Advertisement
Advertisement

इंग्लैंड vs दक्षिण अफ्रीका, मैच 20 Match Summary

इंग्लैंड vs दक्षिण अफ्रीका, 2023 - एकदिवसीय Summary

इंग्लैंड vs दक्षिण अफ्रीका स्कोरकार्ड
Share
मैच समाप्त   
मैच 20, वानखेड़े स्टेडियम, मुम्बई , Oct 21, 2023
इंग्लैंड इंग्लैंड
170 (22.0)
दक्षिण अफ्रीका दक्षिण अफ्रीका
399/7 (50.0)
दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को 229 रनों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    हेनरिक क्लासेन
    109(67)
दक्षिण अफ्रीका 399/7
Bat टॉप बैट्समैन
हेनरिक क्लासेन
हेनरिक क्लासेन
109 (67)
  • 12x4s
  • 4x6s
  • 162.68SR
रीजा हेंड्रिक्स
रीजा हेंड्रिक्स
85 (75)
  • 9x4s
  • 3x6s
  • 113.33SR
Bowl टॉप बॉलर्स
इंग्लैंड 170/10
Bat टॉप बैट्समैन
मार्क वुड
मार्क वुड
43 (17)
  • 2x4s
  • 5x6s
  • 252.94SR
गस एटकिंसन
गस एटकिंसन
35 (21)
  • 7x4s
  • 0x6s
  • 166.66SR
Bowl टॉप बॉलर्स
Advertisement
तो क्रिकेट फैन्स आज के इस मैच से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, वर्ल्ड कप के मुकाबला नम्बर -21 के साथ कल होगी आपसे मुलाकात जो भारत और न्यू जीलैंड के बीच धरमशाला में दोपहर 02.00 बजे से खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
हेनरिक क्लासेन को उनकी बेहतरीन बल्लेबाज़ी के लिए प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार दिया गया| इसे हासिल करने के बाद उन्होंने बताया कि आज वो जिस सोच के साथ मैदान पर उतरे थे उस अनुसार बल्लेबाज़ी करने में सफल रहे| आगे कहा कि जब मैं बल्लेबाज़ी कर रहा था तो उस समय मौसम काफी गर्म था और ताक़त नहीं मिल पा रही थी| आगे बताया कि मार्को ने मेरे साथ मिलकर अच्छी साझेदारी निभाई और स्कोर बोर्ड को आगे लेकर गए जिसकी वजह से हम एक विशाल टोटल तक पहुँच पाए|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
दूसरी तरफ 400 रनों के इस विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम पूरी तरह से ताश के पत्तों की तरह बिखर सी गई| इंग्लैंड की इस पारी में एक बड़ा कोलैप्स देखने को मिला जहाँ शुरुआत से लेकर अंत तक कोई भी बल्लेबाज़ क्रीज़ पर ज्यादा देर अफ्रीकी गेंदबाजों के सामने टिक ही नहीं पाया| महज़ 100 रनों पर ही इंग्लिश टीम ने अपने 8 विकेट गंवा दिए और रन चेज़ में पूरी तरह से बिखर गई| वो तो भला हो मार्क वुड और गस एटकिंसन का जिन्होंने टीम के लिए 70 रनों की साझेदारी करते हुए 170 रनों तक पहुंचाया लेकिन केशव महाराज ने गस को आउट करते हुए अपनी टीम को 229 रनों से एक बड़ी जीत दिलाई|
बल्लेबाज़ी हो या गेंदबाजी, आज इस टीम ने हर डिपार्टमेंट में इंग्लैंड को पीछे छोड़ दिया| बल्लेबाज़ी में रीज़ा हेंड्रिक्स की पारी के साथ-साथ हेनरिक क्लासेन और मार्को येन्सन की उस पारी की भी सराहना करनी होगी| एक वक़्त ऐसा लगा था कि अफ्रीकी टीम 320 के आस पास ही पहुँच पाएगी लेकिन फिर क्लासेन और येन्सन के बीच हुई 151 रनों की उस साझेदारी ने गेम का रुख पूरी तरह से पलटकर रख दिया|
दूसरी तरफ इस करारी हार के बाद इंग्लैंड की टीम का मनोबल काफी हद तक नीचे आया होगा साथ ही साथ अब उनका क्वालिफिकेशन आगे के लिए मुश्किल राह पकड़ रहा है| अब अगर उन्हें आगे की तरफ बढ़ना है तो अपने बचे बाक़ी के 5 के 5 मुकाबले यहाँ से जीतने ही होंगे| वहीँ इस जीत के साथ प्रोटियाज़ टीम के हौंसले काफी बुलंद हो गए होंगे जो उन्हें आगे के मैचों में काम देगा| अब अगर इस मुकाबले पर एक नज़र डालें तो टोटल डॉमिनेंस आज दक्षिण अफ्रीका की तरफ से किया गया है|
डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की एक बड़ी जीत| 229 रनों से इस मुकाबले को जीतकर बटलर एंड कम्पनी को चारो खाने चित कर दिया है| नीदरलैंड से हारने के बाद प्रोटियाज़ टीम ने तो तगड़ी वापसी की लेकिन अफगानिस्तान से मिली हार के बाद इंग्लैंड की टीम उभर नहीं पाई| वहीँ इस बड़ी जीत के साथ अफ्रीकी टीम पॉइंट्स टेबल में तीसरे ही पायदान पर रहेगी लेकिन बड़े मार्जिन की जीत की वजह से उनके नेट रन रेट में काफी बढ़ोतरी होगी ये तो पक्का है|
ओवर 22 : 170/9
17 रन
  • 421.1
  • 621.2
  • 021.3
  • 621.4
  • 121.5
  • W 21.6
गस एटकिंसन
35 (21)
म. वुड
43 (17)
क. महाराज
2-0-27-1
21.6
W
केशव महाराज To गस एटकिंसन OUT!
