Advertisement
Advertisement

चेन्नई सुपर किंग्स vs लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच 39 Commentary, Live Updates

चेन्नई vs लखनऊ, 2024 - टी-20 Live Commentary

चेन्नई सुपर किंग्स vs लखनऊ सुपर जायंट्स स्कोरकार्ड
Share
मैच समाप्त   
मैच 39, एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई , Apr 23, 2024
चेन्नई सुपर किंग्स चेन्नई सुपर किंग्स
210/4 (20.0)
लखनऊ सुपर जायंट्स लखनऊ सुपर जायंट्स
213/4 (19.3)
लखनऊ सुपर जायंट्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 6 विकटों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    मार्कस स्टोइनिस
    124(63)&0/49(4)
तो क्रिकेट फैन्स आज के इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से कल होगी आपसे मुलाकात इंडियन टी20 लीग के एक नए मैच के साथ जो दिल्ली और गुजरात के बीच अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार मार्कस स्टोइनिस को उनकी शानदार बल्लेबाज़ी के लिए दिया गया| इसे हासिल करने के बाद वो काफी खुश नज़र आये| आगे स्टोइनिस ने कहा कि ऊपर आकर बल्लेबाज़ी करना मेरे लिए सही साबित हुआ है| उस समय आकर मुझे अपनी पारी को बुनने का समय मिलता है| आते के साथ बल्ला चलाना आसान नहीं था| कुछ ऐसे गेंदबाज़ हैं जिनके खिलाफ शुरुआत में संभलकर खेलना होता है| टी20 अब बदल रहा है| बड़े स्कोर लग रहे हैं ऐसे में सलामी बल्लेबाजों का खुलकर खेलना काफी अहम हो जाता है|
विनिंग कप्तान लोकेश राहुल यहाँ पर बात करते हुए काफी खुश नज़र आये| आगे राहुल ने कहा कि इस मैदान पर आकर चेन्नई के खिलाफ जीत हासिल करना अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है| आगे कहा कि जिस तरह से आज मार्कस स्टोइनिस ने बल्लेबाज़ी की है वो काबिले तारीफ है| 211 रनों के लक्ष्य का पीछा करना आसान नहीं था| उन्होंने हमारे गेंदबाजों पर दबाव डालते हुए 200 से अधिक स्कोर बनाया| मुझे नहीं लगता कि ये इतने रन वाली विकेट थी लेकिन खुश हूँ जिस तरह से हमने इस रन चेज़ को अंजाम दिया है| स्टोइनिस को ऊपर भेजने पर कहा कि पॉवर प्ले का सही इस्तेमाल करने के लिए हमें उस नम्बर एक हार्ड हिटर चाहिए था और उन्होंने अपना काम बखूबी अंजाम दिया है|
ऋतुराज गायकवाड ने बात करते हुए कहा कि इस हार के बाद काफी निराशा हो रही है| आगे कहा कि लखनऊ ने आखिरी के पलों में अच्छा क्रिकेट खेला जिस वजह से वो जीत के हक़दार हैं| 13-14 ओवरों तक हम गेम में ऊपर थे लेकिन मार्कस ने जिस तरह की पारी खेली वो काबिले तारीफ है| हाँ ड्यू यहाँ पर काफी मात्रा में आई जिसकी वजह से हमारे स्पिनर्स गेम में कुछ अधिक नहीं कर पाए| पॉवर प्ले में बल्लेबाज़ी को लेकर हमारी सोच साफ़ है| जाते-जाते कह गए कि हम अपने अगले मुकाबले में और भी बेहतर करते हुए जीत हासिल करना चाहेंगे|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
हालाँकि फिर बल्लेबाज़ी करने आये निकोलस पूरन (34) ने आते ही छक्के चौके लगाना शुरू कर दिया और मार्कस स्टोइनिस के साथ मिलकर शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए अपनी टीम की जीत की उम्मीद को बनाये रखा| वहीँ फिर मथीशा पथिराना की गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में निकोलस पूरन ने अपना विकेट खो दिया| मार्कस स्टोइनिस ने इस बीच अपना पहला शतक पूरा किया और खेल को आखिरी ओवर तक ले गए| हूडा ने भी इस दौरान उनका पूरा साथ दिया और 6 गेंद पर 17 रन बनाकर मोमेंटम को टूटने नहीं दिया| अंत में मार्कस ने फ़िज़ को आखिरी ओवर में निशाना बनाया और बड़े शॉट्स लगाते हुए 3 गेंद पहले गेम को समाप्त कर दिया| चेन्नई के लिए मथीशा पथिराना ने 2 विकेट निकालकर दिया वहीँ दीपक चाहर और मुस्तफिजुर रहमान के हाथ 1 -1 सफ़लता लगी| जबकि और किसी भी गेंदबाज़ को कोई सफलता नहीं मिली| डेथ ओवरों के दौरान चेन्नई की तरफ से अहम मौकों पर कुछ कैच ड्रॉप और मिस फील्ड देखने को मिली जो कहीं ना कहीं दबाव को उनके ऊपर ले आई|
211 रनों के लक्ष्य का पीछा करने मैदान पर आई लखनऊ की टीम ने शुरुआत काफी धीमे अंदाज़ में किया और लखनऊ ने अपना पहला विकेट क्विंटन डी कॉक (0) के रूप में पहले ओवर में ही खो दिया| उसके बाद कप्तान राहुल (16) ने मार्कस स्टोइनिस के साथ मिलकर स्कोर बोर्ड को चलाया| फिर कप्तान ऋतुराज गायकवाड ने गेंद मुस्तफिजुर रहमान को पकड़ाई और उन्होंने कप्तान राहुल को आउट कर अपने कप्तान को खुश कर दिया| वहीँ फिर बल्लेबाज़ी करने आये देवदत्त पडिक्कल (13) भी कुछ ख़ास नहीं कर सके और मथीशा पथिराना की गेंद पर बोल्ड हो गए|
मार्कस स्टोइनिस यु ब्यूटी!! वन मैन शो चला है आज चेन्नई के इस मैदान पर| चेन्नई के कप्तान ऋतुराज गायकवाड का शतक गया व्यर्थ| मार्कस स्टोइनिस ने खेली 124 रनों की नाबाद पारी और अपनी टीम को जीत की रेखा के पार ले गए| अब 3-1 से लखनऊ की तरफ झुक गया है इन दोनों टीमों के बीच खेला गया अभी तक का सारा मुकाबला| मार्कस ने आज काफी कस के मारा है और येलो आर्मी के कैम्प में सन्नाटा सा पसर गया है| जितनी तारीफ आज इस पारी की हो उतनी कम होगी| लखनऊ ने चेन्नई को उन्हीं के घर में पहली बार दी है मात|
19.3
4
मुस्तफिजुर रहमान To मार्कस स्टोइनिस
चौका! इसी के साथ लखनऊ ने 6 विकटों से इस मुकाबले को जीत लिया है| चेन्नई को पहली बार उनके घर पर लखनऊ ने मुकाबला हराया है| स्लोवर गेंद| लेंथ में छोटी| बल्लेबाज़ ने ऑफ़ स्टम्प पर शफल करते हुए उसे फाइन लेग की तरफ खेल दिया और गैप से चार रनों के लिए निकल गई गेंद|
