Advertisement
Advertisement

दिल्ली कैपिटल्स vs मुंबई इंडियंस, मैच 29 Commentary, Live Updates

दिल्ली vs मुंबई, 2025 - टी-20 Live Commentary

दिल्ली कैपिटल्स vs मुंबई इंडियंस स्कोरकार्ड
Share
मैच समाप्त   
मैच 29, अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली , Apr 13, 2025
दिल्ली कैपिटल्स दिल्ली कैपिटल्स
193 (19.0)
मुंबई इंडियंस मुंबई इंडियंस
205/5 (20.0)
मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रनों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    कर्ण शर्मा
    3/36(4)
तो क्रिकेट फैन्स आज के इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से कल होगी आपसे मुलाकात इंडियन प्रीमियर लीग के एक नए मैच के साथ जो लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच शाम 07.30 बजे लखनऊ में खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार इम्पैक्ट प्लेयर कर्ण शर्मा को उनकी बेहतरीन गेंदबाज़ी के लिए दिया गया जिसके बाद उन्होंने बताया कि मैं मेहनत करता रहता हूँ और इस इंतज़ार में रहता हूँ कि कब मुझे मौका मिलेगा| ये एक लम्बी प्रतियोगिता है जहाँ सबको एक साथ मौका नहीं मिल सकता| आगे कर्ण ने कहा कि मैंने जब लोकेश राहुल को आउट किया तो वो मेरी सबसे पसंदीदा विकेट थी| जाते-जाते कह गए कि मैं दुआ करता हूँ कि जब भी मुझे मौका मिले मैं अच्छा प्रदर्शन करता रहूँ|
मुकाबला जीतने के बाद बात करने आये मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने कहा कि हम इस जीत से काफी खुश हैं| आगे हार्दिक ने बताया कि इस तरह की जीत आपको हमेशा ख़ुशी और सुकून देती है| जब करुण बल्लेबाज़ी कर रहे थे तो हमपर थोड़ा दबाव था| जिस तरह से उन्होंने बल्लेबाज़ी की वो काबिले तारीफ है| कर्ण शर्मा पर कहा कि जिस तरह से उन्होंने आकर गेंदबाजी की वो उनके अनुभव को दर्शाता है| फील्डिंग एक ऐसी चीज़ है जो मुकाबले के रुख को बदल सकती है और आखिरी तीन रन आउट में वो दिखा भी है| हम बल्लेबाज़ी क्रम में परिस्थिति को देखकर बदलाव करते हैं जो आगे भी जारी रहेगा| जब तक मुकाबला ख़त्म नहीं होता मैं उम्मीद नहीं छोड़ता हूँ|
मैच गंवाकर बात करने आए दिल्ली कैपिटल्स टीम के कप्तान अक्षर पटेल ने बताया कि हमारी टीम के मध्यक्रम के बल्लेबाजों ने रन नहीं बनाया और हम बीच के ओवरों में विकटों को गंवाते चले गए| आगे अक्षर ने कहा कि हर बार आप नीचे के बल्लेबाजों पर निर्भर नहीं रह सकते हैं और ये नहीं सोच सकते हैं कि वो आकर आपको मैच जिता देंगे| जाते-जाते उन्होंने बोला हमारी टीम में तीन स्पिनर्स हैं और वो सभी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं जिससे मैं खुश हूँ| हालाँकि ये मैच हमें जल्द से जल्द भूलकर आगे बढ़ने की ज़रुरत है|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
वहां से नायर और अभिषेक पोरेल की जोड़ी ने मिलकर गेंदबाजों के खिलाफ बड़े शॉट्स लगाए और 119 रनों की शतकीय साझेदारी करते हुए अपनी टीम को गेम में काफी ऊपर ला दिया| यहाँ से ऐसा लगा कि दिल्ली बड़े आराम से इस मुकाबले को अपनी झोली में डाल लेगी लेकिन फिर आया गेम में ट्विस्ट| इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में गेंदबाजी करने आये कर्ण शर्मा ने यहाँ से अपनी फिरकी का जादू दिखाया| कर्ण ने एक के बाद एक तीन विकेट लेकर मुंबई को गेम में शानदार वापसी कराई| महज़ 41 रनों के भीतर दिल्ली ने अपने पांच बल्लेबाजों को गंवाया और गेम में पीछे होती चली गई| आखिरी के चार ओवरों में 42 रनों की तलाश थी और विपराज और आशुतोष की जोड़ी क्रीज़ पर थी| वहां से मुंबई के गेंदबाजों ने इन डेथ ओवरों में कमाल की गेंदबाजी की और दिल्ली के मुंह से जीत को छीन लिया|
रायन रिकेल्टन (41) ने स्काई (40) के साथ मिलकर टीम को आगे बढाया| उसके बाद मध्यक्रम में तिलक वर्मा (59) और नमन धीर (38) ने उपयोगी पारी खेली और टीम को 205 रनों के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया| 206 रनों का लक्ष्य दिल्ली के लिए रखा गया था जहाँ इस रन चेज़ में मुंबई के लिए उम्मीद अनुसार शुरुआत हुई| रन चेज़ की पहली गेंद पर ही दीपक चाहर ने खतरनाक जेक फ्रेज़र का विकेट लेकर टीम को फ्रंट फुट पर ला दिया| वहां से लगा कि मुंबई गेम को अपनी पकड़ में ले लेगी लेकिन लम्बे अंतराल के बाद खेलते हुए करुण नायर ने काउंटर अटैक किया और बड़े शॉट्स लगाते हुए दिल्ली को ड्राइविंग सीट पर ला दिया|
अपने होम ग्राउंड पर टॉस जीतकर दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल का पहले गेंदबाजी करने का फैसला अंत में ग़लत साबित हो गया| ऐसा कहा जा सकता है कि आज के इस मुकाबले में इस छोटे मैदान और फ्लैट पिच पर उनके गेंदबाजों ने अच्छा काम किया था लेकिन अंत में पलटन ने बाज़ी मारी| मुंबई जैसी तगड़ी बल्लेबाज़ी लाइन अप को 205 रनों पर रोक दिया है| पहले बल्लेबाज़ी करते हुए एमआई ने तगड़ी शुरुआत की थी और रोहित शर्मा (18) अच्छे फॉर्म में दिखे थे लेकिन वो अपनी पारी को लम्बा नहीं कर पाए|
मुंबई विजयी!! पलटन ने लगाया दिल्ली कैपिटल्स के विजय रथ पर रोक| लगातार चार मुकाबले जीतकर यहाँ आ रही थी दिल्ली जिसपर मुंबई ने ब्रेक लगाया है| क्या कमाल का कम बैक आखिरी के दस ओवरों में एमआई के गेंदबाजों ने किया है| 19वें ओवर में आखिरी की तीन गेंदों पर तीन रन आउट देखने को मिला जिसने इस मुकाबले की काया पलटकर रख दी| करुण नायर ने आज जिस तरह की क्लासिकल बल्लेबाज़ी दिखाई है वो काबिले तारीफ है|
ओवर की समाप्ति 19 : 193/10
10 रन
  • 018.1
  • 418.2
  • 418.3
  • W 18.4
  • W 18.5
  • W 18.6
म. शर्मा
0 (1)
म. स्टार्क
1 (1)
ज. बुमराह
4-0-44-1
18.6
W
जसप्रीत बुमराह To मोहित शर्मा OUT!
