Advertisement
Advertisement

इंग्लैंड vs न्यूज़ीलैंड, सुपर 12 - मैच 21 Commentary, Live Updates

इंग्लैंड vs न्यूज़ीलैंड, 2022 - टी-20 Live Commentary

इंग्लैंड vs न्यूज़ीलैंड स्कोरकार्ड
Share
मैच खत्म   
सुपर 12 - मैच 21, ब्रिस्बेन क्रिकेट ग्राउंड, ब्रिस्बेन , Nov 01, 2022
इंग्लैंड इंग्लैंड
179/6 (20.0)
न्यूज़ीलैंड न्यूज़ीलैंड
159/6 (20.0)
इंग्लैंड ने न्यूज़ीलैंड को 20 रनों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    जोस बटलर
    73(47)
तो क्रिकेट फैन्स आज के इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से कल होगी आपसे मुलाकात एक नए मैच के साथ जो ज़िम्बाब्वे और नीदरलैंड के बीच खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
कीवी कप्तान केन विलियमसन ने बात करते हुए कहा कि इंग्लैंड ने जिस तरह से खेला उसका श्रेय उन्हें जाता है| शुरुआत से ही उन्होंने हमें दबाव में डाल दिया। उन्होंने जिस तरह से गेंदबाजी की वो काबिले तारीफ़ है। हाँ कैच छोड़ना आपको महंगा पड़ता ही है| बटलर पर कहा कि उन्होंने एक बड़े मैच में शानदार पारी खेली। फिलिप्स पर बोले कि वो एक बेहतरीन बल्लेबाज़ हैं और जिस खूबसूरती से बल्लेबाजी कर रहे हैं वो काबिले तारीफ है।
इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर को उनकी बेहतरीन बल्लेबाज़ी के लिए प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार भी दिया गया| इसे हासिल करने के बाद जोस ने बात करते हुए कहा कि इस जीत से हम काफी खुश हैं| ये जीत हमारे लिए काफी ज़रूरी थी और मैं खुश हूँ कि मेरी पारी इस महत्वपूर्ण समय पर आई| आगे कहा कि हमारे पास प्लेइंग इलेवन में कई अच्छे खिलाड़ी हैं| इस प्रतियोगिता में कभी भी कुछ भी हो सकता है| जैसे पिछले साल दक्षिण अफ्रीका 5 मैचों में से 4 जीत के बावजूद बाहर हो गया था। यह विश्व कप है, इसमें दबाव होगा और सर्वश्रेष्ठ टीम ही आगे बढ़ेगी|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
मोईन अली ने फिलिप्स का जब कैच टपकाया था उसके बाद की उनकी पारी को देखकर ऐसा लग रहा था कि इंग्लैंड के हाथों से ये जीत निकल जायेगी लेकिन जब सैम ने उनका विकेट लिया होगा तब मोईन की जान में जान आई होगी| वहीँ इस पारी में गेंदबाजी के दौरान इंग्लैंड के कप्तान ने अपने गेंदबाजों को काफी अच्छी तरह से रोटेट किया| उन्होंने कुल 7 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया जिसमें से सैम करन सबसे सफल साबित हुए| अब इंग्लैंड का आखिरी मुकाबला श्रीलंका के साथ है जिसे वो जीतते हुए सेमी फाइनल के लिए क्वालीफाई करने को देखना चाहेंगे|
बहरहाल, अब इस मुकाबले की बात कर लेते हैं जहाँ टॉस जीतकर इंग्लैंड का पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला बिलकुल सही साबित हो गया| कप्तान बटलर का बल्ला आज सही मौके पर चला और उनकी 73 रनों की बेहतरीन पारी की बदौलत टीम ने बोर्ड पर 179 रनों का एक बढ़िया टोटल खड़ा किया| इस पारी में उनका साथ एलेक्स हेल्स ने दिया जिन्होंने ने 52 रनों की पारी खेली| 180 रनों के इस लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की तरफ से ग्लेन फिलिप्स ने 62 रनों की बेहतरीन पारी खेली और केन (40) के साथ मिलकर इस रन चेज़ को बरकरार रखा| लेकिन पहले केन का विकेट गिरा और उसके बाद फिलिप्स भी टीम को फिनिशिंग लाइन के पार लेकर नहीं जा पाए|
अभी भी इन तीन टीमों के पास खेलने के लिए एक-एक मुकाबला बचा हुआ है जहाँ वो जीत हासिल करते हुए अपने आपको सेमी फाइनल के स्थान के लिए पक्का करना चाहेंगी लेकिन कहीं ना कहीं इंग्लैंड की इस जीत से ऑस्ट्रेलिया को एक बड़ा झटका ज़रूर लगा होगा| उनका नेट रन रेट माईनस में है इस वजह से उन्हें अपना अगला मुकाबला न केवल जीतना होगा बल्कि एक बड़े मार्जिन से जीतना होगा ताकि नेट रन रेट बेहतर हो सके और उसके बाद ये मनाना होगा कि इंग्लैंड अपना आखिरी मुकाबला हार जाए|
इंग्लैंड विजई!! करो या मरो के इस गेम में इंग्लिश टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को पटखनी दे दी है| अब तक इस प्रतियोगिता में कीवी टीम किसी से हारी नहीं थी लेकिन इंग्लैंड ने उन्हें हराकर न केवल अपनी क्वालिफिकेशन की उम्मीद को बरकरार रखा बल्कि इस ग्रुप को और भी रोमांचक बना दिया है| अब इस ग्रुप में न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया तीनों के ही पांच-पांच अंक हो गए हैं यानी अब यहाँ से कौन आगे की तरफ जाएगा कुछ कहा नहीं जा सकता|