19.3
nb
मुस्तफिजुर रहमान To मार्कस स्टोइनिस
नो बॉल और चौका! आउट साइड एज लेकर शॉर्ट थर्ड मैन फील्डर को बीट करते हुए निकल गई गेंद सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए| अब अगली गेंद फ्री हिट है| 4 गेंद 2 रन की दरकार है|
19.2
4
मुस्तफिजुर रहमान To मार्कस स्टोइनिस
चौका! ओहोहो, मुकाबला अब पूरी तरह से लखनऊ की तरफ घूम गया है| अब 4 गेंद पर 7 रन की दरकार है| ताक़त का भरपूर इस्तेमाल किया है यहाँ पर| स्लॉग शॉट खेला गया और गेंद लॉन्ग ऑफ़ पार कर गई चार रनों के लिए|
19.1
6
मुस्तफिजुर रहमान To मार्कस स्टोइनिस
छक्का! पहली ही गेंद पर बड़ा शॉट लगा दिया| अब 5 गेंद पर 11 रन की दरकार है| ओवर पिच डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने महज़ इसे अपनी ताक़त के साथ लॉफ्ट किया और गेंद सीमा रेखा के पार जा गिरी छह रनों के लिए|
फ़िज़ आखिरी ओवर लेकर आये हैं| 6 गेंद पर 17 रन की दरकार है|
ओवर की समाप्ति 19 : 194/4
15 रन
  • 418.1
  • 118.2
  • 418.3
  • 418.4
  • 018.5
  • 218.6
द. हूडा
17 (6)
म. स्टोइनिस
106 (59)
म. पथिराना
4-0-35-2
18.6
2
मथीशा पथिराना To दीपक हूडा
दुग्गी!! अब 6 गेंदों पर 17 रनों की दरकार है| इस गेंद को सामने की तरफ लॉफ्ट किया और दो रन हासिल कर लिया|
18.5
0
मथीशा पथिराना To दीपक हूडा
डॉट बॉल!! स्लोवर गेंद को परख नहीं पाए बल्लेबाज़| स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ| कीपर ने बाकी का काम किया|
18.4
4
मथीशा पथिराना To दीपक हूडा
चौका! महत्वपूर्ण बाउंड्री यहाँ पर आती हुई| अब 8 गेंद पर 19 रन की दरकार है| शानदार स्ट्रेट ड्राइव हूडा के बल्ले से आती हुई| गेंदबाज़ को छोड़ती हुई सीधा सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए|
18.3
4
मथीशा पथिराना To दीपक हूडा
मिस फील्ड और चौका! एक बार फिर से दीपक चाहर से हुई है चूक| थर्ड मैन बाउंड्री पर अपने बाएँ ओर भागते हुए गेंद को फील्ड करना चाहा लेकिन पूरी तरह से झुक नहीं पाए और गेंद उनके नीचे से निकल गई| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद पर शॉट लगाने गए थे और आउट साइड एज लेकर गैप में गई थी गेंद|
18.2
1
मथीशा पथिराना To मार्कस स्टोइनिस
सिंगल!! इस बार कवर्स की ओर गेंद को ड्राइव करते हुए सिंगल लिया| फील्डर को बीट नहीं कर पाए बल्लेबाज़|
18.1
4
मथीशा पथिराना To मार्कस स्टोइनिस
चौका! 11 गेंद 28 रन की दरकार!! इस बार दौड़ने की कोई ज़रुरत नहीं यहाँ पर| बल्लेबाज़ ने आगे आकर इस गेंद को कवर्स की ओर पंच कर दिया| गेंद सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
ओवर की समाप्ति 18 : 179/4
15 रन
  • 017.1
  • 617.2
  • 017.3
  • 217.4
  • 117.5
  • 617.6
द. हूडा
7 (2)
म. स्टोइनिस
101 (57)
म. रहमान
3-0-32-1
17.6
6
मुस्तफिजुर रहमान To दीपक हूडा
छक्का! स्क्वायर लेग बाउंड्री पर चाहर के हाथों के बीच से निकल गई सीमा रेखा के पार गिर गई गेंद और छह रन दे गई| अब 12 गेंदों पर 32 रनों की दरकार है| शॉर्ट पिच गेंद को लेग साइड पर पुल कर दिया| हवा में गई गेंद| फील्डर ने सीमा रेखा पर ग़लत छलांग लगाई इस वजह से मिस जज कर बैठे|
17.5
1
मुस्तफिजुर रहमान To मार्कस स्टोइनिस
इस बार बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की दिशा में खेलकर सिंगल हासिल किया|
17.4
2
मुस्तफिजुर रहमान To मार्कस स्टोइनिस
दुग्गी और इसी के साथ मार्कस स्टोइनिस का इस लीग का पहला शतक यहाँ पर आता हुआ| लम्बे समय का इंतज़ार आज यहाँ पर समाप्त हुआ है| इस बार फ्रंट फुट पर रहकर बल्लेबाज़ ने इस गेंद को पॉइंट की ओर ड्राइव कर दिया दो रनों के लिए| ड्रेसिंग रूम से तालियाँ लगातार बजी हैं उनके लिए|
17.3
0
मुस्तफिजुर रहमान To मार्कस स्टोइनिस
वाइड नहीं है ये| बल्लेबाज़ी टीम का रिव्यु असफल हो गया| ऑफ़ स्टम्प लाइन के थोड़ा बाहर डाली गई थी गेंद| बल्लेबाज़ ऑफ़ स्टम्प पर शफल कर गए थे इस वजह से थर्ड अम्पायर ने इसे वाइड करार नहीं दिया|
17.2
6
मुस्तफिजुर रहमान To मार्कस स्टोइनिस
छक्का! गुड लेंथ की गेंद पर बल्लेबाज़ ने डीप मिड विकेट की दिशा में हवा शॉट लगाया| गेंद और बल्ले का बेहतरीन संपर्क हुआ और गेंद स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए|
17.1
0
मुस्तफिजुर रहमान To मार्कस स्टोइनिस
प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई धीमी गति की गेंद| बल्लेबाज़ गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए|
ओवर की समाप्ति 17 : 164/4
7 रन
  • 016.1
  • 116.2
  • W 16.3
  • 116.4
  • 416.5
  • 1 LB 16.6
म. स्टोइनिस
92 (52)
द. हूडा
1 (1)
म. पथिराना
3-0-20-2
16.6
lb
मथीशा पथिराना To मार्कस स्टोइनिस
नॉट आउट!! लेग बाई के रूप में आया सिंगल!! 18 गेंद पर 47 रन की दरकार है| सटीक यॉर्कर थी| बल्ले को मिस करते हुए पिछले वाले पैड्स पर लगी और लेग साइड पर गई| इस बीच एलबीडबल्यू की अपील हुई थी जिसे अम्पायर ने नकार दिया| फील्डिंग कप्तान ने रिव्यु लिया जहाँ रिप्ले में देखने पर पता चला कि पिचिंग आउट साइड लेग थी इस वजह से नॉट आउट दिया गया|
16.5
4
मथीशा पथिराना To मार्कस स्टोइनिस
चौका! ऑफ़ स्टंप के बाहर की गेंद पर बल्लेबाज़ ने थर्ड मैन की दिशा में खेला| गेंद गई सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
16.4
1
मथीशा पथिराना To दीपक हूडा
ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की दिशा में खेला| एक रन मिला|
दीपक हूडा नए बल्लेबाज़ हैं...
