Advertisement
Advertisement

इंग्लैंड vs न्यूज़ीलैंड, सुपर 12 - मैच 21 Match Summary

इंग्लैंड vs न्यूज़ीलैंड, 2022 - टी-20 Summary

इंग्लैंड vs न्यूज़ीलैंड स्कोरकार्ड
Share
मैच खत्म   
सुपर 12 - मैच 21, ब्रिस्बेन क्रिकेट ग्राउंड, ब्रिस्बेन , Nov 01, 2022
इंग्लैंड इंग्लैंड
179/6 (20.0)
न्यूज़ीलैंड न्यूज़ीलैंड
159/6 (20.0)
इंग्लैंड ने न्यूज़ीलैंड को 20 रनों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    जोस बटलर
    73(47)
इंग्लैंड 179/6
Bat टॉप बैट्समैन
जोस बटलर
जोस बटलर
73 (47)
  • 7x4s
  • 2x6s
  • 155.31SR
एलेक्स हेल्स
एलेक्स हेल्स
52 (40)
  • 7x4s
  • 1x6s
  • 130SR
Bowl टॉप बॉलर्स
न्यूज़ीलैंड 159/6
Bat टॉप बैट्समैन
ग्लेन फिलिप्स
ग्लेन फिलिप्स
62 (36)
  • 4x4s
  • 3x6s
  • 172.22SR
केन विलियमसन
केन विलियमसन
40 (40)
  • 3x4s
  • 0x6s
  • 100SR
Bowl टॉप बॉलर्स
Advertisement
तो क्रिकेट फैन्स आज के इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से कल होगी आपसे मुलाकात एक नए मैच के साथ जो ज़िम्बाब्वे और नीदरलैंड के बीच खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
कीवी कप्तान केन विलियमसन ने बात करते हुए कहा कि इंग्लैंड ने जिस तरह से खेला उसका श्रेय उन्हें जाता है| शुरुआत से ही उन्होंने हमें दबाव में डाल दिया। उन्होंने जिस तरह से गेंदबाजी की वो काबिले तारीफ़ है। हाँ कैच छोड़ना आपको महंगा पड़ता ही है| बटलर पर कहा कि उन्होंने एक बड़े मैच में शानदार पारी खेली। फिलिप्स पर बोले कि वो एक बेहतरीन बल्लेबाज़ हैं और जिस खूबसूरती से बल्लेबाजी कर रहे हैं वो काबिले तारीफ है।
इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर को उनकी बेहतरीन बल्लेबाज़ी के लिए प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार भी दिया गया| इसे हासिल करने के बाद जोस ने बात करते हुए कहा कि इस जीत से हम काफी खुश हैं| ये जीत हमारे लिए काफी ज़रूरी थी और मैं खुश हूँ कि मेरी पारी इस महत्वपूर्ण समय पर आई| आगे कहा कि हमारे पास प्लेइंग इलेवन में कई अच्छे खिलाड़ी हैं| इस प्रतियोगिता में कभी भी कुछ भी हो सकता है| जैसे पिछले साल दक्षिण अफ्रीका 5 मैचों में से 4 जीत के बावजूद बाहर हो गया था। यह विश्व कप है, इसमें दबाव होगा और सर्वश्रेष्ठ टीम ही आगे बढ़ेगी|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
मोईन अली ने फिलिप्स का जब कैच टपकाया था उसके बाद की उनकी पारी को देखकर ऐसा लग रहा था कि इंग्लैंड के हाथों से ये जीत निकल जायेगी लेकिन जब सैम ने उनका विकेट लिया होगा तब मोईन की जान में जान आई होगी| वहीँ इस पारी में गेंदबाजी के दौरान इंग्लैंड के कप्तान ने अपने गेंदबाजों को काफी अच्छी तरह से रोटेट किया| उन्होंने कुल 7 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया जिसमें से सैम करन सबसे सफल साबित हुए| अब इंग्लैंड का आखिरी मुकाबला श्रीलंका के साथ है जिसे वो जीतते हुए सेमी फाइनल के लिए क्वालीफाई करने को देखना चाहेंगे|