आउट!! रन आउट!! तीन गेंदों पर दिल्ली टीम के तीन बल्लेबाज रन आउट होकर पवेलियन लौटे!! इसी के साथ मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स की टीम को 12 रनों से शिकस्त दे दी है!! इस बार मोहित शर्मा शून्य पर पवेलियन लौटे| आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड ऑन की ओर पुश किया और रन लेने भागे| ऐसे में फील्डर मिचेल सैंटनर ने गेंद को उठाकर नॉन स्ट्राइकर एंड की ओर थ्रो किया| तभी गेंद स्टंप्स पर जा लगी और बल्लेबाज़ क्रीज़ के काफी बाहर रह गए| जिसके बाद मुंबई की टीम ने मैच को जीत लिए और इसी दौरान एमआई के सभी खिलाड़ियों ने जीत का जश्न मनाया|
मोहित शर्मा अगले बल्लेबाज़ हैं, 7 गेंद 13 रन की दरकार है...
18.5
W
जसप्रीत बुमराह To कुलदीप यादव OUT!
आउट!! रन आउट!! दो गेंद दो विकेट| सब राज अंगद बावा का सटीक थ्रो कीपर रायन रिकेलटन के पास आया और उन्होंने बल्लेबाज़ का काम तमाम कर दिया| एक रन तो मिला लेकिन दूसरे रन के दौरान रन आउट हो गए कुलदीप| मुंबई ने यहाँ पर गेम में वापसी कर ली है| इस बार लेंथ गेंद थी| बल्लेबाज़ ने उसे मिड विकेट की तरफ खेला और तेज़ी से रन लेने भागे| इस बीच पहला रन पूरा करने के बाद दूसरे के लिए लौटे और कीपर के पास आई गेंद जिसे रायन ने पकड़ते हुए बेल्स उड़ा दी| 193/9 दिल्ली|
कुलदीप यादव अब क्रीज़ पर आये हैं| 8 गेंदों पर 14 रनों की दरकार है...
18.4
W
जसप्रीत बुमराह To आशुतोष शर्मा OUT!
आउट!! रन आउट!! मुकाबले काफी रोमांचक होता हुआ यहाँ पर!! इस बार आशुतोष शर्मा 17 रन बनाकर पवेलियन लौटे!! आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप पॉइंट की ओर हलके हाथों से खेलकर पहला रन तेज़ी से लिया जिसके बाद दूसरे के लिए भागे| ऐसे में फील्डर विल जैक्स ने गेंद को कीपर की ओर थ्रो किया| इसी बीच रायन रिकेलटन ने गेंद को पकड़कर स्टंप्स पर लगाया| तभी थर्ड अम्पायर ने रिप्ले में चेक किया तो पता लगा कि बल्लेबाज़ क्रीज़ से बाहर रह गए थे| आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला| 192/8 दिल्ली, जीत के लिए 8 गेंदों पर 14 रनों की दरकार है|
18.3
4
जसप्रीत बुमराह To आशुतोष शर्मा
चौका!! बैक टू बैक बाउंड्री आशुतोष शर्मा के बल्ले से आती हुई!! इस बार ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर की ओर खेलने का प्रयास किया| तभी बल्ले का बाहरी किनारा लेकर गेंद थर्ड मैन बाउंड्री के बाहर गई चार रनों के लिए| 8 गेंदों पर अब 15 रनों की दरकार है|
18.2
4
जसप्रीत बुमराह To आशुतोष शर्मा
चौका!! आशुतोष शर्मा के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!! इस बार फुलटॉस डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने थर्ड मैन की ओर रिवर्स लैप शॉट लगाया| बल्ले पर लगकर गेंद गई सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए| 10 गेंदों पर अब 19 रनों की दरकार है|
18.1
0
जसप्रीत बुमराह To आशुतोष शर्मा
डॉट गेंद!! लेग स्टंप पर डाली गई जड़ में गेंद को बल्लेबाज़ ने फाइन लेग की ओर खेला लेकिन रन लेने से मना कर दिया| 11 गेंदों पर अब 23 रनों की दरकार है|
ओवर की समाप्ति 18 : 183/7
16 रन
  • 617.1
  • 417.2
  • 1 LB 17.3
  • 117.4
  • 1 WDW 17.5
  • 1 WD 17.5
  • 117.5
  • 117.6
आ. शर्मा
8 (10)
म. स्टार्क
1 (1)
म. सैंटनर
4-0-43-2
17.6
1
मिचेल सैंटनर To आशुतोष शर्मा
सिंगल के साथ हुई सफल ओवर की समाप्ति| अब 12 गेंदों पर 23 रनों की दरकार है| इस गेंद पर भी बल्लेबाज़ ने हीव शॉट लगाना चाहा लेकिन मिस हिट कर बैठे| एक ही रन डीप से मिल पाया|
17.5
1
मिचेल सैंटनर To मिचेल स्टार्क
सिंगल!! बल्लेबाज़ ने इस गेंद को लॉफ्ट किया लॉन्ग ऑन की तरफ और टीम के खाते में एक रन जोड़ा|
17.5
wd
मिचेल सैंटनर To मिचेल स्टार्क
वाइड!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे लीव कर दिया| उनसे काफी दूर थी इस वजह से वाइड करार दी गई है|
मिचेल स्टार्क अगले बल्लेबाज़ हैं| 14 गेंद 26 रनों की दरकार है|
17.5
W+wd
मिचेल सैंटनर To विप्रज निगम OUT!