16.3
W
मथीशा पथिराना To निकोलस पूरन OUT!
आउट!! कैच आउट!!! कॉट शार्दूल ठाकुर बोल्ड मथीशा पथिराना| 70 रनों की अहम साझेदारी का हुआ अंत| बड़ी मछली जाल में फंस गई है| मथीशा पथिराना ने चेन्नई के लिए कर दिया है काम| निकोलस पूरन 34 रन बनाकर वापिस लौटे हैं| ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई धीमी गति की फुल गेंद पर बल्लेबाज़ ने सामने की तरफ हवा में शॉट खेल दिया| गति से चकमा खाए इस वजह से मिस टाइम हो गया और हवा में खिल गई गेंद| फील्डर उसके नीचे आये और एक बढ़िया जज कैच पकड़ा गया| 158/4 लखनऊ, 21 गेंद पर 53 रन की दरकार है|
16.2
1
मथीशा पथिराना To मार्कस स्टोइनिस
हाफ स्टॉप हुआ शॉर्ट कवर्स पर| स्लोवर गेंद ऑफ़ स्टम्प के बाहर की जिसपर कट शॉट मारा| फील्डर की तरफ गई गेंद जहा मिस फील्ड हुई| एक ही रन मिल पाया|
16.1
0
मथीशा पथिराना To मार्कस स्टोइनिस
शॉर्टपिच गेंद के साथ पूरी तरह से बल्लेबाज़ को चौंकाया| गेंद की लाइन को देखते हुए अपर कट करने गए लेकिन असफल हुए|
ओवर की समाप्ति 16 : 157/3
20 रन
  • 615.1
  • 415.2
  • 615.3
  • 215.4
  • 115.5
  • 115.6
म. स्टोइनिस
87 (48)
न. पूरन
34 (14)
श. ठाकुर
3-0-42-0
15.6
1
शार्दूल ठाकुर To मार्कस स्टोइनिस
सिंगल के साथ 20 रनों के एक महंगे ओवर की हुई समाप्ति| अब यहाँ से 24 गेंदों पर 54 रनों की दरकार है| इस फुल गेंद को लॉन्ग ऑफ़ की तरफ ड्राइव करते हुए एक रन बटोर लिया| मुकाबला अब यहाँ से बेहद ही रोमांचक मोड़ पर आ चुका है|
15.5
1
शार्दूल ठाकुर To निकोलस पूरन
सिंगल!! इस बार सामने की तरफ पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया है|
15.4
2
शार्दूल ठाकुर To निकोलस पूरन
हवा में गेंद| कवर्स की तरफ गई| टी खिलाड़ी उसके लिए भागे लेकिन नो मेंस लैंड में जाकर गिरी बॉल| किस्मत भी पूरी तरह से बल्लेबाज़ का साथ देती हुई| फुल टॉस गेंद पर शॉट लगाने गए थे और मिस टाइम कर बैठे थे|
15.3
6
शार्दूल ठाकुर To निकोलस पूरन
छक्का! बड़ा ओवर यहाँ पर आता हुआ| इन साइड आउट ओवर कवर्स!! हवा में ज़रूर थी गेंद लेकिन सीमा रेखा के पार निकल गई छह रनों के लिए|
15.2
4
शार्दूल ठाकुर To निकोलस पूरन
मिस फील्ड और चौका! पॉइंट बाउंड्री पर फील्डर ने स्लाइड करते हुए उसे रोकना चाहा लेकिन ओवर रन कर बैठे| एक बेहतरीन स्क्वायर ड्राइव खेला गया और नतीजा बाउंड्री के रूप में आया|
15.1
6
शार्दूल ठाकुर To निकोलस पूरन
छक्का! पूरन ने किया सिक्स सम्पूर्ण| ऑफ़ साइड का काफी शानदार खिलाड़ी है ये बल्लेबाज़| एंगल से बाहर जा रही थी गेंद और उसपर कवर्स की तरफ शॉट लगा दिया| बल्ले से लगने के बाद सीधा दर्शकों के बीच जाकर गिरी गेंद|
ओवर की समाप्ति 15 : 137/3
13 रन
  • 114.1
  • 114.2
  • 414.3
  • 114.4
  • 614.5
  • 014.6
म. स्टोइनिस
86 (47)
न. पूरन
15 (9)
म. रहमान
2-0-17-1
14.6
0
मुस्तफिजुर रहमान To मार्कस स्टोइनिस
प्ले एंड मिस!! इस लेग कटर गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए| बाकी का काम कीपर ने किया| कोई रन नहीं हुआ| 30 गेंदों पर 74 रनों की दरकार है|
14.5
6
मुस्तफिजुर रहमान To मार्कस स्टोइनिस
छक्का! काफी शानदार शॉट वो भी सीधे बल्ले से मारा गया सामने की तरफ| स्टोइनिस ने महज़ इसे अपनी टाइमिंग के साथ लॉफ्ट किया और गेंद सीमा रेखा के पार जा गिरी छह रनों के लिए|
14.4
1
मुस्तफिजुर रहमान To निकोलस पूरन
इस बार लॉन्ग ऑफ़ से सिंगल ही मिल पायेगा| बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया| डीप से एक रन हासिल हुआ|
14.3
4
मुस्तफिजुर रहमान To निकोलस पूरन
चौका! लॉन्ग ऑफ़ से फील्डर ने अपने दायें ओर भागते हुए गेंद को रोकना चाहा लेकिन असफल रहे| इनफील्ड के ऊपर से गेंद को लॉफ्ट करते हुए अपने लिए एक बाउंड्री हासिल की है| ये बल्लेबाज़ जबतक रहेगा तबतक लखनऊ मुकाबले में ऊपर रहेगी|
14.2
1
मुस्तफिजुर रहमान To मार्कस स्टोइनिस
ऑफ़ कटर!! पड़कर ऊपर की तरफ उठी गेंद| मार्कस स्टोइनिस ने उसे शॉर्ट कवर्स की तरफ खेला| गैप मिला जहाँ से एक रन हासिल हो गया|
14.1
1
मुस्तफिजुर रहमान To निकोलस पूरन
सिंगल!! यॉर्कर के साथ की है शुरुआत!! जड़ की गेंद पर ऑन ड्राइव का इस्तेमाल किया और एक रन बल्लेबाज़ के खाते में जुड़ गया|
ओवर की समाप्ति 14 : 124/3
9 रन
  • 113.1
  • 013.2
  • 113.3
  • 413.4
  • 113.5
  • 213.6