बहरहाल, अब इस मुकाबले की बात कर लेते हैं जहाँ टॉस जीतकर इंग्लैंड का पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला बिलकुल सही साबित हो गया| कप्तान बटलर का बल्ला आज सही मौके पर चला और उनकी 73 रनों की बेहतरीन पारी की बदौलत टीम ने बोर्ड पर 179 रनों का एक बढ़िया टोटल खड़ा किया| इस पारी में उनका साथ एलेक्स हेल्स ने दिया जिन्होंने ने 52 रनों की पारी खेली| 180 रनों के इस लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की तरफ से ग्लेन फिलिप्स ने 62 रनों की बेहतरीन पारी खेली और केन (40) के साथ मिलकर इस रन चेज़ को बरकरार रखा| लेकिन पहले केन का विकेट गिरा और उसके बाद फिलिप्स भी टीम को फिनिशिंग लाइन के पार लेकर नहीं जा पाए|
अभी भी इन तीन टीमों के पास खेलने के लिए एक-एक मुकाबला बचा हुआ है जहाँ वो जीत हासिल करते हुए अपने आपको सेमी फाइनल के स्थान के लिए पक्का करना चाहेंगी लेकिन कहीं ना कहीं इंग्लैंड की इस जीत से ऑस्ट्रेलिया को एक बड़ा झटका ज़रूर लगा होगा| उनका नेट रन रेट माईनस में है इस वजह से उन्हें अपना अगला मुकाबला न केवल जीतना होगा बल्कि एक बड़े मार्जिन से जीतना होगा ताकि नेट रन रेट बेहतर हो सके और उसके बाद ये मनाना होगा कि इंग्लैंड अपना आखिरी मुकाबला हार जाए|
इंग्लैंड विजई!! करो या मरो के इस गेम में इंग्लिश टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को पटखनी दे दी है| अब तक इस प्रतियोगिता में कीवी टीम किसी से हारी नहीं थी लेकिन इंग्लैंड ने उन्हें हराकर न केवल अपनी क्वालिफिकेशन की उम्मीद को बरकरार रखा बल्कि इस ग्रुप को और भी रोमांचक बना दिया है| अब इस ग्रुप में न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया तीनों के ही पांच-पांच अंक हो गए हैं यानी अब यहाँ से कौन आगे की तरफ जाएगा कुछ कहा नहीं जा सकता|
ओवर 20 : 159/6
5 रन
  • 019.1
  • 119.2
  • 1 WD 19.3
  • 219.3
  • 019.4
  • 019.5
  • 119.6
म. सैंटनर
16 (10)
ईश सोढ़ी
6 (6)
स. करन
4-0-26-2
19.6
1
सैम करन To मिचेल सैंटनर
सिंगल के साथ हुआ मुकाबला समाप्त| 20 रनों से इंग्लैंड ने जीता मैच| इस गेंद पर लॉन्ग ऑन की तरफ से खेलते हुए एक रन हासिल किया जिसके बाद इंग्लिश खिलाड़ी जीत का जश्न मनाते हुए नज़र आये|
19.5
0
सैम करन To मिचेल सैंटनर
इस बार बाउंसर से बल्लेबाज़ को पूरी तरह से चकमा दे दिया| अब 1 गेंद पर 22 रन की दरकार|
19.4
0
सैम करन To मिचेल सैंटनर
जड़ में डाली गई गेंद को क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया| अब 2 गेंदों पर 22 रनों की दरकार|
19.3
2
सैम करन To मिचेल सैंटनर
दुग्गी मिल जायेगी यहाँ पर| मिड ऑन की तरफ से खेलते हुए दो रन हासिल किये|
19.3
wd
सैम करन To मिचेल सैंटनर
नॉट आउट!! वाइड भी हो जायेगी यहाँ पर| फील्डिंग टीम का रिव्यु बर्बाद हो गया!! बाल-बाल बच गये बल्लेबाज़ यहाँ पर| कैच की अपील थी जिसपर अम्पायर सहमत नहीं दिखे| फील्डिंग टीम ने काफी देर सोचने के बाद रिव्यु लेने का इरादा किया और लिया| रिप्ले में देखने पर पता चला कि गेंद और बल्ले का कोई संपर्क नहीं हुआ था और अल्ट्रा एज ने भी इसे साफ़ कर दिया| इस वजह से नॉट आउट करार दिए गए| लेग स्टम्प के बाहर की गेंद को फ्लिक करने गए थे और उन्हें छोड़ते हुए कीपर के दस्तानों में गई थी बॉल जिसके बाद कैच की अपील हुई थी||
19.2
1
सैम करन To ईश सोढ़ी
लेंथ बॉल!! मिड विकेट की तरफ उसे पुल किया| स्टोक्स वहां तैनात| गेंद को फील्ड किया गया| एक ही रन मिल पायेगा| 4 गेंदों पर 25 रनों की दरकार|
19.1
0
सैम करन To ईश सोढ़ी