ओवर की समाप्ति 20 : 159/6
5 रन
  • 019.1
  • 119.2
  • 1 WD 19.3
  • 219.3
  • 019.4
  • 019.5
  • 119.6
म. सैंटनर
16 (10)
ईश सोढ़ी
6 (6)
स. करन
4-0-26-2
19.6
1
सैम करन To मिचेल सैंटनर
सिंगल के साथ हुआ मुकाबला समाप्त| 20 रनों से इंग्लैंड ने जीता मैच| इस गेंद पर लॉन्ग ऑन की तरफ से खेलते हुए एक रन हासिल किया जिसके बाद इंग्लिश खिलाड़ी जीत का जश्न मनाते हुए नज़र आये|
19.5
0
सैम करन To मिचेल सैंटनर
इस बार बाउंसर से बल्लेबाज़ को पूरी तरह से चकमा दे दिया| अब 1 गेंद पर 22 रन की दरकार|
19.4
0
सैम करन To मिचेल सैंटनर
जड़ में डाली गई गेंद को क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया| अब 2 गेंदों पर 22 रनों की दरकार|
19.3
2
सैम करन To मिचेल सैंटनर
दुग्गी मिल जायेगी यहाँ पर| मिड ऑन की तरफ से खेलते हुए दो रन हासिल किये|
19.3
wd
सैम करन To मिचेल सैंटनर
नॉट आउट!! वाइड भी हो जायेगी यहाँ पर| फील्डिंग टीम का रिव्यु बर्बाद हो गया!! बाल-बाल बच गये बल्लेबाज़ यहाँ पर| कैच की अपील थी जिसपर अम्पायर सहमत नहीं दिखे| फील्डिंग टीम ने काफी देर सोचने के बाद रिव्यु लेने का इरादा किया और लिया| रिप्ले में देखने पर पता चला कि गेंद और बल्ले का कोई संपर्क नहीं हुआ था और अल्ट्रा एज ने भी इसे साफ़ कर दिया| इस वजह से नॉट आउट करार दिए गए| लेग स्टम्प के बाहर की गेंद को फ्लिक करने गए थे और उन्हें छोड़ते हुए कीपर के दस्तानों में गई थी बॉल जिसके बाद कैच की अपील हुई थी||
19.2
1
सैम करन To ईश सोढ़ी
लेंथ बॉल!! मिड विकेट की तरफ उसे पुल किया| स्टोक्स वहां तैनात| गेंद को फील्ड किया गया| एक ही रन मिल पायेगा| 4 गेंदों पर 25 रनों की दरकार|
19.1
0
सैम करन To ईश सोढ़ी
स्विंग एंड मिस!!! गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए| 5 गेंद 26 रन की दरकार होगी|
ओवर की समाप्ति 19 : 154/6
14 रन
  • 118.1
  • 118.2
  • 1 LB 18.3
  • 218.4
  • 218.5
  • 1 WD 18.6
  • 618.6
म. सैंटनर
13 (6)
ईश सोढ़ी
5 (4)
क. वोक्स
4-0-33-2
18.6
6
क्रिस वोक्स To मिचेल सैंटनर
छक्का! लॉन्ग ऑन बाउंड्री की तरफ| फील्डर के ठीक ऊपर से निकल गई ये गेंद और छह रन मिल गया| काफी ज्यादा ऊपर हवा में गेंद को खिला दिया| संपर्क इतना शानदार कि गेंद सीमा रेखा के बाहर जा गिरी| अब 6 गेंदों पर 26 रनों की दरकार|
18.6
wd
क्रिस वोक्स To मिचेल सैंटनर
वाइड! ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर की गेंद| अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया|
18.5
2
क्रिस वोक्स To मिचेल सैंटनर
एक और दुग्गी, बल्लेबाज़ ने इस गेंद को हवा में उठाकर मारा, गैप में गिरी और दो रन टीम के खाते में जुड़ गए| 7 गेंद 33 रनों की दरकार|
18.4
2
क्रिस वोक्स To मिचेल सैंटनर
ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने चिप करते हुए कवर्स की दिशा में खेला| डीप से दो रन हासिल हो गए|
18.3
lb
क्रिस वोक्स To ईश सोढ़ी
लेग बाई का एक रन आया| शरीर से लगकर गैप में गई गेंद जहाँ से एक ही रन का मौका बन पाया|
18.2
1
क्रिस वोक्स To मिचेल सैंटनर
एक रन से अब कुछ नहीं होगा| बड़े शॉट्स की दरकार होगी| बल्लेबाज़ ने स्क्वायर कट करते हुए एक रन हासिल किया|
18.1
1
क्रिस वोक्स To ईश सोढ़ी
लॉन्ग ऑन की तरफ गेंद को खेला जहाँ से एक ही रन मिल पायेगा|
ओवर की समाप्ति 18 : 140/6
9 रन
  • 317.1
  • 117.2
  • W 17.3
  • 317.4
  • 117.5
  • 117.6
ईश सोढ़ी
4 (2)
म. सैंटनर
2 (2)
स. करन
3-0-21-2
17.6
1
सैम करन To ईश सोढ़ी
सिंगल के साथ हुई एक सफल ओवर की समाप्ति| पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया| अब 12 गेंदों पर 40 रनों की दरकार होगी|
17.5
1
सैम करन To मिचेल सैंटनर
सिंगल, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|
17.4
3
सैम करन To ईश सोढ़ी
तीन रन यहाँ पर मिल जायेंगे| पैड्स की गेंद को ग्लांस किया फाइन लेग की ओर और तीन रन भागकर पूरे किये|
17.3
W
सैम करन To ग्लेन फिलिप्स OUT!