आउट!! स्टंप!! दिल्ली को लगता हुआ एक और बड़ा झटका!! मिचेल सैंटनर के हाथ लगी दूसरी विकेट!! विप्रराज निगम 14 रन बनाकर पवेलियन लौटे| ऑफ स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने आगे निकलकर बड़ा शॉट लगाना चाहा| ऐसे में बल्ले पर नहीं आई गेंद और कीपर के दस्तानों में गई जहाँ से उन्होंने बॉल को पकड़कर स्टंप्स पर लगाया| ऐसे में थर्ड अम्पायर ने रिप्ले में चेक किया और बताया कि कीपर ने गेंद को स्टंप्स के पीछे से ही पकड़ा था तो आउट आया थर्ड अम्पायर का फैसला| हालाँकि ये वाइड गेंद दी गई यहाँ पर| 180/7 दिल्ली|
17.4
1
मिचेल सैंटनर To आशुतोष शर्मा
बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|
17.3
lb
मिचेल सैंटनर To विप्रज निगम
लेग बाई के रूप में मिला एक रन!! पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने स्वीप करना चाहा| गेंद और बल्ले का ताल मेल नहीं हो सका| इसी बीच बॉल पैड्स को लगकर ऑफ साइड की ओर गई जहाँ से लेग बाई के रूप में एक रन मिला|
17.2
4
मिचेल सैंटनर To विप्रज निगम
चौका!! इस बार ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप पॉइंट की ओर शॉट लगाया| गैप में गई गेंद चार रनों के लिए| दिल्ली को अब जीत के लिए 16 गेंदों पर 29 रनों की दरकार है|
17.1
6
मिचेल सैंटनर To विप्रज निगम
छक्का!! विप्रराज निगम के बल्ले से आता हुआ सिक्स यहाँ पर!! आगे आकर पटकी हुई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर हवा में शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए| 17 गेंदों पर अब 33 रनों की ज़रुरत है|
ओवर की समाप्ति 17 : 167/6
3 रन
  • 116.1
  • 016.2
  • 016.3
  • 116.4
  • 016.5
  • 116.6
व. निगम
4 (5)
आ. शर्मा
6 (8)
ट. बोल्ट
2-0-21-0
16.6
1
ट्रेंट बोल्ट To विप्रज निगम
सिंगल!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! इस बार बल्लेबाज़ ने ऑफ साइड की ओर खेलकर एक रन लिया| दिल्ली को अब जीत के लिए 18 गेंदों पर 39 रनों की दरकार है|
16.5
0
ट्रेंट बोल्ट To विप्रज निगम
डॉट गेंद!! दिल्ली टीम ने वाइड के लिए रिव्यु लिया था जो असफ़ल साबित हुआ!! ऑफ स्टंप के बाहर जाकर बल्लेबाज़ ने स्कूप शॉट लगाना चाहा| ऐसे में गेंद लेग स्टंप के करीब से होती हुई कीपर के पास गई| फील्ड अम्पायर ने बॉल करार दिया| इसी बीच बल्लेबाज़ ने वाइड के लिए रिव्यु ले लिया| तभी थर्ड अम्पायर ने रिप्ले में चेक करने के बाद बताया कि बल्लेबाज़ ऑफ स्टंप के काफी बाहर चले गए थे इस लिए ये गेंद ही दिया जाएगा|
16.4
1
ट्रेंट बोल्ट To आशुतोष शर्मा
सिंगल!!! लो फुलटॉस डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने ऑफ साइड की ओर खेलकर तेज़ी से एक रन ले लिया|
16.3
0
ट्रेंट बोल्ट To आशुतोष शर्मा
आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ की ओर शॉट लगाया| हार्दिक वहां पर मौजूद थे जिसके कारण रन नहीं मिल पाया|
16.2
0
ट्रेंट बोल्ट To आशुतोष शर्मा
यॉर्कर लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने डिफेंड कर दिया| रन नहीं मिल पाया|
16.1
1
ट्रेंट बोल्ट To विप्रज निगम
सिंगल!! इसी बीच रन आउट का मौका बन गया था लेकिन फील्डर के द्वारा किया गया थ्रो स्टंप्स को मिस कर गया!! आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने ऑफ साइड की ओर खेलकर रन लेने भागे| ऐसे में फील्डर ने स्ट्राइकर एंड की ओर थ्रो किया| बॉल स्टंप्स के ऊपर से निकल गई| हालाँकि बॉल विकटों पर लगती तो बल्लेबाज़ को पवेलियन की ओर लौटना पर जाता|
ओवर की समाप्ति 16 : 164/6
6 रन
  • 115.1
  • 115.2
  • W 15.3
  • 115.4
  • 115.5
  • 1 WD 15.6
  • 115.6
व. निगम
2 (2)
आ. शर्मा
5 (5)
क. शर्मा
4-0-36-3
15.6
1
कर्ण शर्मा To विप्रज निगम
सिंगल!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए| 24 गेंदों पर अब 42 रनों की दरकार है|
15.6
wd
कर्ण शर्मा To विप्रज निगम
वाइड!! लेग स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद को फील्ड अम्पायर ने वाइड करार दिया|
15.5
1
कर्ण शर्मा To आशुतोष शर्मा
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर शॉट लगाकर एक रन लिया|
15.4
1
कर्ण शर्मा To विप्रज निगम
सिंगल!! आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप कवर्स की ओर शॉट लगाकर एक रन लिया|
विपराज निगम नए बल्लेबाज़ हैं...
15.3
W
कर्ण शर्मा To लोकेश राहुल OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट एंड बोल्ड कर्ण शर्मा!! लोकेश राहुल इस बार 15 रन बनाकर पवेलियन लौटे!! मुकाबले में एक बार फिर से मुंबई की टीम वापसी करती हुई नज़र आ रही है| इस बार आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर खेलने का प्रयास किया| ऐसे में बल्ले के मुँह को जल्दी बंद कर बैठे| तभी बल्ले टप्पा खाकर बल्ले का टॉप एज लेती हुई हवा में गई और गेंदबाज़ ने बॉल देखा और दोनों हाथों से कैच पकड़ते हुए जश्न मानाने लगे| 160/6 दिल्ली, अब जीत के लिए 27 गेंदों पर 46 रनों की दरकार है|
15.2
1
कर्ण शर्मा To आशुतोष शर्मा
गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप पॉइंट की ओर पुश करते हुए एक रन हासिल किया|
15.1
1
कर्ण शर्मा To लोकेश राहुल
आगे डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप कवर्स की ओर हवा में शॉट लगाया| ऐसे में गेंद एक टप्पा खाकर फील्डर के पास गई जहाँ से एक रन ही मिल पाया|
ओवर की समाप्ति 15 : 158/5
7 रन
  • 114.1
  • 114.2
  • 214.3
  • 114.4
  • 114.5
  • 114.6
ल. राहुल
14 (11)
आ. शर्मा
3 (3)
म. सैंटनर
3-0-28-1
14.6
1
मिचेल सैंटनर To लोकेश राहुल
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| कवर्स की तरफ पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया है| 158/5 दिल्ली, 30 गेदों पर 48 रनों की दरकार है|
14.5
1
मिचेल सैंटनर To आशुतोष शर्मा
इन साइड एज और फाइन लेग की तरफ गई गेंद जहाँ से एक रन मिल गया| पंच करने गए, आर्म बॉल से चकमा खाए| एज लेकर गैप में गई गेंद और सिंगल मिल गया|
14.4
1
मिचेल सैंटनर To लोकेश राहुल
समझदारी भरा सिंगल राहुल के द्वारा लिया गया है| लेग स्पिन गेंद, बैक फुट से सामने की तरफ फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
14.3
2
मिचेल सैंटनर To लोकेश राहुल
2 रन मिल जाएगा यहाँ पर| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई थी गेंद| कवर्स की दिशा में खेला शॉट| फील्डर ने अपने दाहिने तरफ भागते हुए उसे रोका| दो रन टीम के लिए बचाया|
14.2
1
मिचेल सैंटनर To आशुतोष शर्मा
सिंगल से यहाँ पर काम चलाया है| फुल बॉल थी, बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया है|
14.1
1
मिचेल सैंटनर To लोकेश राहुल
क्विक सिंगल!! ऑफ़ स्टम्प लाइन पर धीमी गति से डाली गई गेंद| पॉइंट की तरफ उसे खेला| फील्डर के आगे से एक रन हासिल कर लिया है|
ओवर की समाप्ति 14 : 151/5
6 रन
  • 013.1
  • 013.2
  • W 13.3
  • 113.4
  • 413.5
  • 113.6
ल. राहुल
9 (7)
आ. शर्मा
1 (1)
क. शर्मा
3-0-30-2
13.6
1
कर्ण शर्मा To लोकेश राहुल
सिंगल!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! आगे की गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर शॉट लगाकर एक रन लिया| दिल्ली को अब जीत के लिए 36 गेंदों पर 55 रनों की ज़रुरत है|
13.5
4
कर्ण शर्मा To लोकेश राहुल
चौका!! लोकेश राहुल के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!! छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाया| ऐसे में गैप में गई गेंद सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
13.4
1
कर्ण शर्मा To आशुतोष शर्मा
लेग स्टंप पर डाली गई छोटी गेंद को बल्लेबाज़ ने फाइन लेग की ओर पुल शॉट लगाकर एक रन लिया|
आशुतोष शर्मा बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए हैं...
