्कर का प्रयास किया| आगे आकर उसे फुल टॉस बनाया| सामने की तरफ हवा में गेंद को लॉफ्ट किया बाउंड्री की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
इसी बीच बल्लेबाज़ साई सुदर्शन को क्रैम्प आया है| फिजियो मैदान पर आये हैं और स्ट्रेचिंग जारी है|
11.4
6
युजवेंद्र चहल To साई सुदर्शन
छक्का!!! साई के बल्ले से एक और कड़क शॉट!! छक्का मारने का सिलसिला कायम रखा है| ये बॉल भी सीमा रेखा पार चली गई| बल्लेबाज़ ने गेंद की लम्बाई को भांपा और स्लॉग स्वीप करते हुए उसे मैदान के बाहर भेजा|
11.3
1
युजवेंद्र चहल To जोस बटलर
इस बार जड़ में डाली गई थी गेंद| सीधे बल्ले से ऑन ड्राइव का इस्तेमाल किया और एक रन बल्लेबाज़ के खाते में जुड़ गया है|
11.2
1
युजवेंद्र चहल To साई सुदर्शन
सिंगल, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|
11.2
wd
युजवेंद्र चहल To साई सुदर्शन
वाइड!!! ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे लीव कर दिया| कीपर ने उसे पकड़ा| अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया गया है|
11.1
4
युजवेंद्र चहल To साई सुदर्शन
चौका!!! बाउंड्री के साथ हुई ओवर की शुरुआत| लेग स्टम्प लाइन पर डाली गई गेंद| करारा शॉट फाइन लेग के ऊपर से चार रनों के लिए|
ओवर की समाप्ति 11 : 121/1
17 रन
- 110.1
- 210.2
- 110.3
- 610.4
- 110.5
- 610.6
ज. बटलर
24 (17)
स. सुदर्शन
59 (35)
ग. मैक्सवेल
2-0-26-1
10.6
6
ग्लेन मैक्सवेल To जोस बटलर
छक्का! आगे आकर बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से सामने की ओर शॉट खेला| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा लॉन्ग ऑफ की दिशा में स्टैंड्स में गई गेंद छह रनों के लिए|
10.5
1
ग्लेन मैक्सवेल To साई सुदर्शन
कैच ड्रॉप!! 58 रनों पर साई सुदर्शन को मिला जीवनदान| शॉर्ट कवर्स पर अय्यर से हुई चूक| छलांग लगाते हुए दोनों हाथों से कैच को पकड़ने गए लेकिन हाथों से लगकर दूर निकल गई गेंद| इन साइड आउट शॉट खेला गया था जहाँ फील्डर उस कैच को लपक नहीं पाए|
10.4
6
ग्लेन मैक्सवेल To साई सुदर्शन
छक्का! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाया| गेंद और बल्ले का बेहतरीन संपर्क हुआ और गेंद स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए|
10.3
1
ग्लेन मैक्सवेल To जोस बटलर
गुड लेंथ की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की दिशा में खेला| एक रन का मौका बन गया|
10.2
2
ग्लेन मैक्सवेल To जोस बटलर
फील्डर कैच के प्रयास में गेंद के पीछे भागे| लेकिन गेंद से दूर रह गए| इसी बीच बल्लेबाज़ ने दो रन हासिल कर लिया|
10.1
1
ग्लेन मैक्सवेल To साई सुदर्शन
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाकर एक रन लिया|
ओवर की समाप्ति 10 : 104/1
11 रन
- 69.1
- 19.2
- 1 LB 9.3
- 19.4
- 19.5
- 19.6
स. सुदर्शन
51 (32)
ज. बटलर
15 (14)
य. चहल
2-0-17-0
9.6
1
युजवेंद्र चहल To साई सुदर्शन
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया| 10 के बाद 104/1 गुजरात|
9.5
1
युजवेंद्र चहल To जोस बटलर
इस बार आगे आकर बटलर ने बड़ा शॉट लगाना चाहा| चहल ने ये देखते हुए ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाल दी गेंद| बटलर को मजबूरन उसे टैप करना पड़ा जहाँ से एक ही रन का मौका बन पाया|
