Advertisement

दिल्ली कैपिटल्स vs मुंबई इंडियंस, मैच 13 Match Summary

दिल्ली vs मुंबई, 2026 - टी-20 Summary

दिल्ली कैपिटल्स vs मुंबई इंडियंस स्कोरकार्ड
Share
मैच समाप्त   
मैच 13, बीसीए स्टेडियम, वडोदरा , Jan 20, 2026
दिल्ली कैपिटल्स दिल्ली कैपिटल्स
155/3 (19.0)
मुंबई इंडियंस मुंबई इंडियंस
154/5 (20.0)
दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    जेमिमा रॉड्रिग्स
    51(37)
मुंबई 154/5
Bat टॉप बैट्समैन
नताली स्कीवर-ब्रंट
नताली स्कीवर-ब्रंट
65 (45)
  • 6x4s
  • 2x6s
  • 144.44SR
हरमनप्रीत कौर
हरमनप्रीत कौर
41 (33)
  • 7x4s
  • 0x6s
  • 124.24SR
Bowl टॉप बॉलर्स
दिल्ली 155/3
Bat टॉप बैट्समैन
जेमिमा रॉड्रिग्स
जेमिमा रॉड्रिग्स
51 (37)
  • 5x4s
  • 1x6s
  • 137.83SR
लिज़ेल ली
लिज़ेल ली
46 (28)
  • 7x4s
  • 1x6s
  • 164.28SR
Bowl टॉप बॉलर्स
Advertisement
तो क्रिकेट फैन्स आज के इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से 22 जनवरी को होगी आपसे मुलाकात विमेंस प्रीमियर लीग के एक नए मैच के साथ जो गुजरात जायंट्स और यूपी वॉरियर्स के बीच शाम 07.30 बजे बीसीए स्टेडियम, वडोदरा में खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
विनिंग कप्तान जेमिमा रॉड्रिग्स मुकाबला जीतने के बाद बात करने आई| प्लेयर ऑफ़ द मैच का भी पुरस्कार जेमिमा को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए दिया गया| इसे हासिल करने के बाद वो बात करते हुए काफी खुश नजर आई| उन्होंने कहा कि आज का मुकाबला हमारे लिए काफी अहम था| मैं अपने इस पुरस्कार को मरियेन कैप के साथ साझा करना चाहूंगी| उन्होंने आज काफी शानदार गेंदबाजी की और वो इस गेम की लेजेंड हैं| जब हमारी साझेदारी चल रही थी तब उनकी और मेरी रनिंग काफी शानदार थी जिसकी वजह से हम एक को दो में तब्दील कर पा रहे थे जो उस वक़्त बेहद अहम था| अपनी बल्लेबाजी पर कहा कि मैं शुरुआत में खुद को कुछ बॉल देती हूँ ताकि सेट हो सकूं और फिर उसके बाद अपने शॉट्स खेलने को देखती हूँ| इस विकेट पर ये स्कोर फाइटिंग टोटल था|
मुकाबला गंवाकर बात करने आई मुंबई इंडियंस टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने बताया कि हम पॉवर प्ले का फ़ायदा नहीं उठा सके जिसके कारण हम टोटल स्कोर में 20 रन कम बना पाए| आगे हरमनप्रीत ने कहा कि हमने बल्लेबाज़ी बेहतर नहीं की है जिसे मैं स्वीकार करती हूँ| जाते-जाते उन्होंने बोला कि हमारी कोशिश होगी कि आगे आने वाले मुकाबले में बेहतर प्रदर्शन किया जाए|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