आउट!! क्लीन बोल्ड!! इस विकेट के साथ इंग्लैंड की पारी 170 रनों पर सिमटी| रीस टॉपले चोटिल हैं इस वजह से वो बल्लेबाज़ी के लिए नहीं आयेंगे| 229 रनों से इंग्लैंड ने जीता ये मुकाबला| गस एटकिंसन ने 35 रन बनाए और महाराज का शिकार बन गए| आर्म बॉल थी| पड़कर तेज़ी के साथ अंदर की तरफ आई और बल्लेबाज़ को चारो खाने चित करते हुए मिडिल स्टम्प उड़ा गई| इसी के साथ एक बड़ी जीत दक्षिण अफ्रीका के खाते में दर्ज हो गई|
21.5
1
केशव महाराज To मार्क वुड
सिंगल!! बेहतरीन प्रयास लॉन्ग ऑफ़ फील्डर द्वारा| छक्का जा रहा था जिसे छलांग लगाते हुए रोका और एक ही रन दिया| कैच को भी पकड़ लिया था लेकिन संतुलन नहीं बना पाए और खुद सीमा रेखा के पार जाते हुए गेंद को अंदर रखा| अंत में एक ही रन मिला|
21.4
6
केशव महाराज To मार्क वुड
एक और छक्का! वाओ!! ये बॉल तो सीमा रेखा पार कर गई| बल्लेबाज़ ने गेंद की लम्बाई को भांपा और स्लॉग स्वीप करते हुए उसे मैदान के बाहर भेजा|
21.3
0
केशव महाराज To मार्क वुड
काफी देर बाद आई डॉट गेंद| बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए|
21.2
6
केशव महाराज To मार्क वुड
छक्का! क़दमों का इस्तेमाल करते हुए गेंद को लॉन्ग ऑन बाउंड्री के पार भेज दिया छह रनों के लिए| संपर्क उतना अच्छा नहीं था लेकिन फिर भी सीमा रेखा के पार जाने से नहीं रुक सका| लगातार बड़े शॉट्स खेलते जा रहे हैं बल्लेबाज़|
21.1
4
केशव महाराज To मार्क वुड
चौका यहाँ पर भी हासिल हो पायेगा! स्ट्रीकी शॉट!! जहाँ मारना चाहते थे वहां तो नहीं गई लेकिन अंदरूनी किनारा लेकर गैप से सीमा रेखा के पार निकल गई गेंद चार रनों के लिए|
ओवर 21 : 153/8
18 रन
  • 220.1
  • 420.2
  • 420.3
  • 020.4
  • 420.5
  • 420.6
गस एटकिंसन
35 (20)
म. वुड
26 (12)
क. रबाडा
6-1-38-1
20.6
4
कगिसो रबाडा To गस एटकिंसन
चौथा चौका इस ओवर से आता हुआ| बल्लेबाज़ी पूरी तरह से रबाडा को आड़े हाथ लेते हुए यहाँ पर| इस बार सामने की तरफ शॉट लगाया और गेंद को बाउंड्री लाइन के पार पहुंचाया|
20.5
4
कगिसो रबाडा To गस एटकिंसन
चौका! अब सिर्फ बाउंड्री में ही डील कर रहे हैं दोनों बल्लेबाज़| इस बार क्रीज़ से आगे आकर बल्लेबाज़ ने इसे कवर्स की ओर पंच किया और गैप से चौका बटोर लिया|
20.4
0
कगिसो रबाडा To गस एटकिंसन
लेग साइड की तरफ हीव शॉट खेला| गैप हासिल नहीं कर पाए|
20.3
4
कगिसो रबाडा To गस एटकिंसन
एक और चौका! इस बार मिड ऑन फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया लॉन्ग ऑन की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
20.2
4
कगिसो रबाडा To गस एटकिंसन
चौका! पुल शॉट का इस्तेमाल करते हुए बल्लेबाज़ ने बाउंड्री बटोरी|
20.1
2
कगिसो रबाडा To गस एटकिंसन