9.4
1
युजवेंद्र चहल To साई सुदर्शन
सिंगल के साथ साई सुदर्शन ने अपना पचास रन पूरा कर लिया है| लो फुल टॉस डाली गई गेंद| लॉन्ग ऑन की तरफ उसे हीव किया| डीप में उसे फील्ड किया गया जहाँ से एक रन ही हासिल हुआ| अर्ध शतक पर ड्रेसिंग रूम से तालियाँ मिली हैं|
9.3
lb
युजवेंद्र चहल To जोस बटलर
लेग बाई के रूप में आया सिंगल!! जड़ में डाली गई थी गेंद| फ्लिक करने गए थे, बीट हुए, पैड्स को लगकर ऑफ़ साइड पर गई गेंद जहाँ से एक रन हासिल किया है|
9.2
1
युजवेंद्र चहल To साई सुदर्शन
इस बार स्वीप किया| मिड विकेट की तरफ गई गेंद जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
9.1
6
युजवेंद्र चहल To साई सुदर्शन
छक्का!!! जान बूझकर बाहर की तरफ डाली गई थी गेंद| इन साइड आउट ओवर कवर्स शॉट लगाया!! लाजवाब हैण्ड आई कॉर्डिनेशन बल्लेबाज़ से देखने को मिला है| शफल करते हुए गेंद को कवर्स के ऊपर से उठाकर मारा छह रनों के लिए| फील्डर वहां पर थे लेकिन महज दर्शक बनकर रह गए|
ओवर की समाप्ति 9 : 93/1
11 रन
- 48.1
- 48.2
- 08.3
- 08.4
- 18.5
- 1 WD 8.6
- 18.6
स. सुदर्शन
42 (28)
ज. बटलर
14 (12)
म. येन्सन
2-0-25-0
8.6
1
मार्को येन्सन To साई सुदर्शन
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इस बार बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया| 93/1 गुजरात|
8.6
wd
मार्को येन्सन To साई सुदर्शन
वाइड!!! लेग स्टम्प के बाहर निकल गई स्विंग होती हुई गेंद| एक अतिरिक्त रन मिला टीम को यहाँ पर| रूम बनाकर खेलना चाहा था और गेंदबाज़ उन्हें फॉलो करने के चक्कर में बाहर डाल बैठे|
8.5
1
मार्को येन्सन To जोस बटलर
सिंगल ही मिल पायेगा| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद| ऑफ़ स्टम्प पर शफल किया| लेग साइड की तरफ पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया है|
8.4
0
मार्को येन्सन To जोस बटलर
प्ले एंड मिस!! स्कूप शॉट लगाने के चक्कर में बीट हुए बटलर! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया| बाकी का काम कीपर ने किया है|
8.3
0
मार्को येन्सन To जोस बटलर
बैक फुट पर जाकर गेंद की लाइन में बल्ले को लाकर पंच कर दिया| गैप नहीं मिल सका| रन का मौका नहीं बन पायेगा|
8.2
4
मार्को येन्सन To जोस बटलर
बैक टू बैक चौका जोस बटलर के बल्ले से आती हुई!!! करारा पुल शॉट, पटकी गई गेंद को बैकफुट से पुल किया| शानदार संपर्क हुआ और बीच बल्ले से लगकर गेंद स्क्वायर लेग बाउंड्री की ओर गई चार रनों के लिए|
8.1
4
मार्को येन्सन To जोस बटलर
चौका!!! बाउंड्री के साथ ओवर का आगाज़ हुआ है| हार्ड लेंथ गेंद| मिड विकेट की तरफ उसपर आड़े बल्ले से शॉट खेला| एक बड़ा गैप था उस तरफ जहाँ से चार रनों के लिए निकल गई गेंद|
ओवर की समाप्ति 8 : 82/1
7 रन
- 17.1
- 47.2
- 07.3
- 17.4
- 07.5
- 17.6
ज. बटलर
5 (7)
स. सुदर्शन
41 (27)
य. चहल
1-0-7-0
7.6
1
युजवेंद्र चहल To जोस बटलर
इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
7.5
0
युजवेंद्र चहल To जोस बटलर
प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें| स्टम्पिंग की अपील वहां कीपर द्वारा हुई लेकिन अंपायर सहमत नहीं दिखे|
