Advertisement
Advertisement

चेन्नई सुपर किंग्स vs राजस्थान रॉयल्स, मैच 62 Commentary, Live Updates

चेन्नई vs राजस्थान, 2025 - टी-20 Live Commentary

चेन्नई सुपर किंग्स vs राजस्थान रॉयल्स स्कोरकार्ड
Share
मैच समाप्त   
मैच 62, अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली , May 20, 2025
चेन्नई सुपर किंग्स चेन्नई सुपर किंग्स
187/8 (20.0)
राजस्थान रॉयल्स राजस्थान रॉयल्स
188/4 (17.1)
राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 6 विकटों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    आकाश मधवाल
    3/29(4)
तो क्रिकेट फैन्स आज के इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से कल होगी आपसे मुलाकात इंडियन प्रीमियर लीग के एक नए मैच के साथ जो दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच शाम 07.30 बजे वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार आकाश मधवाल को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए दिया गया|
मैच जीतकर बात करने आए राजस्थान रॉयल्स टीम के कप्तान संजू सैमसन ने बताया कि हमारी टीम में काफी युवा गेंदबाज़ थे लेकिन सबने अच्छा प्रदर्शन किया है| आगे संजू ने कहा कि हमने पॉवर प्ले में काफी अच्छा प्रदर्शन किया जिसके कारण हमने मैच को जीत लिया| जाते-जाते उन्होंने बोला कि हाँ ये है कि हमने पूरे सीज़न कुछ गलतियाँ की है जिसकी वजह से हम प्ले ऑफ्स में नहीं जा सके लेकिन अब हम अगले साल पूरी कोशिश करेंगे की इस बार हुई गलती फिर ना हो पाए|
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी ने बात करते हुए कहा कि हमने बोर्ड पर जो रन्स लगाए थे वो ठीक थे लेकिन और अधिक रन्स बना सकते थे| जिस तरह से बीच के ओवरों में ब्रेविस ने बल्लेबाजी की वो काबिले तारीफ है| अंशुल कम्बोज एक शानदार गेंदबाज हैं| उनके पास गति और स्विंग दोनों है और वो साथ में यॉर्कर भी डाल सकते हैं| हम पहले 6 ओवरों में अधिक रन्स नहीं देना चाहते हैं और वो ये काम कर सकते हैं| बल्लेबाजी में हमें निरंतरता तलाश करनी होगी| बल्लेबाजों को अपने आप को बैक करना होगा| अगर आपका पहला सीजन अच्छा जाता है तो अगले सीजन आपसे उम्मीदें बढ़ जाती हैं जिसपर आपको खरा उतरना होता है|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
तो उसके कुछ ही देर बाद वैभव का भी विकेट अश्विन ने ही अपने नाम कर लिया| अंत में 30 गेंदों पर जब 38 रनों की दरकार थी तो नूर अहमद ने आकर अपनी फिरकी के जाल में रियान पराग (3) को फसाया और उन्हें पवेलियन का रास्ता दिखा दिया| जिसके बाद शिमरन हेटमायर (12) ने मैदान पर आते ही बड़े शॉट लगाना शुरू कर दिया और ध्रुव जुरेल (31) के साथ मिलकर अपनी टीम को लक्ष्य तक पहुँचाया| इसी बीच चेन्नई के लिए आर अश्विन ने 2 विकेट निकालकर दिया जबकि अंशुल कंबोज के हाथ 1 सफलता लगी| वहीं और किसी गेंदबाज़ को विकेट नहीं मिल पाई जिसके कारण चेन्नई टीम को एक और बार इस सीज़न में शिकस्त का सामना करना पड़ा|
इसी बीच गेंदबाज़ी करने आए अंशुल कंबोज ने ख़तरनाक दिख रहे जयसवाल को अपना शिकार बन लिया| जिसके बाद मैदान पर आए कप्तान संजू सैमसन (41) ने एक तरफ से समझदारी के साथ खेला जबकि दूसरी तरफ से वैभव सूर्यवंशी (57) ने ताबड़तोड़ अंदाज़ में बल्लेबाज़ी की और अपना अर्धशतक भी पूरा कर लिया| ऐसे में दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 98 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई| जिसकी वजह से राजस्थान की टीम जीत की ओर बढ़ती चली गई| हालाँकि बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में आर अश्विन की गेंद पर संजू कैच आउट हो गए|
