Advertisement
Advertisement

इंग्लैंड vs दक्षिण अफ्रीका, मैच 20 Commentary, Live Updates

इंग्लैंड vs दक्षिण अफ्रीका, 2023 - एकदिवसीय Live Commentary

इंग्लैंड vs दक्षिण अफ्रीका स्कोरकार्ड
Share
मैच समाप्त   
मैच 20, वानखेड़े स्टेडियम, मुम्बई , Oct 21, 2023
इंग्लैंड इंग्लैंड
170 (22.0)
दक्षिण अफ्रीका दक्षिण अफ्रीका
399/7 (50.0)
दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को 229 रनों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    हेनरिक क्लासेन
    109(67)
तो क्रिकेट फैन्स आज के इस मैच से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, वर्ल्ड कप के मुकाबला नम्बर -21 के साथ कल होगी आपसे मुलाकात जो भारत और न्यू जीलैंड के बीच धरमशाला में दोपहर 02.00 बजे से खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
हेनरिक क्लासेन को उनकी बेहतरीन बल्लेबाज़ी के लिए प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार दिया गया| इसे हासिल करने के बाद उन्होंने बताया कि आज वो जिस सोच के साथ मैदान पर उतरे थे उस अनुसार बल्लेबाज़ी करने में सफल रहे| आगे कहा कि जब मैं बल्लेबाज़ी कर रहा था तो उस समय मौसम काफी गर्म था और ताक़त नहीं मिल पा रही थी| आगे बताया कि मार्को ने मेरे साथ मिलकर अच्छी साझेदारी निभाई और स्कोर बोर्ड को आगे लेकर गए जिसकी वजह से हम एक विशाल टोटल तक पहुँच पाए|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
दूसरी तरफ 400 रनों के इस विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम पूरी तरह से ताश के पत्तों की तरह बिखर सी गई| इंग्लैंड की इस पारी में एक बड़ा कोलैप्स देखने को मिला जहाँ शुरुआत से लेकर अंत तक कोई भी बल्लेबाज़ क्रीज़ पर ज्यादा देर अफ्रीकी गेंदबाजों के सामने टिक ही नहीं पाया| महज़ 100 रनों पर ही इंग्लिश टीम ने अपने 8 विकेट गंवा दिए और रन चेज़ में पूरी तरह से बिखर गई| वो तो भला हो मार्क वुड और गस एटकिंसन का जिन्होंने टीम के लिए 70 रनों की साझेदारी करते हुए 170 रनों तक पहुंचाया लेकिन केशव महाराज ने गस को आउट करते हुए अपनी टीम को 229 रनों से एक बड़ी जीत दिलाई|
बल्लेबाज़ी हो या गेंदबाजी, आज इस टीम ने हर डिपार्टमेंट में इंग्लैंड को पीछे छोड़ दिया| बल्लेबाज़ी में रीज़ा हेंड्रिक्स की पारी के साथ-साथ हेनरिक क्लासेन और मार्को येन्सन की उस पारी की भी सराहना करनी होगी| एक वक़्त ऐसा लगा था कि अफ्रीकी टीम 320 के आस पास ही पहुँच पाएगी लेकिन फिर क्लासेन और येन्सन के बीच हुई 151 रनों की उस साझेदारी ने गेम का रुख पूरी तरह से पलटकर रख दिया|
दूसरी तरफ इस करारी हार के बाद इंग्लैंड की टीम का मनोबल काफी हद तक नीचे आया होगा साथ ही साथ अब उनका क्वालिफिकेशन आगे के लिए मुश्किल राह पकड़ रहा है| अब अगर उन्हें आगे की तरफ बढ़ना है तो अपने बचे बाक़ी के 5 के 5 मुकाबले यहाँ से जीतने ही होंगे| वहीँ इस जीत के साथ प्रोटियाज़ टीम के हौंसले काफी बुलंद हो गए होंगे जो उन्हें आगे के मैचों में काम देगा| अब अगर इस मुकाबले पर एक नज़र डालें तो टोटल डॉमिनेंस आज दक्षिण अफ्रीका की तरफ से किया गया है|
डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की एक बड़ी जीत| 229 रनों से इस मुकाबले को जीतकर बटलर एंड कम्पनी को चारो खाने चित कर दिया है| नीदरलैंड से हारने के बाद प्रोटियाज़ टीम ने तो तगड़ी वापसी की लेकिन अफगानिस्तान से मिली हार के बाद इंग्लैंड की टीम उभर नहीं पाई| वहीँ इस बड़ी जीत के साथ अफ्रीकी टीम पॉइंट्स टेबल में तीसरे ही पायदान पर रहेगी लेकिन बड़े मार्जिन की जीत की वजह से उनके नेट रन रेट में काफी बढ़ोतरी होगी ये तो पक्का है|
ओवर की समाप्ति 22 : 170/9
17 रन
  • 421.1
  • 621.2
  • 021.3
  • 621.4
  • 121.5
  • W 21.6
गस एटकिंसन
35 (21)
म. वुड
43 (17)
क. महाराज
2-0-27-1
21.6
W
केशव महाराज To गस एटकिंसन OUT!