आउट!! कैच आउट!!! कॉट सब क्रिस जॉर्डन बोल्ड सैम करन| ये कैच नहीं मैच है इंग्लैंड के लिए| 62 रनों पर फिलिप्स की बेहतरीन पारी का हुआ अंत| लॉन्ग ऑन बाउंड्री पर जॉर्डन का एक बढ़िया कैच पकड़ा गया| धीमी गति से आगे डाली गई गेंद को सामने की तरफ उठाकर मारा| इस बार उनके बल्ले पर नहीं आई बॉल| मिस टाइम हुआ और लॉन्ग ऑन फील्डर की गोद में चली गई गेंद| अब इंग्लैंड ने ली होगी राहत की सांस| 135/6 न्यू जीलैंड, लक्ष्य से 45 रन दूर|
17.2
1
सैम करन To मिचेल सैंटनर
सिंगल, पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया|
17.1
3
सैम करन To ग्लेन फिलिप्स
3 रन, एक रन अपनी टीम के लिए डाईव लगाते हुए ब्रूक ने बचाया| क्रीज़ का इस्तेमाल करते हुए बल्लेबाज़ ने इसे कवर्स की ओर पंच किया| फील्डर ने डाईव लगाकर उसे रोका लेकिन तबतक तेज़ी से तीन रन पूरे किये गए|
मिचेल सैंटनर अगले बल्लेबाज़...
ओवर की समाप्ति 17 : 131/5
5 रन
  • 116.1
  • 216.2
  • 116.3
  • 016.4
  • 116.5
  • W 16.6
ड. मिचेल
3 (5)
ग. फिलिप्स
59 (34)
क. वोक्स
3-0-20-2
16.6
W
क्रिस वोक्स To डैरेल मिचेल OUT!
आउट!! कैच आउट!!! कॉट सब क्रिस जॉर्डन बोल्ड क्रिस वोक्स| लॉन्ग ऑन बाउंड्री के ठीक आगे जॉर्डन ने पकड़ा एक बढ़िया कैच| मिचेल 3 रन बनाकर पवेलियन लौट गए| धीमी गति से डाली गई लेंथ गेंद को लॉन्ग ऑन की तरफ उठाकर मारा| बल्ले के काफी नीचे लगी थी ये गेंद इस वजह से दूरी नहीं हासिल हो पाई| जॉर्डन ने आपने दाएं ओर भागते हुए एक बेहतरीन जज कैच लपका| 131/5, लक्ष्य से 49 रन दूर|
16.5
1
क्रिस वोक्स To ग्लेन फिलिप्स
सिंगल, हुक किया स्क्वायर लेग की ओर एक रन के लिए|
16.4
0
क्रिस वोक्स To ग्लेन फिलिप्स
छोटी लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया|
16.3
1
क्रिस वोक्स To डैरेल मिचेल
सिंगल, पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया|
16.2
2
क्रिस वोक्स To डैरेल मिचेल
नॉट आउट!! क्रीज़ के काफी अंदर घुस चुके थे मिचेल| बेहतरीन रनिंग विकटों के बीच| एक की जगह दो चुरा लिया| स्क्वायर लेग की तरफ खेला था| पहला रन तेज़ी से लिया, दूसरे की मांग हुई| उसके लिए भागे| थ्रो आया लेकिन कीपर से काफी दूर| जोस ने उसे पकड़कर विकटों की तरफ मारा लेकिन बल्लेबाज़ अंदर आ चुके थे|
16.1
1
क्रिस वोक्स To ग्लेन फिलिप्स
ऊपर डाली गई गेंद को मिड ऑफ़ की तरफ पुश किया और गैप से सिंगल हासिल किया|
ओवर की समाप्ति 16 : 126/4
3 रन
  • 015.1
  • 115.2
  • 215.3
  • W 15.4
  • 015.5
  • 015.6
ड. मिचेल
0 (2)
ग. फिलिप्स
57 (31)
म. वुड
3-0-25-1
15.6
0
मार्क वुड To डैरेल मिचेल
डॉट बॉल के साथ हुई एक सफल और बढ़िया ओवर की समाप्ति| प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें| 24 गेंदों पर 54 रनों की दरकार| अब मुकाबला फिलिप्स के ऊपर निर्भर करेगा|
15.5
0
मार्क वुड To डैरेल मिचेल
एक अहम डॉट गेंद!! क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया| कोई रन नहीं हुआ|
डैरेल मिचेल नए बल्लेबाज़...
15.4
W
मार्क वुड To जिमी नीशम OUT!
आउट!! कैच आउट!!! कॉट सैम करन बोल्ड मार्क वुड| 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गए नीशम| छोटी पटकी हुई गेंद और बड़ी बाउंड्री के चलते फंस गए| दो बैक टू बैक विकेट लेते हुए इंग्लैंड ने इस मुकाबले में काफी हद तक वापसी कर ली है| ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर से इस छोटी गेंद को मिड विकेट की तरफ लपेटा| दूरी नहीं हासिल कर पाए और फील्डर सैम ने आगे की तरफ भागते हुए एक आसान सा कैच लपक लिया| 126/4 न्यूजीलैंड, लक्ष्य से 54 रन दूर|
15.3
2
मार्क वुड To जिमी नीशम
बेहतरीन रनिंग विकटों के बीच| हलके हाथों से इस गेंद को लेग साइड पर मोड़ा| फील्डर गेंद से काफी दूर खड़े थे इस वजह से दो रन्स मिल गए|
15.2
1
मार्क वुड To ग्लेन फिलिप्स
सिंगल ही मिल पायेगा यहाँ पर| मिड विकेट की ओर खेला गया पुल शॉट, एक रन मिला|
15.1
0
मार्क वुड To ग्लेन फिलिप्स
डॉट गेंद!! बल्लेबाज़ इस गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए| रन नहीं हुआ|
ओवर की समाप्ति 15 : 123/3
10 रन
  • 114.1
  • 414.2
  • 014.3
  • 114.4
  • W 14.5
  • 414.6
ज. नीशम
4 (1)
ग. फिलिप्स
56 (29)
ब. स्टोक्स
1-0-10-1
14.6
4
बेन स्टोक्स To जिमी नीशम
चौका! बाउंड्री के साथ बल्लेबाज़ ने खोला अपना खाता| पुल शॉट का इस्तेमाल करते हुए बल्लेबाज़ ने बाउंड्री बटोरी|
14.5
W
बेन स्टोक्स To केन विलियमसन OUT!
