Advertisement
Advertisement

दिल्ली कैपिटल्स vs मुंबई इंडियंस, मैच 29 Match Summary

दिल्ली vs मुंबई, 2025 - टी-20 Summary

दिल्ली कैपिटल्स vs मुंबई इंडियंस स्कोरकार्ड
Share
मैच समाप्त   
मैच 29, अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली , Apr 13, 2025
दिल्ली कैपिटल्स दिल्ली कैपिटल्स
193 (19.0)
मुंबई इंडियंस मुंबई इंडियंस
205/5 (20.0)
मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रनों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    कर्ण शर्मा
    3/36(4)
मुंबई 205/5
Bat टॉप बैट्समैन
तिलक वर्मा
तिलक वर्मा
59 (33)
  • 6x4s
  • 3x6s
  • 178.78SR
रायन रिकेलटन
रायन रिकेलटन
41 (25)
  • 5x4s
  • 2x6s
  • 164SR
Bowl टॉप बॉलर्स
दिल्ली 193/10
Bat टॉप बैट्समैन
करुण नायर
करुण नायर
89 (40)
  • 12x4s
  • 5x6s
  • 222.50SR
अभिषेक पोरेल
अभिषेक पोरेल
33 (25)
  • 3x4s
  • 1x6s
  • 132SR
Bowl टॉप बॉलर्स
Advertisement
तो क्रिकेट फैन्स आज के इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से कल होगी आपसे मुलाकात इंडियन प्रीमियर लीग के एक नए मैच के साथ जो लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच शाम 07.30 बजे लखनऊ में खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार इम्पैक्ट प्लेयर कर्ण शर्मा को उनकी बेहतरीन गेंदबाज़ी के लिए दिया गया जिसके बाद उन्होंने बताया कि मैं मेहनत करता रहता हूँ और इस इंतज़ार में रहता हूँ कि कब मुझे मौका मिलेगा| ये एक लम्बी प्रतियोगिता है जहाँ सबको एक साथ मौका नहीं मिल सकता| आगे कर्ण ने कहा कि मैंने जब लोकेश राहुल को आउट किया तो वो मेरी सबसे पसंदीदा विकेट थी| जाते-जाते कह गए कि मैं दुआ करता हूँ कि जब भी मुझे मौका मिले मैं अच्छा प्रदर्शन करता रहूँ|
मुकाबला जीतने के बाद बात करने आये मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने कहा कि हम इस जीत से काफी खुश हैं| आगे हार्दिक ने बताया कि इस तरह की जीत आपको हमेशा ख़ुशी और सुकून देती है| जब करुण बल्लेबाज़ी कर रहे थे तो हमपर थोड़ा दबाव था| जिस तरह से उन्होंने बल्लेबाज़ी की वो काबिले तारीफ है| कर्ण शर्मा पर कहा कि जिस तरह से उन्होंने आकर गेंदबाजी की वो उनके अनुभव को दर्शाता है| फील्डिंग एक ऐसी चीज़ है जो मुकाबले के रुख को बदल सकती है और आखिरी तीन रन आउट में वो दिखा भी है| हम बल्लेबाज़ी क्रम में परिस्थिति को देखकर बदलाव करते हैं जो आगे भी जारी रहेगा| जब तक मुकाबला ख़त्म नहीं होता मैं उम्मीद नहीं छोड़ता हूँ|
मैच गंवाकर बात करने आए दिल्ली कैपिटल्स टीम के कप्तान अक्षर पटेल ने बताया कि हमारी टीम के मध्यक्रम के बल्लेबाजों ने रन नहीं बनाया और हम बीच के ओवरों में विकटों को गंवाते चले गए| आगे अक्षर ने कहा कि हर बार आप नीचे के बल्लेबाजों पर निर्भर नहीं रह सकते हैं और ये नहीं सोच सकते हैं कि वो आकर आपको मैच जिता देंगे| जाते-जाते उन्होंने बोला हमारी टीम में तीन स्पिनर्स हैं और वो सभी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं जिससे मैं खुश हूँ| हालाँकि ये मैच हमें जल्द से जल्द भूलकर आगे बढ़ने की ज़रुरत है|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