आउट!! क्लीन बोल्ड!! इस विकेट के साथ इंग्लैंड की पारी 170 रनों पर सिमटी| रीस टॉपले चोटिल हैं इस वजह से वो बल्लेबाज़ी के लिए नहीं आयेंगे| 229 रनों से इंग्लैंड ने जीता ये मुकाबला| गस एटकिंसन ने 35 रन बनाए और महाराज का शिकार बन गए| आर्म बॉल थी| पड़कर तेज़ी के साथ अंदर की तरफ आई और बल्लेबाज़ को चारो खाने चित करते हुए मिडिल स्टम्प उड़ा गई| इसी के साथ एक बड़ी जीत दक्षिण अफ्रीका के खाते में दर्ज हो गई|
21.5
1
केशव महाराज To मार्क वुड
सिंगल!! बेहतरीन प्रयास लॉन्ग ऑफ़ फील्डर द्वारा| छक्का जा रहा था जिसे छलांग लगाते हुए रोका और एक ही रन दिया| कैच को भी पकड़ लिया था लेकिन संतुलन नहीं बना पाए और खुद सीमा रेखा के पार जाते हुए गेंद को अंदर रखा| अंत में एक ही रन मिला|
21.4
6
केशव महाराज To मार्क वुड
एक और छक्का! वाओ!! ये बॉल तो सीमा रेखा पार कर गई| बल्लेबाज़ ने गेंद की लम्बाई को भांपा और स्लॉग स्वीप करते हुए उसे मैदान के बाहर भेजा|
21.3
0
केशव महाराज To मार्क वुड
काफी देर बाद आई डॉट गेंद| बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए|
21.2
6
केशव महाराज To मार्क वुड
छक्का! क़दमों का इस्तेमाल करते हुए गेंद को लॉन्ग ऑन बाउंड्री के पार भेज दिया छह रनों के लिए| संपर्क उतना अच्छा नहीं था लेकिन फिर भी सीमा रेखा के पार जाने से नहीं रुक सका| लगातार बड़े शॉट्स खेलते जा रहे हैं बल्लेबाज़|
21.1
4
केशव महाराज To मार्क वुड
चौका यहाँ पर भी हासिल हो पायेगा! स्ट्रीकी शॉट!! जहाँ मारना चाहते थे वहां तो नहीं गई लेकिन अंदरूनी किनारा लेकर गैप से सीमा रेखा के पार निकल गई गेंद चार रनों के लिए|
ओवर की समाप्ति 21 : 153/8
18 रन
  • 220.1
  • 420.2
  • 420.3
  • 020.4
  • 420.5
  • 420.6
गस एटकिंसन
35 (20)
म. वुड
26 (12)
क. रबाडा
6-1-38-1
20.6
4
कगिसो रबाडा To गस एटकिंसन
चौथा चौका इस ओवर से आता हुआ| बल्लेबाज़ी पूरी तरह से रबाडा को आड़े हाथ लेते हुए यहाँ पर| इस बार सामने की तरफ शॉट लगाया और गेंद को बाउंड्री लाइन के पार पहुंचाया|
20.5
4
कगिसो रबाडा To गस एटकिंसन
चौका! अब सिर्फ बाउंड्री में ही डील कर रहे हैं दोनों बल्लेबाज़| इस बार क्रीज़ से आगे आकर बल्लेबाज़ ने इसे कवर्स की ओर पंच किया और गैप से चौका बटोर लिया|
20.4
0
कगिसो रबाडा To गस एटकिंसन
लेग साइड की तरफ हीव शॉट खेला| गैप हासिल नहीं कर पाए|
20.3
4
कगिसो रबाडा To गस एटकिंसन
एक और चौका! इस बार मिड ऑन फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया लॉन्ग ऑन की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
20.2
4
कगिसो रबाडा To गस एटकिंसन
चौका! पुल शॉट का इस्तेमाल करते हुए बल्लेबाज़ ने बाउंड्री बटोरी|
20.1
2
कगिसो रबाडा To गस एटकिंसन
कैच ड्रॉप!! एक और यहाँ मौका था कैच का लेकिन फील्डर से चूक हो गई| गेंद के नीचे तो आये लेकिन कैच का मौका गंवा बैठे| रूम बनाकर शॉट लगाने गए थे लेकिन स्लाइस कर बैठे थे| कैच छूटा जहाँ से दो रन मिल गया|
ओवर की समाप्ति 20 : 135/8
10 रन
  • 119.1
  • 019.2
  • 119.3
  • 619.4
  • 019.5
  • 219.6
म. वुड
26 (12)
गस एटकिंसन
17 (14)
क. महाराज
1-0-10-0
19.6
2
केशव महाराज To मार्क वुड
दो रनों के साथ हुई ओवर की समाप्ति| मिड विकेट की तरफ इस गेंद को हीव किया और दो रन हासिल किया|
19.5
0
केशव महाराज To मार्क वुड
बड़े शॉट के लिए गए इस बार लेकिन अंदरूनी किनारा लेकर पैड्स को जाकर लगी गेंद| कोई रन नहीं हुआ|
19.4
6
केशव महाराज To मार्क वुड
छक्का! स्पिनर के खिलाफ बल्लेबाज़ का पसंदीदा शॉट| घुटना टिकाते हुए स्लॉग स्वीप किया और गेंद को सीमा रेखा के बाहर भेजने में कामयाब हुए|
19.3
1
केशव महाराज To गस एटकिंसन
इस बार रिवर्स स्वीप खेलकर पॉइंट की ओर से एक रन लिया|
19.2
0
केशव महाराज To गस एटकिंसन
सिंगल!! फ्लिक शॉट खेला गया लेकिन बॉल सीधा फील्डर के पास गई|
19.1
1
केशव महाराज To मार्क वुड
एक और बार हवा में गेंद लेकिन मिड ऑफ़ की तरफ फिर से नो मेंस लैंड में गिरी| एक रन का मौका बन गया| इस बार लीडिंग एज लेकर हवा में गई थी गेंद जहाँ से कैच का मौका नहीं बन पाया|
ओवर की समाप्ति 19 : 125/8
7 रन
  • 018.1
  • 018.2
  • 1 WD 18.3
  • 418.3
  • 018.4
  • 118.5
  • 118.6
म. वुड
17 (8)
गस एटकिंसन
16 (12)
ल. एनगिडी
5-1-26-2
18.6
1
लुंगी एनगिडी To मार्क वुड
सिंगल, बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
18.5
1
लुंगी एनगिडी To गस एटकिंसन
टॉप एज!! हवा में थी गेंद| फाइन लेग की तरफ गई| डीप से फील्डर उसके लिये भागे और इधर से कीपर डी कॉक ने भी कैच का कॉल किया इस वजह से डीप फील्डर रुक गए| क्विंटन ने गेंद के नीचे जाने के लिए भसक प्रयास किया लेकिन कैच को अपने दस्तानों में नहीं ले पाए| नो मेंस लैंड में जाकर गिरी ये गेंद| अगर डीप फील्डर इसके लिए आता तो कैच का मौका बन सकता था| पुल शॉट पर टॉप एज लग गया था यहाँ पर|
18.4
0
लुंगी एनगिडी To गस एटकिंसन
सिंगल!! इस बार क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया| रन का मौका नहीं बन पाया|
18.3
4
लुंगी एनगिडी To गस एटकिंसन