राजस्थान रॉयल्स की टीम ने इस 18वें सीज़न में अपने लीग स्टेज के अंतिम मुकाबले को जीतकर अपने दर्शकों को थोड़ी ख़ुशी दी है!! जी हाँ संजू सैमसन की सेना ने एमएस धोनी की आर्मी को 6 विकटों से शिकस्त दे दी है!! इसी बीच वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से एक और बार अर्धशतकीय पारी देखने को मिली जिसके कारण राजस्थान ने 188 रनों के लक्ष्य का पीछा कर लिया| हालाँकि जब संजू के दोनों सलामी बल्लेबाज़ मैदान पर आए थे तो उनके सामने 188 रनों का टारगेट था लेकिन शुरुआत से ही यशस्वी जयसवाल (36) ने अपने इरादें को साफ़ कर दिया और चौके छक्के लगाने लगे|
17.1
6
मथीशा पथिराना To ध्रुव जुरेल
एक और छक्का!!! इसी के साथ मुकाबला समाप्त हो गया है| राजस्थान रॉयल्स ने इस मुकाबले को 6 विकेट से जीत लिया है| बल्लेबाज़ जुरेल ने इस फुल गेंद को अपनी टाइमिंग के साथ फ्लिक किया और गेंद सीमा रेखा के पार जा गिरी छह रनों के लिए|
ओवर की समाप्ति 17 : 182/4
18 रन
  • 116.1
  • 016.2
  • 616.3
  • 116.4
  • 416.5
  • 616.6
श. हेटमायर
12 (5)
ध. जुरेल
25 (11)
र. अश्विन
4-0-41-2
16.6
6
रविचंद्रन अश्विन To शिमरन हेटमायर
छक्का!!! ओहोहो, गगंचुम्भी!! ये आया हेटमायर का तूफानी शॉट| जीत से अब महज 6 रन दूर राजस्थान की टीम| पैरों पर गेंदबाज के द्वारा डाली गई फ्लाईटेड गेंद| शिमरन ने उसे लॉन्ग ऑन की तरफ हीव किया| बल्ले से लगने के बाद गेंद पूरी तरह से स्टैंड्स में जाकर गिरी|
16.5
4
रविचंद्रन अश्विन To शिमरन हेटमायर
चौका!!! पैरों पर डाली गई गेंद को बड़ी खूबसूरती से कलाईयों के सहारे फ्लिक किया फाइन लेग बाउंड्री की तरफ| गैप में गई गेंद सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|
16.4
1
रविचंद्रन अश्विन To ध्रुव जुरेल
विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की तरफ खेलकर एक रन निकाला|
16.3
6
रविचंद्रन अश्विन To ध्रुव जुरेल
छक्का!! ध्रुव जुरेल के बल्ले से आता हुआ सिक्स यहाँ पर!! आगे डाली गई कैरम गेंद को बल्लेबाज़ ने जोर से मिड विकेट की ओर शॉट लगाया| जिसके बाद गेंद सीधा दर्शकों के बीच गई और मिला छह रन यहाँ पर|
16.2
0
रविचंद्रन अश्विन To ध्रुव जुरेल
गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड ऑन की ओर पुश किया| फील्डर के पास टप्पा खाकर गई गेंद| रन नहीं आ सका|
16.1
1
रविचंद्रन अश्विन To शिमरन हेटमायर
आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर ड्राइव करते हुए एक रन निकाला|
ओवर की समाप्ति 16 : 164/4
14 रन
  • 215.1
  • 415.2
  • 115.3
  • 1 WD 15.4
  • W 15.4
  • 5 WD 15.5
  • 015.5
  • 115.6
श. हेटमायर
1 (2)
ध. जुरेल
18 (8)
न. अहमद
3-0-42-1
15.6
1
नूर अहमद To शिमरन हेटमायर
सिंगल!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर एक रन लिया| राजस्थान को जीत के लिए 24 गेंदों पर 24 रनों की दरकार है|
15.5
0
नूर अहमद To शिमरन हेटमायर
स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
15.5
wd
नूर अहमद To शिमरन हेटमायर
वाइड!! इसी के साथ बाई के रूप में चौका भी मिला| यानी इस गेंद पर आये 5 रन| लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने फ्लिक शॉट लगाने का प्रयास किया| गेंद टप्पा खाकर टर्न हुई और बल्लेबाज़ के साथ कीपर को भी चकमा देती हुई फाइन लेग बाउंड्री की ओर गई चार रनों के लिए| इसी बीच अम्पायर ने वाइड दिया और बाई के रूप में बाउंड्री का भी इशारा किया|
अगले बल्लेबाज शिमरन हेटमायर हैं...
15.4
W
नूर अहमद To रियान पराग OUT!