वहां से नायर और अभिषेक पोरेल की जोड़ी ने मिलकर गेंदबाजों के खिलाफ बड़े शॉट्स लगाए और 119 रनों की शतकीय साझेदारी करते हुए अपनी टीम को गेम में काफी ऊपर ला दिया| यहाँ से ऐसा लगा कि दिल्ली बड़े आराम से इस मुकाबले को अपनी झोली में डाल लेगी लेकिन फिर आया गेम में ट्विस्ट| इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में गेंदबाजी करने आये कर्ण शर्मा ने यहाँ से अपनी फिरकी का जादू दिखाया| कर्ण ने एक के बाद एक तीन विकेट लेकर मुंबई को गेम में शानदार वापसी कराई| महज़ 41 रनों के भीतर दिल्ली ने अपने पांच बल्लेबाजों को गंवाया और गेम में पीछे होती चली गई| आखिरी के चार ओवरों में 42 रनों की तलाश थी और विपराज और आशुतोष की जोड़ी क्रीज़ पर थी| वहां से मुंबई के गेंदबाजों ने इन डेथ ओवरों में कमाल की गेंदबाजी की और दिल्ली के मुंह से जीत को छीन लिया|
रायन रिकेल्टन (41) ने स्काई (40) के साथ मिलकर टीम को आगे बढाया| उसके बाद मध्यक्रम में तिलक वर्मा (59) और नमन धीर (38) ने उपयोगी पारी खेली और टीम को 205 रनों के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया| 206 रनों का लक्ष्य दिल्ली के लिए रखा गया था जहाँ इस रन चेज़ में मुंबई के लिए उम्मीद अनुसार शुरुआत हुई| रन चेज़ की पहली गेंद पर ही दीपक चाहर ने खतरनाक जेक फ्रेज़र का विकेट लेकर टीम को फ्रंट फुट पर ला दिया| वहां से लगा कि मुंबई गेम को अपनी पकड़ में ले लेगी लेकिन लम्बे अंतराल के बाद खेलते हुए करुण नायर ने काउंटर अटैक किया और बड़े शॉट्स लगाते हुए दिल्ली को ड्राइविंग सीट पर ला दिया|
अपने होम ग्राउंड पर टॉस जीतकर दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल का पहले गेंदबाजी करने का फैसला अंत में ग़लत साबित हो गया| ऐसा कहा जा सकता है कि आज के इस मुकाबले में इस छोटे मैदान और फ्लैट पिच पर उनके गेंदबाजों ने अच्छा काम किया था लेकिन अंत में पलटन ने बाज़ी मारी| मुंबई जैसी तगड़ी बल्लेबाज़ी लाइन अप को 205 रनों पर रोक दिया है| पहले बल्लेबाज़ी करते हुए एमआई ने तगड़ी शुरुआत की थी और रोहित शर्मा (18) अच्छे फॉर्म में दिखे थे लेकिन वो अपनी पारी को लम्बा नहीं कर पाए|
मुंबई विजयी!! पलटन ने लगाया दिल्ली कैपिटल्स के विजय रथ पर रोक| लगातार चार मुकाबले जीतकर यहाँ आ रही थी दिल्ली जिसपर मुंबई ने ब्रेक लगाया है| क्या कमाल का कम बैक आखिरी के दस ओवरों में एमआई के गेंदबाजों ने किया है| 19वें ओवर में आखिरी की तीन गेंदों पर तीन रन आउट देखने को मिला जिसने इस मुकाबले की काया पलटकर रख दी| करुण नायर ने आज जिस तरह की क्लासिकल बल्लेबाज़ी दिखाई है वो काबिले तारीफ है|
ओवर 19 : 193/10
10 रन
  • 018.1
  • 418.2
  • 418.3
  • W 18.4
  • W 18.5
  • W 18.6
म. शर्मा
0 (1)
म. स्टार्क
1 (1)
ज. बुमराह
4-0-44-1
18.6
W
जसप्रीत बुमराह To मोहित शर्मा OUT!
आउट!! रन आउट!! तीन गेंदों पर दिल्ली टीम के तीन बल्लेबाज रन आउट होकर पवेलियन लौटे!! इसी के साथ मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स की टीम को 12 रनों से शिकस्त दे दी है!! इस बार मोहित शर्मा शून्य पर पवेलियन लौटे| आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड ऑन की ओर पुश किया और रन लेने भागे| ऐसे में फील्डर मिचेल सैंटनर ने गेंद को उठाकर नॉन स्ट्राइकर एंड की ओर थ्रो किया| तभी गेंद स्टंप्स पर जा लगी और बल्लेबाज़ क्रीज़ के काफी बाहर रह गए| जिसके बाद मुंबई की टीम ने मैच को जीत लिए और इसी दौरान एमआई के सभी खिलाड़ियों ने जीत का जश्न मनाया|
मोहित शर्मा अगले बल्लेबाज़ हैं, 7 गेंद 13 रन की दरकार है...