चौका! सामने की तरफ खेला गया शॉट| फील्डर को बीट करते हुए ये गेंद गैप में निकल गई| बल्लेबाज़ ने इसे मिड ऑफ़ की तरफ पंच किया और चार रन हासिल किये|
18.3
wd
लुंगी एनगिडी To गस एटकिंसन
वाइड! एक अतिरिक्त रन और गेंद यहाँ पर एक बार फिर से इंग्लैंड के खाते में जाती हुई|
18.2
0
लुंगी एनगिडी To गस एटकिंसन
बेहतरीन फील्डिंग पॉइंट पर मिलर के द्वारा| रन को रोका| स्क्वायर कट शॉट खेला लेकिन फील्डर को भेद नहीं पाए|
18.1
0
लुंगी एनगिडी To गस एटकिंसन
इस बार आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर समझदारी दिखाते हुए डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं होगा|
ओवर की समाप्ति 18 : 118/8
17 रन
  • 017.1
  • 117.2
  • 417.3
  • 617.4
  • 017.5
  • 617.6
म. वुड
16 (7)
गस एटकिंसन
11 (7)
म. येन्सन
5-0-35-2
17.6
6
मार्को येन्सन To मार्क वुड
छक्का! 17 रनों का ये बड़ा ओवर आया| साथ में एक ड्रॉप कैच भी इस ओवर से दिखा| इस छोटी गेंद पर पुल शॉट का इस्तेमाल किया और गेंद सीधा दर्शकों के बीच गई छह रनों के लिए|
17.5
0
मार्को येन्सन To मार्क वुड
कैच ड्रॉप!! 10 रन पर मार्क वुड को मिला जीवन दान| शॉर्ट मिड विकेट पर रीज़ा से हुई चूक और एक रेगुलेशन कैच टपका बैठे| शॉर्ट पिच गेंद पर पुल शॉट लगाया गया था जो सीधा फील्डर की तरफ गई थी| लपकने में असफल रहे फील्डर|
17.4
6
मार्को येन्सन To मार्क वुड
छक्का! लेंथ गेंद पर लॉन्ग ऑन की तरफ शॉट लगाया| बल्ले से अच्छा संपर्क हुआ और फील्डर उसके पीछे भी भागे लेकिन गेंद सीमा रेखा के पार जा गिरी छह रनों के लिए| इए बीच उसका पीछा करते हुए मिस ऑन से लॉन्ग ऑन तक भाग गए थे कप्तान एडन| हर एक रन के लिए इस समय भी जान झोंक रहे हैं|
17.3
4
मार्को येन्सन To मार्क वुड
चौका! सामने की तरफ बड़ा शॉट खेला| एक टप्पा खाकर गेंद सीधा लॉन्ग ऑफ़ बाउंड्री की तरफ गई| फुल बॉल पर आगे वाला पैर हटाकर सामने की तरफ शॉट लगाया और बाउंड्री हासिल कर ली है|
17.2
1
मार्को येन्सन To गस एटकिंसन
शॉर्ट पिच गेंद| फाइन लेग की तरफ पुल किया| डीप से एक रन हासिल कर लिया|
17.1
0
मार्को येन्सन To गस एटकिंसन
आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया| रन का मौका नहीं बन पाया|
ओवर की समाप्ति 17 : 101/8
7 रन
  • 016.1
  • 616.2
  • W 16.3
  • 016.4
  • 1 WD 16.5
  • 016.5
  • 016.6
म. वुड
0 (3)
गस एटकिंसन
10 (5)
ल. एनगिडी
4-1-19-2
16.6
0
लुंगी एनगिडी To मार्क वुड
ऑफ़ स्टंप के बाहर की गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट की दिशा में खेला लेकिन फील्डर को भेद नहीं पाए|
16.5
0
लुंगी एनगिडी To मार्क वुड
बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|
16.5
wd
लुंगी एनगिडी To मार्क वुड
वाइड! एक अतिरिक्त रन मिलेगा यहाँ पर वाइड के रूप में|
16.4
0
लुंगी एनगिडी To मार्क वुड
बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया|
मार्क वुड हैं नए बल्लेबाज़...
16.3
W
लुंगी एनगिडी To डेविड विली OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट कगिसो रबाडा बोल्ड लुंगी एनगिडी| 8वें विकेट का पतन हुआ| डेविड विली 12 रन बनाकर पवेलियन की तरफ लौट गए| लुंगी एनगिडी के खाते में गई दूसरी सफलता| मिड ऑफ़ से अपने बाएँ ओर भागते हुए रबाडा का एक बेहतरीन रनिंग कैच यहाँ पर देखने को मिला है| हार्ड लेंथ गेंद पर पुल लगाना चाहते थे| उछाल से चकमा खाए| बल्ले के उपरी भाग को लगकर मिड ऑफ़ की तरफ हवा में गई गेंद जिसे फील्डर ने अपने बाएँ ओर जाते हुए डाईव लगाई और दोनों हाथों से कैच को पूरा किया| 100/8 इंग्लैंड|
16.2
6
लुंगी एनगिडी To डेविड विली
छक्का! कड़क पुल शॉट यहाँ पर देखने को मिला है| काफी जोर से शॉट लगाया| संपर्क इतना शानदार कि गेंद सीमा रेखा के बाहर जा गिरी छह रनों के लिए| इसी के साथ इंग्लैंड का 100 रन भी पूरा हुआ|
16.1
0
लुंगी एनगिडी To डेविड विली
इस बार आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर समझदारी दिखाते हुए डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं होगा|
ओवर की समाप्ति 16 : 94/7
10 रन
  • W 15.1
  • 415.2
  • 015.3
  • 215.4
  • 415.5
  • 015.6
गस एटकिंसन
10 (5)
ड. विली
6 (9)
ग. कोएटज़ी
4-0-35-3
15.6
0
गेराल्ड कोएटज़ी To गस एटकिंसन
बल्लेबाज़ ने कवर की दिशा में गेंद को खेला लेकिन फील्डर को भेद नहीं पाए|
15.5
4
गेराल्ड कोएटज़ी To गस एटकिंसन
चौका! दौड़ने की कोई ज़रुरत नहीं यहाँ पर| बल्लेबाज़ ने आगे आकर इस गेंद को मिड ऑन की ओर पंच कर दिया| गेंद सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
15.4
2
गेराल्ड कोएटज़ी To गस एटकिंसन
दुग्गी, फ्लिक किया और मिड विकेट से दो रन हासिल गया|
15.3
0
गेराल्ड कोएटज़ी To गस एटकिंसन
बल्लेबज़ ने क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया|
15.2
4
गेराल्ड कोएटज़ी To गस एटकिंसन
चौका! पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने फ्रंट फुट से फ्लिक शॉट लगाया | बॉल सीधा मिड विकेट की ओर सीमा रेखा पार कर गई| चौका मिला|
गस एटकिंसन हैं नए बल्लेबाज़...