13.3
W
कर्ण शर्मा To ट्रिस्टन स्टब्स OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट नमन धीर बोल्ड कर्ण शर्मा| एक और विकेट का पतन हुआ है जिसके बाद मुंबई अब पूरी तरह से फ्रंट फुट पर आ गई है| पिछले कुछ समय में दिल्ली ने अपनी लय गँवा दी है| महज़ 1 रन बनाकर ट्रिस्टन स्टब्स बने कर्ण शर्मा का दूसरा शिकार| विकेट लाइन के बीच धीमी गति से डाली गई लेग स्पिन गेंद| स्टब्स उसकी लालच में आ गए| सामने की तरफ बड़ा शॉट लगाने गए लेकिन मिस टाइम कर बैठे| हवा में खिल गई गेंद| लॉन्ग ऑन से फील्डर उसके नीचे आये और कैच को अंजाम दिया है| 145/5 दिल्ली|
13.2
0
कर्ण शर्मा To ट्रिस्टन स्टब्स
इस बार टर्न होते हुए अंदर आई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे भली भांति परखा और अंत में डिफेंड कर दिया| ऑफ़ साइड पर गई, गैप नहीं मिला|
13.1
0
कर्ण शर्मा To ट्रिस्टन स्टब्स
डॉट गेंद!! गुड लेंथ पर डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने सामने की ओर पुश किया| ऐसे में बॉल एक टप्पा खाकर गेंदबाज़ ने हाथों में गई| रन नहीं मिल पाया|
ओवर की समाप्ति 13 : 145/4
5 रन
  • 012.1
  • 412.2
  • 012.3
  • W 12.4
  • 112.5
  • 012.6
ल. राहुल
4 (5)
ट. स्टब्स
1 (1)
ज. बुमराह
3-0-34-1
12.6
0
जसप्रीत बुमराह To लोकेश राहुल
डॉट गेंद!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! आगे की गेंद को राहुल ने कवर की ओर पुश किया| फील्डर के हाथों में गई गेंद| रन नहीं मिल पाया| ऐसे में अब दिल्ली की टीम को जीत के लिए 42 गेंदों पर 61 रनों की ज़रुरत है|
12.5
1
जसप्रीत बुमराह To ट्रिस्टन स्टब्स
सिंगल!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई फुलटॉस गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर की ओर खेलने का प्रयास किया| ऐसे में बल्ले का बाहरी किनारा लेकर गेंद थर्ड मैन फील्डर के पास टप्पे के साथ गई जहाँ से बल्लेबाजों ने भागकर एक रन ले लिया|
ट्रिस्टन स्टब्स बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए हैं...
12.4
W
जसप्रीत बुमराह To अक्षर पटेल OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट सूर्यकुमार यादव बोल्ड जसप्रीत बुमराह| एक और विकेट का पतन हो गया| मुकाबला अब पूरी तरह से मुंबई की तरफ झुक रहा है| महज़ 9 रन बनाकर अक्षर पटेल बने जसप्रीत बुमराह का पहला शिकार| जस्सी की गति से अक्षर चकमा खा गए| सटीक यॉर्कर डालना चाहते थे लेकिन लो फुल टॉस बनी| उसे लेग साइड पर फ्लिक करने गए बल्लेबाज़| बल्ले का मुंह जल्दी बंद कर बैठे| लीडिंग एज लेकर शॉर्ट कवर्स की तरफ हवा में गई गेंद जिसे स्काई ने बड़े आराम से लपक लिया| 144/4 डीसी|
12.3
0
जसप्रीत बुमराह To अक्षर पटेल
बाउंड्री खाने के बाद अच्छी वापसी जस्सी के द्वारा| सटीक यॉर्कर थी| अक्षर ने उसे देखा और ब्लॉक करते हुए सम्मान दिया है| कोई रन नहीं मिलेगा यहाँ पर|
12.2
4
जसप्रीत बुमराह To अक्षर पटेल
चौका!! अप एंड ओवर!! इस बार लेंथ गेंद डाली थी| आगे आकर मिड ऑफ़ के ऊपर से शॉट खेल दिया| बल्ले से लगने के बाद गेंद गोली की रफ़्तार से सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए|
12.1
0
जसप्रीत बुमराह To अक्षर पटेल
गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से कवर की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
ओवर की समाप्ति 12 : 140/3
12 रन
  • 211.1
  • 111.2
  • 411.3
  • W 11.4
  • 411.5
  • 111.6
अ. पटेल
5 (2)
ल. राहुल
4 (4)
म. सैंटनर
2-0-21-1
11.6
1
मिचेल सैंटनर To अक्षर पटेल
सिंगल!! इसी बीच एक सफ़ल ओवर की हुई समाप्ति!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप पॉइंट की ओर शॉट लगाकर एक रन लिया|
11.5
4
मिचेल सैंटनर To अक्षर पटेल
चौका!! इसी बीच कप्तान अक्षर पटेल ने आते ही पहली गेंद पर बाउंड्री लगाकर अपना खाता खोला!! आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर हवा में शॉट लगाया| ऐसे में गैप में गई गेंद सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
अक्षर पटेल अब बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए हैं...
11.4
W
मिचेल सैंटनर To करुण नायर OUT!