आउट!! कैच आउट!!! कॉट आदिल रशीद बोल्ड बेन स्टोक्स| 91 रनों की साझेदारी का हुआ अंत| 40 रन्स बनाकर केन लौटे पवेलियन| स्टोक्स ने आते ही अपनी टीम को दिलाई एक अहम सफलता| शॉर्ट थर्ड मैन पर आदिल का एक शानदार कैच देखने को मिला| रूम बनाकर इस गेंद को कट करने गए थे लेकिन बाहरी किनारा लेकर फील्डर की तरफ गई गेंद जहाँ से कैच का मौका बन गया और आदिल ने उसे लपका| 119/3 न्यू जीलैंड, लक्ष्य से 61 रन दूर|
14.4
1
बेन स्टोक्स To ग्लेन फिलिप्स
सिंगल, स्कूप शॉट का इस्तेमाल और सिंगल ही मिल पाया|
14.3
0
बेन स्टोक्स To ग्लेन फिलिप्स
बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ|
14.2
4
बेन स्टोक्स To ग्लेन फिलिप्स
चौका! ये लीजिये मोईन का छोड़ा हुआ कैच इंग्लैंड को काफी चुभता हुआ| फिलिप्स के बल्ले से एक और बाउंड्री निकलती हुई| लेग स्टम्प के बाहर की गेंद को पुल कर दिया फाइन लेग की तरफ जहाँ से चार रन्स मिल गए|
14.1
1
बेन स्टोक्स To केन विलियमसन
क्विक सिंगल!!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| टैप किया उसे मिड ऑफ़ की ओर, तेज़ी से भागे रन और सिंगल पूरा किया|
ओवर की समाप्ति 14 : 113/2
17 रन
  • 113.1
  • 613.2
  • 613.3
  • 213.4
  • 113.5
  • 113.6
क. विलियमसन
39 (38)
ग. फिलिप्स
51 (26)
आ. रशीद
4-0-33-0
13.6
1
आदिल रशीद To केन विलियमसन
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| बैक फुट से लेग साइड पर फ्लिक करते हुए एक रन लिया| 113/2 न्यूजीलैंड, 36 गेंदों पर 67 रनों की दरकार|
13.5
1
आदिल रशीद To ग्लेन फिलिप्स
इस बार ऑफ़ स्टम्प के बाहर पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|
13.4
2
आदिल रशीद To ग्लेन फिलिप्स
दुग्गी इसी के साथ फिलिप्स का अर्धशतक पूरा हुआ| कमाल की बल्लेबाज़ी करते हुए अपनी टीम को मुश्किल पारिस्थि से उभारते हुए यहाँ तक ले आए हैं| बैक फुट से गेंद को पंच किया, दो रन मिल गया| ड्रेसिंग रूम से उनके लिए तालियाँ बजती हुई|
13.3
6
आदिल रशीद To ग्लेन फिलिप्स
बैक टू बैक छक्का! स्पिनर के खिलाफ बल्लेबाज़ का पसंदीदा शॉट| घुटना टिकाते हुए स्लॉग स्वीप किया और गेंद को सीमा रेखा के बाहर भेजने में कामयाब हुए| कमाल की बल्लेबाज़ी करते हुए ग्लेन|
13.2
6
आदिल रशीद To ग्लेन फिलिप्स
छक्का! हाफ ट्रैकर!! पूरी तरह से फिलिप्स ने उसका फायदा उठाया और पुल शॉट का इस्तेमाल करते हुए गेंद को दर्शकों के बीच भेज दिया| अब यहाँ से दबाव पूरी तरह से गेंदबाज़ के ऊपर होगा|
13.1
1
आदिल रशीद To केन विलियमसन
सिंगल, बैक फुट से ऑन साइड पर फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
ओवर की समाप्ति 13 : 96/2
10 रन
  • 112.1
  • 2 WD 12.2
  • 112.2
  • 212.3
  • 012.4
  • 212.5
  • 212.6
ग. फिलिप्स
36 (22)
क. विलियमसन
37 (36)
स. करन
2-0-12-1
12.6
2
सैम करन To ग्लेन फिलिप्स
दो रनों के साथ हुई ओवर की समाप्ति| पैड्स पर डाली गई फुल बॉल को लेग साइड पर मोड़ा| फील्डर जबतक गेंद पर आते बल्लेबाजों ने उस बीच दो रन चुरा लिए| 42 गेंद 84 रनों की दरकार| मुकाबला अब धीरे-धीरे रोमांचक होता हुआ|
12.5
2
सैम करन To ग्लेन फिलिप्स
दुग्गी!! पटकी हुई गेंद पर मिड विकेट की ओर खेला गया पुल शॉट, दो रन मिले|
12.4
0
सैम करन To ग्लेन फिलिप्स
इस बार गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए|
12.3
2
सैम करन To ग्लेन फिलिप्स
सिंगल और साथ में ओवर थ्रो के रूप में एक और रन मिल जाएगा| फ्लिक किया और मिड ऑन से रन हासिल किया गया| थ्रो आया फील्डर का जो विकटों से टकराया| ओवर थ्रो हुआ एक अतिरिक्त रन मिल गया|
12.2
1
सैम करन To केन विलियमसन
इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|
12.2
wd
सैम करन To ग्लेन फिलिप्स
वाइड!! साथ में एक अतिरिक्त रन भी आ गया| कीपर इसे रोक नहीं पाए थे जिसका फायदा उठाते हुए बल्लेबाजों ने एक रन भाग लिया|
12.1
1
सैम करन To केन विलियमसन
ऊपर डाली गई गेंद को रूम बनाकर मिड ऑफ़ की तरफ खेला| फील्डर ने बॉल को पकड़कर बल्लेबाज़ी एंड पर डायरेक्ट हिट लगाया लेकिन बल्लेबाज़ अंदर आ चुके थे| एक ही रन मिला|
ओवर की समाप्ति 12 : 86/2
10 रन
  • 211.1
  • 011.2
  • 611.3
  • 011.4
  • 111.5
  • 111.6
क. विलियमसन