15.1
W
गेराल्ड कोएटज़ी To आदिल रशीद OUT!
आउट!!! कैच आउट!!! कॉट रीजा हेंड्रिक्स बोल्ड गेराल्ड कोएटज़ी| 7वें विकेट का पतन| आदिल रशीद 10 रन बनाकर पवेलियन की तरफ लौट गए| गेराल्ड कोएटज़ी के नाम दर्ज हुई तीसरी सफलता| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई छोटी गेंद पर बल्लेबाज़ ने कट शॉट लगाना चाहा| उछाल से चकमा खाए और आउट साइड एज लेकर स्लिप फील्डर की गोद में चली गई गेंद जहाँ से कैच का मौका बन गया| 84/7 इंग्लैंड, लक्ष्य से 316 रन दूर|
ओवर की समाप्ति 15 : 84/6
3 रन
  • 014.1
  • 014.2
  • 014.3
  • 214.4
  • 114.5
  • 014.6
ड. विली
6 (9)
आ. रशीद
10 (13)
क. रबाडा
5-1-20-1
14.6
0
कगिसो रबाडा To डेविड विली
बल्लेबाज़ गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए|
14.5
1
कगिसो रबाडा To आदिल रशीद
फ्लिक किया और स्क्वायर लेग से सिंगल हासिल हो गया|
14.4
2
कगिसो रबाडा To आदिल रशीद
बल्लेबाज़ ने आकर मिड ऑफ़ की दिशा में गेंद को हवा में खेला| फील्डर ने फिल्ड किया| 2 रन मिल गए यहाँ पर|
14.3
0
कगिसो रबाडा To आदिल रशीद
इस बार गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए|
14.2
0
कगिसो रबाडा To आदिल रशीद
बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया|
14.1
0
कगिसो रबाडा To आदिल रशीद
प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|
ओवर की समाप्ति 14 : 81/6
7 रन
  • 013.1
  • 013.2
  • 013.3
  • 413.4
  • 013.5
  • 313.6
आ. रशीद
7 (8)
ड. विली
6 (8)
ग. कोएटज़ी
3-0-25-2
13.6
3
गेराल्ड कोएटज़ी To आदिल रशीद
विकेट लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड ऑन की दिशा में खेला| बाउंड्री पर फील्डर ने गेंद को फील्ड किया| इसी बीच बल्लेबाज़ों ने तीन रन भाग लिए|
13.5
0
गेराल्ड कोएटज़ी To आदिल रशीद
ऑफ़ स्टंप लाइन की गेंद को मिड ऑन की तरफ खेला| रन का मौका नहीं बन सका|
13.4
4
गेराल्ड कोएटज़ी To आदिल रशीद
चौका! फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया मिड ऑन की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
13.3
0
गेराल्ड कोएटज़ी To आदिल रशीद
बाउंसर गेंद बल्लेबाज़ के ऊपर से निकल गई|
13.2
0
गेराल्ड कोएटज़ी To आदिल रशीद
ऑफ़ स्टंप की गेंद को मिड ऑफ़ की तरफ खेला लेकिन फील्डर को भेद नहीं पाए|
13.1
0
गेराल्ड कोएटज़ी To आदिल रशीद
बल्लेबाज़ ने इस गेंद को पॉइंट की दिशा में खेला| रन का मौका नहीं बन पाया|
ओवर की समाप्ति 13 : 74/6
4 रन
  • 012.1
  • 012.2
  • 412.3
  • 012.4
  • 012.5
  • 012.6
ड. विली
6 (8)
आ. रशीद
0 (2)
क. रबाडा
4-1-17-1
12.6
0
कगिसो रबाडा To डेविड विली
बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला|
12.5
0
कगिसो रबाडा To डेविड विली
बल्लेबाज़ ने इस गेंद को बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए|
12.4
0
कगिसो रबाडा To डेविड विली
क्रीज़ में रह कर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके|
12.3
4
कगिसो रबाडा To डेविड विली
चौका! बल्लेबाज़ ने इस गेंद को फाइन लेग की दिशा में खेला और गेंद सीमा रेखा पार कर गई चार रनो के लिए|
12.2
0
कगिसो रबाडा To डेविड विली
बल्लेबाज़ ने इस गेंद को ब्लॉक करना सही समझा| शानदार गेंदबाज़ी दक्षिण अफ्रीका की ओर से दिखाई दे रही है|
12.1
0
कगिसो रबाडा To डेविड विली
बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|
ओवर की समाप्ति 12 : 70/6
3 रन
  • W 11.1
  • 111.2
  • W 11.3
  • 011.4
  • 1 LB 11.5
  • 111.6
ड. विली
2 (2)
आ. रशीद
0 (2)
ग. कोएटज़ी
2-0-18-2
11.6
1
गेराल्ड कोएटज़ी To डेविड विली
बल्लेबाज़ ने पुल शॉट लगाया और एक रन का मौका बन गया|
11.5
lb
गेराल्ड कोएटज़ी To आदिल रशीद
लेग बाई, क्रीज़ में रह कर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके| लेग बाई के रूप में एक रन टीम के खाते में जुड़े|
11.4
0
गेराल्ड कोएटज़ी To आदिल रशीद
बल्लेबाज़ ने इसे कवर्स की दिशा में खेला| रन का मौका नहीं बन पाया|
नए बल्लेबाज़ आदिल रशीद हैं...
11.3
W
गेराल्ड कोएटज़ी To हैरी ब्रूक OUT!