आउट!! बोल्ड!! एक और विकेट का पतन हुआ| आखिरी के समय में अपनी लय खो रही है आरआर की बल्लेबाजी लाइन अप| नूर अहमद के नाम पहली सफलता दर्ज हुई है| ऑफ़ स्टम्प पर डाली गई गेंद| उसे पैर निकालकर खेलने गए| टर्न से चकमा खाए| बल्ले का इन साइड एज लेकर सीधा ऑफ़ स्टम्प से जा टकराई ये गेंद और बूम| पराग को समझ ही नहीं आई नूर की ये गेंद| क्या यहाँ से मुकाबला रोमांचक होगा? 158/4 राजस्थान रॉयल्स|
15.4
wd
नूर अहमद To रियान पराग
वाइड!!! इस बार बल्लेबाज से दूर डाल बैठे गेंद जिसे अम्पायर ने वाइड करार दे दिया है|
15.3
1
नूर अहमद To ध्रुव जुरेल
सिंगल!! शरीर पर आई गेंद को बल्लेबाज़ ने टर्न के साथ लेग साइड पर खेला| गैप मिला जहाँ से एक रन हासिल हो गया|
15.2
4
नूर अहमद To ध्रुव जुरेल
चौका!! वेलडन जुरेल! पैड्स पर रखी गई गेंद| बल्लेबाज़ ने झुककर इसे पैडल किया और फाइन लेग बाउंड्री से चौका बटोरा|
15.1
2
नूर अहमद To ध्रुव जुरेल
दुग्गी!! पैड्स पर रखी गई गेंद| पुल शॉट का प्रयोग किया और स्क्वायर लेग से दो रन हासिल कर गए बल्लेबाज़|
ओवर की समाप्ति 15 : 150/3
12 रन
  • 114.1
  • 014.2
  • 014.3
  • 614.4
  • 414.5
  • 114.6
ध. जुरेल
11 (5)
र. पराग
3 (3)
र. जडेजा
2-0-27-0
14.6
1
रवींद्र जडेजा To ध्रुव जुरेल
सिंगल के साथ जड्डू के महंगे ओवर की हुई है समाप्ति| अब 30 गेंदों पर 38 रनों की दरकार है| बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया है|
14.5
4
रवींद्र जडेजा To ध्रुव जुरेल
चौका! ग़लत लाइन पर डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने उसे पैडल करते हुए स्क्वायर लेग से चौका हासिल किया|
14.4
6
रवींद्र जडेजा To ध्रुव जुरेल
छक्का!! कडक शॉट लगाया है लेग साइड की तरफ| तेज गति से डाली गई थी गेंद| उसपर आड़े बल्ले से पुल शॉट का इस्तेमाल किया और गेंद सीधा दर्शकों के बीच गई छह रनों के लिए|
14.3
0
रवींद्र जडेजा To ध्रुव जुरेल
एक और बार गेंद को टर्न होने दिया| फिर बैकफुट पर गए बल्लेबाज़ और उसे लेग साइड पर मोड़ दिया| गैप नहीं मिल सका|
14.2
0
रवींद्र जडेजा To ध्रुव जुरेल
डॉट बॉल!! बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए| कोई रन नहीं हुआ|
14.1
1
रवींद्र जडेजा To रियान पराग
सिंगल; से यहाँ पर काम चलाया है| बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|
अगले बल्लेबाज़ ध्रुव जुरेल हैं...
ओवर की समाप्ति 14 : 138/3
4 रन
  • 113.1
  • W 13.2
  • 113.3
  • 113.4
  • 113.5
  • W 13.6
व. सूर्यवंशी
57 (33)
र. पराग
2 (2)
र. अश्विन
3-0-23-2
13.6
W
रविचंद्रन अश्विन To वैभव सूर्यवंशी OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट रवींद्र जडेजा बोल्ड रविचंद्रन अश्विन| एक और विकेट का पतन हुआ है यहाँ पर| दो सेट बल्लेबाज का विकेट लेकर अश्विन ने अपनी टीम को गेम में कुछ हद तक वापसी कराई है| 57 रन बनाकर वैभव सूर्यवंशी बने रविचंद्रन अश्विन का दूसरा शिकार| ऑफ़ स्टम्प लाइन पर डाली गई धीमी गति की ऑफ़ स्पिन गेंद| बल्लेबाज ने इसपर आड़े बल्ले से लेग साइड पर शॉट लगाया| टर्न हुई गेंद और बल्ले का आधा भाग लेकर पॉइंट की तरफ हवा में खिल गई| फील्डर जड्डू उसके नीचे आये और एक आसान सा कैच पकड़ लिया है| 138/3 राजस्थान, लक्ष्य से 50 रन दूर|
13.5
1
रविचंद्रन अश्विन To रियान पराग
बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
13.4
1
रविचंद्रन अश्विन To वैभव सूर्यवंशी
इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
13.3
1
रविचंद्रन अश्विन To रियान पराग
बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|
13.2
W
रविचंद्रन अश्विन To संजू सैमसन OUT!