35 (34)
ग. फिलिप्स
30 (18)
म. वुड
2-0-22-0
11.6
1
मार्क वुड To केन विलियमसन
सिंगल के साथ 10 रन वाले इस ओवर की समाप्ति हुई| गुड लेंथ गेंद को बैकफुट से मिड ऑफ़ की तरफ पंच किया जहाँ से एक रन मिल गया| 86/2 न्यू जीलैंड|
11.5
1
मार्क वुड To ग्लेन फिलिप्स
सिंगल, बैकफुट से गेंद को डिफेंड किया, ऑफ़ साइड पर गई जहाँ से एक रन मिल गया|
11.4
0
मार्क वुड To ग्लेन फिलिप्स
छोटी लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया|
11.3
6
मार्क वुड To ग्लेन फिलिप्स
छक्का! इस बार शॉट गेंद पर छक्के का ही पता लिखा था और बल्लेबाज़ ने उसे उसी पते पर भेज भी दिया है| पटकी हुई गेंद को लॉन्ग ऑन पर मार देना ये अलग कला है और उसमें माहिर हैं ये बल्लेबाज़|
11.2
0
मार्क वुड To ग्लेन फिलिप्स
शार्प बाउंसर! बल्लेबाज़ डक करते नज़र आये| कोई रन नहीं|
11.1
2
मार्क वुड To ग्लेन फिलिप्स
गुड लेंथ गेंद| डिफेंड किया| बल्ले का अंदरूनी भाग लगकर लेग साइड पर गई गेंद जहाँ से दो रन मिल गया|
ओवर की समाप्ति 11 : 76/2
10 रन
  • 210.1
  • 110.2
  • 410.3
  • 110.4
  • 210.5
  • 010.6
क. विलियमसन
34 (33)
ग. फिलिप्स
21 (13)
ल. लिविंगस्टन
3-0-26-0
10.6
0
लियाम लिविंगस्टन To केन विलियमसन
इस बार आगे आकर बल्लेबाज़ ने ऑफ ड्राइव किया लेकिन ये एक डॉट बॉल हुई|
10.5
2
लियाम लिविंगस्टन To केन विलियमसन
दो और रन्स जोड़ लिए टीम के खाते में| स्वीप शॉट खेलते हुए बल्लेबाज़ ने दो रन हासिल किया|
10.4
1
लियाम लिविंगस्टन To ग्लेन फिलिप्स
इस बार बैकफुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिला|
10.3
4
लियाम लिविंगस्टन To ग्लेन फिलिप्स
चौका! केन को मिला भाग्यशाली चौका| स्लिप फील्डर की जगह से गैप में निकली बॉल| शॉर्ट थर्ड मैन फील्डर ने अपने बाएँ ओर डाईव लगाकर बॉल को रोकना चाहा लेकिन असफल रहे| ड्राइव करने गए थे इस गेंद पर केन जहाँ से उन्हें चौका मिल गया|
10.2
1
लियाम लिविंगस्टन To केन विलियमसन
सिंगल, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
10.1
2
लियाम लिविंगस्टन To केन विलियमसन
फुल टॉस गेंद को मिड विकेट की तरफ खेला| गैप में गई गेंद जहाँ से दो रनों का मौका बन गया|
ओवर की समाप्ति 10 : 66/2
4 रन
  • 09.1
  • 19.2
  • 09.3
  • 19.4
  • 19.5
  • 19.6
क. विलियमसन
29 (29)
ग. फिलिप्स
16 (11)
आ. रशीद
3-0-16-0
9.6
1
आदिल रशीद To केन विलियमसन
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया| 10 के बाद 66/2 न्यूजीलैंड, अब 60 गेंदों पर 114 रनों की दरकार|
9.5
1
आदिल रशीद To ग्लेन फिलिप्स
कैच ड्रॉप!! मोईन ये आपने क्या किया| शॉर्ट कवर्स पर एक आसान सा कैच टपका दिया| 15 रनों पर फिलिप्स को मिला एक बड़ा जीवनदान| लेग स्पिन गेंद को लेग साइड पर मोड़ने गए| बल्ले का मुंह जल्दी बंद कर बैठे| लीडिंग एज लेकर कवर्स की तरफ हवा में गई गेंद| मोईन कैच के लिए भागे लेकिन काफी लूज़ दिखे और उसी वजह से गेंद उनके हाथों में आकर निकल गई| ये आप नहीं कर सकते वो भी इस लेवल पर|
9.4
1
आदिल रशीद To केन विलियमसन
बैकफुट पंच कवर्स की तरफ| फील्डर तेज़ी से गेंद पर आये और एक रन पर ही बल्लेबाज़ को सहमत कर दिया|
9.3
0
आदिल रशीद To केन विलियमसन
गुड लेंथ से अंदर आई गेंद| बल्लेबाज़ ने आगे आकर खेलना चाहा लेकिन डिफेंड करने पर मजबूर हुए| कोई रन नहीं हुआ|
9.2
1
आदिल रशीद To ग्लेन फिलिप्स
गुगली!! अंदर अति गेंद को लेग साइड पर फ्लिक कर दिया जहाँ से एक रन मिला|
9.1
0
आदिल रशीद To ग्लेन फिलिप्स
लेग स्पिन बॉल| बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला|
ओवर की समाप्ति 9 : 62/2
9 रन
  • 18.1
  • 28.2
  • 18.3
  • 18.4
  • 08.5
  • 48.6
क. विलियमसन
27 (26)
ग. फिलिप्स
14 (8)
ल. लिविंगस्टन
2-0-16-0
8.6
4
लियाम लिविंगस्टन To केन विलियमसन
चौका! प्रयास अच्छा था ब्रूक का लेकिन गेंद को रोक नहीं पाए| स्लाइड करते हुए बॉल पर हाथ तो लगाया लेकिन वो खुद आगे चले गए और गेंद उनको छोडती हुई सीमा रेखा के टकरा गई| ऊपर डाली गई गेंद पर ड्राइव शॉट खेला गया था|
8.5
0
लियाम लिविंगस्टन To केन विलियमसन
ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात, रन नहीं मिल पाएगा|
8.4
1
लियाम लिविंगस्टन To ग्लेन फिलिप्स