आउट!! एलबीडब्ल्यू!! गेराल्ड कोएटज़ी के नाम एक और सफलता दर्ज हुई| हैरी ब्रूक को भी जाना होगा पवेलियन| महज़ 17 रन ही बना पाए| इंग्लैंड पूरी तरह से बैक फुट पर जा चुकी है| कोएटज़ी ने अपनी गति से बल्लेबाज़ को पूरी तरह से चकमा दे दिया| आगे के बजाये पीछे की तरफ खेलने चले गए| गति और लेंथ से बीट हुए और फ्रंट पैड्स को जाकर लगी गेंद| एलबीडबल्यू की अपील हुई, अम्पायर ने उसे आउट करार दिया| बल्लेबाज़ ने रिव्यु लिया लेकिन अम्पायर्स कॉल पाया गया| ऑफ़ स्टम्प को जाकर किस कर रही थी ये गेंद इस वजह से आउट आया थर्ड अम्पायर का भी फैसला| 68/6 इंग्लैंड|
11.2
1
गेराल्ड कोएटज़ी To डेविड विली
सिंगल साथ बल्लेबाज़ ने अपना खाता खोला| विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ़ की दिशा में खेला| सिंगल मिल गया यहाँ पर|
डेविड विली हैं नए बल्लेबाज़...
11.1
W
गेराल्ड कोएटज़ी To जोस बटलर OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट क्विंटन डी कॉक बोल्ड गेराल्ड कोएटज़ी| एक और विकेट का पतन| आधी टीम अब पवेलियन की तरफ लौट गई| कप्तान जोस बटलर 15 रन बनाकर लौट गए| अब पूरी तरह से मुश्किल में आ चुकी है इंग्लैंड की टीम| गेराल्ड कोएटज़ी को मिली उनकी पहली विकेट| ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई क्रॉस सीम गेंद| शरीर से दूर रहकर उसे लेट कट करने गए| आउट साइड एज लगा और कीपर की तरफ गई जहाँ डी कॉक ने अपने दाहिने तरफ जाते हुए कैच को पूरा किया| 67/5 इंग्लैंड, लक्ष्य से अभी भी 333 रन दूर|
ओवर की समाप्ति 11 : 67/4
0 रन
  • 010.1
  • 010.2
  • 010.3
  • 010.4
  • 010.5
  • 010.6
ह. ब्रूक
17 (24)
ज. बटलर
15 (6)
क. रबाडा
3-1-13-1
10.6
0
कगिसो रबाडा To हैरी ब्रूक
डॉट बॉल के साथ हुई एक मेडेन ओवर की समाप्ति| इस बार लेंथ में ऊपर डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया| मिड ऑफ फील्डर ने गेंद को फील्ड किया| रन का मौका नहीं बन सका|
10.5
0
कगिसो रबाडा To हैरी ब्रूक
इस बार हल्का सा रूम बल्लेबाज़ को दिया| पॉइंट की तरफ गेंद को खेला लेकिन फील्डर को भेद नहीं पाए| रन का मौका नहीं बन पायेगा|
10.4
0
कगिसो रबाडा To हैरी ब्रूक
एक और डॉट गेंद रबाडा के इस ओवर से आती हुई| छोटी लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया| रन का मौका नहीं बन पाया|
10.3
0
कगिसो रबाडा To हैरी ब्रूक
एक और डॉट गेंद यहाँ पर आता हुआ| ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात, रन नहीं मिल पाएगा|
10.2
0
कगिसो रबाडा To हैरी ब्रूक
शानदार पंच शॉट खेला गया लेकिन तीस गज के घेरे के अंदर गेंद को फील्ड कर लिया गया|
10.1
0
कगिसो रबाडा To हैरी ब्रूक
एक डॉट गेंद यहाँ पर आती हुई| रन का मौका नहीं बन सका| ऑफ़ ड्राइव किया गया लेकिन उसे रोक दिया गया|
ओवर की समाप्ति 10 : 67/4
17 रन
  • 1 WD 9.1
  • 09.1
  • 1 LB 9.2
  • 19.3
  • 49.4
  • 49.5
  • 69.6
ज. बटलर
15 (6)
ह. ब्रूक
17 (18)
ग. कोएटज़ी
1-0-16-0
9.6
6
गेराल्ड कोएटज़ी To जोस बटलर
छक्का! चिप शॉट बटलर के बल्ले से निकलता हुआ| संपर्क इतना शानदार कि गेंद सीमा रेखा के बाहर जा गिरी छह रनों के लिए| अगर ये बल्लेबाज़ चल गया तो हमें काफी ज्यादा आतिशबाजी देखने को मिलेगी|
9.5
4
गेराल्ड कोएटज़ी To जोस बटलर
चौका! शानदार ड्राइव मिड ऑन की ओर, गैप मिला और गेंद सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए| मिड ऑन फील्डर ने डाईव लगाकर उसे रोकना चाहा लेकिन गेंद के ऊपर से डाईव लार बैठे| चौका निकल गया|
9.4
4
गेराल्ड कोएटज़ी To जोस बटलर
चौका! एक तोहफा सा दे बैठे बटलर को यहाँ पर| फ्रंट फुट से खेला गया फ्लिक शॉट| बॉल सीधा फाइन लेग की ओर गई और सीमा रेखा को पार कर गई| चौका मिला|
9.3
1
गेराल्ड कोएटज़ी To हैरी ब्रूक
क्विक सिंगल!! बढ़िया रनिंग विकटों के बीच| आगे की गेंद को हलके हाथों से मिड ऑन की तरफ पुश किया और तेज़ी से भागकर रन पूरा किया|
9.2
lb
गेराल्ड कोएटज़ी To जोस बटलर
एक और सिंगल लेग बाई के रूप में आया| बटलर के पैड्स को लगकर ऑन साइड पर गई गेंद जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
9.1
0
गेराल्ड कोएटज़ी To जोस बटलर
गुड लेंथ गेंद!! इस बार बल्लेबाज़ बटलर द्वारा बैक फुट से पंच किया गया लेकिन तीस गज के घेरे के अंदर गेंद को फील्ड कर लिया गया|
9.1
wd
गेराल्ड कोएटज़ी To जोस बटलर
वाइड! एक और अतिरिक्त गेंद और रन यहाँ पर आता हुआ इंग्लैंड के लिए|
ओवर की समाप्ति 9 : 50/4
12 रन
  • W 8.1
  • 18.2
  • 48.3
  • 08.4
  • 1 NB 8.5
  • 68.5
  • 08.6
ह. ब्रूक
16 (17)
ज. बटलर
1 (1)
क. रबाडा
2-0-13-1
8.6
0
कगिसो रबाडा To हैरी ब्रूक
बल्लेबाज़ ने इस गेंद को कवर की दिशा में खेला लेकिन फील्डर को भेद नहीं पाए|
8.5
6
कगिसो रबाडा To हैरी ब्रूक
छक्का! फ्री हिट गेंद का पूरी तरह से फायदा उठाया| लो फुल टॉस गेंद को बड़े आराम से मिड विकेट बाउंड्री के पार भेज दिया छह रनों के लिए| यॉर्कर की तलाश में एक खराब गेंद डाल बैठे बल्लेबाज़|
8.5
nb
कगिसो रबाडा To हैरी ब्रूक
नो बॉल! अब अगली गेंद फ्री हिट होगी| आउटसाइड ऑफ़ थी गेंद, बल्लेबाज़ ने इसे जाने दिया कीपर की तरफ| अब अगली गेंद पर जोर से बलाल चलाने को देखेंगे|
8.4
0
कगिसो रबाडा To हैरी ब्रूक
प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|
8.3
4
कगिसो रबाडा To हैरी ब्रूक
चौका! अच्छा कट शॉट खेला! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को पॉइंट की ओर कट किया और बाउंड्री हासिल की|
8.2
1
कगिसो रबाडा To जोस बटलर
ऑफ़ स्टंप के बाहर की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ़ की दिशा में खेला और सिंगल मिल गया|
जोस बटलर हैं नए बल्लेबाज़...