ऐसा लगा कि ये साझेदारी मुंबई के हाथ से गेम को दूर ले जायेगी तब अपने डेब्यू मैच पर पहले ही ओवर में वैष्णवी शर्मा ने शफाली का विकेट लेकर गेम को अपनी टीम की तरफ मोड़ा| यहाँ से लिजेल ने लौरा वोल्वार्ट (17) के साथ मिलकर पारी को सम्भाला और रन चेज की गाड़ी को आगे की तरफ बढ़ाना शुरू किया| इस दौरान जरूरी रन रेट 8 के आस पास का चाहिए था जिसे ये जोड़ी समझदारी के साथ बटोरती जा रही थी| बड़े शॉट्स तो कम आ रहे थे लेकिन सिंगल डबल से दोनों बल्लेबाज गेम को आगे लेकर जाने का काम कर रही थी| इसी बीच लिजेल ली का विकेट स्टम्पिंग के रूप में आया| उनके विकेट पतन के बाद गेम काफी स्लो कर दिया था मुंबई की गेंदबाजों ने और कंजूसी के साथ रन दे रही थी| कप्तान जेमिमा रॉड्रिग्स ने लौरा का साथ दिया और सिंगल डबल लेना शुरू तो किया लेकिन जरूरी रन रेट आखिरी के चार ओवरों में 9 के पास चला गया जिसे हासिल करने में लग गई दोनों बल्लेबाज| फिर लौरा के आउट होने के बाद मरियेन कैप ने अपने कप्तान का बखूबी साथ निभाया और टीम को 6 गेंद पहले फिनिशिंग लाइन के पार पहुंचाया|
इस दौरान दिल्ली के लिए एन चरणी ने 3 जबकि मरियेन कैप और नंदनी शर्मा को 1-1 सफलता हाथ लगी थी| विकेट से गेंद थोड़ा रुक कर भी आ रही थी और तब ऐसा देखने में लगा था कि दिल्ली के सामने जो ये स्कोर रखा गया है उसमें फाईट देखने को जरूर मिलेगा और ऐसा ही कुछ हुआ भी| 155 रनों के लक्ष्य का पीछा करने जब दिल्ली टीम उतरी तो लिजेल ली (46) और शफाली वर्मा (29) की सलामी जोड़ी ने अपनी टीम को उम्मीद अनुसार शानदार शुरुआत दिलाई| दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए महज 8 ओवरों के आस पास 63 रन बना लिए थे|
मुंबई इंडियंस द्वारा बोर्ड पर लगाए गए 154 रनों के जवाब में डीसी की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट्स से इस मुकाबले को अपने नाम किया| दिल्ली इस रन चेज में जेमिमा रॉड्रिग्स (51) और लिज़ेल ली (46) की बेहतरीन बल्लेबाजी के दम पर इस लक्ष्य को हासिल करने में कामयाब हो पाई| वहीँ इससे पहले एमआई की तरफ से नताली स्कीवर ब्रंट (65) और हरमनप्रीत कौर (41) ने बेमिसाल पारी खेली थी और टीम को इस लो रहती विकेट पर 154 रनों तक पहुँचने में मदद प्रदान की थी|
दिल्ली कैपिटल्स विजयी!! पांचवें मैच में दिल्ली को मिली है उनकी दूसरी जीत| वहीँ मुंबई इंडियंस को मिली उनकी चौथी हार| इस जीत के बाद दिल्ली पांचवें पायदान से ऊपर की तरफ आते हुए चौथे नम्बर पर बैठ गई है| प्ले ऑफ्स की रेस में दिल्ली ने अपने आपको अभी भी ज़िंदा रखा है| विमेंस प्रीमियर लीग के 13वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने मुंबई इंडियंस टीम को 7 विकटों से मात दे दिया है| दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान जेमिमा रॉड्रिग्स ने आज इस मुकाबले में टॉस जीतकर शाम के मैच में रन चेज करने का फैसला किया था जो अंत में जाकर सही साबित हो गया|
ओवर 19 : 155/3
14 रन
  • 1 LB 18.1
  • 118.2
  • 118.3
  • 418.4
  • 118.5
  • 618.6
म. कैप
10 (6)
ज. रॉड्रिग्स
51 (37)
नताली स्कीवर
4-0-42-0
18.6
6
नताली स्कीवर-ब्रंट To मरियेन कैप