आउट!! क्लीन बोल्ड!! मिचेल सैंटनर यू ब्यूटी!! क्या कमाल की गेंद से बल्लेबाज़ को बोल्ड मार दिया| अब यहाँ से मुंबई गेम पर अपनी पकड़ बना सकती है| अभी भी 50 गेंदों पर 71 रनों की दरकार है| 89 रन बनाकर करुण नायर बने मिचेल सैंटनर का पहला शिकार| स्पिनर के लिए ये एक ड्रीम डेलिवरी कहलाएगी| बल्लेबाज़ को अपनी टर्न से पूरी तरह से खोलकर रख दिया| आगे की गेंद को पीछे खेल गए| डिफेंड करने गए, आगे से घूमी गेंद और बल्ले को बीट करते हुए ऑफ़ स्टम्प उड़ा गई| 135/3 दिल्ली कैपिटल्स|
11.3
4
मिचेल सैंटनर To करुण नायर
चौका!!! आज इस बल्लेबाज़ को हर तरफ गैप मिल जा रहा है| छोटी डाली गई गेंद| बैक फुट पर गए बल्लेबाज़ और पुल शॉट का इस्तेमाल करते हुए मिड विकेट से बाउंड्री बटोरी है|
11.2
1
मिचेल सैंटनर To लोकेश राहुल
सिंगल!! इस बार ऑफ़ स्टम्प के बाहर रखी गई गेंद| कवर्स की तरफ पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया है|
11.1
2
मिचेल सैंटनर To लोकेश राहुल
2 रन के साथ ओवर का आगाज़ हुआ है| धीमी गति से शरीर पर डाली गई छोटी गेंद| राहुल ने स्क्वायर लेग की ओर खेला गया पुल शॉट, गैप से दो रन मिले|
ओवर की समाप्ति 11 : 128/2
15 रन
  • 610.1
  • W 10.2
  • 010.3
  • 110.4
  • 410.5
  • 410.6
क. नायर
85 (38)
ल. राहुल
1 (2)
क. शर्मा
2-0-24-1
10.6
4
कर्ण शर्मा To करुण नायर
बैक टू बैक चौका यहाँ पर लगा दिया है! विकेट लाइन के बीच डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसपर स्वीप शॉट का इस्तेमाल करते हुए स्क्वायर लेग से चौका बटोरा है|
10.5
4
कर्ण शर्मा To करुण नायर
चौका!! करुण नायर अब अपने शतक से बस 19 रन दूर हैं!! इस बार ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने रिवर्स स्वीप शॉट लगाया| ऐसे में बीच बल्ले को लगकर गेंद डीप पॉइंट बाउंड्री के बाहर टप्पा खाकर गई चार रनों के लिए|
10.4
1
कर्ण शर्मा To लोकेश राहुल
सिंगल!! इसी के साथ लोकेश राहुल ने अपना खाता खोला!! पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक शॉट खेलकर एक रन लिया|
10.3
0
कर्ण शर्मा To लोकेश राहुल
विकेट लाइन पर डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से डिफेंड कर दिया|
लोकेश राहुल बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए हैं...
10.2
W
कर्ण शर्मा To अभिषेक पोरेल OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट नमन धीर बोल्ड कर्ण शर्मा| 119 रनों की शानदार साझेदारी का हुआ अंत| कर्ण शर्मा ने अपनी टीम को दिलाई ब्रेक थ्रू| मुंबई के पास गेम में वापसी करने का बड़ा मौका है| 33 रन बनाकर अभिषेक पोरेल बने कर्ण शर्मा का पहला शिकार| विकटों के बीच डाली गई धीमी गति की लेग स्पिन गेंद| बल्लेबाज़ ने उसपर घुटना टिकाकर स्लॉग किया| हवा में गई गेंद| सीमा रेखा के ठीक आगे स्क्वायर लेग से अपने दाहिने तरफ भागते हुए फील्डर नमन धीर ने ना केवल छक्का जाने से रोका बल्कि कैच को भी पूरा कर लिया| 119/2 दिल्ली|
10.1
6
कर्ण शर्मा To अभिषेक पोरेल
छक्का!!! बॉटम हैण्ड का किया इस्तेमाल| आगे की तरफ आये| लेंथ में छोटी गेंद को परखा और मिड विकेट की तरफ पुल शॉट लगाया| बल्ले से लगने के बाद सीधा स्टैंड्स में जाकर गिरी ये गेंद| दबाव अब कर्ण के ऊपर होगा|
ओवर की समाप्ति 10 : 113/1
13 रन
  • 09.1
  • 19.2
  • 19.3
  • 19.4
  • 69.5
  • 49.6
क. नायर
77 (36)
अ. पोरेल
27 (23)
ह. पंड्या
2-0-21-0
9.6
4
हार्दिक पंड्या To करुण नायर
चौका!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! विकेट लाइन पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर पुल शॉट लगाया| गैप में गई गेंद सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए| 10 ओवर के बाद 113/1 दिल्ली कैपिटल्स, जीत के लिए अब 60 गेंदों पर 93 रनों की दरकार है|
9.5
6
हार्दिक पंड्या To करुण नायर
छक्का!! करुण नायर के बल्ले से आता हुआ एक और सिक्स!! इस बार ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप पॉइंट की ओर हवा में शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए|
9.4
1
हार्दिक पंड्या To अभिषेक पोरेल
ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर पुश करते हुए तेज़ी से एक रन भागकर पूरा किया|
9.3
1
हार्दिक पंड्या To करुण नायर
इस बार अंदरूनी किनारा लगा लेकिन कीपर के पास एक टप्पा खाकर गई गेंद| इसी बीच उन्होंने अपने बाँए ओर डाईव लगाकर गेंद को पकड़ना चाहा| ऐसे में बॉल उनके दस्तानों में लगकर फाइन लेग की ओर गई जहाँ से एक रन मिल गया|
9.2
1
हार्दिक पंड्या To अभिषेक पोरेल
पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|
9.1
0
हार्दिक पंड्या To अभिषेक पोरेल
ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने शॉर्ट थर्ड मैन की ओर गाइड किया| ऐसे में करुण नायर रन लेना चाहते थे लेकिन अभिषेक ने मना कर दिया|
ओवर की समाप्ति 9 : 100/1
11 रन
  • 18.1
  • 68.2
  • 08.3
  • 2 LB 8.4
  • 18.5
  • 18.6
अ. पोरेल
25 (20)
क. नायर
66 (33)
क. शर्मा
1-0-9-0
8.6
1
कर्ण शर्मा To अभिषेक पोरेल
सिंगल!! इसी के साथ दिल्ली टीम का 100 रन पूरा हुआ साथ ही दोनों बल्लेबाजों के बीच भी शतकीय साझेदारी हो गई!! आगे आकार पटकी हुई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर एक रन लिया|
8.5
1
कर्ण शर्मा To करुण नायर
ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप कवर्स की ओर हवा में शॉट लगाया| ऐसे में गेंद फील्डर के पास एक टप्पा खाकर गई और बल्लेबाजों ने एक रन ले लिया|
8.4
lb
कर्ण शर्मा To करुण नायर
लेग बाई के रूप में मिला दो रन!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई फुल लेंथ की स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने स्वीप शॉट लगाना चाहा| ऐसे में गेंद और बल्ले का ताल मेल नहीं हो सका| इसी बीच बॉल पैड्स को लगकर थर्ड मैन की ओर गई जहाँ से लेग बाई के रूप में 2 रन मिल गया|
8.3
0
कर्ण शर्मा To करुण नायर
नॉट आउट!! फील्डिंग टीम का रिव्यु बर्बाद हो गया!! बाल-बाल बच गये बल्लेबाज़ यहाँ पर| एलबीडबल्यू की अपील थी जिसपर अम्पायर सहमत नहीं दिखे| फील्डिंग टीम ने काफी देर सोचने के बाद रिव्यु लिया| रिप्ले में देखने पर पता चला कि ऑफ़ स्टम्प को मिस कर रही थी गेंद इस वजह से नॉट आउट करार दिए गए| ऑफ़ स्टम्प लाइन की गेंद पर रिवर्स स्वीप शॉट खेलने गए थे लेकिन ठीक तरह से बल्ले पर ले नहीं पाए| गेंद जाकर पैड्स से टकराई थी जिसके बाद एलबीडबल्यू की अपील हुई थी| अंत में नॉट आउट पाए गए बल्लेबाज़|
8.2
6
कर्ण शर्मा To करुण नायर
छक्का! नायर ऑन फायर!! बेहतरीन शॉट खेला है यहाँ पर| पूरी तरह से झुककर स्वीप शॉट खेला और बॉल दर्शको के बीच पहुंचा दिया छह रनों के लिए|
8.1
1
कर्ण शर्मा To अभिषेक पोरेल
कैच ड्रॉप!! इसी बीच अभिषेक पोरेल को 23 रनों के स्कोर पर मिला जीवनदान!! पैड्स लाइन पर डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर हवा में शॉट लगाया| ऐसे में फील्डर विल जैक्स ने अपने आगे की ओर डाईव लगाकर कैच पकड़ने का प्रयास किया| तभी गेंद उनकी उँगलियों में लगकर ज़मीन पर जा गिरी| बल्लेबाजों ने ऐसे में भागकर एक रन ले लिया|
ओवर की समाप्ति 8 : 89/1
8 रन
  • 17.1
  • 17.2
  • 07.3
  • 67.4
  • 07.5
  • 07.6
क. नायर
59 (29)
अ. पोरेल
23 (18)
ह. पंड्या
1-0-8-0
7.6
0
हार्दिक पंड्या To करुण नायर
ऑफ स्टंप के बाहर पटकी गई गेंद को बल्लेबाज़ ने रिवर्स स्वीप शॉट लगाना चाहा| ऐसे में बल्ले पर नहीं आई गेंद और कीपर के दस्तानों में गई| 8 ओवर की समाप्ति के बाद 89/1 दिल्ली|
7.5
0
हार्दिक पंड्या To करुण नायर
डॉट गेंद!! इस बार ऑफ स्टंप पर डाली गई फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर की ओर खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
7.4
6
हार्दिक पंड्या To करुण नायर
छक्का!! करुण नायर ने लगाया एक और सिक्स यहाँ पर!! इस बार फुलटॉस डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने ऑफ स्टंप के बाहर जाकर स्कूप शॉट लगाया| फाइन लेग की ओर हवा में गई गेंद सीधा मैदान के बाहर| फील्ड अम्पायर ने ऐसे में हाथ उठाकर छह रनों का इशारा किया|
7.3
0
हार्दिक पंड्या To करुण नायर
गुड लेंथ पर पटकी गई गेंद को बल्लेबाज़ ने स्कूप शॉट लगाना चाहा| ऐसे में बल्ले पर नहीं आई गेंद और पैड्स को जा लगी| रन नहीं मिल पाया|
7.2
1
हार्दिक पंड्या To अभिषेक पोरेल
एक रन!! इस बार बल्लेबाज़ ने डीप कवर्स की ओर शॉट लगाकर एक रन निकाला|
7.1
1
हार्दिक पंड्या To करुण नायर
आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर एक रन लिया|
ओवर की समाप्ति 7 : 81/1
9 रन
  • 16.1
  • 16.2
  • 46.3
  • 1 WD 6.4
  • 16.4
  • 16.5
  • 06.6
अ. पोरेल
22 (17)
क. नायर
52 (24)
म. सैंटनर
1-0-9-0
6.6
0
मिचेल सैंटनर To अभिषेक पोरेल
डॉट गेंद!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
6.5
1
मिचेल सैंटनर To करुण नायर
ऑफ साइड की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेलकर एक रन हासिल किया|
6.4
1
मिचेल सैंटनर To अभिषेक पोरेल
बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
6.4
wd
मिचेल सैंटनर To अभिषेक पोरेल
वाइड!!! लेग स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
6.3
4
मिचेल सैंटनर To अभिषेक पोरेल
चौका!!! शानदार पुल शॉट यहाँ पर लगाते हुए बल्लेबाज़| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुल लगाया| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल| टप्पा खाकर गैप में गई बॉल सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
6.2
1
मिचेल सैंटनर To करुण नायर
हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|
6.1
1
मिचेल सैंटनर To अभिषेक पोरेल
बल्लेबाज़ ने स्क्वायर कट करते हुए एक रन हासिल किया|
पॉवर प्ले की समाप्ति के साथ ही फील्ड अम्पायर ने टाइम आउट का भी इशारा किया!! 6 ओवर के बाद 72/1 है दिल्ली कैपिटल्स, जीत ले लिए अभी भी 84 गेंदों पर 134 रनों की दरकार है| फ़िलहाल क्रीज़ पर अभिषेक पोरेल और इम्पैक्ट प्लेयर करुण नायर ताबड़तोड़ अंदाज़ में बल्लेबाज़ी कर रहे हैं| हालाँकि करुण नायर ने अपना अर्धशतक भी पूरा कर लिया है जबकि अभिषेक समझदारी के साथ उनका साथ देते हुए दिखाई दिए हैं| ऐसे में मुंबई टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या को दूसरी विकेट की तलाश है|
ओवर की समाप्ति 6 : 72/1
18 रन
  • 65.1
  • 05.2
  • 45.3
  • 05.4
  • 65.5
  • 25.6
क. नायर
50 (22)
अ. पोरेल
16 (13)
ज. बुमराह
2-0-29-0
5.6
2
जसप्रीत बुमराह To करुण नायर