8.1
W
कगिसो रबाडा To बेन स्टोक्स OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट एंड बोल्ड कगिसो रबाडा| अच्छा रिटर्न कैच अपनी ही गेंद पर लपका गया| गेंदबाज़ को किसी की मदद की ज़रुरत ही नहीं पड़ी| बेन स्टोक्स 5 रन बनाकर पवेलियन की तरफ लौट गए| गुड लेंथ लाइन पर डाली गई गेंद| स्टोक्स ने उसे सीधे बल्ले से सामने की तरफ खेल दिया| रबाडा के घुटनों के आस पास आया कैच जिसे दोनों हाथों से उन्होंने लकप लिया| स्टोक्स खुद से काफी निराश दिखाई दिए यहाँ पर| 38/4 इंग्लैंड, लक्ष्य से 362 रन दूर|
ओवर की समाप्ति 8 : 38/3
5 रन
  • 07.1
  • 47.2
  • 07.3
  • 17.4
  • 07.5
  • 07.6
ह. ब्रूक
6 (12)
ब. स्टोक्स
5 (7)
म. येन्सन
4-0-18-2
7.6
0
मार्को येन्सन To हैरी ब्रूक
डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|
7.5
0
मार्को येन्सन To हैरी ब्रूक
हार्ड लेंथ गेंद| इस बार अपनी उछाल भरी गेंद से बल्लेबाज़ को पूरी तरह से छका दिया| कोई रन नहीं हुआ|
7.4
1
मार्को येन्सन To बेन स्टोक्स
सिंगल यहाँ पर हासिल हो पायेगा| पैड्स की गेंद पर फ्लिक किया और फाइन लेग से सिंगल हासिल किया है|
7.3
0
मार्को येन्सन To बेन स्टोक्स
गुड लेंथ से अंदर आई गेंद| बल्लेबाज़ ने आगे आकर खेलना चाहा लेकिन डिफेंड करने पर मजबूर हुए| कोई रन नहीं हुआ|
7.2
4
मार्को येन्सन To बेन स्टोक्स
चौका! ये ख़ास खिलाड़ी हैं स्टोक्स और अपना पहला चौका यहाँ पर बटोरते हुए| छोटी पटकी हुई गेंद पर कड़क पुल शॉट का इस्तेमाल करते हुए बल्लेबाज़ ने बाउंड्री बटोरी है|
7.1
0
मार्को येन्सन To बेन स्टोक्स
एक डॉट गेंद यहाँ पर आती हुई| इस बार ऑन ड्राइव किया गेंद को मिड ऑन की और लेकिन रन नही हुआ|
ओवर की समाप्ति 7 : 33/3
4 रन
  • 06.1
  • 06.2
  • 06.3
  • 16.4
  • 1 LB 6.5
  • 2 LB 6.6
ह. ब्रूक
6 (10)
ब. स्टोक्स
0 (3)
क. रबाडा
1-0-1-0
6.6
lb
कगिसो रबाडा To हैरी ब्रूक
एक और प्ले एंड मिस!! फिर से पैड्स को लगी गेंद और लेग साइड पर गई| फील्डर गेंद को पकड़ने में ज़रा सुस्त दिखाई दिए| गैप से दो रनों का मौका बन गया|
6.5
lb
कगिसो रबाडा To बेन स्टोक्स
लेग बाई का रन आ गया यहाँ पर!!! लेग साइड पर खेलने का प्रयास था लेकिन गेंद की लाइन से बीट हुए और पैड्स पर खा बैठे| गैप में गई गेंद जहाँ से सिंगल का मौका बन गया|
6.4
1
कगिसो रबाडा To हैरी ब्रूक
ऑफ़ ड्राइव!! मिड ऑफ़ पर अपने बाएँ ओर जाते हुए फील्डर ने डाईव लगाकर गेंद को रोका| तबतक बल्लेबाजों ने भागते हुए एक रन ले लिया|
6.3
0
कगिसो रबाडा To हैरी ब्रूक
एक और डॉट गेंद यहाँ पर आती हुई| इस बार आगे आकर बल्लेबाज़ ने ऑफ ड्राइव किया लेकिन ये एक डॉट बॉल हुई|
6.2
0
कगिसो रबाडा To हैरी ब्रूक
इस बार कवर ड्राइव किया गया लेकिन तीस गज के घेरे के अंदर गेंद को फील्ड कर लिया गया|
6.1
0
कगिसो रबाडा To हैरी ब्रूक
प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| दूर से ही खेलने का प्रयास, स्विंग से चकमा खा गए बल्लेबाज़| कीपर की तरफ गई गेंद|
ओवर की समाप्ति 6 : 29/3
5 रन
  • W 5.1
  • 05.2
  • 05.3
  • 45.4
  • 05.5
  • 15.6
ह. ब्रूक
5 (5)
ब. स्टोक्स
0 (2)
म. येन्सन
3-0-13-2
5.6
1
मार्को येन्सन To हैरी ब्रूक
सिंगल के साथ हुई एक सफल ओवर की समाप्ति| इस बार पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया|
5.5
0
मार्को येन्सन To हैरी ब्रूक
इस बार आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|
5.4
4
मार्को येन्सन To हैरी ब्रूक
चौका! बाउंड्री के साथ ब्रूक ने खोला अपना खाता| कट शॉट का इस्तेमाल किया और गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचाया|
5.3
0
मार्को येन्सन To हैरी ब्रूक
आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|
5.2
0
मार्को येन्सन To हैरी ब्रूक
बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग की दिशा में खेला| रन का मौका नहीं बन सका|
 हैरी ब्रूक नए बल्लेबाज़...