आउट!! कैच आउट!!! कॉट डेवाल्ड ब्रेविस बोल्ड रविचंद्रन अश्विन| 98 रनों की साझेदारी को अश्विन ने तोड़ा| अभी भी 40 गेंद पर 53 रनों की दरकार है| 41 रन बनाकर संजू सैमसन बने रविचंद्रन अश्विन का पहला शिकार| इस बार कैरम बॉल डाली| इसपर सामने की तरफ शॉट लगाया| मिस टाइम हुआ, हवा में लॉन्ग ऑन बाउंड्री पर गई गेंद| फील्डर उसके नीचे आये और जज कैच पकड़ा है| 135/2 राजस्थान रॉयल्स|
13.1
1
रविचंद्रन अश्विन To वैभव सूर्यवंशी
सिंगल से यहाँ पर काम चलाया है| मिड ऑन की तरफ से खेलते हुए एक रन हासिल किया है|
ओवर की समाप्ति 13 : 134/1
13 रन
  • 412.1
  • 112.2
  • 112.3
  • 112.4
  • 1 WD 12.5
  • 112.5
  • 412.6
स. सैमसन
41 (30)
व. सूर्यवंशी
55 (30)
म. पथिराना
2-0-16-0
12.6
4
मथीशा पथिराना To संजू सैमसन
चौका! क्रीज़ के अंदर रहकर गेंद का इंतज़ार किया| फ्लिक किया और चार रन हासिल किये|
12.5
1
मथीशा पथिराना To वैभव सूर्यवंशी
सिंगल से इस बार काम चलाया है| फ्रंट फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिला|
12.5
wd
मथीशा पथिराना To वैभव सूर्यवंशी
वाइड!!! शार्प बाउंसर! बल्लेबाज़ डक करते नज़र आये| अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया है|
12.4
1
मथीशा पथिराना To संजू सैमसन
सिंगल!! लो फुल टॉस गेंद| टैप किया, कवर्स की दिशा में खेला गेंद को जहाँ से एक रन हासिल हुआ है|
12.3
1
मथीशा पथिराना To वैभव सूर्यवंशी
पैड्स पर डाली गई धीमी गति की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा लेकिन गैप नहीं मिल पाया| फील्डर ने उसे फील्ड कर लिया|
12.2
1
मथीशा पथिराना To संजू सैमसन
क्विक सिंगल!!! मिडिल स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| टैप किया उसे कवर पॉइंट की ओर, तेज़ी से भागे रन और सिंगल पूरा किया| फील्डर जबतक गेंद पर आते तब तक बल्लेबाजों ने रन पूरा कर लिया था|
12.1
4
मथीशा पथिराना To संजू सैमसन
चौका!!! काफ़ी आत्मविश्वास के साथ कलाइयों का इस्तेमाल करते हुए फ्रंट फुट से फ्लिक शॉट खेला गया| फाइन लेग से चौका बटोरा|
ओवर की समाप्ति 12 : 121/1
11 रन
  • 211.1
  • 111.2
  • 011.3
  • 111.4
  • 1 NB 11.5
  • 611.5
  • 011.6
व. सूर्यवंशी
53 (28)
स. सैमसन
31 (26)
न. अहमद
2-0-28-0
11.6
0
नूर अहमद To वैभव सूर्यवंशी
बैक फुट पर जाकर गेंद की लाइन में बल्ले को लाकर पंच कर दिया| गैप नहीं मिल सका| रन का मौका नहीं बन पायेगा|
11.5
6
नूर अहमद To वैभव सूर्यवंशी
छक्का!!! इसी के साथ वैभव सूर्यवंशी का अर्ध शतक यहाँ पर पूरा हो गया| कमाल की बल्लेबाजी आज अपनी टीम के लिए कर रहे हैं, बिलकुल अपने स्वभाव के विपरीत| ठहर कर खेलते हुए नजर आये हैं| इस बार तेज गति से डाली गई गेंद को पिक किया| लेग साइड की तरफ पूरी ताक़त से पुल शॉट लगाया गया बॉल सीधा स्टैंड में गई छह रनों के लिए|
11.5
nb
नूर अहमद To वैभव सूर्यवंशी
नो बॉल!!! शार्प गुगली| टप्पा खाकर तेजी से अंदर आई| डिफेंड करने गए, इन साइड एज लेकर पैड्स को जा लगी गेंद| उसके तुरंत ही बाद नो बॉल का साइरन बज गया| अब अगली गेंद फ्री हिट होगी|
11.4
1
नूर अहमद To संजू सैमसन
सिंगल!! टर्न हुई गेंद| दूर से स्क्वायर ड्राइव किया| डीप पॉइंट की तरफ हवा में गई गेंद, एक टप्पा बाद फील्डर ने उसे फील्ड किया, एक ही रन मिला|
11.3
0
नूर अहमद To संजू सैमसन
प्ले एंड मिस! रिवर्स स्वीप के प्रयास में काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
11.2
1
नूर अहमद To वैभव सूर्यवंशी
गुगली गेंद!! ऑन साइड पर पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया है|
11.1
2
नूर अहमद To वैभव सूर्यवंशी
दुग्गी!! पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा| फील्डर गेंद से दूर थे जिसका फायदा उठाते हुए बल्लेबाजों ने दो रन चुरा लिया|
ओवर की समाप्ति 11 : 110/1
15 रन
  • 110.1
  • 110.2
  • 610.3
  • 010.4
  • 610.5
  • 110.6
व. सूर्यवंशी
44 (23)
स. सैमसन
30 (24)
र. जडेजा
1-0-15-0
10.6
1
रवींद्र जडेजा To वैभव सूर्यवंशी
