Advertisement
Advertisement

चेन्नई सुपर किंग्स vs लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच 39 Match Summary

चेन्नई vs लखनऊ, 2024 - टी-20 Summary

चेन्नई सुपर किंग्स vs लखनऊ सुपर जायंट्स स्कोरकार्ड
Share
मैच समाप्त   
मैच 39, एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई , Apr 23, 2024
चेन्नई सुपर किंग्स चेन्नई सुपर किंग्स
210/4 (20.0)
लखनऊ सुपर जायंट्स लखनऊ सुपर जायंट्स
213/4 (19.3)
लखनऊ सुपर जायंट्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 6 विकटों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    मार्कस स्टोइनिस
    124(63)&0/49(4)
चेन्नई 210/4
Bat टॉप बैट्समैन
ऋतुराज गायकवाड
ऋतुराज गायकवाड
108 (60)
  • 12x4s
  • 3x6s
  • 180SR
शिवम दुबे
शिवम दुबे
66 (27)
  • 3x4s
  • 7x6s
  • 244.44SR
Bowl टॉप बॉलर्स
लखनऊ 213/4
Bat टॉप बैट्समैन
मार्कस स्टोइनिस
मार्कस स्टोइनिस
124 (63)
  • 13x4s
  • 6x6s
  • 196.82SR
निकोलस पूरन
निकोलस पूरन
34 (15)
  • 3x4s
  • 2x6s
  • 226.66SR
Bowl टॉप बॉलर्स
Advertisement
तो क्रिकेट फैन्स आज के इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से कल होगी आपसे मुलाकात इंडियन टी20 लीग के एक नए मैच के साथ जो दिल्ली और गुजरात के बीच अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार मार्कस स्टोइनिस को उनकी शानदार बल्लेबाज़ी के लिए दिया गया| इसे हासिल करने के बाद वो काफी खुश नज़र आये| आगे स्टोइनिस ने कहा कि ऊपर आकर बल्लेबाज़ी करना मेरे लिए सही साबित हुआ है| उस समय आकर मुझे अपनी पारी को बुनने का समय मिलता है| आते के साथ बल्ला चलाना आसान नहीं था| कुछ ऐसे गेंदबाज़ हैं जिनके खिलाफ शुरुआत में संभलकर खेलना होता है| टी20 अब बदल रहा है| बड़े स्कोर लग रहे हैं ऐसे में सलामी बल्लेबाजों का खुलकर खेलना काफी अहम हो जाता है|
विनिंग कप्तान लोकेश राहुल यहाँ पर बात करते हुए काफी खुश नज़र आये| आगे राहुल ने कहा कि इस मैदान पर आकर चेन्नई के खिलाफ जीत हासिल करना अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है| आगे कहा कि जिस तरह से आज मार्कस स्टोइनिस ने बल्लेबाज़ी की है वो काबिले तारीफ है| 211 रनों के लक्ष्य का पीछा करना आसान नहीं था| उन्होंने हमारे गेंदबाजों पर दबाव डालते हुए 200 से अधिक स्कोर बनाया| मुझे नहीं लगता कि ये इतने रन वाली विकेट थी लेकिन खुश हूँ जिस तरह से हमने इस रन चेज़ को अंजाम दिया है| स्टोइनिस को ऊपर भेजने पर कहा कि पॉवर प्ले का सही इस्तेमाल करने के लिए हमें उस नम्बर एक हार्ड हिटर चाहिए था और उन्होंने अपना काम बखूबी अंजाम दिया है|