इस बार बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
8.3
1
लियाम लिविंगस्टन To केन विलियमसन
सिंगल, हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|
8.2
2
लियाम लिविंगस्टन To केन विलियमसन
दुग्गी मिल जायेगी यहाँ पर| ऊपर डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑफ़ की दिशा में खेला| फील्डर से दूर थी बॉल इस वजह से बल्लेबाजों ने दो रन्स हासिल हुआ|
8.1
1
लियाम लिविंगस्टन To ग्लेन फिलिप्स
क्विक सिंगल!! बढ़िया रनिंग विकटों के बीच| आगे की गेंद को हलके हाथों से मिड ऑफ़ की तरफ पुश किया और तेज़ी से भागकर रन पूरा किया|
ओवर की समाप्ति 8 : 53/2
6 रन
  • 07.1
  • 17.2
  • 27.3
  • 17.4
  • 07.5
  • 27.6
क. विलियमसन
20 (22)
ग. फिलिप्स
12 (6)
आ. रशीद
2-0-12-0
7.6
2
आदिल रशीद To केन विलियमसन
बैकफुट पर कवर्स की दिशा में खेला गेंद को जहाँ से दो रनों का मौका मिल गया| केन धीरे धीरे पारी को आगे लेकर जाते हुए| इंग्लैंड को इनके विकेट की तलाश होगी|
7.5
0
आदिल रशीद To केन विलियमसन
लेग स्पिन गेंद| जमी हुई आँखों के साथ बल्लेबाज़ ने इसे डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं हुआ|
7.4
1
आदिल रशीद To ग्लेन फिलिप्स
बढ़िया फील्डिंग शॉर्ट थर्ड मैन पर| फील्डर ने अपने बाएँ ओर डाईव लगाते हुए बॉल को रोक दिया| एक ही रन मिला|
7.3
2
आदिल रशीद To ग्लेन फिलिप्स
दुग्गी, छोटी गेंद जिसे पॉइंट की ओर कट किया दो रनों के लिए|
7.2
1
आदिल रशीद To केन विलियमसन
इन साइड आउट शॉट खेला केन ने लेकिन डीप कवर्स तैनात| टप्पा खाकर उनकी ओर गई गेंद जहाँ से एक रन मिला|
7.1
0
आदिल रशीद To केन विलियमसन
ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात, रन नहीं मिल पाएगा|
ओवर की समाप्ति 7 : 47/2
7 रन
  • 06.1
  • 16.2
  • 06.3
  • 16.4
  • 16.5
  • 46.6
ग. फिलिप्स
9 (4)
क. विलियमसन
17 (18)
ल. लिविंगस्टन
1-0-7-0
6.6
4
लियाम लिविंगस्टन To ग्लेन फिलिप्स
चौका! बाउंड्री के साथ हुई ओवर की समाप्ति| ये गेंद पॉइंट फील्डर को पार कर गई| एक बढ़िया लेट कट शॉट का इस्तेमाल किया और गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचाया| 47/2 न्यूजीलैंड|
6.5
1
लियाम लिविंगस्टन To केन विलियमसन
सिंगल, बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|
6.4
1
लियाम लिविंगस्टन To ग्लेन फिलिप्स
सिंगल, बल्लेबाज़ ने स्क्वायर कट करने का प्रयास किया लेकिन बाहरी किनारा लेकर शॉर्ट थर्ड मैन की तरफ गई गेंद जहाँ से एक रन मिल गया|
6.3
0
लियाम लिविंगस्टन To ग्लेन फिलिप्स
कोई रन नहीं, बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला|
6.2
1
लियाम लिविंगस्टन To केन विलियमसन
सिंगल!! काफी लेट खेला इस गेंद को थर्ड मैन की दिशा में जहाँ से एक रन मिल गया|
6.1
0
लियाम लिविंगस्टन To केन विलियमसन
स्क्वायर कट शॉट खेला लेकिन फील्डर को भेद नहीं पाए| कोई रन नहीं हो सका|
ओवर की समाप्ति 6 : 40/2
12 रन
  • 25.1
  • 1 WD 5.2
  • 05.2
  • 45.3
  • 05.4
  • 15.5
  • 45.6
ग. फिलिप्स
4 (1)
क. विलियमसन
15 (15)
म. वुड
1-0-12-0
5.6
4
मार्क वुड To ग्लेन फिलिप्स
चौका! 155 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से| इस प्रतियोगिता की सबसे तेज़ गेंद!! अंदरूनी किनारा लगने के बाद भी बाल-बाल बचे बल्लेबाज़ फिलिप्स| एक भाग्यशाली चौका फाइन लेग की दिशा से आता हुआ| आगे की गेंद को डिफेंड करने गए लेकिन गति से चकमा खाए| बल्ले के अंदरूनी भाग को लगने के बाद लेग स्टम्प को छोड़ती हुई सीमा रेखा के पार निकल गई गेंद|
5.5
1
मार्क वुड To केन विलियमसन
चीकी सिंगल!! बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल किया गया| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
5.4
0
मार्क वुड To केन विलियमसन
पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा लेकिन गैप नहीं मिल पाया|
5.3
4
मार्क वुड To केन विलियमसन
शानदार फ्लिक शॉट!!! स्क्वायर लेग बाउंड्री की तरफ!!! चौका मिलेगा| काफी देर से इस शॉट को ढून्ढ रहे थे केन और अब जाकर कामयाब हुए हैं| पैरों पर डाली गई गेंद को बड़ी खूबसूरती से कलाईयों के सहारे फ्लिक किया बाउंड्री की तरफ, गैप में गई गेंद सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|