18.5
W
जसप्रीत बुमराह To कुलदीप यादव OUT!
आउट!! रन आउट!! दो गेंद दो विकेट| सब राज अंगद बावा का सटीक थ्रो कीपर रायन रिकेलटन के पास आया और उन्होंने बल्लेबाज़ का काम तमाम कर दिया| एक रन तो मिला लेकिन दूसरे रन के दौरान रन आउट हो गए कुलदीप| मुंबई ने यहाँ पर गेम में वापसी कर ली है| इस बार लेंथ गेंद थी| बल्लेबाज़ ने उसे मिड विकेट की तरफ खेला और तेज़ी से रन लेने भागे| इस बीच पहला रन पूरा करने के बाद दूसरे के लिए लौटे और कीपर के पास आई गेंद जिसे रायन ने पकड़ते हुए बेल्स उड़ा दी| 193/9 दिल्ली|
कुलदीप यादव अब क्रीज़ पर आये हैं| 8 गेंदों पर 14 रनों की दरकार है...
18.4
W
जसप्रीत बुमराह To आशुतोष शर्मा OUT!
आउट!! रन आउट!! मुकाबले काफी रोमांचक होता हुआ यहाँ पर!! इस बार आशुतोष शर्मा 17 रन बनाकर पवेलियन लौटे!! आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप पॉइंट की ओर हलके हाथों से खेलकर पहला रन तेज़ी से लिया जिसके बाद दूसरे के लिए भागे| ऐसे में फील्डर विल जैक्स ने गेंद को कीपर की ओर थ्रो किया| इसी बीच रायन रिकेलटन ने गेंद को पकड़कर स्टंप्स पर लगाया| तभी थर्ड अम्पायर ने रिप्ले में चेक किया तो पता लगा कि बल्लेबाज़ क्रीज़ से बाहर रह गए थे| आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला| 192/8 दिल्ली, जीत के लिए 8 गेंदों पर 14 रनों की दरकार है|
18.3
4
जसप्रीत बुमराह To आशुतोष शर्मा
चौका!! बैक टू बैक बाउंड्री आशुतोष शर्मा के बल्ले से आती हुई!! इस बार ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर की ओर खेलने का प्रयास किया| तभी बल्ले का बाहरी किनारा लेकर गेंद थर्ड मैन बाउंड्री के बाहर गई चार रनों के लिए| 8 गेंदों पर अब 15 रनों की दरकार है|
18.2
4
जसप्रीत बुमराह To आशुतोष शर्मा
चौका!! आशुतोष शर्मा के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!! इस बार फुलटॉस डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने थर्ड मैन की ओर रिवर्स लैप शॉट लगाया| बल्ले पर लगकर गेंद गई सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए| 10 गेंदों पर अब 19 रनों की दरकार है|
18.1
0
जसप्रीत बुमराह To आशुतोष शर्मा
डॉट गेंद!! लेग स्टंप पर डाली गई जड़ में गेंद को बल्लेबाज़ ने फाइन लेग की ओर खेला लेकिन रन लेने से मना कर दिया| 11 गेंदों पर अब 23 रनों की दरकार है|
ओवर 18 : 183/7
16 रन
  • 617.1
  • 417.2
  • 1 LB 17.3
  • 117.4
  • 1 WDW 17.5
  • 1 WD 17.5
  • 117.5
  • 117.6
आ. शर्मा
8 (10)
म. स्टार्क
1 (1)
म. सैंटनर
4-0-43-2
17.6
1
मिचेल सैंटनर To आशुतोष शर्मा
सिंगल के साथ हुई सफल ओवर की समाप्ति| अब 12 गेंदों पर 23 रनों की दरकार है| इस गेंद पर भी बल्लेबाज़ ने हीव शॉट लगाना चाहा लेकिन मिस हिट कर बैठे| एक ही रन डीप से मिल पाया|
17.5
1
मिचेल सैंटनर To मिचेल स्टार्क
सिंगल!! बल्लेबाज़ ने इस गेंद को लॉफ्ट किया लॉन्ग ऑन की तरफ और टीम के खाते में एक रन जोड़ा|
17.5
wd
मिचेल सैंटनर To मिचेल स्टार्क
वाइड!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे लीव कर दिया| उनसे काफी दूर थी इस वजह से वाइड करार दी गई है|
मिचेल स्टार्क अगले बल्लेबाज़ हैं| 14 गेंद 26 रनों की दरकार है|
17.5
W+wd
मिचेल सैंटनर To विप्रज निगम OUT!