छक्का!! मरियेन कैप ने लगाया विनिंग शॉट यहाँ पर!! इसी के साथ दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस की टीम को 7 विकटों से शिकस्त दे दी है!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने परखा और मिड विकेट की ओर हवा में पुल शॉट लगाया| हालाँकि गेंद और बल्ले का संपर्क इतना शानदार हुआ था कि गेंद सीधा दर्शकों के बीच गई छह रनों के लिए| इसी दौरान पूरी दिल्ली की टीम ने जीत का जश्न मनाया|
18.5
1
नताली स्कीवर-ब्रंट To जेमिमा रॉड्रिग्स
इस बार छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाकर एक रन लिया| अब 7 गेंदों पर 6 रनों की ज़रुरत है|
18.4
4
नताली स्कीवर-ब्रंट To जेमिमा रॉड्रिग्स
चौका!! इसी के साथ कप्तान जेमिमा रॉड्रिग्स ने अपना अर्धशतक पूरा किया है!! लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर जोर से शॉट खेला| ऐसे में गैप में गई गेंद सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए| दिल्ली को अब जीत के लिए 8 गेंदों पर 7 रनों की ज़रुरत है|
18.3
1
नताली स्कीवर-ब्रंट To मरियेन कैप
हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|
18.2
1
नताली स्कीवर-ब्रंट To जेमिमा रॉड्रिग्स
छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाकर एक रन लिया है|
18.1
lb
नताली स्कीवर-ब्रंट To मरियेन कैप
लेग बाई के रूप में आया एक रन| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर शॉट लगाने का प्रयास किया| ऐसे में गेंद की लाइन से बीट हो गई और बॉल सीधा थाई पैड्स को लगकर ऑफ साइड की ओर गई जहाँ से लेग बाई के रूप में एक रन मिल गया|
ओवर 18 : 141/3
13 रन
  • 117.1
  • 417.2
  • 117.3
  • 117.4
  • 217.5
  • 417.6
ज. रॉड्रिग्स
45 (34)
म. कैप
3 (3)
ह. मैथ्यूज़
2-0-19-0
17.6
4
हेली मैथ्यूज़ To जेमिमा रॉड्रिग्स
चौका!! खूबसूरत शॉट बल्लेबाज़ द्वारा देखने को मिला यहाँ पर!! लेग स्टंप पर डाली गई लो फुलटॉस गेंद को बल्लेबाज़ ने थर्ड मैन की ओर रिवर्स स्वीप शॉट खेला| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल, बॉल गई सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए| दिल्ली को अब जीत के लिए 12 गेंदों पर 14 रनों की ज़रुरत है!!
17.5
2
हेली मैथ्यूज़ To जेमिमा रॉड्रिग्स
दुग्गी!! इस दफ़ा कप्तान ने लेग स्टंप की गेंद को मिड विकेट की ओर हलके हाथों से फ्लिक किया और तेज़ी से भागकर दो रन भी पूरा किया|
17.4
1
हेली मैथ्यूज़ To मरियेन कैप
लेग साइड की ओर कैप ने स्वीप शॉट लगाया और भागकर सिंगल ले लिया है|
17.3
1
हेली मैथ्यूज़ To जेमिमा रॉड्रिग्स
पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर खेलकर एक रन लिया है|
ओह!! फील्डिंग के दौरान सजीवन सजाना ऐडवर्टीज़मेंट बोर्ड से जा टकराई और इस दौरान उनका बायें कंधे में चोट आई है| फिजियो उनका इलाज कर रही हैं और उम्मीद करते हैं कि सजाना जल्द से जल्द ठीक हो जायें|
17.2
4
हेली मैथ्यूज़ To जेमिमा रॉड्रिग्स