सिंगल के साथ जड्डू के एक महंगे ओवर की समाप्ति हुई| लॉन्ग ऑफ़ की तरफ इस गेंद को खेला जहाँ से उसे फील्ड किया गया| एक ही रन मिला है|
10.5
6
रवींद्र जडेजा To वैभव सूर्यवंशी
एक और छक्का इस ओवर से आता हुआ! गेंद की ये उड़ान देखिये और पकड़ने के लिए विमान भेजिए| वाओ वाट अ शॉट!! ये गेंद तो काफी दूर गई है| इसको तो मंगवाना पड़ेगा| ऊपर की गेंद पर सामने की तरफ कड़क शॉट लगाया गया जहाँ से छह रन्स हासिल हुए|
10.4
0
रवींद्र जडेजा To वैभव सूर्यवंशी
डॉट बॉल!! बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए|
10.3
6
रवींद्र जडेजा To वैभव सूर्यवंशी
छक्का! झन्नाटेदार शानदार शॉट सामने की तरफ| बल्लेबाज़ ने महज़ इसे अपनी टाइमिंग के साथ लॉफ्ट किया और गेंद सीमा रेखा के पार जा गिरी|
10.2
1
रवींद्र जडेजा To संजू सैमसन
टाईट लाइन पर रखी गई गेंद| कवर्स के ऊपर से इनसाइड आउट खेला एक रन के लिए|
10.1
1
रवींद्र जडेजा To वैभव सूर्यवंशी
सिंगल, बल्लेबाज़ ने स्क्वायर कट करते हुए एक रन हासिल किया|
ओवर की समाप्ति 10 : 95/1
10 रन
  • 69.1
  • 19.2
  • 19.3
  • 09.4
  • 19.5
  • 19.6
व. सूर्यवंशी
30 (18)
स. सैमसन
29 (23)
र. अश्विन
2-0-19-0
9.6
1
रविचंद्रन अश्विन To वैभव सूर्यवंशी
सिंगल!! विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की तरफ पुश करते हुए एक रन ले लिया| 10 ओवर की समाप्ति के बाद 95/1 है राजस्थान रॉयल्स, जीत के लिए 60 गेंदों पर 93 रनों की ज़रुरत है|
9.5
1
रविचंद्रन अश्विन To संजू सैमसन
बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
9.4
0
रविचंद्रन अश्विन To संजू सैमसन
विकेट लाइन पर डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से सामने की ओर पुश किया| गेंदबाज़ ने बॉल को खुद ही फील्ड कर लिया|
9.3
1
रविचंद्रन अश्विन To वैभव सूर्यवंशी
इस बार वैभव सूर्यवंशी ने समझदारी दिखाते हुए हलके हाथों से लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर एक रन हासिल किया|
9.2
1
रविचंद्रन अश्विन To संजू सैमसन
पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
9.1
6
रविचंद्रन अश्विन To संजू सैमसन
सिक्स!! शानदार स्लॉग स्वीप!!! कमाल की बल्लेबाजी, गेंदबाज़ पर दबाव डालने का सबसे बेहतरीन तरीका| इसी के साथ दोनों बल्लेबाजों के बीच दूसरे विकेट के लिए 50 रनों की साझेदारी पूरी हुई!! पैरों पर डाली गई गेंद की लाइन में आये| घुटना टिकाया और स्लॉग किया मिड विकेट बाउंड्री की ओर| गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क और गेंद गई सीमा रेखा के पार छह रनों के लिए|
ओवर की समाप्ति 9 : 85/1
3 रन
  • 18.1
  • 08.2
  • 18.3
  • 08.4
  • 08.5
  • 18.6
स. सैमसन
21 (19)
व. सूर्यवंशी
28 (16)
म. पथिराना
1-0-3-0
8.6
1
मथीशा पथिराना To संजू सैमसन
सिंगल!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई धीमी गति की ओवरपिच गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप पॉइंट की ओर खेलकर एक रन निकाला|
8.5
0
मथीशा पथिराना To संजू सैमसन
एक और डॉट गेंद!! इस बार विकेट लाइन की गेंद थी जिसको संजू ने पॉइंट की ओर पुश किया| फील्डर वहां भी तैनात थे, रन नहीं आ सका|
8.4
0
मथीशा पथिराना To संजू सैमसन
ओवरपिच डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर की ओर ड्राइव किया| फील्डर के पास टप्पा खाकर गई गेंद| रन नहीं मिला|
8.3
1
मथीशा पथिराना To वैभव सूर्यवंशी
विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की तरफ खेलकर एक रन निकाला|
8.2
0
मथीशा पथिराना To वैभव सूर्यवंशी
आगे की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
8.1
1
मथीशा पथिराना To संजू सैमसन
ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने थर्ड मैन की ओर खेलकर एक रन लिया|
ओवर की समाप्ति 8 : 82/1
17 रन
  • 17.1
  • 17.2
  • 17.3
  • 67.4
  • 47.5
  • 47.6
व. सूर्यवंशी
27 (14)
स. सैमसन
19 (15)
न. अहमद
1-0-17-0
7.6
4
नूर अहमद To वैभव सूर्यवंशी