म. स्टोइनिस
79 (44)
न. पूरन
9 (6)
म. पथिराना
2-0-14-1
13.6
2
मथीशा पथिराना To मार्कस स्टोइनिस
दो रन आसानी से मिल जाएगा यहाँ पर| पैड्स की गेंद को ऑन साइड पर फ्लिक किया| गैप में गई गेंद| फील्डर गेंद से दूर थे गेंद जिसका फायदा उठाते हुए बल्लेबाजों ने दो रन चुरा लिया| अब 36 गेंदों पर 87 रनों की दरकार है|
13.5
1
मथीशा पथिराना To निकोलस पूरन
सिंगल!! इस बार पॉइंट की ओर गेंद को कट किया एक रन के लिए| डीप में सीमा रेखा के ठीक आगे फील्डर ने उसे रोका और सिंगल ही बनने दिया|
13.4
4
मथीशा पथिराना To निकोलस पूरन
चौका! लो फुल टॉस डाली गई गेंद| पूरन ने ड्राइव किया गेंद को गैप में और बॉल तेज़ी के साथ कवर्स बाउंड्री पार कर गई चार रनों के लिए|
13.3
1
मथीशा पथिराना To मार्कस स्टोइनिस
सिंगल!! लो फुल टॉस गेंद को कवर्स की तरफ खेला और डीप से एक रन हासिल हो गया|
13.2
0
मथीशा पथिराना To मार्कस स्टोइनिस
डॉट बॉल!! प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें| कोई रन नहीं हुआ|
13.1
1
मथीशा पथिराना To निकोलस पूरन
सिंगल के साथ हुई ओवर की शुरुआत! इस बार कवर्स की दिशा में गेंद को खेला| फील्डर के आगे थी बॉल जहाँ से एक रन हासिल हो गया|
ओवर की समाप्ति 13 : 115/3
17 रन
  • 112.1
  • 112.2
  • 612.3
  • 212.4
  • 212.5
  • 5 NB 12.6
  • 012.6
म. स्टोइनिस
76 (41)
न. पूरन
3 (3)
त. देशपांडे
3-0-34-0
12.6
0
तुषार देशपांडे To मार्कस स्टोइनिस
ऑफ़ स्टंप के बाहर की गेंद पर अंपायर ने वाइड करार दिया था| धोनी ने रिव्यु लिया| रिव्यु में पता चला की ये एक लीगल डिलीवरी थी| कोई रन नहीं हुआ| 42 गेंदों पर 96 रन की दरकार है|
12.6
nb
तुषार देशपांडे To मार्कस स्टोइनिस
नो बॉल और चौका! हाई फुल टॉस गेंद थी जिसपर स्क्वायर लेग की तरफ पुल शॉट लगाया| टप्पा खाने के बाद सीमा रेखा के पार चली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने हाई फुल टॉस के लिए नो बॉल का रिव्यु लिया जो सफल हो गया| क्रीज़ में डीप खड़े थे बल्लेबाज़ और गेंद वेस्ट हाईट पर आई थी|
12.5
2
तुषार देशपांडे To मार्कस स्टोइनिस
बल्लेबाज़ ने इस गेंद को कवर्स की तरफ हवा में उठाकर मारा, गैप में गिरी और दो रन टीम के खाते में जुड़ गए|
12.4
2
तुषार देशपांडे To मार्कस स्टोइनिस
ऑफ़ स्टंप के बाहर की गेंद पर बल्लेबाज़ ने थर्ड मैन की दिशा में खेला| 2 रन का मौका बन गया|
12.3
6
तुषार देशपांडे To मार्कस स्टोइनिस
छक्का! फुल टॉस गेंद पर बल्लेबाज़ ने एक्स्ट्रा कवर्स के ऊपर से हवा में गेंद को खिला दिया| गेंद और बल्ले का एक और बार बेहतरीन संपर्क हुआ और गेंद स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए| चेन्नई और जीत के बीच स्टोइनिस नामक पहाड़ खड़ा है|
12.2
1
तुषार देशपांडे To निकोलस पूरन
गुड लेंथ की गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर्स की दिशा में खेला| सिंगल मिल गया|
12.1
1
तुषार देशपांडे To मार्कस स्टोइनिस
ऑफ़ स्टंप के बाहर की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ़ की दिशा में खेला| एक रन मिल गया|
ओवर की समाप्ति 12 : 98/3
10 रन
  • 411.1
  • 111.2
  • 111.3
  • 111.4
  • 111.5
  • 1 WD 11.6
  • 111.6
म. स्टोइनिस
61 (35)
न. पूरन
2 (2)
श. ठाकुर
2-0-22-0
11.6
1
शार्दूल ठाकुर To मार्कस स्टोइनिस
ऑफ़ स्टंप के बाहर की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ़ की दिशा में खेला| सिंगल मिल गया यहाँ पर| 48 गेंदों पर 113 रन की दरकार है|
11.6
wd
शार्दूल ठाकुर To मार्कस स्टोइनिस
वाइड! एक अतिरिक्त रन वाइड के रूप आता हुआ यहाँ पर| बल्लेबाज़ से दूर रखने के प्रयास में दिशाहीन डाल बैठे गेंद| अम्पायर को बाहें फैलानी पड़ी|
11.5
1
शार्दूल ठाकुर To निकोलस पूरन
ऑफ़ स्टंप के बाहर की गेंद पर बल्लेबाज़ ने थर्ड मैन की दिशा में खेला| सिंगल मिल गया|
11.4
1
शार्दूल ठाकुर To मार्कस स्टोइनिस
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाकर एक रन लिया|
11.3
1
शार्दूल ठाकुर To निकोलस पूरन
ऑफ़ स्टंप के बाहर की गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर्स की दिशा में खेला| सिंगल मिल गया यहाँ पर|
11.2
1
शार्दूल ठाकुर To मार्कस स्टोइनिस
गुड लेंथ की गेंद पर बल्लेबाज़ ने थर्ड मैन की तरफ खेलकर सिंगल हासिल किया|
11.1
4
शार्दूल ठाकुर To मार्कस स्टोइनिस