दुग्गी!! इसी के साथ करुण नायर ने अपना अर्धशतक पूरा किया!! शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए नज़र आ रहे हैं करुण नायर यहाँ पर!! इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में मैदान पर बल्लेबाज़ी करने आए हैं और ताबड़तोड़ अंदाज़ में रन बनाते हुए अपनी टीम को लक्ष्य को ओर बढ़ा रहे हैं| इस बार फुलटॉस गेंद को मिड विकेट की ओर हवा में शॉट लगाया| हालाँकि नो मेंस लैंड में जा गिरी गेंद जहाँ से बल्लेबाजों ने भागकर 2 रन ले लिया|
5.5
6
जसप्रीत बुमराह To करुण नायर
छक्का!! करुण नायर के बल्ले से आता हुआ एक और सिक्स यहाँ पर!!  इस बार आगे डाली गई धीमी गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने एक्स्ट्रा कवर्स की ओर हवा में शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद दर्शकों के बीच में गई छह रनों के लिए|
5.4
0
जसप्रीत बुमराह To करुण नायर
इस बार फिर से फुल लेंथ की गेंद डाली गई| जिसको बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
5.3
4
जसप्रीत बुमराह To करुण नायर
चौका!! इस बार ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई फुलटॉस गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट फील्डर के बाँए ओर से निकल दिया| बॉल गई सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
5.2
0
जसप्रीत बुमराह To करुण नायर
आगे की गेंद को बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से सामने की ओर खेला| टप्पा खाकर बॉल गेंदबाज़ के हाथों में गई| रन नहीं हो सका|
5.1
6
जसप्रीत बुमराह To करुण नायर
छक्का!! करुण नायर ने लगाया बुमराह की गेंद पर सिक्स यहाँ पर!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने खड़े-खड़े स्क्वायर लेग की ओर हवा में शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए|
ओवर की समाप्ति 5 : 54/1
10 रन
  • 44.1
  • 04.2
  • 14.3
  • 44.4
  • 14.5
  • 04.6
अ. पोरेल
16 (13)
क. नायर
32 (16)
द. चाहर
3-0-24-1
4.6
0
दीपक चाहर To अभिषेक पोरेल
डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| जड़ में डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ नेउसे सीधे बल्ले से सामने की तरफ खेला जिसे गेंदबाज़ ने खुद ही फील्ड कर लिया| 5 के बाद 54/1 दिल्ली|
4.5
1
दीपक चाहर To करुण नायर
सिंगल!! बल्लेबाज़ ने लो फुल टॉस गेंद को क्रीज़ में रहकर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल हासिल किया है|
4.4
4
दीपक चाहर To करुण नायर
चौका! ताक़तवर शॉट कवर्स के ऊपर से लगाया है| बल्लेबाज़ ने इस गेंद पर पूरी ताक़त से कवर्स की ओर अप पर ड्राइव किया और अपने लिए चार रन बटोर लिया है|
4.3
1
दीपक चाहर To अभिषेक पोरेल
सिंगल हासिल हुआ है यहाँ पर| मिस टाइम पुल शॉट हुआ| लेग साइड पर गई गेंद| गैप था जहाँ से एक रन हासिल हो गया|
4.2
0
दीपक चाहर To अभिषेक पोरेल
डॉट बॉल!! फुल बॉल पर स्क्वायर ड्राइव किया था लेकिन पॉइंट फील्डर ने उसे फील्ड कर लिया| कोई रन नहीं हो सका|
4.1
4
दीपक चाहर To अभिषेक पोरेल
चौका!!! करारा पुल शॉट!! शॉटपिच डाली गई गेंद को फ्रंट फुट से पुल किया| गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क हुआ, बीच बल्ले से लगकर गेंद मिड विकेट बाउंड्री की ओर गई चार रनों के लिए|
ओवर की समाप्ति 4 : 44/1
11 रन
  • 03.1
  • 23.2
  • 13.3
  • 43.4
  • 03.5
  • 43.6
क. नायर
27 (14)
अ. पोरेल
11 (9)
ज. बुमराह
1-0-11-0
3.6
4
जसप्रीत बुमराह To करुण नायर
चौका!!! बाउंड्री के साथ हुई ओवर की समाप्ति| शानदार कट शॉट चार रन के लिए खेला है| सर के पास गेंद को आने दिया, आँखों के सामने खेला गया शॉट| पॉइंट और कवर्स फील्डर के बीच से, गेंद गई सीमा रेखा के पार चार रन के लिए| 48/1 दिल्ली|
3.5
0
जसप्रीत बुमराह To करुण नायर
बाउंड्री खाने के बाद जस्सी के द्वारा अच्छी वापसी हुई है| जड़ में डाली गई गेंद को सीधे बल्ले से सामने की तरफ खेला| फील्डर नेउसे फील्ड किया है| कोई रन नहीं हो पायेगा|
3.4
4
जसप्रीत बुमराह To करुण नायर
चौका! इनसाइड आउट ओवर कवर!! रूम बनाकर चिप कर दिया गेंद को बाउंड्री की तरफ| टाइमिंग इतनी शानदार थी कि गेंद बड़े आराम से सीमा रेखा के पार चली गई चार रनों के लिए|
3.3
1
जसप्रीत बुमराह To अभिषेक पोरेल
क्विक सिंगल!! आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ऑफ़ साइड पर पुश करते हुए गैप से एक रन चुराया|
3.2
2
जसप्रीत बुमराह To अभिषेक पोरेल
2 रन मिल जाएगा यहाँ पर| विकेट लाइन पर डाली गई गेंद|बल्लेबाज़ ने फ्रंटफुट से गेंद को डिफेंड किया जहाँ से दो रन मिल गए|
3.1
0
जसप्रीत बुमराह To अभिषेक पोरेल
डॉट बॉल के साथ हुई जस्सी के ओवर की शुरुआत!! आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|
ओवर की समाप्ति 3 : 33/1
9 रन
  • 12.1
  • 12.2
  • 12.3
  • 42.4
  • 12.5
  • 1 LB 2.6
अ. पोरेल
8 (6)
क. नायर
19 (11)
द. चाहर
2-0-14-1
2.6
lb
दीपक चाहर To अभिषेक पोरेल
लेग बाई के रूप में आया सिंगल| हालाँकि रन भागते हुए गेंदबाजी एंड पर पॉइंट से डायरेक्ट हिट लगाई गई लेकिन तब तक बल्लेबाज़ ने डाईव लगाकर खुद को क्रीज़ में पहुंचा दिया था| हार्ड लेंथ गेंद से बीट हुए थे और पैड्स को लगकर ऑफ़ साइड पर गई थी गेंद|
2.5
1
दीपक चाहर To करुण नायर
सिंगल!! इस बार जोर से शॉट लगाने गए| बल्ला पहले चल गया| टो एंड पर लगकर ऑफ़ साइड पर गई जहाँ से एक रन हासिल हो गया|
2.4
4
दीपक चाहर To करुण नायर
चौका!!! फाइन लेग की दिशा में कीपर को बीट करते हुए निकल गई गेंद| शरीर पर डाली गई थी गेंद| पुल शॉट का इस्तेमाल करते हुए बल्लेबाज़ ने बाउंड्री बटोरी है|
2.3
1
दीपक चाहर To अभिषेक पोरेल