7.4
1
युजवेंद्र चहल To साई सुदर्शन
गुड लेंथ की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की दिशा में खेला| एक रन का मौका बन गया|
7.3
0
युजवेंद्र चहल To साई सुदर्शन
बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया| रन का कोई मौका नहीं बन पायेगा|
7.2
4
युजवेंद्र चहल To साई सुदर्शन
चौका! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाया| गेंद गई सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए| फील्डर ने डाईव लगाकर उसे रोकना चाहा लेकिन चूक गए|
7.1
1
युजवेंद्र चहल To जोस बटलर
ऑफ साइड की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने पुश किया| सिंगल का मौका बन गया|
ओवर की समाप्ति 7 : 75/1
14 रन
- 46.1
- 16.2
- 26.3
- 06.4
- 16.5
- 66.6
स. सुदर्शन
36 (24)
ज. बटलर
3 (4)
म. स्टोइनिस
1-0-14-0
6.6
6
मार्कस स्टोइनिस To साई सुदर्शन
कैच ड्रॉप और छक्का मिल गया| मार्कस स्टोइनिस अपने थर्ड मैन फील्डर अजमतुल्लाह से खुश नहीं दिखे यहाँ पर| ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई छोटी गेंद| उसपर कट शॉट लगाने गए| स्लाइस हुआ और हवा में थर्ड मैन बाउंड्री की तरफ गई गेंद| फील्डर ने अपने दाहिने तरफ भागते हुए उसे लपकना चाहा लेकिन हाथों के बीच से लगकर सीमा रेखा के पार चली गई गेंद छह रनों के लिए|
6.5
1
मार्कस स्टोइनिस To जोस बटलर
सिंगल से काम चलाया है यहाँ पर| बैकफुट से गेंद को डिफेंड किया, ऑफ़ साइड पर गई जहाँ से एक रन मिल गया|
6.4
0
मार्कस स्टोइनिस To जोस बटलर
डॉट बॉल!! प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें| रन का मौका नहीं बन सका|
6.3
2
मार्कस स्टोइनिस To जोस बटलर
दुग्गी!! पैड्स पर रखी गई गेंद| फ्लिक शॉट का प्रयोग किया और स्क्वायर लेग से दो रन हासिल कर गए बल्लेबाज़|
6.2
1
मार्कस स्टोइनिस To साई सुदर्शन
सिंगल से इस बार काम चलाया है| शरीर पर डाली गई छोटी गेंद|ऑन साइड पर पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया है|
6.1
4
मार्कस स्टोइनिस To साई सुदर्शन
बाहरी किनारा और चौका निकल गया!! हवा में थी गेंद लेकिन कीपर के दूर से निकल गई थर्ड मैन बाउंड्री की ओर जहाँ से बाउंड्री का मौका बन गया| उछाल और स्विंग से इस बार चकमा खा गये थे बल्लेबाज़ लेकिन भाग्य का साथ मिला| दूर से दरी करने गए और आउट साइड एज लग गया|
टाइम आउट का हुआ इशारा अम्पायर द्वारा| ढाई मिनट का ब्रेक हुआ यहाँ पर जहाँ अब दोनों ही टीमें अपनी-अपनी रणनीति बनाती हुई नज़र आएँगी| गिल का विकेट गंवाने के बाद बटलर और साई सुदर्शन पारी को तेज़ अंदाज़ में आगे लेकर जाने की कोशिश करेंगे जबकि पंजाब की तरफ से भी अभी तक ज्यादा रन्स नहीं दिए गए हैं| ऐसे में अब बाकी बचे 12 ओवरों में बड़े शॉट्स लगाते हुए दिख सकते हैं|
ओवर की समाप्ति 6 : 61/1
10 रन
- 25.1
- 1 WD 5.2
- 1 LB 5.2
- 45.3
- 25.4
- W 5.5
- 05.6
ज. बटलर
0 (1)
स. सुदर्शन
25 (21)
ग. मैक्सवेल
1-0-9-1
5.6
0
ग्लेन मैक्सवेल To जोस बटलर
ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे कवर्स की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात, रन नहीं मिल पाएगा|
जोस बटलर नए बल्लेबाज़ हैं...