5.2
0
मार्क वुड To केन विलियमसन
इस बार भी फ्लिक शॉट खेला गया लेकिन बॉल सीधा फील्डर के पास गई| कोई रन नहीं हुआ|
5.2
wd
मार्क वुड To केन विलियमसन
वाइड! एक अतिरिक्त गेंद यहाँ पर डाल दी गई, एक अतिरिक्त रन भी मिल जाएगा|
5.1
2
मार्क वुड To केन विलियमसन
दुग्गी!! पैड्स की गेंद पर कलाईयों का इस्तेमाल करते हुए लेग साइड पर गेंद को खेला| मिस फील्ड की वजह से दो रन मिल गया||
ओवर की समाप्ति 5 : 28/2
2 रन
  • 04.1
  • 14.2
  • 04.3
  • 14.4
  • 04.5
  • W 4.6
फ. एलेन
16 (11)
क. विलियमसन
8 (10)
स. करन
1-0-2-1
4.6
W
सैम करन To फिन एलेन OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट बेन स्टोक्स बोल्ड सैम करन| 16 रन बनाकर फिन लौटे पवेलियन| सैम के हाथ लगी एक बड़ी सफलता| यॉर्कर के बाद छोटी गेंद से बल्लेबाज़ को टेस्ट कर लिया| मिड विकेट की तरफ पुल तो किया लेकिन बड़ी बाउंड्री होने के कारण फील्डर काफी आगे खड़े थे इस वजह से उनकी ओर गई गेंद जहाँ से स्टोक्स ने आगे आते हुए कैच को लपका| 28/2 न्यू जीलैंड|
4.5
0
सैम करन To फिन एलेन
बेहतरीन यॉर्कर!! बल्लेबाज़ इसे समझ नहीं पाए| एक डॉट गेंद हो गई|
4.4
1
सैम करन To केन विलियमसन
सिंगल, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
4.3
0
सैम करन To केन विलियमसन
इस बार छोटी लेंथ की गेंद पर पुल शॉट लगाने गए लेकिन संपर्क नहीं हो सका| कोई रन नहीं होगा|
4.2
1
सैम करन To फिन एलेन
सिंगल लेकर दूसरे छोर पर गए बल्लेबाज़| फ्रंट फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिला|
4.1
0
सैम करन To फिन एलेन
गुड लेंथ गेंद!! बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला| फील्डर वहां पर तैनात थे| रन नहीं हुआ|
सैम करन गेंदबाजी के लिए आये हैं...
ओवर की समाप्ति 4 : 26/1
12 रन
  • 13.1
  • 63.2
  • 13.3
  • 03.4
  • 03.5
  • 43.6
क. विलियमसन
7 (8)
फ. एलेन
15 (7)
क. वोक्स
2-0-15-1
3.6
4
क्रिस वोक्स To केन विलियमसन
चौका! ये बढ़िया शॉट है ये केन का चौके वाला शॉट है| शरीर पर डाली गई इस गेंद को स्क्वायर लेग की तरफ खेल दिया और गैप से चार रन्स बटोर लिए|
3.5
0
क्रिस वोक्स To केन विलियमसन
अच्छे टप्पे पर तेज़ रफ़्तार से अंदर आई गेंद और बल्लेबाज़ ने उसे बढ़िया तरीके से खेला| रन का मौका नहीं बन पाया|
3.4
0
क्रिस वोक्स To केन विलियमसन
एक अहम डॉट गेंद!! पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके|
3.3
1
क्रिस वोक्स To फिन एलेन
सिंगल, बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
3.2
6
क्रिस वोक्स To फिन एलेन
छक्का! एक हाथ से लगाया शॉट और मिड विकेट बाउंड्री के पार भेज दिया| एक मुश्किल मौका था फील्डर के पास सीमा रेखा पर लेकिन गेंद को रोक नहीं पाए| क़दमों का इस्तेमाल करते हुए शॉट लगाने गए थे लेकिन धीमी गति से चकमा खा गए थे| संपर्क इतना हो गया कि छह रनों के लिए निकल गई ये गेंद|
3.1
1
क्रिस वोक्स To केन विलियमसन
पैड्स पर डाली गई गेंद| केन ने मिड विकेट की दिशा में खेला, फील्डर गेंद पर आये लेकिन सिंगल से नहीं रोक पाए|
ओवर की समाप्ति 3 : 14/1
6 रन
  • 12.1
  • 02.2
  • 12.3
  • 32.4
  • 02.5
  • 12.6
क. विलियमसन
2 (4)
फ. एलेन
8 (5)
आ. रशीद
1-0-6-0
2.6
1
आदिल रशीद To केन विलियमसन
सिंगल के साथ हुई एक कसे हुए ओवर की समाप्ति| बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया| 14/1 न्यू जीलैंड|
2.5
0
आदिल रशीद To केन विलियमसन
टर्न हुई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे भली भांति परखा और अंत में डिफेंड कर दिया|
2.4
3
आदिल रशीद To फिन एलेन
तिग्गी, स्पिनरों को परेशान करने वाला शॉट| बल्लेबाज़ द्वारा रिवर्स स्वीप शॉट खेला और विकटों के बीच शानदार रनिंग करते हुए 3 रन पूरा किया|
2.3
1
आदिल रशीद To केन विलियमसन
टैप एंड रन!! बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
2.2
0
आदिल रशीद To केन विलियमसन
कोई रन नहीं, फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|
2.1
1
आदिल रशीद To फिन एलेन
सिंगल, बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|
केन विलियमसन नए बल्लेबाज़ होंगे...