इन साइड एज और चौका मिल गया! धोनी ने डाईव लगाकर उसे रोकना चाहा लेकिन दूर रह गए| ऑफ़ स्टंप के बाहर की गेंद पर बल्लेबाज़ कट करने गए जहाँ बल्ले का एज लगा और गेंद थर्ड मैन बाउंड्री की तरफ तेज़ी से चली गई| मिला 4 रन यहां पर|
निकोलस पूरन नए बल्लेबाज़ हैं... 
ओवर की समाप्ति 11 : 88/3
5 रन
  • 110.1
  • 110.2
  • 010.3
  • 1 WD 10.4
  • 110.4
  • 1 WD 10.5
  • 010.5
  • W 10.6
द. पडिक्कल
13 (19)
म. स्टोइनिस
54 (31)
म. पथिराना
1-0-5-1
10.6
W
मथीशा पथिराना To देवदत्त पडिक्कल OUT!
आउट!! क्लीन बोल्ड!! मथीशा पथिराना ने 55 रनों की साझेदारी का अंत कर दिया| देवदत्त पडिक्कल की 13 रनों की झुझारू पारी का अंत हो गया| मथीशा पथिराना को उनके पहले ही ओवर में बड़ी सफलता मिल गई| लेग स्टम्प लाइन पर डाली गई तेज़ गति की गेंद| पड़ने के बाद थोड़ा सा गेंद ने काँटा बदला| बल्लेबाज़ उसे डिफेंड करने गए और पूरी तरह से स्विंग से चकमा खा गए| बल्ले को मिस करते हुए सीधा लेग स्टम्प से जा टकराई ये गेंद| 88/3 लखनऊ, लक्ष्य से 123 रन दूर|
10.5
0
मथीशा पथिराना To देवदत्त पडिक्कल
डॉट गेंद!! एक स्लोवर बाउंसर!! लेफ्ट कर दिया गेंद को कीपर के लिए| बाक़ी का काम धोनी ने किया है|
10.5
wd
मथीशा पथिराना To देवदत्त पडिक्कल
वाइड!! ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई छोटी लेंथ की गेंद| कट लगाने गए लेकिन दूर रहे गेंद से और अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया|
10.4
1
मथीशा पथिराना To मार्कस स्टोइनिस
क्विक सिंगल!!! मिडिल स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| टैप किया उसे शॉर्ट मिड विकेट की ओर, तेज़ी से भागे रन और सिंगल पूरा किया|
10.4
wd
मथीशा पथिराना To मार्कस स्टोइनिस
वाइड! शॉर्ट बॉल बाउंसर!! उछाल थोड़ा ज्यादा थी| बल्लेबाज़ ने उसे लीव कर दिया| अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया है|
10.3
0
मथीशा पथिराना To मार्कस स्टोइनिस
कवर ड्राइव!! फुल लेंथ लाइन पर डाली गई स्विंग गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर्स की दिशा में खेला| फील्डर को भेद नहीं पाए| रन का कोई मौका नहीं बन पाया|
10.2
1
मथीशा पथिराना To देवदत्त पडिक्कल
एक और सिंगल यहाँ पर आता हुआ| बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल किया गया| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
10.1
1
मथीशा पथिराना To मार्कस स्टोइनिस
फुल गेंद!! विकेट लाइन पर थी| स्टोइनिस ने सीधे बल्ले से उसपर शॉट खेला| डीप में गई गेंद जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
ओवर की समाप्ति 10 : 83/2
5 रन
  • 19.1
  • 1 B 9.2
  • 19.3
  • 09.4
  • 19.5
  • 19.6
म. स्टोइनिस
52 (28)
द. पडिक्कल
12 (16)
र. जडेजा
2-0-16-0
9.6
1
रवींद्र जडेजा To मार्कस स्टोइनिस
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|
9.5
1
रवींद्र जडेजा To देवदत्त पडिक्कल
इस बार बाहर की फुल गेंद को कवर्स की ओर ड्राइव करते हुए सिंगल लिया|
9.4
0
रवींद्र जडेजा To देवदत्त पडिक्कल
इस बार ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को बिना खेले जाने दिया कीपर की तरफ| रूम बना रहे थे बल्लेबाज़ और जड्डू ने चतुराई दिखाते हुए बाहर डाल दी गेंद|
9.3
1
रवींद्र जडेजा To मार्कस स्टोइनिस
सिंगल!! गैप में हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|
9.2
b
रवींद्र जडेजा To देवदत्त पडिक्कल
बाई के रूप में आया सिंगल!! बल्लेबाज़ के साथ-साथ कीपर भी बीट हो गए| शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया| फाइन लेग की तरफ गई गेंद जहाँ पर एक रन हासिल हो गया| इस गेंद पर शॉट लगाने गए थे और गेंद की लाइन से चकमा खा गए थे बल्लेबाज़|
9.1
1
रवींद्र जडेजा To मार्कस स्टोइनिस
सिंगल!! इसी के साथ मार्कस स्टोइनिस का अर्ध शतक पूरा हो गया| सही समय पर इस बल्लेबाज़ ने फॉर्म पकड़ा है| गैप में पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया| ड्रेसिंग रूम से तालियाँ बजी हैं|
टाइम आउट का हुआ समय!! ढाई मिनट का ब्रेक हुआ यहाँ पर जहाँ अब दोनों ही टीमें अपनी-अपनी रणनीति बनाती हुई नज़र आएँगी| क्विंटन डी कॉक और कप्तान राहुल का विकेट गंवाने के बाद लखनऊ के स्कोर बोर्ड को मार्कस स्टोइनिस देवदत्त पडिक्कल आगे लेकर जा रहे हैं जबकि चेन्नई ने अभी तक ज्यादा रन्स नहीं दिए हैं| ऐसे में अब बाकी बचे 12 ओवरों में बड़े शॉट्स लगते हुए दिख सकते हैं|