ऋतुराज गायकवाड ने बात करते हुए कहा कि इस हार के बाद काफी निराशा हो रही है| आगे कहा कि लखनऊ ने आखिरी के पलों में अच्छा क्रिकेट खेला जिस वजह से वो जीत के हक़दार हैं| 13-14 ओवरों तक हम गेम में ऊपर थे लेकिन मार्कस ने जिस तरह की पारी खेली वो काबिले तारीफ है| हाँ ड्यू यहाँ पर काफी मात्रा में आई जिसकी वजह से हमारे स्पिनर्स गेम में कुछ अधिक नहीं कर पाए| पॉवर प्ले में बल्लेबाज़ी को लेकर हमारी सोच साफ़ है| जाते-जाते कह गए कि हम अपने अगले मुकाबले में और भी बेहतर करते हुए जीत हासिल करना चाहेंगे|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
हालाँकि फिर बल्लेबाज़ी करने आये निकोलस पूरन (34) ने आते ही छक्के चौके लगाना शुरू कर दिया और मार्कस स्टोइनिस के साथ मिलकर शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए अपनी टीम की जीत की उम्मीद को बनाये रखा| वहीँ फिर मथीशा पथिराना की गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में निकोलस पूरन ने अपना विकेट खो दिया| मार्कस स्टोइनिस ने इस बीच अपना पहला शतक पूरा किया और खेल को आखिरी ओवर तक ले गए| हूडा ने भी इस दौरान उनका पूरा साथ दिया और 6 गेंद पर 17 रन बनाकर मोमेंटम को टूटने नहीं दिया| अंत में मार्कस ने फ़िज़ को आखिरी ओवर में निशाना बनाया और बड़े शॉट्स लगाते हुए 3 गेंद पहले गेम को समाप्त कर दिया| चेन्नई के लिए मथीशा पथिराना ने 2 विकेट निकालकर दिया वहीँ दीपक चाहर और मुस्तफिजुर रहमान के हाथ 1 -1 सफ़लता लगी| जबकि और किसी भी गेंदबाज़ को कोई सफलता नहीं मिली| डेथ ओवरों के दौरान चेन्नई की तरफ से अहम मौकों पर कुछ कैच ड्रॉप और मिस फील्ड देखने को मिली जो कहीं ना कहीं दबाव को उनके ऊपर ले आई|
211 रनों के लक्ष्य का पीछा करने मैदान पर आई लखनऊ की टीम ने शुरुआत काफी धीमे अंदाज़ में किया और लखनऊ ने अपना पहला विकेट क्विंटन डी कॉक (0) के रूप में पहले ओवर में ही खो दिया| उसके बाद कप्तान राहुल (16) ने मार्कस स्टोइनिस के साथ मिलकर स्कोर बोर्ड को चलाया| फिर कप्तान ऋतुराज गायकवाड ने गेंद मुस्तफिजुर रहमान को पकड़ाई और उन्होंने कप्तान राहुल को आउट कर अपने कप्तान को खुश कर दिया| वहीँ फिर बल्लेबाज़ी करने आये देवदत्त पडिक्कल (13) भी कुछ ख़ास नहीं कर सके और मथीशा पथिराना की गेंद पर बोल्ड हो गए|
मार्कस स्टोइनिस यु ब्यूटी!! वन मैन शो चला है आज चेन्नई के इस मैदान पर| चेन्नई के कप्तान ऋतुराज गायकवाड का शतक गया व्यर्थ| मार्कस स्टोइनिस ने खेली 124 रनों की नाबाद पारी और अपनी टीम को जीत की रेखा के पार ले गए| अब 3-1 से लखनऊ की तरफ झुक गया है इन दोनों टीमों के बीच खेला गया अभी तक का सारा मुकाबला| मार्कस ने आज काफी कस के मारा है और येलो आर्मी के कैम्प में सन्नाटा सा पसर गया है| जितनी तारीफ आज इस पारी की हो उतनी कम होगी| लखनऊ ने चेन्नई को उन्हीं के घर में पहली बार दी है मात|
19.3
4
मुस्तफिजुर रहमान To मार्कस स्टोइनिस