5.5
W
ग्लेन मैक्सवेल To शुभमन गिल OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट प्रियांश आर्या बोल्ड ग्लेन मैक्सवेल| 61 रनों की साझेदारी का हुआ अंत| ग्लेन मैक्सवेल को उनके पहले ही ओवर में बड़ी विकेट मिल गई है| 33 रन बनाकर शुभमन गिल बने ग्लेन मैक्सवेल का पहला शिकार| इस बार धीमी गति से डाली गई ऑफ़ स्पिन गेंद| गिल इसपर आगे निकलकर शॉट लगाने गए| टर्न से चकमा खाए| लेग साइड पर खेलने के दौरान बल्ले का लीडिंग एज लेकर शॉर्ट कवर्स की तरफ हवा में चली गई गेंद जिसे बड़े आराम से लपक लिया गया| 61/1 गुजरात, लक्ष्य से 183 रन दूर|
5.4
2
ग्लेन मैक्सवेल To शुभमन गिल
2 रन मिल जाएगा यहाँ पर| इस बार स्लॉग किया इस बार मिड विकेट की ओर दो रनो के लिए|
5.3
4
ग्लेन मैक्सवेल To शुभमन गिल
चौका!!! बड़े शॉट की ज़रुरत थी और वो आ भी गया| करारा शॉट स्क्वायर लेग के ऊपर से चार रनों के लिए|
5.2
lb
ग्लेन मैक्सवेल To साई सुदर्शन
लेग बाई के रूप में एक रन आया है| ऑन साइड पर खेलना चाहा, टर्न से बीट हुए, शरीर से लगकर गैप में गई गेंद जहाँ से एक रन मिल गया|
5.2
wd
ग्लेन मैक्सवेल To साई सुदर्शन
वाइड!!! डाउन द लेग डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे लीव कर दिया| कीपर ने उसे रोका| अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया है|
5.1
2
ग्लेन मैक्सवेल To साई सुदर्शन
2 रन मिल जाएगा यहाँ पर| ऑफ़ स्पिन गेंद को गैप में खेला| तेज़ी से भागकर दो रन पूरा कर लिया है|
ओवर की समाप्ति 5 : 51/0
15 रन
- 14.1
- 14.2
- 64.3
- 1 LB 4.4
- 04.5
- 64.6
श. गिल
27 (11)
स. सुदर्शन
23 (19)
म. येन्सन
1-0-14-0
4.6
6
मार्को येन्सन To शुभमन गिल
छक्का!!! गिल स्पेशल!! इसी के साथ गुजरात का 50 रन बोर्ड पर लग गया है| हार्ड लेंथ गेंद थी| उसपर फ्लैट बैट शॉट खेला लॉन्ग ऑन की तरफ जहाँ से छह रनों के लिए निकल गई गेंद| 5 के बाद 51/0 गुजरात|
4.5
0
मार्को येन्सन To शुभमन गिल
डॉट बॉल!! पुल शॉट लगाने गए लेकिन बीट हुए| शरीर से लगकर वहीँ पर रह गई गेंद जहाँ से कोई रन नहीं हो पाया|
4.4
lb
मार्को येन्सन To साई सुदर्शन
लेग बाई के रूप में आया सिंगल! पैड्स की गेंद को फ्लिक करने गए| गति और लाइन से चकमा खाए| पैड्स को लगी गेद, ऑन साइड पर गई जहाँ से एक रन हासिल हो गया है|
4.3
6
मार्को येन्सन To साई सुदर्शन
छक्का!! साई सुदर्शन ने अपनी चतुराई दिखाई है यहाँ पर| गेंदबाज़ की गति का इस्तेमाल किया| इस शॉट के लिए आप फील्डर नहीं तैनात कर सकते| स्कूप करते हुए गेंद को बाउंड्री लाइन के पार भेजा मैक्सिमम के लिए|
4.2
1
मार्को येन्सन To शुभमन गिल
एक और क्विक सिंगल!! धीमी गति से डाली गई थी गेंद| लेग साइड पर उसे खेला और गैप से एक रन भाग लिया है|
4.1
1
मार्को येन्सन To साई सुदर्शन
क्विक सिंगल!! बैकफुट से गेंद को डिफेंड किया, ऑफ़ साइड पर गई जहाँ से एक रन मिल गया|
गेंदबाजी परिवर्तन!! मार्को येन्सन को थमाई गई है गेंद...