ओवर की समाप्ति 9 : 78/2
15 रन
  • 48.1
  • 68.2
  • 18.3
  • 28.4
  • 28.5
  • 08.6
द. पडिक्कल
11 (13)
म. स्टोइनिस
49 (25)
म. अली
2-0-21-0
8.6
0
मोईन अली To देवदत्त पडिक्कल
डॉट बॉल के साथ एक और महंगे ओवर की हुई समाप्ति| इस बार बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला| 9 के बाद 78/2 लखनऊ|
8.5
2
मोईन अली To देवदत्त पडिक्कल
दुग्गी!! मिड विकेट की तरफ इस गेंद को खेला| डीप में फील्डर ने बॉल को स्लाइड करते हुए फील्ड किया जहाँ से दो रन हासिल हो गया|
8.4
2
मोईन अली To देवदत्त पडिक्कल
दुग्गी!! ऑफ़ स्पिन डाली गई गेंद| स्लॉग किया इस बार मिड ऑन की ओर जहाँ से दो रन मिल गए|
8.3
1
मोईन अली To मार्कस स्टोइनिस
सिंगल!! ऑफ़ साइड पर हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|
8.2
6
मोईन अली To मार्कस स्टोइनिस
छक्का!!! गगनचुम्भी छक्का!!! ओहोहोहो! 87 मीटर लम्बा, लेंथ बॉल, गेंद की लाइन में आये बल्लेबाज़, पाले में थी उनके गेंद, हीव किया उसे लॉन्ग ऑन बाउंड्री की तरफ, गेंद बड़ी आसानी से सीमा रेखा पार कर गई, दर्शकों में कैच पकड़ने का उत्साह, क्या किसी ने पकड़ा?
8.1
4
मोईन अली To मार्कस स्टोइनिस
चौका! ऑफ़ स्पिन डाली गई गेंद| करारा स्वीप शॉट मिड विकेट के ऊपर से मारा चार रनों के लिए|
ओवर की समाप्ति 8 : 63/2
12 रन
  • 17.1
  • 07.2
  • 17.3
  • 67.4
  • 17.5
  • 2 NB 7.6
  • 17.6
म. स्टोइनिस
38 (22)
द. पडिक्कल
7 (10)
र. जडेजा
1-0-12-0
7.6
1
रवींद्र जडेजा To मार्कस स्टोइनिस
विकेट लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ एक्स्ट्रा कवर की दिशा में हवा में खेला| बाउंड्री पर उसे पकड़ लिया गया गया लेकिन ये एक फ्री हिट थी, एक रन मिला|
7.6
nb
रवींद्र जडेजा To देवदत्त पडिक्कल
नो बॉल्स! ओवर स्टेप कर बैठे गेंदबाज़, अगली गेंद फ्री हिट होगी| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
7.5
1
रवींद्र जडेजा To मार्कस स्टोइनिस
विकेट लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की तरफ खेला| सिंगल मिल गया|
7.4
6
रवींद्र जडेजा To मार्कस स्टोइनिस
छक्का! गुड लेंथ की गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की दिशा में हवा शॉट लगाया| गेंद और बल्ले का एक और बार बेहतरीन संपर्क हुआ और गेंद स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए|
7.3
1
रवींद्र जडेजा To देवदत्त पडिक्कल
गुड लेंथ की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट दिशा में फ्लिक किया| एक रन का मौका बन गया|
7.2
0
रवींद्र जडेजा To देवदत्त पडिक्कल
स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
7.1
1
रवींद्र जडेजा To मार्कस स्टोइनिस
ऑफ़ स्टंप के के बाहर की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ़ की दिशा में खेला| एक रन मिल गया|
ओवर की समाप्ति 7 : 51/2
6 रन
  • 16.1
  • 16.2
  • 16.3
  • 16.4
  • 16.5
  • 16.6
म. स्टोइनिस
29 (18)
द. पडिक्कल
5 (7)
म. अली
1-0-6-0
6.6
1
मोईन अली To मार्कस स्टोइनिस
छह गेंद छह सिंगल!! इस बार बल्लेबाज़ मार्कस ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को कवर्स की तरफ पंच किया और एक रन हासिल किया| 51/2 लखनऊ|
6.5
1
मोईन अली To देवदत्त पडिक्कल
सिंगल!! इसी के साथ लखनऊ का 50 रन बोर्ड पर लग गया है| इस बार लेग स्टम्प लाइन पर डाली गई गेंद को फाइन लेग की दिशा में खेला| फील्डर तेज़ी से गेंद पर आये लेकिन एक रन से नहीं रोक पाए|
6.4
1
मोईन अली To मार्कस स्टोइनिस
इस बार लेंथ को परखा और सामने की तरफ पुल शॉट खेला| लॉन्ग ऑन तक गई गेंद| सिंगल का ही मौका बन पाया|
6.3
1
मोईन अली To देवदत्त पडिक्कल
सिंगल यहाँ भी मिल पायेगा| बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया| डीप में इसे फील्ड किया गया| एक रन हासिल हुआ|
6.2
1
मोईन अली To मार्कस स्टोइनिस
सिंगल!! एक और ऑफ़ स्पिन गेंद| सीधे बल्ले से लॉन्ग ऑफ़ की तरफ खेला जहाँ से उसे फील्ड किया गया|
6.1
1
मोईन अली To देवदत्त पडिक्कल
ऑफ़ स्पिन के साथ हुई है शुरुआत!! मिड ऑन की तरफ सीधे बल्ले से से खेलते हुए एक रन हासिल किया|
मोईन अली को अब गेंद थमाई गई है...
