तो क्रिकेट फैन्स आज के इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से कल होगी आपसे मुलाकात इंडियन प्रीमियर लीग के एक नए मैच के साथ जो मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच दोपहर 03.30 बजे दिल्ली में खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रियांश आर्या को उनकी बेहतरीन बल्लेबाज़ी के लिए दिया गया जिसके बाद उन्होंने बताया कि मैं बचपन से ही तूफानी अंदाज़ में बल्लेबाज़ी करते हुए आ रहा हूँ| आगे प्रियांश ने कहा कि मेरी कोशिश रहती है कि मुझे पहली गेंद पाले में मिली तो उसपर बड़ा शॉट लगाया जाए| जाते-जाते उन्होंने बोला कि मेरे परिवार में माता, पिता और बहन अध्यापक हैं तो शायद अगर मैं क्रिकेट नहीं खेल रहा होता तो मैं भी वहीँ होता लेकिन अब तो मैं क्रिकेटर ही हूँ|
विनिंग कप्तान श्रेयस अय्यर ने मैच के बाद बात करते हुए कहा कि हम इस जीत से काफी खुश हैं| आगे कहा कि 200 रन के स्कोर को चेज करना एक बड़ी बात है| जिस तरह से हमारी सलामी जोड़ी काम कर रही है उससे हम खुश हैं| सभी को बल्लेबाजी मिल रही है जो अच्छी बात है ताकि उन्हें आगे के मुकाबले के लिए भी अभ्यास मिल जायेगा| हम उच्चतम श्रेणी की क्रिकेट खेलना चाहते हैं| मैं प्रियांश की बल्लेबाजी से काफी प्रभावित हुआ| ये विकेट बल्लेबाजी के लिए काफी शानदार थी| चहल पर कहा कि वो काफी शानदार गेंदबाज हैं और दुबे अंतिम तक रुके हुए थे जिसकी वजह से हम तेज गेंदबाज की तरफ गए|
मुकाबला गंवाकर बात करने आए चेन्नई सुपर किंग्स टीम के कप्तान ऋतुराज गायकवाड ने बताया कि हमने एक बेहतरीन स्कोर बोर्ड पर खड़ा किया था और यहाँ की बाउंड्री भी बड़ी है जिसको देखते हुए ये स्कोर जीतने लायक था लेकिन हमारे गेंदबाजों ने पॉवर प्ले में कुछ अधिक रनों को खर्च कर दिया| आगे गायकवाड ने कहा कि हमें कुछ बेहतर ओवर की ज़रुरत थी जो हम हासिल नहीं कर सके| जाते-जाते उन्होंने बोला कि आज के मैच में आयुष म्हात्रे और शिवम दुबे ने अच्छी बल्लेबाज़ी की है जिससे उन्हें अगले मैच में भी आत्मविश्वास मिलेगा|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
कूपर ने कप्तान श्रेयस अय्यर (50) का साथ देना चाहा लेकिन उनके बीच भी लम्बी साझेदारी नहीं बन पाई| अय्यर को टीम को फिनिशिंग लाइन के पार ले जाने के लिए यहाँ साझेदारी की दरकार थी जो उन्हें नेहाल वधेरा (10) से मिली| दोनों ने मिलकर समझदारी के साथ खेलते हुए 59 रन जोड़े और टीम को रन चेज में काफी ऊपर ले आये| यहाँ से इन दोनों का विकेट तो चेन्नई को मिला लेकिन शशांक सिंह और मार्कस स्टोइनिस ने मिलकर टीम को फिनिशिंग लाइन के पार पहुंचाया| इस बीच चेन्नई के गेंदबाजों को सतह से कुछ ख़ास मदद नहीं मिल सकी जिसकी वजह से वो बल्लेबाजों पर दबाव नहीं बना पाए| अब दो में से दो मुकाबले हारने के बाद सीएसके किस तरह से वापसी करती है ये देखना दिलचस्प होगा|
इस बीच प्रभसिमरन समझदारी से खेलते दिखे जबकि प्रियांश आक्रामक रूप अपनाए हुए थे| पांचवें ओवर में मैट हेनरी ने आकर आर्या का विकेट लिया और अपनी टीम को गेम में वापसी की राह दिखाई| पिछले मैच के हीरो कूपर कोन्नोल्ली (36) ने जहाँ से छोड़ा था आज वहीँ से शुरू किया और प्रभसिमरन का साथ देते हुए गाड़ी को आगे बढ़ाया| सब कुछ ठीक चल रहा था लेकिन एक खराब कॉल ने रन आउट के रूप में प्रभसिमरन की पारी का अंत किया|