ओवर की समाप्ति 4 : 36/0
19 रन
- 13.1
- 63.2
- 23.3
- 63.4
- 03.5
- 43.6
श. गिल
20 (8)
स. सुदर्शन
16 (16)
अ. ओमरज़ाई
2-0-29-0
3.6
4
अजमतुल्लाह ओमरज़ाई To शुभमन गिल
चौका! ऑफ़ स्टंप के बाहर की गेंद पर बल्लेबाज़ ने एक्स्ट्रा कवर्स की दिशा में खेला| गेंद गई सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
3.5
0
अजमतुल्लाह ओमरज़ाई To शुभमन गिल
गुड लेंथ की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड ऑन की दिशा में खेला| एक रन का मौका बन गया|
3.4
6
अजमतुल्लाह ओमरज़ाई To शुभमन गिल
छक्का! इस बार फिर लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाया| गेंद और बल्ले का एक और बार बेहतरीन संपर्क हुआ और गेंद स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए|
3.3
2
अजमतुल्लाह ओमरज़ाई To शुभमन गिल
विकेट लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की तरफ खेला| दो रन का मौका बन पाया|
3.2
6
अजमतुल्लाह ओमरज़ाई To शुभमन गिल
छक्का!! गिल के बल्ले से पहला! टिपिकल गिल पिक अप शॉट!!! मिड विकेट बाउंड्री की तरफ!!! काफी जल्दी इस तरह की लेंथ को पिक कर लेते हैं| पैरों पर डाली गई गेंद को बड़ी खूबसूरती से कलाईयों के सहारे फ्लिक किया बाउंड्री की तरफ, गैप में गई गेंद सीमा रेखा के पार छह रनों के लिए|
3.1
1
अजमतुल्लाह ओमरज़ाई To साई सुदर्शन
सिंगल!! बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
ओवर की समाप्ति 3 : 17/0
2 रन
- 12.1
- 02.2
- 02.3
- 02.4
- 02.5
- 12.6
स. सुदर्शन
15 (15)
श. गिल
2 (3)
अ. सिंह
2-0-7-0
2.6
1
अर्शदीप सिंह To साई सुदर्शन
क्विक सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| शॉर्ट कवर्स की तरफ गेंद को पंच किया और फील्डर के हाथों के आगे से रन भाग गए| फील्डर का थ्रो गेंदबाजी एंड पर आया लेकिन विकटों से दूर रह गए| अगर लगता तो नजदीकी मामला हो सकता था| 17/0 गुजरात|
2.5
0
अर्शदीप सिंह To साई सुदर्शन
एक और डॉट गेंद!! इस बार शानदार पंच शॉट खेला गया लेकिन तीस गज के घेरे के अंदर गेंद को फील्ड कर लिया गया| कोई रन नहीं मिल सका|
2.4
0
अर्शदीप सिंह To साई सुदर्शन
शार्प बाउंसर! बल्लेबाज़ डक करते नज़र आये| अम्पायर की तरफ से वन फॉर द ओवर का इशारा आया है|
2.3
0
अर्शदीप सिंह To साई सुदर्शन
प्ले एंड मिस!! शॉर्ट बॉल बाउंसर!! झुकते हुए अपर कट शॉट लगाने गए लेकिन उछाल और गति से बीट हुए हैं| बाकी का काम कीपर ने किया है| कोई रन नहीं हुआ है|
2.2
0
अर्शदीप सिंह To साई सुदर्शन
ऑफ़ स्टम्प लाइन पर डाली गई गेंद| बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया कवर्स की तरफ लेकिन गैप नहीं मिला| कोई रन नहीं हो सका|
2.1
1
अर्शदीप सिंह To शुभमन गिल
क्विक सिंगल!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई ओवरपिच गेंद| ड्राइव किया मिड ऑफ़ की ओर| तेज़ी से भागे और सिंगल पूरा किया| समझदारी भरा क्रिकेट देखने को मिला है बल्लेबाज़ द्वारा|
ओवर की समाप्ति 2 : 15/0
10 रन
- 01.1
- 11.2
- 01.3
- 11.4
- 21.5
- 61.6
स. सुदर्शन
14 (10)
श. गिल
1 (2)
अ. ओमरज़ाई
1-0-10-0
1.6
6
अजमतुल्लाह ओमरज़ाई To साई सुदर्शन
गगनचुम्भी छक्का!!! इस रन चेज़ का पहला!! 77 मीटर लम्बा!! गेंद की लाइन में आये बल्लेबाज़| पाले में थी उनके गेंद, हीव किया उसे लॉन्ग ऑन बाउंड्री की तरफ, गेंद बड़ी आसानी से सीमा रेखा पार कर गई छह रनों के लिए| 15/0 गुजरात|