चौका! इसी के साथ लखनऊ ने 6 विकटों से इस मुकाबले को जीत लिया है| चेन्नई को पहली बार उनके घर पर लखनऊ ने मुकाबला हराया है| स्लोवर गेंद| लेंथ में छोटी| बल्लेबाज़ ने ऑफ़ स्टम्प पर शफल करते हुए उसे फाइन लेग की तरफ खेल दिया और गैप से चार रनों के लिए निकल गई गेंद|
19.3
nb
मुस्तफिजुर रहमान To मार्कस स्टोइनिस
नो बॉल और चौका! आउट साइड एज लेकर शॉर्ट थर्ड मैन फील्डर को बीट करते हुए निकल गई गेंद सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए| अब अगली गेंद फ्री हिट है| 4 गेंद 2 रन की दरकार है|
19.2
4
मुस्तफिजुर रहमान To मार्कस स्टोइनिस
चौका! ओहोहो, मुकाबला अब पूरी तरह से लखनऊ की तरफ घूम गया है| अब 4 गेंद पर 7 रन की दरकार है| ताक़त का भरपूर इस्तेमाल किया है यहाँ पर| स्लॉग शॉट खेला गया और गेंद लॉन्ग ऑफ़ पार कर गई चार रनों के लिए|
19.1
6
मुस्तफिजुर रहमान To मार्कस स्टोइनिस
छक्का! पहली ही गेंद पर बड़ा शॉट लगा दिया| अब 5 गेंद पर 11 रन की दरकार है| ओवर पिच डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने महज़ इसे अपनी ताक़त के साथ लॉफ्ट किया और गेंद सीमा रेखा के पार जा गिरी छह रनों के लिए|
फ़िज़ आखिरी ओवर लेकर आये हैं| 6 गेंद पर 17 रन की दरकार है|
ओवर 19 : 194/4
15 रन
  • 418.1
  • 118.2
  • 418.3
  • 418.4
  • 018.5
  • 218.6
द. हूडा
17 (6)
म. स्टोइनिस
106 (59)
म. पथिराना
4-0-35-2
18.6
2
मथीशा पथिराना To दीपक हूडा
दुग्गी!! अब 6 गेंदों पर 17 रनों की दरकार है| इस गेंद को सामने की तरफ लॉफ्ट किया और दो रन हासिल कर लिया|
18.5
0
मथीशा पथिराना To दीपक हूडा
डॉट बॉल!! स्लोवर गेंद को परख नहीं पाए बल्लेबाज़| स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ| कीपर ने बाकी का काम किया|
18.4
4
मथीशा पथिराना To दीपक हूडा
चौका! महत्वपूर्ण बाउंड्री यहाँ पर आती हुई| अब 8 गेंद पर 19 रन की दरकार है| शानदार स्ट्रेट ड्राइव हूडा के बल्ले से आती हुई| गेंदबाज़ को छोड़ती हुई सीधा सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए|
18.3
4
मथीशा पथिराना To दीपक हूडा
मिस फील्ड और चौका! एक बार फिर से दीपक चाहर से हुई है चूक| थर्ड मैन बाउंड्री पर अपने बाएँ ओर भागते हुए गेंद को फील्ड करना चाहा लेकिन पूरी तरह से झुक नहीं पाए और गेंद उनके नीचे से निकल गई| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद पर शॉट लगाने गए थे और आउट साइड एज लेकर गैप में गई थी गेंद|
18.2
1
मथीशा पथिराना To मार्कस स्टोइनिस
सिंगल!! इस बार कवर्स की ओर गेंद को ड्राइव करते हुए सिंगल लिया| फील्डर को बीट नहीं कर पाए बल्लेबाज़|
18.1
4
मथीशा पथिराना To मार्कस स्टोइनिस
चौका! 11 गेंद 28 रन की दरकार!! इस बार दौड़ने की कोई ज़रुरत नहीं यहाँ पर| बल्लेबाज़ ने आगे आकर इस गेंद को कवर्स की ओर पंच कर दिया| गेंद सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
ओवर 18 : 179/4