वहीँ अगर पहली पारी की बात करें तो चेन्नई की तरफ से आज बल्लेबाजी में आयुष म्हात्रे (73), शिवम दुबे (45) और कप्तान गायकवाड (28) और सरफ़राज़ खान (32) के बल्ले से महत्वपूर्ण पारियां आई जिसकी वजह से टीम इस मुकाबले में 209 के स्कोर तक पहुँच पाई| विकेट को देखते हुए चेन्नई के इस मैदान पर ये स्कोर चेज करने लायक था| 210 रनों के लक्ष्य का पीछा करने जब पंजाब किंग्स की टीम उतरी तो उन्हें शुरुआत बेहद तगड़ी मिली| प्रियांश आर्या (39) और प्रभसिमरन सिंह (43) की सलामी जोड़ी ने चेन्नई के तेज गेंदबाजों को पहले चार ओवरों में पूरी तरह से आड़े हाथ लिया और 61 रन जोड़ दिए|
इन्डियन प्रीमियर लीग के सातवें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से मात दी है| इस जीत के साथ पंजाब टीम ने इस प्रतियोगिता में अपनी दूसरी जीत दर्ज की और पॉइंट्स टेबल में टॉप पर चली गई है| टॉस आज पंजाब किंग्स के कप्तान ने जीता था और अपनी तगड़ी बल्लेबाजी को मद्देनजर रखते हुए उन्होंने रन चेज करने का फैसला किया था जो सही साबित हुआ| चेन्नई सुपर किंग्स द्वारा बोर्ड पर लगाए गए 209 रनों के जवाब में पीबीकेएस टीम की बल्लेबाजी आज कमाल कर गई| पंजाब टीम के लिए इस रन चेज में श्रेयस अय्यर ने सबसे अधिक 50 रनों की पारी खेली|
18.4
4
अंशुल कंबोज To मार्कस स्टोइनिस
चौका!! इसी के साथ पंजाब किंग्स की टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स की सेना को 5 विकटों से शिकस्त दे दिया है!! मार्कस स्टोइनिस ने लगाया विनिंग शॉट यहाँ पर!! आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से सामने की ओर शॉट खेला| ऐसे में बॉल गई सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए| जिसके बाद पूरी पंजाब की टीम ने जीत का जश्न मनाया|
18.3
1
अंशुल कंबोज To शशांक सिंह
जड़ में डाली गई गेंद पर बैक फुट से ऑन साइड पर फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
18.3
wd
अंशुल कंबोज To शशांक सिंह
वाइड!! इसी बीच चेन्नई टीम के द्वारा वाइड बचाने के लिए लिया गया रिव्यु हुआ सफल!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पुल शॉट लगाना चाहा| ऐसे में बल्ले पर नहीं आई गेंद और कीपर के दस्तानों में गई| जिसके बाद फील्डिंग टीम के कप्तान ने रिव्यु लिया लेकिन वो असफल साबित हुआ और थर्ड अम्पायर ने भी वाइड दिया|
18.2
2
अंशुल कंबोज To शशांक सिंह
दुग्गी!! पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक शॉट लगाकर तेज़ी से 2 रन लिया|
18.1
4
अंशुल कंबोज To शशांक सिंह
चौका!! शशांक सिंह के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई लो फुलटॉस गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप पॉइंट की ओर शॉट लगाकर चार रन हासिल किया है|
ओवर 18 : 198/5
12 रन
W
17.1
417.2
117.3
217.4
417.5
117.6
श. सिंह
7 (3)
म. स्टोइनिस
5 (2)
म. हेनरी
4-0-54-2
17.6
1
मैट हेनरी To शशांक सिंह
सिंगल!! फ्रंट फुट पर रहकर बल्लेबाज़ ने इस गेंद को कवर्स की ओर ड्राइव कर दिया एक रन के लिए| ऐसे में अब पंजाब की टीम को जीत के लिए 12 गेंदों पर 12 रनों की ज़रुरत है|
17.5
4
मैट हेनरी To शशांक सिंह
चौका!! बाहरी किनारा और बाउंड्री मिल गया है!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने जोर से कवर की ओर खेलने का प्रयास किया| तभी बल्ले का बाहरी किनारा लेकर गेंद शॉर्ट थर्ड मैन फील्डर के ऊपर से निकल गई चार रनों के लिए|
17.4
2
मैट हेनरी To शशांक सिंह
बल्लेबाज़ ने इस गेंद को हवा में उठाकर मारा, गैप में गिरी और दो रन टीम के खाते में जुड़ गए|
17.3
1
मैट हेनरी To मार्कस स्टोइनिस
फ्रंट फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिला|
17.2
4
मैट हेनरी To मार्कस स्टोइनिस
चौका!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर्स की ओर शॉट लगाना चाहा| ऐसे में बल्ले का बाहरी किनारा लेकर गेंद थर्ड मैन बाउंड्री के बाहर गई चार रनों के लिए|
अगले बल्लेबाज मार्कस स्टोइनिस हैं...