5.1
W
मार्को येन्सन To डेविड मलान OUT!
आउट!! कैच आउट!!! कॉट क्विंटन डी कॉक बोल्ड मार्को येन्सन| फील्ड अम्पायर को बदलना होगा अपना फैसला| फील्डिंग टीम का रिव्यु हुआ सफल| डेविड मलान 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गए| पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद| फाइन लेग की तरफ उसे फ्लिक करने गए लेकिन सही संपर्क नहीं हो सका| बल्ले के काफी पास से होते हुए कीपर के दस्तानों में गई गेंद| कैच की अपील हुई, अम्पायर सहमत नहीं दिखे| फील्डिंग टीम ने रिव्यु लिया| रिप्ले में देखने पर अल्ट्रा एज ने साफ़ कर दिया कि किनारा लगा हुआ था| आउट आया फैसला| 24/3 इंग्लैंड|
ओवर की समाप्ति 5 : 24/2
1 रन
  • 04.1
  • 04.2
  • 04.3
  • 1 LB 4.4
  • 04.5
  • 04.6
ब. स्टोक्स
0 (2)
ड. मलान
6 (10)
ल. एनगिडी
3-1-12-1
4.6
0
लुंगी एनगिडी To बेन स्टोक्स
स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
4.5
0
लुंगी एनगिडी To बेन स्टोक्स
इस गेंद को खेलने में बल्लेबाज़ ने कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई|
4.4
lb
लुंगी एनगिडी To डेविड मलान
लेग बाई, फ्लिक शॉट खेला गया लेकिन बॉल सीधा फील्डर के पास गई|
4.3
0
लुंगी एनगिडी To डेविड मलान
गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए|
4.2
0
लुंगी एनगिडी To डेविड मलान
कवर ड्राइव किया गया लेकिन रन का मौका नही बन सका|
4.1
0
लुंगी एनगिडी To डेविड मलान
बल्लेबाज़ ने अपना वक़्त लेते हुए इस गेंद को ब्लॉक कर दिया|
डेविड मलान हैं नए बल्लेबाज़...
ओवर की समाप्ति 4 : 23/2
3 रन
  • 13.1
  • 03.2
  • 1 LB 3.3
  • 03.4
  • 03.5
  • 1 WD 3.6
  • W 3.6
जो रूट
2 (6)
ड. मलान
6 (6)
म. येन्सन
2-0-8-1
3.6
W
मार्को येन्सन To जो रूट OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट डेविड मिलर बोल्ड मार्को येन्सन| शानदार फील्ड सेटिंग के चलते रूट का बड़ा विकेट यहाँ पर हासिल हो गया| जो रूट 2 रन बनाकर पवेलियन लौटे| मार्को येन्सन के हाथ लगी पहली सफलता| लेग स्लिप पर जहाँ फील्डर लगाया गेंद उसी के हाथों में चली गई| पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद पर रूट ने ग्लांस कर दिया और सीधा उस फील्डर की गोद में मार बैठे| एक आसान सा कैच वहां पर पकड़ा गया| 23/2 इंग्लैंड|
3.6
wd
मार्को येन्सन To जो रूट
वाइड! एक अतिरिक्त गेंद और रन यहाँ पर आता हुआ|
3.5
0
मार्को येन्सन To जो रूट
इस बार पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके| कोई रन नहीं हुआ|
3.4
0
मार्को येन्सन To जो रूट
एक खूबसूरत डिफेन्स बल्लेबाज़ द्वारा| क्या सही जगह गेंद को बल्ले से मीट किया है| वाह जी वाह!!