कैच ड्रॉप!! एक और यहाँ मौका था कैच का लेकिन फील्डर से चूक हो गई| गेंद के नीचे तो आये लेकिन कैच का मौका गंवा बैठे| रूम बनाकर शॉट लगाने गए थे लेकिन स्लाइस कर बैठे थे| कैच छूटा जहाँ से दो रन मिल गया|
ओवर 20 : 135/8
10 रन
  • 119.1
  • 019.2
  • 119.3
  • 619.4
  • 019.5
  • 219.6
म. वुड
26 (12)
गस एटकिंसन
17 (14)
क. महाराज
1-0-10-0
19.6
2
केशव महाराज To मार्क वुड
दो रनों के साथ हुई ओवर की समाप्ति| मिड विकेट की तरफ इस गेंद को हीव किया और दो रन हासिल किया|
19.5
0
केशव महाराज To मार्क वुड
बड़े शॉट के लिए गए इस बार लेकिन अंदरूनी किनारा लेकर पैड्स को जाकर लगी गेंद| कोई रन नहीं हुआ|
19.4
6
केशव महाराज To मार्क वुड
छक्का! स्पिनर के खिलाफ बल्लेबाज़ का पसंदीदा शॉट| घुटना टिकाते हुए स्लॉग स्वीप किया और गेंद को सीमा रेखा के बाहर भेजने में कामयाब हुए|
19.3
1
केशव महाराज To गस एटकिंसन
इस बार रिवर्स स्वीप खेलकर पॉइंट की ओर से एक रन लिया|
19.2
0
केशव महाराज To गस एटकिंसन
सिंगल!! फ्लिक शॉट खेला गया लेकिन बॉल सीधा फील्डर के पास गई|
19.1
1
केशव महाराज To मार्क वुड
एक और बार हवा में गेंद लेकिन मिड ऑफ़ की तरफ फिर से नो मेंस लैंड में गिरी| एक रन का मौका बन गया| इस बार लीडिंग एज लेकर हवा में गई थी गेंद जहाँ से कैच का मौका नहीं बन पाया|
ओवर 19 : 125/8
7 रन
  • 018.1
  • 018.2
  • 1 WD 18.3
  • 418.3
  • 018.4
  • 118.5
  • 118.6
म. वुड
17 (8)
गस एटकिंसन
16 (12)
ल. एनगिडी
5-1-26-2
18.6
1
लुंगी एनगिडी To मार्क वुड
सिंगल, बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
18.5
1
लुंगी एनगिडी To गस एटकिंसन
टॉप एज!! हवा में थी गेंद| फाइन लेग की तरफ गई| डीप से फील्डर उसके लिये भागे और इधर से कीपर डी कॉक ने भी कैच का कॉल किया इस वजह से डीप फील्डर रुक गए| क्विंटन ने गेंद के नीचे जाने के लिए भसक प्रयास किया लेकिन कैच को अपने दस्तानों में नहीं ले पाए| नो मेंस लैंड में जाकर गिरी ये गेंद| अगर डीप फील्डर इसके लिए आता तो कैच का मौका बन सकता था| पुल शॉट पर टॉप एज लग गया था यहाँ पर|
18.4
0
लुंगी एनगिडी To गस एटकिंसन
सिंगल!! इस बार क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया| रन का मौका नहीं बन पाया|
18.3
4
लुंगी एनगिडी To गस एटकिंसन
चौका! सामने की तरफ खेला गया शॉट| फील्डर को बीट करते हुए ये गेंद गैप में निकल गई| बल्लेबाज़ ने इसे मिड ऑफ़ की तरफ पंच किया और चार रन हासिल किये|
18.3
wd
लुंगी एनगिडी To गस एटकिंसन
वाइड! एक अतिरिक्त रन और गेंद यहाँ पर एक बार फिर से इंग्लैंड के खाते में जाती हुई|
22 OV
17 रन
क. महाराज to म. वुड गस एटकिंसन
  • 421.1
  • 621.2
  • 021.3
  • 621.4
  • 121.5
  • W 21.6
21 OV
18 रन
क. रबाडा to गस एटकिंसन
  • 220.1
  • 420.2
  • 420.3
  • 020.4
  • 420.5
  • 420.6
20 OV
10 रन
क. महाराज to म. वुड गस एटकिंसन
  • 119.1
  • 019.2
  • 119.3
  • 619.4
  • 019.5