17.1
W
मैट हेनरी To नेहाल वधेरा OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट नूर अहमद बोल्ड मैट हेनरी| दो गेंद पर दो विकेट गिरी है यानी चेन्नई के पास गेम में वापसी करने का मौका बन गया है| 10 रन बनाकर नेहाल वधेरा बने मैट हेनरी का दूसरा शिकार| इस बार ऑफ़ स्टम्प लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज ने इसपर आगे आकर कवर्स की तरफ हवा में ड्राइव करना चाहा| ऐसे में वो फील्डर को ढून्ढ बैठे जहाँ नूर ने एक बढ़िया और तेज कैच पकड़ा| 186/5 पंजाब किंग्स|
शशांक सिंह अगले बल्लेबाज हैं...
ओवर 17 : 186/4
9 रन
416.1
016.2
016.3
416.4
1 NB
16.5
016.5
W
16.6
श. अय्यर
50 (29)
न. वधेरा
10 (8)
अ. कंबोज
3-0-31-2
16.6
W
अंशुल कंबोज To श्रेयस अय्यर OUT!
आउट!! कैच आउट!! इस बार श्रेयस अय्यर 50 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं!! अंशुल कंबोज के हाथ लगी सफ़लता| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप कवर्स की ओर हवा में शॉट खेला| ऐसे में वहां मौजूद फील्डर राहुल चाहर ने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 186/4 पंजाब|
16.5
0
अंशुल कंबोज To श्रेयस अय्यर
डॉट गेंद!! फ्री हिट गेंद का फ़ायदा नहीं उठा सके बल्लेबाज़| स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
16.5
nb
अंशुल कंबोज To श्रेयस अय्यर
नो बॉल!! अगली गेंद फ्री हिट होगी!! ओवरस्टेप कर बैठे गेंदबाज़ जिसके बाद अम्पायर ने नो बॉल करार दिया| लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने फ्लिक करना चाहा लेकिन बीट हो गए|
16.4
4
अंशुल कंबोज To श्रेयस अय्यर
चौका! इनफील्ड के ऊपर से गेंद को लॉफ्ट करते हुए अपने लिए एक बाउंड्री हासिल की|
16.3
0
अंशुल कंबोज To श्रेयस अय्यर
कैच ड्रॉप!! इस बार बल्लेबाज़ ने वाइड यॉर्कर लाइन की गेंद को शॉर्ट थर्ड मैन की ओर हवा में गाइड किया| जिसके बाद वहां मौजूद फील्डर ने कैच पकड़ने का प्रयास किया लेकिन असफल रहे| रन का मौका यहाँ पर नहीं बन सका|
16.2
0
अंशुल कंबोज To श्रेयस अय्यर
डॉट गेंद!! इस बार वाइड के लिए रिव्यु बल्लेबाज़ ने लिया था जो असफल हो गया है!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने खेलना चाहा लेकिन बल्ले को बीट करती हुई कीपर के पास गई| अम्पायर ने बॉल दिया जिसके बाद बल्लेबाज़ ने रिव्यु ले लिया| जो असफल साबित हुआ|
16.1
4
अंशुल कंबोज To श्रेयस अय्यर
चौका!! अय्यर के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!! पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक शॉट खेला| ऐसे में एक टप्पा खाकर गेंद सीमा रेखा के बाहर गई चार रनों के लिए|
ओवर 16 : 177/3
14 रन
415.1
115.2
615.3
115.4
1 WD
15.5
115.5
015.6
न. वधेरा
10 (8)
श. अय्यर
42 (22)
र. चाहर
4-0-46-0
15.6
0
राहुल चाहर To नेहाल वधेरा
डॉट गेंद!! इस बार ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर बड़ा शॉट लगाना चाहा| ऐसे में बल्ले पर नहीं आई गेंद और कीपर के दस्तानों में गई| जिसके बाद कीपर ने गेंद को स्टंप्स पर लगाया लेकिन रिप्ले में देखने से पता लगा कि बल्लेबाज़ का पैर क्रीज़ में ही था| ऐसे में अब पंजाब की टीम को जीत के लिए 24 गेंदों पर 33 रनों की ज़रूर है|