3.3
lb
मार्को येन्सन To डेविड मलान
लेग बाई के रूप में आया सिंगल!!! फ्लिक मारने गए थे लेकिन बीट हुए| पैड्स से लगकर लेग साइड पर गई गेंद, एक रन मिला|
3.2
0
मार्को येन्सन To डेविड मलान
बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|
3.1
1
मार्को येन्सन To जो रूट
एलबीडबल्यू की अपील!! अम्पायर सहमत नहीं| इन साइड था एज इस वजह से अम्पायर ने इसे नकार दिया| पड़कर अंदर आई बॉल| ऑफ़ स्टम्प पर शफल करते हुए शॉट खेलने गए| बल्ले को किस करते हुए पैड्स को जा लगी थी| गैप में गई जहाँ से एक रन मिला|
ओवर की समाप्ति 3 : 20/1
6 रन
  • 02.1
  • 42.2
  • W 2.3
  • 02.4
  • 12.5
  • 1 WD 2.6
  • 02.6
ड. मलान
6 (4)
जो रूट
1 (2)
ल. एनगिडी
2-0-12-1
2.6
0
लुंगी एनगिडी To डेविड मलान
फ्लिक शॉट खेला गया लेकिन बॉल सीधा फील्डर के पास गई|
2.6
wd
लुंगी एनगिडी To डेविड मलान
वाइड! एक अतिरिक्त रन मिलेगा यहाँ पर वाइड के रूप में|
2.5
1
लुंगी एनगिडी To जो रूट
बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की दिशा में खेला और सिंगल मिल गया|
2.4
0
लुंगी एनगिडी To जो रूट
पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके| रन का मौका नहीं बन पाया|
2.3
W
लुंगी एनगिडी To जॉनी बेयरस्टो OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट रैसी वैन डर डुसेन बोल्ड लुंगी एनगिडी| इंग्लैंड को लगा पहला झटका| जॉनी बेयरस्टो 10 रन बनाकर पवेलियन लौट गए| पैरों पर डाली गई फुल गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे मिड विकेट की तरफ फ्लिक कर दिया| हवा में मार बैठे| ऐसा लगा कि छह रनों के लिए चली जायेगी ये गेंद लेकिन सीमा रेखा तक ही रह गई| फील्डर ने खुद को वहां पर सेट किया और एक बढ़िया जज कैच पकड़ लिया| 18/1 इंग्लैंड|
2.2
4
लुंगी एनगिडी To जॉनी बेयरस्टो
चौका! छोटी गेंद पर बल्लेबाज़ ने पुल शॉट लगाया और सीमा रेखा के पार गई चार रनो के लिए गेंद|
2.1
0
लुंगी एनगिडी To जॉनी बेयरस्टो
गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए|
ओवर की समाप्ति 2 : 14/0
7 रन
  • 01.1
  • 01.2
  • 1 LB 1.3
  • 41.4
  • 21.5
  • 01.6
ड. मलान
6 (3)
ज. बेयरस्टो
6 (9)
म. येन्सन
1-0-6-0
1.6
0
मार्को येन्सन To डेविड मलान
नॉट आउट! अम्पायर्स कॉल हो गया| शार्प इनस्विंगर थी गेंद| बल्लेबाज़ उसे लेग साइड पर खेलने गए लेकिन बीट हुए और पैड्स पर खा बैठे गेंद| एलबीडबल्यू की अपील हुई, अम्पायर ने उसे नकार दिया| फील्डिंग टीम ने रिव्यु लिया जहाँ रिप्ले में देखने परब पता चला कि लेग स्टम्प को किस कर रही थी बॉल| फील्ड अम्पायर के फैसले को मान्यता दी गई|
1.5
2
मार्को येन्सन To डेविड मलान
दुग्गी!! पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद पर फ्लिक किया और मिड विकेट से दो रन हासिल कर लिया| फील्डर एडन ने सीमा रेखा पर भागते हुए उसे रोका|
1.4
4
मार्को येन्सन To डेविड मलान
चौका! पहली बाउंड्री मलान के बल्ले से निकलती हुई| खराब गिर गई ये गेंद लेग स्टम्प की लाइन के बाहर, बल्लेबाज़ ने उसे फाइन लेग की तरफ फ्लिक किया, फील्डर ने घेरे के अंदर डाईव लगाकर बॉल को रोकना चाहा लेकिन असफल रहे और चौका मिल गया|
1.3
lb
मार्को येन्सन To जॉनी बेयरस्टो
लेग बाई के रूप में आया सिंगल!!! ऑन साइड पर खेलने का प्रयास था लेकिन गेंद की लाइन से बीट हुए और पैड्स पर खा बैठे| गैप में गई गेंद जहाँ से सिंगल का मौका बन गया|
1.2
0
मार्को येन्सन To जॉनी बेयरस्टो
एक और अच्छी इन स्विंगर बेयरस्टो के लिए| शरीर पर गेंद को लाया| कोई रन नहीं बना पाए इसपर|
1.1
0
मार्को येन्सन To जॉनी बेयरस्टो
एलबीडबल्यू की छोटी सी अपील!! अम्पायर सहमत नहीं| इन साइड था एज इस वजह से अम्पायर ने इसे नकार दिया| बाल-बाल बचे बल्लेबाज़| पड़कर अंदर आई बॉल, बल्ले को किस करते हुए पैड्स को जा लगी थी|
दूसरे छोर से गेंद लेकर मार्को येन्सन आये हैं...
ओवर की समाप्ति 1 : 7/0
7 रन
  • 00.1
  • 00.2
  • 00.3
  • 00.4
  • 60.5
  • 1 LB 0.6
ज. बेयरस्टो
6 (6)
ड. मलान
0 (0)
ल. एनगिडी
1-0-6-0
0.6
lb
लुंगी एनगिडी To जॉनी बेयरस्टो
लेग बाई के रूप में आया सिंगल| लेंथ गेंद को ऑन साइड पर पुल करने गए लेकिन गति से चकमा खाए| शरीर पर जाकर लगी गेंद और गैप में गई जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
0.5
6
लुंगी एनगिडी To जॉनी बेयरस्टो
छक्का! बिगी के साथ हुई है रन चेज़ की शुरुआत| कमाल का फ्लिक शॉट बेयरस्टो द्वारा खेला गया है| फ्लिक किया फुल गेंद को मिड विकेट की ओर स्टैंड में छह रनों के लिए|
0.4
0
लुंगी एनगिडी To जॉनी बेयरस्टो
प्ले एंड मिस!! बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया| कोई रन नहीं होगा|
0.3
0
लुंगी एनगिडी To जॉनी बेयरस्टो
एक और डॉट गेंद यहाँ पर आती हुई| अच्छे टप्पे पर तेज़ रफ़्तार से अंदर की तरफ आई गेंद और बल्लेबाज़ ने उसे बढ़िया तरीके से खेला| रन का मौका नहीं बन पाया| अभी तक बेयरस्टो का बल्ला शांत रहा है लेकिन कब तक?
0.2
0
लुंगी एनगिडी To जॉनी बेयरस्टो
ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात, रन नहीं मिल पाएगा|
0.1
0
लुंगी एनगिडी To जॉनी बेयरस्टो
डॉट बॉल के साथ मुकाबले की हुई है शुरुआत| विकेट लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर उसे डिफेंड कर दिया| रन का मौका नहीं बन पाया|
मैच की जानकारी
  • स्थान वानखेड़े स्टेडियम, मुम्बई
  • मौसम साफ़
  • टॉस इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया
  • परिणाम दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को 229 रनों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच हेनरिक क्लासेन
  • अंपायर कुमार धर्मसेना, नितिन मेनन, पॉल राईफल
  • रेफ़री जवागल श्रीनाथ
Advertisement
मैच पोल
वर्म
Advertisement