ओवर की समाप्ति 2 : 8/1
4 रन
  • 01.1
  • 21.2
  • 1 LB 1.3
  • 11.4
  • 01.5
  • W 1.6
ड. कॉनवे
3 (9)
फ. एलेन
4 (3)
क. वोक्स
1-0-3-1
1.6
W
क्रिस वोक्स To डेवोन कॉनवे OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट जोस बटलर बोल्ड क्रिस वोक्स| विकेट के पीछे उड़ता हुआ बटलर देखने को मिला है हमें| अपने दायें ओर फुल लेंथ डाईव लगाते हुए दोनों हाथों से कैच को लपक लिया| कॉनवे 3 रन बनाकर पवेलियन लौट गए| वोक्स के खाते में गई पहली विकेट| ऑफ़ स्टम्प पर शफल करते हुए फाइन लेग की तरफ लैप शॉट लगाना चाहते थे| बल्ले के आधे भाग पर लगकर कीपर के दायें ओर गई गेंद जहाँ से बटलर का एक कमाल का कैच देखने को मिला| 8/1 न्यू जीलैंड|
1.5
0
क्रिस वोक्स To डेवोन कॉनवे
कोई रन नहीं, फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|
1.4
1
क्रिस वोक्स To फिन एलेन
इस बार छोटी लेंथ गेंद!! बल्लेबाज़ ने इसे बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
1.3
lb
क्रिस वोक्स To डेवोन कॉनवे
लेग बाई के रूप में आया सिंगल!!! ऑन साइड पर खेलने का प्रयास था लेकिन गेंद की लाइन से बीट हुए और पैड्स पर खा बैठे| गैप में गई गेंद जहाँ से सिंगल का मौका बन गया|
1.2
2
क्रिस वोक्स To डेवोन कॉनवे
दुग्गी!! छोटी लेंथ की गेंद पर मिड विकेट की तरफ पुल शॉट लगाकर डीप से दो रन ले लिया|
1.1
0
क्रिस वोक्स To डेवोन कॉनवे
इस बार आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर समझदारी दिखाते हुए डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं|
ओवर की समाप्ति 1 : 4/0
4 रन
  • 20.1
  • 10.2
  • 00.3
  • 00.4
  • 00.5
  • 10.6
ड. कॉनवे
1 (4)
फ. एलेन
3 (2)
म. अली
1-0-4-0
0.6
1
मोईन अली To डेवोन कॉनवे
बाहरी किनारा!! हवा में थी स्लिप की तरफ गेंद लेकिन फील्डर नहीं थे वहां पर इस वजह से  गैप मिल गया और एक रन मिल गया| डिफेंड करने गए थे और टर्न हुई जहाँ बाहरी किनारा लग गया था| थर्ड मैन की तरफ गई जहाँ से एक रन मिला|
0.5
0
मोईन अली To डेवोन कॉनवे
ओह!! इस बार टर्न और उछाल दोनों से बल्लेबाज़ को चकमा दे दिया था| कोई रन नहीं हुआ|
0.4
0
मोईन अली To डेवोन कॉनवे
डिफेंड करने गए थे लेकिन अंदरूनी किनारा लेकर पैड्स से टकराई और ऑफ़ साइड पर गई गेंद|
0.3
0
मोईन अली To डेवोन कॉनवे
नॉट आउट!! बाल-बाल बच गए बल्लेबाज़ कॉनवे| स्टम्पिंग की अपील थी लेकिन थर्ड अम्पायर ने रिप्ले में देखने के बाद बताया कि पैर सही समय पर अंदर आ गया था जिसकी वजह से नॉट आउट करार दिए गए| पुश करने गए थे और टर्न से पूरी तरह से बीट हुए थे बल्लेबाज़ यहाँ पर| बिजली की फूर्ती के साथ कीपर ने बेल्स उड़ा दी थी जिसके बाद ये अपील हुई थी|
0.2
1
मोईन अली To फिन एलेन
एक और सिंगल यहाँ पर आता हुआ| हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|
0.1
2
मोईन अली To फिन एलेन
दुग्गी के साथ रन चेज़ का आगाज़ हुआ| ऑफ़ स्पिन गेंद!! लेग साइड पर उसे खेला जहाँ से दो रन्स हासिल हो गए|
मैच की जानकारी
  • स्थान ब्रिस्बेन क्रिकेट ग्राउंड, ब्रिस्बेन
  • मौसम साफ़
  • टॉस इंग्लैंड ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया
  • परिणाम इंग्लैंड ने न्यूज़ीलैंड को 20 रनों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच जोस बटलर
  • अंपायर लॅंगटन रुसेरे, नितिन मेनन, रॉड टकर
  • रेफ़री अँडी पायक्रॉफ्ट
Advertisement
मैच पोल
वर्म
Advertisement