ओवर की समाप्ति 6 : 45/2
12 रन
  • 45.1
  • 45.2
  • 15.3
  • 15.4
  • 15.5
  • 15.6
द. पडिक्कल
2 (4)
म. स्टोइनिस
26 (15)
श. ठाकुर
1-0-12-0
5.6
1
शार्दूल ठाकुर To देवदत्त पडिक्कल
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| क़दमों का इस्तेमाल करते हुए डीप पॉइंट की तरफ कट किया| सीमा रेखा पर फील्डर तैनात| एक टप्पा खाकर उनतक गई गेंद जहाँ से एक ही रन का मौका बन पाया| 45/2 लखनऊ|
5.5
1
शार्दूल ठाकुर To मार्कस स्टोइनिस
सिंगल ही मिलेगा यहाँ पर| बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल किया| गाइड किया इसे पॉइंट की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
5.4
1
शार्दूल ठाकुर To देवदत्त पडिक्कल
सिंगल!! इस बार ऑन साइड पर हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|
5.3
1
शार्दूल ठाकुर To मार्कस स्टोइनिस
सिंगल से काम चलाना होगा इया बार| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर ब्लॉक किया| गैप से सिंगल का मौका बन गया|
5.2
4
शार्दूल ठाकुर To मार्कस स्टोइनिस
चौका! बैक टू बैक चौका!! इस बार इनफील्ड के ऊपर से गेंद को लॉफ्ट करते हुए अपने लिए एक बाउंड्री हासिल की है| अगर लखनऊ को जीत चाहिए तो आज इस बल्लेबाज़ का बल्ला चलना बेहद ज़रूरी है|
5.1
4
शार्दूल ठाकुर To मार्कस स्टोइनिस
चौका! बाउंड्री के साथ हुई ओवर की शुरुआत!! ये गेंद को पार कर गई| कट शॉट का इस्तेमाल किया और गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचाया|
ओवर की समाप्ति 5 : 33/2
4 रन
  • 44.1
  • 04.2
  • 04.3
  • W 4.4
  • 04.5
  • 04.6
द. पडिक्कल
0 (2)
म. स्टोइनिस
16 (11)
म. रहमान
1-0-4-1
4.6
0
मुस्तफिजुर रहमान To देवदत्त पडिक्कल
इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया|
4.5
0
मुस्तफिजुर रहमान To देवदत्त पडिक्कल
ऑफ़ स्टंप के बाहर की गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर्स की दिशा में खेला| फील्डर को पाए| कोई रन नहीं हुआ|
इम्पैक्ट प्लेयर देवदत्त पडिक्कल नए बल्लेबाज़ हैं...
4.4
W
मुस्तफिजुर रहमान To लोकेश राहुल OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट ऋतुराज गायकवाड बोल्ड मुस्तफिजुर रहमान| कप्तान ने पकड़ा कप्तान का कैच| दो डॉट गेंद के बाद इस बार विकेट हासिल हो गई| 16 रन बनाकर लोकेश राहुल लौटे पवेलियन| फ़िज़ को उनके पहले ही ओवर में मिली बड़ी सफलता| इस बार ऑफ़ स्टम्प की उसी लेंथ को कट करने गए जिसपर लगातार बीट हो रहे थे| इस बार गेंद और बल्ले का बढ़िया संपर्क तो हुआ लेकिन फील्डर को भेद नहीं पाए| हवा में फ्लैट गई बॉल जिसे शॉर्ट कवर्स फील्डर ने लपक लिया| एक बड़ी विकेट यहाँ पर चेन्नई को हासिल हो गई| 33/2 लखनऊ, लक्ष्य से 178 रन दूर|
4.3
0
मुस्तफिजुर रहमान To लोकेश राहुल
एक और प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| कट करने का प्रयास लेकिन स्विंग से चकमा खा गए बल्लेबाज़| कीपर की तरफ गई गेंद| कोई रन नहीं हुआ|
4.2
0
मुस्तफिजुर रहमान To लोकेश राहुल
प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| रूम बनाकर ऑफ़ साइड पर खेलने का प्रयास किया| स्विंग से चकमा खा गए बल्लेबाज़| कीपर की तरफ गई गेंद| कोई रन नहीं, कोई नुक्सान नहीं हुआ|
4.1
4
मुस्तफिजुर रहमान To लोकेश राहुल
चौका! स्मैशड थ्रू कवर्स!! क्रीज़ में रहकर राहुल ने इसे कवर्स की ओर पंच किया और चौका बटोरा| किसी फील्डर को हिलने तक का मौका नहीं मिला शॉट इतना करारा था|
ओवर की समाप्ति 4 : 29/1
8 रन
  • 03.1
  • 13.2
  • 23.3
  • 13.4
  • 43.5
  • 03.6
म. स्टोइनिस
16 (11)
ल. राहुल
12 (10)
त. देशपांडे
2-0-17-0
3.6
0
तुषार देशपांडे To मार्कस स्टोइनिस
इस बार आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|
3.5
4
तुषार देशपांडे To मार्कस स्टोइनिस
चौका! चिप शॉट!! मिडिल स्टंप की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड ऑन की दिशा में हवा में खेला| गेंद टप्पा खाकर सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
3.4
1
तुषार देशपांडे To लोकेश राहुल
गुड लेंथ की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट दिशा में फ्लिक किया| एक रन का मौका बन गया|
3.3
2
तुषार देशपांडे To लोकेश राहुल
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाया| दो रन का मौका बन गया|
3.2
1
तुषार देशपांडे To मार्कस स्टोइनिस
बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर ब्लॉक किया| सिंगल का मौका बन गया|
3.1
0
तुषार देशपांडे To मार्कस स्टोइनिस
ऑफ़ स्टंप के बाहर की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ़ की तरफ खेला| फील्डर को भेद नहीं पाए| कोई रन नहीं हुआ|
ओवर की समाप्ति 3 : 21/1
10 रन
  • 02.1
  • 12.2
  • 42.3
  • 02.4
  • 42.5
  • 12.6
म. स्टोइनिस
11 (7)
ल. राहुल
9 (8)
द. चाहर
2-0-11-1
2.6
1
दीपक चाहर To मार्कस स्टोइनिस