पैड्स पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बल्ले का मुंह बंद करते हुए ऑन साइड की दिशा में खेला| डीप में फील्डर तैनात, एक ही रन हासिल हुआ|
2.2
1
दीपक चाहर To करुण नायर
हवा में थी गेंद लेकिन कवर्स की तरफ नो मेंस लैंड में गिरी| ऑफ़ स्टम्प के बाहर वाली गेंद पर शॉट लगाने गए| मिस टाइम हुआ| हवा में गई गेंद लेकिन नो मेंस लैंड में गिरी|
2.1
1
दीपक चाहर To अभिषेक पोरेल
सिंगल के साथ हुई है ओवर की शुरुआत| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद| फ्रंट फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिला है|
ओवर की समाप्ति 2 : 24/1
18 रन
  • 11.1
  • 41.2
  • 41.3
  • 01.4
  • 5 WD 1.5
  • 41.5
  • 01.6
क. नायर
13 (8)
अ. पोरेल
6 (3)
ट. बोल्ट
1-0-18-0
1.6
0
ट्रेंट बोल्ट To करुण नायर
अच्छे टप्पे पर पड़कर तेज़ रफ़्तार से अंदर आई गेंद और बल्लेबाज़ ने उसे बढ़िया तरीके से ऑफ़ साइड पर खेला| फील्डर वहां तैनात, रन का मौका नहीं बन पाया| 24/1 दिल्ली|
1.5
4
ट्रेंट बोल्ट To करुण नायर
ओहोहोहो!!! शानदार कवर ड्राइव!!! आज तो करुण नायर अलग ही लय में हैं!!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई फुल लेंथ बॉल| दूर से ही पैर निकालकर गेंद को ड्राइव किया शॉट कवर और मिड ऑफ़ फील्डर के बीच से कवर्स बाउंड्री की ओर चार रनों के लिए|
1.5
wd
ट्रेंट बोल्ट To करुण नायर
वाइड और चौका निकल गया!!! लेग स्टम्प के काफी बाहर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे लीव कर दिया| कीपर ने अपने बाएं ओर फुल स्ट्रेच करते हुए बॉल को अपने दस्तानों में लेना चाहा लेकिन असफल रहे| बॉल सीमा रेखा की तरफ गई| चार रन मिल गया अतिरिक्त के रूप में यहाँ पर|
1.4
0
ट्रेंट बोल्ट To करुण नायर
टैप एंड रन का प्रयास लेकिन असफल हुआ| ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात, रन नहीं मिल पाएगा|
1.3
4
ट्रेंट बोल्ट To करुण नायर
बैक तू बैक चौका नायर के बल्ले से आता हुआ!! इस बार एक अच्छा कट शॉट खेला है| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को पॉइंट की ओर कट किया और बाउंड्री हासिल की है|
1.2
4
ट्रेंट बोल्ट To करुण नायर
चौका!!! पहली बाउंड्री करुण नायर के बल्ले से आती हुई| लाजवाब ड्राइव किया है| गैप में गेंद को खेला| बॉल तेज़ी से सीधे कवर्स की ओर से सीमा रेखा के बाहर चली गई चार रनों के लिए|
1.1
1
ट्रेंट बोल्ट To अभिषेक पोरेल
सिंगल के साथ ओवर का आगाज़ हुआ है| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर ब्लॉक किया| ऑफ़ साइड पर गैप में गई जहाँ से सिंगल का मौका बन गया|
दूसरे छोर से गेंदबाज़ी करने ट्रेंट बोल्ट आए हैं...
ओवर की समाप्ति 1 : 6/1
6 रन
  • W 0.1
  • 10.2
  • 40.3
  • 10.4
  • 00.5
  • 00.6
क. नायर
1 (3)
अ. पोरेल
5 (2)
द. चाहर
1-0-6-1
0.6
0
दीपक चाहर To करुण नायर
डॉट बॉल के साथ हुई एक सफल ओवर की समाप्ति| पैड्स पर रखी गेंद को फ्लिक मारने गए| स्विंग से चकमा खाए| पैड्स को लगकर कीपर के बाएँ ओर से निकल रही थी गेंद जिसे कीपर ने डाईव लगाकर उसे रोक दिया| 6/1 दिल्ली कैपिटल्स|
0.5
0
दीपक चाहर To करुण नायर
प्ले एंड मिस! शानदार इन स्विंगर गेंद| बल्लेबाज़ उसे फ्लिक करने गए| स्विंग से चकमा खाए और बल्ले को मिस करने के बाद पैड्स को जाकर लगी गेंद| एलबीडबल्यू की अपील हुई जिसे अम्पायर ने नकार दिया है|
0.4
1
दीपक चाहर To अभिषेक पोरेल
सिंगल!! ओवरपिच डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से सामने की ओर शॉट खेला| ऐसे में फील्डर ने वहां पर आकर गेंद को पकड़ा लेकिन तब तक बल्लेबाजों ने एक रन ले लिया|
0.3
4
दीपक चाहर To अभिषेक पोरेल
चौका!! इसी के साथ अभिषेक पोरेल ने बाउंड्री लगाकर अपना खाता खोला!! आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट और कवर फील्डर के बीच से ड्राइव किया| गैप में गई गेंद सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
0.2
1
दीपक चाहर To करुण नायर
सिंगल!! इसी के साथ करुण नायर ने अपना खाता खोला!! फुल लेंथ की डाली हुई इनस्विंग गेंद को बल्लेबाज़ ने हलके हाथों से ऑफ साइड की ओर पुश करते हुए एक रन ले लिया|
दिल्ली कैपिटल्स के लिए इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में करुण नायर मैदान पर मुकेश कुमार की जगह आए हैं...
0.1
W
दीपक चाहर To जेक फ़्रेज़र-मैकगर्क OUT!
आउट!!! कैच आउट!!! सॉफ्ट डिसमिसल!! कॉट विल जैक्स बोल्ड दीपक चाहर| विकेट पतन के साथ रन चेज़ का आगाज़ हुआ है| जेक फ़्रेज़र-मैकगर्क खुद से निराश होकर पवेलियन वापिस लौट गए हैं| ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई फुल आउट स्विंग गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे शॉर्ट कवर्स की तरफ हवा में ड्राइव कर दिया जो सीधा फील्डर की तरफ चला गया| जिस तरह की शुरुआत मुंबई को चाहिए थी वो मिल गई है यहाँ पर| 0/1 दिल्ली कैपिटल्स|
मैच की जानकारी
  • स्थान अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
  • मौसम साफ़
  • टॉस दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया
  • परिणाम मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रनों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच कर्ण शर्मा
  • अंपायर क्रिस गॅफने, Vinod Seshan (IND), जयरमन मदनगोपाल
  • रेफ़री प्रकाश भट्ट
Advertisement
मैच पोल

कौन जीतेगा मैच?

वर्म
Advertisement