तो क्रिकेट फैन्स आज के इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से कल होगी आपसे मुलाकात इंडियन प्रीमियर लीग के एक नए मैच के साथ जो दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच शाम 07.30 बजे वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार आकाश मधवाल को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए दिया गया|
मैच जीतकर बात करने आए राजस्थान रॉयल्स टीम के कप्तान संजू सैमसन ने बताया कि हमारी टीम में काफी युवा गेंदबाज़ थे लेकिन सबने अच्छा प्रदर्शन किया है| आगे संजू ने कहा कि हमने पॉवर प्ले में काफी अच्छा प्रदर्शन किया जिसके कारण हमने मैच को जीत लिया| जाते-जाते उन्होंने बोला कि हाँ ये है कि हमने पूरे सीज़न कुछ गलतियाँ की है जिसकी वजह से हम प्ले ऑफ्स में नहीं जा सके लेकिन अब हम अगले साल पूरी कोशिश करेंगे की इस बार हुई गलती फिर ना हो पाए|
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी ने बात करते हुए कहा कि हमने बोर्ड पर जो रन्स लगाए थे वो ठीक थे लेकिन और अधिक रन्स बना सकते थे| जिस तरह से बीच के ओवरों में ब्रेविस ने बल्लेबाजी की वो काबिले तारीफ है| अंशुल कम्बोज एक शानदार गेंदबाज हैं| उनके पास गति और स्विंग दोनों है और वो साथ में यॉर्कर भी डाल सकते हैं| हम पहले 6 ओवरों में अधिक रन्स नहीं देना चाहते हैं और वो ये काम कर सकते हैं| बल्लेबाजी में हमें निरंतरता तलाश करनी होगी| बल्लेबाजों को अपने आप को बैक करना होगा| अगर आपका पहला सीजन अच्छा जाता है तो अगले सीजन आपसे उम्मीदें बढ़ जाती हैं जिसपर आपको खरा उतरना होता है|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
तो उसके कुछ ही देर बाद वैभव का भी विकेट अश्विन ने ही अपने नाम कर लिया| अंत में 30 गेंदों पर जब 38 रनों की दरकार थी तो नूर अहमद ने आकर अपनी फिरकी के जाल में रियान पराग (3) को फसाया और उन्हें पवेलियन का रास्ता दिखा दिया| जिसके बाद शिमरन हेटमायर (12) ने मैदान पर आते ही बड़े शॉट लगाना शुरू कर दिया और ध्रुव जुरेल (31) के साथ मिलकर अपनी टीम को लक्ष्य तक पहुँचाया| इसी बीच चेन्नई के लिए आर अश्विन ने 2 विकेट निकालकर दिया जबकि अंशुल कंबोज के हाथ 1 सफलता लगी| वहीं और किसी गेंदबाज़ को विकेट नहीं मिल पाई जिसके कारण चेन्नई टीम को एक और बार इस सीज़न में शिकस्त का सामना करना पड़ा|
इसी बीच गेंदबाज़ी करने आए अंशुल कंबोज ने ख़तरनाक दिख रहे जयसवाल को अपना शिकार बन लिया| जिसके बाद मैदान पर आए कप्तान संजू सैमसन (41) ने एक तरफ से समझदारी के साथ खेला जबकि दूसरी तरफ से वैभव सूर्यवंशी (57) ने ताबड़तोड़ अंदाज़ में बल्लेबाज़ी की और अपना अर्धशतक भी पूरा कर लिया| ऐसे में दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 98 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई| जिसकी वजह से राजस्थान की टीम जीत की ओर बढ़ती चली गई| हालाँकि बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में आर अश्विन की गेंद पर संजू कैच आउट हो गए|
राजस्थान रॉयल्स की टीम ने इस 18वें सीज़न में अपने लीग स्टेज के अंतिम मुकाबले को जीतकर अपने दर्शकों को थोड़ी ख़ुशी दी है!! जी हाँ संजू सैमसन की सेना ने एमएस धोनी की आर्मी को 6 विकटों से शिकस्त दे दी है!! इसी बीच वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से एक और बार अर्धशतकीय पारी देखने को मिली जिसके कारण राजस्थान ने 188 रनों के लक्ष्य का पीछा कर लिया| हालाँकि जब संजू के दोनों सलामी बल्लेबाज़ मैदान पर आए थे तो उनके सामने 188 रनों का टारगेट था लेकिन शुरुआत से ही यशस्वी जयसवाल (36) ने अपने इरादें को साफ़ कर दिया और चौके छक्के लगाने लगे|
17.1
6
मथीशा पथिराना To ध्रुव जुरेल
एक और छक्का!!! इसी के साथ मुकाबला समाप्त हो गया है| राजस्थान रॉयल्स ने इस मुकाबले को 6 विकेट से जीत लिया है| बल्लेबाज़ जुरेल ने इस फुल गेंद को अपनी टाइमिंग के साथ फ्लिक किया और गेंद सीमा रेखा के पार जा गिरी छह रनों के लिए|
ओवर 17 : 182/4
18 रन
116.1
016.2
616.3
116.4
416.5
616.6
श. हेटमायर
12 (5)
ध. जुरेल
25 (11)
र. अश्विन
4-0-41-2
16.6
6
रविचंद्रन अश्विन To शिमरन हेटमायर
छक्का!!! ओहोहो, गगंचुम्भी!! ये आया हेटमायर का तूफानी शॉट| जीत से अब महज 6 रन दूर राजस्थान की टीम| पैरों पर गेंदबाज के द्वारा डाली गई फ्लाईटेड गेंद| शिमरन ने उसे लॉन्ग ऑन की तरफ हीव किया| बल्ले से लगने के बाद गेंद पूरी तरह से स्टैंड्स में जाकर गिरी|