चौका!! एक और बाउंड्री वैभव सूर्यवंशी ने लगाया है यहाँ पर!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप कवर्स की ओर जोर से शॉट लगाया| गैप में गई गेंद एक टप्पा खाकर सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
7.5
4
नूर अहमद To वैभव सूर्यवंशी
चौका!! एक और शानदार शॉट वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से निकली है!! इस बार फुल लेंथ की स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप कवर्स की ओर शॉट लगाया| जिसके बाद फील्डर ने डाईव लगाकर गेंद को पकड़ने का भरपूर प्रयास किया लेकिन गेंद को सीमा रेखा तक जाने से रोक नहीं पाए| इसी बीच फील्ड अम्पायर ने चार रनों का इशारा किया|
7.4
6
नूर अहमद To वैभव सूर्यवंशी
छक्का!! वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से आता हुआ पहला सिक्स!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद मैदान के बाहर गई छह रनों के लिए|
7.3
1
नूर अहमद To संजू सैमसन
विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर खेला एक रन आया|
7.2
1
नूर अहमद To वैभव सूर्यवंशी
गुड लेंथ पर डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर एक रन निकाला|
7.1
1
नूर अहमद To संजू सैमसन
ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप पॉइंट की ओर कट शॉट लगाकर एक रन लिया|
ओवर की समाप्ति 7 : 65/1
9 रन
  • 16.1
  • 16.2
  • 66.3
  • 16.4
  • 06.5
  • 06.6
व. सूर्यवंशी
12 (10)
स. सैमसन
17 (13)
र. अश्विन
1-0-9-0
6.6
0
रविचंद्रन अश्विन To वैभव सूर्यवंशी
लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने शॉर्ट फाइन लेग की ओर खेला| फील्डर वहां मौजूद थे इसी लिए रन नहीं मिला|
6.5
0
रविचंद्रन अश्विन To वैभव सूर्यवंशी
हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|
6.4
1
रविचंद्रन अश्विन To संजू सैमसन
मिड विकेट की ओर खेला गया पुल शॉट, एक रन मिला|
6.3
6
रविचंद्रन अश्विन To संजू सैमसन
छक्का!! संजू के बल्ले से आता हुआ सिक्स यहाँ पर!! आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से सामने की ओर शॉट लगाया| ऐसे में बीच बल्ले को लगकर गेंद स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए|
6.2
1
रविचंद्रन अश्विन To वैभव सूर्यवंशी
आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर एक रन लिया|
6.1
1
रविचंद्रन अश्विन To संजू सैमसन
बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|
ओवर की समाप्ति 6 : 56/1
7 रन
  • 05.1
  • 15.2
  • 15.3
  • 05.4
  • 15.5
  • 45.6
व. सूर्यवंशी
11 (7)
स. सैमसन
9 (10)
अ. कंबोज
3-0-21-1
5.6
4
अंशुल कंबोज To वैभव सूर्यवंशी
चौका!! वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से एक शानदार कवर ड्राइव देखने को मिला!! ऑफ स्टंप्स पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर और मिड ऑफ फील्डर के बीच से शॉट लगाया| गैप में गई गेंद सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
5.5
1
अंशुल कंबोज To संजू सैमसन
एक बार फिर से बेहतरीन फील्डिंग देखने को मिली यहाँ पर!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर की ओर शॉट लगाया| तभी फील्डर ने अपने दाँए ओर डाईव लगाकर गेंद को रोका| ऐसे में गेंद उनकी उँगलियों में लगकर निकल गई, जिसके बाद बल्लेबाजों ने एक रन पूरा किया|
5.4
0
अंशुल कंबोज To संजू सैमसन
क्रीज़ में रहकर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके|
5.3
1
अंशुल कंबोज To वैभव सूर्यवंशी
सिंगल!! लो फुलटॉस गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर की ओर खेला| ऐसे में फील्डर ने वहां पर अपने बाँए ओर डाईव लगाकर गेंद को रोकने का प्रयास किया| ऐसे में गेंद उनके हाथों में लगकर छिटकी| जिसके बाद बल्लेबाजों ने एक रन भागकर पूरा किया|
5.2
1
अंशुल कंबोज To संजू सैमसन
सिंगल!! इसी के साथ राजस्थान रॉयल्स टीम का 50 रन पूरा हुआ!! फ्रंट फुट पर रहकर बल्लेबाज़ ने इस गेंद को पॉइंट की ओर ड्राइव कर दिया एक रन के लिए|
5.1
0
अंशुल कंबोज To संजू सैमसन
गुड गेंद पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
ओवर की समाप्ति 5 : 49/1