स्विंग एंड मिस!!! गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए| 5 गेंद 26 रन की दरकार होगी|
ओवर 19 : 154/6
14 रन
  • 118.1
  • 118.2
  • 1 LB 18.3
  • 218.4
  • 218.5
  • 1 WD 18.6
  • 618.6
म. सैंटनर
13 (6)
ईश सोढ़ी
5 (4)
क. वोक्स
4-0-33-2
18.6
6
क्रिस वोक्स To मिचेल सैंटनर
छक्का! लॉन्ग ऑन बाउंड्री की तरफ| फील्डर के ठीक ऊपर से निकल गई ये गेंद और छह रन मिल गया| काफी ज्यादा ऊपर हवा में गेंद को खिला दिया| संपर्क इतना शानदार कि गेंद सीमा रेखा के बाहर जा गिरी| अब 6 गेंदों पर 26 रनों की दरकार|
18.6
wd
क्रिस वोक्स To मिचेल सैंटनर
वाइड! ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर की गेंद| अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया|
18.5
2
क्रिस वोक्स To मिचेल सैंटनर
एक और दुग्गी, बल्लेबाज़ ने इस गेंद को हवा में उठाकर मारा, गैप में गिरी और दो रन टीम के खाते में जुड़ गए| 7 गेंद 33 रनों की दरकार|
18.4
2
क्रिस वोक्स To मिचेल सैंटनर
ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने चिप करते हुए कवर्स की दिशा में खेला| डीप से दो रन हासिल हो गए|
18.3
lb
क्रिस वोक्स To ईश सोढ़ी
लेग बाई का एक रन आया| शरीर से लगकर गैप में गई गेंद जहाँ से एक ही रन का मौका बन पाया|
18.2
1
क्रिस वोक्स To मिचेल सैंटनर
एक रन से अब कुछ नहीं होगा| बड़े शॉट्स की दरकार होगी| बल्लेबाज़ ने स्क्वायर कट करते हुए एक रन हासिल किया|
18.1
1
क्रिस वोक्स To ईश सोढ़ी
लॉन्ग ऑन की तरफ गेंद को खेला जहाँ से एक ही रन मिल पायेगा|
ओवर 18 : 140/6
9 रन
  • 317.1
  • 117.2
  • W 17.3
  • 317.4
  • 117.5
  • 117.6
ईश सोढ़ी
4 (2)
म. सैंटनर
2 (2)
स. करन
3-0-21-2
17.6
1
सैम करन To ईश सोढ़ी
सिंगल के साथ हुई एक सफल ओवर की समाप्ति| पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया| अब 12 गेंदों पर 40 रनों की दरकार होगी|
17.5
1
सैम करन To मिचेल सैंटनर
सिंगल, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|
17.4
3
सैम करन To ईश सोढ़ी
तीन रन यहाँ पर मिल जायेंगे| पैड्स की गेंद को ग्लांस किया फाइन लेग की ओर और तीन रन भागकर पूरे किये|
17.3
W
सैम करन To ग्लेन फिलिप्स OUT!
आउट!! कैच आउट!!! कॉट सब क्रिस जॉर्डन बोल्ड सैम करन| ये कैच नहीं मैच है इंग्लैंड के लिए| 62 रनों पर फिलिप्स की बेहतरीन पारी का हुआ अंत| लॉन्ग ऑन बाउंड्री पर जॉर्डन का एक बढ़िया कैच पकड़ा गया| धीमी गति से आगे डाली गई गेंद को सामने की तरफ उठाकर मारा| इस बार उनके बल्ले पर नहीं आई बॉल| मिस टाइम हुआ और लॉन्ग ऑन फील्डर की गोद में चली गई गेंद| अब इंग्लैंड ने ली होगी राहत की सांस| 135/6 न्यू जीलैंड, लक्ष्य से 45 रन दूर|
17.2
1
सैम करन To मिचेल सैंटनर
सिंगल, पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया|
17.1
3
सैम करन To ग्लेन फिलिप्स
3 रन, एक रन अपनी टीम के लिए डाईव लगाते हुए ब्रूक ने बचाया| क्रीज़ का इस्तेमाल करते हुए बल्लेबाज़ ने इसे कवर्स की ओर पंच किया| फील्डर ने डाईव लगाकर उसे रोका लेकिन तबतक तेज़ी से तीन रन पूरे किये गए|
मिचेल सैंटनर अगले बल्लेबाज़...
ओवर 17 : 131/5
5 रन
  • 116.1
  • 216.2
  • 116.3
  • 016.4
  • 116.5
  • W 16.6
ड. मिचेल
3 (5)
ग. फिलिप्स
59 (34)
क. वोक्स
3-0-20-2
16.6
W
क्रिस वोक्स To डैरेल मिचेल OUT!