चौका!!! चीकी शॉट के साथ-साथ शानदार प्लेसमेंट भी देखने को मिला है| बल्लेबाज़ ने ऑफ़ स्टम्प पर शफल करते हुए गेंदबाज़ की गति का इस्तेमाल करते हुए गेंद को थर्ड मैन की ओर गाइड कर दिया| ऐसे में फील्डर सजना सजीवन गेंद को पकड़ने भागी लेकिन चौका जाने से रोक नहीं सकी| इसी बीच फील्डिंग के दौरान वो चोटिल भी हो गई|
17.1
1
हेली मैथ्यूज़ To मरियेन कैप
फ्लिक किया और स्क्वायर लेग से सिंगल हासिल गया|
ओवर 17 : 128/3
10 रन
  • W 16.1
  • 016.2
  • 116.3
  • 116.4
  • 616.5
  • 216.6
ज. रॉड्रिग्स
34 (30)
म. कैप
1 (1)
नताली स्कीवर
3-0-29-0
16.6
2
नताली स्कीवर-ब्रंट To जेमिमा रॉड्रिग्स
दुग्गी!! इस बार मिड विकेट की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेलकर दो रन तेज़ी से पूरा कर लिया|
16.5
6
नताली स्कीवर-ब्रंट To जेमिमा रॉड्रिग्स
छक्का!! कप्तान जेमिमा रॉड्रिग्स के बल्ले से आता हुआ सिक्स यहाँ पर!! इस बार आगे आकर पटकी हुई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर हवा में खेला| तभी वहां मौजूद फील्डर ने हवा में उछलकर गेंद को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन बॉल उनके ऊपर से निकल गई छह रनों के लिए|
16.4
1
नताली स्कीवर-ब्रंट To मरियेन कैप
गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की तरफ खेलकर एक रन हासिल किया|
16.3
1
नताली स्कीवर-ब्रंट To जेमिमा रॉड्रिग्स
लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने शॉर्ट फाइन लेग की ओर खेलकर एक रन लिया|
16.2
0
नताली स्कीवर-ब्रंट To जेमिमा रॉड्रिग्स
नॉट आउट!! बाल-बाल बच गई बल्लेबाज़ जेमिमा| स्टम्पिंग की अपील थी लेकिन थर्ड अम्पायर ने रिप्ले में देखने के बाद बताया कि पैर सही समय पर क्रीज़ के अंदर आ गया था जिसकी वजह से नॉट आउट करार दी गई| अल्ट्रा एज से कैच भी चेक किया गया लेकिन वहां भी बल्लेबाज़ सुरक्षित पाई गई| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद पर मिड ऑफ़ के ऊपर से शॉट खेलने गई और बीट हुई बल्लेबाज़ जिसके बाद कीपर ने बेल्स उड़ाई थी|
मरियेन कैप अगली बल्लेबाज हैं..
16.1
W
नताली स्कीवर-ब्रंट To जेमिमा रॉड्रिग्स OUT!
आउट!! रन आउट!! दिल्ली टीम को लगता हुआ बड़ा झटका यहाँ पर!! लौरा वोल्वार्ट 17 रन बनाकर पवेलियन लौटी!! इस बार किस्मत ने दिया मुंबई की टीम का साथ| ऐसे में गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने सामने की ओर शॉट खेला| तभी गेंदबाज़ नताली स्कीवर-ब्रंट ने अपने दाहिने हाथ से गेंद को झुककर पकड़ना चाहा| तभी बॉल उनकी उँगलियों में लगकर नॉन स्ट्राइकर एंड की स्टंप्स पर जाकर लगी| ऐसे में बल्लेबाज़ लौरा क्रीज़ के बाहर खड़ी थी| इसी वजह से उन्हें आउट दिया गया| 118/3 दिल्ली कैपिटल्स|
ओवर 16 : 118/2
6 रन
  • 115.1
  • 215.2
  • 015.3
  • 115.4
  • 115.5
  • 115.6
ज. रॉड्रिग्स
25 (25)
ल. वोल्वार्ट
17 (19)
ह. मैथ्यूज़
1-0-6-0
15.6
1
हेली मैथ्यूज़ To जेमिमा रॉड्रिग्स
सिंगल!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर शॉट लगाकर एक रन लिया| दिल्ली को अब जीत के लिए 24 गेंदों पर 37 रनों की ज़रुरत है|