आउट!! स्टंप!! दिल्ली को लगता हुआ एक और बड़ा झटका!! मिचेल सैंटनर के हाथ लगी दूसरी विकेट!! विप्रराज निगम 14 रन बनाकर पवेलियन लौटे| ऑफ स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने आगे निकलकर बड़ा शॉट लगाना चाहा| ऐसे में बल्ले पर नहीं आई गेंद और कीपर के दस्तानों में गई जहाँ से उन्होंने बॉल को पकड़कर स्टंप्स पर लगाया| ऐसे में थर्ड अम्पायर ने रिप्ले में चेक किया और बताया कि कीपर ने गेंद को स्टंप्स के पीछे से ही पकड़ा था तो आउट आया थर्ड अम्पायर का फैसला| हालाँकि ये वाइड गेंद दी गई यहाँ पर| 180/7 दिल्ली|
17.4
1
मिचेल सैंटनर To आशुतोष शर्मा
बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|
17.3
lb
मिचेल सैंटनर To विप्रज निगम
लेग बाई के रूप में मिला एक रन!! पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने स्वीप करना चाहा| गेंद और बल्ले का ताल मेल नहीं हो सका| इसी बीच बॉल पैड्स को लगकर ऑफ साइड की ओर गई जहाँ से लेग बाई के रूप में एक रन मिला|
17.2
4
मिचेल सैंटनर To विप्रज निगम
चौका!! इस बार ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप पॉइंट की ओर शॉट लगाया| गैप में गई गेंद चार रनों के लिए| दिल्ली को अब जीत के लिए 16 गेंदों पर 29 रनों की दरकार है|
17.1
6
मिचेल सैंटनर To विप्रज निगम
छक्का!! विप्रराज निगम के बल्ले से आता हुआ सिक्स यहाँ पर!! आगे आकर पटकी हुई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर हवा में शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए| 17 गेंदों पर अब 33 रनों की ज़रुरत है|
ओवर 17 : 167/6
3 रन
  • 116.1
  • 016.2
  • 016.3
  • 116.4
  • 016.5
  • 116.6
व. निगम
4 (5)
आ. शर्मा
6 (8)
ट. बोल्ट
2-0-21-0
16.6
1
ट्रेंट बोल्ट To विप्रज निगम
सिंगल!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! इस बार बल्लेबाज़ ने ऑफ साइड की ओर खेलकर एक रन लिया| दिल्ली को अब जीत के लिए 18 गेंदों पर 39 रनों की दरकार है|
16.5
0
ट्रेंट बोल्ट To विप्रज निगम
डॉट गेंद!! दिल्ली टीम ने वाइड के लिए रिव्यु लिया था जो असफ़ल साबित हुआ!! ऑफ स्टंप के बाहर जाकर बल्लेबाज़ ने स्कूप शॉट लगाना चाहा| ऐसे में गेंद लेग स्टंप के करीब से होती हुई कीपर के पास गई| फील्ड अम्पायर ने बॉल करार दिया| इसी बीच बल्लेबाज़ ने वाइड के लिए रिव्यु ले लिया| तभी थर्ड अम्पायर ने रिप्ले में चेक करने के बाद बताया कि बल्लेबाज़ ऑफ स्टंप के काफी बाहर चले गए थे इस लिए ये गेंद ही दिया जाएगा|
16.4
1
ट्रेंट बोल्ट To आशुतोष शर्मा
सिंगल!!! लो फुलटॉस डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने ऑफ साइड की ओर खेलकर तेज़ी से एक रन ले लिया|
16.3
0
ट्रेंट बोल्ट To आशुतोष शर्मा
आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ की ओर शॉट लगाया| हार्दिक वहां पर मौजूद थे जिसके कारण रन नहीं मिल पाया|
19 OV