आउट!! कैच आउट!!! कॉट सब क्रिस जॉर्डन बोल्ड क्रिस वोक्स| लॉन्ग ऑन बाउंड्री के ठीक आगे जॉर्डन ने पकड़ा एक बढ़िया कैच| मिचेल 3 रन बनाकर पवेलियन लौट गए| धीमी गति से डाली गई लेंथ गेंद को लॉन्ग ऑन की तरफ उठाकर मारा| बल्ले के काफी नीचे लगी थी ये गेंद इस वजह से दूरी नहीं हासिल हो पाई| जॉर्डन ने आपने दाएं ओर भागते हुए एक बेहतरीन जज कैच लपका| 131/5, लक्ष्य से 49 रन दूर|
20 OV
5 रन
स. करन to ईश सोढ़ी म. सैंटनर
  • 019.1
  • 119.2
  • 1 WD 19.3
  • 219.3
  • 019.4
  • 019.5
  • 119.6
19 OV
14 रन
क. वोक्स to ईश सोढ़ी म. सैंटनर
  • 118.1
  • 118.2
  • 1 LB 18.3
  • 218.4
  • 218.5
  • 1 WD 18.6
  • 618.6
18 OV
9 रन
स. करन to ग. फिलिप्स म. सैंटनर ईश सोढ़ी
  • 317.1
  • 117.2
  • W 17.3
  • 317.4
  • 117.5
  • 117.6
17 OV
5 रन
क. वोक्स to ग. फिलिप्स ड. मिचेल
  • 116.1
  • 216.2
  • 116.3
  • 016.4
  • 116.5
  • W 16.6
16 OV
3 रन
म. वुड to ग. फिलिप्स ज. नीशम ड. मिचेल
  • 015.1
  • 115.2
  • 215.3
  • W 15.4
  • 015.5
  • 015.6
15 OV
10 रन
ब. स्टोक्स to क. विलियमसन ग. फिलिप्स ज. नीशम
  • 114.1
  • 414.2
  • 014.3
  • 114.4
  • W 14.5
  • 414.6
14 OV
17 रन
आ. रशीद to क. विलियमसन ग. फिलिप्स
  • 113.1
  • 613.2
  • 613.3
  • 213.4
  • 113.5
  • 113.6
13 OV
10 रन
स. करन to क. विलियमसन ग. फिलिप्स
  • 112.1
  • 2 WD 12.2
  • 112.2
  • 212.3
  • 012.4
  • 212.5
  • 212.6
12 OV
10 रन
म. वुड to ग. फिलिप्स क. विलियमसन
  • 211.1
  • 011.2
  • 611.3
  • 011.4
  • 111.5
  • 111.6
11 OV
10 रन
ल. लिविंगस्टन to क. विलियमसन ग. फिलिप्स
  • 210.1
  • 110.2
  • 410.3
  • 110.4
  • 210.5
  • 010.6
10 OV
4 रन
आ. रशीद to ग. फिलिप्स क. विलियमसन
  • 09.1
  • 19.2
  • 09.3
  • 19.4
  • 19.5
  • 19.6
9 OV
9 रन
ल. लिविंगस्टन to ग. फिलिप्स क. विलियमसन
  • 18.1
  • 28.2
  • 18.3
  • 18.4
  • 08.5
  • 48.6
8 OV
6 रन
आ. रशीद to क. विलियमसन ग. फिलिप्स
  • 07.1
  • 17.2
  • 27.3
  • 17.4
  • 07.5
  • 27.6
7 OV
7 रन
ल. लिविंगस्टन to क. विलियमसन ग. फिलिप्स
  • 06.1
  • 16.2
  • 06.3
  • 16.4
  • 16.5
  • 46.6
6 OV
12 रन
म. वुड to क. विलियमसन ग. फिलिप्स
  • 25.1
  • 1 WD 5.2
  • 05.2
  • 45.3
  • 05.4
  • 15.5
  • 45.6
5 OV
2 रन
स. करन to फ. एलेन क. विलियमसन
  • 04.1
  • 14.2
  • 04.3
  • 14.4
  • 04.5
  • W 4.6
4 OV
12 रन
क. वोक्स to क. विलियमसन फ. एलेन
  • 13.1
  • 63.2
  • 13.3
  • 03.4
  • 03.5
  • 43.6
3 OV
6 रन
आ. रशीद to फ. एलेन क. विलियमसन
  • 12.1
  • 02.2
  • 12.3
  • 32.4
  • 02.5
  • 12.6
2 OV
4 रन
क. वोक्स to ड. कॉनवे फ. एलेन
  • 01.1
  • 21.2
  • 1 LB 1.3
  • 11.4
  • 01.5
  • W 1.6
1 OV
4 रन
म. अली to फ. एलेन ड. कॉनवे
  • 20.1
  • 10.2
  • 00.3
  • 00.4
  • 00.5
  • 10.6
मैच की जानकारी
  • स्थान ब्रिस्बेन क्रिकेट ग्राउंड, ब्रिस्बेन
  • मौसम साफ़
  • टॉस इंग्लैंड ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया
  • परिणाम इंग्लैंड ने न्यूज़ीलैंड को 20 रनों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच जोस बटलर
  • अंपायर लॅंगटन रुसेरे, नितिन मेनन, रॉड टकर
  • रेफ़री अँडी पायक्रॉफ्ट
Advertisement
मैच पोल
वर्म
Advertisement