  • 219.6
19 OV
7 रन
ल. एनगिडी to गस एटकिंसन म. वुड
  • 018.1
  • 018.2
  • 1 WD 18.3
  • 418.3
  • 018.4
  • 118.5
  • 118.6
18 OV
17 रन
म. येन्सन to गस एटकिंसन म. वुड
  • 017.1
  • 117.2
  • 417.3
  • 617.4
  • 017.5
  • 617.6
17 OV
7 रन
ल. एनगिडी to ड. विली म. वुड
  • 016.1
  • 616.2
  • W 16.3
  • 016.4
  • 1 WD 16.5
  • 016.5
  • 016.6
16 OV
10 रन
ग. कोएटज़ी to आ. रशीद गस एटकिंसन
  • W 15.1
  • 415.2
  • 015.3
  • 215.4
  • 415.5
  • 015.6
15 OV
3 रन
क. रबाडा to आ. रशीद ड. विली
  • 014.1
  • 014.2
  • 014.3
  • 214.4
  • 114.5
  • 014.6
14 OV
7 रन
ग. कोएटज़ी to आ. रशीद
  • 013.1
  • 013.2
  • 013.3
  • 413.4
  • 013.5
  • 313.6
13 OV
4 रन
क. रबाडा to ड. विली
  • 012.1
  • 012.2
  • 412.3
  • 012.4
  • 012.5
  • 012.6
12 OV
3 रन
ग. कोएटज़ी to ज. बटलर ड. विली ह. ब्रूक आ. रशीद
  • W 11.1
  • 111.2
  • W 11.3
  • 011.4
  • 1 LB 11.5
  • 111.6
11 OV
0 रन
क. रबाडा to ह. ब्रूक
  • 010.1
  • 010.2
  • 010.3
  • 010.4
  • 010.5
  • 010.6
10 OV
17 रन
ग. कोएटज़ी to ज. बटलर ह. ब्रूक
  • 1 WD 9.1
  • 09.1
  • 1 LB 9.2
  • 19.3
  • 49.4
  • 49.5
  • 69.6
9 OV
12 रन
क. रबाडा to ब. स्टोक्स ज. बटलर ह. ब्रूक
  • W 8.1
  • 18.2
  • 48.3
  • 08.4
  • 1 NB 8.5
  • 68.5
  • 08.6
8 OV
5 रन
म. येन्सन to ब. स्टोक्स ह. ब्रूक
  • 07.1
  • 47.2
  • 07.3
  • 17.4
  • 07.5
  • 07.6
7 OV
4 रन
क. रबाडा to ह. ब्रूक ब. स्टोक्स
  • 06.1
  • 06.2
  • 06.3
  • 16.4
  • 1 LB 6.5
  • 2 LB 6.6
6 OV
5 रन
म. येन्सन to ड. मलान ह. ब्रूक
  • W 5.1
  • 05.2
  • 05.3
  • 45.4
  • 05.5
  • 15.6
5 OV
1 रन
ल. एनगिडी to ड. मलान ब. स्टोक्स
  • 04.1
  • 04.2
  • 04.3
  • 1 LB 4.4
  • 04.5
  • 04.6
4 OV
3 रन
म. येन्सन to जो रूट ड. मलान
  • 13.1
  • 03.2
  • 1 LB 3.3
  • 03.4
  • 03.5
  • 1 WD 3.6
  • W 3.6
3 OV
6 रन
ल. एनगिडी to ज. बेयरस्टो जो रूट ड. मलान
  • 02.1
  • 42.2
  • W 2.3
  • 02.4
  • 12.5
  • 1 WD 2.6
  • 02.6
2 OV
7 रन
म. येन्सन to ज. बेयरस्टो ड. मलान
  • 01.1
  • 01.2
  • 1 LB 1.3
  • 41.4
  • 21.5
  • 01.6
1 OV
7 रन
ल. एनगिडी to ज. बेयरस्टो
  • 00.1
  • 00.2
  • 00.3
  • 00.4
  • 60.5
  • 1 LB 0.6
मैच की जानकारी
  • स्थान वानखेड़े स्टेडियम, मुम्बई
  • मौसम साफ़
  • टॉस इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया
  • परिणाम दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को 229 रनों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच हेनरिक क्लासेन
  • अंपायर कुमार धर्मसेना, नितिन मेनन, पॉल राईफल
  • रेफ़री जवागल श्रीनाथ
Advertisement
मैच पोल
वर्म
Advertisement