10 रन
ज. बुमराह to आ. शर्मा क. यादव म. शर्मा
  • 018.1
  • 418.2
  • 418.3
  • W 18.4
  • W 18.5
  • W 18.6
18 OV
16 रन
म. सैंटनर to व. निगम आ. शर्मा म. स्टार्क
  • 617.1
  • 417.2
  • 1 LB 17.3
  • 117.4
  • 1 WDW 17.5
  • 1 WD 17.5
  • 117.5
  • 117.6
17 OV
3 रन
ट. बोल्ट to व. निगम आ. शर्मा
  • 116.1
  • 016.2
  • 016.3
  • 116.4
  • 016.5
  • 116.6
16 OV
6 रन
क. शर्मा to ल. राहुल आ. शर्मा व. निगम
  • 115.1
  • 115.2
  • W 15.3
  • 115.4
  • 115.5
  • 1 WD 15.6
  • 115.6
15 OV
7 रन
म. सैंटनर to ल. राहुल आ. शर्मा
  • 114.1
  • 114.2
  • 214.3
  • 114.4
  • 114.5
  • 114.6
14 OV
6 रन
क. शर्मा to ट. स्टब्स आ. शर्मा ल. राहुल
  • 013.1
  • 013.2
  • W 13.3
  • 113.4
  • 413.5
  • 113.6
13 OV
5 रन
ज. बुमराह to अ. पटेल ट. स्टब्स ल. राहुल
  • 012.1
  • 412.2
  • 012.3
  • W 12.4
  • 112.5
  • 012.6
12 OV
12 रन
म. सैंटनर to ल. राहुल क. नायर अ. पटेल
  • 211.1
  • 111.2
  • 411.3
  • W 11.4
  • 411.5
  • 111.6
11 OV
15 रन
क. शर्मा to अ. पोरेल ल. राहुल क. नायर
  • 610.1
  • W 10.2
  • 010.3
  • 110.4
  • 410.5
  • 410.6
10 OV
13 रन
ह. पंड्या to अ. पोरेल क. नायर
  • 09.1
  • 19.2
  • 19.3
  • 19.4
  • 69.5
  • 49.6
9 OV
11 रन
क. शर्मा to अ. पोरेल क. नायर
  • 18.1
  • 68.2
  • 08.3
  • 2 LB 8.4
  • 18.5
  • 18.6
8 OV
8 रन
ह. पंड्या to क. नायर अ. पोरेल
  • 17.1
  • 17.2
  • 07.3
  • 67.4
  • 07.5
  • 07.6
7 OV
9 रन
म. सैंटनर to अ. पोरेल क. नायर
  • 16.1
  • 16.2
  • 46.3
  • 1 WD 6.4
  • 16.4
  • 16.5
  • 06.6
6 OV
18 रन
ज. बुमराह to क. नायर
  • 65.1
  • 05.2
  • 45.3
  • 05.4
  • 65.5
  • 25.6
5 OV
10 रन
द. चाहर to अ. पोरेल क. नायर
  • 44.1
  • 04.2
  • 14.3
  • 44.4
  • 14.5
  • 04.6
4 OV
11 रन
ज. बुमराह to अ. पोरेल क. नायर
  • 03.1
  • 23.2
  • 13.3
  • 43.4
  • 03.5
  • 43.6
3 OV
9 रन
द. चाहर to अ. पोरेल क. नायर
  • 12.1
  • 12.2
  • 12.3
  • 42.4
  • 12.5
  • 1 LB 2.6
2 OV
18 रन
ट. बोल्ट to अ. पोरेल क. नायर
  • 11.1
  • 41.2
  • 41.3
  • 01.4
  • 5 WD 1.5
  • 41.5
  • 01.6
1 OV
6 रन
द. चाहर to जेक फ़्रेज़र क. नायर अ. पोरेल
  • W 0.1
  • 10.2
  • 40.3
  • 10.4
  • 00.5
  • 00.6
मैच की जानकारी
  • स्थान अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
  • मौसम साफ़
  • टॉस दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया
  • परिणाम मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रनों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच कर्ण शर्मा
  • अंपायर क्रिस गॅफने, Vinod Seshan (IND), जयरमन मदनगोपाल
  • रेफ़री प्रकाश भट्ट
Advertisement
मैच पोल

कौन जीतेगा मैच?

वर्म
Advertisement