11 रन
  • 14.1
  • 44.2
  • 14.3
  • 44.4
  • 04.5
  • 14.6
स. सैमसन
7 (6)
व. सूर्यवंशी
6 (5)
ख. अहमद
3-0-35-0
4.6
1
खलील अहमद To संजू सैमसन
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को ऑफ़ साइड पर पंच किया और एक रन हासिल किया| 5 के बाद 49/1 आरआर|
4.5
0
खलील अहमद To संजू सैमसन
इस बार हार्ड लेंथ गेंद डाली गई| उसपर स्क्वायर कट शॉट खेला लेकिन फील्डर को भेद नहीं पाए| कोई रन नहीं हो पायेगा|
4.4
4
खलील अहमद To संजू सैमसन
चौका!!! वाओ वाट अ शॉट!!! नज़ाकत भरा शॉट!!! सीधा गेंदबाज़ के सर के ऊपर से उठाकर मारा लॉन्ग ऑफ़ बाउंड्री की तरफ, ओवरपिच गेंद थी जिसका पूरा फायदा उठाया बल्लेबाज़ ने, गेंद गई सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|
4.3
1
खलील अहमद To वैभव सूर्यवंशी
पैड्स पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बल्ले का मुंह बंद करते हुए स्क्वायर लेग की दिशा में खेला| डीप में फील्डर तैनात, एक ही रन हासिल हुआ|
4.2
4
खलील अहमद To वैभव सूर्यवंशी
बाहरी किनारा और चौका मिल गया!! हवा में थी गेंद लेकिन तीसरे स्लिप के खाली स्थान से निकल गई थर्ड मैन बाउंड्री की ओर जहाँ से बाउंड्री का मौका बन गया| उछाल और स्विंग से इस बार चकमा खा गये थे बल्लेबाज़ लेकिन भाग्य का साथ मिला|
4.1
1
खलील अहमद To संजू सैमसन
सिंगल!! पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया जहाँ से एक रन मिल गया|
ओवर की समाप्ति 4 : 38/1
7 रन
  • 13.1
  • 13.2
  • 43.3
  • W 3.4
  • 03.5
  • 13.6
स. सैमसन
1 (2)
व. सूर्यवंशी
1 (3)
अ. कंबोज
2-0-14-1
3.6
1
अंशुल कंबोज To संजू सैमसन
सिंगल!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! विकेट लाइन पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड ऑन की ओर खेलकर एक रन लिया|
3.5
0
अंशुल कंबोज To संजू सैमसन
डॉट गेंद!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
संजू सैमसन बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए हैं...
3.4
W
अंशुल कंबोज To यशस्वी जयसवाल OUT!
आउट!! बोल्ड!!! यू मिस आई हिट!! अंशुल कंबोज ने अपनी टीम को दिलाई पहली सफलता| 36 रन बनाकर यशस्वी जयसवाल बने अंशुल कंबोज का पहला शिकार| हार्ड लेंथ गेंद थी| उसपर आड़े बल्ले से लेग साइड की तरफ पुल शॉट लगाने गए| गति और लाइन से पूरी तरह से चकमा खाए| बल्ले का एज लेकर सीधा ऑफ़ स्टम्प से जा टकराई गेंद और बूम| 37/1 राजस्थान रॉयल्स|
3.3
4
अंशुल कंबोज To यशस्वी जयसवाल
चौका!!! अप एंड ओवर!! शायद मिड ऑफ़ पर अश्विन उसे मिस जज कर बैठे| फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया मिड ऑफ़ की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
3.2
1
अंशुल कंबोज To वैभव सूर्यवंशी
एक और बार जड़ में डाली गई गेंद| सीधे बल्ले से गेंदबाज़ की ओर से गेंद को ड्राइव करते हुए सिंगल हासिल किया है|
3.1
1
अंशुल कंबोज To यशस्वी जयसवाल
क्विक सिंगल के साथ ओवर का आगाज हुआ है| बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया और सिंगल से काम चलाया है|
ओवर की समाप्ति 3 : 31/0
19 रन
  • 02.1
  • 42.2
  • 42.3
  • 62.4
  • 42.5
  • 12.6
य. जयसवाल
31 (16)
व. सूर्यवंशी
0 (2)
ख. अहमद
2-0-24-0
2.6
1
खलील अहमद To यशस्वी जयसवाल
सिंगल के साथ एक बड़े ओवर की समाप्ति| 19 रन इस ओवर से आया है| जड़ में डाली गई गेंद को सीधे बल्ले से सामने की तरफ खेला और एक रन से संतुष्ट हुए| 31/0 आरआर|
2.5
4
खलील अहमद To यशस्वी जयसवाल
चौका!!! क्रीम्ड ओवर कवर्स!! किसी भी फील्डर के पास कोई मौका नहीं उसे रोकने का और गेंद गोली की रफ़्तार से सीमा रेखा पार कर गई| जबतक फील्डर अपनी पलक झपकते गेंद उनसे दूर निकल गई|
2.4
6
खलील अहमद To यशस्वी जयसवाल
छक्का!! बिगी!! स्टैंड एंड डेलिवर!! ये शॉट तो यशस्वी की ताक़त है!! हवा में थी लेकिन गैप में गई गेंद| करारा छह कह सकते हैं| किसी भी फील्डर के पास कोई मौका नहीं गेंद को रोकने का और कवर्स बाउंड्री के ठीक बाहर जाकर गिरी छह रनों के लिए|
2.3
4