15.5
1
हेली मैथ्यूज़ To लौरा वोल्वार्ट
पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए एक रन लिया है|
19 OV
14 रन
नताली स्कीवर to म. कैप ज. रॉड्रिग्स
  • 1 LB 18.1
  • 118.2
  • 118.3
  • 418.4
  • 118.5
  • 618.6
18 OV
13 रन
ह. मैथ्यूज़ to म. कैप ज. रॉड्रिग्स
  • 117.1
  • 417.2
  • 117.3
  • 117.4
  • 217.5
  • 417.6
17 OV
10 रन
नताली स्कीवर to ज. रॉड्रिग्स ल. वोल्वार्ट म. कैप
  • W 16.1
  • 016.2
  • 116.3
  • 116.4
  • 616.5
  • 216.6
16 OV
6 रन
ह. मैथ्यूज़ to ल. वोल्वार्ट ज. रॉड्रिग्स
  • 115.1
  • 215.2
  • 015.3
  • 115.4
  • 115.5
  • 115.6
15 OV
8 रन
नताली स्कीवर to ज. रॉड्रिग्स ल. वोल्वार्ट
  • 414.1
  • 114.2
  • 114.3
  • 114.4
  • 114.5
  • 014.6
14 OV
6 रन
व. शर्मा to ल. वोल्वार्ट ज. रॉड्रिग्स
  • 113.1
  • 013.2
  • 113.3
  • 113.4
  • 213.5
  • 113.6
13 OV
6 रन
श. ईस्माइल to ज. रॉड्रिग्स ल. वोल्वार्ट
  • 112.1
  • 112.2
  • 212.3
  • 112.4
  • 112.5
  • 012.6
12 OV
3 रन
व. शर्मा to ज. रॉड्रिग्स ल. वोल्वार्ट
  • 011.1
  • 011.2
  • 011.3
  • 111.4
  • 111.5
  • 111.6
11 OV
13 रन
अ. कौर to ल. वोल्वार्ट ल. ली ज. रॉड्रिग्स
  • 110.1
  • 610.2
  • 1 WDW 10.3
  • 010.3
  • 410.4
  • 010.5
  • 110.6
10 OV
6 रन
व. शर्मा to ल. ली ल. वोल्वार्ट
  • 19.1
  • 19.2
  • 19.3
  • 19.4
  • 19.5
  • 19.6
9 OV
4 रन
अ. कौर to ल. वोल्वार्ट ल. ली
  • 08.1
  • 18.2
  • 18.3
  • 18.4
  • 18.5
  • 08.6
8 OV
5 रन
व. शर्मा to श. वर्मा ल. ली ल. वोल्वार्ट
  • 17.1
  • 17.2
  • W 7.3
  • 17.4
  • 17.5
  • 17.6
7 OV
4 रन
अ. कौर to ल. ली श. वर्मा
  • 16.1
  • 16.2
  • 06.3
  • 06.4
  • 16.5
  • 16.6
6 OV
13 रन
स. गुप्ता to ल. ली
  • 05.1
  • 45.2
  • 45.3
  • 05.4
  • 45.5
  • 15.6
5 OV
8 रन
श. ईस्माइल to श. वर्मा
  • 04.1
  • 04.2
  • 04.3
  • 44.4
  • 44.5
  • 04.6
4 OV
11 रन
नताली स्कीवर to श. वर्मा ल. ली
  • 03.1
  • 13.2
  • 13.3
  • 43.4
  • 13.5
  • 43.6
3 OV
8 रन
श. ईस्माइल to ल. ली
  • 02.1
  • 02.2
  • 02.3
  • 42.4
  • 42.5
  • 02.6
2 OV
13 रन
न. कैरी to ल. ली श. वर्मा
  • 41.1
  • 11.2
  • 01.3
  • 41.4
  • 01.5
  • 41.6
1 OV
4 रन
श. ईस्माइल to श. वर्मा
  • 40.1
  • 00.2
  • 00.3
  • 00.4
  • 00.5
  • 00.6
मैच की जानकारी
  • स्थान बीसीए स्टेडियम, वडोदरा
  • मौसम साफ़
  • टॉस दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया
  • परिणाम दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच जेमिमा रॉड्रिग्स
  • अंपायर Vrinda Rathi (IND), Tony Emmatty (IND), Ajitesh K Argal (IND)
  • रेफ़री Varsha Nagre (IND)
Advertisement
मैच पोल

मैच कौन जीतेगा?

वर्म
Advertisement