16.5
4
रविचंद्रन अश्विन To शिमरन हेटमायर
चौका!!! पैरों पर डाली गई गेंद को बड़ी खूबसूरती से कलाईयों के सहारे फ्लिक किया फाइन लेग बाउंड्री की तरफ| गैप में गई गेंद सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|
16.4
1
रविचंद्रन अश्विन To ध्रुव जुरेल
विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की तरफ खेलकर एक रन निकाला|
16.3
6
रविचंद्रन अश्विन To ध्रुव जुरेल
छक्का!! ध्रुव जुरेल के बल्ले से आता हुआ सिक्स यहाँ पर!! आगे डाली गई कैरम गेंद को बल्लेबाज़ ने जोर से मिड विकेट की ओर शॉट लगाया| जिसके बाद गेंद सीधा दर्शकों के बीच गई और मिला छह रन यहाँ पर|
16.2
0
रविचंद्रन अश्विन To ध्रुव जुरेल
गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड ऑन की ओर पुश किया| फील्डर के पास टप्पा खाकर गई गेंद| रन नहीं आ सका|
16.1
1
रविचंद्रन अश्विन To शिमरन हेटमायर
आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर ड्राइव करते हुए एक रन निकाला|
ओवर 16 : 164/4
14 रन
215.1
415.2
115.3
1 WD
15.4
W
15.4
5 WD
15.5
015.5
115.6
श. हेटमायर
1 (2)
ध. जुरेल
18 (8)
न. अहमद
3-0-42-1
15.6
1
नूर अहमद To शिमरन हेटमायर
सिंगल!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर एक रन लिया| राजस्थान को जीत के लिए 24 गेंदों पर 24 रनों की दरकार है|
15.5
0
नूर अहमद To शिमरन हेटमायर
स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
15.5
wd
नूर अहमद To शिमरन हेटमायर
वाइड!! इसी के साथ बाई के रूप में चौका भी मिला| यानी इस गेंद पर आये 5 रन| लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने फ्लिक शॉट लगाने का प्रयास किया| गेंद टप्पा खाकर टर्न हुई और बल्लेबाज़ के साथ कीपर को भी चकमा देती हुई फाइन लेग बाउंड्री की ओर गई चार रनों के लिए| इसी बीच अम्पायर ने वाइड दिया और बाई के रूप में बाउंड्री का भी इशारा किया|
अगले बल्लेबाज शिमरन हेटमायर हैं...
15.4
W
नूर अहमद To रियान पराग OUT!
आउट!! बोल्ड!! एक और विकेट का पतन हुआ| आखिरी के समय में अपनी लय खो रही है आरआर की बल्लेबाजी लाइन अप| नूर अहमद के नाम पहली सफलता दर्ज हुई है| ऑफ़ स्टम्प पर डाली गई गेंद| उसे पैर निकालकर खेलने गए| टर्न से चकमा खाए| बल्ले का इन साइड एज लेकर सीधा ऑफ़ स्टम्प से जा टकराई ये गेंद और बूम| पराग को समझ ही नहीं आई नूर की ये गेंद| क्या यहाँ से मुकाबला रोमांचक होगा? 158/4 राजस्थान रॉयल्स|
15.4
wd
नूर अहमद To रियान पराग
वाइड!!! इस बार बल्लेबाज से दूर डाल बैठे गेंद जिसे अम्पायर ने वाइड करार दे दिया है|
15.3
1
नूर अहमद To ध्रुव जुरेल
सिंगल!! शरीर पर आई गेंद को बल्लेबाज़ ने टर्न के साथ लेग साइड पर खेला| गैप मिला जहाँ से एक रन हासिल हो गया|
15.2
4
नूर अहमद To ध्रुव जुरेल
चौका!! वेलडन जुरेल! पैड्स पर रखी गई गेंद| बल्लेबाज़ ने झुककर इसे पैडल किया और फाइन लेग बाउंड्री से चौका बटोरा|
15.1
2
नूर अहमद To ध्रुव जुरेल
दुग्गी!! पैड्स पर रखी गई गेंद| पुल शॉट का प्रयोग किया और स्क्वायर लेग से दो रन हासिल कर गए बल्लेबाज़|
ओवर 15 : 150/3
12 रन
114.1
014.2
014.3
614.4
414.5
114.6
ध. जुरेल
11 (5)
र. पराग
3 (3)
र. जडेजा
2-0-27-0
14.6
1
रवींद्र जडेजा To ध्रुव जुरेल
सिंगल के साथ जड्डू के महंगे ओवर की हुई है समाप्ति| अब 30 गेंदों पर 38 रनों की दरकार है| बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया है|
14.5
4
रवींद्र जडेजा To ध्रुव जुरेल
चौका! ग़लत लाइन पर डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने उसे पैडल करते हुए स्क्वायर लेग से चौका हासिल किया|
14.4
6
रवींद्र जडेजा To ध्रुव जुरेल
छक्का!! कडक शॉट लगाया है लेग साइड की तरफ| तेज गति से डाली गई थी गेंद| उसपर आड़े बल्ले से पुल शॉट का इस्तेमाल किया और गेंद सीधा दर्शकों के बीच गई छह रनों के लिए|
14.3
0
रवींद्र जडेजा To ध्रुव जुरेल
एक और बार गेंद को टर्न होने दिया| फिर बैकफुट पर गए बल्लेबाज़ और उसे लेग साइड पर मोड़ दिया| गैप नहीं मिल सका|
14.2
0
रवींद्र जडेजा To ध्रुव जुरेल
डॉट बॉल!! बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए| कोई रन नहीं हुआ|
14.1
1
रवींद्र जडेजा To रियान पराग
सिंगल; से यहाँ पर काम चलाया है| बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|