खलील अहमद To यशस्वी जयसवाल
बैक टू बैक चौका जयसवाल के बल्ले से आता हुआ! फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया मिड ऑफ़ की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
2.2
4
खलील अहमद To यशस्वी जयसवाल
चौका! बढ़िया कट शॉट!! ये गेंद पॉइंट फील्डर को पार कर गई| कट शॉट का इस्तेमाल किया और गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचाया|
2.1
0
खलील अहमद To यशस्वी जयसवाल
डॉट बॉल!! इस बार बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए|
ओवर की समाप्ति 2 : 12/0
7 रन
  • 01.1
  • 01.2
  • 01.3
  • 61.4
  • 11.5
  • 01.6
व. सूर्यवंशी
0 (2)
य. जयसवाल
12 (10)
अ. कंबोज
1-0-7-0
1.6
0
अंशुल कंबोज To वैभव सूर्यवंशी
तेज़ रफ़्तार से अंदर आती गेंद पर बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया| रन का कोई मौका नहीं बन पायेगा| 12/0 आरआर|
1.5
1
अंशुल कंबोज To यशस्वी जयसवाल
सिंगल से इस बार काम चलाया है| फ्रंट फुट पर रहकर बल्लेबाज़ ने इस गेंद को पॉइंट की ओर ड्राइव कर दिया एक रन के लिए|
1.4
6
अंशुल कंबोज To यशस्वी जयसवाल
छक्का! पहला बड़ा शॉट यहाँ पर आता हुआ| इन साइड आउट शॉट खेला है यहाँ पर| बल्लेबाज़ जयसवाल ने महज़ इसे अपनी टाइमिंग के साथ लॉफ्ट किया और गेंद सीमा रेखा के पार जा गिरी छह रनों के लिए|
1.3
0
अंशुल कंबोज To यशस्वी जयसवाल
प्ले एंड मिस!! इस बार रूम बनाकर लेग साइड पर शॉट खेलना चाहा| गेंदबाज ने उन्हें फॉलो किया| शॉट लगाने के दौरान बीट हुए और पैड्स पर गेंद खा बैठे|
1.2
0
अंशुल कंबोज To यशस्वी जयसवाल
बैक फुट पंच!!!! गुड लेंथ लाइन पर डाली गई स्विंग गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ़ की दिशा में खेला| फील्डर को भेद नहीं पाए| रन का कोई मौका नहीं बन पाया|
1.1
0
अंशुल कंबोज To यशस्वी जयसवाल
क्रैकिंग डेलिवरी लेकिन नतीजा कुछ भी नहीं हुआ| प्ले एंड मिस!! बल्लेबाज़ को छोड़ते हुए कीपर के पास निकल गई गेंद|
दूसरे छोर से गेंदबाज़ी करने अंशुल कंबोज आए हैं...
ओवर की समाप्ति 1 : 5/0
5 रन
  • 40.1
  • 00.2
  • 00.3
  • 00.4
  • 10.5
  • 00.6
व. सूर्यवंशी
0 (1)
य. जयसवाल
5 (5)
ख. अहमद
1-0-5-0
0.6
0
खलील अहमद To वैभव सूर्यवंशी
स्विंग एंड मिस!! इस बार अंदर की तरफ आती गेंद को आड़े बल्ले से लेग साइड पर मोड़ना चाहा| बल्ले को मिस करने के बाद शरीर से जा टकराई गेंद| रन का कोई मौका नहीं बन सका|
0.5
1
खलील अहमद To यशस्वी जयसवाल
एक और शानदार फुल इन स्विंगर गेंद| इसपर सीधे बल्ले से ऑन ड्राइव का इस्तेमाल किया और एक रन बल्लेबाज़ के खाते में जुड़ गया है|
0.4
0
खलील अहमद To यशस्वी जयसवाल
प्ले एंड मिस!! शार्प इन स्विंग होकर अंदर आई गेंद| लेग साइड पर खेलने गए और पैड्स पर खा बैठे| रन का कोई मौका नहीं बन सका है|
0.3
0
खलील अहमद To यशस्वी जयसवाल
आउटस्विंगर! पड़कर बाहर की तरफ निकल गई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे लीव कर दिया| सुलझी हुई बल्लेबाज़ी देखने को मिल रही है यहाँ पर|
0.2
0
खलील अहमद To यशस्वी जयसवाल
बैक फुट पर जाकर गेंद की लाइन में बल्ले को लाकर पंच कर दिया| गैप नहीं मिल सका| रन का मौका नहीं बन पायेगा|
0.1
4
खलील अहमद To यशस्वी जयसवाल
चौका!!! बाउंड्री के साथ रन चेज का आगाज हुआ है| शरीर पर डाली गई गेंद| स्विंग होकर लेग स्टम्प के बाहर की तरफ जा रही थी| उसपर शॉट लगाने गए, ग्लव्स से लगकर कीपर को छोड़ते हुए फाइन लेग बाउंड्री के पार निकल गई चार रनों के लिए|
मैच की जानकारी
  • स्थान अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
  • मौसम साफ़
  • टॉस राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया
  • परिणाम राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 6 विकटों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच आकाश मधवाल
  • अंपायर Keyur Kelkar (IND), एड्रियन होल्डस्टॉक, रोहन पंडित
  • रेफ़री Arjan Kripal Singh (IND)
Advertisement
मैच पोल

पंजाब या बेंगलुरु, कौन बनेगा IPL चैंपियन?

वर्म
Advertisement