1.5
2
अजमतुल्लाह ओमरज़ाई To साई सुदर्शन
2 रन मिल जाएगा यहाँ पर| छोटी डाली गई थी गेंद| इसपर मिड विकेट की ओर खेला गया पुल शॉट, डीप में उसे फील्ड किया गया जहाँ से दो रन मिले|
1.4
1
अजमतुल्लाह ओमरज़ाई To शुभमन गिल
क्विक सिंगल!!! मिडिल स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| टैप किया उसे कवर पॉइंट की ओर, तेज़ी से भागे रन और सिंगल पूरा किया| फील्डर जबतक गेंद पर आते तब तक बल्लेबाजों ने रन पूरा कर लिया था| थ्रो किया था लेकिन विकटों से काफी दूर से निकल गई| अगर ये थ्रो लग जाता तो कप्तान साहब फ्रेम में भी नज़र नहीं आते|
1.3
0
अजमतुल्लाह ओमरज़ाई To शुभमन गिल
ऑफ ड्राइव!! फुल लेंथ लाइन पर डाली गई स्विंग गेंद को बल्लेबाज़ ने सामने की तरफ खेला| गेंदबाज़ को भेद नहीं पाए| रन का कोई मौका नहीं बन पाया|
1.2
1
अजमतुल्लाह ओमरज़ाई To साई सुदर्शन
सिंगल के साथ अब स्ट्राइक बदली है| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
1.1
0
अजमतुल्लाह ओमरज़ाई To साई सुदर्शन
हार्ड लेंथ गेंद| हलकी सी स्विंग भी हुई| उसे खेलने गए लेकिन फिर से बीट हुए और शरीर पर जाकर लगी है गेंद| कोई रन नहीं हुआ|
दूसरे छोर से गेंद लेकर अजमतुल्लाह ओमरज़ाई आये हैं...
ओवर की समाप्ति 1 : 5/0
5 रन
- 40.1
- 00.2
- 00.3
- 00.4
- 00.5
- 10.6
स. सुदर्शन
5 (6)
श. गिल
0 (0)
अ. सिंह
1-0-5-0
0.6
1
अर्शदीप सिंह To साई सुदर्शन
सिंगल के साथ 5 रनों वाले ओवर की हुई है समाप्ति| विकेट लाइन की गेंद को पॉइंट की दिशा में खेला| डीप से एक रन हासिल हो गया|
0.5
0
अर्शदीप सिंह To साई सुदर्शन
एक और प्ले एंड मिस! इस बार शरीर पर जाकर लगी है गेंद पुल शॉट लगाने के दौरान| गति से बीट हुए साई| कोई रन नहीं हुआ|
0.4
0
अर्शदीप सिंह To साई सुदर्शन
प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| कट करने का प्रयास लेकिन स्विंग से चकमा खा गए बल्लेबाज़| कीपर की तरफ गई गेंद|
0.3
0
अर्शदीप सिंह To साई सुदर्शन
छोटी लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया|
0.2
0
अर्शदीप सिंह To साई सुदर्शन
डॉट बॉल!! इस बार गाइड किया गेंद को लेकिन फील्डर को भेद नहीं पाए| कोई रन नहीं मिल पाया है|
0.1
4
अर्शदीप सिंह To साई सुदर्शन
चौका!!! बाउंड्री के साथ रन चेज़ का आगाज़ हुआ है| निकल गई ये गेंद फाइन लेग बाउंड्री की तरफ| पैड्स की गेंद पर कलाइयों का अच्छा इस्तेमाल, गैप मिला और गेंद बड़ी आसानी से सीमा रेखा को जाकर किस कर गई|

Type
Overs
Batsmen
- साई सुदर्शन
- शुभमन गिल
- जोस बटलर
- शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड
- राहुल तेवतिया
- शाहरुख खान
- अरशद खान
- साई किशोर
- राशिद खान
- कगिसो रबाडा
- मोहम्मद सिराज
- प्रसिद्ध कृष्णा
Bowlers
मैच की जानकारी
- स्थान नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
- मौसम साफ़
- टॉस गुजरात टाइटन्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया
- परिणाम पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटन्स को 11 रनों से हराया
- प्लेयर ऑफ द मैच श्रेयस अय्यर
- अंपायर Abhijeet Bengeri (IND), Vinod Seshan (IND), जयरमन मदनगोपाल
- रेफ़री प्रकाश भट्ट