क्विक सिंगल!!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| टैप किया उसे मिड ऑन की ओर, तेज़ी से भागे रन और सिंगल पूरा किया| समझदारी भरा क्रिकेट देखने को मिला है बल्लेबाज़ द्वारा| 21/1 लखनऊ|
2.5
4
दीपक चाहर To मार्कस स्टोइनिस
चौका! एक और बाउंड्री इस ओवर से आती हुई| पॉइंट फील्डर के ऊपर से खेला गया शॉट| बल्लेबाज़ ने गेंद का इंतज़ार किया और कट किया थर्ड मैन के ऊपर से चार रनों के लिए|
2.4
0
दीपक चाहर To मार्कस स्टोइनिस
एक डॉट गेंद यहाँ पर आती हुई| पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके|
2.3
4
दीपक चाहर To मार्कस स्टोइनिस
चौका! पहली बाउंड्री मार्कस के बल्ले से यहाँ पर आती हुई| इस बार ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद| ड्राइव किया गेंद को गैप में और बॉल तेज़ी के साथ मिड ऑफ़ बाउंड्री पार कर गई चार रनों के लिए|
2.2
1
दीपक चाहर To लोकेश राहुल
सिंगल, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल हासिल हुआ|
2.1
0
दीपक चाहर To लोकेश राहुल
डॉट गेंद यहाँ पर आती हुई| इस गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए| कोई रन नहीं हुआ|
ओवर की समाप्ति 2 : 11/1
10 रन
  • 11.1
  • 21.2
  • 01.3
  • 61.4
  • 01.5
  • 1 LB 1.6
ल. राहुल
8 (6)
म. स्टोइनिस
2 (3)
त. देशपांडे
1-0-9-0
1.6
lb
तुषार देशपांडे To लोकेश राहुल
एलबीडबल्यू की बड़ी अपील!! अम्पायर सहमत नहीं| उछाल के साथ-साथ मिसिंग विकेट थी इस वजह से अम्पायर ने इसे नकार दिया| पड़कर अंदर आई बॉल, बल्ले को मिस करते हुए पैड्स को जा लगी थी जिसके बाद अपील हुई थी| लेग बाई के रूप में एक रन मिल गया|
1.5
0
तुषार देशपांडे To लोकेश राहुल
रन की मांग थी लेकिन राहुल ने सही समय पर मार्कस को वापिस भेजा| कवर्स की तरफ हल्का सा गेंद को पुश किया और रन चाहते थे| फील्डर तेज़ी से गेंद पर आये और रन लेने से रोक दिया|
1.4
6
तुषार देशपांडे To लोकेश राहुल
छक्का! ये कमाल का शॉट था राहुल के द्वारा| जैसे ही देखा गेंद छोटी है उसपर रूम बनाया और कवर्स के ऊपर से छह रन जड़ दिया| अपर कट शॉट की तरह था लेकिन कवर्स की तरफ लगाया है इसे|
1.3
0
तुषार देशपांडे To लोकेश राहुल
डॉट गेंद!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसपर पॉइंट की दिशा में कट शॉट खेला, फील्डर वहां तैनात, रन नहीं मिल पाएगा|
1.2
2
तुषार देशपांडे To लोकेश राहुल
दुग्गी!! पैड्स पर रखी गई गेंद| बल्लेबाज़ राहुल द्वारा फ्लिक शॉट का प्रयोग किया गया और स्क्वायर लेग से दो रन हासिल कर गए बल्लेबाज़|
1.1
1
तुषार देशपांडे To मार्कस स्टोइनिस
सिंगल! एंगल बल्ले से इस बार ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को थर्ड मैन की तरफ दिशा दिखाई| डीप में फील्डर तैनात थे लेकिन एक रन से नहीं रोक सके|
दूसरे एंड से गेंद लेकर तुषार देशपांडे आये हैं...
ओवर की समाप्ति 1 : 1/1
1 रन
  • 00.1
  • 00.2
  • W 0.3
  • 00.4
  • 10.5
  • 00.6
ल. राहुल
0 (1)
म. स्टोइनिस
1 (2)
द. चाहर
1-0-1-1
0.6
0
दीपक चाहर To लोकेश राहुल
इस बार मिड ऑन की तरफ गेंद को खेला| फील्डर वहां मौजूद| रन का मौका नहीं बना|
0.5
1
दीपक चाहर To मार्कस स्टोइनिस
इसी के साथ लखनऊ ने अपना खाता खोला| ऑफ़ स्टंप के बाहर की गेंद पर बल्लेबाज़ ने थर्ड मैन की दिशा में खेला| क रन मिल गया|
0.4
0
दीपक चाहर To मार्कस स्टोइनिस
कोई रन नहीं, ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात, रन नहीं मिल पाएगा|
मार्कस स्टोइनिस नए बल्लेबाज़ हैं...
0.3
W
दीपक चाहर To क्विंटन डी कॉक OUT!
आउट!! बोल्ड!! प्ले डाउन हो गए बल्लेबाज़| दीपक चाहर ने अपनी टीम को दिलाई पहली सफलता| जिस शानदार शुरुआत की चेन्नई को दरकार थी वो मिल गई है यहाँ पर| बिना खाता खोले क्विंटन डी कॉक वापिस लौट गए हैं| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली जा रही थी गेंद| बैक फुट से दूर रहकर गेंद को खेलना चाहा| स्विंग हुई बॉल इस वजह से इन साइड एज लेकर विकटों से जा टकराई और बूम| खुद से काफी निराश दिखाई दिए बल्लेबाज़|  0/1 लखनऊ|
0.2
0
दीपक चाहर To क्विंटन डी कॉक
ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात, रन नहीं मिल पाएगा|
0.1
0
दीपक चाहर To क्विंटन डी कॉक
डॉट गेंद के साथ हुई रन चेज़ की शुरुआत!! पैड्स पर डाली गई इन स्विंग गेंद को लेग साइड पर मोड़ा लेकिन गैप नहीं मिल पाया| फील्डर ने उसे फील्ड कर लिया|
मैच की जानकारी
  • स्थान एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई
  • मौसम साफ़
  • टॉस लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया
  • परिणाम लखनऊ सुपर जायंट्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 6 विकटों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच मार्कस स्टोइनिस
  • अंपायर निखिल पटवर्धन, तपन शर्मा, जयरमन मदनगोपाल
  • रेफ़री -
Advertisement
मैच पोल

कौन जीतेगा मैच?

वर्म
Advertisement