15 रन
  • 017.1
  • 617.2
  • 017.3
  • 217.4
  • 117.5
  • 617.6
द. हूडा
7 (2)
म. स्टोइनिस
101 (57)
म. रहमान
3-0-32-1
17.6
6
मुस्तफिजुर रहमान To दीपक हूडा
छक्का! स्क्वायर लेग बाउंड्री पर चाहर के हाथों के बीच से निकल गई सीमा रेखा के पार गिर गई गेंद और छह रन दे गई| अब 12 गेंदों पर 32 रनों की दरकार है| शॉर्ट पिच गेंद को लेग साइड पर पुल कर दिया| हवा में गई गेंद| फील्डर ने सीमा रेखा पर ग़लत छलांग लगाई इस वजह से मिस जज कर बैठे|
17.5
1
मुस्तफिजुर रहमान To मार्कस स्टोइनिस
इस बार बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की दिशा में खेलकर सिंगल हासिल किया|
17.4
2
मुस्तफिजुर रहमान To मार्कस स्टोइनिस
दुग्गी और इसी के साथ मार्कस स्टोइनिस का इस लीग का पहला शतक यहाँ पर आता हुआ| लम्बे समय का इंतज़ार आज यहाँ पर समाप्त हुआ है| इस बार फ्रंट फुट पर रहकर बल्लेबाज़ ने इस गेंद को पॉइंट की ओर ड्राइव कर दिया दो रनों के लिए| ड्रेसिंग रूम से तालियाँ लगातार बजी हैं उनके लिए|
17.3
0
मुस्तफिजुर रहमान To मार्कस स्टोइनिस
वाइड नहीं है ये| बल्लेबाज़ी टीम का रिव्यु असफल हो गया| ऑफ़ स्टम्प लाइन के थोड़ा बाहर डाली गई थी गेंद| बल्लेबाज़ ऑफ़ स्टम्प पर शफल कर गए थे इस वजह से थर्ड अम्पायर ने इसे वाइड करार नहीं दिया|
17.2
6
मुस्तफिजुर रहमान To मार्कस स्टोइनिस
छक्का! गुड लेंथ की गेंद पर बल्लेबाज़ ने डीप मिड विकेट की दिशा में हवा शॉट लगाया| गेंद और बल्ले का बेहतरीन संपर्क हुआ और गेंद स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए|
17.1
0
मुस्तफिजुर रहमान To मार्कस स्टोइनिस
प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई धीमी गति की गेंद| बल्लेबाज़ गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए|
ओवर 17 : 164/4
7 रन
  • 016.1
  • 116.2
  • W 16.3
  • 116.4
  • 416.5
  • 1 LB 16.6
म. स्टोइनिस
92 (52)
द. हूडा
1 (1)
म. पथिराना
3-0-20-2
16.6
lb
मथीशा पथिराना To मार्कस स्टोइनिस
नॉट आउट!! लेग बाई के रूप में आया सिंगल!! 18 गेंद पर 47 रन की दरकार है| सटीक यॉर्कर थी| बल्ले को मिस करते हुए पिछले वाले पैड्स पर लगी और लेग साइड पर गई| इस बीच एलबीडबल्यू की अपील हुई थी जिसे अम्पायर ने नकार दिया| फील्डिंग कप्तान ने रिव्यु लिया जहाँ रिप्ले में देखने पर पता चला कि पिचिंग आउट साइड लेग थी इस वजह से नॉट आउट दिया गया|
16.5
4
मथीशा पथिराना To मार्कस स्टोइनिस
चौका! ऑफ़ स्टंप के बाहर की गेंद पर बल्लेबाज़ ने थर्ड मैन की दिशा में खेला| गेंद गई सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
16.4
1
मथीशा पथिराना To दीपक हूडा
ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की दिशा में खेला| एक रन मिला|
दीपक हूडा नए बल्लेबाज़ हैं...
16.3
W
मथीशा पथिराना To निकोलस पूरन OUT!
आउट!! कैच आउट!!! कॉट शार्दूल ठाकुर बोल्ड मथीशा पथिराना| 70 रनों की अहम साझेदारी का हुआ अंत| बड़ी मछली जाल में फंस गई है| मथीशा पथिराना ने चेन्नई के लिए कर दिया है काम| निकोलस पूरन 34 रन बनाकर वापिस लौटे हैं| ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई धीमी गति की फुल गेंद पर बल्लेबाज़ ने सामने की तरफ हवा में शॉट खेल दिया| गति से चकमा खाए इस वजह से मिस टाइम हो गया और हवा में खिल गई गेंद| फील्डर उसके नीचे आये और एक बढ़िया जज कैच पकड़ा गया| 158/4 लखनऊ, 21 गेंद पर 53 रन की दरकार है|
19 OV
15 रन
म. पथिराना to म. स्टोइनिस द. हूडा
  • 418.1
  • 118.2
  • 418.3
  • 418.4
  • 018.5
  • 218.6
18 OV
15 रन
म. रहमान to म. स्टोइनिस द. हूडा
  • 017.1
  • 617.2
  • 017.3
  • 217.4
  • 117.5
  • 617.6
17 OV
7 रन
म. पथिराना to म. स्टोइनिस न. पूरन द. हूडा
  • 016.1
  • 116.2
  • W 16.3
  • 116.4
  • 416.5
  • 1 LB 16.6
16 OV
20 रन
श. ठाकुर to न. पूरन म. स्टोइनिस
  • 615.1
  • 415.2
  • 615.3
  • 215.4
  • 115.5
  • 115.6
15 OV
13 रन
म. रहमान to न. पूरन म. स्टोइनिस
  • 114.1
  • 114.2
  • 414.3
  • 114.4
  • 614.5
  • 014.6
14 OV
9 रन
म. पथिराना to न. पूरन म. स्टोइनिस
  • 113.1
  • 013.2
  • 113.3
  • 413.4
  • 113.5
  • 213.6
13 OV
17 रन
त. देशपांडे to म. स्टोइनिस न. पूरन
  • 112.1
  • 112.2
  • 612.3
  • 212.4
  • 212.5
  • 5 NB 12.6
  • 012.6
12 OV
10 रन
श. ठाकुर to म. स्टोइनिस न. पूरन
  • 411.1
  • 111.2
  • 111.3
  • 111.4
  • 111.5
  • 1 WD 11.6
  • 111.6
11 OV
5 रन
म. पथिराना to म. स्टोइनिस द. पडिक्कल
  • 110.1
  • 110.2
  • 010.3
  • 1 WD 10.4
  • 110.4
  • 1 WD 10.5
  • 010.5
  • W 10.6
10 OV
5 रन
र. जडेजा to म. स्टोइनिस द. पडिक्कल
  • 19.1
  • 1 B 9.2
  • 19.3
  • 09.4
  • 19.5
  • 19.6
9 OV
15 रन
म. अली to म. स्टोइनिस द. पडिक्कल
  • 48.1
  • 68.2
  • 18.3
  • 28.4
  • 28.5
  • 08.6
8 OV
12 रन
र. जडेजा to म. स्टोइनिस द. पडिक्कल
  • 17.1
  • 07.2
  • 17.3
  • 67.4
  • 17.5
  • 2 NB 7.6
  • 17.6
7 OV
6 रन
म. अली to द. पडिक्कल म. स्टोइनिस
  • 16.1
  • 16.2
  • 16.3
  • 16.4
  • 16.5
  • 16.6
6 OV
12 रन
श. ठाकुर to म. स्टोइनिस द. पडिक्कल
  • 45.1
  • 45.2
  • 15.3
  • 15.4
  • 15.5
  • 15.6
5 OV
4 रन
म. रहमान to ल. राहुल द. पडिक्कल
  • 44.1
  • 04.2
  • 04.3
  • W 4.4
  • 04.5
  • 04.6
4 OV
8 रन
त. देशपांडे to म. स्टोइनिस ल. राहुल
  • 03.1
  • 13.2
  • 23.3
  • 13.4
  • 43.5
  • 03.6
3 OV
10 रन
द. चाहर to ल. राहुल म. स्टोइनिस
  • 02.1
  • 12.2
  • 42.3
  • 02.4
  • 42.5
  • 12.6
2 OV
10 रन
त. देशपांडे to म. स्टोइनिस ल. राहुल
  • 11.1
  • 21.2
  • 01.3
  • 61.4
  • 01.5
  • 1 LB 1.6
1 OV
1 रन
द. चाहर to डी कॉक म. स्टोइनिस ल. राहुल
  • 00.1
  • 00.2
  • W 0.3
  • 00.4
  • 10.5
  • 00.6
मैच की जानकारी
  • स्थान एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई
  • मौसम साफ़
  • टॉस लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया
  • परिणाम लखनऊ सुपर जायंट्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 6 विकटों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच मार्कस स्टोइनिस
  • अंपायर निखिल पटवर्धन, तपन शर्मा, जयरमन मदनगोपाल
  • रेफ़री -
Advertisement
मैच पोल

कौन जीतेगा मैच?

वर्म
Advertisement